समाचार (Muzaffarnagar News)
बस अनियंत्रित होकर पलटी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)/मंसूरपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में नेशनल हाईवे ५८ पर उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया जब देहरादून से दिल्ली जा रही उत्तराखंड परिवहन की रोडवेज बस ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई । बस में ४० यात्री सवार बताए जा रहे है जिनमें तीन को घायल अवस्था के चलते मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस एवं अन्य राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है बस चालक की माने तो ओवरटेक के दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरनगर जनपद के थाना मंसूरपुर क्षेत्र अंतर्गत हल्दीराम रेस्ट्रोरेन्ट के पास का है जहां दोपहर देहरादून से दिल्ली जा रही उत्तराखंड परिवहन की रोडवेज बस ओवरटेक के चलते अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई अचानक बस के पलट जाने से उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई और देखते ही देखते नेशनल हाईवे ५८ पर भीषण जाम भी लग गया। उधर किसी ने मामले की सूचना स्थानीय पुलिस सहित यूपी ११२ डायल को भी दे दी जहां सूचना मिलते ही थाना मंसूरपुर पुलिस,यूपी ११२ डायल सहित हाईवे एंबुलेंस भी आनंन फानन में मौके की ओर दौड़ पड़ी जहां पुलिस अधिकारियों ने राहगिरों की मदद से बस में सवार सभी ४० यात्रियों को किसी तरह बाहर निकाला जिनमें से तीन को घायलता के चलते एंबुलेंस की मदद से खतौली अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने अन्य सवारियों को दूसरी बसों और अन्य संसाधनों के माध्यम से उनके गंतव्य की ओर रवाना कराया है उधर बस चालक इस्लाम की माने तो बस देहरादून से दिल्ली जा रही थी एक ट्रक को बचाने और ओवरटेकिंग के चलते बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में पलट गई बस में ४० सवारिया मौजूद थी जिनमे दो से तीन सवारियों को हल्की-फुलकी चोट आई है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत से कोहराम
शाहपुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)संदिग्ध परिस्थितियो मे हुई युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
सूत्रो के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गंाव रसूलपुर जाटान मे नलकूप पर दोस्तों के साथ टयूबवैल पर नहा रहे गौरव पुत्र ब्रजपाल नामक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई। चर्चा रही कि युवक गौरव अपने दोस्तों के साथ गंाव मे लीची के बाग के पास टयूबवैल पर नहाने के लिए गया हुआ था। कि इसी बीच उक्त युवकों मे आपसी विवाद हो गया तथा मारपीट हो गई। जिसके बाद गंाव मे पहंुचा युवक गौरव अचानक गिर गया और उसकी मौत हो गई। युवक गौरव की मौत पर कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहंुचे परिजनो ने गंाव के ही निवासी एक युवक पर आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मंाग की। पुलिस ने परिजनो व ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट एवं मामले की छानबीन के बाद ही इस सम्बन्ध में कुछ कहा जा सकेगा।
शराब सहित तस्करों को दबोचा
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना बुढाना पुलिस द्वारा ०२ अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, हरियाणा राज्य से तस्करी कर लायी गयी १२ पेटी अंग्रेजी शराब व तस्करी में प्रयुक्त ब्रेजा कार जब्त। जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध शराब तस्करों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बुढाना श्री गजेन्द्र पाल सिंह एवं थाना प्रभारी बुढाना श्री आनन्द देव मिश्र के नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा हरियाणा राज्य से अवैध शराब की तस्करी कर रहे ०२ अभियुक्तों को गढीसखावतपुर चैराहे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से १२ पेटी शराब(हरियाणा मार्का) व तस्करी में प्रयुक्त ब्रेजा कार बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों चन्दन पुत्र सुरेन्द्र तीवारी नि० मौहल्ला हरिनगर कच्चा फाटक थाना मॉडल टाऊन पानीपत, हरियाणा, सुमित पुत्र नरेश कुमार नि० मौहल्ला हरिनगर कच्चा फाटक थाना मॉडल टाऊन पानीपत, हरियाणा। जिसके कब्जे से १२ पेटी अंग्रेजी शराब, तस्करी में प्रयुक्त कार ब्रेजा बरामद की। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० संदीप कुमार, है०का० संजय कुमार, का० अकिंत कुमार, मोहित कुमार थाना बुढाना शामिल रहे।
दो बाइकों सहित दो शातिर गिरफ्तार
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना बुढाना पुलिस द्वारा ०२ शातिर वाहन चोर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की गयी ०२ मोटरसाइकिल, अवैध शस्त्र व ०२ फर्जी नम्बर प्लेट बरामद। अभियुक्तगण पुलिस से बचने के लिए चोरी किये वाहनों पर लगाते थे फर्जी नम्बर प्लेट। जनपद में शातिर वाहन चोर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह एवं थाना प्रभारी बुढाना आनन्द देव मिश्र के नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा ०२ वाहन चोर अभियुक्तों को गढीसखावतपुर चैराहे के पास से गिरफ्तार किया गया, मौके से ०१ अभियुक्त भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की गयी ०२ मोटरसाइकिल, अवैध शस्त्र व ०२ फर्जी नम्बर प्लेट बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
कम वोल्टेज पर किया घेराव
मुजफ्फरनगर। बिजली की वोल्टेज कम आने के कारण ग्रामवासियों ने किया जेई का घेराव। दूसरे गांव में सप्लाई भेजने का ग्रामवासियों ने लगाया आरोप। पैसे लेकर गांव शेरनगर की करीब ५५ ट्यूबवेल चलवाने का मंगल रमा जेई पर लगाया गया आरोप। जेई ने कहा शेरनगर के ट्रांसफार्म पर ज्यादा ओवर लोड होने के कारण उठाया यह कदम। ग्रामवासियों में बिजली की वोल्टेज कम आने से रोष। थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव बिलासपुर का मामला।।
योग शिविर हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में संचालित निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर स्कूल मुजफ्फरनगर में चल रहे दो दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। इस अवसर पर शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के लिए प्रशिक्षित किया गया तथा शिक्षकों के द्वारा कराए जाने वाले आसन प्राणायाम ध्यान और भजन का आवंटन योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य के द्वारा किया गया। इस वर्ष दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह आर्केड फॉर्म मोहल्ला गौशाला मुजफ्फरनगर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य के द्वारा, ग्रीवा चालन, स्कंद चालन, कटि चालन और घूटना चालन यज्ञ दत्त आर्य के द्वारा, ताड़ासन ,वृक्षा आसन, त्रिकोणासन क्षेत्रीय प्रधान राजीव रघुवंशी के द्वारा ,भद्रासन, वक्रासन अंकुर मान के द्वारा, वज्रासन, उष्ट्रासन, उत्तान मंडूकासन जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर के द्वारा, हलासन ,पवन मुक्त आसन ,सेतुबंध आसन और शवासन रजनी मलिक के द्वारा ,हास्य आसन राकेश गोयल के द्वारा ,प्राणायाम आचार्य रामकिशन सुमन के द्वारा, ध्यान योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य के द्वारा तथा भजन यज्ञ दत्त आर्य और बेबी सैनी के द्वारा प्रस्तुत जाएगा। ऑर्किड फार्म मोहल्ला गौशाला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रातः ५ः०० बजे से ६ः३० तक हर्षोंउल्लास के साथ मनाया जाएगा।
