News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

नशा मुक्त भारत अभियान अभियान के तहत हुई गोष्ठीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला कारागार मुजफ्फरनगर पर नशा मुक्त भारत अभियान के अर्न्तगत समाज कल्याण विभाग, जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा संचालित एनजीओ आधारशिला ग्रामोत्थान सेवा संस्थान के सहयोग से बंदियों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके अन्तर्गत नशे व बुराईयों के विरूद्ध विनीत मलिक, (जिला समाज कल्याण अधिकारी) ने बंदियों से आघ्ह्वान करते हुये कहा कि वे भविष्य में नशा न करें, नशा एक भयंकर सामाजिक बुराई है, जो हमे रिश्तों से दूर करती है तथा अपराध की ओर अग्रसर करती है। इसलिए हमे परिवार एवं समाजहित में सदैव इससे दूर रहना चाहिये। नशा परिवार को तो बर्बाद करता ही है, साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिये भी एक खतरा होता है, जो सभ्य राष्ट्र के लिये किसी भी प्रकार से हितकारी नहीं है। उन्होंने बंदियों से यह भी आघ्ह्वान किया कि वह किसी भी अपराध से नाता नहीं रखेगें तथा समाज की मुख्य धारा में अपना विशेष योगदान देगें। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० प्रशान्त कुमार ने कारागार में निरूद्ध बंदियों को नशे से मुक्ति के सम्बन्ध में सम्बोधित करते हुये कहा कि सभी बंदी भाई नशे एवं अन्य अपराधों से सदैव दूरी बनाकर रखें, इससे उभरना और निकलना हमारे स्वयं के ऊपर निर्भर करता है, इसलिए हर हाल में नशे का त्याग करना चाहिये। नशे से सब कुछ तबाह हो जाता है। सही मार्ग पर चलने का संकल्प लें। साथ ही यह भी बताया कि बुराई का मार्ग कुछ क्षणों के लिए भले ही सुहावना लगे परन्तु उसपर चलने का परिणाम अंततः बुरा ही होता है। उन्होंने बंदियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि ष्खुद सुधरों तथा दूसरों को भी सुधारों। नशे में नशा नहीं होता बल्कि कल्पनाओं में होता है। इसलिये नशे से सदैव दूर रहें और जेल प्रशासन को अपना भरपूर सहयोग प्रदान करें। डा० कुमी ग्रेवाल ने कहा कि नशा एक भयंकर सामाजिक बुराई है, जो हमे रिश्तों से दूर करती है तथा अपराध की ओर अग्रसर करती है। इसलिए हमें परिवार एवं समाजहित में इससे सदैव दूर रहना चाहिये। नशा परिवार को तो बर्बाद करता ही है, साथ ही आने वाली पीढ़ियों के लिये भी एक खतरा होता है। जो सभ्य राष्ट्र के लिये किसी भी प्रकार से हितकारी नहीं है। साथ ही बंदियों को यह भी बताया कि स्वयं को अधिक से अधिक किसी अच्छे काम में व्यस्त रखना चाहिए जो आपके परिवार एवं समाजहित में हो। जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी ने सभी अतिथियों का जिला कारागार मुजफ्फरनगर में आकर अपना बंदियों को नशामुक्ति हेतु प्रेरित करने पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ’जेलर राजेश कुमार सिंह, उप जेलर जय शंकर, दीपक सिंह, यशकेन्द्र यादव,डॉक्टर पारितोष मुद्गल सहित समाजसेवी नादिर राणा व संस्था के अध्यक्ष वसीम अहमद आदि उपस्थित रहे।

 

