News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने गर्मी से बचाव को राहत कीट की वितरितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) इन दिनों शहर में भीषण गर्मी पड रही है तथा तेज धूप होती है। ट्रैफिक पुलिस के जवान इतनी कड़ी धूप में भी सड़क पर खड़े होकर यातायात व्यवस्था को संचालित करते है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के प्रोत्साहन हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा आज महावीर चौक पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को स्वच्छ व ठंडे पानी की बोतल, धूप से बचने के लिए कैप व चश्मे आदि सामान वितरित किये गए साथ ही प्रत्येक डियूटी प्वाइंट पर ठंडे पानी के कैम्पर रखने की व्यवस्था भी की गई एसएसपी अभिषेक सिंह ने जनपदवासियों से अपील की ,की लू ओर तेज गर्मी से बचाव करे तबीयत खराब होने पर डॉक्टर की सलाह ले तेज धूप में निकलने से बचे पानी का सेवन करे एसएसपी अभिषेक सिंह के साथ साथ स्क्क सिटी सत्यनारायण प्रजापत एसपी क्राइम प्रशांत कुमार एसपी ट्रैफिक कुलदीप कुमार सीओ सीटी व्योम बिंदल ने भी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सामान वितरित किया सभी पुलिसकर्मियों की पुलिस अधिकारियों ने जमकर तारीफ की।

 

युवक की हादसे में हुई मौत
तितावी। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सडक हादसे मे एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। गमगीन माहौल के बीच शव का अंतिम संस्कार किया गया।
जानकारी के अनुसार आज सुबह तितावी थाना क्षेत्र के गांव बघरा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे पर कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिकां की सूचना पर कुछ ही देर मे पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जब मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया गया तो शव की पहचान थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मौहल्ला साकेत कालोनी निवासी डेरी संचालक संजीव के रूप मे हुई। पुलिस ने जब मृतक की परिजनो को इसकी सूचना दी तो परिजनो मे कोहराम मच गया। परिवारजन तथा रिश्तेदार कुछ ही देर मे मौके पर पहुंच गए। परिजनो के कहने पर पुलिस ने बिना किसी कार्यवाही के अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनो को सौंप दिया।

 

तेल चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य मुठभैड में दबोचेMuzaffarnagar News
मंसूरपुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा हाईवे पर सडक किनारे खडी गाडियो में से तेल/डीजल चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया जहां पुलिस मुठभेड़ के दौरान ०२ अभियुक्तगण घायल सहित कुल ०५ अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार । जिसके कब्जे से चोरी किया गया १०० लीटर डीजल, अवैध शस्त्र व तेल चुराने के उपकरण आदि बरामद किया। जनपद में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापति के निकट पर्येवक्षण तथा क्षेत्राधिकारी खतौली यतेन्द्र नागर एवं प्रभारी निरीक्षक मंसूरपुर श्री आशुतोष कुमार के कुशल नेतृत्व में २९/३० मई की रात्रि को थाना मंसूरपुर पुलिस की जौहरा-मंसूरपुर मार्ग पर बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में ०२ अभियुक्तगण घायल सहित कुल ०५ अभियुक्तगण को गिरफ्तार करते हुए हाईवे पर सडक किनारे खडी गाडियो में से तेल चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से ०२ तमन्चे मय ०२ खोखा व ५ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०१ आयशर केन्टर तेल चुराने के उपरण बरामद किए गए है । घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । उल्लेखनीय है कि २८ मई की वादी आबिद अब्बास पुत्र रियाज मौहम्मद नि० ग्राम संधावली, थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना मंसूरपुर पर लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि रात्रि में बैगराजपुर मेडिकल कालेज के पास हाईवे पर लाल रंग के कैंटर सवार अज्ञात चोरों द्वारा वादी के ट्रक से करीब २०० लीटर डीजल चोरी करने की घटना कारित की गयी है । वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीम का गठन किया गया । गठित टीम द्वारा आस पास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया तथा व सर्विलान्स टीम की सहायता से उक्त कैंटर को ट्रैस किया गया । २९/३० मई की रात्रि को थाना मंसूरपुर पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि उक्त घटना को कारित करने वाले बदमाश आज पुनः कोई घटना करने की फिराक में संधावली मार्ग किआ कट के पास आने वाले हैं । सूचना पर थाना मंसूरपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो किआ कट के पास ०१ कैंटर धीरे-धीरे चल रहा था जो अचानक पुलिस की गाड़ी को देखकर तेज गति से चलने लगा ।
पुलिस टीम द्वारा उक्त कैंटर को रोकने का प्रयास किया परन्तु कैंटर सवारों द्वारा कैंटर को नहीं रोका गया तथा तीव्र गति से भागने लगे । पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर कैंटर सवारों द्वारा कैंटर को ग्राम जौहरा की तरफ मोड़ दिया जहाँ पर पंचायत घर की दीवार से टकरा कर कैंटर रुक गया तथा ०५ व्यक्ति कैंटर से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे । पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाशों की फायरिंग रेजं में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग की गयी जिसमें ०२ बदमाश घायए हो गए तथा ०३ अन्य बदमाशों को मौके से ही पकड़ लिया गया । अभियुक्तगण रात्रि में हाईवे पर सड़क किनारे खड़े वाहनों से तेल ध् डीजल चोरी करते हैं तथा अपने साथ लिए कैंटर में रखे ड्रमों में रख देते हैं तथा बाद में तेल को बेच कर अवैध रूप से लाभ अर्जित करते हैं । वाहनों से तेल चोरी करते समय यदि वाहन चालक उठ जाता है तो अपने साथ लिए अवैध शस्त्रों से उसे डरा-धमका देते हैं । घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण इमरान उर्फ शाहनूर पुत्र अबरार नि० ग्राम जिसोडा थाना मुंडाली जनपद मेरठ । (थाना मुंडाली जनपद मेरठ का हिस्ट्रीशीटर अपराधी ) (घायल ), इरफान पुत्र कदीर नि० ग्राम पटना थाना हापुड देहात जनपद हापुड (घायल), शानू पुत्र अबरार नि० नि० ग्राम जिसोडा थाना मुंडाली जनपद मेरठ, फहीम पुत्र अलीहसन नि० ग्राम टांडा होमत नगर थाना बिलासपुर जनपद रामपुर, बिलाल पुत्र जुल्फी नि० ग्राम बहरोडा थाना किठोर जनपद मेरठ । जिनके कब्जे से ०२ तमन्चे मय ०२ खोखा व ०५ जिंदा कारतूस ३१५ बोर, ०१ आयशर केन्टर सं० दृ क्क१४त्रञ्ज १७२१ ।
/तेल चोरी करने के उपकरण- ३ ड्रम प्लाष्टिक खाली, ०१ ड्रम प्लास्टिक (जिसमे करीब १०० लीटर डीजल भरा हुआ है), ५ बाल्टी (२५-२५ लीटर वाली) , ०२ मीटर पाईप , ०१ लोहे की पत्तीनुमा चाभी (ड्रम का ढक्कन खोलने व बन्द करने के लिये) , ०१ कीप (बाल्टीनुमा) , ०२ पाईप स्प्रिंगदार (करीब २ दृ २ मीटर लम्बे ), ०१ पाईप( लम्बाई २ मीटर ) , गाडी की टंकी के ढक्कन को तोडने के लिये दो बडे पेचकस आदि बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार, उ०नि० इन्द्रजीत सिंह, है०का० अनित कुमार, रविन्द्र कुमार, है०का० नितिन कुमार, का० सौबीर, विकास कुमार थाना मंसूरपुर शामिल रहे। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त इमरान उर्फ शाहनूर उपरोक्त थाना मुंडाली जनपद मेरठ का हिस्ट्रीशीटर (एचएस नं० २८ए) अपराधी है । थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।