श्रीराम कॉलेज बी फार्मा के तीन छात्रों का रोजगार हेतु हुआ चयन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर की इकाई श्री राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी में दिल्ली की प्रतिष्ठित कंपनी अरब्रो फार्मास्यूटिकल द्वारा बी फार्मा चतुर्थ वर्ष के ०३ छात्रों का चयन किया गया। जिनमे अनुराग का केमिकल विभाग, अभिषेक का एल०सी०एम०एस० विभाग व कार्तिक का जी०सी० विभाग में चयन किया गया है। अरब्रो फार्मास्यूटिकल देश कि प्रतिष्ठित कंपनियों में शामिल है। यह कई प्रकार के फार्मास्यूटिकल उत्पादकों का निर्माण करती है जो कि देश व् विदेशो में उपयोग किये जा रहे है। छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय श्री राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी की नवीनतम शिक्षा मॉड्यूल को दिया। जिसकी सहायता से उन्हें थियोरी एवं प्रयोगात्मक दोनों का संपूर्ण ज्ञान प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के संस्थापक चेयरमैन डॉ० एस०सी० कुलश्रेष्ठ ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनायें दी तथा अचयनित विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुये आश्वासन दिया कि कॉलेज टेऊनिंग एवम् प्लेसमेन्टस के लिये लगातार अथक प्रयास कर रहा है तथा भविष्य में उन्हें और भी विकल्प मिलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियांे को स्वकेन्द्रित होकर अपने संकाय की समस्त गतिविधियों तथा नई तकनीक से परिचित रहना चाहिए तथा इस उद्योग में रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध हैं।
श्री राम कॉलेज ऑफ फार्मेसी के निर्देश डॉ गिरेंद्र कुमार गौतम ने छात्रों बधाई देते हुए कहां की फार्मास्यूटिकल क्षेत्र भारत में अत्यधिक तेजी के साथ में विकसित हो रहा है। जिस कारण फार्मा क्षेत्र से जुड़े हुए युवाओं के लिए अनेक प्रकार के अवसर उपलब्ध है। इन क्षेत्रो में युवा आसानी से अपने भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि भारत के अंदर फार्मा प्रोडक्शन क्षेत्र आज शीर्ष पर बना हुआ है। अंतः छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने अपनी वाणी को विराम दिया।
े भारतीय सेना में लहराया परचम
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित एस० डी० स्पोर्ट्स एकेडमी लगातार विभिन्न खेलों के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रही है। इसी क्रम में एस० डी० स्पोर्ट्स एकेडमी के छात्र हरिओम सैनी ने शूटिंग (निशानेबाजी) में एकेडमी का नाम रोशन किया है। हरिओम सैनी ने निशानेबाजी खेल के माध्यम से भारतीय सेना में जगह बनाई है उनका चयन मद्रास रेजीमेन्ट में हुआ है। स्पोर्ट्स कोटे से आर्मी में भर्ती होने पर हरिओम सैनी ने एस० डी० स्पोर्ट्स एकेडमी के शूटिंग कोच प्रमोद कुमार, एकेडमी के चेयरमैन अनुभव कुमार व डायरेक्टर डा० सिद्धार्थ शर्मा को धन्यवाद देते हुए उनको अपनी उपलब्धि का श्रेय दिया और अपने कोच श्री प्रमोद कुमार जी को धन्यवाद अर्पित किया।
बरगद की छांव में कार्यक्रम का आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर सम्राट शाखा द्वारा शाखा के वरिष्ठ सदस्यों एवं सदस्यों के बुजुर्ग माता- पिता के सम्मान में एक कार्यक्रम शाखा के परम आदरणीय श्री गंगा सागर गोयल व भाभी संतोष गोयल जी को उनकी ५० वीं विवाह वर्षगाँठ पर सुबह ८ बजे उनके निवास पर जाकर सम्मानित किया गया शाखा अध्यक्ष कीमती लाल जैन व कार्यक्रम चैयरमेन संजीव अग्रवाल, अवधेश गुप्ता ने पटका पहनाकर उसका स्वागत किया शाखा संस्थापक परमकीर्तिशरण अग्रवाल व सभी सदस्यों ने बुके भेंट कर शाॅल ओढाघ्कर व भाभी संतोष गोयल जी को उनकी पुत्रवधु ने शाखा की और से शाॅल ओढाकर सम्मानित किया इस अवसर पर उनको उपहार देकर व चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस शुभ अवसर पर उनके पुत्र अमित गोयल व पुत्रवधु रेखा गोयल भी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों द्वारा अपने अपने शब्दों में शुभकामनाएं दी। सभा का संचालन सुनील गर्ग द्वारा किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव गोपाल कंसल, अजय अग्रवाल एडवोकेट, रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट, ई० पी.के.गुप्ता, जी का पूर्ण सहयोग रहा।
