News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व-बहनों ने भाईयों के कानों पर रखे नौरते
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)। भगवान राम की विजय से जुड़े विजयदशमी पर्व पर घर-घर पायता पूजन हुआ। शास्त्रों के साथ-साथ शस्त्रों की भी पूजा की गई। भगवान राम की विजय यात्रा आने से पूर्व नवरात्र में पूजी गई दुर्गा की सैकड़ों प्रतिमाएं आज भी मां गंगा में प्रवाहित की गई।
विजयदशमी पर्व रावण वध के बाद भगवान राम की विजय यात्रा का पर्व है। इसी दिन जानकी को लेकर राम लंका से अयोध्या वापस लौटे थे। राम की वापसी के प्रतीक स्वरूप घरों के आंगन में गोबर और आटे से रामजी का पायता बनाया जाता है। इस पायते पर शास्त्र और शस्त्र दोनों रखकर पूजा की जाती है। विद्या आरंभ का भी यह एक पर्व है। घरों में मां अपराजिता की पूजा के बाद श्रीराम के पायते का पूजन किया। नवरात्र में बोए गए नौरते श्रीराम पर चढ़ाए गए। बाद में प्रतीक स्वरूप हजारों बहनों ने अपने भाइयों के कान पर पवित्र नौरते रखे। ये विजय के प्रतीक है। यह नौरते लेकर पुरोहित अपने यजमानों के घर पहुंचे और दक्षिणा प्राप्त की। भाइयों ने अपने बहनों को भी विजय पर्व की दक्षिणा दी। इस दिन देश के कईं भागों में विद्या आरंभ किया जाता था। उसके प्रतीक स्वरूप पायता पूजन के बाद विद्या अध्ययन के काशी जाने की परम्परा है। इसका निर्वाहन प्रायरू भाई और बहन घरों पर करते हैं। सम्भवतः कान पर नौरते रखने की परंपरा भी इसी लिए निभाई जाती है कि पुराने जमाने में बहनें शुभ और विजय के प्रतीक नौरते भाई के कान पर रखकर उसे शिक्षा ग्रहण के लिए विदा करती थी।
दशहरा पर्व पर क्षेत्रवासियों ने सुबह 10 बजे से अपने-अपने घरों में कलावा बांधकर व रौली का टीका लगाकर भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की तथा असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक पर्व विजय दशमी पर भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने व बुराईयों का साथ छोडने का संकल्प लेते हुए भगवान श्रीराम के जयकारे लगाये। बता दें कि शहर के विभिन्न रामलीलाओं में रावण व मेघनाथ के पुतलां का प्रदर्शन किया गया। शाम के समय दशहरा मैदान पर श्रीराम व रावण के बीच हुए भयंकर युद्ध का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद सांयकाल श्री राम के बाणों द्वारा रावण, मेघनाथ के पुतलों का दहन हुआ। रामलीला टिल्ला, नुमाइश मैदान, पटेलनगर सहित विभिन्न स्थानों पर लगने वाले दशहरा मेले में दुकानदार अपनी चाट, पकोड़ी, जलेबी, खिलौनें, झूले व मिट्टी से बने बर्तनों की दुकानें सजाते हैं। मेले में कस्बे के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्र के पुरुष, महिलाएं अपने बच्चों को साथ लेकर आते हैं तथा जमकर खरीदारी करते रहे।

 

