News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

कांवड सेवा शिविर 26 से
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। शिव भक्त सेवा संघ मुजफ्फरनगर विशाल कावंड सेवा शिविर कमला नेहरू वाटिका(कम्पनी बाग)मुजफ्फरनगर पर आयोजित होगा। गंगोत्री व हरिद्वार से गंगाजल लेकर देश के विभिन्न शिवालियो पर जलाभिषेक करने वाले कावडियां भाईयो की सेवार्थ गतवर्षो की भांति इस वर्ष भी शिवभक्त सेवा संघ मुजफ्फरनगर द्वारा ४०वाँ विशाल कांवड सेवा शिविर कम्पनी बाग मुजफ्फरनगर का आयोजन निम्नानुसार किया जाएगा। कांवड सेवा शिविर का २६ जौलाई २०२४ शुक्रवार हवन पूजा १०-०० प्रातः के साथ शुभारम्भ हेगा। २७ जौलाई २०२४ शनिवार महाआरती प्रतिदिन रात्री ७-३० बजे अन्नपूर्णा भोग व समापन ०१ अगस्त २०२४ वृहस्पतिवार को होगा। कांवडियां भाईयो के लिऐ कांवड सेवा शिविर में निशुल्क २४ घण्टे अनुभवी चिकित्सको द्वारा मैडिकल सेवा के साथ चाय-नाशता,भोजन,नीबू पानी,सबरसेबिल फव्वारा से स्नानघर व सभी आवश्यकताओ की सेवा निशुल्क २४ घण्टे रहेगी।

 

मामूली बात पर छात्रों के दो गुटों मारपीट
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वर्चस्व की लडाई को लेकर छात्रों के दो गुटो के बीच बैल्टें चल गई। आपसी झगडे मे हुई मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पडताल मे जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन क्षेत्र के आर्य समाज रोड स्थित डीएवी इण्टर कॉलेज मे छात्रो के बीच मारपीट हो गई। चर्चा रही कि इस बीच छात्रो के बीच जमकर लात घूसे और बैल्टें चली। इस दौरान अच्छा-खासा हंगामा खडा हो गया। कई लोग तमाशबीन बन मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिकों की सूचना पर कुछ ही देर मे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आते देख झगडालु युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले मे जांच पडताल मे जुट गई।

 

मुठभेड में शातिर गौकश दबोचाMuzaffarnagar News
खतौली। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना खतौली पुलिस की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ में ०१ शातिर गौकश/वांछित अभियुक्त घायल/गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से ०१ बिना नम्बर प्लेट पैशन मोटर साईकिल व अवैध शस्त्र बरामद किये। जनपद में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना खतौली उमेश रोरिया के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस की फलावदा लिंक रोड पर रजवाहे के पास बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में ०१ शातिर गौकश/वांछित अभियुक्त को घायल/गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से ०१ बिना नम्बर प्लेट की पैशन मोटर साईकिल व अवैध शस्त्र बरामद किए गए। घायलध्गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि १४/१५ जुलाई को थाना खतौली पुलिस द्वारा फलावदा लिंक रोड पर रजवाहे के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान फलावदा की तरफ से ०१ मोटरसाईकिल पर सवार ०१ व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसे टार्च की रोशनी देकर चौकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाईकिल सवार पुलिस को देखकर मोटरसाईकिल को तेजी से लेकर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा भागने वाले मोटरसाईकिल सवार के बदमाश होने का शक होने पर पीछा किया गया। आगे चलकर मोटरसाईकिल की तीव्र गति होने के कारण बदमाशों की मोटरसाईकिल फिसलकर गिर गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाश की घेराबन्दी की गयी तो अपने आप को पुलिस से घिरा देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाश की फायरिंग से अपने आप को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश घायल हो गया। घायलध्गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से ०१ बिना नम्बर प्लेट मोटरसाईकिल तथा अवैध शस्त्र बरामद किये गये। थाना खतौली पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। थाना खतौली पुलिस द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त निजामुद्दीन पुत्र शेरदीन निवासी ग्राम राधना इनायतपुर थाना किठौर जनपद मेरठ। पकडे गये शातिरों के कब्जे से ०१ तमंचा मय ०१ खोखा व ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०१ बिना नम्बर प्लेट पैशन मोटर साईकिल बरामद किया। घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० देवा सिंह, है.कां. प्रदीप, का. किशोर, सत्येंद्र, राहुल, मुकेश थाना खतौली शामिल रहे।

 

