समाचार (Muzaffarnagar News)
अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड
बुढ़ाना। थाना बुढाना पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री जब्त करते हुए अवैध शस्त्रों का निर्माण करने वाले व विक्रय करने वाले 03 शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार किये। जिनके कब्जे से भारी मात्रा में बने-अधबने अवैध शस्त्र व अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये। अपर पुलिस महानिदेशक “मेरठ जोन मेरठ” एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक “सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर” के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढाना एवं थाना प्रभारी थाना बुढाना के नेतृत्व में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। थाना बुढाना पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली कि सठेडी नहर पुलिया से विज्ञाना कट मेरठ करनाल हाईवे की ओर जाने वाले रास्ते पर मेरठ-करनाल हाइवे से 500 मी0 पहले पडने वाले खण्डहर में अवैध शस्त्र निर्माण का कार्य किया जाता है। उक्त सूचना पर थाना बुढ़ाना पुलिस मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची जहां 03 व्यक्तियों शाहरुख पुत्र रियासत निवासी ग्राम पिठलौखर थाना सरधना, जावेद पुत्र दाउद निवासी ग्राम नंगला थाना रतनपुर, गुफरान उर्फ पप्पू पुत्र इकलाख निवासी ग्राम पिठलौखर थाना सरधनाद्वारा अवैध शस्त्र निर्माण का कार्य किया जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की घेराबन्दी कर तथा भागने का मौका दिये बिना आवश्यक बल प्रयोग कर मौके से तीन अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से भारी मात्रा में बने-अधबने अवैध शस्त्र तथा अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। वांछितध्फरार अभियुक्तगण दिपांशु पुत्र तेज सिंह निवासी ग्राम शेरगढी, मेरठ है। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हमारा एक संगठित गिरोह तथा हम लोग अवैध शस्त्र बनाने का कार्य करते हैं। हम लोग जगह बदल-बदल कर अवैध शस्त्रों का निर्माण करते हैं जिससे पुलिस की पकड़ में ना आयें। हमलोग इस सुनसान जगह पर अवैध शस्त्रों के निर्माण का कार्य कर रहे थे तथा निर्मित किये गये शस्त्रों को मांग के आधार पर सप्लाई करते थे। हमलोग ग्राहकों की मांग के आधार पर भी अवैध शस्त्रों का निर्माण करते हैं। हम लोग अवैध शस्त्रों का निर्माण कर अपने साथी दिपांशु उपरोक्त को देते हैं वो इन्हे उंचे दामों पर आगे सप्लाई करता है तथा मुनाफे के पैसों को हमलोग आपस में बांट लेते हैं। हम लोगों ने काफी असलाह तैयार कर लिये थे तथा जो अध-बने तमंचे हैं उन्हे तैयार कर रहे थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया। अभियुक्तगण द्वारा अवैध शस्त्रों का निर्माण व सप्लाई करना स्वीकार किया। पकडे गये शातिरों के कब्जे से 02 बंदूक 315 बोर, 02 बन्दूक 12 बोर, 01 पोनिया 12 बोर, 11 तमंचे 315 बोर , 04 तमंचे 12 बोर, 06 अधबने तमंचे, 04 नाल 12 बोर, 05 नाल 315 बोर, 15 कारतूस 12 बोर
10 कारतूस 315 बोर, शस्त्र निर्माण के उपकरण (02 हथौड़ी, 01 छैनी, 01 लोहा काटने की आरी, 20 आरी ब्लेड, 01 सरिया, 01 स्प्रिंग, 22 रिपिट, 06 बर्मा पेंच, 01 नाल में बोर करने का उपकरण, 01 लकडी का गुटका, 01 ड्रिल आदि) बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 आनन्द देव मिश्रा, उ.नि. संदी कुमार, ललित कुमार, किशनपाल सिंह, आशीष कुमार, छविकान्त सिंह, है0का0 संजय कुमार, सुनील कुमार, हरीश पाल सिंह, शिवकुमार, का. विजय कुमार, नकुल सांगवान थाना बुढाना शामिल रहे। थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के अपराधी है तथा पूर्व में भी अवैध शस्त्रों के निर्माण का कार्य करते रहे हैं। थाना बुढाना पुलिस द्वारा इनके विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है तथा इनके द्वारा कहां-कहां व किसे अवैध शस्त्रों की सप्लाई की है इसकी भी जानकारी की जा रही है। इसके साथ ही वांछितध्फरार अभियुक्त दिपांशु उपरोक्त की गिरफ्तारी के लिये भी सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा उक्त सराहनीय कार्य करने वाली थाना बुढ़ाना पुलिस टीम को 20,000- रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया तथा उक्त सराहनीय कार्य में मुख्य रूप से कार्य करने वाले प्र0नि0 बुढ़ाना श्री आनन्द देव मिश्र, उ0नि0 श्री सन्दीप कुमार, उ0नि0 श्री ललित कसाना, है0का0 संजय व का0 नकुल को नगद पुरूस्कार से पुरूस्कृत कर सम्मानित किया गया।
