News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

ट्यूबवैलों पर चोरी से हड़कम्पंMuzaffarnagar News
रोहाना। देवबन्द सहारनपुर स्टेट हाइवे किनारे बसे रोहाना इलाके में इन दिनों किसानो को टारगेट बना अज्ञात चोर एक के बाद एक वारदाते कर इलाके की शांति भंग कर रहे है जहां गत दिनों कई किसानो की ट्यूबवेलों पर अज्ञात चोरों ने मोटर ,स्टाटर,विधुत केबिल आदि की चोरी कर सनसनी फैला दी थी तो वहीं अब किसानो के खेतों में लगे विधुत ट्रांसफार्मरों से कीमती तेल भी निकाल रहे है । दिन निकलते ही किसान के ट्रांसफार्मर में चोरी की वारदात से इलाके में जहां  सनसनी फैल गई तो वहीं मोके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ भी लग गई थी उधर सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच पड़ताल की तो वहीं किसानो का आरोप है कि इलाके में पहले भी कई चोरी की घटनाओं को अज्ञात चोरो ने अंजाम दिया है लेकिन स्थानीय पुलिस एक भी वारदात नही खोल पाई। खबर यूपी के जनपद मुजफ्फरनगर से है जहां दिन निकलते ही थाना शहर कोतवाली इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब रोहाना चैकी क्षेत्र के गांव रोहाना कला के जंगल से अज्ञात चोरों ने किसान के ट्रांसफार्मर से ही कीमती सामान चुरा फरार हो गए। दिन निकलते ही किसान ऋषीराज त्यागी की ट्यूबवेल पर रखे ट्रांसफार्मर में चोरी होने से इलाके में जहां हड़कंप मच गया तो वहीं अनंन-फानन में बड़ी संख्या में किसान मौके पर जुट गए। उधर सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है और मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।  यहां पीड़ित किसान ऋषीराज त्यागी का कहना है कि आए दिन यहां जंगलों में चोरी की वारदाते हो रही है और स्थानीय पुलिस चैन की नींद सो रही है यहां मुजफ्फरनगर में दिन निकलते ही रोहाना कला गांव के जंगल मे अज्ञात चोर ट्यूबवेल पर रखा ट्रांसफार्मर का सामान ही चोरी कर ले गये घटना से इलाके के किसानो में खासा रोष पनप गया।  उधर मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुँचकर गुस्साए किसानो को शांत किया तो वहीं मामले की तहकीकात में जुटी है यहां ग्रामीणों का खुला आरोप है कि स्थानीय पुलिस सहित यूपी 112 डायल रात्रि में गस्त नहीं करती जिसका आलम यह है कि अब अज्ञात चोर उनकी ट्यूबवेलों से बिजली के समान सहित ट्रांसफार्मरों से भी चोरी कर रहे है।
पीड़ित किसानों का कहना है कि गांव रोहाना कला से पिछले 15 दिनों में करीब 3 ट्रांसफार्मर चोरी कर क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने सनसनी फैला दी है उन्होंने कहा कि मामले में पुलिस जल्द कार्यवाही करे और ऐसे चोरों को पड़कर उनका सामान भी बरामद कराये।  थाना शहर कोतवाली क्षेत्र की रोहाना चैकी अंतर्गत गांव रोहाना कला के जंगल का है पूरा मामला।।

 