अन्तर्राज्यीय वाहन चोर दबोचेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा ०४ नफर अन्तर्राज्यीय वाहन चोर/मोबाईल लुटेरे गिरफ्तार, कब्जे से ०४ अदद चोरी की मोटर साईकिल, एक ई-रिक्शा, ०२ अदद मोबाईल व २२०००/- रूपये नगद बरामद किये। अभियुक्तगण रेकी करने के बाद करते थे मोटरसाइकिल चोरी, चोरी की गयी मोटरसाइकिल से देते थे मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम। जनपद में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकअभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षकध्क्षेत्राधिकारी नगर श्री व्योम बिंदल एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाईन श्री ओमप्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा महावीर चौक पर चौकिंग के दौरान ०४ शातिर वाहन चोर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया है जिनके कब्जे से दिल्ली, शामली व जनपद मुजफ्फरनगर से चोरी की गयी ०४ मोटर साईकिल, ०१ ई-रिक्शा, ०२ अदद मोबाईल फोन एवं २२०००/- रूपये नगद बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण अनस पुत्र नूरदीन निवासी मौलाना आजाद कालौनी निकट दर्गा मस्जिद बैहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉडर जनपद कमिश्नरेट गाजियाबाद, सुऐब पुत्र शामीन निवासी मौलाना आजाद कालौनी निकट दर्गा मस्जिद बैहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉडर जनपद कमिश्नरेट गाजियाबाद मूल निवासी गांव उमरपुर थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर, समीर पुत्र फखरूद्दीन उर्फ फक्कू निवासी मौलाना आजाद कालौनी निकट दर्गा मस्जिद बैहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉडर जनपद कमिश्नरेट गाजियाबाद, अरशद पुत्र पप्पन निवासी उत्तराचल बिहार कालौनी निकट आयशा मस्जिद बैहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉडर जनपद कमिश्नरेट गाजियाबाद। फरार अभियुक्त फखरूद्दीन उर्फ फक्कू पुत्र बाबू निवासी मौलाना आजाद कालौनी निकट दर्गा मस्जिद बैहटा हाजीपुर थाना लोनी बॉडर जनपद कमिश्नरेट गाजियाबाद।
गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा प्रारंभिक पूछताछ के दौरान बताया कि हम लोग मोटरसाइकिल चोरी करने से पहले सडकों तथा कालोनियों मे घूमकर रेकी करते है तथा उचित समय देखकर दिन या रात मे मोटरसाइकिल का लॉक झटका मारकर तोड देते है तथा चोरी कर लेते है। चोरी की गयी मोटरसाईकिलों से हम गाजियाबाद व दिल्ली बार्डर के आसपास मोबाईल लूट की घटना करते है तथा लुटे हुए मोबाईल को लोनी, गाजियाबाद में ले जाकर फखरूद्दीन उर्फ फक्कू पुत्र बाबू उपरोक्त को बेच देते है। फकरूद्दीन उर्फ फक्कू लूट/चोरी के इन मोबाईल के लॉक तोडकर तथा आईएमईआई नम्बर बदल कर बिक्री करता है। जिसके कब्जे से ०१ मोटरसाइकिल प्लेटिना फर्जी नम्बर प्लेट लगी (चोरी की हुई), ०१ मोटरसाइकिल एचएफ डीलैक्स फर्जी नम्बर प्लेट लगी (चोरी की हुई), ०१ मोटरसाइकिल सुपर स्पलैण्डर (चोरी की हुई), ०१ मोटरसाइकिल स्पलैण्डर बिना नम्बर प्लेट (चोरी की हुई), ०२ मोबाइल फोन, २२०००/- रूपये नगद बरामद किये। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह, उ.नि. विनोद कुमार, कुलदीप चौधरी, है. कां. आदित्य, लोकेश, शोविन्द्र, का. अंकित कुमार, ब्रहमदेव थाना सिविल लाइन मौजूद रहे। गिरफ्तार अभियुक्त के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है साथ ही फरार अभियुक्त फखरूद्दीन उर्फ फक्कू उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास जारी है।

 

