समाचार (Muzaffarnagar News)
पलटी स्कूली वैन ९ स्कूली बच्चे घायल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) चरथावल क्षेत्र में अनियंत्रित होकर स्कूल वैन पलट गई, १० बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि स्कूल में डॉक्टर को बुलाकर घायल बच्चों का इलाज कराया गया है। जानकारी के अनुसार चरथावल थाना क्षेत्र में बिरालसी पुलिस चौकी के निकट आज सुबह आईडी पब्लिक स्कूल ज्ञाना माजरा की बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दस बच्चे घायल हो गए। घायल अवस्था में ही बच्चों को स्कूल लाकर चिकित्सक से उपचार कराया गया और उसके बाद अभिभावकों को सूचना दी गई, जिस पर स्कूल पहुंचे बच्चों के अभिभावक स्कूल प्रबंधन पर भड़क उठे, जिससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला संभाला।
मुठभेड में तीन शातिर गिरफ्तार
बुढ़ाना। थाना बुढाना पुलिस की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड के दौरान ०२ लूटेरे अभियुक्त घायल सहित कुल ०३ अभियुक्तगण गिरफ्तार किये। लूट के ०२ अभियोगो का सफल अनावरण किया। अभियुक्तगण के कब्जे से लूटे हुए ०२ मोबाईल फोन, १५०० रूपये नगद, लूट में प्रयुक्त ०१ टीवीएस स्पोर्ट मोटर साईकिल, अवैध शस्त्र बरामद किये। जनपद में शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अर्न्तगत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना बुढाना आनन्द देव मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना भोपा पुलिस की लुहसाना रोड पर बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड के दौरान पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में ०२ शातिर लूटेरे अभियुक्तगण घायल सहित कुल ०३ अभियुक्तगण को गिरफ्तार करते हुए लूट के ०२ अभियोगो का सफल अनावरण किया गया। घायलध्गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से लूटे हुए ०२ मोबाईल फोन, १५०० रूपये नगद, लूट में प्रयुक्त ०१ टीवीएस स्पोर्ट मोटर साईकिल, अवैध शस्त्र बरामद किए गए। घायलध्गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि १० जुलाई को वादी से अज्ञात बदमाशों द्वारा ०१ मोबाईल फोन छीनकर ले जाने के सम्बन्ध मे थाना बुढाना पुलिस को लिखित तहरीर दी गयी जिसके सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा मु०अ०स०-२८२/२४ धारा-३०४(२) बीएनएस पंजीकृत कराया गया तथा दिनांक १६ जुलाई को वादी से अज्ञात बदमाशों द्वारा मोबाईल फोन व १५०० रूपये लूट कर ले जाने के सम्बन्ध मे थाना बुढाना पुलिस को लिखित तहरीर दी गयी जिसके सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा मु०अ०स०-२९१/२४ धारा-३०९(४) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था। घटनाओं के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु थाना बुढाना पर पुलिस टीम का गठन किया गया था। बुढाना पुलिस टीम लुहसाना रोड पर संदिग्ध वाहनध्व्यक्ति की चैकिंग कर रही थी। कि दौराने चौकिंग ०१ टीवीएस स्पोर्ट बाइक सवार तीन बदमाशो को रोकने का इशारा किया गयां। बदमाशों द्वारा मोटर साईकिल को न रोककर पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की तो पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म फायरिंग में ०२ बदमाश घायल सहित कुल ०३ बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण अरशद पुत्र शाकिर निवासी अलीपुर अटेरना थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।(घायल), लोकेंद्र पुत्र इंद्रेश निवासी अलीपुर अटेरना थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।(घायल), कपिल पुत्र पवन निवासी अलीपुर अटेरना थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर। पकडे गये अभियुक्तों के कब्जे से लूट मे प्रयुक्त ०१ टीवीएस स्पोर्ट मोटर साईकिल, ०२ मोबाईल फोन लूट के अभियोग से सम्बन्धित, १५००/- रूपये नगद, ०२ तमंचे मय ०२ जिन्दा व ०२ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ चाकू नाजायज बरामद किया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० संदीप कुमार, सुरेन्द्र राव, संदीप चौधरी, विकास चौधरी, है. कां. संजय कुमार, अमित कुमार, सुनील कुमार, नीरज त्यागी, का. अंकुर कुमार थाना बुढ़ाना शामिल रहे।