 

मारपीट में हुआ मामला दर्ज
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर स्थित छपार टोल प्लाजा पर बुधवार की रात हरिद्वार से गंगा स्नान कर वापस लौट रहे एक परिवार पर टोल शुल्क को लेकर हुए विवाद में हमला करने और बच्चे पर पिस्टल तानकर परिवार को आतंकित करने के मामले में पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने टोल कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। इस मामले में एसपी सिटी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात में जनपद अलीगढ़ निवासी रवि कुमार पुत्र प्यारेलाल अपने परिवार के साथ हरिद्वार में गंगा स्नान कर कार से वापस लौट रहा था। बताया गया कि उनकी कार पर फास्ट टैग नहीं लगा हुआ था। छपार थाना क्षेत्र में आने के बाद यहां स्थित टोल प्लाजा पर उन्होंने फोन पे से टोल शुल्क का भुगतान करने के लिए कहा था। आरोप है कि टोलकर्मियों ने उनकी नहीं सुनी और अभद्रता शुरू कर दी। इसका विरोध किया तो डंडों से हमला कर कार चला रहे रवि कुमार और उनके परिजन संजीव, विनीत, हेमलता, प्रीति, रुचि आदि को घायल कर दिया। पीड़ित रवि कुमार का आरोप है कि एक कर्मचारी ने बच्चे पर पिस्टल तान दी थी और उनको आतंकित किया गया। हमले की सूचना पर पहुंची छपार पुलिस सभी घायलों को थाने ले आई थी और उनको मेडिकल कराकर उपचार दिलाया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें रवि के परिवार की महिलाएं टोल पर ही कर्मचारियों द्वारा किये गये हमले के बाद हंगामा करती नजर आ रही हैं। इस मामले में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि २९ मई की देर रात्रि को थाना छपार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि छपार टोल पर टोल कर्मियों द्वारा ०१ कार सवार व उसके परिवार के साथ अभद्रता के साथ ही मारपीट की गई है। सूचना पर तत्काल थाना छपार पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना का संज्ञान लिया गया तथा घायल हुए परिवार के लोगों को उपचार दिलाने के साथ ही परिवार की शिकायत पर हमलावर आरोपी टोल कर्मियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमलावरों को जल्द पकड़ लिया जायेगा। थाना प्रभारी छपार रोजन्त त्यागी ने बताया कि पीड़ित रवि कुमार की तहरीर के आधार पर परिवार पर हमला करने वाले करीब आधा दर्जन टोल कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी की जायेगी।

 

