News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का मंत्री डा. संजीव बालियान ने किया शुभारम्भMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। सदर विधानसभा क्षेत्र मुजफ्फरनगर में अप ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का भारत सरकार के मंत्री डॉक्टर संजीव कुमार बालियान द्वारा विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यरूप से केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर की उपाध्यक्ष कविता मीणा,नगर पालिका अध्यक्ष, आईआईए अध्यक्ष पवन गोयल फेडरेशन अध्यक्ष अंकित सिंघल, प्रमुख युवा उद्योगपति अभिनव स्वरूप, उद्योग उपायुक्त जेस्मिन आदि कार्यक्रम में मौजूद मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर अतिथियों ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजको ने अतिथियों का फूलो का बुके देकर किया स्वागत ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शहर के उद्योगपति मौजूद रहे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का कार्यक्रम अत्यंत थी शानदार और ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव कुमार बालियान ने सभी का आभार व्यक्त किया इस दौरान जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने भी सभी का आभार जताया कार्यक्रम के दौरान ही जनपद मुजफ्फरनगर बघरा के समसपुर गहराबाग में २८ किसानों की बाईपास में गई ४५ बीघा जमीन का मामला, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान से मिले पीड़ित किसान, बोले नही किया मानकों के अनुरूप भुगतान, जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी से भी मिले पीड़ित किसान, सुभाष मलिक, अशोक प्रधान, सतबीर सिंह, और ओमवीर सिंह, डीएम ने दिया समस्या के हल का आश्वासन जिलाधिकारी के आश्वासन से सभी किसान संतुष्ट नजर आए कुल मिलाकर कार्यक्रम जबरदस्त सफलता के साथ संपन्न हुआ

 

रिश्वत लेते लोक निर्माण विभाग के एक्सईन व
बाबू गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड-१ के एक्सईएन को मेरठ से आई विजीलेंस की टीम ने एक ठेकेदार से रिश्वत मांगने के मामले में सोमवार को उनके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। विजीलेंस टीम के अफसर स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एक्सईएन व एक बाबू को थाने में लाकर पूछताछ कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार भोपा पुल के नीचे स्थित लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-१ के कार्यालय पर सोमवार को बड़ी हलचल नजर आई। यहां पर विजीलेंस की टीम ने पूरा जाल बिछाकर विभागीय एक्सईएन नीरज सिंह व एक बाबू को रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि बडौत निवासी एक ठेकेदार ने इस संबंध में शिकायत की थी।जिससे एक्सईएन ने नाजायज दबाव बनाकर एक़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत ठेकेदार ने विजीलेंस को की थी। इसके बाद आज एक्सईएन को ठेकेदार से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

सॉल्वर गैंग के सदस्य चाचा-भतीजा दबोचे
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंधमारी के प्रयास में लगे सॉल्वर गिरोह के दो सदस्यों को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो मोबाइल, एक कार व एक डायरी बरामद की गई है।
पुलिस ने जनपद बागपत के बामनोली निवासी सुनील कुमार व उसके भतीजे अंकित को गिरफ्तार किया है। बीडीओ की भर्ती में ठगी की थी। ग्रामीण डाक सेवा में भर्ती के लिए १२३ अभ्यर्थी से मोटी रकम ली थी।
इस गिरोह में शामली, बागपत, मथुरा, झांसी, मेरठ के सॉल्वर शामिल हैं। दोनों यहां पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंध मारी के लिए आए थे। पकड़े गए चाचा व भतीजे से पुलिस पूछताछ कर रही हैं।

 

जागरूकता रैली द्वारा शिक्षा के प्रति किया जागरूक
शाहपुर।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कस्बे की शिक्षण संस्था केपीएस ए स्मार्ट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। क्षेत्रवासियों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
शिक्षा जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी डॉ. गौरव सैनी व कस्बा पुलिस चौकी इंचार्ज प्रशांत गिरी ने संयुक्त रूप से किया। समाजसेवी राकिब चौधरी व शाद सैफी ने कहा कि कस्बे व क्षेत्र के सभी समाजसेवी व गणमान्य लोगों को शिक्षा जागरूकता अभियान से जुड़ना चाहिए। यह अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग का है। समाज के लोग अभियान से जुड़कर शिक्षा से वंचित बच्चों व अभिभावकों को प्रेरित करें। विद्यालय के प्रबंधक हसीन सैफी ने बताया कि शिक्षा के बिना मानव का जीवन बेकार है। अभियान के अंतर्गत वंचित, अनाथ व गरीब बच्चों को शिक्षित करने के लिए विशेष योजनाएं बनाई गई हैं। इस मौके पर डॉ. अब्बास अली, प्रधानाचार्य बिलाल अहमद, गुलिस्ता, साक्षी, खुशनुमा, शिखा मौजूद रहीं। संवाद1