कार्यक्रम का  विकास भवन सभागार में लाइव प्रसारण देखा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी के कर कमल द्वारा रुपए 42000 करोड  से भी ज्यादा बजट की प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना एवं दलहन आत्मनिर्भरता योजना का शुभारंभ दिल्ली के पूसा के ऑडिटोरियम पर किया गया.इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देश के जनपद मुख्यालयों तथा तहसील मुख्यालयों पर सभी कृषि विभाग व अन्य कृषकों से जुड़े विभाग के अधिकारियों तथा पशुपालन विभाग के अधिकारियों एवं मैत्री कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में देखा गया. कार्यक्रम का  विकास भवन सभागार में लाइव प्रसारण देखा गया. जिसमें माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा , कौशल विकास, एवं उद्यमशीलता विभाग  उत्तर प्रदेश सरकार  कपिल देव अग्रवाल जी द्वारा मैत्री कार्यकर्ताओं को स्वरोजगार किट के रूप में पशुपालन विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई ए आई किट तथा प्रमाण पत्र तथा कृषि विभाग द्वारा कृषकों को सरसों के मिनी किट निशुल्क वितरित किए गए. कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री वीरपाल निर्वाल, किसान मोर्चा से  राजू अहलावत, जिलाधिकारी श्री उमेश कुमार मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी श्री कमल किशोर कंडारकर, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र गुप्ता, उपनिदेशक कृषि विभाग श्री प्रमोद कुमार सिरोही, जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया,सहायक निदेशक मत्स्य  श्रीमती टमटा एवं जिला पंचायत के सदस्य श्री अमित रावल जी तथा सैकड़ो की संख्या में पशुपालन विभाग से आए कर्मचारी,पशु चिकित्सा अधिकारी, माननीय, कार्यकर्ता सहित जनपद के कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

 

2100 से अधिक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास का सीधा प्रसारण दिखाया
मुजफ्फररनगर। कृषि विज्ञान केन्द्र, चित्तौड़ा के परिसर पर किसानों को ”पीएम धन धान्य कृषि योजना” और ”दलहन आत्मनिर्भरता मिशन” का शुभारम्भ एवं कृषि अवसंरचना कोष, पशुपालन, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र की 2100 से अधिक परियोजनाओं का उद्धघाटन एवं शिलान्यास का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कायक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा कृषि और सम्बध क्षेत्रों से सम्बन्धित 42,000 करोड से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। ”पीएम धन धान्य कृषि योजना” का उद्देश्य कृषि उत्पादकता बढ़ाना और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को अपनाना है। इसके अतिरिक्त, ”दलहन में आत्मनिर्भरता मिशन” लक्ष्य दालों की उत्पादकता में सुधार करना है।  कार्यक्रम का शुभारम्भ केन्द्र के प्रभारी अधिकारी डा0 यशपाल सिंह जी द्वारा किसानों के स्वागत के साथ-साथ कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी देकर किया गया।  केन्द्र के अन्य वैज्ञानिकों ने किसानों की जिज्ञासाओं को शान्त किया व उन्हें खेती से सम्बन्धित जानकारी किसानों से साझा की। केन्द्र की फसल वैज्ञानिक डा0 रीना ने कहा कि “फसल अवशेष जलाना न केवल मिट्टी की उर्वरता को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि वायु प्रदूषण को भी बढ़ाता है। अतः आवश्यक है कि किसान वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर फसल अवशेषों का समुचित प्रबंधन करें”। कार्यक्रम को सफल बनाने में केन्द्र के वैज्ञानिक डा0 सौम्या पाण्डेय, डा0 रीना, डा0 पूजा, डा0 संजीव कुमार एवं श्री उत्तम राठी ने योगदान दिया। कार्यक्रम में विभिन्न गॉंवों के 111 कृषक एवं कृषक महिलओं ने भाग लिया।

 

भव्य जागरण का आयोजन
रोहाना। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे-59 स्थित रोहाना कस्बे  के सिद्धिविनायक बैंक्विट हॉल में शनिवार शाम को श्री खाटू श्याम बाबा के भव्य जागरण का आयोजन किया। आयोजनकर्ता बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि यह कश्यप परिवार की ओर से हर साल के भांति इस साल भी भव्य जागरण का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे करीब 5 हजार भक्तों के आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि श्री श्याम बाबा का दरबार, व म्यूजिक सिस्टम  चंडीगढ़ से मंगाया गया है। जिसमे श्रद्धालु भजन सुनकर मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।  आपको बता दे बिजेंद्र कश्यप गांव रोहाना खुर्द के निवासी है। और सन 2002 में उन्होंने गांव से चंडीगढ़ जाकर अपना बिजनेस शुरू किया था। जिसके बाद बाबा श्याम का इन पर इतना आशीर्वाद बरपा कि ये दिन दो गुनी, व रात चैगनी तरक्की करने लगे। और जब से ये श्रीश्याम खाटू वाले बाबा का हर वर्ष जगराता करवाते है। उन्होंने बताया की वे पहले चंडीगढ़ में भव्य जागरण का आयोजन कराते थे। और अब पिछले करीब दो वर्षों से अपने पैतृक गांव रोहाना खुर्द के सिद्धि विनायक बैंकेट हॉल में है भव्य जागरण का आयोजन करा रहे है। जिसमे करीब आसपास के सैकड़ो गावो से करीब 5 हजार लोग जागरण का आंनद लेने के लिए पहुँचते है। जागरण में भारत के कई हिस्सों से कलाकार आते है। जैसे कि कोलकाता, चंडीगढ़, हरियाणा दिल्ली आदि से दर्जनों कलाकार आकर श्रद्धालुओं का मन मोहक कर कई झांकिया प्रस्तुत करते है। इस दौरान मुख्य रुप विपुल त्यागी, बिजेन्दर कश्यप, बांटू बठिण्डा, शुभम रूपम कोलकाता, आरती, मयूर रस्तौगी दिल्ली, कमल नायक बठिण्डा, कुक्कू त्यागी, सतपाल सिंह, दिनेश कुमार, अमन आदि।

 

पटाखों के साथ दबोचाMuzaffarnagar News
खतौली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार चलाये जा रहे शातिर अपराधियो/वारण्टी/वांछित के धरपकड अभियान मे पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन मे एंव क्षेत्राधिकारी खतौली एंव प्रभारी निरीक्षक खतौली दिनेश चन्द्र के नेतृत्व मे थाना खतौली पुलिस  द्वारा चैकिंग के दौरान अभि0 शहादत पुत्र फारुक नि0 रोडबेज बस स्टैण्ड के पीछे इस्लामनगर को 06 पेटी जिनमें अवैध पटाखे अलग- अलग मार्का जिनका कुल वजन 173 कि0ग्रा0 के साथ  पुलिस चैकी भूड के सामने से  गिरफ्तार किया गया । वाछित अभि0 गण  विवेक पुत्र महेन्द्र नि0 नामालूम , सागर पुत्र नामालूम नि0 नामालूम व गिरफ्तार अभि0 शाहदत उपरोक्त से बरामदगी के आधार पर मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 तेजवीर सिंह (चै0ई0भूड), उ0नि0  प्रदीप नारायण, है0का0 धनेश, का0 प्रवीन।

 

 

शातिर गौकश दबोचेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 05 शातिर/वांछित गौकश अभियुक्तगण गिरफ्तार किये जिसमें से तीन पुलिस मुठभेड़ 03 घायल हो गये। उक्त अभियुक्तगणों के कब्जे से 02 मोटरसाईकिल व अवैध शस्त्र तथा गौकशी के उपकरण बरामद किये। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के0 मिश्रा व प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर उमेश रोरिया के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 09 अक्टूबर को थाना कोतवाली नगर को ग्राम खंजापुर के जंगल में कुछ अभियुक्तगण द्वारा गौकशी की घाटना की सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं तो अभियुक्तगण मौके से फरार हो गए थे तथा पुलिस द्वारा घटनास्थल से 03 कुंटल गौमांस तथा 01 काले रंग की क्रेटा गाड़ी मय फर्जी नम्बर प्लेट बरामद की गयी थी । उक्त घटना के सम्बन्ध में गौवध अधि0 पंजीकृत किया गया था तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी थी ।  10/11 अक्टूबर की रात्रि को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा दीदाहेड़ी चैराहा पर चेकिंग की जा रही थी तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्रांम खंजापुर में गौकशी करने वाले अभियुक्तगण बाननगर अण्डर पास के पास गोकशी करने की तैयारी कर रहे हैं । सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताए स्थान की घेराबंदी की गयी ।
 पुलिस टीम को देखकर अण्डरपास के पास खड़े 05 व्यक्ति पुलिसटीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए भागने लगे । बदमाशों द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर फायर किया गया । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 03 बदमाश सोनू उर्फ फरीद पुत्र खालिद, फुन्ना उर्फ नजर पुत्र खालिद, मुजफ्फर उर्फ काला पुत्र कय्यूम घायल हो गए तथा 02 बदमाशों फैसल पुत्र अफसर अली निवासी मिमलाना, तनवीर पुत्र सलीम निवासी दधेडू थाना चरथावल को कॉम्बिंग को दौरान गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्तगण के कब्जे से 02 मोटरसाइकिल, गौकशी के उपकरण तथा अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं । घायल अभियुक्तगण को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।  पकडे गये शातिरों के कब्जे से 02 तमंचे मय 02 जिंदा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 1 मस्कट मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 12 बोर, 02 नाजायज चाकू, गौकशी के उपकरण, 01 स्पलेण्डर मोटरसाइकिल नं0 यूके 08 एवी 5480, 1 स्पलेण्डर मोटरसाइकिल नं0 यूपी 12 एपी 1478 बरामद किया।  प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि 09 अक्टूबर को हमने  ग्राम खंजापुर के जंगल में गौकशी की थी तथा हम आज भी गौकशी करने के इरादे से जगह तलाश कर रहे थे परन्तु पुलिस ने पकड़ लिया । घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शातिर गौकश प्रवृत्ति के अपराधी हैं । थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 उमेश रोरिया, उ.नि. अनिल कुमार तोमर, शशि कपूर, नरेश सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, का. रहीस आजम, अरविंद, गौरव थाना कोतवाली नगर शामिल रहे ।

 

इनामी शातिर को दबोचाMuzaffarnagar News
बुढ़ाना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना बुढाना पुलिस द्वारा गौकशी के अभियोग में वांछित व 10000/- रूपये के इनामी अभियुक्त को दौराने पुलिस मुठभेड घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पकडे गये शातिर के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस 315 बोर एवं 01 स्पलेण्डर मोटरसाइकिल बरामद किया।  अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह एवं थाना प्रभारी बुढाना सुभाष बाबू अत्री के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस टीम द्वारा की गयी कार्यवाही।   थाना बुढाना पर सीएस एक्ट में अभियुक्त आस मौहम्मद उर्फ राठी पुत्र जिलेदीन नि0 ग्राम कल्याणपुरी थाना रतनपुरी मु0नगर वांछित चल रहा था ।
जिसकी गिरफ्तारी हेतु थाना बुढाना पर पुलिस टीम का गठन किया गया था। इसी क्रम में वांछित अभियुक्त आस मौहम्मद उर्फ राठी उपरोक्त पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 10000/- रूपये का इनाम घोषित किया गया था। थाना बुढाना पुलिस टीम ग्राम हुसैनपुर के जंगल में पटाखा फैक्ट्री के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग कर रही थी तभी चैकिंग के दौरान लुहसाना की तरफ से एक संदिग्ध स्पलेण्डर प्लस मोटर साईकिल आती दिखायी दी जिसे चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया। मोटरसाइकिल चालक पुलिस पार्टी को देखकर मोटर साईकिल को पीछे मोडकर भागने लगा, शक होने पर पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया गया। कुछ देर बाद मोटरसाइकिल सवार फिसल कर गिर गया तथा स्वंय को पुलिस टीम से घिरा देखकर मोटरसाइकिल को वहीं छोडकर थाना बुढाना पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर करता हुआ ईंख के खेत में घुस गया। थाना बुढाना पुलिस टीम द्वारा ईंख के खेत में काम्बिंग कर अभियुक्त को आत्मसमर्पण करने को कहा गया परन्तु अभियुक्त द्वारा इसे नजरअंदाज करते हुए पुलिस टीम पर रुक-रुक कर फायरिंग जारी रखी। थाना बुढाना पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें अभियुक्त घायल हो गया (अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी है)। घायल अभियुक्त की पहचान आस मौहम्मद उर्फ राठी पुत्र जिलेदीन नि0 ग्राम कल्याणपुरी थाना रतनपुरी मु0नगर के रुप में की गयी। अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी  व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।  पूछताछ मे अभियुक्त द्वारा बताया गया कि 05सितम्बर को उसने अपने साथियो क साथ मिलकर गौकशी की थी, मेरे अन्य साथी पकडे गये थे जिस कारण पुलिस द्वारा मुझे तलाश किया जा रहा था। मैं पुलिस से बचने के लिये इधर उधर छिप रहा था। आज कुरावा के रास्ते शामली जा रहा था कि चैकिंग के दौरान पुलिस ने पकड लिया।  गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 सुभाष अत्री, उ.नि. संदीप कुमार, ललित कुमार, दीपक कुमार, है. का. सुनील कुमार, नरज त्यागी, निर्वेश कुमार, संजय कुमार, का. राजवीर, इस्फाक थाना बुढाना शामिल रहे।

 

चैकिंग के दौरान शातिर वांरटी को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 01 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मु0नगर के नेतृत्व में जनपद मे वारन्टी एवं  वाँछित अपराधियों के विरूद्ध चलाये गये अभियान के दौरान थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम के द्वारा वारण्टी एक अभियुक्त कृष्णगोपाल पुत्र   रामशरण निवासी मौ0 गऊशाला  गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 मोहित  कुमार, का0 नवीन सैनी शामिल रहे।

 

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई
मुजफ्फरनगर । समाजवादी पार्टी द्वारा समाजवादी विचारधारा के महान चिंतक व स्वतंत्रता सेनानी लोकप्रकाश जयप्रकाश नारायण की जयंती हर्ष के साथ मनाई गई। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चैधरी एडवोकेट ने इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में कहा कि जयप्रकाश नारायण द्वारा जहां आजादी की लड़ाई जिस दृढ़ता से लड़ी गई उसी तरह आजाद भारत में भ्रष्टाचार के खिलाफ भी दृढ़ निश्चय के साथ बदलाव की क्रांति बढ़ाई इसलिए ही उनको लोकनायक कहा गया। सपा पदाधिकारियों ने उनके संघर्ष को नमन करते हुए कहा कि आज भी देश में नफरत फैलाने वालों के विरुद्ध तथा देश की एकता भाईचारे की मजबूती के लिए लोकनायक जयप्रकाश नारायण जैसे आंदोलन की देश को जरूरत है। समाजवादी पार्टी ही जयप्रकाश नारायण के पदचिह्नों पर चलकर समाजवादी विचारधारा की सरकार लाएगी। कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी, जिला उपाध्यक्ष पवन बंसल,धर्मेंद्र नीटू, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन,समाजवादी अंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव बसंत धारिया, जिला सचिव पवन पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सपा अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी सपा सभासद शहजाद चीकू सपा सभासद हसीब राणा,शशांक त्यागी, फरमान चैधरी,मीर हसन,रामपाल सिंह पाल,जोनी कुमार, लोकेंद्र कुमार,फिरोज अख्तर,टीटू पाल रमन, फैसल राणा एडवोकेट, हुसैन राणा सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

सडक किनारे मिला शव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।सडक किनारे युवक  का शव पडा देख दर्जनो राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।  
   मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की बुढाना मोड चैकी एरिया में युवक का शव पडा देख कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए। नागरिकों की सूचना पर पहंुची पुलिस ने भीड की मदद से मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। परन्तु शव की पहचान नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने भीड की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

 

डीएम-एसएसपी ने सुनी जनसमस्याएं
मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा थाना भोपा पर समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित।  उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में  जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी  कमल किशोर कंडारकर द्वारा थाना भोपा पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान अधिकारीगण द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारीगण द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त समाधान दिवस में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत बाजपेई, थाना प्रभारी भोपा मुनीश कुमार सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

 

निष्पक्ष जांच के बाद हो शिकायतों का निस्तारणः एसपी सिटीMuzaffarnagar News Police
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।पुलिस अधीक्षक नगर, द्वारा थाना नई मण्डी पर समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को किया गया निर्देशित। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना नई मण्डी पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। एसपी सिटी द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त समाधान दिवस में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान थाना प्रभारी नई मण्डी बृजेश कुमार शर्मा सहित पुलिस के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20830 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 16 =