फर्जी मुठभेड़ का आरोप लगा ग्रामीणों ने बुढ़ाना कोतवाली घेरी, जमकर किया हंगामा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)बुढ़ाना पुलिस द्वारा गुरुवार सवेरे की गई मुठभेड़ के बाद बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने राष्ट्रीय लोकदल एवं भारतीय किसान यूनियन के नेताओं के साथ बुढ़ाना कोतवाली का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। नेताओं का कहना था कि ग्रामीणों ने तीन दिन पहले ही इन बदमाशों को खुद पकड़कर पुलिस को सौंपा था, लेकिन पुलिस ने गुरूवार को सुबह जंगल में इन बदमाशों से मुठभेड़ दिखाते हुए उनके पैर में गोली मारकर उनको घायल कर दिया। पुलिस की इस फर्जी मुठभेड़ को लेकर ग्रामीणों ने इंस्पेक्टर बुढ़ाना के खिलाफ भारी आक्रोश जाहिर करते हुए उच्च स्तरीय जांच कराये जाने की मांग की है। वहीं ग्रामीणों के हंगामे के बीच सांसद हरेन्द्र मलिक भी बुढ़ाना कोतवाली पहुंच गये थे। उन्होंने कहा कि पुलिस का हर एनकाउंटर फर्जी है। पुलिस घरों से उठाकर लोगों को जंगलो में ले जाने के बाद पैरों में गोली मार रही है। हम अपराधियों के पक्ष में नहीं है, लेकिन फर्जी एनकाउंटर नहीं करने दिये जायेंगे। पुलिस को ग्रामीणों को जवाब देना होगा कि जो सही सलामत बदमाश सौंपे गये थे, वो जंगल में कैसे पहुंचे और उनको गोली क्यों मारी गई। बुढ़ाना पुलिस द्वारा गुरूवार को लूट की वारदात में शामिल बताये गये बदमाशों के साथ मुठभेड़ दर्शाते हुए बदमाशों को आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में गोली लगना बताया गया। पुलिस अभी अपने इस तथाकथित गुडवर्क का मजा भी नहीं ले पाई थी कि ग्रामीणों ने पुलिस की इस मुठभेड़ की कहानी को फर्जी बताते हुए बुढ़ाना कोतवाली का घेराव कर दिया। सैंकड़ों ग्रामीणों के साथ रालोद और भाकियू के नेता और कार्यकर्ता भी कोतवाली पहुंच गये थे। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यवाही को संदेह के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया और बुढ़ाना पुलिस की इस मुठभेड़ को फर्जी करार देते हुएकोतवाली में जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों कोतवाली परिसर में धरना शुरू कर दिया। इसी बीच सांसद हरेन्द्र मलिक भी ग्रामीणों के बीच पहुंचे और धरने में शामिल हो गये। रालोद और भाकियू नेताओं ने धरने के दौरान आरोप लगाया कि अलीपुर अटेरना के ग्राम प्रधान कलवा व पूर्व प्रधान विकास त्यागी ने तीन दिन पूर्व लूट की वारदात के दो आरोपियों को स्वयं पकड़कर बुढ़ाना पुलिस को सौंपा गया था। आरोप है कि पुलिस द्वारा गुरुवार सुबह फर्जी मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया गया। बुढ़ाना पुलिस ने इन दोनों आरोपियों से मुठभेड़ दिखाई और जंगल में जवाबी कार्यवाही में उनके पैर में गोली लगना बताया गया। ग्रामीणों ने पुलिस की इस पूरी कहानी को फर्जी बताते हुए इसमें शामिल इंस्पेक्टर बुढ़ाना आनंद देव मिश्रा और अन्य पुलिस कर्मियों के विरु( मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है। धरने पर पूर्व प्रमुख विनोद मलिक, भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष अनुज बालियान, तहसील अध्यक्ष संजीव पंवार, ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर प्रधान, रालोद नेता सुरेंद्र सहरावत, गज्जू पठान, सत्यपाल सहरावत सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
मण्डी सचिव पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कूकडा मन्डी स्थल पर व्यापार करने वाले एक व्यापारी ने मण्डी सचिव पर अवैध रूप से धन लेने एवं मानसिक उत्पीडन करने का आरोप लगाया है।
महावीर चौक स्थित एक रेस्टोरेन्ट मे पत्रकारो से बात करते हुए फर्म मै.केवल राम गंगा राम के साझीदार रिंकल बंसल ने कहा कि उन्होने 8 सितम्बर 2023 को अपनी फर्म के एक साझीदार को फर्म से अलग करने के लिए सम्पूर्ण कागजात मण्डी समिति के सचिव को दिए थे। कागजो की जांच के उपरांत मण्डी समिति सचिव ने उक्त फर्म के भागीदार को फर्म से प्रथक करने के आदेश दिए थे। आरोप लगाया कि इसी कि ऐवज मे पांच लाख रूपये भी लिये थे। 23 दिसम्बर 2.023 को उक्त फर्म ने नया साझादार लाने के लिए सचिव को सम्पूर्ण कागज देकर अनुमति मांगी गई। लेकिन सचिव द्वारा अनुमति नही दी गई तथा पैसो की मांग की गई। व्यापारी रिंकल बंसल ने कहा कि वह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कृषि उत्पादन मण्डी समिति के निदेशक उ.प्र. के अलावा सभी अधिकारियो से मिलकर अपनी गुहार लगा चुका है। अप्रैल 2024 को जिलाधिकारी ने सचिव के विरूद्ध जांच सीडीओ मुजफ्फरनगर को भेज दी। आरोप है कि सीडीओ ने भी सचिव के साथ मिलकर लीपापोती कर दी। जिलाधिकारी से इस सम्बन्ध मे फिर मुलाकात की गई। उन्होने अब जांच एडीएम प्रशासन को सौपी। इससे पूर्व एडीएम एफ द्वारा भी उन्हे अपने ऑफिस मे बुलाकर ब्यान लिये गए। लेकिन फिर भी कोई कार्यवाही नही हुई। पीडित व्यापारी ने कहा कि मण्डी सचिव का सचिव उन्हे बार बार नोटिस देकर सिटी मजिस्टै्रट के ऑफिस मे बुला रहा है। जबकि उसने जो नोटिस भेजा है। उस पर सिटी मजिस्ट्रेट/उपसभापति मण्डी समिति के कोई हस्ताक्षर नही है। उसने कहा कि मण्डी समिति का सचिव बडी मण्डी के लिए अधिकृत नही है। क्योकि वह सुपरवाईजर है। ऐसे अक्षम अधिकारी को निलंबित कर व्यापारी को न्याय दिलाया जाए।