डीएम-एसएसपी ने सुनी समस्याएं
जानसठ। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा तहसील जानसठ पर किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन। जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा महोदय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर द्वारा तहसील जानसठ पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 सुनील तेवतिया, क्षेत्राधिकारी जानसठ श्री यतेन्द्र नागर, क्षेत्राधिकारी भोपा डा0 रविशंकर सहित अन्य पुलिस, प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यालय पर हुई बैठकः मंत्री कपिल देव, पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी संग किया आगामी कार्यक्रमों पर विचार मंथन
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, इसमें शहर के विकास के साथ ही पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर मंथन हुआ।
इस बैठक में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप, चारों मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, नंदकिशोर, अमित शास्त्री, दीपक मित्तल मुख्य रूप से मौजूद रहे।
बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, मंत्री कपिल देव और नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ नगर की विकास योजनाओं, जनसरोकार से जुड़ी समस्याओं और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में संगठन को मजबूत करने और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रतिब(ता जताई।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि शनिवार को गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं के साथ संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ ही इसके लिए योजना, रचना एवं पिछले कार्यक्रमों पर चर्चा हुई, जिसमें पार्टी संगठन की एकजुटता और समर्पण की झलक देखने को मिली, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चलाए जा रही जनहितैषी एवं लोककल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा के आगामी प्रस्तावित कार्यक्रमों के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी दायित्व सौंपे गये। बैठक में मुख्य रूप से महामंत्री रोहिल वाल्मीकि, उपाध्यक्ष राजीव सिंह, बिजेंद्र पाल, संजय गर्ग, शरद शर्मा, रोहताश पाल, रेणु गर्ग, सुधीर खटीक, सुनील दर्शन के अलावा पालिका सभासद कुसुमलता पाल, ममता बालियान, रितु त्यागी, राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, योगेश मित्तल, अमित शर्मा, अमित पटपटिया, रजत धीमान, हिमांशु कौशिक, प्रशांत गौतम, नवनीत गुप्ता, अर्जुन प्रजापति एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लोकसभा में राष्ट्रीय स्थानीय निकाय अध्यक्ष सम्मेलन की विशेष बैठक में पालिकाध्यक्ष ने किया प्रतिभाग
मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत-2047 संकल्प को पूर्ण करने के लिए देश के नगरीय निकायों को बड़ी भूमिका निभाने को तैयार करने के उद्देश्य से हरियाणा में आयोजित किये गये देश के प्रथम राष्ट्रीय स्थानीय निकाय अध्यक्ष सम्मेलन में देश के प्रमुख नगर निगमों के महापौर और नगरपालिका परिषद्ों के अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया, इसमें नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप भी शामिल रहीं। वो मुजफ्फरनगर की पहली चेयरपर्सन बनीं, जिनके द्वारा संसद भवन में आयोजित सम्मेलन में प्रतिभाग कर देश और दुनिया के प्रमुख शहरी निकायों के बेस्ट वर्किंग प्रेक्टिस को समझा और प्रशिक्षण पाया।
नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि लोकसभा एवं हरियाणा विधानसभा के समन्वय में गुरूग्राम के मानेसर स्थित आईसीएटी सेंटर में दो दिवस राष्ट्रीय शहरी स्थानीय निकाय अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन हुआ। शुक्रवार को इसका समापन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कैपेसिटी बिल्डिंग पर जोर दिया। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिधा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश एवं हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अलावा अन्य प्रमुख वक्ता भी शामिल रहे, जिन्होंने नगर निकायों को सशक्त, पारदर्शी व जनहितकारी बनाने के लिए अपने विचार साझा किए और नगर निकायों की भूमिका पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। उनका संबोधन हम सभी निकाय जनप्रतिनिधियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा।
