Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पूर्व प्रधान मांगेराम हत्याकांड का दूसरा आरोपी मुठभेड में गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर। एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देश पर थाना जानसठ प्रभारी डीके त्यागी की पुलिस टीम ने पूर्व प्रधान मांगेराम हत्याकांड प्रकरण में दूसरे मुख्य आरोपी गोविंद उर्फ गोविंदा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

थाना जानसठ परिसर में एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि बीते १५ जुलाई को गांव अरोड़ा के जंगल में पूर्व प्रधान मांगेराम की २० साल पुरानी रंजिशन के चलते हत्या की गई थी।

परिजनों की तहरीर पर ५ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। अभियुक्त के पास से तमंचा,०६ जिंदा कारतूस ०१ खोखा कारतूस व आला कत्ल सहित घटना में प्रयुक्त कपड़े बरामद किए गए।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21334 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + 7 =