शातिर चोर लुटेरे मुठभैड में दबोचे
भोपा।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना भोपा पुलिस की बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान ०३ शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्त घायल/गिरफ्तार किये जिनसे शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ थानाक्षेत्र भोपा में की गयी नकबजनी व लूट की ०४ घटनाओं का सफल अनावरण किया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी व लूटे गये पीली व सफेद धातु के आभूषण, १७,३०० रूपये नगद व अवैध शस्त्र बरामद। जनपद में शातिर चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी भोपा डा० रवि शंकर के निकट पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी थाना भोपा श्री विनोद कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना भोपा पुलिस की बरूकी रोड पर स्कूल के पास बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी फायरिंग में ०३ शातिर चोर/लूटेरे अभियुक्तगण को घायलध्गिरफ्तार करते हुए नकबजनी व लूट की ०४ घटनाओं का सफल अनावरण किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी व लूटी गये पीली व सफेद धातु के आभूषण, १७,३०० रूपये नगद व अवैध शस्त्र बरामद किए गए। घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना भोपा पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि कुछ समय से जनपद के थाना भोपा क्षेत्र में कुछ अज्ञात चोर/लूटेरो द्वारा नकबजनी व लूट की घटनाए कारित की गई थी। उच्चाधिकारीगण द्वारा घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुए अभियुक्तगण की शीघ्र गिरफ्तारी एवं घटनाओं के सफल अनावरण हेतु टीमों का गठन किया गया। १७/१८ जुलाई को थाना भोपा पुलिस को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बरूकी, रसूलपुर व फिरोजपुर में जिन चोरो द्वारा चोरी व लूट की घटना कारित की गयी है उन बंगाली बदमाशों का गिरोह बरूकी रोड पर स्कूल के पास चोरी व डकैती की योजना बना रहा है। मुखबिर खास पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा पुलिस टीम द्वारा इलाके की घेराबंदी की गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को आत्मसर्मपण की चेतावनी दी गयी। लेकिन बदमाशों ने खुद को पुलिस टीम से घिरा देखकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें ०३ अभियुक्त घायल हो गये। तथा ०२ अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गये। फरार अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार काम्बिंग की जा रही है।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्तगण टीटू उर्फ कूडा निवासी फिरोजपुर थाना भोपा, अक्षय पुत्र जीता उर्फ जीत सिंह निवासी योगेन्द्र नगर थाना भोपा, रोहित पुत्र सन्नी निवासी योगेन्द्र नगर थाना भोपा, मुजफ्फरनगर। फरार अभियुक्तगण अनित पुत्र राकेश निवासी फिरोजपुर थाना भोपा, बुन्दू पुत्र तिरमल निवासी योगेन्द्रनगर थाना भोपा, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ०३ तमंचे मय ०६ जिन्दा व ०३ खोखा कारतूस ३१५ बोर, ०१ गले का सेट पीली धातु, ०१ मंगल सूत्र पीली धात, ०१ अंगूठी पीली धात, ०१ जोडी झुमकी पीली धात, ०१ ओम पीली धात, ०३ जोडी पाजेब सफेद धातु, ०२ जोडी बिछुए व १५,००० रूपये नगद, ०२ जोडी कुण्डल पीली धातु, ०१ जोडी झुमकी पीली धातु, ०१ नथली पीली धातु, ०२ जोडी पाजेब सफेद धातु, ०१ वादी का आधार कार्ड व २३०० रूपये नगद, ०१ जोडी कुण्डल पीली धातु, ०१ जोडी कुण्डल पीली धातु बरामद किया। प्रारम्भिक पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा बताया कि हमारे द्वारा भोपा,मुजफ्फरनगर मे कई स्थानो से नकबजनी की घटनाए कारित की गई है। जिसमें ग्राम बरूकी, रसूलपुर व फिरोजपुर में हमने चोरी, नकबजनी व लूट की घटना कारित की है। इसके अलावा भी हमारे द्वारा मेरठ, सहारनपुर, बागपत व हरिद्वार में चोरी व लूट की गयी है। अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोगो ने एक गिरोह बना रखा है। हम लोग चोरी करके अपना घर परिवार चलाते है। आज हम लोग चोरी करने की फिराक में थे कि आपने पकड लिया। अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० जय सिंह भाटी, जय प्रकाश गौतम, धर्मेन्द्र श्यौराण, योगेश तेवतिया, है. कां. विकास कुमार, विनित कुमार, रघुराज सिंह, का. रघुराज सिंह, ललित मोरल, रामप्रकाश, रामेंद्र थाना भोपा शामिल रहे।