रावण, कुंभकर्ण व मेघनाद के पुतलों का हुआ दहनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) जनपद में दशहरा पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर अपनी तैयारियां पूर्व में ही पूर्ण कर ली थी। जिले में अनेकों स्थानों पर रावण का पुतला दहन हुआ। मुख्य कार्यक्रम स्थानों पर पुलिस की विशेष निगरानी सीसीटीवी कैमरों के साथ हुई। शहर में 2० व ग्रामीण क्षेत्रों में 32 स्थानों पर रावण दहन का कार्यक्रम हुआ। सुरक्षा के लिहाज से मुख्य स्थानों पर पीएसी को भी तैनात रही। शनिवार को दशहरा पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों ने भी मेले में जाकर जमकर खरीदारी दी। धनुषबाण, गुब्बारा, गदा आदि सामान लेकर बच्चे बहुत अधिक प्रसन्न हुए।
दशहरा पर्व पर जिले में 52 स्थानों पर रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित हुआ।  शहर में 2० व देहात क्षेत्र में 32 स्थानों पर रावण, मेघनाथ व कुम्भकर्ण के पुतलों का दहन हुआ। सुरक्षा को लेकर जिले की पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रही। शहर के मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कराई रही। एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने पूर्व में ही मुख्य स्थानों पर दहन स्थल के चारों तरफ बेरिकेडिंग कराने की जानकारी दी थी। बेरिकेडिंग श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए के की गयी थी।कार्यक्रम स्थल पर फोर्स को तैनात रही।
वहीं सिविल ड्रैस में भी पुलिस को ड्यूटी पर लगी रहीे। शहर के मुख्य स्थान रामलीला टिल्ला, नुमाइश मैदान, पटेलनगर व एसडी गर्ल्स इंटर कालेज में कार्यक्रम से पहले सीसीटीवी कैमरे लगे रहे। सभी कैमरों से पूरे कार्यक्रम स्थल की निगरानी रही।
 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के पुलिस को तैनात रही। मुख्य कार्यक्रम स्थलों पर पार्किंग की व्यवस्था अलग से रही, ताकि वाहन चोरी व अन्य व्यव्स्थाए न बिगडे। वहीं नुमाइश मैदान पर कार्यक्रम के समय ट्रैफिक पुलिस को मेरठ रोड पर तैनात रही। कार्यक्रम के समाप्त होने पर सभी स्थानों पर पुलिस को अलर्ट मोड पर रही। नुमाईश ग्राउंड, पटेलनगर, गांधी कालोनी स्थित एसडी गल्र्स पर पहुंचकर निरीक्षण अधिकारियों द्वारा पूर्व में ही निरीक्षण किया गया  उन्होंने रावण दहन के लिए आयोजकों की तरफ से की गई तैयारियों के संबंध में भी पूर्व में ही जानकारी ली थी। आयोजन स्थल पर जनता के लिए आने जाने की सुचारु यातायात व्यवस्था बनायी रही।  आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन यंत्र व दमकल गाडी मौके पर मौजूद रही।

 

सर्राफा बाजार दुर्गा पंचायती मंदिर में
होगा 13 को भव्य भंडारा
मुजफ्फरनगर। सर्राफा बाजार दुर्गा पंचायती मंदिर कमैटी द्वारा नवरात्र उत्सव बड़े ही श्रद्धाभाव  के साथ मनाया जाता है इसके पश्चात बड़े ही हर्षोललास के साथ माता रानी का भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है। वहीं, दुर्गा पंचायती मंदिर कमैटी द्वारा सर्राफा बाजार के समस्त व्यापारियों व श्रद्धालुओं को खुलेमन से माता के भव्य भंडारे में आमंत्रित किया है कि 13 अक्टूबर को दोपहर बारह बजे मंदिर प्रागण में माता रानी की कृपा से माता रानी को भोग लगाकर खुलेमन से माता रानी की कृपा से भंडारे का आयोजन किया जायेगा।

 