दिनदहाडे सर्राफ से हुई लूटः हड़कम्पMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नकाबपोश बदमाशों ने सर्राफ के परिवार को बंधक बनाकर लाखो के जेवरात लूट लिए। दिन दिहाडे हुई इस सनसनीखेज घटना से क्षेत्र मे हडकम्प मच गया। घटना स्थल पर पहुंचे एसएसपी ने मौका मुआयना कर घटना के जल्द से जल्द खुलासे के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के शाहबुददीनपुर रोड पीरवाली मस्जिद वाली गली समीप नूर ज्वैलर्स एवं आभूषण बनाने की छोटी सी फैक्ट्री है। आज प्रातः करीब साढे दस बजे एक व्यक्ति बुर्का पहन कर पर घुसे बदमाशों ने दुकान स्वामी फकरूलहसन एवं उसके परिजनो को बंधक बनाकर लाखो के जेवरात लूट लिए। चर्चा रही कि आज दोपहर के नूर ज्वैलर्स का स्वामी फकरूल हसन अपनी दुकान पर बैठा हुआ था कि इसी बीच बुर्काधारी एक व्यक्ति उसकी दुकान मे पहुंचा। जिसके कुछ देर बाद नकाबपोश तीन अन्य बदमाश भी फकरूल हसन की दुकान पर पहुंच गए। उक्त चर्चा रही कि उक्त चारों बदमाशो ने दुकान स्वामी एवं उसके परिजनों को आतंकित कर दुकान स्वामी फकरूल हसन को बाथरूम मे बंधक बना दिया तथा महिलाओं को घर मे बंधक बना लिया। उक्त बदमाश दुकान स्वामी एवं उसके परिजनों को आतंकित कर लाखों की नकदी लूटकर मौके पर फरार हो गए। दिन दिहाडे हुई इस घटना से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई। इस घटना पर पडौसियो सहित सैकडो मौहल्लावासी मौके पर एकत्रित हो गए। मौहल्लावासियों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस मे हडकम्प मच गया। लूट का मामला संज्ञान मे आते ही क्राइम ब्रांच टीम, एसपी सिटी सत्यनायण प्रजापत, सीओ सिटी व्योम बिन्दल एव ंशहर कोतवाल अक्षय शर्मा मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद ही एसएसपी अभिषेक सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच गए। एसएसपी अभिषेक सिंह ने पीडित परिवार से पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेने व मौका मुआयना कर अधिनस्थों को जल्द से जल्द घटना के खुलासे के निर्देश दिए। एसएसपी के निर्देशों के चलते पुलिस मामले की जांच पडताल एवं भागदौड मे जुट गई।

 

कई जगह बारिश से हुआ जलभराव
मुजफ्फरनगर। आज हुई बारिश से एक और जहां लोगो ने गर्मी से कुछ राहत मिली लेकिन थोडी देर की बारिश के बाद धूप निकलने से फिर उमस भरी गर्मी से नागरिक परेशान हो गये। वहीं दूसरी और बारिश के कारण नगर की हृदय स्थली शिवचौक सहित शहर की कई निचली बस्तियों मे पानी भर जाने से क्षेत्रवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पडा।
बारिश के कारण शहर के मौहल्ला रामपुरी, दक्षिणी कृष्णापुरी, नसीरपुर रोड आदि विभिन्न स्थानो पर जलभराव की समस्या उतपन्न हो गई। शहरवासियो का कहना है कि पालिका प्रशासन को इस और गंभीरता से ध्यान देते हुए जल्द से जल्द नालों की सफाई का कार्य कराना चाहिए। ताकि जलभराव की समस्या से निजात मिल सके।

 

वृहत वृक्षारोपण एवं छात्रों को पौधों का किया वितरणMuzaffarnagar News
शाहपुर। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में एनजीओ सार्थक के माध्यम से रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर सखी ने वृहत वृक्षारोपण एवं छात्रों को पौधों का वितरण किया। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूल के बच्चों के मन में पर्यावरण के प्रति जागरूकता जगाना है। श्री मालिक छात्राओं से अपील कर कहा की वह अपने आसपास व घर में अधिक से अधिक वृक्ष लगाए। श्री हरेंद्र मलिक ने वृक्षारोपण को मानव जीवन के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने रोटरी क्लब सखी की अध्यक्षा नीलम गुप्ता सचिव डॉक्टर रुचि शर्मा एवं कोषाध्यक्ष शिवानी अरोरा की प्रशंसा करते हुए कहा की उन्होंने विद्यालय में आकर यह जन उपयोगी कार्य कर समाज में एक विशेष स्थान बनाया है। एनजीओ सार्थक के संस्थापक अध्यक्ष कांति राठी एवं ओमकार सिंह का विद्यालय प्रबंधक अरविंद गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। जिन्होंने अपनी संस्था की ओर से ६०० वृक्ष प्रदान किए। विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे डॉ. पी. एस. राजवंशी ने वृक्षों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में पधारे महामंडलेश्वर संजीव शंकर ने कहा की सुखद जीवन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण करना चाहिए, साथ ही रोपित वृक्षों की कड़ाई के साथ निगरानी भी होनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि ओमकार सिंह ने विद्यालय की छात्राओं को पौधों का वितरण कराया। रोटरी क्लब अध्यक्षा नीलम गुप्ता ने कहा की क्लब समय-समय पर पौधारोपण के लिए लोगों को प्रेरित करता रहेगा। क्लब सचिव डॉ. रुचि शर्मा ने कहा आज यहां ६०० पौधों का विद्यालय में रोपण एवं छात्राओं में वितरण किया गया। इस अवसर पर शिवानी अरोरा, लोचन बंसल, शशि सिंघल, विशाल शर्मा उपस्थित रहे। प्रबंधक अरविंद गुप्ता ने आए हुए अतिथियों एवं रोटरी क्लब के पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया। कॉलेज प्रधानाचार्या उषा अस्थाना एवं राज अकैडमी की प्रधानाचार्या सानिया मिर्जा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

