News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

सर्वखाप चौधरियों की पंचायत का सौरम में हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
सौरम(मुजफ्फरनगर)। उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर स्थित ऐतिहासिक सर्वखाप के मुख्यालय शौरों (सोरम) में भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे हालातों को लेकर एक आपातकाल पंचायत आहूत की गयी, क्योंकि खापों का इतिहास रहा है कि जब-जब देश पर विदेशी आक्रांताओं ने आक्रमण करने की कोशिश की, तब-तब खापों ने देश के राजाओं और सरकारों के साथ मिलकर उन्हें मुँहतोड जवाब दिया है। आज सर्वखाप पंचायत में खापों के तपे, थांबे, चौधरियों ने सर्वसम्मति से निम्नांकित प्रस्ताव पारित किए- सभी खापों के चौधरियों, तपे, थांबों ने इस संघर्ष में देश के प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री और देश की सेना खापों की जो भी जिम्मेदारी लगायेगी वह पूर्ण की जाएगी। इन परिस्थितियों में खापें पूर्णरूप से आश्वस्त करती है कि लहू का एक-एक कतरा देश के लिए न्यौछावर कर देंगे। सभी ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पारित किया।15 मई 2025 को महात्मा चौ० महेन्द्र सिंह टिकैत जी की 14वीं पुण्यतिथि पर जिला मुख्यालयों पर रक्तदान किया जाएगा, जिसे सरकार अपने अधिकृत सरकारी रक्त संस्थाओं से करवाएं और युद्ध की स्थिति में उसे देश के लिए उपयोग में लाया जाए। सभी ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पारित किया। देश के खाद्यान्न की स्थिति को देखते हुए सभी खापों ने निर्णय लिया है कि इस आपदा की स्थिति में सरकार को पूर्णरूप से आश्वस्त करते हैं कि देश के किसी भी नागरिक को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। खाद्यान्न की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रखेंगे। सभी ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पारित किया। इस दौरान चौधरी नरेश टिकैत बालियान खाप, चौ अमित बैनीवाल ( बैनीवाल खाप) सौदान सिंह थाम्बा हरसोनी, वरुण सहरावत, सहरावत खाप, कमल मित्तल (वैश्य समाज), सुखपाल सिंह चौधरी घणघस खाप, चौधरी शरणवीर सिंह देशवाल खाप, चौधरी संजय कालखंडे खाप, चौधरी प्रमोद पवार दोघट, चौधरी यशपाल सिंह थांबा बिजरोल, चौधरी परमिंदर आर्य श्योराण खाप, चौधरी रविंद्र मलिक थाम्बा गठवाला खाप, चौधरी गजेंद्र सिंह अहलावत अहलावत खाप, अध्यक्षता चौधरी ठाकुर ठाठ सिंह कछवाआ चौबीसी, आयोजक चौधरी सुभाष बालियान सर्व खाप मंत्री आदि मौजूद रहे।

 

इनामी शातिर पुलिस मुठभेड में घायल, एक फरारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। थाना नई मंडी क्षेत्र के बगोवाली जंगल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान 20 हजार रुपए का इनामी बदमाश मुस्तकीम पुत्र इकरामुद्दीन निवासी ग्राम चिरचिटा थाना सलेमपुर जनपद बुलन्दशह घायल हो गया। उसका एक साथी शादाब उर्फ कलीम पुत्र यासीन निवासी सराफत कालोनी थाना खतौलीमौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव, नई मंडी थाना प्रभारी दिनेश बघेल और एसओजी टीम पहुंची। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मुस्तकीम से एक तमंचा, जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। मुस्तकीम लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। उस पर कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। सीओ राम आशीष यादव ने बताया कि मुस्तकीम सटीक कृष्ण का अपराधी है। वह बैगवाली में हुई भेड़-बकरियों की चोरी के मामले में वांछित था। फरार बदमाश की तलाश के लिए जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस बदमाश मुस्तकीम से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई करेगी। पकडे गये शातिर के कब्जे से 22,000/- रुपये नगद, 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 01 स्पलैण्डर मोटरसाइकिल (बिना नंबर) बरामद की। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 दिनेश चन्द, उ.नि. जयप्रकाश भास्कर, राहुल कुमार, रामवीर सिंह, है. का. अमित कुमार, अंकित शर्मा, सोनवीर, सुशील कुमार, का. अनिल कुमार, कीर्तिराज, हिमांशु, भूपैन्द्र, विपिन कुमार, हिमांशु, मुनेश, रोहित कुमार, कुलदीप थाना नई मण्डी शामिल रहे।

