समाचार (Muzaffarnagar News)
एसपी सिटी ने निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)कांवड़ यात्रा- २०२४ को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा कांवड़ रुट का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी प्वाईन्ट को किया गया चेक, अधिनस्थों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। कांवड़ यात्रा- २०२४ को निर्विघ्न, दुर्घटनामुक्त तथा सकुशल सम्पन्न कराने के लिये पुलिस पूर्ण रूप से कटिबद्ध है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा कांवड़ रुट का निरीक्षण करते हुए कावंड़ यात्रा के दौरान बनाये गये ड्यूटी प्वाईन्ट को चेक किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। कांवड़ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने, कांवड यात्रियों के साथ शालीनता से व्यवहार करने एंव उनकी हरसम्भव सहायता करने तथा डायवर्जन प्लान को कडाई से लागू कराते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने, कांवडियों/श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने, यदि किसी कांवड़ यात्री के साथ कोई अप्रिय घटना होती है अथवा उनकी तबीयत खराब होती है तो तत्काल इसका संज्ञान लेकर अतिशीघ्र मेडिकल सहायता उपलब्ध कराने तथा छोटी/बडी सूचना से तत्काल उच्चाधिकारीगण को अवगत कराने सम्बन्धी आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कांवडियों/श्रद्धालुओं से वार्ता कर उनकी कुशलता पूछी गयी तथा बताया गया कि किसी प्रकार की असुविधा/परेशानी होने पर डॉयल-११२ पर कॉल कर सकते है पुलिस द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।
डॉग स्कवॉड/एएस चेक टीम द्वारा चलाया सघन चेकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। कांवड यात्रा २०२४ को निर्विघ्न, दुर्घटनामुक्त तथा सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय अभिसूचना इकाई तथा डॉग स्कवॉड/एएस चेक टीम द्वारा कांवड मार्ग पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान। कांवड यात्रा – २०२४ को निर्विघ्न, दुर्घटनामुक्त तथा सकुशल सम्पन्न कराने के लिये मुजफ्फरनगर पुलिस पूर्ण रूप से कटिबद्ध है । इसी क्रम में आज दिनांक २३.०७.२०२४ को स्थानीय अभिसूचना इकाई तथा डॉग स्कवॉडध्एएस चेक टीम द्वारा कांवड मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा कांवड मार्ग पर संचालित कांवड़ शिविरों, खोया-पाया केन्द्र एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों तथा आस-पास खड़े वाहनों की चेंकिग की गयी। इसके साथ ही कांवडियों से वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम पूछी गयी तथा कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गयी।
मुआवजे की मांग को लेकर लगाया जाम
रामराज।मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सडक हादसे मे दो सगे भाईयों की मौत से क्षुब्ध ग्रामीणो ने मुआवजे की मांग को लेकर दिल्ली-पौडी मार्ग पर सडक पर शवो को रख जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साये लोगों को किसी प्रकार समझा-बुझाकर मामला शान्त कराया।
विदित हो कि बीती रात थाना क्षेत्र के गांव लालपुर रहडवा निवासी सुमित व अमन पुत्रगण बिरमपाल की हरिद्वार जाते वक्त बस की चपेट मे आकर सडक हादसे मे मौत हो गई थी। आज सुबह मृतकों के परिजनो ने दोनो युवकों के शवों को सडक पर रखकर जाम लगा दिया। जिससे कई किलोमीटर तक वाहनो की लम्बी कतार लग गई। कांवड के वक्त में लम्बे जाम की सूचना से पुलिस प्रशासन मे हडकम्प मच गया। आनन-फानन मे ही मौके पर पहुंचे एसडीएम जानसठ सुबोध कुमार, सीओ जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर, तहसीलदार जानसठ व इंस्पैक्टर जानसठ सहित पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे व गुस्साये परिजनो एवं ग्रामीणो को समझा बुझाकर तथा आर्थिक मदद के आश्वासन के पश्चात किसी प्रकार मामला शान्त हो पाया । तब कहीं जाकर जाम खुला और उक्त मार्ग का यातायात सुचारू हो पाया। तब कहीं जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इससे पूर्व डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं एसएसपी अभिषेक सिंह अधिनस्थो से मामले की जानकारी लेते रहे।