नागरिक हुए गर्मी के सितम से परेशानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बीते वर्षो के मुकाबले इस वर्ष पढ रही भीष्ण गर्मी से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। गर्मी का आलम यह है कि चिलचिलाती धूप के कारण लोग अपने घरो मे कैद होने को मजबूर हैं।
दिनभर चलने वाली गर्म हवा, लू के कारण दोपहर के वक्त सडकों पर सन्नाटा पसरा रहता है। हमेशा वाहनो की लम्बी कतार तथा भीडभाड के कारण रौनक रहने वाले चौराहे अब दोपहर के वक्त सूने-सूने नजर आते है। आम व खास हर व्यक्ति की जुबान पर अब गर्मी की ही चर्चा है। विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ द्वारा गर्मी से बचाव हेतु प्रयास किये जा रहे है। सरकार की और से भी गर्मी के प्रकोप के चलते राहत कार्य जारी है। आमजन के लिए पीने के ठण्डे पानी की व्यवस्था, शेड तथा गर्मी से बचाव को किये जाने वाले राहत कार्यो को प्रसारित किया जा रहा है। ताकि गर्मी से बचाव हो सके। चिलचिलाती धूप के कारण बाजारो से रौनक गायब है। जिसका एक बडा कारण यह है कि गर्मी की वजह से देहात से बहुत कम लोग शहर आ रहे है। कचहरी मे भी काम बहुत कम है। गर्मी के कारण बाजार मे खरीदारी पर बहुत असर पड रहा है। रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन, प्राईवेट बस अडडे, बाजार, सडकें सब सूने-सूने से नजर आ रहे हैं। जिसका मुख्य कारण भीष्ण गर्मी है। गर्मी से ना सिर्फ इंसान बल्कि पशु-पक्षी भी परेशान हैं। क्योकि गर्मी से त्रस्त ये जीव छांव तथा ठण्डे पानी की तलाश मे इधर-उधर भटकते नजर आते हैं। एसएसपी अभिषेक सिह द्वारा आज भीष्ण गर्मी मे चौराहो पर डयूटी करने वाले टै्रफिक पुलिसकर्मियों को एसएसपी की नई पहल पर पानी के कैंपर, टै्रफिक कर्मियो को हीट वेव से बचाने के लिए कैप, पानी की बोतल ओआरएस के पैकेट वितरीत किए गए। एसएसपी के इस प्रयास की विभागीय अधिकारियो एवं कर्मचारियों द्वारा मुक्त कंठ प्रशंसा की गई।

 

बिजली विभाग ने बढ़ती गर्मी में की सहयोग की अपील
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मई माह में पड़ रही प्रचंड गर्मी के कारण लोग तो बेहाल हैं ही, विद्युत विभाग में भी बिलबिला उठा है। मई माह में करीब एक पखवाड़े से अधिकतम तापमान ४० और ४३ डिग्री के आसपास बना रहने के कारण कई दिनों से जिले में विद्युत संकट भी गहरा गया है। लोगों को दिन और रात लगातार अद्योषित विद्युत कटौती का सामना करना पड़ रहा है। इस कारण गर्मी से बेहाल लोगों को न तो दिन में सुकून मिल पा रहा है और न ही रात्रि में चौन की नींद ही आ पा रही है। २४ घंटे में ४८ से ज्यादा बार विद्युत कटौती हो रही है। छोटी छोटी ट्रिप और लो वोल्टेज के कारण उद्योग धंधों और व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। रात्रि में होने वाली विद्युत कटौती के कारण लोगों को देर रात तक घरों से बाहर ही चहलकदमी करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। ऐसे में विद्युत विभाग ने लगातार ओवरलोड चल रही विद्युत डिस्ट्रीब्यूशन प्रणाली की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सहयोग की अपील की है। बिजली विभाग ने कपड़े धोने, प्रेस करने से लेकर विद्युत उपकरणों को प्रयोग करने के लिए समयावधि तय की है।
पिछले कई दिनों से हो रही प्रचंड गर्मी के बीच दिन और रात में किसी भी समय अचानक हो रही बिजली कटौती से जनपद भर में अव्यवस्था के चलते लोगों के बीच त्राहिमाम नजर आ रहा है। ओवरलोड के कारण बिजलीघर सप्लाई देने में बुरी तरह से हांफ रहे हैं। कुछ बिजलीघरों के ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए कुलर, फव्वारे आदि की व्यवस्था की हुई है। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच हलकान हुए जा रहे लोगों को राहत देने के लिए बिजली की डिमांड को पूरा करना विद्युत विभाग के अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। लगातार बिजली की डिमांड बढ़ती जा रही है। हालांकि जनपद में १३०० मेगावॉट बिजली सप्लाई हो रही है, जो भीषण गर्मी के कारण कम पड़ रही है। ऐसे में समाधान के लिए विद्युत विभाग ने अब लोगों से जागरुक रहकर सहयोग की अपील की है।
विद्युत विभाग की ओर से उपभोक्ताओं के लिए जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि अत्याधिक गर्मी के कारण बिजलीघरों को सुरक्षित रखते हुए कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अघोषित विद्युत कटौती करानी पड़ रही है। विभाग ने इस एडवाइजरी में कहा है कि अपने घर के सभी विद्युत उपकरण एक साथ न चलाएं, जैसे यदि आपके घर में दो एसी है तो पहले एक एसी को लोड पर लें फिर उसके पश्चात दूसरे को लोड पर लें। सबमर्सिबल पंप, वाशिंग मशीन, प्रेस इत्यादि उपकरण का प्रयोग सुबह ६ से ९ बजे के बीच करें। एसी की टेंपरेचर सेटिंग २४ डिग्री पर रखें तथा टाइमर को भी सेट करें। एनर्जी एफिशिएंट विद्युत उपकरणों का प्रयोग करें। विद्युत वायरिंग ठीक रखें एवं अर्थिंग की जांच कर यदि ठीक न हो तो ठीक करा लें। मात्र सजावट और दिखावे के लिए विद्युत की फिजूल खर्ची न करें। जब तक विद्युत प्रणाली ओवरलोड चल रही है यथा संभव परिवार के सदस्य आवास के कमरों आवश्यकतानुसार प्रयोग करें, जिससे चालू एसी की संख्या कम रहे। इस समय अपने घर का अपनी सुविधा अनुसार थोड़ा लोड कम करने का प्रयास करें ताकि बेहतर विद्युत आपूर्ति की जा सके।