 

शातिर मुठभेड में दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)कांवड़ मार्ग गंगनहर पर करीब छह दिन पहले लिफ्ट मांगकर ट्रैक्टर चालक से नगदी लूटने वाले शातिर बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। एसओजी और थाना पुलिस की टीम ने शातिर लुटेरे को जंगल में घेर लिया। दोनों ओर से फायरिंग के बाद पुलिस ने बदमाश को घायल अवस्था में पकड़ लिया। उसके पैर में पुलिस की गोली लगी मिली। बदमाश हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ जनपद के तीन थानों में १६ मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान उसके दो साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने बदमाश के पास से लूटी गई रकम में से १५ हजार रुपये, घटना में प्रयोग की गई पल्सर बाइक और अवैध असलाह बरामद किया है। मुठभेड़ के बाद सीओ भोपा भी मौके पर पहुंचे। बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। उसके साथियों की तलाश में पुलिस टीमों को लगा दिया गया है।
थाना भोपा पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम की शातिर बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ में वांछित लुटेरा घायल हो गया, जिसको गिरफ्तार करते हुए पुलिस ने लूट की वारदात का अनावरण किया। प्रभारी निरीक्षक थाना भोपा विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की अलसुबह थाना भोपा पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम की सिंकदरपुर से भोकरहेड़ी मार्ग पर रजवाहे के पुल के पास बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में ०१ शातिर वांछित लुटेरे बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। उसके पैर में गोली लगी थी। गिरफ्तार अभियुक्त थाना छपार का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। मुठभेड़ के बाद सीओ भोपा देववृत वाजपेयी भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि १३ फरवरी को सुमित पुत्र लालसिंह निवासी हरिनगर थाना पुरकाजी द्वारा थाना भोपा पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया था कि वह सिल्वरटोन पेपर मिल में ट्रैक्टर-ट्रॉली से खोई डालकर वापस आते समय ०२ व्यक्तियों द्वारा उनसे लिफ्ट मांगी गयी। कांवड़ मार्ग पर निरगाजनी झाल के पास पहुंचा तो ०१ व्यक्ति पीछे से पल्सर मोटरसाइकिल पर आया तथा उसको रुकने का इशारा किया। ट्रैक्टर रोकते ही मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति तथा लिफ्ट लेकर बैठे दोनों व्यक्तियों द्वारा चालक को तमंचा दिखाकर उससे ३७ हजार रुपये की नगदी लूट ली गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। खुलासे के लिए थाना भोपा पुलिस एवं एसओजी की टीमें गठित की गयी थीं। सीओ ने बताया कि सोमवार की अलसुबह थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को सूचना मिली थी कि इस लूट की घटना में वांछित बदमाश आज पुनः कोई घटना करने की फिराक में मोरना की तरफ से आने व ाले हैं। पुलिस टीम द्वारा सिकंदरपुर से भोकरहेड़ी मार्ग पर रजवाहे के पुल के पास पहुंचकर घेराबंदी करते हुए चेकिंग शुरु कर दी।
कुछ समय पश्चात ०१ मोटरसाइकिल पर सवार ०३ व्यक्ति मोरना की तरफ से आते दिखाई दिए, जिन्हें चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया। पुलिस टीम को देखकर वो उल्टे भागने लगे जिससे उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल कर गिर गयी। इस पर बदमाश पुलिस टीम पर फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी, जिससे ०१ बदमाश घायल हो गया तथा ०२ अन्य साथी अंधेरा व गन्ने की फसल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। गिरफ्तार बदमाश शादाब पुत्र शहीद निवासी छपार को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। उन्होंने बताया कि २०१६ में शादाब पर पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। भोपा, छपार, नई मंडी और सिविल लाइन थानों में उसके खिलाफ १९ मुकदमे दर्ज हैं। उससे १५००० रुपये नगद, मोबाइल फोन तमंचा और कारतूस, घटना में प्रयोग की गई पल्सर मोटरसाइकिल संख्या यूके ०८एडब्ल्यू १६९६ बरामद हुई। शादाब को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक योगेश तेवतिया और शेषपाल सिंह, कांस्टेबल रोहित मावी और सुरेन्द्र कुमार, एसओजी से हैड कांस्टेबल सोहेल खान, संजय सोलंकी और जोगेन्द्र शामिल रहे। एसपी देहात आदित्य बंसल ने पुलिस टीम की सराहना की है।

 