 फीता काटकर किया शोभायात्रा का शुभारम्भMuzaffarnagar News
चरथावल। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)कस्बे में दुर्गाष्टमी पर युवा शक्ति संगठन के तत्वावधान में बैंडबाजों के साथ कस्बे के विभिन्न मार्गों से शोभायात्रा निकाली गयी।वरिष्ठ समाजसेवी एवं रेनबो एकेडमी के प्रबन्धक अभिषेक बंसल ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया वही समाजसेवी सुनील दत्त त्यागी ने मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गो से निकाली गई। चरथावल कस्बे में स्थित देवी मन्दिर में शुक्रवार को मां दुर्गा की शोभायात्रा बैंडबाजों व सुंदर झांकियों के साथ निकाली गई।वरिष्ठ समाजसेवी एवं रेनबो एकेडमी के प्रबन्धक अभिषेक बंसल ने फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया समाजसेवी सुनील दत्त त्यागी ने मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया शोभायात्रा का कई स्थानों पर फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया।शोभायात्रा में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केन्द्र बनी रही इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विपिन त्यागी,पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल,सुनील त्यागी,बिजेंद्र त्यागी,दीपक त्यागी,नीटू त्यागी,अशोक वाल्मीकि अनुज गर्ग,भाकियू नगर अध्यक्ष सौरभ त्यागी,कोमल सिंघल,गौरव त्यागी,श्रीराम गुप्ता,पंकज गर्ग,नन्द किशोर,अम्बरीष गर्ग,सत्यप्रकाश धीमान,अर्थव गर्ग आदि का सहयोग रहा।।दुर्गा अष्टमी शोभा यात्रा देवी मंदिर से शुरू होकर कस्बे के विभिन्न मार्गो से निकाली गई।शोभायात्रा में निकाली जा रही झांकियां देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी।इस अवसर पर आदेश बसपा नेता,आदेश कुमार,देशराज डीलर,अम्बरीष त्यागी,शिवेंद्र ,मुकेश कुमार,पन्नालाल,प्रवेश मिस्त्री,सुभाष पंडित,विपुल (बिट्टू),अंकित गोयल,हर्ष, अश्वनी त्यागी,तरुण त्यागी,राधेलाल गर्ग,शीलू त्यागी,मोनू त्यागी,गोपाल खिड़वाल,मोनू ,सोनू त्यागी गाड़ी वाले,राजेन्द्र,अमित गर्ग,ब्रजेश गर्ग,आलोक,सिद्धार्थ गर्ग,अनुपम गर्ग,अंकेश गर्ग,अनमोल सिंघल,आदित्य सिंघल,वासु गर्ग,विपुल गर्ग आदि मौजूद रहे।

 

पैदल गश्त कर चलाया चैकिंग अभियानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। जनपद में आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने, सुरक्षा-व्यवस्था सुदृढ रखने तथा कानून एवं शान्ति-व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने अपने सर्किल/थाना क्षेत्रों में पैदल गश्त कर स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चेकिंग की गयी।  आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने, कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह महोदय के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के बाजारों, मुख्य चैराहोंध्मार्गों, भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों आदि पर पैदल गश्त करते हुए स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया तथा आमजन से वार्ता कर उनकी समस्यों के बारे में जानकारी की गयी तथा सुरक्षा संबंधी सुझावों का आदान प्रदान किया गया तथा अन्यावश्यक रूप से खड़ेध्घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ करते हुए चेकिंग की गयी। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भ्रमणशील रहकर लगातार पैट्रोलिंग करते रहने तथा सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। जनपदीय पुलिस द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्रों में स्थित निर्धारित स्थानों, हाइवे, अंतरजनपदीय/अन्तर्राज्यीय बॉर्डर पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तिध्वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है तथा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

क्रांति सेना कार्यालय पर विजयदशमी पर्व पर हुआ शस्त्र पूजन
क्रांति सेना की सदस्यता भी की ग्रहणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विजयदशमी के अवसर पर क्रांति सेना कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा शस्त्र पूजन किया गया, इस अवसर पर पार्टी अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि धर्म और हिंदुत्व की रक्षा शस्त्रों के बिना असंभव है। उन्होंने राजनीतिक दलों पर मुस्लिम पुष्टिकरण का आरोप लगाया।  उन्होंने लविंग जेहाद और लेंड जिहाद को रोकने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं विशेष सावधानी बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए किसी भी हद तक जाना पड़े तो जाना चाहिए, उन्होंने कार्यकर्ताओं को करवा चैथ पर  मुस्लिम लड़कों द्वारा हिंदू महिलाओं को मेहंदी लगाने जैसी घटनाओं को रोकने का अहावान किया। इस अवसर पर हरमन कुमार के नेतृत्व में एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने क्रांति सेना की सदस्यता ग्रहण की। क्रांति सी जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चैहान ने पटका पहनाकर संगठन की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर गौरव गगर्, ओंकार पंडित, संजीव वर्मा, आलोक अग्रवाल, मंगतराम, राजन वर्मा, सुनील सैनी, जितेंद्र गोस्वामी, प्रवीण शर्मा, पंकज शर्मा, आदित्य कश्यप, ललित रूबेला, राजेंद्र तायल, हैम कुमार कश्यप, राजेश अरोड़ा, राकेश धीमान, राकेश सोनकर, दीपक प्रजापति आदि उपस्थित थ। क्रांति सेवा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में ध्रुव कुमार, विशाल कुमार, पुपिंदर आदित्य, सोनू, दीपक, प्रशांत, मोहित, हर्ष कुमार, दीपक प्रजापति, सुनील प्रजापति आदि शामिल थे।