 

७० फीसदी बढ़ी विद्युत डिमांड, लगातार ओवरलोड चल रही विद्युत डिस्ट्रीब्यूशन प्रणाली
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि जनपद में विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था प्रचंड गर्मी के बीच भी दूसरे जनपदों से बेहतर रखने का प्रयास किया जा रहा है। लगातार ओवरलोड हो रहे बिजलीघरों को ठंडा रखने के लिए ही अघोषित कटौती कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि जनपद में विद्युत डिमांड अप्रत्याशित रूप से विगत वर्ष इसी अवधि की तुलना में लगभग ६० से ७० प्रतिशत बढ़ गई हैं। विद्युत डिस्ट्रीब्यूशन प्रणाली लगातार ओवर लोड चल रही है। ऐसे में कभी-कभी सिस्टम ओवर लोड पर ट्रिप हो रहा है अथवा सिस्टम को सुरक्षित रखने हेतु कुछ समय के लिए रोस्टरिंग करनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग के लाइन कर्मचारी एवं इंजीनियर रात-दिन काम कर रहें हैं तथा उपभोक्ताओं को अनवरत विद्युत आपूर्ति देने का प्रयास कर रहे हैं। विद्युत कर्मचारी ४८ से ५० डिग्री सेल्सियस तापमान में भी लोहे के पोल पर चढ़ कर लाइन ठीक कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस कठिन समय में हमारा सहयोग करें। फॉल्ट होने पर अथवा रोस्टरिंग होने पर थोड़ा धैर्य रखें। आवश्यक होने पर १९१२ अथवा विद्युत उपकेन्द्र पर जानकारी लेने हेतु फोन करें। लाइन स्टाफ को फोन करने से बचें, जिससे वह जल्दी फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कर सके तथा सुरक्षित भी रहे।

 

बंगाल की खाड़ी से चली हवा देगी राहत
मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी का रिकॉर्ड बनाकर मई का महीने विदाई की बेला पर आ गया है। ऐसे में लोगों को राहत का इंतजार है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी की बात करें तो एक जून से राहत मिलने की उम्मीद है। ऐसे में बंगाल की खाड़ी से उठी हवाओं का जोर राहत देने का काम करेगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस भीषण गर्मी से जून में राहत मिलने की उम्मीद है। दिल्ली और मेरठ में हल्की बारिश ने दस्तक देकर लोगों की उम्मीद को पुख्ता करने का काम किया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी ४-५ दिनों के दौरान प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से आने वाली आर्द्र पुरवा हवाओं की सक्रियता बढ़ेगी। बादलों की आवाजाही के बीच कहीं-कहीं संभावित बारिश के कारण तापमान में संभावित क्रमिक गिरावट आ सकती है। परिणामस्वरूप, पिछले कई दिनों से जारी भीषण लू की परिस्थितयों में क्रमिक सुधार नजर आने लगा है। जनपद का तापमान भी बुधवार और गुरूवार को कम हुआ है। वेस्ट में बारिश की उम्मीद बढ़ गई है। एक जून से प्रदेश को लू से निजात मिलने की सम्भावना जताई गई है।

 