मंत्री व पालिकाध्यक्ष ने किया गौशाला मार्ग द्वार का लोकार्पण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगरपालिका परिषद् के द्वारा कई वर्षों से उपेक्षा का शिकार होकर दयनीय स्थिति में पड़े शहर के मौहल्ला गौशाला मार्ग के मुख्य द्वार का जीर्णो(ार कराने के साथ ही इसे विकास की एक सौगात के रूप में जनता को समर्पित करने का काम किया गया। प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल और पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने फीता काटकर गौशाला मार्ग द्वार का लोकार्पण कर मौहल्ले के लोगों की बरसों पुरानी मांग को पूर्ण कराने का काम किया गया। इसके चलते लोगों ने यहां आतिशबाजी कर हर्ष व्यक्त किया। शहर के शामली रोड स्थित मौहल्ला गौशाला के काली नदी रोड मुख्य मार्ग पर बरसों पहले लोगों ने आपसी चंदा कर एक गेट बनाने का काम किया था, लेकिन इसको लेकर राजनीतिक उठा-पटक शुरू हो जाने के कारण यह मुख्य द्वार उपेक्षा का शिकार हो गया और इसका निर्माण कार्य भी रुक गया था। इसके बाद लगातार क्षेत्र के लोग इस द्वार का निर्माण कार्य कराये जाने के लिए संघर्ष करते रहे। पिछले दिनों नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप से भी सभासद के साथ लोगों ने भेंटकर इस मुख्य द्वार का निर्माण कार्य पूर्ण कराने की मांग की थी। उन्होंने भरोसा ही नहीं दिया, बल्कि विशेष प्रयासों के कारण इसको पूरा करने का काम भी कर दिखाया। मंगलवार की रात गौशाला मार्ग के मुख्य द्वार को पालिका की ओर से जनता को समर्पित कर दिया गया। यहां जश्न जैसे माहौल के बीच मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के द्वारा फीता काटा और नारियल फोड़कर इस मुख्य द्वार का लोकार्पण किया गया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने दोनों अतिथियों का फूल मालाओं के साथ स्वागत और अभिनंदन किया। मिठाई भी बांटी गई और बरसों की मुराद पूरी होने के कारण क्षेत्र के लोगों ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया तो पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और मंत्री कपिल देव का आभार भी प्रकट किया। मंत्री कपिल देव ने बताया कि गौशाला नदी रोड मौहल्ले के मुख्य मार्ग पर लोगों के द्वारा गौशाला को समर्पित एक द्वार का निर्माण कार्य बरसों पहले शुरू किया गया था, लेकिन सपा शासन काल में धार्मिक जुलूस निकालने के लिए विवाद उत्पन्न होने के बाद इस द्वार का निर्माण कार्य रुकवाकर इसका कुछ हिस्सा तोड़ दिया गया था, इसके बाद से लगातार क्षेत्र के लोग इसके पुनः निर्माण की मांग करते आ रहे थे। इस बहुप्रतिक्षित मुख्य द्वार का निर्माण नगरपालिका परिषद् की ओर से कराया गया है, जनता में हर्ष है।पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि शहर के वार्ड संख्या 28 के अन्तर्गत मौहल्ला गौशाला के मुख्य मार्ग पर क्षतिग्रस्त द्वार के निर्माण का कार्य पालिका द्वारा राज्य वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से कराया गया है। इसका निर्माण दो चरणों में पूरा हुआ है। इस पर कुल 11.40 लाख रुपये का बजट खर्च किया गया है। पहले चरण में इसका मुख्य ढांचा तैयार किया गया, जिस पर 5.18 लाख रुपये खर्च हुए और दूसरे चरण में गेट के मुख्य ढांचा पर पत्थर लगवाने के साथ ही इसके शिखर पर भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर स्थापित कराया गया है, जिस पर 6.22 लाख रुपये खर्च हुए हैं। उन्होंने इसे जनता के लिए पालिका की सौगात बताते हुए कहा कि शहर के विकास की यह रफ्तार रुकने नहीं दी जायेगी। इस अवसर वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, सभासद राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, योगेश मित्तल, मोहित मलिक, विजय कुमार चिंटू, प्रशांत कुमार, भाजपा नेता संजय गर्ग, सुनील तायल, श्रीमोहन तायल, जगदीश पांचाल, राधे वर्मा, मनुप्रिय मजदूर, अमित वाल्मीकि, अलका शर्मा, आशुतोष गुप्ता व गणमान्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

 

गिरफ्तारी की मांग को प्रदर्शन
बुढ़ाना/मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)सीओ बुढ़ाना के कार्यालय पर एक पीड़ित युवक अपने परिजनों सहित ग्रामीणों को साथ लेकर आज सीओ कार्यालय पहुंचा जहां बहन के हत्या के खुलासे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया है। धरना प्रदर्शन को बैठे पीड़ित ने कहा कि उनकी बहन की शादी शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव में की थी आरोप है कि जहां दहेज लोभी ससुरालियों द्वारा उसकी बहन की फांसी लगाकर हत्या कर दी थी पुलिस ने कुछ लोगों को तो गिरफ्तार कर लिया था लेकिन इसमें अभी कुछ और लोग भी फरार है कई बार पुलिस के चक्कर काट चुके हैं लेकिन अभी तक बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने इस मामले में शीघ्र ही गिरफ्तारी की मांग की।