निर्माणाधीन लैंटर गिरा, महिला की मौत
शाहपुर। बरसात के कारण निर्माणाधीन मकान का लैंटर गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई। इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर पडौसियों सहित दर्जनो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव गोयला मे लैंटर गिर जाने से करीब 65 वर्षीय सत्तो पत्नि सहेन्द्र की मौत हो गई। इस हादसे से परिजनो मे कोहराम मच गया। हादसे की जानकारी मिलने पर गांव मे पहुंची पुलिस ने परिवारजनो के कहने पर बिना किसी कार्यवाही के शव परिजनो को अंतिम संस्कार के लिए सौप दिया।
घर और समाज में भागवत कथा सेपवित्रता बनी रहती है, जो सुख शांति का आधार है-व्यास
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। श्रीमदभागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ के व्यास उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध कथावाचक शुभम रतूड़ी जीश्र के मुखारबिंद से आज सष्टम दिवस में गोवर्धन महाराज की कथा के अंतरगत व्यास जी ने सभी भक्ति को उपदेश दिया की मानव को अभिमान नही करना चाहिए इंद्र के अभिमान को चूर्ण करने के लिए भगवान कृष्ण ने गोवर्धन की पूजा करी रास पंचदया में व्यास जी ने सबको कथा श्रवण करवाई भगवन और भक्ति की व्याख्या की और व्यास ने कहाँ महारास में कैलाश से साक्षात भगवान भोलेनाथ आये और गोपेश्वर कहलाये। महाराज में सभी गोपिओ ने आनंदमय महसूस किया।
व्यास ने बताया की पापी कंस के अत्याचार इतने बड़ चुके थे की वाह अपने भांजे को मरवाने के लिए मथुरा में मेले का आयोजन किया और अपने सभी रक्षसों का वध करवाय फिर स्वयं अपने भांजे श्री कृष्ण के हाथो से उद्धार करवाया और जेल से अपने माता देविका और वासुदेव को जेल से मुक्त करवाया च्च्कलियुग में श्रीमद् भागवत कथा सुनने मात्र से ही मनुष्य का कल्याण हो जाता है। भागवत कथा ज्ञान का वह भंडार है जिसके वाचन और सुनने से वातावरण में शुद्धि तो आती ही है, साथ ही मन और मस्तिष्क भी स्वच्छ हो जाता है। यह बात बुधवार को बच्चन सिंह कालोनी में चल रही भागवत कथा में कथा व्यास आचार्य शुभम रतूड़ी महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि भागवत कथा से घर और समाज में पवित्रता बनी रहती है, जो सुख शांति का आधार है। कथा के ज्ञान को अपने जीवन में धारण करना चाहिए ताकि जीवन सफल हो सके। भक्त के अंदर जब भावना जागृत होती है, तब प्रभु के आने में देरी नहीं होती। प्रभु तो भाव के भूखे हैं, श्रद्धा भाव से समर्पित होकर उनकी उपासना करोगे तो वह अवश्य ही कृपा करेंगे। कि भागवत का उद्देश्य लौकिक कामना का अंत करना और प्राणी को प्रभु साधना में लगाना है। संत चलते-फिरते तीर्थ होते हैं जो संसार के प्राणियों को दिशा देने उन्हें सदमार्ग दिखाने आते हैं। भागवत कथा को जीवन में अपनाने उसके अनुसार स्वयं को ढालने से ही प्राणी अपना कल्याण कर सकता है। इसके श्रवण से जन्म जन्मांतर के विकार नष्ट होकर प्राणी मात्र का लौकिक आध्यात्मिक विकास होता है। जहां अन्य युगों में धर्म लाभ एवं मोक्ष प्राप्ति के लिए कड़े प्रयास करने पड़ते हैं। कलियुग में कथा सुनने मात्र से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है। कथा कल्पवृक्ष के समान है। इससे सभी इच्छाओं की पूर्ति की जा सकती है। कथा सुनने के लिए मंदिर परिसर में कथा के पहले दिन से ही सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे।ज्ज्कथा के मुख्य यजमान श्रीमती राजकुमारी देवी, शेखर, काजल देवी, कुमारी चांदनी एवं अन्य भक्त उपस्थित रहे, कथा के अंतरगत व्यास जी ने सभी भक्ति को उपदेश दिया की मानव को अभिमान नही करना चाहिए इंद्र के अभिमान को चूर्ण करने के लिए भगवान कृष्ण ने गोवर्धन की पूजा करी। रास पंचदया में व्यास जी ने सबको कथा श्रवण करवाई भगवन और भक्ति की व्याख्या की और व्यास जी ने कहाँ महारास में कैलाश से साक्षात भगवान भोलेनाथ आये और गोपेश्वर कहलाये। महारास में सभी गोपिओ ने आनंदमय महसूस किया।