 

डॉ राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी ने दी श्रद्धांजलि
डॉ लोहिया के विचार सँघर्ष से सपा कार्यकर्ता लेते है प्रेरणा-जिया चैधरी
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर स्वतंत्रता सेनानी व समाजवादी विचारधारा के पुरोधा डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उनको पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी में समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चैधरी एडवोकेट ने कहा कि देश की आजादी में उनके द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान अंग्रेजों के विरुद्ध भूमिगत आंदोलन का नेतृत्व किया गया तथा देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद आजाद भारत में देश की प्रमुख समस्याओं तथा जनता के हित के लिए समाजवादी विचारधारा के साथ अनेक आंदोलन छेड़ कर जन आंदोलन के नायक कहलाए।
 समाजवादी पार्टी जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन जिला महासचिव समाजवादी मजदूर सभा रामपाल सिंह पाल ने विचार व्यक्त करते हुए डॉ राम मनोहर लोहिया के विचार और संघर्ष से समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेने की अपील की समाजवादी पार्टी सभासद सलीम, समाजवादी मजदूर सभा प्रदेश सचिव हनीफ इदरीसी समाजवादी पार्टी नगर अध्यक्ष भोकरहेड़ी डॉ अली शेर अंसारी समाजवादी पार्टी सोशल मीडिया इंचार्ज नावेद रंगरेज, मौलाना मौ० साजिद, राशिद जैदी, मीर हसन,भोला कश्यप, चैधरी फरमान अली, जुनेद आलम सहित अनेक कार्यकर्ताओ द्वारा डॉ राममनोहर लोहिया को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नियाजीपुरा स्थित एक निजी बैंकट हॉल में भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में हाजी इंतजार अंसारी को राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी शाह आलम के द्वारा संयुक्त मोर्चा में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता वह क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। बता दे कि मंच पर ऐसा नजारा देखने को मिला जो भारत के आपसी सौहार्द और भाईचारा का संदेश दे गया। मंच पर हिंदू मुस्लिम सिख इसाई को सार्थक करती हुई एक तस्वीर नजर आई जिसको लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी शाह आलम ने कहा कि आज मेरा सपना पूरा हो गया है क्योंकि भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के इस कार्यक्रम में हिंदू मुस्लिम सिख इसाई आपस में है भाई-भाई ऐसे नारे लगे और तस्वीर भी ऐसी बनी की सभी ने एक आवाज में नारे लगाए। वहीं भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के नवनियुक्त अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार अंसारी ने कहा कि मैं भारतीय किसान यूनियन मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी शाह आलम के हाथों को मजबूत करने का काम करूंगा और संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। दिल्ली से अपनी टीम के साथ चलकर आए अल्पसंख्यक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डीऐस बिंद्रा जी ने अपने संबोधन में कहा की भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा किसान और मजदूर की मजबूत आवाज है इसके लिए हम तन मन धन से राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी मोहम्मद सलाम जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और कश्मीर से कन्याकुमारी तक संगठन को मजबूत करेंगे वहीं राष्ट्रीय प्रवक्ता सोनू चैधरी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहां की भारत सरकार १२५ करोड लोगों का वोट लेकर सिर्फ उद्योगपतियों के लिए कार्य कर रही है  मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष नरेश चैधरी ने पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को एकता का पाठ पढ़ाया और संगठन की ताकत से अवगत कराया और पूर्ण रूप से आश्वासन दिया जनपद की किसी भी भाई की कोई भी जाईज समस्या होगी उसका समाधान तत्काल प्रभाव से कराया जाएगा।  कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी शाह आलम का कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने भव्य स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी शाह आलम ने स्वागत करने पर सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इंतजार अंसारी को प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है और हम आशा करता है कि वह अपने कर्तव्य का निर्वहन किसानों और मजदूरों के हक में करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज हमें बहुत खुशी हो रही है बहुत ही कम समय में हमारे संगठन का ८ से ९ राज्यों में विस्तार हो चुका है। और आगे भी इसी तरह संगठन को बढ़ाने का काम मोर्चा के पदाधिकारी करेंगे।
इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री सलिम त्यागी,  राष्ट्रीय महामंत्री मोमिन सैफी, राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र सोनू मुखिया, राष्ट्रीय सचिव बिलाल आढति, युवा राष्ट्रीय महासचिव इंतजार राणा, दिल्ली प्रदेश प्रभारी जगदीश गौतम, दिल्ली महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम राजकुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष चैधरी शादाब, अल्पसंख्यक पश्चिम प्रदेश अध्यक्ष जफरयाब अली, अल्पसंख्या मंडल अध्यक्ष इसराईल चैधरी, अल्पसंख्या के जिला अध्यक्ष शहजाद खान  जनपद मुजफ्फरनगर के सभी तहसील अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष नगर अध्यक्ष ग्राम अध्यक्ष व समस्त टीम के साथी उपस्थित रहें ।