नया सत्र नया सवेरा कार्यक्रम का विभिन्न विद्यालयो में संचालन किया
मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयो में नया सत्र नया सवेरा कार्यक्रम का संचालन किया गया। शासन के दिशा निर्देशन एवं जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी के निर्देशानुसार माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के जनता इण्टर कॉलेज मुस्तफाबाद पचौंडा मुजफ्फरनगर, एस. डी. कन्या इंटर कॉलेज, झांसी की रानी, मुजफ्फरनगर, आर्य कन्या इंटर कॉलेज चरथावल, दयानन्द गुरुकुल इण्टर कॉलेज बिरालसी मुजफ्फरनगर, बरला इंटर कॉलेज, बरला व श्री राम प्रसाद कात्यायन इंटर कॉलेज बुढ़ाना में नया सत्र नया सवेरा कार्यक्रम का संचालन किया गया। जिसमें उपरोक्त विद्घ्यालयो के विद्घ्यार्थी द्वारा आज के सुविचार प्रस्तुत किये गये। तथा इसी क्रम में शिक्षको द्वारा सभी बच्चो को हर परिस्थिति का डटकर सामना करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि विद्या प्राप्ति के मार्ग में अनेक बाधाएं उनके सामने आ सकती हैं लेकिन उनको कभी हार नहीं माननी है।
डीएम ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। कांवड यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए जिला पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। प्रशासन द्वारा कांवड यात्रा को लेकर विभिन्न व्यवस्थाए की जा रही हैं। इसी के चलते दोपहर के वक्त हाईवे व कांवड मार्ग पर कांवड यात्रा सम्बन्धी व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, ई.ओ.पालिका प्रज्ञा सिंह आदि ने कांवड मार्ग पर चल रही व्यवस्थाओ का जायजा लिया तथा अधिनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सीओ सिटी व्योम बिन्दल आदि मौजूद रहे।
डीएम को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कावड़ यात्रा शुरू हो चुकी है हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर शिवभक्त अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहे हैं, इस कावड़ यात्रा के दौरान कावड़ मार्ग पर अनेक समुदाय के होटल ढाबे व रेस्टोरेंट है जिनको लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद है क्योंकि इन होटल ढाबों व रेस्टोरेंट पर कुछ समुदाय के लोगों के द्वारा अपने होटल के नाम हिंदू देवी देवताओं के नाम पर रखे हुए हैं जिन को लेकर जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा उन्हें समझाया व बताया गया कि वे अपने होटल,ढाबों व रेस्टोरेंट पर अपने यहां कार्यरत कर्मचारियों एवं होटल स्वामियों के नाम चस्पाए, इसी मुद्दे को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष प्रहलाद पहूजा के द्वारा जिलाधिकारी से मुलाकात कर होटल स्वामियों के नाम चस्पाए जाने की मांग उठाई थी और कहां था कि हमें मुस्लिम समुदाय से किसी तरह की कोई भी आपत्ति नहीं है वह भी हमारे भाई हैं कावड़ यात्रा शुरू हो चुकी है और इस कावड़ यात्रा के दौरान किसी भी तरह की कोई भी परेशानी न हो इसलिए हम भी चाहते हैं कि जो कावड़ मार्ग पर होटल ढाबे व रेस्टोरेंट है उन पर उनके स्वामी के नाम जरूर हो,जिससे की में कावड़ यात्रा में कोई परेशानी ना हो और जिला प्रशासन के द्वारा हमारी बात को सुना गया हम जिला प्रशासन का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने हमारी बात को सुना और कावड़ मार्ग पर स्थित होटल ढाबों एवं रेस्टोरेंट पर उनके स्वामियों को नाम चस्पाए, इसी बात को लेकर आज हम लोगों के द्वारा जिलाधिकारी एवं एसएसपी को भी सम्मानित किया गया है। इसी के साथ-साथ हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष प्रहलाद पाहुजा ने असुदुद्दीन ओवैसी द्वारा दिये गये बयान की निंदा की। वही जिलाध्यक्ष प्रहलाद पहूजा ने कहा कि यह मुहीम यहां खत्म नही होगी,इस मुद्दे पर कानून अवश्य बनना चाहिए,इस मुद्दे को लेकर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं सूबे के मुखिया से अपील की है कि जल्द से जल्द इसके ऊपर कानून बनाया जाए,ताकि कोई भी समुदाय का व्यक्ति हिन्दू देवी देवता के नाम पर होटल,ढाबा,या रेस्टोरेंट ना खोल सके।
किसान दिवस पर सुनी समस्यायें
मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत के सभागार मे आयोजित किसान दिवस पर बैठक मे शामिल होने पहुंचे किसान प्रतिनिधियो ने बैठक के दौरान किसानो से जुडी विभिन्न समस्याओ/मांगो को रखा। बैठक मे मौजूद अधिकारियों ने सभी समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनकर उनमे से अधिकतर समस्याओ का निस्तारण कराया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शासन के निर्देशो के चलते किसानो की समस्याओ का प्रमुखता से निस्तारण कराये जाने एवं किसान प्रतिनिधियो के सुझाव पर चिर करने के लिए प्रत्येक माह किसान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी संदर्भ मे एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता मे आयोजित किसान दिवस पर भाकियू सहित कई अन्य किसान संगठनो ने प्रतिभाग किया। बैठक के दौरान भाकियू नेता राकेश टिकैत व अन्य किसान प्रतिनिधियो ने खाद, बीज, सिंचाई, विष्ुत सप्लाई आदि विभिन्न समस्याओ को रखा।
भजन संध्या हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद सम्राट शाखा की महिला समिति द्वारा एक भजन संध्या का आयोजन आज १७.७.२०२४ दिन बुधवार को कीर्तन भवन में शाम को ५ बजे से आयोजित किया गया। शाखा की महिला सदस्यों ने एक से एक सुन्दर भजन से सभी उपस्थित सदस्यों को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। सभी महिला शक्ति ने समय पर पहुंच कर भक्ति भाव से भजन गाकर व नृत्य कर धर्म लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम प्रायोजक…. अनुराधा सिंघल जी रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला संयोजिका श्रीमती परणीता गोयल, मोनिका शर्मा, सुमन अग्रवाल, सुदेश गर्ग, संध्या गर्ग,सन्तोष गोयल,सोनिया जैन,प्रीति अग्रवाल एवं अध्यक्ष कीमती लाल जैन, जगरोशन गोयल,अजय अग्रवाल, सुदेश गर्ग (प्रोपर्टी वाले) सुनील गर्ग जी का पूर्ण सहयोग रहा।
शहीद सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)ऑल इंडिया एंटी करप्शन कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक कैंप कार्यालय भारतीय कॉलोनी में आयोजित की गई, जिसमें जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से लड़ते हुए शहीद हुए वीर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस बैठक में जिला महामंत्री अमित धीमान ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय सहायक महासचिव राजकुमार की अध्यक्षता में यह बैठक संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप गोयल उर्फ बिट्टू ने संचालन किया। बैठक में संगठन के विभिन्न मामलों पर गहन चर्चा की गई और तय किया गया कि जिला प्रशासन को स्वच्छ प्रशासन के लिए कमेटी अपना पूरा सहयोग और समर्थन देगी। इसके लिए कमेटी के पदाधिकारी शीघ्र ही जिला अधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से संपर्क स्थापित करेंगे। इसके अलावा, कांवड़ मास में जल लाने वाले भोले भक्तों की सेवा के लिए एक कैंप भी लगाया जाएगा, जिस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। राष्ट्रीय सहायक महासचिव राजकुमार ने बैठक में दिल्ली कार्यालय से आए हुए दिशा-निर्देशों से सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अवगत कराया और बताया कि देश की एकता और अखंडता को समर्पित इस संगठन में सभी लोग निष्ठा पूर्वक कार्य करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन का प्रत्येक सदस्य अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करे ताकि समाज में भ्रष्टाचार का उन्मूलन हो सके और एक स्वच्छ और पारदर्शी प्रशासन की स्थापना हो सके। प्रदेश अध्यक्ष विश्वदीप गोयल उर्फ बिट्टू ने बताया कि संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए एक मजबूत और सशक्त टीम की आवश्यकता है जो देश की एकता और अखंडता के प्रति समर्पित हो। उन्होंने सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन के काम को और अधिक सक्रियता और प्रभावी ढंग से करें। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया कि आगामी शिवरात्रि के बाद एक और बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें संगठन के आगामी कार्यों और योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का मुकाबला करते हुए शहीद हुए भारतीय सेवा के नौजवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके सम्मान में २ मिनट का मौन रखा गया। भारतीय सेना के वीर जवान आतंकवाद से लड़ते हुए अपने प्राणों की आहुति देते हैं ताकि हम सुरक्षित और स्वतंत्र जीवन जी सकें। शहीद सैनिकों के सम्मान में यह भी निर्णय लिया गया कि एक प्रस्ताव पारित कर रक्षा मंत्रालय को भेजा जाएगा। इस बैठक में पंडित मनसुख शर्मा, प्रवीण वर्मा, वेद प्रकाश, डॉ. संजय अग्रवाल, रॉबिन जैन, संजीव अग्रवाल, मनोज गुप्ता, हर्षित एडवोकेट, मुकेश गर्ग, गोपाल तायल और अन्य कई सदस्य उपस्थित रहे।