दुकान मे चोरी
रोहाना। शहर कोतवाली क्षेत्र की रोहाना चौकी क्षेत्र के बहेडी निवासी सूर्यमणी त्यागी की पेस्टीसाइडस की दुकान है। चर्चा रही कि आज दिन निकलते ही दुकान मे घुसे एक अज्ञात चोर ने गल्ले से पैसे निकाल लिए। बताया जाता है कि घटना कैमरे मे कैद हो गई है। मामले की जानकारी मिलने पर मौका मुआयना करने पहुंचे रोहाना चौकी प्रभारी गजेन्द्र सिंह व पुलिस टीम सीसी टीवी की मदद से मामले की जांच-पडताल मे जुट गई है।
26 से रहेगा स्कूलों व कालेजों की अवकाश
मुजफ्फरनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी के आदेश के अनुसार कांवड यात्रा में सडकों पर भीड बढ गयी है इसलिए 26 जुलाई से 2 अगस्त तक डायट, तकनीक संस्थान, स्कूल व कालेजों तक के स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गयी है।
सडक निर्माण को लेकर लिखा नितिन गडकरी को पत्र
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) बिजनौर सांसद चन्दन चौहान ने सडक एवं परिवहन मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी को लिखे एक पत्र मे कहा है कि उनके संसदीय क्षेत्र मे एनएच के द्वारा एनएच 119 द्वारा मवाना से बिजनौर तक रोड बनाया जा रहा है। लेकिन उसका कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। जिसके कारण जनता को असुविधाओ का सामना करना पड रहा है। तथा मेरे क्षेत्र मे विकास कार्य बाधित हो रहे है। इसलिए मेरे क्षेत्र मे तेजी से सडक का निर्माण कराया जाए। ताकि नागरिकों को सुलभ यातायात उपलब्ध हो सके।
राष्ट्रीय हिंदू शक्ति सगठन का कांवड सेवा शिविर आज से
मूजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 जुलाई से उनका कांवड सेवा शिविर रूड़की रोड स्थित स्वरूप प्लाजा पर आयोजित होगा। शाम चार बजे शिविर का शुभारम्भ राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल के अलावा अभिनव, सुशील, डा. हिमांशु गोयल, भीमसैन कंसल, कुशपुरी व डा एमके तनेजा करेगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी आलोक स्वरूप करेंगे। दीप प्रज्जवलित डा. तारिणी तनेजा एवं संगठन की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती सरिता शर्मा अरोरा करेगी।
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट वितरण समारोह का अयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जानसठ रोड स्थित एस० डी० कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टैक्नोलोजी, मुजफ्फरनगर में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत च्च्टैबलेट वितरण समारोहज्ज् का अयोजन किया गया। कार्यक्रम कर शुभारंभ मुजफ्फरनगर बुलेटिन के सम्पादक-श्री अंकुर दुआ, संस्थान के सचिव-श्री अनुभव कुमार व निदेशक-डा० सिद्वार्थ शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। अंकुर दुआ ने समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चयनित मेघावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित कर उन्हे जीवन में आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया। उन्होने सभी छात्र-छात्राओं से टैबलेट का उपयोग कर शिक्षण कार्य को गति देने के साथ अपने ज्ञान को बढ़ाने में प्रयोग करने के लिये कहा। श्री दुआ ने कहा कि शिक्षा की कोई सीमा नही होती चाहे आप किसी भी विधा में शिक्षा ले रहे हों। स्मार्टफोन व टैबलेट आपके जीवन को नई दिशा दे सकते है बशर्ते इनका सही प्रयोग किया जाये। सरकार हर वर्ग के बच्चे को समान रूप से आगे बढ़ने का मौका दे रही है। इस मौके का लाभ लेकर जीवन में आगे बढ़े। सचिव अनुभव कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनायें देते हुये कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर कई प्रकार की योजनाएं चलाई जाती हैं और हाल ही में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए सभी छात्र-छात्राओं के लिए नई योजना को शुरू किया गया है यह योजना डिजिटल सेवा को आगे बढ़ाने के लिए शुरू की गई है इस योजना के तहत अब पढ़ने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट दिया जा रहा है। यह टैबलेट सरकार की ओर से बिल्कुल निःशुल्क दिया जा रहा। इस योजना से स्टूडेंट्टस ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इससे जहां उनका पैसा बचेगा वहीं समय की भी बचत होगी और डिजिटल माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। डा० सिद्वार्थ शर्मा ने सभी आगन्तुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि योजना का मुख्य लक्ष्य छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक रुचि लाना है, जिससे वह पढाई में अधिक मन लगा सकेंगे। उन्होने कहा कि ये टैबलेट और मोबाइल ही है जो आसानी से हर क्षेत्र की जानकारी आपको दे देते है। आप इन संसाधानों का उपयोग देश और समाज के हित में करें। इस अवसर पर डा० नितिन गुप्ता, इं० सचिन संगल, इं० पारूल गुप्ता, इं० मनोज झा, इं० अंशिका, इं० गौरव कुमार, इं० शिखा शर्मा, इं० नितिशा त्यागी, इं० विकुल त्यागी, डा० विधि सिंह, इं० पुनीत गोयल, इं० रिचा तिवारी, इं० सौरभ मित्तल, इं० शुभम कश्यप, इं० आकांक्षा वत्स, श्री मनोज कुमार, इं० आशीष, इं० शिवानी आदि उपस्थित रहे।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा किया लोकापर्ण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। भारत विकास परिषद समृद्धि मुजफ्फरनगर द्वारा कंप्यूटर लैब का लोकार्पण एस डी गर्ल्स इंटर कॉलेज झांसी की रानी मुजफ्फरनगर में दिनांक-२३-७-२०२४ को मुख्य अतिथि माननीय कपिल देव अग्रवाल जी ( राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार ) एव अनुराग दुबलिश जी ( भारत विकास परिषद क्षेत्रिय महासचिव) द्वारा किया गया लोकार्पण में अति विशिष्ट अतिथि उपजिला विद्यालय निरीक्षक शैलेंद्र त्यागी शशिकांत मित्तल प्रांतीय अध्यक्ष संदीप जैन प्रांतीय वित्त सचिव उपस्थित रहे साथ में विशिष्ट अतिथि श्री विनोद संगल जी अध्यक्ष एस डी गर्ल्स स्कूल श्री आकाश कुमार जी प्रबंधक एस डी गर्ल्स स्कूल रहे कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एव छात्राओ द्वारा माँ सरस्वती वंदना एव स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर किया गया।उसके बाद अन्य शाखा से उपस्थित अतिथि शिशुकान्त गर्ग रामकुमार तायल विशाल शर्मा मोहित कुमार संगल जिला मीडियाप्रभारी का पटका पहनाकर स्वागत किया गया माननीय मंत्री कपिल देव द्वारा समृद्धि शाखा की सराहना की गई की शाखा द्वारा छात्राओं की शिक्षा के लिए कंप्यूटर लैब दी गई अनुराग दुबलिश द्वारा समृद्धि शाखा के कार्य के लिए प्रशंसा की गई अध्यक्ष पंकज बंसल द्वारा बच्चो द्वारा वेस्ट समान द्वारा बनाये गए क्राफ्ट समान की प्रदर्शनी की प्रशंसा की गई मंच संचालन डॉ प्रवेश कुमार जी एव सचिव अचिन अग्रवाल द्वारा किया गया कार्यक्रम का समापन पौधरोपण करकर किया गया।विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ सविता सिंह द्वारा भारत विकास परिषद समृद्धि को विद्यालय में कंप्यूटर लैब की स्थापना करवाये जाने के लिए बहुत धन्यवाद दिया एव कहाँ की भारत विकास परिषद समृद्धि का सहयोग छात्राओ के उज्जवल भविष्य के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। प्रधनाचार्य द्वारा प्रत्येक अतिथि को पौधे उपहार स्वरूप दिए गए एव पर्यावरण जागरूकता के लिए संदेश दिया गया।कार्यक्रम चेयरमैन राजेन्द्र सिंघल बृजमोहन सिंघल शरद ऐरन अनुज जैन रहे।कार्यक्रम में शाखा संरक्षक श्री विनोद संगल प्रांतीय मार्गदर्शक नवीन सिंघल अरविंद गुप्ता बृजमोहन सिंघल डॉ प्रवेश कुमार डॉ विनोद वर्मा राजेन्द्र सिंघल मोहन लाल मित्तल अजय गुप्ता अनिल प्रकाश बंसल आशु गुप्ता मनोज तायल मनोज सेठी आशीष अग्रवाल सी ए मनीष बंसल दीपक गुप्ता अमर माहेश्वरी पंकज बंसल अचिन अग्रवाल रहे। महिला शक्ति से ऋचा गुप्ता टीना अग्रवाल स्वीटी बंसल पारूल गुप्ता ममता मित्तल उपस्थित रही।विद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षिकाओं छात्राओं एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम में उत्साह एवं सहयोग के साथ प्रतिभाग किया।