 

गीता पाठ का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार,मुजफ्फरनगर द्वारा  पटेल नगर में गीता पाठ एवं भजन संध्या।  महामण्डलेश्वर  गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि निरूशुल्क साप्ताहिक गीता पाठ  व भजन संध्या  कि कड़ी में  गीता पाठ और भजन भाव   का भव्य आयोजन दिनांक १३-१०-२०२४ दिन रविवार को साय ६रू३० से ७रू३० बजे तक’श्री सुरेश कुमार गर्ग श्रीमति अंजली गर्ग जी के सौजन्य से उनके निवास स्थान २६१ध्२ पटेल नगर राम लीला ग्राउंड  के बराबर गली  मुजफ्फरनगर में आयोजित किया जायेगा।

 

सुलोचना हुई सती, लंका में छाया अंधकार
श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर में राम-रावण के बीच घनघोर यु( के साथ हुआ रावण दहन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर द्वारा आयोजित ४९वें रामलीला महोत्सव के १२वें दिन शुक्रवार की रात्रि में संजीवनी बूटी से लक्ष्मण के होश में आने के बाद वह मेघनाद को यु( के लिए ललकारते हैं। दोनों यो(ाओं में भयंकर यु( होता है। आखिरकार लक्ष्मण लंकापति रावण के महाबलशाली पुत्र मेघनाद का वध कर देते हैं। इसके चलते लंका में अंधकार छा जाता है, महल से झोपड़ी तक सभी दिये बुझा दिये जाते हैं। सुलोचना सती, अहिरावण वध का कलाकारों ने सुंदर मंचन किया। सवेरे दशहरा पूजन हुआ तो शाम को भगवान श्रीराम ने अग्निबाण मारकर रावण का अंत किया। रावण दहन के साथ ही चोरों ओर जय श्रीराम की गूंज सुनाई दी।
श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर में १२वें दिन की लीला का शुभारंभ भगवान श्री गणेश की आरती और पूजन के साथ हुआ। अतिथि के रूप में आये गौरव बंसल भिवाड़ी, विनय कुमार टिंकू, ललित माहेश्वरी और अनिल गोयल का कमेटी के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन और अन्य पदाधिकारियों ने पटका पहनाकर उनका स्वागत किया और स्मृति चिन्ह व मिष्ठान देकर उनको सम्मानित किया गया। अतिथियों ने श्री रामायण की आरती के बाद दीप प्रज्जवलित कर लीला को आरंभ किया। रामलीला में दिखाया गया कि संजीवनी बूटी से जीवित हुए लक्ष्मण फिर से सेना लेकर मेघनाद को ललकारते हैं और इस बार दोनों राजकुमारों के बीच भयंकर यु( होता है, अंततः लक्ष्मण अपने यु( कौशल और बल व बु(ि के सहारे इन्द्रजीत मेघनाद का वध कर देते हैं और उसका शीश काटकर भगवान श्री राम को प्रस्तुत कर देते