 

वृक्षारोपण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज मेंसफल आयोजन
मुजफ्फरनगर। एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर बी०बी०ए० विभाग में उन्नत भारत अभियान के तहत संचालित दो दिवसीय वृक्षारोपण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन । आज एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में उन्नत भारत अभियान के तहत बी०बी०ए० विभाग के छात्रों के लिए संचालित स्वच्छ भारत एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से दो दिवसीय वृक्षारोपण एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम मिमलाना एवं नवाला – इन तीन ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण जनों को स्वच्छता के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था । इस कार्यक्रम का संयोजन डॉ. संगीता गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया, जो इस जागरूकता अभियान की कार्यक्रम समन्वयक थीं । कार्यक्रम के आयोजन में रोहन त्यागी की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम का क्रियान्वयन योजनाबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया । तीन दिनों तक चले इस कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार निर्धारित की गई थी कि प्रतिदिन एक ग्राम में जाकर वृक्षारोपण एवं स्वच्छता से संबंधित गतिविधियाँ संपन्न की जाएं। पहले दिन ग्राम मिमलाना, दूसरे दिन कालपुर एवं तीसरे दिन नवाला में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य न केवल पौधारोपण करना था, बल्कि ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के प्रति संवेदनशील बनाना भी था । मुख्य गतिविधियाँ दृवृक्षारोपण अभियानः प्रतिदिन 50 से अधिक पौधे लगाए गए, जिनमें नीम, पीपल, अशोक, अमलतास तथा फलदार वृक्षों को प्राथमिकता दी गई। इन पौधों का चयन विशेष रूप से पर्यावरणीय लाभ को ध्यान में रखते हुए किया गया। स्वच्छता जागरूकता रैलीरू छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीण बच्चों के सहयोग से रैलियाँ निकाली गईं, जिनमें श्स्वच्छ ग्राम, सुंदर ग्रामश्, श्हर घर पेड़ लगाओ, धरती को स्वर्ग बनाओश् जैसे नारे लगाए गए। यह रैली ग्रामीण क्षेत्रों की गलियों से होकर निकली, जिससे हर घर तक संदेश पहुँचा। जनसंवाद सत्रः प्रत्येक गाँव में जनसंवाद का आयोजन हुआ, जहाँ ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उन्हें बताया गया कि गंदगी से न केवल बीमारियाँ फैलती हैं, बल्कि यह पर्यावरण को भी नुकसान पहुँचाती है। उन्हें बताया गया कि स्वच्छता अपनाकर ही हम एक स्वस्थ समाज की स्थापना कर सकते हैं। पर्यावरण पर आधारित निबंध व पोस्टर प्रतियोगिताः बच्चों के लिए निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने अपने विचारों को कलात्मक रूप से प्रस्तुत किया । छात्र सहभागिता इस अभियान में बीबीए विभाग के छात्र विशेष रूप से सक्रिय रूप से शामिल हुए। इनमें सार्थक, सार्थक जैन, रितेश एवं वीर ढाका ने न केवल कार्यक्रम की संकल्पना में योगदान दिया, बल्कि ग्रामीणों से प्रत्यक्ष संवाद कर उन्हें प्रेरित किया। इन छात्रों ने स्वयं स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया, झाडू लगाई, गंदगी हटाई और ग्रामीण बच्चों को वृक्षारोपण के लाभों की जानकारी दी। डॉ. संगीता गुप्ता ने कार्यक्रम के दौरान कहा, ष्वर्तमान समय में हम सबको पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। जब तक हम खुद जागरूक नहीं होंगे, तब तक समाज में व्यापक परिवर्तन लाना संभव नहीं। स्वच्छता और वृक्षारोपण कोई एक दिन का कार्य नहीं, यह सतत प्रयास है।ष्
कार्यक्रम आयोजक रोहन त्यागी ने संपूर्ण व्यवस्थापन की जिम्मेदारी निभाई कृ ग्रामीणों से समन्वय स्थापित करना, गतिविधियों का समय निर्धारण, सामग्री प्रबंधन एवं छात्रों का मार्गदर्शन। उन्होंने कहा, ष्गाँवों में जागरूकता फैलाना असली परिवर्तन की शुरुआत है। हम यह अभियान आगे भी जारी रखेंगे।ष्
ग्रामवासियों की भागीदारी दोनो ग्रामों के सरपंचों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कर्मचारियों एवं स्थानीय विद्यालयों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्रामीणों ने न केवल पौधों को अपनाया बल्कि उन्हें नियमित रूप से पानी देने और देखभाल करने का वचन भी दिया। दूसरे दिन नवाला गाँव में समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षक के रूप में प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में श्हरियाली शपथश् दिलाई गई जिसमें सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण सुरक्षा एवं स्वच्छता को अपने जीवन का अंग बनाने की प्रतिज्ञा ली। यह दो दिवसीय जागरूक कार्यक्रम न केवल एक आयोजन था, बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में उठाया गया एक ठोस कदम भी था। इसने समाज में यह संदेश दिया कि यदि युवा शक्ति, शिक्षक एवं ग्रामीण समाज मिलकर कार्य करें, तो स्वच्छ, सुंदर और हरित भारत का सपना अवश्य साकार होगा।