पवित्र तीर्थनगरी खतौली में अष्टान्हिका पर्व की पूजा अर्चना की
खतौली। धर्म नगरी खतौली के जैन मंडी स्थित पारसनाथ जैन मंदिर में धर्म प्रेमियों ने अष्टान्हिका के पावन अवसर पर सिद्धचक्र महामंडल विधान की पूजा अर्चना की। कार्यक्रम का मनोहारी संकलन सुनील टिकरी परिवार ने किया। आयोजन में विशिष्ट अतिथि के पद को राजीव बैंक वालों तथा दीपक भैंसी वालों ने सुशोभित किया। प्रातः काल में बड़ी संख्या में स्त्री, पुरुष तथा बच्चे पीत तथा केसरिया वेशभूषा में उपस्थित थे। सभी ने जिनेंद्र भगवान का अभिषेक तथा पूजा अर्चना की। पवित्र मंत्रों का उच्चारण करते हुए भक्तगण अरघ समर्पित कर रहे थे। वातावरण धर्ममय था। भक्ति भजनों पर प्रभु भक्त भक्ति नृत्य कर रहे थे। धार्मिक विधान का आयोजन हुआ। धार्मिक चालीसा का पाठ हुआ। मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। प्रश्नमंच का कार्यक्रम हुआ। प्रतिभागियों का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस पावन अवसर पर आयोजित धर्म सभा में अशोक जैन शास्त्री ने बताया सिद्ध चक्र महामंडल विधान में भाग लेना बहुत शुभ माना जाता है। पवित्र मंत्रों के जाप का वाचन करने से पाप कर्मों का क्षय होता है। प्रभु भक्ति के प्रति समर्पण भाव धारण करो। जीवन में मानवता तथा धर्म के हित के लिए कार्य करो। धर्म संस्कृति से जुड़ना हैं। सुश्रावको के लिए वात्सल्य भोज व्यवस्था सुनील टिकरी परिवार के आतिथ्य में की गई। आज के आयोजन में सुभाष टिकरी, सुशील मंडी, पीयूष, प्रदीप टिकरी, हंस कुमार दीपू किराना, प्रवीण टिकरी डॉक्टर ज्योति, दीपक भैंसी राजीव बैंक वाले, जनेश्वर सुशील महलका ,लवी, नीरज किराना अरुण कुरकुरे, तुषांग, संजय मनोज, डॉक्टर नेमचंद, नीलम पल्लवी, रितिका, अनिल किराना मनीष टिकरी, आदिश प्रवक्ता, राजीव लोहिया ,अनुज, आयुष शुभम, रेणू, बबीता, दर्शिता सारिका, रितिका, संतोष, सरिता, संजीव राडधना, अरविंद किराना राजेश किराना, अवधेश, पारस अजय प्रवक्ता, निधि,दीपा, पारुल, रेखा सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में रहे। संयोजन प्रदीप टिकरी ने किया।
योग प्रशिक्षण शिविर का समापन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान लखनऊ के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संचालित त्रैमासिक योग प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन हो गया । इस अवसर पर सर्वप्रथम योग प्रशिक्षक योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने ओउम् ध्वनि और गायत्री मंत्र से नियमित योग साधना प्रारंभ करवाई ,जिसमें वृक्षासन, त्रिकोणासन, सूर्य नमस्कार आसन ,पश्चिमोत्तानासन, उष्ट्रासन ,धनुरासन, चक्रासन आदि आसन करवाएं व अनुलोम विलोम, कपालभाति और भ्रामरी प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास करवाया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुदेश रानी ने बताया कि बालक बालिकाओं को योग प्रशिक्षक श्री सुरेंद्र पाल आर्य ने बड़े आसान और सुंदर तरीके से ३ महीने तक लगातार योग आसन और प्राणायाम के साथ-साथ योग की बेसिक जानकारी प्रदान की। उन्होंने योग के आठ अंग यम, नियम ,आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार ,धारणा ,ध्यान और समाधि के विषय में बच्चों को विस्तार से बताया तथा यम, नियम का पालन करके अपने जीवन को उन्नत बनाने का संकल्प दिलवाया। सुदेश रानी ने कहा कि नियमित योग साधना करने से बालकों का सर्वांगीण विकास होता है अर्थात उनका शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास एक साथ होता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योगाभ्यास अत्यंत आवश्यक है । स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है इसलिए बालक और बालिकाओं के लिए तो योग का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। इससे पूर्व सत्र के बालक बालिकाओं को संस्थान द्वारा प्रदत प्रमाण पत्र योग प्रशिक्षक योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य, प्रधानाचार्य श्रीमती सुदेश रानी एवं समस्त स्टाफ के द्वारा प्रदान किए गए। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने संस्कृत संस्थान के माननीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री जितेंद्र कुमार जी, माननीय निदेशक महोदय श्रीमान विनय श्रीवास्तव जी ,दिव्यरंजन जी ,महेंद्र पाठक जी व अन्य सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा उन्होंने बताया कि संस्थान उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों में मानव कल्याण की योजनाओं यथा योग, संस्कृत सम्भासण, ज्योतिष आदि का संचालन करके वैदिक संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण का कार्य कर रहा है।
रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन द्वारा स्किल डेवलपमेंट सेण्टर का उद्घाटन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन द्वारा रोटरी और बोश के सौजन्य से एक स्किल डेवलपमेंट सेण्टर का उद्घाटन एस डी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में किया गया इस सेण्टर के मुख्य अतिथि रो दीपा खन्ना डिस्ट्रिक्ट गवर्नर २४-२५ , फंक्शन चेयरमैन रो जितेंदर अनेजा और विशिष्ट अतिथि रो सी ए नितिन कुमार अग्रवाल रहे इन तीनो अतिथियों ने अपने सम्बोधन में क्लब के कार्यो की प्रशंसा की और इस सेण्टर को खोलने के लिए रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन को विशेष रूप से बधाई दी और कहा की इस सेण्टर से समाज के जरूरत मंद बच्चों को अपना जीवनयापन करने में सहायता मिलेगी बोश से आये रोहित गुप्ता, अभिनव कुमार और सिद्धार्थ शर्मा को धन्यवाद दिया इन्होने इस सेण्टर में काफी सहयोग दिया दोनों टीचर ऋचा तिवारी और शिखा शर्मा ने बच्चो को ट्रेनिंग दी क्लब अध्यक्ष कौशल कृष्ण ने बताया की यह सेण्टर तीन महीने चलेगा और तीन महीने बाद इन बच्चो को कही भी जॉब लगाने का प्रयास किया जायेगा ताकि बच्चे अपने पैरों पर खड़े हो पाए। इस सेण्टर के प्रोजेक्ट चेयरमैन उमेश कुमार गोयल, प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर सुनील अग्रवाल और प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर/कन्वेनर सी ए अंकित मित्तल जी रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में रो अतुल अग्रवाल, रो प्रगति कुमार, रो मनोज अग्रवाल, का सहयोग रहा ढ्ढ क्लब सचिव रो नरेश शर्मा जी ने आने वाले सभी रोटेरियन साथियो का आभार व्यक्त किया।
गौ सेवा पूजन कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। भा वि प सम्राट शाखा मु०नगर द्वारा सुबह ८ः०० बजे स्थाई प्रकल्प के अंतर्गत गौ सेवा पूजन कार्यक्रम श्रीकृष्ण गौशाला पचेण्ड़ा रोड मु० नगर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री शिशुकांत गर्ग जी (प्रा० प्रकल्प प्रभारी ) का सानिध्य प्राप्त हुआ। शाखा की और से अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया गया मुख्य अतिथि ने श्री कृष्ण गौशाला की प्रगति पर सभी परिषद परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम चौयरमैन ई० पी.के. गुप्ता गौसेवा करने के लाभ पर विशेष विचार रखे अध्यक्ष कीमती लाल जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रीमती नीरु जैन पत्नी कीमती लाल जैन ने गौशाला को रु ३१०००/- ई० पी.के. गुप्ता जी रु २१०००ध्- व सुदेश गर्ग (प्रोपर्टी वालो) ने २०० किलो सरिया गौशाला को दिया। सभी सदस्यों व मातृशक्ति ने गायों को अपने हाथ से हरा चारा, गुड़, केले खिलाकर धर्म लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के प्रायोजक अजय गोयल – श्रीमती नीरा गोयल रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला संयोजिका श्रीमती परणीता गोयल, रोहिताश कर्णवाल एडवोकेट, जगरोशन गोयल, प्रेम प्रकाश एडवोकेट,अजय अग्रवाल एडवोकेट, अवधेश गुप्ता, प्रतीक मित्तल, मनोज गुप्ता, अमित बंसल, प्रदीप खन्ना जी का पूर्ण सहयोग रहा।
वर्ल्ड इमोजी डे मनाया गया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)नई मंडी स्थित आइडियल किड्स स्कूल में वर्ल्ड इमोजी डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने खूब मस्ती की। जैसा की विदित ही है कि इमोजी डे मनाने की शुरुआत वर्ष २०१७ में हुई थी, तब से यह दिन जुलाई माह की १७ तारीख को पूरे विश्व में मनाया जाता है।आज डिजिटल मीडिया की दुनिया में, लोग फोन पर बात करने से अलग चौटिंग करना ज्यादा पसंद करते हैं, वहीं,चौटिंग के लिए भी अब लोग शब्दों से ज्यादा इमोजी का इस्तेमाल करने लगे हैं। इमोजी अपनी भावनाओं के बेहतर ढंग से समझाने का बेहतरीन तरीका है और इसका प्रयोग दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अतः स्कूल में इस दिन को मना कर बच्चों को कुछ इमोजी के बारे में समझाया गया। आइडियल किड्स के निदेशक पी.के.जैन ने कहा कि समय-समय पर इस प्रकार की गतिविधियों के द्वारा बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ विशेष जानकारियां प्रदान की जाती हैं ताकि उनका चहुमुखी विकास हो सके। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर पूनम गर्ग के साथ सभी स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