हैं। मेघनाद की मौत की खबर सुनकर लंकेश रावण व्यथित और व्याकुल हो उठता है। वहीं मेघनाद की पत्नी नागराज कन्या सुलोचना अपने पति की मृत्यु पर विलाप करती है और पति का शीश लेने रामा दल में पहुंचती है। सुलोचना अपने पति के शीश के साथ सती हो जाती है। पुत्र मेघनाद का बदला लेने के लिए रावण अपने मित्र पाताल लोक के राजा अहिरावण के पास सहायता मांगने जाता है। अहिरावण विभीषण का भेष धारण कर राम व लक्ष्मण का हरण कर पाताल लोक लाकर मां कामादेवी के समक्ष उनकी बलि की तैयारी करता है, इसी बीच हनुमान जी वहां पहुंचकर अहिरावण का वध कर देते हैं। यहां अहिरावण के सेनापति मकर ध्वज और हनुमान जी के बीच हास्यास्पद संवाद ने सभी को खूब गुदगुदाया। इसके बाद रावण अपनी सेना लेकर राम से यु( करने के लिए निकल पड़ता है। रात्रि की लीला में हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे। सवेरे पटेलनगर लीला मंच पर दशहरा पूजन हुआ। इसमें मुख्य यजमान के रूप में अरूणा शुगर के मालिक उद्योगपति अभिषेक सिंघल उपस्थित रहे। पूजन के साथ ही रावण दहन की तैयारी शुरू हो गई थी। शाम के दशहरा कार्यक्रम और रावण दहन लीला में मुख्य अतिथि यूपी सरकार के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के अलावा उद्योगपति भीम सैन कंसल आदि मौजूद रहे। भगवान श्रीराम ने यु( के बाद रावण के विशाल पुतले को अग्निबाण मारकर दहन किया तो चारों ओर जय श्रीराम के जयघोष के साथ ही हर्ष एवं उल्लास छा गया। इस दौरान श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक सभासद विकल्प जैन, अध्यक्ष गोपाल चैधरी, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, पंकज शर्मा, निर्देशक अमित शर्मा, गोविंद शर्मा, नारायण ऐरन के अलावा ज्योति ऐरन, मीना ऐरन, जितेंद्र नामदेव, विनय गुप्ता टिंकू, पीयूष शर्मा, राकेश मित्तल, अंशुल गुप्ता, विपुल मोहन, अज्जू जैन, आकाश गोयल, गौरव मित्तल, अमर चैधरी, दीपक लाला, भगवती और सोनू सिंह आदि मौजूद रहे।

 

बहेड़ी गांव में पहुँचने पर केबिनेट मंत्री का जोरदार स्वागत
 रोहाना/मुजफ्फरनगर। रोहाना क्षेत्र के गांव बहेड़ी में भाजपा युवा नेता गौरव त्यागी के आवास पर पुरकाजी विधायक व केबिनेट मंत्री अनिल कुमार का ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में ढ़ोल नगाड़ो के साथ फूल माला पहनाकर व प्रतिमा भेट कर जोरदार स्वागत किया।

 