छ्त्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाईMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) हिंदू साम्राज्य की नींव रखने वाले हिंदू हृदय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की ३९४ वी जयंती के अवसर पर शिवसेना क्रांति सेना कार्यकर्ताओं ने प्रकाश मार्केट स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर लिया उसके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प। इस अवसर पर शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ योगेंद्र शर्मा ने कहा छत्रपति शिवाजी महाराज अकेले ऐसे हिंदू योद्धा थे जिन्होंने मुगलों के साथ संघर्ष करते हुए हिंदू साम्राज्य की स्थापना की इसी हिंदू हृदय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज हिंदुत्व की रक्षा के लिए हमेशा कार्य करते रहे उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए बाला साहब ठाकरे भी हिंदुत्व, सनातन की रक्षा के लिए हमेशा अग्रसर रहे और उन्होंने अपने जीवन में कभी चुनाव ना लड़कर भी राजनीतिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान स्थापित की थी इस अवसर पर सहारनपुर मंडल अध्यक्ष शरद कपूर ने कहा केंद्र सरकार द्वारा कुछ राजनीतिक विभूतियों को भारत रत्न से सम्मानित किया है लेकिन बालासाहेब ठाकरे के नाम पर कोई विचार तक नहीं किया जबकि हिंदू हृदय सम्राट स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे भी भारत रत्न के हकदार है शिवसेना ने केंद्र सरकार से मांग की कि बाला साहब ठाकरे को भी भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। वही चौधरी शक्ति सिंह मंडल अध्यक्ष किसान क्रांति सेना ने कहा की क्रांति सेना का बच्चा-बच्चा छत्रपति शिवाजी जैसी कार्य शैली अपनाता है और सनातन धर्म के प्रचार व प्रसार एवं विकास के लिए कार्य करता है ।इस अवसर पर मुख्य रूप से, राजेश कश्यप, लोकेश सैनी, संजय गोयल, अनुज चौधरी, बसंत कश्यप, आशीष मिश्रा, पुष्पेंद्र सैनी, दीपक धीमन, प्रदीप कोरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी, मंडल महासचिव शालू चौधरी, नरेश सैनी, शैलेंद्र विश्वकर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

 

व्यापारी सम्मेलन सफल बनाने को बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा कल २०तारीख,दिन मंगलवार,समय ११ बजे पुरकाजी ब्लॉक में आयोजित व्यापारी सम्मेलन को सफल बनाने हेतु आज नगर के बाजारों में व्यापारियों के साथ बैठक की गई बैठक में जिला संयोजक सुनील तायल,सहसंयोजक बृज किशोर बिट्टू आशीष तोमर,मंडल संयोजक तरुण मित्तल,पिन्ना मंडल संयोजक विनय पवार,नई मंडी मंडल संयोजक राजेश साहनी,मंडी मंडल संजय शर्मा,संदीप शर्मा,अमन तायल,आकाश गोयल, हरीराम सक्सेना,द्वारा व्यापारी सम्मेलन हेतु व्यापारियों को आमंत्रण देते हुए व्यापारी सम्मेलन में उपस्थित रहकर सम्मेलन को सफल बनाने की बात की गई, जिला संयोजक सुनील तायल व मंडल संयोजक तरुण मित्तल द्वारा बताया कि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री बी के जनरल,व संजीव बालियान,विशिष्ट अतिथि स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल,जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता, चेयरपर्सन नगर पालिका मीनाक्षी स्वरूप व मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा सम्मेलन को संबोधित करेंगे,इस दौरान व्यापारियों से आह्वान करते हुए सम्मेलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की बात की गई

 

क्रांतिकारी शालू सैनी बन रही है बेसहारा वृद्ध बुजुर्गो की सहारा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट की राष्टीय अध्यक्ष क्रांतिकारी शालू सैनी लावारिस शवों के अंतिम संस्कार के साथ साथ उन बेसहारा वृद्ध बुजुर्गो का सहारा भी बन रही है जिसका इस दुनिया में कोई नही हैं या अपने परिवार द्वारा घर से निकाल दिए गए हो इसी कड़ी में क्रांतिकारी शालू सैनी ने एक बेसहारा वृद्ध बुजुर्ग महिला का सहारा बन उसका इलाज कराते हुए महिला को रहने के लिए आसरा भी दिलाया जो कि लगभग एक महीने से अस्पताल में भर्ती थी वही क्रांतिकारी शालू सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक माह पहले उन्होंने एक बेसहारा वृद्ध बुजुर्ग को बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया था जिसकी देख रेख में वो खुद लगी हुई थी जिसके बाद वृद्ध बुजुर्ग महिला को अस्पताल से छुट्टी मिली तो उसको वृद्ध आश्रम में आसरा भी दिलाया साथ ही शालू सैनी ने बताया की ये वृद्ध महिला पहले किराए पर रहती थी और बीमार रहती थी जिसका इस दुनिया में भगवान के अलावा कोई नही था जिसकी सूचना शालू सैनी को लगी तो शालू सैनी ने वृद्ध महिला को बीमारी के चलते पहले अस्पताल में भर्ती कराया और एक महीना उनकी लगातार सेवा की जिसके बाद बिमारी से मुक्ति मिली तो शालू सैनी ने साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट के राष्ट्रीय महासचिव राजू सैनी की गाड़ी की मदद से महिला को आश्रम में आसरा दिलाया