सम्मेलन के समापन के उपरांत सभी निकाय अध्यक्षों को दिल्ली स्थित पार्लियामेंट हाउस का भ्रमण कराया गया। संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा का भ्रमण यादगार रहा। लोकसभा में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सम्मेलन के अंतर्गत एक विशेष शिष्टाचार बैठक आयोजित की गई। इसमें देशभर से प्रमुख नगर पालिका अध्यक्ष व नगर निगमों के महापौर उपस्थित रहे। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि संसद में आयोजित इस विशेष बैठक का अनुभव खास रहा। यहां विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए नगर निकायों की भूमिका, चुनौतियाँ व भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श करते हुए निकायों को अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
कहा कि उनके लिए यह अनुभव एक गौरव का विषय रहा, पहली बार मुजफ्फरनगर पालिका से कोई चेयरमैन संसद तक पहुंची है। यहां पर हमें देश और दुनिया के निकायों में नवाचार के माध्यम से हो रहे विकास और कार्यों से अपने शहर का स्वरूप बदलने की प्रेरणा और मार्गदर्शन मिला। इस सम्मेलन में सामने आई निकायों की बेस्ट प्रैक्टिस को हम यहां लागू करने का प्रयास करेंगे। मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि केन्द्र सरकार ने शहरों के स्वरूप बदलने के लिए दुनिया के कुछ विशेष शहरों के निकायों की बेस्ट प्रैक्टिस को यहां लागू करने के लिए स्पेन के साथ एमओयू किया है और इसमें निकायों के लिए एक अर्बन चौलेंज फंड शुरू किया गया है। हम प्रयास करेंगे कि इस फंड के लिए अपनी पालिका को क्वालीफाई करायें। हमारा प्रयास रहेगा कि हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूर्ण करने के लिए समर्पित नगर सेवा के माध्यम से सशक्त भारत निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर पायें।
परिचयात्मक बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। केशव मंडल में नवनियुक्त पदाधिकारी की परिचयात्मक बैठक व सम्मान समारोह मीडिया प्रभारी केशव मंडल विनीत धीमान के निवास पर हुई जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व जिलाअध्यक्ष विजय शुक्ला जी एव वरिष्ठ भाजपा नेता पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल रहे जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीनंदकिशोर ने की ,कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला जी जगदीश पांचाल, सभासद रजत धीमान ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को माला पहनकर उनका स्वागत किया जिसमें मंडल महामंत्री अमन तोमर उपाध्यक्ष वैभव त्यागी मयंक त्यागी मंडल मंत्री उज्जवल मित्तल ,अनुज पाल कोषाध्यक्ष पियूष त्यागी मीडिया प्रभारी विनीत धीमान महामंत्री सोशल मीडिया प्रभारी हिमांशु गोयल आईटी संयोजक राहुल वर्मा का स्वागत समारोह किया कार्यक्रम में सुशील धीमान राकेश धीमान जनार्दन विश्वाकर्मा,मनोज शुक्ला अंकित काणघ्घ्वाल ,अभिषेक त्यागी अभिषेक शर्मा स्वागत समारोह मैं उपस्थित रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एसपी सिटी व एसडीएम सदर ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक नगर व एसडीएम सदर द्वारा तहसील सदर पर किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन। जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत व एसडीएम सदर श्रीमती निकिता शर्मा द्वारा तहसील सदर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारीध्कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया।
ग्राम प्रधानों, चौकीदारों तथा समाजसेवी और कावंड शिविर संचालकों के साथ की बैठक
पुरकाजी। प्रमुख सचिव एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी, मुजफ्फरनगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-1, सदर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना पुरकाजी में थाना प्रभारी के साथ ग्राम प्रधानों, चौकीदारों तथा समाजसेवी और कावंड शिविर संचालकों के साथ कानून व्यवस्था एवं अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री से संबंधित जानकारी साझा करने हेतु बैठक की गई। आहूत बैठक में उपस्थित सभी लोगों को आबकारी निरीक्षक द्वारा अपना सी0यू0जी0 मोबाईल नम्बर एवं आबकारी विभाग का टोल फ्री नम्बर उपलब्ध कराते हुए अपील की गयी कि यदि किसी भी व्यक्ति को अवैध शराब के निर्माणध्बिक्री आदि से सम्बन्धित कोई भी सूचना प्राप्त होती है, तो वह तत्काल उनके मोबाईल नम्बर पर अवगत करायें। सूचना उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जायेगा।