बुलेरो चालक ने खम्भे में मारी टक्कर
मुजफ्फरनगर। रोहाना चरथावल रोड पर अलावलपुर पुलिस चौकी के निकट बोलेरो चालक ने बिजली के खंभे में मारी टक्कर जिसमें मौके पर बोलेरो पलट गई और चरथावल पुलिस ने मौके से बुलेरो चालक को पकड़ लिया बिजली का पोल हटाकर आवागमन चालू कराया बुलेरो में कोई भी सवारी नहीं थी बताया कि चालक नशे की हालत में था।

 

आपकी सुरक्षा ही हमारा दायित्वः कुलदीप सिंह
मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक, कुलदीप सिंह जनपद मुजफ्फरनगर ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि सभी स्कूल प्रबन्धकों एवं सर्वसम्बन्धित को सूचित किया जाता है कि १८ वर्ष से कम आयु के बच्चों द्वारा दो पहिया अथवा चार पहिया वाहनों का संचालन किया जाना दण्डनीय अपराध है तथा किसी भी दशा में उचित नहीं है। आप सभी अभिभावकों एवं समस्त स्कूल प्रबन्धकों से अपील है कि जनपद मुजफ्फरनगर में १८ वर्ष से कम आयु वाले स्कूल के छात्र/छात्राओं द्वारा दो पहिया व चार पहिया वाहन चलाया जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। कोई भी अभिभावक अपने १८ वर्ष से कम आयु के छात्र/छात्रों एवं बच्चों को दो पहिया/चार पहिया वाहन किसी भी दशा में न दें तथा बच्चों को इस सम्बन्ध में आप स्वयं जागरूक करें। यातायात पुलिस जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा अभियान चला कर ऐसे वाहनों की चेंकिग की जायेगी तथा चैकिंग के दौरान पकड़े जाने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी। यातायात पुलिस जनपद मुजफ्फरनगर आपकी सुरक्षा के लिये दृढ़ संकल्पित है।

 

व्यापार संगठन की भोपा रोड इकाई के चेयरमैन बने मनजीत सिंह
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह की संतुति व विचार विमर्श उपरांत नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी द्वारा मनजीत सिंह मान को भोपा रोड व्यापार संगठन का चेयरमैन नियुक्त किया गया,नगर अध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि प्रमुख समाजसेवी व ट्रांसपोर्ट व्यवसायी सतपाल सिंह मान के सुपुत्र मनजीत सिंह मान की कार्य कुशलता व व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के प्रति उनके लगाव को देखते हुए व्यापार संगठन की भोपा रोड इकाई में उनका अध्यक्ष नियुक्त किया गया है इस अवसर पर संगठन के जिला सरंक्षक सतपाल सिंह मान,अध्यक्ष सर्राफा एसो पवन वर्मा,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल,गुरजीत मान,विशाल जैन,जसकरण सिंह,शिवम् जैन,अनमोल छाबड़ा,विक्की सिंह,आनंद प्रकाश शर्मा,मनीष कुमार,शोभित चौधरी,द्वारा उनको शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए नव दायित्व प्रदान किया गया

 