 

रक्त दान एवम् कोलेस्ट्रॉल, शुगर और बी.पी. जांच-शिविर का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर-गैलेक्सी द्वारा ब्लड-डोनेशन कैंप का आयोजन अलकनंदा ब्लड-बैंक, ए. टू जेड. चौक पर डॉ. आलोक कुमार (मेडिकल ऑफिसर), डॉ. कल्पना गोयल एवं उनकी टीम के साथ किया गया। जिसमें हर ग्रुप का लगभग २५ यूनिट्स ब्लड एकत्र किया गया। और कोलेस्ट्रॉल, शुगर, बी.पी. की लगभग ५० लोगों की जांच भी की गई। रोटरी क्लब गैलेक्सी के सचिव रो. अजय कुमार गर्ग ने बताया कि आजकल बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए समय-समय पर ब्लड-डोनेशन कैंप होते रहने चाहिए। रोटरी मुजफ्फरनगर गैलेक्सी क्लब द्वारा हर साल यह कैंप लगाया जाता है।
रो. नरेश जैन एडवोकेट, दक्ष त्रिपाठी, आकाश अग्रवाल, पीयूष गोयल, आकाश शर्मा और बहुत और लोगों द्वारा आगे आकर ब्लड-डोनेट किया।
सभी को रक्त वीर सम्मान के रूप में ट्रॉफी और सर्टिफिकेट अलकनंदा ब्लड बैंक द्वारा दिया गया। डॉक्टर साहब द्वारा हिदायत दी गई कि ब्लड डोनेट करने से घबरायें नहीं। क्योंकि रक्त-दान करने से घटता नहीं है। बल्कि शरीर की खून बनाने की प्रक्रिया बेहतर होती है। कोई भी स्वस्थ निरोगी महिला/पुरुष ३ महीने में एकबार रक्तदान (ब्लड डोनेट) कर सकता है।
हेल्थी फूड व एनर्जिटिक डाईट लें। इस अवसर पर रोटरी गैलेक्सी क्लब से अमित सिंघल, मनीष अग्रवाल,राजकुमार मित्तल तथा अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। प्रोजेक्ट चेयरमैन रो. नवीन सिंघल व को. प्रो. चेयरमैन रो. अविरल मित्तल द्वारा कार्यक्रम संचालन एवम् रक्त दान भी किया गया। रो.नीरज बंसल (रीजनल असिस्टेंट गवर्नर – २०२३-२०२४) द्वारा सभी रक्तदान वीरों का स्वागत किया गया। अध्यक्ष रो. विकास त्रिपाठी द्वारा संदेश दिया गया कि हमारे मुजफ्फरनगर में यह एक अतिसुंदर सामुहिक और सामाजिक प्रयास है। आगे भी इस तरह के कैंप लगाए जाते रहेंगे। जिससे की असमय होने वाली मानव क्षति को रोका जा सके। इसीलिए हम सभी का ये नैतिक कर्तव्य है कि हम रक्तदान करें।

 