भाजपा सरकार में लगातार बह रही विकास की गंगाः गुलाब देवी
पात्र व्यक्ति को मिल रहा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभःमदन भैयाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा सुरक्षा और सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में नुमाईश पंडाल मे चल रहे तीन दिवसीय मेले के आज दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि पहुंची उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार माध्यमिक शिक्षा विभाग गुलाब देवी ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम मे शिरकत की।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश की सत्ता पर काबिज योगी आदित्यनाथ सरकार का 8 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने तथा केन्द्र सरकार का 10 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर डबल इंजन की सरकार की उपब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उददेश्य से प्रदेशभर मे चल रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम के आज दूसरे दिन नुमाईश पंडाल में कार्यक्रम एवं स्टाल आदि लगाई गई है। तथा स्कूली छात्राओं मंच के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी जा रही है। कार्यक्रम मे पहुंचने पर मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब े देवी को आयोजन समिति द्वारा बुके भेंट कर एवं शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री गुलाब देवी ने मॉ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जलवित कर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे पधारे खतौली क्षेत्र से रालोद विधायक मदन भैया को मंच पर पहुंचने पर अधिकारियों ने बुके भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि मंत्री गुलाब देवी एवं खतौली विधायक मदन भैया ने मंच के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को शॉल ओढाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, सीडीओ संदीप भागिया आई.ए.एस, एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार, एसडीएम सदर नीकिता शर्मा, तहसीलदार सदर, राधेश्याम गौड, नायब तहसीलदार, जिला कार्यक्रम अधिकारी, डीडीओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, कृषि रक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी नरसिंह, सूचना विभाग से अनमोल त्यागी, सूचना विभाग से राजीव कुमार सहित समस्त पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

खतौली में दूसरे दिन भी कार्यक्रम में गिनाई उपलब्धियां
खतौली। तहसील खतौली मुख्यालय पर सेवा , सुरक्षा व सुशासन की थीम के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के 08 वर्ष एवं केंद्र सरकार के 10 वर्ष के अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं एवं जनहित की कल्याणकारी योजनाओं की संबंध में आज दूसरे दिन भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशन में पुनः तहसील खतौली पर सेवा , सुरक्षा व सुशासन की थीम के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के 08 वर्ष एवं केंद्र सरकार के 10 वर्ष के अंतर्गत क्रियान्वित योजनाओं एवं जनहित की कल्याणकारी योजनाओं की संबंध में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्व विभागॉ खाद्घ्य व रसद विभागॉ शिक्षा विभागॉ श्रम विभागॉ वास्थ्य विभागॉ ग्रामीण स्वयं सहायता समूहॉ नगर पालिका परिषद खतौलीॉ बाल विकास विभागॉ विकास विभागॉ कृषि विभाग व पशु पालन विभाग, पुलिस विभाग व स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित स्टॉल विधिवत रूप से लगाई गई स्टालों पर विभागों के सक्षम अधिकारी उपस्थित रहे यह कार्यक्रम 25, 26 एवं 27 मार्च 2025 को निरंतर रूप से आयोजित होगा। इसी क्रम में कार्यक्रम का उद्घाटन मा. पूर्व विधायक खतौली विक्रम सैनी द्वारा किया गया कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष खतौली प्रवीण ठकराल, मंडल अध्यक्ष मंसूरपुर मनोज राठी, मंडल अध्यक्ष बड्सू यशपाल आदि लोग उपस्थित रहे इस दौरान उपजिलाधिकारी खतौली मोनालिसा जौहरी, तहसीलदार खतौली श्रद्धा गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी खतौली सहित विभिन्न विभागों के सभी सक्षम अधिकारी, क्षेत्र के ग्राम प्रधान गांव के कृषक उपस्थित रहे कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओ के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।

मांगां को लेकर सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शिव सेना पदाधिकारियों ने बुढ़ाना ओर शाहपुर में मीट की दुकान बंद करने की मांग को लेकर जिला अधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सोपा । ज्ञापन में आरोप लगाते हुए शिव सेना नेताओं ने कहा कि बुढ़ाना ओर शाहपुर अवैध मीट की दुकानें खोली गई है आरोप है कि एक ही लाइसेंस पर अनेक दुकानें खोल दी गई है। शिव सेना नेताओं ने अति शीघ्र सभी मीट की दुकानों की जांच करने की मांग की। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉक्टर योगेंद्र शर्मा प्रदेश महासचिव, लोकेश सैनी मंडल अध्यक्ष, सुनीता मलिक जिला अध्यक्ष, राजेश कश्यप मंडल महासचिव, अमरीश त्यागी जिला उपाध्यक्ष, चेतन देव विश्वकर्मा जिला महासचिव, पुष्पेंद्र सैनी मंडल उपाध्यक्ष, आशीष शर्मा नगर अध्यक्ष, शैंकी शर्मा भारत राजपूत, भारत खोखर, सचिन कपूर जोगी कुणालगढ़ राजकुमार सैनी, राहुल पाल आदि मौजूद रहे।

 