बस की चपेट में आने से मौत
पुरकाजी। बस की चपेट मे आकर बाईक सवार एक युवक की मौत हो गई तथा उसका भाई घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सूत्रों के अनुसार कस्बे के मौहल्ला हलवाईयान निवासी आदिल फरीदी व उसका छोटा भाई आबिद फरीदी बाईक द्वारा नई मन्डी के बागोवाली में लगने वाली साप्ताहिक पैठ मे जा रहे थे कि बाईक सवार ये दोनो भाई जैसे ही खडका वाला बाग चौराहा के समीप पहुंचे कि इसी बीच बस की चपेट मे आकर बाईक सवार आदिल फरीदी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका छोटा भाई आबिद घायल हो गया। इस हादसे के बाद आरोपी बस चालक अपनी बस सहित मौके से फरार हो गया। इस दौरान मौके पर एकत्रित भीड ने इसकी सूचना पुलिस को दी तथा घायल हो उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। परिजनो ने बताया कि ये दोनो भाई कस्बे मे तथा पैठ मे बूरा पताशे बेचने का काम करते है।
टूटी बिजली लाइन दे रही हादसे को न्यौता
जानसठ। बिजली विभाग की घोर लापरवाही एक बड़े हादसे का सबब बन सकती है। मोहल्ला काजियान की गली में और एक मकान के ठीक सामने बिजली की तारें टूटकर नीचे गिर गई हैं, जिससे यहाँ बच्चों और राहगीरों की जान को गंभीर खतरा बना हुआ है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि बरसात के इस मौसम में खुले में पड़ी बिजली की तारों से करंट लगने का डर कई गुना बढ़ गया है। यह जानते हुए भी कि थोड़ी सी बारिश या नमी किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है, बिजली विभाग पूरी तरह से निष्क्रिय बना हुआ है। शिकायत किए जाने के घंटों बाद भी बिजली विभाग की कोई भी टीम अभी तक मौके पर नहीं पहुँची है। विभाग की ये असंवेदनशीलता और उदासीनता स्थानीय लोगों के गुस्से का कारण बनी हुई है। जानसठ के लोग लगातार विद्युत विभाग से गुहार लगा रहे हैं कि वो इस गंभीर स्थिति का तुरंत संज्ञान ले और जल्द से जल्द टूटी हुई बिजली लाइन को ठीक करे, ताकि कोई अनहोनी न हो जाए। बिजली विभाग के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये पर कस्बावासी तंज कसते हुए कह रहे हैं कि शायद विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
खेत तालाब योजना की किसान के खाते में जायेगी धनराशि
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के घटक पर ड्रॉप मोर क्रॉप उपघटक अदर इंटरवेंशन के तहत वर्ष जल संचयन के लिए खेत तालाब योजना वित्तीय वर्ष 2025 26 के क्रियान्वयन को जनपद में कुल 16 लघु तालाब का लक्ष्य निर्धारित है। इनमें से 9 सामान्य श्रेणी , 6 सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली एवं 1 अनुसूचित श्रेणी के लिए लघु तालाब के लक्ष्य हैं। इस पर 50 प्रतिशत अनुदान की धनराशि 52500 रूपए दो किस्तों में डी बी टी के माध्यम से कृषक के बैंक खाते में भुगतान की जाएगी। सामान्य श्रेणी के लक्ष्य (कुल भौतिक लक्ष्य का 60 प्रतिशत) के लिए वह कृषक पात्रता की श्रेणी में आयेंगे जिन्होने पूर्व में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित नहीं किया हैं, लेकिन अब खेत तालाब के निर्माण के साथ सूक्ष्य सिंचाई प्रणाली स्थापित करने के लिए सहमत हैं। ऐसे कृषकों को खेत तालाब का अनुदान तभी देय होगा जब वह सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित करने के लिए उद्यान विभाग का त्रिपक्षीय अनुबंध सत्यापन के समय उपलब्ध कराएंगे। सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली स्थापित ( कुल भौतिक लक्ष्य का 40 प्रतिशत) लक्ष्य के लिए वह कृषक पात्रता की श्रेणी में आयेंगे जिन्होने आवेदन की तिथि तक विगत 7 वर्षों में उद्यान या कृषि विभाग के माध्यम से अपने खेत पर सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली का स्थापना किया हो एवं वह वर्तमान समय में चालू स्थिति में हो। भूमि संरक्षण अधिकारी प्रमोद सिरोही ने बताया किसान भाई विभागीय पोर्टलपर बुकिंग कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।
खतौली तहसील में सुनी जन समस्याएं
खतौली। एडीएम फाइनेंस गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसडीएम खतौली राजकुमार भारती एवं तहसीलदार खतौली सतीश चंद्र बघेल, सीओ खतौली राम आशीष यादव तथा अन्य विभागों के सभी सक्षम अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित रहे। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को सुना गया एवं प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण किए जाने हेतु सभी सक्षम विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता से संपर्क अवश्य किया जाए तथा मौके की फोटोग्राफ भी शिकायत प्रक्रिया के साथ में संलग्न किए जाएं।
फूड सेफ्टी कनेक्ट एप किया चस्पा
मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने विशेष अभियान के तहत कई दुकानों से मिश्रित दूध और पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा। इसके अतिरिक्त कांवड़ मार्ग पर स्थित होटल और ढाबों का निरीक्षण कर फूड सेफ्टी कनेक्ट एप को चस्पा कराया। सहायक आयुक्त खाद्य अर्चना धीरान के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवकुमार मिश्र के नेतृत्व में टीम ने अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने राधे कृष्ण मिल्क डेरी गंगा रामपुर से पनीर और मिश्रित दूध नमूने लिए।इसके बाद आनंदपुरी स्थित इसके पश्चात जतिन और विशाल डेरी से पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला लखनऊ भेज दिया है। नमूनों की जांच में मिलावट मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार, मनोज कुमार सम्मिलित रहे।
कांवड़ यात्रा पर नशा मुक्त भारत के लिए निकली युवाआें की टोली
मुजफ्फरनगर। वैसे तो श्रावण माह शुरू होने में अभी कई दिन शेष है लेकिन इस बार युवाओं की टोलियां श्रावण माह से पूर्व ही कावंड लेकर अपने शिवालयों की ओर बढ रही है। कांवड़ यात्रा इस बार एक विशेष संदेश लेकर आई है। बागपत जिले के डोलचा गांव के 12 युवाओं ने देश को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया है। 11 जुलाई से शुरू हुई इस यात्रा में युवा हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर बाबा चकबंदी धाम तक पैदल चलेंगे। युवाओं के साथ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी चल रही है। इसमें खाने-पीने का सामान रखा गया है। ट्रॉली पर लगे पोस्टर और बैनर पर लिखा है – नशीली जिंदगी ऊँचे शौक, आगे जिंदगी, पीछे मौत। कांवड़ मार्ग पर इन युवाओं की टोली ने सबका ध्यान खींचा। कंधों पर गंगाजल की कांवड़ और होठों पर भोलेनाथ के जयकारे के साथ ये युवा अपनी यात्रा पर निकले हैं। इस अनूठी पहल ने धार्मिक श्रद्धा के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया है। युवाओं का यह प्रयास नशामुक्त भारत के लिए एक सकारात्मक कदम है। उनकी यह यात्रा समाज को नशे के खिलाफ जागरूक करने का माध्यम बन गई है।
एसडीएम सदर ने तहसील सदर में सुनी जनसमस्याएं
मुजफ्फरनगर। तहसील दिवस पर अधिकारियों ने जनसुनवाई कर समस्याओं का समाधान कराया।
शासन के निर्देशों के अनुपालन में प्रत्येक माह के पहले व तीसरे शनिवार को तहसील समाधान दिवस आयोजित किया जाता है। जिसका उददेश्य जनसमस्याओं का समाधान कराना है। इसी संदर्भ में आज जनपद की समस्त तहसीलों पर तहसील समाधान दिवस आयोजित हुआ। तहसील समाधान दिवस पर एसडीएम सदर निकिता शर्मा एवं सीओ नई मन्डी रूपाली राय, तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड आदि अधिकारियों ने तहसील दिवस पर पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सूना तथा उनका समाधान कराया। तहसील दिवस मे भूमि विवाद सम्बन्धी,सडक व खडंजे के निर्माण, नाली विवाद, रास्ता विवाद आदि विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को अधिकारियों द्वारा सुना गया तथा उनका समाधान कराया गया।
पर्यावरण संरक्षण का छात्राओं ने पौधे लगाकर दिया संदेश
मुजफ्फरनगर। जनपद में भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी में ईको क्लब की ओर से पौधरोपण किया गया। पर्यावरण विभाग से कक्षा नौ अैर 10 ने अपना प्रोजेक्ट पूरा करते हुए सुंदर गमलों में कलाकृति की और उन्हें आकर्षक बनाया। कक्षा 9 की छात्राओं ने पौधे लगाए। इसमें इको क्लब प्रमुख दीप्ति तिवारी व पर्यावरण प्रमुख दुर्गेश नंदिनी कौशिक व कला प्रमुख रेशु ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। फिर सभी छात्राओं ने उन गमलों को संरक्षण हेतु उन्हें उद्यान विभाग को सौंपा। शालिनी ठाकुर, प्रधानाचार्या वंदना शर्मा मौजूद रही।
एडीएम प्रशासन व एसपी देहात ने सुनी समस्याएं
बुढ़ाना। अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण , मुजफ्फरनगर द्वारा तहसील बुढ़ाना पर किया गया सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन। जनसमस्याओं को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री संजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा तहसील बुढ़ाना पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारीध्कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारीध्कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारीध्कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी बुढ़ाना मोनालिसा जौहरी, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह, क्षेत्राधिकारी फुगाना सुश्री ऋषिका सिंह सहित अन्य पुलिस, प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के पश्चात अधिकारीगण द्वारा 01 पेड़ मां के नाम अभियानष् के तहत तहसील बुढ़ाना परिसर में पौधारोपण किया गया।
त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस बल के साथ किया फ्लैगमार्च
बुढ़ाना। आगामी पर्व एवं त्यौहारो को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद में कानून एवं शान्ति व्यस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजफ्फरनगर द्वारा थानाक्षेत्र बुढ़ाना में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। फ्लैग मार्च उपरांत महोदय द्वारा थाना बुढ़ाना पर नियुक्त विवेचकों का लिया गया अर्दली रूम, दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश। आगामी पर्व एवं त्यौहारो के दृष्टिगत जनपद मुजफ्फरनगर में कानून एवं शान्ति व्यस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा थानाक्षेत्र बुढ़ाना के प्रमुख चौराहो, बाजारों, संवेदनशील स्थानों तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को लगातार भ्रमणशील रहकर पेट्रोलिंग करने, ड्रोन के माध्यम से छतों एवं संवेदनशील स्थानों की निगरानी करने, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक बुढ़ाना आनन्द देव मिश्र सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। निरीक्षण उपरांत थाना बुढ़ाना पर नियुक्त विवेचकों का अर्दली रूम किया गया। अर्दली रूम के दौरान थानों पर लम्बित विवेचनाओं, महिला सम्बन्धी अपराध, प्रार्थना पत्रों, वांछित/वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के विषय में जानकारी करते हुए सभी विवेचकों को लम्बित विवेचनाओं के निष्पक्ष निस्तारण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही सभी अधिकारीध्कर्मचारीगण को थानाक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ व सट्टा की पूर्णतः रोकथाम करने, शातिर अपराधियों/हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन करने तथा आम जनता से शालीनतापूर्ण व्यवहार करने, महिला सम्बन्धी अपराधों की जाँचकर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही करने व थाना क्षेत्र में नियमित रूप से पैट्रोलिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। तदोपरान्त गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को कड़ाई से पालन करने एंव अवैध खनन, पशु, वन तथा भूमाफियाओं को अभियान चलाकर चिन्हित कर उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कडी कानूनी कार्यवाही करने तथा हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चेकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया। अंत में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
प्रधानमंत्री चाय वाला रेस्टोरेंट खुलाः पीएम की विचारधारा से प्रेरित है आनर
मुजफ्फरनगर। सिसोना गांव में दिल्ली-देहरादून हाईवे (एनएच-58) पर एक अनोखा रेस्टोरेंट आकर्षण का केंद्र बन गया है। इस रेस्टोरेंट का नाम है प्रधानमंत्री चाय वाला। इसके मालिक अभिषेक सिंह पवार जयपुर, राजस्थान के रहने वाले हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े अभिषेक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा से प्रेरित हैं। पहले वे चंडीगढ़ में कपड़ों का शोरूम चलाते थे। व्यापार में नुकसान के बाद उन्होंने अयोध्या में प्रधानमंत्री चाय वाला रेस्टोरेंट खोला था। राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण में उनका रेस्टोरेंट चला गया। हिम्मत नहीं हारी और तीन महीने पहले मुजफ्फरनगर में नई शुरुआत की। यह रेस्टोरेंट अब यात्रियों के लिए सेल्फी पॉइंट भी बन गया है। रेस्टोरेंट में 10 रुपए से लेकर 200 रुपए तक की विभिन्न प्रकार की चाय मिलती है। अभिषेक का मानना है कि चाय के जरिए वह देश को जोड़ने का काम कर सकते हैं। उनका कहना है कि जब देश का प्रधानमंत्री एक चाय वाला बन सकता है, तो वह भी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।