विद्यालयों में खेल दिवस का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयो में शिक्षा सप्ताह के अन्तर्गत खेल दिवस मनाया गया। जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन में माध्यमिक शिक्षा क्षेत्र के सीता शरण इंटर कॉलेज खतौली, राजकीय हाईस्कूल तेजलहेड़ा, डी० ए० वी० इण्टर कॉलेज जानसठ, श्री सुक्खन लाल आदर्श कन्या इंटर कॉलेज मीरापुर, राजकुमार जनता इंटर कॉलेज फलौदा, जनता कन्या इंटर कॉलेज, खतौली, बसंत कन्या इंटर कॉलेज रामराज इंटर कॉलेज भोकरहेड़ी, दयानन्द गुरुकुल इण्टर कॉलेज बिरालसी मुजफ्फरनगर व बरला इण्टर कॉलेज, बरला, मु०नगर में ष्शिक्षा सप्ताह, के अंतर्गत श्खेल दिवसश् मनाया गया। खेल दिवस के उपलक्ष में छात्र छात्राओ को विभिन्न प्रकार के देशीय खेलो तथा व्यायाम की जानकारी दी गई। सभी विद्यर्थीयो को खेल तथा व्यायाम करवाया गया तथा खेलों का महत्व समझाया ।
विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। वर्षा जल संचयन कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय मे जिलाधिकारी के आदेश अनुसार वर्षा जल संचयन विषय पर पोस्टर एवम स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस अवसर प्रभारी प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा ने कहा कि हम सभी जल को जितना संभव हो सके उतना बचाकर प्रयोग करेंगे जल को व्यर्थ ही नहीं बहाएंगे। इसी क्रम में आज पोस्टर प्रतियोगिता गई। । विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा जल है तो कल है और जल ही जीवन है इन नारों के साथ प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार चित्रों तथा पोस्टर एवम स्लोगन के माध्यम से अपने विचार किया गया। इसी क्रम में वर्षा जल संचयन अभियान के अंतर्गत विद्यालय के जीव विज्ञान प्रवक्ता श्री अरूण कुमार द्वारा छात्र छात्राओं को वर्षा जल संचयन के बारे में विशेष रूप से समझाया गया और जल को बचाने के लिए उचित सुझाव भी दिए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कला प्रवक्ता प्रवीण सैनी कहा कि आज जल बचाना अति महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि जल बचाया जा सकता है लेकिन बनाया नही जा सकता। आज विश्व ही नही भारत भी जल संकट से अछूता नहीं रहा कर्नाटक तमिलनाडू, दिल्ली इसके उदाहरण हैं इस अवसर पर प्रवक्ता, राजकुमार राजेश कुमार, सुभाषचंद्र, उपस्थित रहे।
शातिर वाहन चोर दबोचे
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए ०२ वाहन चोर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार । कब्जे से चोरी की ०१ मोटरसाइकिल बरामद। जनपद मुजफ्फरनगर में शातिर वाहन चोर/लुटेरे अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर व्योंम बिंदल के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष कोतवाली नगर अक्षय शर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए ०२ वाहन चोर अभियुक्तगण को पुलिस चौकी रुड़की चुंगी के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की ०१ मोटरसाइकिल बरामद की गयी । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार अभियुक्तगण जुबैर पुत्र अल्ताफ निवासी एकता विहार, समीर पुत्र चांद निवासी एकता विहार थाना कोतवाली जनपद मुजफ्फरनगर । जिसके कब्जे से ०१ मोटरसाइकिल बरमाद की। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० आनन्द कुमार, है० का० गौरव, का० प्रमोद कुमार थाना कोतवालीनगर शामिल रहे।
विद्युत पोल से हो न जाये हादसा
मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र अंतर्गत प्लेटटिनम रिजॉर्ट के सामने से जो राजवाहा जा रहा है बाईपास की तरफ वहां एक विद्युत पोल कभी भी गिर सकता है जो किसी भी समय अप्रिय घटना को भी अंजाम दे सकता है। विद्युत विभाग के स्थानीय सहित जिला स्तर के आलाधिकारी इस तरफ ध्यान दें और पचौंडा रोड से बाईपास की तरफ रजवाहे पर इस विद्युत पोल को ठीक करने का कष्ट करें।।