विजयदशमी पर शिवसेना ने किया शस्त्र पूजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) विजयदशमी के पावन अवसर पर शिवसेना नेता मनोज सैनी के आह्वान पर शिवसेना के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी रुड़की रोड स्थित शिव मंदिर पाल धर्मशाला में एकत्रित हुए जहां उन्होंने प्रभु श्री राम की प्रतिमा पर  तिलक कर एवं पुष्प चढ़कर व दीप प्रचलित कर श्रीमद् भागवत गीता व शस्त्रों का  किया पूजन। प्रदेश महासचिव डॉक्टर योगेंद्र शर्मा व मंडल अध्यक्ष लोकेश सैनी ने त्रिशूल व तलवारों पर तिलक चंदन लगाकर  एवं कलवा बांधकर किया कार्यक्रम  को सुचारू रूप से शुरू किया।  इसके उपरांत मंडल महासचिव राजेश कश्यप व जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने संयुक्त रूप से अपना वक्तव्य रखते हुए कहा की  शिव शक्ति का जब करेंगे अपनी रक्षा आप करेंगे। मंडल अध्यक्ष लोकेश सैनी ने सभी  सनातनी हिंदू वीरो वे मातृशक्ति से निवेदन करते हुए कहा कि शास्त्रों की रक्षा के लिए शस्त्र जरूरी है।  इस दौरान मुख्य रूप से  मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सैनी, जिला मीडिया प्रभारी बसंत कश्यप, जिला उपाध्यक्ष गौतम कुमार, प्रदीप कोरी, मोनू चैधरी, रविंदर सैनी नगर अध्यक्ष, आशीष शर्मा,  शालिनी शमार्, अनीता चैधरी नगर उपाध्यक्ष, गोपी वर्मा युवा नगर महासचिव, विशाल सिंघल नगर उपाध्यक्ष, दीपक वमार्, शुभम जोशी, डॉक्टर सचिन कुमार, राजू कुमार, सूरज मिश्रा, सोनू पाल, सुनील कुमार, प्रवेश कुमार, सतीश वर्मा, सूरज कश्यप, मांगेराम, हरि सैनी, अनिल शर्मा, भारत खोखर, रोहित सैनी, प्रदीप कुमार, अनिल शर्मा हरीश सैनी, कुणाल गर्ग, भारत राजपूत, वंश कुमार, रवि कुमार, दीपांशु कुमार आदि मौजूद रहे।

 

थाना खालापार पुलिस द्वारा ०१ वारण्टी को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद मे शातिर अभियुक्तो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान मे कार्यवाही करते हुए ०१ नफर वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज गया । अभियुक्त रियाज अहमद पुत्र अ० रज्जाक नि० १६१ दक्षिणी खालापार  थाना खालापार मु०नगर को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ०नि०  लोकेश गौतम (चैकी प्रभारी खालापार), का० यश कुमार शामिल रहे।

 

मारपीट कर स्कूटी तोड़ी
भोपा । गांव धीराहेड़ी मे आई निरगाजनी गांव निवासी महिलाओ के साथ आरोपियों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया व मकान मे घुसकर स्कुटी भी तोड़ डाली. पीड़ितों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।  भोपा थाना क्षेत्र के निरगाजनी गांव निवासी महिला बेबी ने थाने पर जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की सुबह वह अपनी जेठानी गुलशन के साथ निकटवर्ती गांव धीराहेड़ी में गए हुए थे तभी चार दबंग व्यक्ति अपने हाथों में हथियार व लाठी डंडे लेकर आये और स्कुटी तोड़ दी तथा पीड़िता व उसकी जेठानी को जान से मारने की धमकी देने लगे किसी तरह महिलाओ ने अपनी जान बचाई आरोपी जाते जाते मौका मिलने पर जान से मारने की धमकी देकर गये है।
 घटना की सूचना डायल 112 को दी गई.पीड़ित महिला ने आरोपीयों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग पुलिस से की है।

 