 

डीएम-एसएसपी ने किया थाना खालापार का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। डीएम एसएसपी ने खालापार थाने का निरीक्षण किया। दोपहर के वक्त खालापार थाने पहुंचे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा ने खालापार थाने का औचक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान डीएम-एसएसपी के साथ एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप, सीओ सिटी राजू साव आदि मौजूद रहे।

 

राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ ायोजन
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय लोक अदालत मे आपसी समझौते के आधार पर कई वादों का निस्तारण किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में कचहरी परिसर स्थित न्यायालय परिसर मे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागो, ें बैंक, बीएसएनएल, डाकघर आदि से जुडे वादों का निस्तारण कराया गया। जनपद न्यायाधीश राय द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जलवित किया। जिसके पश्चात विधिवत रूप से राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश संतोष राय ने निर्देशित किया कि ज्यादा से ज्यादा मामलो का निस्तारण कराया जाए। राष्ट्रीय लोक अदालत में आए विभिन्न मामलो का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सीताराम वर्मा, एडीजे रविकान्त, सीजेएम कविता अग्रवाल सहित न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।

 

राष्ट्रविरोधी टिप्पणी करने पर दो दबोचेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। जनपद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में राष्ट्र विरोधी टिप्पणी और आपत्तिजनक बातें करने के आरोप में पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, पहला मामला भोपा थाना क्षेत्र का है, जहाँ एक युवक ने कथित रूप से राष्ट्र विरोधी टिप्पणी की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं दूसरा मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहाँ देर रात एक व्यक्ति अनवर द्वारा आपत्तिजनक नारे लगाए जाने का मामला सामने आया। नगर कोतवाली पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि राष्ट्र विरोधी टिप्पणियों और आपत्तिजनक बयानों को गंभीरता से लिया गया है। भोपा थाना और कोतवाली नगर क्षेत्र में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे पंजीकृत किए गए हैं। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करते हुए उन्हें जेल भेजा गया है और मामले में कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।एसएसपी ने स्पष्ट किया कि राष्ट्र विरोधी गतिविधियों और बयानों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

बैठक का हुआ आयोजन
खतौली। टैक्सेशन बार एसोसिएशन खतौली की बैठक मोहम्मद नसीम एडवोकेट की अध्यक्षता में हाईवे स्थित नमस्ते द्वार पर सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नयी कार्यकारिणी का गठन करते हुए श्रीमती अंजली शर्मा एडवोकेट को अध्यक्ष, अब्दुल समद एडवोकेट को उपाध्यक्ष, अंकित गोयल एडवोकेट को महासचिव, मयंक गोयल एडवोकेट को सहसचिव/कोषाध्यक्ष पद का दायित्व दिए जाने के साथ ही नासिर अंजुम एडवोकेट, हर्ष विजय अग्रवाल एडवोकेट, मोहम्मद नसीम एडवोकेट, उमेश चंद महेश्वरी एडवोकेट, प्रमोद कुमार जैन एडवोकेट, शिव कुमार अरोड़ा एडवोकेट, मोहम्मद शादाब एडवोकेट, मोहम्मद दानिश एडवोकेट सदस्य नियुक्त किए गए। बैठक का संचालन करते हुए उपाध्यक्ष अब्दुल समद एडवोकेट ने बार बैंच में सामंजस्य बनाकर कार्य करने का आश्वासन दिया।