थाने पर दिया धरना
खतौली। एक मामले को लेकर ग्रामीणो ने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व में थाने पर धरना दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं की भीड एवं टैªक्टर-ट्रालियो के कारण थाने के बाहर जाम की स्थिती बन गई। पुलिस ने काफी मशक्कत कर जाम खुलवाया। जब कहीं जाकर मेन रोड पर आवाजाही बरकरार हो सकी।
दोपहर के वक्त खतौली थाने पर पहंुचे ग्रामीणो ने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत के नेतृत्व मे धरना दिया। धरने मे शामिल होने पहंुचे कार्यकर्ताओ तथा ग्रामीणो की दर्जनो टैªक्टर-ट्रालियों से मेरठ-मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम की स्थिती बन गई। चर्चा रही कि कल नगर के मौहल्ला काजियान मे कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच आपसी विवाद हुआ था। जिसमे भाजपा कार्यकर्ता विनीत ठाकुर घायल हो गया था। उक्त आरोप के चलते कार्यवाही की मंाग को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने थाना प्रागण मे धरना दिया।
महिला की बचाई जान
भोपा। आत्म हत्या के इरादे से गंग नहर मे कूदी महिला की साहसिक युवक ने जान बचाई। कस्बा निवासी साहसिक राजीव बाल्मिकी अब से पूर्व भी सैंकडो लोगों की जान बचा चुके हैं। ग्रामीणो ने जंाबाज राजीव की मुक्त कंठ प्रशंसा की।
आज सुबह के वक्त भोपा गंगनहर पर नहा रहे तथा अपने पशुओ को नहला रहे ग्रामीणो मे उस समय हडकम्प मच गया कि जब एक महिला ने गंग नहर मे छलांग लगा दी। इस घटना से ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। महिला को बचाने के उददेश्य से गंग नहर मे कूदे युवक राजीव बालियान ने अपनी जान जोखिम मे डालकर किसी प्रकार उक्त महिला को नहर से बाहर निकला। बताया जाता है कि उक्त महिला नई मन्डी के गंाव मखियाली की निवासी है। मौके पर पहंुची पुलिस ने महिला के परिजनो को इसकी सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहंुचे परिजन महिला को अपने साथ अपने घर ले गए।
पानी पीने पर किशोर के साथ मारपीट
मोरना।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)गाँव चोरावाला में सरकारी आर ओ मशीन से पानी पीने पर किशोर को गाली गलौज कर मारपीट की गयी है। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने पहुँचे ग्रामीणों ने आरोपी युवक पर तुरन्त कड़ी कार्रवाई की मांग की है।कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
ककरौली थाना क्षेत्र के गांव चोरावाला निवासी महिपाल ने जानकारी देकर बताया कि उसका पुत्र नितिन गाँव स्थित बाजार में बिजली की एक दुकान पर मिस्त्री का कार्य सीखने के लिए जाता है । बृहस्पतिवार को नितिन दुकान के सामने सार्वजनिक स्थान पर लगे वाटर कूलर पर पानी पी रहा था ।तभी एक युवक आया और पानी पीने से मना करते हुए गाली गलौज कर जाति सूचक शब्दों को कहकर मारपीट कर दी। जिससे किशोर के सर में चोट लग गई। आरोपी ने कहा कि अगर यहां दोबारा से पानी पीने आया तो जान से मार दूंगा। किशोर अपने घर पहुंचा और उसने अपने पिता को सारी बात बताई। पीड़ित के पिता ने थाने पर तहरीर देते हुए पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।वहीं घटना को लेकर एक बड़े वर्ग में रोष व्याप्त हो गया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में थाने पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपी की तुरन्त गिरफ्तार की मांग की है।
जिला उपाध्यक्ष बने अभिषेक गोयल