पैदल गश्त की
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) मोहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने व शौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर, द्वारा पुलिस बल के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र में चल रहे मोहर्रम पर्व जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराया जा रहा। जनपद में मोहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने एवं यातायात व्यवस्था सुचारू रखने व शौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में रात्रि में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा पुलिस बल के साथ कोतवाली नगरक्षेत्र में मोहर्रम पर्व के जुलूस को स्वंय उपस्थित रहकर सकुशल सम्पन्न कराया जा रहा है। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल सहित अन्य पुलिस अधीकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।

 

भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स इंस्टीट्यूशन ने नए पात्रित चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को किया गया सम्मानितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स इंस्टीट्यूशन (आईसीएआई), मुजफ्फरनगर शाखा, ने आयोजित समारोह में नए पात्रित चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को सम्मानित किया।इस समारोह का आयोजन आईसीएआई भवन, जानसठ रोड, मुजफ्फरनगर में किया गया था। इस समारोह के मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरपर्सन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, जो चीफ गेस्ट के रूप में उपस्थित थीं। गेस्ट ऑफ होनर श्री कुशपुरी (पुरी इंडस्ट्रीज, मुजफ्फरनगर) और अक्षय जैन (स्लिवर्टन पल्प एंड पेपर्स लिमिटेड,मुजफ्फरनगर), अतिथियों का स्वागत करने के लिए आई सी एआई मुजफ्फरनगर शाखा के वरिष्ठ चार्टर्ड एकाउंटेंट व प्रबंधन समिति चेयरमैन सीए अंकित मित्तल, उपाध्यक्ष सीए अतुल कुमार अग्रवाल, सचिव सीए सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष सीए हरि मोहन गर्ग, सिकासा चेयरपर्सन सीए अंकिता कौशल और कार्यकारी सदस्य सीए नितिन अग्रवाल मौजूद थे। आईसीएआई मुजफ्फर नगर शाखा के चेयरमैन सीए अंकित मित्तल ने इस आयोजन को एक महत्वपूर्ण समारोह बनाने के लिए अपने शुभचिंतकों का धन्यवाद दिया, इस समारोह ने नए चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के सफलतापूर्वक प्रमाणित होने की मेहनत और उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान किया और इन्हें औचित्य पूर्ण समर्थन दिया। समारोह में उपस्थित सभी गर्वित लोगों को संबोधित करते हुए चेयरपर्सन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने नए चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को आगे बढ़ने के लिए बधाई दी और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। सी.ए. (डॉ.)अनुज गोयल केंद्रीय परिषद सदस्य आई सी ए आई नई दिल्ली,ने मई २०२४ की परीक्षा में नए योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट को आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और साथ ही क्षेत्रीय परिषद सदस्य सीए राजीव गुप्ता जी ने सीए छात्रों को सीए परीक्षा की तैयारी करने के बारे में कुछ सुझाव दिए और साथ ही नए योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट को आशीर्वाद भी दिया। कुश पुरी ने देश की अर्थव्यवस्था में चार्टर्डअकाउंट के योगदान को सराहा और नवयोग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को शुभकामनाएं दी और अक्षय जैन ने हमारे उद्योगों में चार्टर्ड अकाउंटेंट की भूमिका के बारे में बताया। सभी सम्मानित व्यक्तियों ने नए चार्टर्ड एकाउंटेंट्स को सम्मानित किया। आईसीएआई मुजफ्फरनगर शाखा के सचिव सीए सुनील कुमार ने इस समारोह को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए सम्मानित अतिथियों व वरिष्ठ चार्टर्ड एकाउंटेंट का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।

 

फूल माला पहनाकर किया भव्य स्वागत
मुजफ्फरनगर। भोकरहेड़ी के दो युवकों ने मेरठ में आयोजित पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के विभिन्न वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर कस्बे का मान सम्मान बढाया है।कस्बे में पहुंचने पर विजेताओं का भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओ व पदाअधिकारियों ने फूल मालाओं से स्वागत किया गयाकस्बा भोकरहेडी स्थित शिव फिटनेस दा गोल्ड जिम सेंटर के मुख्य प्रशिक्षक शिव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एम आर फार्म परतापुर में मिस्टर मेरठ मंडल मे पॉवर लिफ्टिंग चौम्पियनशिप का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत डेड लिफ्ट में ८० किलोग्राम वर्ग में यश पँवार व ६० किलोग्राम वर्ग में उज्ज्वल कुमार ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। विजेताओं को शील्ड भी प्रदान की गयी। प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि प्रेम चन्द व संदीप द्वारा सम्मानित किया गया।यश पंवार पुत्र विपिन पवार व उज्जवल कुमार पुत्र मुकेश कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। गोल्ड जीतने पर युवा खिलाड़ी यश पवार व उज्जवल तथा आशीष ने बॉडीबिल्डिंग में अपना जलवा दिखाया वही अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच शिव कुमार को दिया। कस्बा में पहुंचने पर विजेताओं का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी ने दोनों ही युवकों का फूल मना पहन कर सम्मान किया है जिसमें टीकम बौद्ध मंडल महासचिव,पूर्व चेयरमैन पुत्र कविंद्र कुमार, रवि प्रकाश बौद्ध, चांद खान, मनोज कुमार, अमित कुमार ,मुकेश कुमार, आबिद, शकीरा, शौकत अली, शिव कुमार, रवि कुमार, उज्जवल, टिंकू, सेवाराम सहित सैकड़ों कस्बे वासियो ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।