प्याज के निर्यात से केंद्र सरकार का प्रतिबंध हटाने का निर्णय किसान हित का
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)पीजेंट वेलफेयर एसोशिएसन के चेयरमैन अशोक बालियान व उसके एलाइंस के किसान नेताओं ने सात फरवरी को कृषि मन्त्री अर्जुन मुंडा के समक्ष प्याज सहित कुछ मुख्य कृषि उपज के निर्यात से प्रतिबंध हटाने की बात रखी थी।
कल गृह मन्त्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली मंत्रीमंडल समिति ने प्याज के निर्यात से प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया है। केंद्र सरकार ने पिछले साल दिसंबर में प्घ्याज की कीमतों में वृद्धि देखते हुये प्घ्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था।सरकार के इस कदम से प्याज के दाम गिर गये थे।
पीजेंट वेलफेयर एसोशिएसन केंद्रीय कृषि मन्त्री अर्जुन मुंडा को प्याज के निर्यात पर से प्रतिबंध हटाने के निर्णय पर धन्यवाद देती है।
प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध हटाने से किसानों को प्याज का अच्छा भाव मिलने की उम्मीद है।
केंद्र सरकार ने चावल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए इसकी कुछ किस्मों के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था।हमने चावल के निर्यात पर से भी प्रतिबंध हटाने की बात रखी थी।
हम उम्मीद करते है कि केंद्र सरकार चावल के निर्यात से प्रतिबंध हटाने पर भी विचार करेगी।क्योंकि चावल के निर्यात पर प्रतिबंध से किसानों को अच्छा भाव नहीं मिल रहा है।
हमने कृषि मन्त्री से यह भी अनुरोध किया है कि केंद्र सरकार को चावल की कुछ किस्मों के लिए नए एचएसएन कोड विकसित करना चाहिए,ताकि उन किस्मों का निर्यात किया जा सके,जिनका पारंपरिक रूप से देश में लोग उपभोग नहीं करते हैं।
देश में गैर-बासमती चावल की करीब ४०-५० किस्में होती हैं। सरकार जब उसके निर्यात पर प्रतिबंध लगाती है, तो सोना मसूरी, गोविंद भोग, कालानमक या सामान्य सफेद गैर-बासमती चावल जैसी सभी किस्मों का निर्यात बंद हो जाता है।वर्तमान में गैर-बासमती चावल के लिए छह एचएसएन कोड और बासमती चावल के लिए एक कोड है। हमने कृषि मन्त्री के समक्ष यह विषय भी रखा था कि केंद्र सरकार ने चीनी के निर्यात पर भी कुछ शर्तें लगायी हुई हैं।इससे चीनी के निर्यात में भी भारी गिरावट आई है। इससे अप्रत्यक्ष रूप से किसान भी प्रभावित होते है। इसलिए चीनी के निर्यात से प्रतिबंध हटाया जाना चाहिए।
हम उम्मीद करते है कि केंद्र सरकार किसान हित में निर्यात होने वाली कृषि उपज के निर्यात से प्रतिबंध हटाएगी।ताकि किसान को उसकी उपज का बेहतर भाव मिल सके। पीजेंट वेलफेयर एसोशिएसन के चेयरमैन अशोक बालियान व उसके एलाइंस के किसान नेता किसानों की वास्तविक समस्याओं को सरकार के सामने रखने का कार्य करते है।

 

सदस्यता अभियान को प्रारंभ किया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जमीयत उलमा-ए-हिंद के सदस्यता अभियान को शुरू करते हुए जमीयत उलमा जिला मुजफ्फरनगर के जिला संयोजक मौलाना मुकर्रम कासमी ने दर्जनों लोगो को जमीयत उलमा-ए-हिंद के सदस्ये बनाये। इस दौरान मौलाना मुकर्रम अली कासमी ने बताया की पूरे देश में इस समय जमीयत उलमा-ए-हिंद का सदस्य अभियान चल रहा है जिसके माध्यम जमीयत उलमा-ए-हिंद की प्राथमिक सदस्यता लेकर जमीयत उलमा से जुड़ा जा सकता है,उन्होंने कहा की जिले में भी लगभग ५ लाख सदस्य बनाये जायेंगे। मौलाना मुकर्रम अली कासमी ने कहा की जमीयत उलमा-ए-हिंद हर गरीब बेसहारा लोगों की मदद करती है और बगैर किसी भेदभाव से इंसाफ के लिए खड़ी रहती है। मौलाना मुकर्रम ने जमीयत उलना हिंद के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा की इस संगठन का देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में विशेष भूमिका रही है और अंग्रेजो के दांतो को खट्टा किया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की सभी कस्बों एवम तहसील के गांवों आदि में सदस्यता अभियान के प्रभारी नियुक्त किये है जो अपनी देख रेख में सदस्यता अभियान को मजबूती के साथ चलायेंगे।

 

विधि विधान से हुआ भूमि पूजन
मुजफ्फरनगर। श्री खाटू श्याम मंदिर के निर्माण हेतु विधि-विद्यान पूर्वक भूमि पूजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान मे कई जिम्मेदार लोग मौजूद रहे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुजफ्फरनगर के विश्वकर्मा चौक के समीप निर्माणाधीन श्री खाटू श्याम मंदिर के नवनिर्माण के क्रम मे भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम मे वरिष्ठ पत्रकार अंकुर दुआ, पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप व भाजपा नेता गौरव स्वरूप सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। भूमि पूजन को लेकर संस्था द्वारा पूर्व मे ही विभिन्न व्यवस्था सुनिश्चित कर दी गई। विद्वान पंडितो द्वारा विधि विद्यानपूर्वक धार्मिक आयोजन को सम्पन्न कराया।

 