अंतराष्ट्रीय धार्मिक साहित्य सेमिनार का जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जैन कन्या पाठशाला स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुजफ्फरनगर में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन हिंदी ,संस्कृत एवं अंग्रेजी विभाग तथा शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के संयुक्त तत्वावधान में हुआ, जिसका विषय चरित्र एवं व्यक्तित्व निर्माण में साहित्य और आध्यात्म की भूमिका था। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्रद्धेय श्री दंडी स्वामी महादेव आश्रम महाराज ,प्राचार्य प्रोफेसर सीमा जैन , कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर मनीषा अग्रवाल एवं डॉक्टर सविता वशिष्ठ द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सेमिनार का आयोजन हाइब्रिड मोड अर्थात ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया गया , कुलपति प्रोफेसर एच एस सिंह (माँ) शाकंभरी विश्वविद्यालय ) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप स्मृति सारस्वत ,असिस्टेंट प्रोफेसर आर्किटेक्चर और योजना विभाग आईआईटी रुड़की ने कार्यक्रम का गौरव बढ़ाया । प्रमुख वक्ता के रूप में जगराम , (प्रांत संयोजक शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास ) देशराज शर्मा (राष्ट्रीय संयोजक शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास )प्रोफेसर कैरोलाइन हेंसिंग (एमेरिटस इंडस्ट्रियल एवं मैन्युफैक्चरिंग सिस्टम इंजीनियरिंग) प्रोफेसर राम शर्मा (प्राचार्य श्री सुदृष्टि बाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया ) प्रोफेसर रीता निगम (संयोजिका चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व का समग्र विकास ) ने अपने विचार प्रस्तुत किए । सेमिनार के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि श्रद्धेय श्री दंडी स्वामी महादेव आश्रम जी महाराज शुक्रताल एवं खड़गपुर संबोधित करते हुए कहा कि अनेक संतों एवं महापुरुषों नेभारतीय शिक्षा पद्धति में अपना अतुल्यनीय योगदान दिया है।विद्यार्थियों का समग्र चारित्रिक विकास बिना आध्यात्म के संभव ही नहीं है ।अंतर्राष्ट्रीय वक्ता प्रोफेसर कैरोलाइन हेसिग ने श्रोताओं को संबोधित करते हुए कहा की शिक्षा और आध्यात्मिक का गहरा संबंध है एवं व्यवहारिक शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक शिक्षा भी विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण के लिए आवश्यक है ।प्रोफेसर राम शर्मा ने कहा कि भारतीय साहित्य प्राचीन काल से गुरुकुल पद्धति के द्वारा विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण पर बल देता रहा है । प्रोफेसर जगराम सिंह ने कहा के एक स्वस्थ एवं संपूर्ण विकसित मस्तिष्क राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकता है और इसके लिए शिक्षा को आध्यात्मिक एवं नैतिकता पर बल देना चाहिए असिस्टेंट प्रोफेसर स्मृति सारस्वत ने कहा कि हमारे देश में संतों एवं महापुरुषों के विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में अतुल्यनीय योगदान को नकारा नहीं जा सकता प्रोफेसर रीता निगमनिगम ने विद्यार्थियों के चरित्र निर्माणकी आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहाकी व्यवहारिक शिक्षा के साथ-साथआध्यात्मिक शिक्षा भी अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम की द्वितीय सत्र मेंप्राध्यापक को और शोधार्थियों के द्वाराअपने-अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए गए ।
महाविद्यालय प्रबंध समिती के अध्यक्ष राजेश जैन और सचिव संजय जैन के द्वारा वर्चुअल माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित गई ।प्रबंध समिति के सदस्य नीरज जैन ने भी सेमिनार के आयोजकों को शुभकामनाएं दी। प्राचार्या प्रो० सीमा जैन ने सभी सम्मानित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सयोजिका डॉक्टर मनीषा अग्रवाल और डॉक्टर सविता वशिष्ठ द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।कार्यक्रम में महाविद्यालय की सभी शिक्षिकाओं का सहयोग रहा । कार्यक्रम मे प्रोफेसर वंदना वर्मा, प्रोफेसर संतोष कुमारीघ् डॉ पूनम शर्मा, डा वर्चसा सैनी ,डॉक्टर वंदना शर्मा, अंजली शर्मा इत्यादि प्रमुख से उपस्थित रहीं।

 

वेस्ट मटेरियल से तैयार वस्तुओं का प्रदर्शनी के माध्यम से वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कालेज में प्रदर्शन किया
मुजफ्फरनगर। वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर में समर कैंप की गतिविधियों के अंतर्गत आज (आर्ट एंड क्राफ्ट) की गतिविधियों का आयोजन छात्राओं द्वारा किया गया छात्राएं कला विभाग की शिक्षिकाओं के निर्देशन में गत सप्ताह से (आर्ट एंड क्राफ्ट) की गतिविधियों का अभ्यास कर रही है आज विभिन्न प्रकार के वेस्ट मटेरियल से तैयार वस्तुओं का एक छोटी सी प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शन किया गया जिसमें कला विभाग की शिक्षिका श्रीमती सुशीला, श्रीमती अनीता श्रीमती अनुपमा के सहयोग के माध्यम से छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया प्रधानाचार्या डॉक्टर राजेश कुमारी ने छात्राओं के कार्य के प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

पुलिस को सौंपा शातिर
भोपा। बेलड़ा गाँव के जंगल मे पेड़ काट रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया तथा पुलिस को सूचना देकर चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। भोपा थाना क्षेत्र के गाँव बेलड़ा निवासी महिपाल के जंगल में खड़े पेड़ को दिन दहाड़े चोरी से काट रहे व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ लिया जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस ने किसान महिपाल की तहरीर के आधार पर गिरफ्तार आरोपी आबिद व फरार आरोपी प्रवेज निवासी गाँव गादला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आबिद से लकड़ी काटने की कुल्हाड़ी व आरा आदि सामान बरामद किया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त आबिद को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। फरार आरोपी की तलाश में दबिश दी गयी है।

 