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं यूथ ब्रिगेड प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा की अनुमति से और सपा जिलाध्यक्ष जिया चैधरी की संस्तुति पर यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक द्वारा अभिषेक गोयल (एडवोकेट) को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का जिला उपाध्यक्ष मुजफ्फरनगर नियुक्त किया गया है। समाजवादी पार्टी के प्रति उनकी ईमानदारी, मेहनत और लगन को देखते हुए उन्हें ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभिषेक गोयल (एडवोकेट) ने समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और जिलाध्यक्ष राशिद मलिक का आभार व्यक्त करते कहां की आपने मुझ पर विश्वास जताते हुए जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी मैं उसपर बड़ी ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करूंगा और युवाओं को साथ लेकर पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे ।
अलग अलग हादसांे में कई घायल
मुजफ्फरनगर। अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी वीशू पुत्र संजीव अपने चचेरे भाई मुकेश के साथ बाईक द्वारा बुढाना मोड से लौटते वक्त टैम्पू की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे कुछ राहगीरो द्वारा उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। एक अन्य सडक हादसे के तहत बुढाना के गंाव विज्ञाना निवासी साजिद पुत्र अख्तर स्कूटी द्वारा अपनी रिश्तेदारी से लौटते वक्त नदी के पुल के समीप सरिये से लदी टैªक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे ग्रामीणो ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया तथा घायल के परिजनो को इससे अवगत कराया। सुबह के वक्त पैदल टहल रहे मंसूरपुर के गंाव जौहरा निवासी बुजुर्ग हुकुमसिंह अपने गंाव से रेलवे फाटक की तरफ टहलने के लिए जा रहा था कि इसी बीच वह अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर घायल हो गया। सुबह-सुबह हुए इस हादसे पर ग्रामीणो की सूचना मिलते ही मौके पर पहंुचे परिजनो ने बुजुर्ग को उपचार के लिए बेगराजपुर स्थित मैडिकल काॅलेज भिजवाया।
विवाहिता की मौत
बुढाना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)विवाहिता की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने फंासी पर लटके महिला के शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिाजवा दिया।ि महिला की मौत से परिजनो मे शोक छा गया।
मिली जानकारी के अनुसार बुढाना थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गंाव बडकता एक महिला का शव फंासी के फन्दे पर लटका देख पडौसियों सहित कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर गंाव मे पहंुची पुलिस ने परिजनो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। चर्चा रही कि परिजनो ने ससुराल वालो पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामे का प्रयास किया। मौके पर पहंुचे अधिकारियो द्वारा समझाने पर गुस्साये परिजन शान्त हुए। जिसके पश्चात पुलिस ने ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस का मानना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट एवं मामले की जाच के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। महिला की मौत से परिजनो मे शोक छाया हुआ है।
दंपत्ति ने लगाया मारपीट का आरोप
भोपा। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) महिला ने दबंग पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके भांजे के साथ मारपीट की। उसे छुड़ाने आए तो हम दोनो पति पत्नी के साथ भी मारपीट कर दी ।जिससे हम तीनों घायल हो गए ।पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। भोपा थाना व गांव निवासी महिला निशा ने बताया कि मोहल्ले के ही एक दबग युवक ने अकारण ही मेरे भांजे के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी ।मेरे पति वहां पहुंचे और ऐसा करने से युवक को मना किया। तो दबंग ने उसके साथ भी मारपीट की। शोर शराबे की आवाज सुनकर निशा मौके पर पहुंची तो आरोपी ने उसके साथ भी गाली गलौज करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया है।जिसमें वह तीनों घायल हो गए ।पीड़ित महिला निशा ने थाने पर दबंग युवक के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में लग गई है।