डीएम ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। उत्तर भारत की प्रसिद्ध कांवड यात्रा की सकुशलता के लिए जिला पुलिस-प्रशासन द्वारा विभिन्न व्यवस्था की गई हैं। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं एसएसपी अभिषेक सिंह सहित विभिन्न सभी अधिकारी कांवड यात्रा के मददेनजर क्षेत्र मे भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे है।
कांवड यात्रा की व्यवस्थाओ की कडी मे स्काउट गाइड की छात्राएं कांवड सेवा मे यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने मे अपना योगदान दे रही हैं। नई मन्डी वकील रोड स्थित वैदिक पुत्री पाठशाला इण्टर कॉलेज की स्काउट गाइडस की छात्राएं अपनी सेवाए दे रही है। विभिन्न स्कूल कॉजेल की स्काउट गाइड की छात्राऐ भी कांवड यात्रा मे अपनी सेवाए दे रही हैं। वैदिक स्कूल की छात्राओं सहित विभिन्न स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राएं एनसीसी कैडेटस के रूप मे अपनी सेवाएं दे रही हैं।
श्रावण माह में प्रातः जल व शाम को दीपक प्रज्जवलित करेः संजीव शंकर
मुजफ्फरनगर। अब कुछ दिन शिवजी की ही बात करेंगे, शिवालय में प्रातः समय जल चढ़ाना चाहिए और संध्या समय दीपक प्रज्वलित करना चाहिए, अगर कोई मजबूरी ना हो तो सुबह के समय दीपक प्रज्वलित ना करें और शाम के समय जल न चढ़ाएं। महामृत्युंजय सेवा मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव शंकर ने बताया कि शिवालय में दीपक प्रज्वलित करने का बड़ा महत्व है शिव पुराण के अनुसार रुद्र संहिता के सृष्टि खण्ड में यज्ञदत्त के पुत्र गुणनिधि की कथा है, इस कथा के अनुसार शिवालय में प्रकाश करने का इतना बड़ा फल प्राप्त हुआ की है गुणानिधि कालांतर में अलकापुरी का राजा और उसे कुबेर पद प्राप्त हुआ। शिवालय में दीपक प्रज्वलित करने का तो बहुत महत्व है ही आज की परिस्थितियों के अनुसार यदि किसी शिव मंदिर में बल्ब ना हो, लाइट ना हो तो उसकी व्यवस्था करना मैं समझता हूं उत्तम है।
संचारी रोग एवं कांवड़ यात्रा पर्व के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा कंट्रोल रूम बनाया
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा १ जुलाई से लेकर ३१ जुलाई २०२४ तक चलाए जा रहे हैं विशेष संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम एवं दस्तक अभियान तथा कांवड़ यात्रा पर्व के लिए संयुक्त रूप से कंट्रोल रूम मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में कार्य कर रहा है यह कंट्रोल रूम सप्ताह के सातों दिनो में २४ घंटे काम कर रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर महावीर सिंह फौजदार बताया कि जनपद के किसी भी आमजनमानस को संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम ,दस्तक अभियान एवं कांवड़ यात्रा पर्व के संबंध में कोई भी जानकारी, सूचना आदि कंट्रोल रूम के नंबर ०१३१-२४४०९६६ पर प्राप्त कर सकते हैं तथा अगर कोई सूचना देना चाहते हैं तो वह भी इन नंबर पर देकर बता सकते हैं,जिनके आधार पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्वरित रूप से कार्य किया जाएगा।
युवक को मारपीट कर किया घायल
मोरना। पुरानी रंजिश के चलते किरयाना की दुकान पर सामान लेने गए युवक के साथ मोहल्ले के ही युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी अंकुश किरयाना की दुकान पर दाल लेने गया था तभी पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों ने धारदार हथियारों से मारपीट कर घायल कर दिया। अचानक हुए हमले से युवक घबराकर अपने घर की तरफ भागा आरोपी युवको ने घेर कर घर के पास ही मारपीट कर दी जिससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई परिजन घायल युवक को सीएचसी भोपा ले गए। झगड़े की सुचना पर मौके पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की।