मधुमेह निवारण शिविर समाप्त
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एस डी मार्केट योग क्लास में पांच दिवसीय मधुमेह रोग निवारण शिविर का समापन बड़ी धूमधाम के साथ संपन्न हुआ ।पांच दिवसीय शिविर में मधुमेह रोग का निवारण योगासन प्राणायाम व खानपान द्वारा कैसे दूर हो इन सभी के बारे में योग साधकों को बताया गया, दिनचर्या हमारी ठीक हो तभी मधुमेह रोग से हम बच सकते हैं और आने वाली पीढ़ी को भी हम बचा सकते हैं। शिविर के अंत में सभी योग साधकों की फ्री शुगर जांच शशी राज गुप्ता द्वारा की गई शिविर मे मुख्य भूमिका जिला प्रधान सुभाष गुप्ता, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं योग चिकित्सक ज्ञान चंद अरोड़ा,संरक्षक प्रो आर के गर्ग, प्रेम सिंह राणा, गजेन्द्र राणा, संजीव कुमार गोयल,कुसुम सिंघल, मधु जी , जियालाल जी,विनोद शर्मा , लोकेश शर्मा, विनय, , रेणु तायल ,दिनेश जी, विनीता जी, सुशीला जी,महेश बालियान की रही,अंत में प्रसाद वितरण संजीव कुमार गोयल द्वारा कराया गया।

 

बार संघ अधिवक्ताओं ने मीठे शरबत की छबील लगाई
जानसठ। कचहरी परिसर मे बार संघ के अधिवक्ताओं ने गर्मी से निजात दिलाने के उद्देश्य से मीठे शरबत की छबील लगाई, और सभी अधिवक्ताओं आम जनमानस के अलावा वादकारियों को शीतल मिठे शरबत का वितरित किया। कचहरी परिसर मे बार संघ बार के अधिवक्ताओं ने गर्मी से निजात दिलाने के उद्देश्य हेतु एक मीठे शरबत की छबील लगाई गई जहां आमजन के अलावा कचहरी में आने वाले वादिकारियो को मीठे शरबत पिलाया गया वहीं एसोसिएशन के सचिव दीपेश गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए आगामी ३१ मई तक अधिवक्ता गण सभी अदालतों में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। अधिवक्ताओं की ओर से परोपकारार्थ शीतल शरबत वितरित किया गया है। इस दौरान मुख्य रूप से अध्यक्ष अजय कुमार पंत, पूर्व अध्यक्ष प्रधुमन भेटवाल, जितेंद्र विकल ज्ञानचंद सैनी प्रवीण चौधरी मांगेराम मनोज सैनी संदीप प्रजापति यशवंत कंबोज हिलाल जैदी जहीर आलम रोहित सैनी प्रवीण कुमार अफसर जैदी भारत गोयल प्रमोद कुशाल कमलदीप विमल पोसवाल अनुज गोयल आशीष गुप्ता सुनील गर्ग गजेंद्र सिंह रघुनाथ सिंह अंकुर शर्मा कपिल चौधरी अक्षत जैन अनवर अहमद आदि उपस्थितरहे।

 

व्यापारियों का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं होगा
मुजफ्फरनगर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारीगण की एक बैठक आहुत की गई जिसमें विशेष रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद मित्तल मंडल अध्यक्ष राहुल गोयल मंडल उपाध्यक्ष पवन बंसल जिला अध्यक्ष सुभाष चौहान उपस्थित हुए विशेष रूप से जीएसटी विभाग द्वारा जो व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है नोटिस के माध्यम से और दफ्तर में बुलाने के लिए बाध्य किया जा रहा है इसमें व्यापारियों के द्वारा नाराजगी प्रकट की गई है उसको ध्यान में रखते हुए अगर अधिकारी ना माने तो व्यापारी शीघ्र ही जीएसटी विभाग के खिलाफ एक उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएगा क्योंकि आज व्यापारी पहले ही मंडी के दौर से गुजर रहा है पूरा पूरा दिन बाजार में ग्राहक दिखाई नहीं देता और जीएसटी विभाग लगातार व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है

 

गन्ना सर्वे की जांच की
पुरकाजी। चीनी मिल खाईखेड़ी के ग्राम अब्दुलपुर, पुरकाजी में गन्ना सर्वे की जांच की गई। जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार एवं जिला गन्ना अधिकारी महोदय के दिशा निर्देशन में सतीशा कुमार एससीडीआई खाईखेडी द्वारा चीनी मिल खाईखेड़ी के ग्राम अब्दुलपुर,पुरकाजी में गन्ना सर्वे की जांच की गई, मौके पर परिषद के गन्ना पर्यवेक्षक महावीर सिंह,सुनील कुमार, चीनी मिल कर्मचारी एसीओ मनोज त्यागी, गन्ना अधिकारी, अमित पोसवाल, व चीनी मिल डीजीएम पवन जेनर आदि गन्ना सर्वे की जांच करते हुए मिले, उपस्थित किसानों को गन्ने में लगने वाले कीट रोग की पहचान के बारे में तथा उनकी रोकथाम के उपाय बताए गए।

 

बैटरी चोर को दबोचा
भोपा। शुकतीर्थ के जंगल मे ट्रैक्टर की बैटरी चुराने वाले शातिर बैटरी चोर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। भोपा थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गाँव निवासी अंकुर व शोभित शुकतीर्थ के जंगल मे ट्रैक्टर से खेतों की सिंचाई कर रहे थे। कि तभी एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर से बेटरे को चुरा लिया। बेटरे के चोरी होने पर अंकुर व शोभित चोर की तलाश में जुट गये। आस पास के ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए वह मोरना में पहुंचे जहां बेटरे को एक दुकान पर बेंचते हुए उन्होंने चोर को देख कर पकड़ लिया। जिसे पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सतपाल उर्फ सत्ता निवासी शुकतीर्थ से बेटरे को बरामद करते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया ।

 