चरथावल सर्किल से असगर मेहंदी एडवोकेट हुए निर्विरोध डायरेक्टर निर्वाचित,  मना जश्न
चरथावल। रोहाना गन्ना समिति के चरथावल सर्किल से ग्राम सैदपुरा कला निवासी असगर मेहंदी एडवोकेट निर्विरोध निर्वाचित हो गए।असगर मेहंदी एडवोकेट के निर्विरोध निर्वाचित होने पर सैदपुरा कला आवास पर जश्न मनाया गया।चरथावल विकासखंड क्षेत्र के ग्राम सैदपुर कला के ग्राम प्रधान मोहम्मद कामिल गुट के रोहाना गन्ना समिति के चरथावल सर्किल से डायरेक्टर पद के प्रत्याशी असगर मेहंदी एडवोकेट निर्विरोध निर्वाचित हो गए। चरथावल सर्किल में उनके सामने कोई नामांकन न आने व जांच के दौरान नामांकन वैध पाए जाने पर ग्राम सैदपुरा कला स्थित आवास पर समर्थकों द्वारा जमकर जश्न मनाया गया वही एक दूसरे को मिठाई बांटी गई। तथा जीत की बधाई दी गई। अवसर पर खुर्रम प्रधान, कामिल प्रधान, शमीम हैदर, हैदर अली, शहजाद नबी जैदी, नजाकत अली, फरहाज, फरहान मेहंदी, आहद मेहंदी, अफसर मेहंदी, मौ०अब्बास, नोमान, गुफरान, उस्मान, सादिक, उस्मान, शारिक काजमी, मुख्तार काजमी आदि मौजूद रहे।

 

 

मुजफ्फरनगर-शुकतीर्थ मार्ग की सड़के हुई खराब
मोरना। मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)देश व प्रदेश में  सरकार विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है देश व प्रदेश में चारों तरफ सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है नई सड़कें बनाई जा रही है, लेकिन मुजफ्फरनगर-शुकतीर्थ मार्ग निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया, मार्ग निर्माण न होने के कारण लगातार सड़क पर हादसे हो रहे हैं, जिसमें कई जाने काल के गाल में समा चुकी हैं
लेकिन शासन प्रशासन मार्ग निर्माण को लेकर लापरवाह बना हुआ है, देश व प्रदेश में सरकार द्वारा लगातार विकास के दावे किए जा रहे हैं विकास के नाम पर चुनाव में आम जनता से वोट मांगे जा रहे हैं, लेकिन जनपद में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की लापरवाही के कारण मुजफ्फरनगर-शुकतीर्थ मार्ग का निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। 2०2० में प्रदेश सरकार के मंत्री द्वारा मुजफ्फरनगर शुकतीर्थ मार्ग का निर्माण कार्य शुभारंभ कर शुरू किया गया था तभी से निर्माण कार्य कछुआ चाल से चलता आ रहा है।
सड़क में जगह-जगह निर्माण कार्य चलने से भोपा बिजली घर के पास भोपा अमृत सरोवर के सामने व गांव ककराला के चैराहे के पास सड़क ऊंची नीची है, जिस कारण हर समय दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है, वहीं दुर्घटना होने से कहीं जिंदगियां असमय काल के गाल में समा चुकी है, लेकिन जनप्रतिनिधि वह अधिकारी आराम से कुम्भकरणी नींद सो रहे हैं। जन प्रतिनिधि लगातार प्रदेश में बेहतर सड़कें होने का दावा कर रहे है,  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आगामी त्योहारों से पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के आदेश दिए गए हैं।
लेकिन लगता है मुजफ्फरनगर-शुकतीर्थ मार्ग मुख्यमंत्री के आदेश लागू नहीं होते बीते शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान द्वारा शुकतीर्थ में आयोजित सभा में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद के सामने भी जनपद में बेहतर सड़के बनाने का दावा किया था, करीब एक महीने बाद कार्तिक गंगा स्नान मेला भी आने वाला है, लेकिन निर्माणधीन मार्ग से ही लाखों श्रद्धालु प्रसिद्ध तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में पहुंचकर कार्तिक गंगा स्नान में शामिल होंगे। 

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 3 =