2027 की तैयारियों में जुट जाये कार्यकर्ताः हरेंद्र मलिकHarendra Malik Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया की समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रयासों से मुजफ्फरनगर लोकसभा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक को लोकसभा की आश्वासन समिति का सभापति बनाए जाने पर सपा कार्यालय पर आयोजित विशाल सभा में उनका स्वागत व सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया गया।आभार सभा में पहुंचे हजारों कार्यकर्ता तथा क्षेत्रीय लोगों को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव व मुजफ्फरनगर लोकसभा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि आज जो भी सम्मान मुजफ्फरनगर लोकसभा सांसद के रूप में मिल रहा है वह क्षेत्रीय जनता कि हिंदू मुस्लिम एकता का सम्मान है।उन्होंने कहा की क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को लेकर चुप नहीं रहेंगे तथा सड़क हो या संसद उनकी सबसे पहली प्राथमिकता क्षेत्रीय जनता के काम तथा सम्मान है। मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति का उत्पीड़न व अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा लगातार सम्मान देने पर उनका आभार जताया तथा समाजवादी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 2027 में मुख्यमंत्री बनाने के लिए जुट जाने का आह्वान किया।
सभा की अध्यक्षता कर रहे समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने सभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताते हुए कहा कि उनके द्वारा मुजफ्फरनगर की जनता को सम्मान देने के रूप में समाजवादी पार्टी सांसद व समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक को दिया जा रहा सम्मान कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता व सक्रियता को बढ़ाने का काम करेगा उन्होंने कहा कि जो पार्टी के लिए सक्रिय रहेगा उसके सम्मान के लिए एकजुट होकर काम किया जाएगा।समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा ने भारी संख्या में आए लोगों का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा की विनाशकारी राजनीति से जनता परेशान हो गई है।
भाजपा की सरकार में किसान मजदूर नौजवान तथा महिलाओं की सुविधा के लिए कोई बात नहीं की जाकर उनको नफरत का एजेंडा चलाकर वास्तविक मुद्दों को दबाया जा रहा है। आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है उन्होंने सांसद हरेंद्र मलिक को लोकसभा आश्वासन समिति सभापति के रूप में सम्मान दिए जाने पर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया।
सभा का संचालन समाजवादी पार्टी जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत द्वारा किया गया।सभा को मुख्य रूप से पूर्व मंत्री राजकुमार यादव पूर्व मंत्री महेश बंसल समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव नौशाद अहमद प्रदेश सचिव विनय पाल सिंह पाल पूर्व लोकसभा प्रत्याशी हाथरस जसवीर वाल्मीकि जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, शमशेर मलिक जिला पंचायत सदस्य व जिला उपाध्यक्ष अमीर कासिम एडवोकेट धर्मेंद्र सिंह नीटू,चौधरी ओमपाल सिंह पूर्व चेयरमैन अमलेश शर्मा जिला कोषाध्यक्ष सैयद अली अब्बास काजमी समाजवादी अल्पसंख्यक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह खालसा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी धनवीर कश्यप समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन विधानसभा अध्यक्ष डॉ अविनाश कपिल सादिक चौहान सत्यदेव शर्मा अकरम खान सत्यवीर त्यागी इमरोज पायलट चौधरी यशपाल सिंह चौधरी अजय कुमार रमेश चंद शर्मा ठाकुर राजेंद्र सिंह सपा नेता सत्येंद्र पाल,रोहित चौधरी सर्वेंद्र राठी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सतीश गुर्जर समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष उमेश त्यागी मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड जिला अध्यक्ष राशिद मलिक समाजवादी लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष टीटू पाल रमन समाजवादी मजदूर सभा जिला अध्यक्ष नासिर राणा राष्ट्रीय सचिव समाजवादी युवजन सभा सचिन पाल सरदार प्रेम सिंह ऐश मोहम्मद मेवाती डॉ अली शेर अंसारी हाजी इमरान सिद्दीकी इकबाल अहमद इमलाक प्रधान नेपाल सिंह एडवोकेट तरुण सौदे एडवोकेट अली जामिन जैदी सभासद शहजाद चीकू हसीब राणा सुंदर सिंह सलीम राणा सुमित पवार बारी रिशु शर्मा एडवोकेट श्याम सुंदर आदि ने संबोधित किया।

 

अवकाश की मांग उठाई
मुजफ्फररगर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और कश्यप समाज के लोगों ने भगवान महर्षि कश्यप की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर जोरदार आवाज उठाई। बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांग को प्रशासन के सामने रखा और मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पूर्व की सरकारों ने 5 अप्रैल को महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था, जिसे कश्यप समाज के लिए सम्मान का प्रतीक माना जाता था। हालांकि, उनका आरोप है कि अब अवकाश को समाप्त कर दिया जोकि गलत है। कश्यप समाज के लोगों ने इसे फिर से लागू करने की मांग की है। सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनवीर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता और कश्यप समाज के लोग जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी कर अपनी मांग को बुलंद किया और प्रशासन से इस मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई की अपील की। प्रदर्शन के दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि महर्षि कश्यप की जयंती पर अवकाश घोषित करना समाज के सम्मान की बात है। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा, जिसमें महर्षि कश्यप जयंती को फिर से सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की गई। इस दौरान मोहन कश्यप, जोनी कश्यप, ओमवीर, जितेंद्र कश्यप, सुनील कश्यप, मनोज, रवि सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