छूटे कार्डधारकों को 31 तक होगा राशन वितरित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, लखनऊ के कार्यालय पत्रांक-२१७६/ आ०पू०रा०-निःशुल्क वितरण/२०२४ दिनांक २९ मई, २०२४ में उल्लिखित किया गया है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-२०१३ योजनान्तर्गत माह मई, २०२४ के सापेक्ष माह मई, २०२४ में अन्त्योदय कार्डधारको को १४ किग्रा० गेहूँ व २१ किग्रा० चावल (कुल ३५ किग्रा० खाद्यान्न) प्रति कार्ड तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारको को उनके कार्ड से सम्बद्ध प्रत्येक यूनिट पर ०२ किग्रा० गेहूँ व ०३ किग्रा० चावल (कुल ०५ किग्रा० खाद्यान्न) प्रति यूनिट निःशुल्क वितरण दिनांक १४.०५.२०२४ से २९.०५.२०२४ तक कराये जाने के निर्देश दिये गये थे। कतिपय जनपदों में राशन कार्डधारको/उपभोक्ताओं को खाद्यान्न का शत-प्रतिशत वितरण न होने के कारण, माह मई, २०२४ के सापेक्ष उपरोक्त आवश्यक वस्तुओं के वितरण के कार्य की तिथि ३१.०५.२०२४ तक विस्तारित की गयी है। दिनांक ३१.०५.२०२४ तक ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार आधारित वितरण किया जायेगा। मोबाईल ओ०टी०पी० के माध्यम से वितरण की सुविधा दिनांक २९.०५.२०२४ के साथ-साथ दिनांक ३१.०५.२०२४ को भी उपलब्ध रहेगी। दिनांक ३१.०५.२०२४ तक कार्डधारको को पोर्टेबिलिटी के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं को प्राप्त करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। अतः उपरोक्त के क्रम में जनपद के सभी अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि उपरोक्तानुसार निर्धारित दिनांक ३१.०५.२०२४ तक सम्बन्धित उचित दर विक्रेता से ई-वेईंग लिंक्ड ई-पॉस मशीन के माध्यम से नियमानुसार निःशुल्क खाद्यान्न प्राप्त कर लें। समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता है कि शासन द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारको को आवश्यक वस्तुओं का निःशुल्क वितरण ई-वेईंग लिंक्ड ई-पॉस मशीन के माध्यम से दुकानों पर नियुक्त पर्यवेक्षणीय अधिकारियों की उपस्थिति में करेंगे।

 

दुष्कर्म के आरोपी को पोक्सो कोर्ट ने सुनाई 6 वर्ष की सजा 20 हजार जुर्माना
मुजफ्फरनगर। पोक्सो कोर्ट ने एक नाबालिग युवती से दुष्कर्म करने के आरोप मे अभियुक्त को तीन वर्ष का कारावास व दस हजार रूपये जुर्माना लगाया है। नरेश पाल पुत्र रामकला निवासी जीवनपुरी थाना रामराज ने थाने पर सूचना दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री 12 जनवरी 2021 को जंगल से लकडी तोडने के लिए गई थी कि दिन के करीब 12 बजे अभियुक्त रोहित ने वादी की पुत्री को पकडकर उससे अवैध सम्बन्ध बनाने का प्रयास किया था। अभियोजन की और से इस मामले की पैरवी अधिवक्ता विक्रान्त राठी व प्रदीप बालियान ने की। उन्होने अदालत के समक्ष 5 गवाह पेश किए। पोक्सो कोर्ट नं.एक की न्यायाधीश श्रीमति मंजू भलौटिया ने गुरूवार को अपना फैसला सुनाते हुए अभियुक्त रोहित को एक वर्ष का कठोर कारावास व दस हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया। इसके अलावा पोक्सो एक्ट मे भी अभियुक्त को 3 वर्ष का कठोर कारावास व 10 हजार रूपये अर्थ दण्ड से दण्डित किया।

 

खून के छींटे मंदिर में मिलने से आक्रोशMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) एक गांव में दो मंदिरों के परिसर में खून के छींटे मिलने से गुरूवार सवेरे ही बवाल खड़ा हो गया। मंदिर के परिसर में खून ही खून मिला तो वहीं मूर्तियों को भी खून चढ़ाया गया, ग्रामीणों ने असामाजिक तत्वों पर मूर्तियों को खून चढ़कर अशु( करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अफसर डॉग स्क्वायड सहित अन्य विशेषज्ञ दल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही मामले में आरोपियों को पकड़ लिया जायेग। प्रकरण में भाकियू नेता ने चेतावनी दी कि यदि आरोपी नहीं पकड़े गये तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। मंदिरों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं किया जायेगा। ग्रामीणों ने पुलिस के समक्ष तंत्र क्रिया होने का संदेह भी जाहिर किया है।
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव रोनी हरजीपुर में शिव और हनुमान मंदिर पास ही स्थित हैं। ग्रामीणों के अनुसार मंदिरों में पूजा अर्चना और देखरेख का जिम्मा वो खुद ही संभालते हैं, मंदिर में कोई चौकीदार या पुजारी नहीं रखा गया है। बुधवार की शाम को मंदिर में कोई भी संदेहास्पद व्यक्ति या हलचल नहीं थी, लेकिन गुरूवार को जब ग्रामीण पूजा अर्चना करने के लिए शिव और हुनमान मंदिरों में पहुंचे तो वो भौचक्क रह गये, क्योंकि मंदिर परिसर में फर्श पर खून ही खून नजर आ रहा था और हनुमान व शिव भगवान की मूर्तियों पर भी खून के छींटे दिखाई दिये। यह देखकर ग्रामीणों में रोष उत्पन्न हो गया।
गांव निवासी भाकियू के मंडल अध्यक्ष युवा विकास शर्मा को ग्रामीणों ने फोन पर सूचित किया तो वो अन्य ग्रामीणों के साथ मंदिर में पहुंचे। इसके कुछ ही देर बाद सैंकड़ों ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हो गये और हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने असामाजिक तत्वों पर मंदिर को दूषित करने के साथ ही मूर्तियों पर खून चढ़ाने के आरोप लगाते हुए जमकर आक्रोश जताया। मंदिर में खून के छींटे मिलने और ग्रामीणों के हंगामे की सूचना से पुलिस में हड़कम्प मच गया। भाकियू नेता विकास शर्मा ने पुलिस अफसरों को फोन कर मामले की जानकारी दी।
एसएचओ चरथावल जयवीर सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और कुछ ही देर में डॉग स्क्वायड तथा फोरेंसिक एक्सपर्ट दल को भी बुला लिया गया। रक्त के नमूने लिये गये तथा पूरे मंदिर परिसर की जांच पड़ताल की गई। एसएचओ चरथावल जसवीर सिंह ने बताया कि रोनी हरजीपुर गांव में शिव और हनुमान मंदिरों के परिसर में खून के छींटे मिलने की शिकायत पर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई है। खून के नमूने फोरेंसिक टीम ने एकत्र किये हैं। ग्रामीणों ने संदेह जताया है कि मंदिर परिसर में तंत्र क्रिया करने के दौरान ही मूर्तियों को खून चढ़ाया गया है। इसके साथ ही पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले में आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा। उन्होंने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को सख्त कार्यवाही का भरोसा देकर शांत किया। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात भी पुलिस ने ग्रामीणों से कही है।

 

थाना छपार पुलिस द्वारा खोये/गुम हुए ०९ स्मार्ट मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत १,५०,०००) को उनके स्वामियों को किया गया सुपुर्द।

खोये हुए माबाईल फोन पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे पर आयी मुस्कान।Muzaffarnagar News

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) खोये/गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव एवं थाना प्रभारी छपार रोजन्त त्यागी के कुशल नेतृत्व में थाना छपार पुलिस द्वारा भारत सरकार द्वारा गुम/खोये मोबाइल की रिकवरी हेतु पोर्टल की सहायता से उक्त पोर्टल पर प्राप्त ट्रेसबिलिटी डिटेल्स के आधार पर कुल ०९ स्मार्ट फोन को प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से बरामद किया गया जिनकी कुल अनुमानित कीमत १,५०,०००/- है। थाना छपार पुलिस द्वारा खोये/गुम हुए ०९ स्मार्ट फोन को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया। खोये हुए मोबाईल पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा खुशी व्यक्त की गयी तथा थाना छपार पुलिस का आभार व्यक्त किया गया एवं आम जनमानस द्वारा इस सराहनीय कार्य हेतु पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है। मोबाइल बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी, उ०नि० रोहित कुमार, सेन्सरपाल सिंह, कम्प्यूटर ऑपरेटर जितेन्द्र सिंह थाना छपार शामिल रहे।

 

बच्चा चोरी व मानव तस्करी के सम्बन्ध में चलाया गया जागरूकता अभियानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के निर्देशन में थाना एएचटीयू पुलिस टीम द्वारा बाल श्रम उन्मूलन, बच्चा चोरी व मानव तस्करी के सम्बन्ध में चलाया गया जागरूकता अभियान। बाल श्रम उन्मूलन, बच्चा चोरी ,मानव तस्करी के संबंध में उत्तरप्रदेश शासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल अधिकारी थाना एएचटीयू प्रशान्त कुमार प्रसाद के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार थाना एएचटीयू एवं श्रम परिवर्तन अधिकारी द्वारा थाना क्षेत्र कोतवाली नगर व सिविल लाइन में बाल श्रम जागरुकता अभियान चलाया गया जिसमें दुकानदारों को जागरूक किया गया कि नाबालिग बच्चों से कोई भी बाल श्रम न कराया जाए यदि ऐसा कोई करता है तो उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी। एएचटीयू टीम द्वारा पांच नाबालिग बच्चों को रेस्कयू किया गया जिनकों उनके परिवारजन के सुपुर्द करते हुए सेवा योजको के विरुद्ध श्रम परिवर्तन अधिकारी द्वारा वैधानिक कार्यवाही की गयी। एएचटीयू टीम द्वारा आम जन मानस व दुकानदारों को आपातकालीन सहायता हेतु शासन एवं प्रशासन के टोल फ्री विभिन्न सेवाओंध्हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-११२, हेल्प लाइन-१८१, वुमेन पावर लाइन-१०९०, चाइल्ड हेल्प लाइन-१०९८, सी०एम० हेल्पलाइन-१०७६, वन स्टॉप सेन्टर-१८१, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-१०२, एंबुलेंस सेवा-१०८ आदि) तथा जनसुनवाई पोर्टल आदि के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पंफलेट आदि के माध्यम से जागरुक किया गया

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20862 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − two =