रोटरी क्लब द्वारा नारायणसेवा का आयोजन
मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब मु ० नगर सखी द्वारा नारायणसेवा आयोजन’ रुड़की रोड स्थित श्री कृष्ण कुष्ठ आश्रम में भोजन की व्यवस्था की गई । इस कार्यक्रम के संयोजक अर्चना बंसल एवम नेहा बंसल रही. सदस्यों द्वारा आश्रम में खाना खिलाया। अध्यक्ष नी लम गुप्ता ने कहा की नारायण सेवा सर्वोच्च सेवा है। और क्लब इस तरह के कार्य निरंतर करता रहेगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब सचिव डॉ रुचि शर्मा,शिवानी अरोड़ा, शशि सिंगल, लोचन बंसल, मधुसूदन बंसल , वरिष्ठ रोटेरियन अनिल प्रकाश बंसल विशाल शर्मा, अरविंद गुप्ता आदि सदस्यो का सहयोग रहा।

 

योग जरूरी स्वस्थ जीवन के लिए -हरेंद्र मलिक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) योगासन स्पोर्ट एलाइंस संगठन द्वारा हरि वृंदावन पैलेस मे १४ जुलाई २०२४ रविवार को योगासन स्पोर्ट्स चौंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप में उपस्थित सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि योग के बगैर स्वास्थ्य बनाए रखना आज के समय में बहुत मुश्किल कार्य है योग जीवन जीने की गुणवत्ता को बढ़ाने के साथ-साथ व्यक्ति को उत्तम स्वास्थ्य व अंदरुनी शांति प्रदान करता है। एलाइंस संगठन के अध्यक्ष महामंडलेश्वर संजीव शंकर जी महाराज द्वारा कहा गया की योग किसी भी जाति-धर्म से संबंध नहीं रखता है, यह सभी के लिए समान रूप से आवश्यक है। जिला मुजफ्फरनगर योगासन स्पॉट अलांयस की महासचिव सीमा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों की प्रशंसा की,कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉक्टर राजीव द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिजनौर लोकसभा सांसद श्री चेतन चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती यशिता चौहान ने बच्चों को पुरस्कृत कर आशीर्वाद प्रदान किया।योगासन स्पॉट एलाइंस संगठन के महासचिव आचार्य सुनील कुमार भीम एवं संगठन की टीम ने निर्णायको की भूमिका को निभाई। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों ने महर्षि पतंजलि के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया। सभी अतिथियों ने राष्ट्रगान करके कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम में अलग-अलग उम्र के १५३ लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से परवेन्द्र दहिया, सुरेंद्र पाल आर्य, मंजू चौधरी, पंडित संजीव शंकर, कुलदीप सिंह, सीमा सिंह, अर्चना मलिक द्वारा प्रोग्राम आयोजित किया गया,कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डॉक्टर राकेश राणा, सोनिया लूथरा, अर्चना मलिक, अंकुर, सत कुमार, मोनिका अरोड़ा, पायल शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

 

युवक की हुई सर्पदंश से मौत
भोपा। सर्प दंश से युवक की मौत हो गई। इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। सूत्रो के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी करीब 50 वर्षीय बाबू बीती रात अपने घर मे खाना खा रहा था। कि इसी बीच घर मे निकले ंसांप ने बाबू को डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड गई तथा उसके मुंह से झाग निकलने लगे। इस हादसे पर पडौसियो सहित दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। परिजनो ने पडौसियो की मदद से बाबू को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी बिगडती हालत देख उक्त व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। जहां चिकित्सकों ने बाबू को मृत घोषित कर दिया। बाबू की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनो एवं ग्रामीणो की मौजूदगी मे पंचनामा भरवाया। इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × five =