 

प्रमाणपत्र वितरण के साथ हुआ समापन
रोहाना कलां। आईपीएल फाउंडेशन के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत राइज फाउंडेशन द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम का समापन समारोह आज किसान समृद्धि केन्द्र, आईपीएल शुगर यूनिट, रोहाना कलां में सम्पन्न हुआ। समारोह के दौरान कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले 40 ग्रामीण इंटर्न्स को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि लोकेश कुमार (यूनिट हेड) अरविन्द (गन्ना विभाग प्रमुख), राकेश कुमार तिवारी संजीव चौधरी (डिप्टी मैनेजर, गन्ना विभाग), मुनीर (प्रोजेक्ट हेड, राइज फाउंडेशन), एवं सतवीर सिरोही (कार्यक्रम समन्वयक) मंचासीन रहे। मुख्य अतिथि लोकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा “हमारी यूनिट सदैव किसानों और युवाओं के हित में कार्यरत रही है। इस कार्यक्रम के माध्यम से इंटर्न्स को व्यावहारिक प्रशिक्षण तथा डाटा कलेक्शन की महत्ता से परिचित कराया गया है, जो उनके भविष्य के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।”

 

मातृ दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मातृ दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने शानदार प्रस्तुति देकर मां के प्रति आपने भाव प्रकट किए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा द्वारा मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात रसायन विज्ञान प्रवक्ता प्रेरणा पाल ने मां के महत्त्व प्रकाश डालते हुए बताया कि मां बच्चे के लिए प्रथम शिक्षक होती है। मातृ दिवस माता को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। एक मां का आँचल अपनी संतान के लिए कभी छोटा नही पड़ता। मां का प्रेम अपनी संतान के लिए इतना गहरा और अटूट होता है कि मां अपने बच्चे की खुशी के लिए सारी दुनिया से लड़ लेती है। एक मां का हमारे जीवन में बहुत बड़ा महत्व है, मां के बिना ये दुनिया अधूरी है। मातृ दिवस मनाने का प्रमुख उद्देश्य मां के प्रति सम्मान और प्रेम को प्रदर्शित करना है। इस अवसर पर प्राइमरी विंग के नन्हे मुन्ने बच्चों ने नृत्य नाटिका एवं भाषण के माध्यम से मां के प्रति अपने प्रेम को प्रकट किया। संगीत शिक्षक अमित शर्मा ने मां के प्रेम से अच्छादित गीत प्रस्तुत कर सभी को भाव विभोर कर दिया। प्राइमरी अध्यापिका शोभना ने भी मां के महत्त्व के विषय ने विस्तार से जानकारी दी। प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने समस्त विद्यालय परिवार को मातृ दिवस की शुभकामनायें प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षक महेश कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

 

चेयरपर्सन ने विजेताओं कोकिया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। गायत्री परिवार द्वारा बच्चों में भारतीय संस्कृति और संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का पुरस्कार वितरण समारोह रुड़की रोड स्थित विश्वकर्मा सभा भवन में सम्पन्न हुआ। समारोह की मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक विधि-विधान से यज्ञ-हवन के साथ हुआ, जिसमें मीनाक्षी स्वरूप ने भी भाग लिया। उन्होंने देश में शांति, समृद्धि और विजय की कामना के साथ आहुतियां अर्पित कीं। इसके पश्चात उन्होंने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मीनाक्षी स्वरूप ने अपने संबोधन में कहा कि “ऐसे आयोजन भारतीय संस्कृति और मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह मेरे लिए गौरवपूर्ण क्षण है कि मैं ऐसे संस्कारयुक्त वातावरण में उपस्थित हूं।” उन्होंने गायत्री परिवार के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे संस्कार, संस्कृति और साधना की दिशा में एक सार्थक कदम बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता जगदीश पांचाल, मंत्री कपिल देव अग्रवाल की पत्नी अनु अग्रवाल, व्यापारी नेता जनार्दन विश्वकर्मा, सभासद रजत धीमान सहित कार्यक्रम की संयोजिका रुक्मिणी भारद्वाज, डॉ. रामनिवास और गायत्री परिवार के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

 

किसान नेता धर्मेंद्र मलिक का अभिनंदनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन( अराजनीतिक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक द्वारा भारतीय सैनिकों के लिए 51 लाख रुपए, 1000 कुंतल गेहूं व 5000 यूनिट ब्लड देने की घोषणा पर आज संयुक्त हिंदू मोर्चा के तत्वाधान में अनेक हिंदू संगठन,सामाजिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें भगवा पगड़ी व पटका पहनाकर उनका अभिनंदन किया
आज शिवसेना व संयुक्त हिंदू मोर्चा के दर्जनों प्रतिनिधि उनके निवास स्थान पर पहुंचे और इनका अभिनंदन करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के लिए लड़ रहे जवानों के लिए इनकी घोषणा बहुत ही सराहनीय है एक और जहां किसान परिवारों के युवक सेना के रूप में देश की सरहदों की रक्षा कर रहे हैं वही किसान नेता धर्मेंद्र मलिक ने यह घोषणा करके राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया है इनके इस पुनीत कार्य मे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेंगे ध्
इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मालिक ने कहा कि आज सभी संगठनों ने आकर जो हमारा हौसला बढ़ाया है वह सभी बधाई के पात्र हैं जनपद के हिंदू व सामाजिक संगठनों ने जब भी आवश्यकता पड़ी किसान आंदोलनो में हमारा साथ दिया व किसान आंदोलनो में भागीदारी रही है हिंदू संगठनों का हमेशा ही किसान आंदोलन में विशेष सहयोग रहा है इस अवसर पर मुख्य रूप सेरू- संयुक्त हिंदू मोर्चा अध्यक्ष मनोज सैनी,डॉक्टर योगेंद्र शर्मा प्रदेश महासचिव शिवसेना, लोकेश सैनी मंडल अध्यक्ष शिवसेना,पंकज भारद्वाज हिंदू जागरण मंच, हरिओम त्यागी अध्यक्ष त्यागी महासभा, अनूप सिंह राठी मंत्री आर्य समाज,बागेश् अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष हिंदू महासंघ, मुकेश आर्य प्रधान आर्य समाज,शलभ गुप्ता अध्यक्ष संयुक्त व्यापार संघ,अखिलेश पुरी जिला प्रभारी संयुक्त हिंदू महासंघ, अजय कुमार विश्व हिंदू परिषद, अमरीश त्यागी मंडल उपाध्यक्ष शिवसेना, राजू सैनी राष्ट्रीय महासचिव साक्षी वेलफेयर ट्रस्ट, पुष्पेंद्र सैनी मंडल उपाध्यक्ष शिवसेना,दिनेश गोयल प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल , विकास अग्रवाल पूर्व नगर अध्यक्ष बजरंग दल, आशीष शर्मा नगर अध्यक्ष हिंदू क्रांति सेना, संजय गोयल मंडल उपाध्यक्ष शिवसेना, सचिन जोगी सनातनी हनुमान सेना,अखिलेश शर्मा जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय परशुराम परिषद, हरीश पालीवाल जिला अध्यक्ष हिंदू महासंघ, मनोहर चौधरी आदि उपस्थित रहे।

 

सैनिकों की दीर्घायु की कामना के साथ बांटा प्रसाद
मुजफ्फरनगर। पहलगाम में पर्यटकों पर टेरर अटैक के बाद भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान और आतंकी ठिकानों पर किये गये ऑपरेशन सिंदूर के बाद से लगातार दुश्मन देश के साथ छिड़ी जंग में अपनी भूमिका निभाने वाले भारतीय सेना के सैनिकों की दीर्घायु की कामना के लिए नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नई मंडी में प्रसाद वितरित करते हुए लोगों को राष्ट्रवाद की भावना से ओत प्रोत किया। नई मंडी स्थित चौडी गली में द्वादशी के अवसर पर कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित किया गया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में नगरपालिका परिषद् की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के पहुंचने पर व्यापारियों ने उनका स्वागत किया। यहां पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने अपने हाथों से लोगों को कढ़ी चावल का प्रसाद वितरित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए खुशी जताई और बधाई देने के साथ ही इसके बाद दुश्मन देश पाकिस्तान के साथ चल रही जंग में उतरे भारतीय सैनिकों के दीर्घायु और विजयी होने की कामना भी की। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि आज भारतीय सेना पाकिस्तान के खिलाफ मजबूती से डटी हुई है और भारत के नागरिकों को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे हमलों को सेना द्वारा नाकाम किया जा रहा है। देश में तनाव और संकट का दौर चल रहा है। ऐसी घड़ी में देश के हर नागरिक को अपनी सरकार और सेना के समर्थन में सहयोग के लिए खड़ा होना चाहिए। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों द्वारा भारतीय सैनिकों की लंबी आयु की कामना करते हुए प्रसाद वितरण करने की सराहना करते हुए कहा कि यह एक पुनीत कार्य है और इससे राष्ट्रवाद की भावना मजबूत होगी। कहा कि आज जो सैनिक बॉर्डर पर पाकिस्तान के खिलाफ लड़ रहे हैं, उनके संघर्ष और बलिदान के कारण ही हम अपने देश में सुरक्षित हैं, बेफिक्र होकर अपनी दिनचर्या में व्यस्त हैं। ऐसे में हमारा कर्तव्य है कि हम अपने सहयोग और समर्थन से लगातार सेना का मनोबल बढ़ाने का काम करें। इस अवसर पर मुख्य रूप से शलभ गुप्ता, जनार्दन विश्वकर्मा, विजय बाटा, कपिल अरोड़ा, अमित अरोड़ा, अमित जैन, अंकुर जैन, पंकज जैन, )षि धीमान कालू, गिरीश पाहुजा, रचित बंसल, नरेश बंसल, मदन मोहन बंसल, अमित वर्मा, राजेश भाटिया, देवेन्द्र जैन, गौरव कुमार, प्रखर, मनीष जैन आदि व्यापारी मौजूद रहे।

 

एसपी देहात ने किया समाधान दिवस का आयोजन
भोपा। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल द्वारा थाना भोपा पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान महोदय द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारीध्कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समस्त अधिकारीध्कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर तहसीलदार जानसठ, नायब तहसीलदार, सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारीध्कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

बुद्ध पूर्णिमा और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मनाया
मुजफ्फरनगर। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर में बुद्ध पूर्णिमा और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की पूर्व वेला बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती पारूल चौधरी जी ने छात्राओं को महात्मा बुद्ध के जीवन से परिचित कराया और बताया की जीवन की हजारों लड़ाइयॉ जीतने से अच्छा है तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के बारे में आचार्य श्रीमान नीशू जी ने बताया कि 11 मई 1998 के दिन भारत ने अपना दूसरा सफल परमाणु परीक्षण किया था। यह परमाणु परीक्षण पोखरण राजस्थान में किया गया था। यह सफल परमाणु परीक्षण श्प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी श्जी के प्रतिनिधित्व में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉक्टर वंदना शर्मा जी ने सभी को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए आगामी प्रथम मासिक परीक्षा की तैयारी के महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया। इस अवसर पर संभाग निरीक्षक श्रीमान जगबीर शर्मा जी उपस्थित रहे , जिन्होंने सभी आचार्यों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति अपनें शिक्षण में अपनाने का सुझाव दिया। कार्यक्रम के अंत में आचार्या श्रीमती रितु गोयल जी ने संभाग निरीक्षक जी का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में सभी आचार्य बंधु – बहिनों के साथ समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

 

हर्षोल्लास के साथ वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का जन्म दिवस मनाया
खतौली। आर्य समाज शिवपुरी में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का जन्म दिवस बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आर्य समाज के जिला प्रधान सत्येंद्र आर्य ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप ने भारी बीहड़ जंगलों में रहना स्वीकार किया बच्चों ने घास के रोटी खाई लेकिन मुगल सम्राट अकबर के सामने अधीनता स्वीकार नहीं की। उन्होंने अपनी 20000 सेना के साथ अकबर के 80000 सेना से युद्ध किया और हल्दीघाटी के युद्ध में अकबर की सेना के दांत खट्टे कर दिए। भारत माता ने समय-समय पर ऐसे वीरों को जन्म दिया है। हमें ऐसे वीरों पर गर्व है। प्रधान जगदीश सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक और हाथी राम प्रसाद ने बहुत बड़ा साथ दिया था। पशु होकर भी बहुत स्वामी भक्त थे और अंत समय तक महाराणा प्रताप की सेवा की थी। अजेश आर्य ने कहा कि महाराणा प्रताप ने 28 वर्ष की आयु में ही गद्दी संभाल ली थी उन्होंने 1568 से लगाकर 1597 तक निरंतर युद्ध करते हुए अपने स्वाभिमान को बचाई रखा और भारत के नाम को रोशन किया। विधर्मियों की दास्ता स्वीकार नहीं की। कार्यक्रम में रामानंद आर्य भगवान सिंह आर्य चरण सिंह आर्य धीरेंद्र आर्य सुनील वर्मा राजेंद्र खारी मास्टर जयपाल सिंह मावी आयुष आर्य आदि सदस्य शामिल रहे। इस अवसर पर अमर शहीद और मेरठ की क्रांति के जननायक धन सिंह गुर्जर कोतवाल के प्रति भी नमन किया गया इस अवसर पर संपन्न यज्ञ में वेद मंत्रों के द्वारा राष्ट्रहित की आहुतियां दी गई।

 

राष्ट्रहित चिन्तन बैठक में राकेश टिकैत ने पदाधिकारियों को दिए दिशा निर्देशMuzaffarnagar News Rakesh Tikait
मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन और देश का किसान देशहित में हर संभव तरीके से सरकार के साथ है चौधरी राकेश टिकैत के द्वारा टिकैत निवास मुजफ्फरनगर पर भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर चौधरी नवीन राठी सहित अन्य पदाधिकारीयों को दिशा निर्देश दिए कि वर्तमान में देशकाल और वातावरण को देखते हुए प्रत्येक गांव में भारतीय किसान यूनियन द्वारा राष्ट्रहित चिंतन बैठकों का आयोजन किया जाएगा और किसानों द्वारा देश हित में उनकी सामर्थ्य के अनुसार सहभागिता की कार्य योजना तैयार की जाएगी उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान युद्ध को देखते हुए यदि भविष्य में देश में अनाज, दलहन,तिलहन आदि की कमी नहीं होने दी जाएगी और राहत कोष सहायतार्थ आर्थिक सहभागिता और रक्तदान की आवश्यकता हुई तो देश का किसान पीछे नहीं हटेगा चौधरी नवीन राठी ने कहा कि हाई कमान के निर्देशों का पालन करते हुए प्रत्येक गांव में बैठकों का आयोजन किया जायेगा और देश हित और राष्ट्र भक्ति को लेकर भारतीय किसान यूनियन द्वारा एक बड़ा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा और संगठन द्वारा देश हित में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी और साथ ही किसान समस्याओं पर मंथन सहित 15 मई 2025 को किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि के अवसर पर सिसौली में होने वाले कार्यक्रम को लेकर भी विचार विमर्श किया जाएगा यह जानकारी भारतीय किसान यूनियन जिला मिडिया प्रभारी चौधरी शक्ति सिंह के द्वारा दी गई चौधरी शक्ति सिंह ने यह भी बताया कि आज भारतीय किसान यूनियन किसान क्रांति के जिला अध्यक्ष रहे प्रशांत राठी निवासी ग्राम बधाई कला द्वारा अपने पद व संगठन से त्यागपत्र देकर चौधरी राकेश टिकैत के समक्ष पहुंच कर भारतीय किसान यूनियन टिकैत में आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की और बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के पद चोन पर चलकर संगठन की सेवा करने के लिए आश्वस्त कराया इस अवसर पर ही ठाकुर दीपांकर चौहान निवासी दाहोड को खतौली ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से चौधरी नवीन राठी जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर चौधरी संजीव खोखर मंडल उपाध्यक्ष चौधरी अशोक घटायन मुरादाबाद मंडल प्रभारी आयुष नरवाल युवा मंडल सचिव बलराम सिंह एनसीआर उपाध्यक्ष मांगता प्रधान खुडडा चौधरी रामपाल सिंह अंकित मलिक युवा ब्लॉक अध्यक्ष चरथावल संदीप कुमार धीरेंद्र चौधरी आदि व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे

 

नवनियुक्त एसएसपी से की शिष्टाचार भेंट
मुजफ्फरनगर। जिले में नवनियुक्त एसएसपी संजय कुमार वर्मा से हिंदू संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने आज उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। शिष्टाचार भेंट करने वालों में हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पंवार साधु अरुण प्रताप सिंह मनोज पाटिल पवन मित्तल सुरेंद्र मित्तल डॉ संजीव शर्मा अजेश गुर्जर टीटू गुर्जर डॉ राजकुमार वर्मा शामिल रहे 

 

कार्यवाही की मांग
खतौली। स्थानीय महिला रिपोर्टिंग चौकी मे थाना खतौली के ग्राम खेड़ी कुरैश की एक महिला ने चौकी मे एक तहरीर देते हुवे ग्राम के ही एक शिरफिरे युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है! महिला ने तहरीर मे बताया है कि उसकी बेटी कि शादी शीघ्र ही होने वाली है परन्तु ग्राम का ही एक शिरफिरा युवक समीर पुत्र इकरामुदीन मेरी पुत्री को परेशान कर रहा है और शादी न करने की धमकी दे रहा है महिला का कहना है कि इस युवक ने स्टाग्राम पर मेरी बेटी के फोटो एडिट करके डाल रखे है जिसमे आधा अपना और आधा मेरी बेटी का है अब वह हमें ब्लैक मेल करके धमकी दे रहा है कि अपनी बेटी की शादी मुझसे करो नहीं तो इसका अंजाम बुरा होगा ! अतरू उक्त महिला ने इस युवक के खिलाफ पुलिस से कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग करते हुवे इससे निजात दिलवाने की मांग की हैं !

 

 

न्यू वैल्किन पब्लिक स्कूल में मनाया गया मातृ दिवस
मुजफ्फरनगर। जट मुझेड़ा स्थित न्यू वैल्किन पब्लिक स्कूल मे मातृ दिवस माताओं के त्याग और बलिदान के सम्मान में उल्लास पूर्ण ढंग से मनाया गया।कार्यक्रम मे राज्य मन्त्री सहित गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर किया गया। सर्वप्रथम अरमन कौर व करमन कौर ने मां सरस्वती की वंदना में एक सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। “मेरी प्यारी मां “गाने पर काकुल, ईशानी, रूही ,अनुष्का, प्रियांशी ,अवनी चौधरी, तुलसी, आराध्या राठी आदि छात्राओं ने मन को मोह लेने वाला नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा एलकेजी की छात्रा अनाया व यूकेजी की छात्रा वाणी और अवनीत कौर ने सुंदर कविता पाठ किया।“तू ही तो जन्नत मेरी” गाने पर युवराज, अवनी चौधरी, तान्या चौधरी, वाणी सैनी, राधिका, ऋषिका, हादया, तृप्ति, पलक, काव्या सिंह, अरनव आदि ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। कक्षा आठवीं की छात्राओं ने मातृ दिवस पर एक सुंदर लघु नाटिका प्रस्तुत की। जिसमे सांची, निधि, मानवी आदि ने भाग लिया। कक्षा 6 से 12वीं तक के बच्चों ने मातृ दिवस पर माता के लिए सुंदर-सुंदर ग्रीटिंग कार्ड बनाएं। और अपने माता के लिए अपने प्यार और प्रशंसा को व्यक्त करने वाले भाषण दिए। कुछ बच्चों ने अपने माता के लिए नृत्य और संगीत की प्रस्तुति भी दी । अध्यापिका मोनिका सिंघल ने माताओं के लिए‘ सुंदर गीत प्रस्तुत किया ।“तू कितनी अच्छी है, तू कितनी प्यारी है’ गाना कक्षा आठवीं की छात्रा निधि ने गाकर सभी दर्शकों का मन मोह लिया । प्राइमरी सेक्शन और प्रथम से लेकर पांचवी कक्षा तक के छात्र – छात्राओं की माताओं को रंगारंग कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया गया।
राज्य मंत्री कपिल देव जी ने माताओं के महत्त्व के बारे में अपने विचार प्रकट किये कैप्टेन प्रवीण चौधरी ने बताया कि सभी माताए बच्चो के खान पान पर ध्यान दे प् उन्हें पौस्टिक खाना खिलाये समाज सेवक अमित पटपटिया ने बताया कि माताओं को अपने बच्चो में अच्छे संस्कार देने चाहिए जिससे कि वे बड़ो का सम्मान करे प् विद्यालय के उपाध्यक्ष के के आनंद ने मातृ दिवस के विषय में जानकारी देते हुए बच्चों को मां की ममता के महत्व के बारे में बताया कि मां के समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता तथा सभी माताओं को धन्यवाद दिया । कार्यक्रम को सफल बनाने में रीना चौधरी, मीना त्यागी, मोनिका सिंघल, सोनिया जैन श्रद्धा व विद्यालय के समस्त शिक्षकों- शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + eighteen =