गौआश्रय स्थल का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। पशुधन प्रसार अधिकारी पिन्ना द्वारा अस्थाई गौआश्रयस्थल बघरा का निरीक्षण किया गया।जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के दिशा निर्देशन में पशुधन प्रसारघ् अधिकारी पिन्ना द्वारा अस्थाई गौआश्रयस्थल बघरा का निरीक्षण किया गया। एक घायल गोवंश की चिकित्सा की गई। निरीक्षण के दौरान गौशाला में अगोला, भूसा व पेयजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिला। साफ सफाई की स्थिति ठीक मिली साथ ही गौशाला से सम्बन्धित समस्त व्यवस्थाओ को पूर्ण कराने हेतु सम्बनिधत को निर्देशित किया गया।

 

लावारिस अवस्था में मिला नवजा
चरथावल। दुकान के सामने लावारिस अवस्था मे नवजात शिशु को देख दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। पुलिस बालक के माता-पिता की तलाश मे जुट गई है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना चरथावल क्षेत्र के समीपवर्ती गांव कुटेसरा मे सफाई कार्य मे जुटे सफाई कर्मचारियों को एक दुकान के सामने नवजात शिशु मिले। पुलिस ने उक्त बालक को देखभाल के लिए सीएचसी भिजवाया। यह मामला दिनभर ग्रामीणो के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

 

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक आयोजित
मुजफ्फरनगर। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की एक आवश्यक बैठक श्री बिट्टू जी के कार्यालय पर संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता माननीय अध्यक्ष श्री संजय मित्तल ने की और संचालन महामंत्री प्रमोद मित्तल ने किया मीटिंग में मुख्य रूप से सुनील तायल व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने भाग लिया सुनील तायल ने बताया कि कल दिनांक २० फरवरी को पुरकाजी के अंदर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का एक सम्मेलन होने जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मान्य केबिनेट मंत्री भारत सरकार श्री वीके सिंह वह डॉक्टर संजीव बालियान केंद्रीय राज्य मंत्री वैष्णवी कपिल देव अग्रवाल राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार उपस्थित रहेंगे मुख्य वक्ता के रूप में विनीत शारदा प्रदेश संयोजक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी जी करेंगे आप सभी से निवेदन है कि अपने-अपने व्यापार मंडलों से अधिक से अधिक संख्या में कल दोपहर ११ः०० बजे कार्यक्रम में उपस्थित होकर व्यापारियों का सम्मान बढ़ाएं मीटिंग में पूर्व विधायक माननीय अशोक कंसल जी ने भी सभी से निवेदन किया है कि केंद्रीय माननीय वीके सिंह पधार रहे हैं सभी साथी गण अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचे। कार्यक्रम में हमारे संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष अशोक बाटला ने अपने विचार रखें और सभी से निवेदन किया व्यापारियों की समस्याओं से केंद्रीय नेतृत्व को रखें और सभी अधीक्षक से अधिक पहुंचने की कृपा करें बाकी उपस्थित राहुल वर्मा संयोजक विश्वदीप बिट्टू संयोजक श्याम सिंह सैनी, नीरज बंसल, प्रमोद टॉक आदि आदि सभी सम्मानित व्यापारियों ने भाग लिया।

 

आर्शीवाद समारोह का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अपनी कड़ी मेहनत को इतनी तेज गति से आगे बढ़ाएं कि गुडलक के पास आप जैसे विजेता के साथ सवारी करने का कोई विकल्प न रह जाए। आगामी बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों को प्रेरित करने और आशीर्वाद देने के लिए बारहवीं कक्षा, बैच २०२३-२४ के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन एसडी ग्लोबल स्कूल में किया गया , जिसका उद्देश्य हमारे छात्रों को बढ़ने के लिए जड़ें और उड़ने के लिए पंख देना था। समारोह की शुरुआत गणेश की भावपूर्ण प्रस्तुति के साथ हुई। ज्ञान की लहर का आह्वान करती वंदना। ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों ने पूरे कार्यक्रम का नेतृत्व किया और अपने संयोजन और प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जूनियर स्टार्स ने अपने सीनियर्स को शुभकामनाएं देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। छात्रों को संबोधित करते हुए, स्कूल के निदेशक डॉ सिद्धार्थ शर्मा ने स्कूल की प्रधानाचार्या साक्षी सिंह, प्रबंधन और सभी शिक्षकों की ओर से सभी छात्रों को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं और कहा, छात्रों को अपनी क्षमताओ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। उन्हें सचेत रूप से सही रास्ते का पालन करना चाहिए और अपने बारे में विचारशील होना चाहिए। उन्होंने छात्रों से शांत रहने और खुद पर विश्वास करने का आग्रह किया और उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं और दोहराया कि उन्हें आगे बढ़ना चाहिए और अपना सर्वश्रेष्ठ देकर अपने अल्मा मेटर का सम्मान करना चाहिए।

 