 

टिप्पणी से राजपूत समाज में आक्रोश, किया प्रदर्शनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे राजपूत महासभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को सौंपा जिसमें उन्होंने सपा सांसद रामजीलाल द्वारा राजपूत समाज के नायक राणा सांगा पर की गई विवादित टिप्पणी का विरोध जताया और राष्ट्रपति से सपा सांसद के खिलाफ कार्यवाही की मांग है। राजपूत महासभा के अध्यक्ष ठाकुर राजेंद्र सिंह पुंडीर नें कहां की राणा सांगा ऐसे महान योद्धा हुए है। जिन्होंने आक्रांताओं को कई बार हराया। उनके बारे में ऐसी अभद्र टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि राणा सांगा के बारे में कहा जाता है कि “80 घाव लगे थे तन पे फिर भी कोई व्यथा नहीं थी मन में” उनके खिलाफ ऐसी अभद्र टिप्पणी से राजपूत समाज में आक्रोश है। उन्होंने सपा सांसद के बयान पर समाजवादी पार्टी कों आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में 37 सांसद बनवाने का काम किया था। यदि अखिलेश यादव सांसद के कही खिलाफ एक्शन नहीं लेते है तो आने वाले चुनाव में उनसे भी हिसाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सस्ती लोकप्रियता और छोटी मानसिकता के लिए यह काम किया गया है। विजय प्रताप सिंह नें सपा मुखिया अखिलेश यादव से सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जो लोग महा पुरुषों का अपमान करते हैं उनके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।इस विरोध प्रदर्शन में राजेंद्र सिंह पुंडीर के साथ राहुल सिंह, नीरज सोलंकी, भीष्म सिंह पुंडीर, मानवेंद्र प्रताप सिंह, रामफल सिंह, देवेंद्र पुंडीर, कुलदीप राजपूत, राहुल पुंडीर, योगेश ठाकुर, मुकेश पुंडीर और संजीव कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। अधिवक्ताओं की भागीदारी ने प्रदर्शन को और मजबूती दी। सभी ने एक स्वर में सांसद की सदस्यता भंग करने और उनकी गिरफ्तारी की माँग को दोहराया।

 

तीन स्मार्टफोन लौटाये
भौराकला। थाना भौराकलां पुलिस द्वारा खोये/गुम हुए 03 स्मार्ट मोबाईल फोन(अनुमानित कीमत 50,000-) को खोजकर उनके स्वामियों को किया सुपुर्द। वहीं खोये हुए मोबाईल फोन को पाकर मोबाईल स्वामियों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। जनपद में खोये/गुम हुए मोबाईल फोन की बरामदगी कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी फुगाना ऋषिका सिंह व थानाध्यक्ष भौराकलां पवन कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना भौराकलां पुलिस द्वारा भारत सरकार द्वारा गुमध्खोये मोबाइल की रिकवरी हेतु पोर्टल पर प्राप्त ट्रेसिबिल्टि डिटेल्स के आधार पर कुल 03 स्मार्टफोन को प्रदेश के अलग-अलग स्थान से बरामद किया गया। जिनकी अनुमानित कीमत 50,000/- रूपये है। थाना भौराकलां पुलिस द्वारा खोये/गुम हुए 03 स्मार्ट फोन को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया। खोये हुए मोबाईल फोन को पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा खुशी व्यक्त की गयी। मोबाईल स्वामियों द्वारा थाना भौराकलां पुलिस का आभार व्यक्त किया गया तथा आम जनमानस द्वारा इस सराहनीय कार्य हेतु पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की जा रही है। मोबाईल बरामद करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष पवन कुमार, उ.नि. शिवम शर्मा, कम्पयूटर आपरेटर ग्रेड-बी कृष्ण कुमार थाना भौराकला शामिल रहे।

वांरटी को खालापार पुलिस ने दबोचा
मुजफ्फरनगर। थाना खालापार पुलिस द्वारा वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस उप महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद में वांछित/ वारण्टी अपराधियो के विरुद्द चलाये जा रहे धर पकड अभियान मे पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण व थाना खालापार पुलिस द्वारा एक वारण्टी तसलीम उर्फ पप्पू पुत्र अजीज निवासी किदवईनगरको किया गिरफ्तार । गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 गनेश कुमार शर्मा है0का0 जयदीप, का0 शेरसिंह शामिल रहे।

 

छात्र-छात्राओं को एस0 डी0 कॉलेज ऑफ फार्मेसी में बांटे टेबलैट्सMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भोपा रोड़ स्थित एस0 डी0 कॉलेज ऑफ फार्मेसी एण्ड वोकेशनल स्टडीज में उत्तर प्रदेश सरकार की डिजी शक्ति योजना के अन्तर्गत निःशुल्क टेबलैट्स वितरण कार्यक्रम में डी0 फार्मा अन्तिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कॉलेज निदेशक डा0 अरविन्द कुमार व कॉलेज प्रवक्ता डा0 वैशाली, डा0 भूवनेन्द्र सिंह और डा0 पोपिनद्वारा टेबलैट्स वितरण किये गये।
कार्यक्रम का शुभाआरम्भ डा0 अरविन्द कुमार ने मॉ सरस्वती के चि़त्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। कॉलेज निदेशक डा0 अरविन्द कुमार ने बताया कि यह योजना छात्र-छात्राओं के कैरियर निर्माण में सहायक होगी परन्तु टेबलैट का प्रयोग सर्तकता से करते हुए इसका सदुपयोग ही होना चाहिए,उन्होंने अपने सम्बोधन में सभी अध्यापकों व स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तकनीकी पाठ्क्रम के विद्यार्थियों को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार की यह योजना आवश्य ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगीं। तकनीकी पाठ्क्रमों में वर्चुअल स्टडीज के लिए स्मार्टफोन, टेबलैट्स आदि के अनुप्रयोग शिक्षा व सूचनाओं से अपडेट रहने के लिए भी छात्र-छात्राओं को बेहद लाभदायक सिद्ध होगा। टेबलैट पाकर सभी डी0 फार्मा के छात्र-छात्राओं के चहरें खुशी से खिल उठे और छात्रो ने नारे लगाकर अपनी खुशी को व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी पदाधिकारीगण एवं स्टॉफ, डा0 वैशाली,डा0 भुवनेन्द्र सिंह, डॉ निशा सिंह, डा0 पोपिन, डॉ मंयक चितरांश, मीनू देवी, रितू कौशिक, रवि कुमार, आसिफ खान, दीपिका, संजीव रतन तिवारी, कुलदीप सैनी, मौ0 जूबैर, नसीम अहमद, मुबास्सिर, अंशु पंवार, निदा बेबी, सुबोध कुमार, विनय कुमार, सना जैदी, सोनू कुमार, अक्षय वर्मा, एलिश, अमन, स्मृति माथूर, आस्था, उत्सव गर्ग आरिफ चौधरी आदि उपस्थित रहे।

 

चलाया गया विशेष सफाई अभियान
मुजफ्फरनगर। वार्ड नंबर 54 के सभासद मोहम्मद शहजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को साकार करने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है। नगर पालिका क्षेत्र के खालापार किदवई नगर में विशेष सफाई अभियान चलाकर वार्ड को स्वच्छता के मामले में शहर के 55 वार्डों में नंबर वन बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। सफाई अभियान के तहत वार्ड में कूड़ा निस्तारण, नालियों की सफाई, कचरे का उचित प्रबंधन और स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाए गए। इस पहल में सफाई कर्मियों के साथ स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता का एक नया उदाहरण पेश किया गया। सभासद मोहम्मद शहजाद ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड को पूरी तरह से स्वच्छ और सुंदर बनाना है, ताकि यहां के नागरिकों को स्वस्थ और स्वच्छ पर्यावरण मिल सके। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और गंदगी न फैलाएं।नगरवासियों ने इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की और अन्य वार्डों में भी ऐसे अभियानों की जरूरत पर जोर दिया। वार्ड 54 की इस शानदार उपलब्धि से पूरे मुजफ्फरनगर को एक प्रेरणा मिली है, जिससे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लक्ष्य और मजबूत हुआ है।

 

तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस०डी० कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित । एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में आज आईक्यूएसी सेल के अंतर्गत तनाव प्रबंधन विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल, बीबीए विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह, कार्यक्रम समन्वयक मौ० अंजर सहित समस्त संकाय सदस्य एवं छात्र उपस्थित रहें।
कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने तनाव के विभिन्न कारणों और उसके दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आधुनिक जीवनशैली में तनाव एक आम समस्या बन चुका है, जिसका प्रभाव हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ता है। उन्होंने छात्रों को तनाव को सकारात्मक रूप से संभालने के लिए ध्यान (मेडिटेशन), योग और समय प्रबंधन जैसी तकनीकों को अपनाने की सलाह दी। इसके बाद बीबीए विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने तनाव प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि तनाव से बचने के लिए आत्म-नियंत्रण, सकारात्मक सोच और नियमित शारीरिक व्यायाम बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने यह भी बताया कि तनाव का प्रभाव केवल व्यक्तिगत जीवन तक ही सीमित नहीं रहता, बल्कि यह कार्यस्थल और शिक्षा क्षेत्र में भी बाधा उत्पन्न कर सकता है। इसलिए, छात्रों को तनाव प्रबंधन के सही तरीकों को सीखना चाहिए ताकि वे अपने करियर और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रख सकें। कार्यक्रम समन्वयक मौ० अंजर ने छात्रों को तनाव कम करने के व्यावहारिक उपायों के बारे में बताया व कहा कि तनाव को प्रभावी रूप से प्रबंधित करने के लिए आत्म-जागरूकता बहुत आवश्यक है। छात्रों को अपने समय का सही प्रबंधन करना चाहिए और अनावश्यक चिंता से बचना चाहिए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि गहरी सांस लेने की तकनीक, संगीत थेरेपी और सामाजिक सहभागिता जैसे उपाय भी तनाव को कम करने में सहायक होते हैं। आज की तेज रफ्तार जीवनशैली में तनाव एक आम समस्या बन गई है, लेकिन सही तरीके अपनाकर इसे प्रभावी रूप से प्रबंधित किया जा सकता है। तनाव प्रबंधन का मुख्य उद्देश्य मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक संतुलन बनाए रखना है। इसके लिए सबसे पहले तनाव के स्रोत को पहचानना और उसके समाधान पर कार्य करना आवश्यक है। योग, ध्यान और शारीरिक व्यायाम तनाव कम करने में सहायक होते हैं, क्योंकि वे मन को शांत रखते हैं और शरीर में ऊर्जा का संचार बढ़ाते हैं। सही खानपान और पर्याप्त नींद लेना भी तनाव प्रबंधन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। समय प्रबंधन और प्राथमिकताओं को सही ढंग से तय करना भी तनाव को कम करने में मदद करता है, जिससे कार्यभार अधिक प्रभावी ढंग से संभाला जा सकता है। इसके अलावा, परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना, अपनी रुचियों को समय देना और सकारात्मक सोच विकसित करना भी तनाव को कम करने में सहायक होता है। जब हम समस्या का सामना धैर्य और आत्मविश्वास के साथ करते हैं, तो तनाव अपने आप कम हो जाता है। कुल मिलाकर, तनाव प्रबंधन एक सतत प्रक्रिया है, जिसे अपनाकर हम स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकते हैं। इस कार्यशाला में बीबीए विभाग के सभी सदस्य दीपक गर्ग, सोनिका, पुरवी, प्राची, संजय और अभिषेक बागला उपस्थित रहे। सभी छात्रों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और तनाव प्रबंधन से संबंधित अपने विचार व्यक्त किये। छात्रों ने विशेषज्ञों से प्रश्न पूछे और उनके उत्तरों से लाभ प्राप्त किया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों के तनाव को प्रभावी रूप से प्रबंधित करने के लिए आवश्यक रणनीतियों और तकनीकों की जानकारी प्रदान करना था। इस अवसर पर छात्रों ने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए और कार्यशाला से प्राप्त ज्ञान को अपने दैनिक जीवन में लागू करने की इच्छा व्यक्त की।
कार्यक्रम का समापन सभी संकाय सदस्यों और छात्रों द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस कार्यशाला ने छात्रों को तनाव मुक्त और उत्पादक जीवन जीने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

 

गायत्री महायज्ञ का हुआ आयोजन
शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान मे हुआ धार्मिक अनुष्ठान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाले मन्दिर में शांतिकुज हरिद्वार के तत्वाधान में 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। गायत्री परिवार मुजफ्फरनगर एवं मंदिर समिति के संयुक्त तत्वाधान में इस धार्मिक अनुष्ठान मे अनेक श्रृद्धालुओं ने यज्ञ मे आहूति देकर धर्मलाभ उठाया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाले मंदिर में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ आयोजित किया गया। माता वाले मन्दिर के पुजारी पंडित सुधाकर भारद्वाज आचार्य के सानिध्य में यज्ञ के आचार्य मोनू पंडित द्वारा यज्ञ सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची पालिकाध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप को शांतिकुंज की बहनो द्वारा तिलक लगाकर एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने दीप प्रज्जलवित किया। जिसके बाद अनुष्ठान का विधिवत शुभारम्भ हुआ। यज्ञ मे आहुति देकर उपस्थित सभी श्रृद्धालुओं ने धर्मलाभ उठाया। इस दौरान शांतिकुंज हरिद्वार की और से कम्बलवाला बाग निवासी अशोक वर्मा,पंडित गिरधारी लाल, राजेन्द्र गुरू, मुकेश सिंघल, सचिन जैन, अखिलेश कुमार,प्रदीप गोयल, वरूण गुप्ता आदि मौजूद रहे।

चलते ट्रक से चोरीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। एक चोर का ऐसा मामला प्रकाश में आया है जहां वह अपनी जान की परवाह न करते हुए चलते ट्रक से ही चोरी करने का प्रयास कर रहा है। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर एक चोर ने ऐसा खतरनाक खेल दिखाया कि लोग दंग रह गए। खालापार थाना क्षेत्र के वहलना चौक के पास दौड़ते ट्रक से लोहे का रिम चुराने वाला यह खतरनाक चोर अब चर्चा का विषय बन गया है। उसकी करतूत का वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि अर्धनग्न अवस्था में यह चोर दौड़ते ट्रक के पीछे लटका हुआ है। उसने बड़ी फुर्ती से ट्रक से लोहे का रिम चुराया और फिर नीचे कूद गया। यह सनसनीखेज वीडियो ट्रक के पीछे चल रही एक कार में सवार लोगों ने बनाया। उन्होंने चोर को ट्रक पर लटकते और चोरी करते देखा तो तुरंत अपने मोबाइल से इस घटना को रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वीडियो वायरल हो गया।

 

जलभराव से तालाब बनी सडकMuzaffarnagar News
मीरापुर। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)कस्बे की मुन्तजिर कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या विकराल रूप ले चुकी है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क मीरापुर हाईवे के थाना क्षेत्र के सामने मिलती है, लेकिन बीते एक साल से जलनिकासी की व्यवस्था न होने के कारण यह पूरी तरह से अवरुद्ध है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर जमा होकर तालाब जैसा दृश्य बना देता है। इस समस्या के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गंदे पानी के लगातार जमा रहने से मच्छर और अन्य कीट पनप रहे हैं, जिससे डेंगू, मलेरिया और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय निवासियों ने कई बार नगर पंचायत मीरापुर से इस समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने कई बार उच्चाधिकारियों से समस्या के समधान को लेकर शिकायती पत्र भेजे परंतु स्थिति जस की तस बनी हुई है। गंदगी के कारण कॉलोनी में संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ती जा रही है। कालोनी वासियों ने विधायक मिथलेश पाल व उपजिलाधिकारी जानसठ जयेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर कॉलोनी में जलनिकासी के लिए नालियों के निर्माण और सड़क मरम्मत की मांग की है।स्थानीय लोगों के अनुसार, निजाम के मकान से लेकर एहसान के मकान तक करीब 500 मीटर के क्षेत्र में दोनों ओर नालियां बनाई जाएं, जिससे पानी निकासी की समस्या स्थायी रूप से हल हो सके। साथ ही, सड़क की मरम्मत भी कराई जाए ताकि लोगों को आवागमन में कोई दिक्कत न हो। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर शीघ्र संज्ञान लेगा और जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, जिससे कॉलोनीवासियों को राहत मिल सके। इस दौरान दानिश कुरैशी, निजाम सक्का, वशिला सलमानी, अनस कुरैशी, अहसान कुरैशी, अमन कुरैशी, कमर जहां, समीर, इमरान, अंजुम, बाबू, आशीष, दिलशेर मालिक आदि लोग मौजूद रहे।

 

मजदूर के घर मे लगी आग से जला बेटियों का दहेजMuzaffarnagar News
मोरना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जंगल मे मजदूरी करने गये मजदूर के घर मे अज्ञात कारणों से आग लग गयी। ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया गया।आग लगने से कीमती सामान सहित घर मे रखा दो बेटियों के दहेज का सामान भी जलकर खराब हो गया पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव तिस्सा निवासी नूरमोहम्मद मलिक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। बुधवार को परिवार के सदस्य जंगल मे मजदूरी करने गया था। घर मे दो छोटी बच्चियां मुस्कान व सकीना मौजूद थी तभी घर मे आग लग गयी।बालिकाओं ने शोर मचाया तो पड़ोसी उधर दौड़े और आग को शांत किया। तब तक घर मे रखा कीमती सामान जल कर खराब हो गया। नूर मोहम्मद ने बताया की घर मे आग लगने की सूचना पर घर पहुंचे तो सामान जल चुका था। नूर मोहम्मद के परिवार मे पत्नी मयराज के अलावा पुत्री रुखसार, रेशमा, शाहवेज नवेद, अनस, मुस्कान, सकीना हैं। रुखसार व रेशमा की शादी आगामी मई माह मे होनी है। शादी की तैयारियों के बीच घर मे दोनों बेटियों के दहेज का सामान रखा हुआ था जो आग मे जल गया है। पीड़ित ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। मौके पर पहुंची भोपा पुलिस ने बताया की बिजली के शॉट सर्किट के कारण आग लगी है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20655 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − fourteen =