प्रशिक्षण के लिए चयन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश शर्मा के होनहार सुपुत्र समर्थ भारद्वाज का राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ। होनहार समर्थ के राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में चयन होने पर विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की है। जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश शर्मा ने बताया कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नेवल अकादमी के १५२वें बैच के लिए पिछले वर्ष सितंबर माह में लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसमें उनके होनहार सुपुत्र समर्थ भारद्वाज ने सफलता प्राप्त की। इसके उपरांत समर्थ का फरवरी माह में जालंधर में एसएसबी इंटरव्यू हुआ। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से घोषित अंतिम परीक्षा परिणाम में समर्थ ने सफलता हासिल की है। फाइनल सिलेक्शन के बाद समर्थ राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़गवासला पुणे में तीन वर्ष का कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए अकादमी पहुंचा। तीन वर्ष के प्रशिक्षण के उपरांत समर्थ को एक वर्ष के सैन्य प्रशिक्षण हेतु इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून जाना होगा। प्रशिक्षण के उपरांत समर्थ को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के रूप में देश सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। प्रधानाचार्य ड़ॉ अखिलेश शर्मा ने बताया कि समर्थ की इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर में पूर्ण हुई है। समर्थ की परिवारिक पृष्ठभूमि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुडी है। आरएसएस में प्रथम वर्ष प्रशिक्षण प्राप्त समर्थ पर शाखा कार्रवाह का दायित्व रहा है। उसकी माता रुपाली शर्मा ग्रहणी है। जबकि उसका बड़ा भाई आरव भारद्वाज मेडिकल की तैयारी कर रहा है। समर्थ की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष ललित महेश्वरी, प्रबंधक देवेंद्र कुमार गर्ग तथा कोषाध्यक्ष अजय कुमार जैन तथा समस्त विद्यालय परिवार ने होनहार समर्थ तथा उसके परिवार को शुभकामनायें प्रदान की तथा उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
ढेलो और दुकानों पर अपना नाम लिखने में दिक्कत क्या है?-संजीव शंकर
महामृत्युंजय सेवा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव शंकर जी महाराज ने ओवैसी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि इस अशोभनीय व्यवहार के कारण ही ढेलों व खाने-पीने की दुकानों पर नाम लिखना आवश्यक है, इसका संबंध हिंदू मुस्लिम नहीं पवित्रता से है,यह मामला हमारे धर्म की पवित्रता पर निर्भर करता है, सनातन धर्म में व्रत रखकर पुण्य कार्य किए जाते हैं, जिसमें कावड़ यात्रा तो बड़ी कठिनता से पूर्ण होती है ऐसे में खाने पीने का विशेष ध्यान रखा जाता है गलत खानपान से व्रत टूटने का डर होता है, और इसमें बुराई क्या है यदि पवित्रता है तो नाम लिखने में दिक्कत क्यों?
बूढी मां का सहारा बनी क्रांतिकारी शालू सैनी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)कलयुगी पोते ने अपनी दादी मां को मारपीट कर घर से निकाल दिया। बूढी मां भूखी प्यासी दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर हो रही थी।वहीं भूखी प्यासी पापी पेट को भरने के लिए लोगों के सामने हाथ फैलाने को मजबूर हो गई। बुधवार को लावारिसों की वारिस के नाम से जाने जाने वाली समाज सेविका क्रांतिकारी शालू सैनी ने खास बातचीत में बताया कि वह शहर की कच्ची सडक के नाम से मशहूर मौहल्ले से क्रांतिकारी शालू सैनी को किसी अंजान व्यक्ति ने दूरभाष के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि कच्ची सडक निवासी एक कलयुगी पोते ने अपनी मां को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया हैं, जो दर-दर भटकने को मजबूर हो रही हैं। जानकारी के बाद क्रांतिकारी शालू सैनी मौके पर पहुंची और बुढी मां के बुढापे की लाठी बन अपनी धर्म की मां बनाकर अपने पास ले आई और खतौली वृद्ध आश्रम में लेकर गई। इस बीच क्रांतिकारी शालू सैनी ने बूढी मां को नहलाया नये कपडे पहनाए और एक बेटी के रूप में आशीर्वाद लेकर धर्म की मां के रूप में अपना लिया गया। वहीं बूढी मां ने भी क्रांतिकारी शालू सैनी को ढेर सारी दुआएं देते हुए अपनी धर्म की बेटी के रूप में क्रांतिकारी शालू सैनी के सर पर ममता का आंचल औढा दिया।