ओबीसी मोर्चा करेगा सामाजिक सम्मेलन का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं विधान परिषद सदस्य के अलावा भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप एड.ने कहा कि 20 फरवरी मंगलवार को सुबह 11 बजे जानसठ रोड स्थित गोकुल सिटी मे ओबीसी मोर्चा द्वारा सामाजिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
गोकुल सिटी स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि सम्मेलन मे मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के अलावा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी सहित भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया,केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान, प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल शामिल होंंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डा.सुधीर सैनी करेंगे। उन्होने बताया कि ओबीसी की संख्या प्रदेश मे लगभग 52 प्रतिशत है। उसी के आधार पर समस्त ओबीसी जातियों को भाजपा के साथ जोडकर उसे और अधिक सशक्त बनाना है। उन्होने बताया कि भाजपा पूरे प्रदेश मे 1918 मण्डलो पर ओबीसी कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक सम्मेलन करेगी। इन सम्मेलनो की शुरूआत 20 फरवरी से होगी तथा यह सम्मेलन 50 दिनो तक चलेगा। इसके अलावा प्रदेश की सभी 75 जिलो की 80 लोकसभा सीटो पर युवा सम्मेलन आयोजित किए जाएगे। उन्होने कहा कि पूर्व समय के बाद अब प्रदेश की कानून व्यवस्था है। देश की डबल इंजन सरकार देश प्रदेश मे लगातार कार्य करा रही हैं।
नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या मे श्रीराम लला की प्रतिष्ठा होने के बाद हिन्दु समाज का भारी झुकाव अब भाजपा की और हो गया है। ओबीसी मोर्चा के पश्चिम ी क्षेत्र महामंत्री रूपेन्द्र सैनी ने कहा कि सम्मेलन की सफलता के लिए ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जी जान से जुटे है। उन्होने बताया कि सम्मेलन मे एमएलसी श्रीमति वन्दना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल के अध्यक्ष के अलावा भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया के अलावा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुन्दरपाल आदि भी मौजूद रहेंगे।

 

समाजवादी युवजन सभा के सचिन पाल बनाये गए राष्ट्रीय सदस्य
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी में लगातार सक्रिय रहकर अतिपिछड़ों में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को पहुंचाने के अभियान में लगे युवा सपा नेता सचिन पाल मुजफ्फरनगर को सपा में बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा युवजन सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष मौहम्मद फहद द्वारा सचिन पाल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है।
सचिन पाल को राष्ट्रीय सदस्य मनोनीत किये जाने पर उनके समर्थको में बेहद उत्साह है। सचिन पाल ने नई जिम्मेदारी मिलने पर कहा कि पीडीए को सम्मान केवल समाजवादी पार्टी दे रही है।अति पिछडो को सपा से जोड़ने के लिए वह अपने अभियान को ओर गति देंगे।

 

एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेन्ट स्टडीज में एम०एस०यू० द्वारा बी०सी०ए० चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित होने पर उत्तीर्ण छात्र /छात्राओं के लिए कार्यक्रम का आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में चौ० चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा बी०सी०ए० चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित होने के उपलक्ष मे एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर आने वाली जीया दुआ ने ८३.३३ प्रतिशत अंक प्राप्त किये, द्वितीय स्थान पर आने वाली वंसुधरा जैन जिसने ८२.६६ प्रतिशत व तृतीय स्थान पर आने वाली प्राची गर्ग ने ८१.० प्रतिशत अंक प्राप्त किये। हमारे कॉलेज मे बी०सी०ए० चतुर्थ सेमेस्टर के ९५ प्रतिशत छात्र ध् छात्रा प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण रहे। चयनित छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अभिभावको व बी०सी०ए० विभाग के सभी शिक्षकगणों को दिया। इसी के साथ उन्होने कहा कि भविष्य में भी वे निरन्तर ऐसे ही मेहनत करते रहेगें ।
वार्ता करते हुए प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं ने अपनी उपस्थिति में सभी शिक्षकगणों को अपनी कामयाबी के लिये धन्यवाद देते हुये कहा कि महाविद्यालय द्वारा हमारे परीक्षाफल में तथा हमारे कौशल और क्षमताओं को निखारकर हमे एक बेहतर और सीखा विद्यार्थी बनाने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । अध्ययन का उददेश्य शिक्षा और प्रशिक्षण के मानक व शैली में सुधार करना है। शिक्षकों
हुआ. द्वारा हमारे कौशल व ज्ञान को उन्नत करने हेतु व गुणवत्ता में सुधार करने के अनेक कुशल प्रयास किये जाते है, जिससे हमे उचित शिक्षा प्राप्त करने मे सुविधा मिली व जीवन मे आगे बढ़ने का हौसला मिला ।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल जी ने तीनों छात्राओं को भविष्य में प्रगित के पथ पर निरन्तर आगे बढने के लिए प्रेरित किया। उन्होने इस अवसर पर कहा कि हमारे कॉलेज के छात्र ध् छात्राओं ने इस साल भी सफलता हासिल की। जिसकी अधिकांश व्यवस्था कॉलेज के माध्यम से करायी जाती है। बच्चों को किसी विशेष विषय का अनिवार्य रूप से अध्ययन करने के बजाय, उनके सीखने के अनुभव पर ध्यान केंन्द्रित करना चाहिए कि बच्चों को क्या और कैसे पढ़ाया जा रहा है। छात्रों को केवल कक्षा में सीखनें तक सीमित करने के बजाय ज्ञान के लिए प्रयास प्रज्वलित करना है। बेहतर इंसान व महान शिक्षार्थी बनाने के लिए कई रचनात्मक और नवीन विधियों के माध्यम से सर्वोत्तम व्यावहारिक और नैतिक ज्ञान प्रदान करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होने विभागाध्यक्ष व सभी शिक्षकगणों का आभार व्यक्त किया । इसी के साथ उत्तीर्ण छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रस्तति पत्र देकर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डा० संजीव तायल जी ने अपने सम्बोधन में स्पष्ट किया कि शिक्षा का उददेश्य प्रगतिशील मनुष्यों का निर्माण करना है, न कि केवल वे जो पूर्णता के पीछे अस्पष्ट रूप से भागते है। यदि आप इसके बारे में सोचते है तो मानव समाज को एक सभ्य समाज में बदलने वाला एकमात्र आवश्यक कारक शिक्षा है। ऐसी हिंदी मोटिवेशनल कोट्स आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मजबूत करते है, आपके अंदर की एनर्जी का निर्माण करते है । अपनी गलतियों के साथ-साथ आपके सामने आने वाली कठिनाइयों से सीखें क्योंकि ये सभी आपके व्यक्तित्व को निखारेगें । सर्वश्रेष्ठ शैक्षिक उद्धारणों में से एक यह कथन केवल उस संघर्ष की वास्तविकता को व्यक्त करता है जिसे हर कोई शिक्षा प्राप्त करने के वर्षो के दौरान झेलता है। जबकि आपको रास्ते में कई संघर्षो और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, केवल एक चीज जो आपको यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि आप इसे अपना सर्वश्रेष्ठ दे रहें है ।
इस अवसर पर बी०सी०ए० विभाग से चॉदना दीक्षित, रोबिन गर्ग, मौ० अन्जर, मोहित गोयल, अनुज गोयल, राहुल शर्मा, श्वेता, शशांक भारद्वाज, हर्षिता, प्रियंका निरंकार शर्मा, प्रशांन्त गुप्ता, विनिता चौधरी, सतीश, अमित व उमेश मलिक आदि शिक्षकगण व स्टॉफ नें प्रतिभाशाली छात्र ध् छात्राओं को बधाई व आर्शीवाद दिया ।

 

प्राचीन शिव मन्दिर में एकादशी पर भव्य गीता पाठ एवम हनुमान जी की विशेष आरती व भजन भाव आज
मुजफ्फरनगर। महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर के महा मंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की आज्ञानुसार एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से मंगल वार को एकादशी पर गीता पाठ व हनुमान जी की विशेष आरती व भजन भाव २०-०२-२०२४ दिन मंगल वार को शाम ६ः०० से ७ः०० बजे तक पंडित कृष्णा नन्द जी के सौजन्य से प्राचीन शिव मन्दिर रेलवे स्टेशन के सामने गली मुजफ्फर नगर में अयोजित किया जायेगा ।

 

वरिष्ठ प्रचारक आरएसएस के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। इंद्रेश कुमार जी वरिष्ठ प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं संस्थापक भारत तिब्बत सहयोग मंच के जन्मदिन के उपलक्ष में सर्विसेस क्लब में विजय वर्मा जिला अध्यक्ष भारत तिब्बत सहयोग मंच एवं अंतर्राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी की टीम एवं क्लब के टेनिस खिलाड़ियों ने मिलकर मिठाई वितरित की एवं खुशियां मनायी और माननीय इंद्रेश जी की दीर्घायु के लिए भगवान से प्रार्थना की, उनके लिए दुआएं की कि जिस तरह से वह राष्ट्र के लिए कार्य कर रहे हैं, इसी भावना से, इसी प्रेरणा से वह देश को ऊंचाइयों पर लेकर जाएं। भारत तिब्बत सहयोग मंच मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष विजय वर्मा एवं महामंत्री विष्णु स्वरूप ने बताया की माननीय इंद्रेश जी के जन्मदिन को संपूर्ण भारतवर्ष में सेवा पखवाड़ा सप्ताह के रूप में प्रत्येक जिले में मनाया जाएगा।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21260 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =