News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

मंडी पुलिस ने घटना का किया खुलासाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने विगत 12/13 अगस्त की रात्रि को जानसठ रोड सहावली मोड पर सरिया सीमेन्ट की दुकान से 02 एलईडी व नगदी चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी सहित दो आरोपियों को चोरी की गई 02 एलईडी व चोरी की गई नगदी 04 लाख 500 रूपये बरामद किए हैं। पुलिस पकडे गए आरोपियां से पूछताछ मे जुट गई है।
पुलिस लाईन के सभागार मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी विनित जायसवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि विगत 12/13 अगस्त 2022 की देर रात कुछ अज्ञात चोरों ने थाना नई मन्डी के जानसठ रोड सहावली मोड पर सरिया सीमेन्ट की दुकान से 02 एलईडी व नगदी चोरी कर ली थी। जिसके सम्बन्ध मे थाना नई मन्डी पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। एसएसपी विनित जायसवाल ने बताया कि एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में व सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव के नेतृत्व मे अभियोग के शीघ्र अनावरण हेतु ठीमो का गठन किया गया था। जिसके चलते नई मन्डी पुलिस ने रेलवे रोड माल गोदाम के पास से 01 अभियुक्त व 01 बाल अपचारी को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया है। एसएसपी विनित जायसवाल ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए आरोपी ने अपना नाम कुलदीप पुत्र रामकिशोर निवासी मुरलीपुर गुलाब रोहटा रोड थाना कंकरखेडा,मेरठ बताया। आरोपी कुलदीप के खिलाफ शहर कोतवाली व नई मन्डी थाने पर विभिन्न धाराओं मे 04 मुकदमे दर्ज हैं। तथा बाल अपचारी के खिलाफ भी जीआरपी मुरादाबाद व थाना नई मन्डी पर 03 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम मे सब इंस्पैक्टर ज्ञानेन्द्र सिंह नागर,सब इंस्पैक्टर रामवीर सिंह, है.का.सुशील कुमार, का.मुनेन्द्र कुमार, का.इरफान, का.राजीव कुमार, का.लोकेन्द्र, का.रविश मौजूद रहे। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से की गई पूछताछ मे उन्होने बताया कि वे दोनो अपने साथी मोनू पुत्र प्यारे हाल पता साई धाम मन्दिर थाना सिविल लाईन के साथ मिलकर 12/13 की रात्रि को जानसठ रोड सहावली के नाले वाले रोड के किनारे सरिये सीमेन्ट की दुकान में घुसकर आफिस मे रखी मेज की रेक से लगभग साढे चार लाख रूपये व 2 एलईडी चोरी कर लाए थे। प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव, इंस्पैक्टर नई मन्डी सुशील कुमार सैनी आदि मौजूद रहे।

 

जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएंMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) कलैक्ट्रेट स्थित कार्यालय में जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने जनता दरबार आयोजित कर जनता जर्नादन की समस्याओं का निस्तारण कराया गया। कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत जनता जर्नादन की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि कब्जाग् पेंशन से सम्बन्धित राशन कार्ड से सम्बन्धित साफ-सफाई आदि से सम्बंधित शिकायतो को गंभीरता पूर्वक सुना गया। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण िंसह द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी को बख्शा नही जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि समस्त अधिकारी अपने कार्यालय में ससमय जनसुनवाई का आयोजित करना सुनिश्चित करे।
शासन से प्राप्त निर्देशो के अनुरूप जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह द्वारा प्रत्येक दिन सर्वप्रथम अपने कार्यालय में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना जाता है जिसका गुणवत्तापरक निस्तारण करने हेतु अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है।

 

युवक ने की आत्महत्याMuzaffarnagar News
जानसठ।(Muzaffarnagar  News) क्षेत्र के गांव सालारपुर में एक युवक ने जंगल में खेतों के बीच खड़े पापुलर के पेड़ पर कपड़े का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पेड़ से लटका शव देखकर शोर मचाया देखते-देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लगी ग्रामीणों ने गांव के ही युवक के शव को पहचान लिया युवक सोनू पुत्र ओवमीर (25वर्ष) के रूप में हुई। परिजनों को सूचना पर मौके पर बुलाया सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे पेड़ से लटके शव को देखकर परिवार में कोहराम मच गया ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा परिजनों ने किसी भी कार्यवाही के लिए इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव परिजनों को सुपुर्द किया

 

 

हत्या प्रकरणः आरोपी अनीस की जमानत अर्जी रद
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) पावटी में पूर्व ग्राम प्रधान शराफत अली की हत्या के मामले में आरोपी अनीस की जमानत अर्जी जिला जज ने रद कर दी है
जिला जज चवन प्रकाश ने यह बताते हुए अर्जी रद कर दी की यह जमानत योग्य मामला नही है अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव शर्मा वादी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत त्यागी व फिरोज राणा ने पैरवी कर जमानत का विरोध किया गत १० जून २०२२ को पूर्व ग्राम परधान शराफत अली की हत्या करदी गई थी पुलिस ने धारा १४७, १४८, १४९, ३०२, ३०७, ४५२ व ५०६ के तहत मामला दर्ज किया।

 

बाबा अमरनाथ गुफा देखने उमड़े श्रद्धालु
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News) श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नई मन्डी वैदिक पुत्री पाठशाला के समीप स्थित माता वाले मन्दिर मे लगाई गई बाबा अमरनाथ जी की गुफा के दर्शनो के लिए श्रृद्धालूओं की भीड उमड पडी। शाम से देर रात तक सैकडो श्रृद्धालुओं ने पवित्र गुफा के दर्शन कर धर्मलाभ उठाया।
नई मन्डी वैदिक पुत्री पाठशाला इन्टर कॉलेज के समीप माता वाले मन्दिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा अमरनाथ की गुफा लगाई गई तथा कई अन्य सुन्दर-सुन्दर झांकिया सजाई गई हैं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम की सफलता हेतु मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री किशन छारिया, सचिव विनोद कुमार छारिया, कोषाध्यक्ष राहुल सिंघल,वरिष्ठ पदाधिकारी प्रमोद सिंघल, मुकेश छारिया,सचिन सिंघल,प्रतीक सिंघल के अलावा शंकीत जैन, अग्रिम सिंघल, आयुष, मनोज, नितिन, मुदित,विपुल, नमन,चरित्र आदि का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित सुधाकर भारद्वाज आचार्य, पंडित गिरधारीलाल शर्मा, सन्तू पंडित व अखिलेश कुमार आदि का मंदिर की साज सज्जा मे उल्लेखनीय सहयोग रहा।

 

समस्याएं सुन किया निस्तारित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)सीएमओ डा. महावीर सिंह फौजदार द्वारा जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओंध्शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।

 

पुलिस ने किया शातिर वांछित गिरफ्तार
खतौली। (Muzaffarnagar  News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा अपराधियो के विरूद्ध धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी खतौली के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के पर्यवेक्षण मे उ०नि० जितेन्द्र भाटी व उनकी टीम द्वारा वाछित अभि० व सुशील मूँछ को अपना भाई बताने वाला गौरव चौधरी पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम सरसवा थाना दौराला जनपद मेरठ को रोजवेज बस स्टैण्ड के सामने से गिरफ्तार किया गया ।

 

खतौली व मंसूरपुर थाने का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा देर रात्रि में थाना खतौली एवं मन्सूरपुर का औचक निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल देर रात्रि में थाना खतौली एवं मन्सूरपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान द्वारा महिला हेल्प डेस्क पर आवेदिका/आने वाली पीड़िता का नाम,पता आदि एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान का विवरण उल्लेखित के संबध में जानकारी की गयी तदोपरान्त थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचक कक्ष, साइबर क्राइम हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया। मालखाने में रखे शस्त्रों की साफ सफाई व रख रखाव का निरीक्षण किया व थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई। महोदय द्वारा त्यौहार रजिस्टर, टॉप-१० अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नये सिरे से टॉप-१० अपराधियो को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा शराब, मादक पदार्थ, खनन, पशु, वन भू-माफिया आदि माफियाओं के बारे मे जानकारी कर इस प्रकार के अपराधो में संलिप्त अभियुक्तों पर गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत की गई कार्यवाही तथा उनके विरुद्ध पंजीकृत किये गए गैंगस्टर अधि० के अभियोगो में वांछित अभियुक्तों की स्थिति की समीक्षा की गई। गैंगस्टर अधि० के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा १४(१) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चौकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा थानों पर मौजूद पुलिसकर्मियों से वार्ता की गयी तथा उनकी समस्याओं को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति अच्छा व्यवहार रखने एवं लम्बित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

 

जिला चिकित्सालय का प्रभारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)जिला चिकित्सालय का प्रभारी मंत्री व आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान मरीजों व तीमारदारों से की बातचीत जिला अस्पताल की व्यवस्थाओ का जायजा लिया । डॉक्टरो व सीएमओ से जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को लेकर की बातचीत आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने बताया कि जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की कमी है जिसको सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने हमें बताया है। हम शासन के सामने यह बात रखेंगे और जल्दी ही जिला चिकित्सालय में नए डॉक्टरो की तैनाती की जाएगी। आबकारी मंत्री के औचक निरीक्षण में डीएम चंद्र भूषण सिंह एसएसपी विनीत जयसवाल सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

 

 

मटकी सजावट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
जानसठं। (Muzaffarnagar  News)आर्यन इन्टर नेशनल पब्लिक स्कूल, नही में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर शा प्रतियोगिता, बाँसुरी प्रतियोगिता तथा मटकी सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सभी बच्चों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महत्व के बारे में बताया गया तथा उनके जीवन से सम्बन्धित बातों के बार में बताया गया प्रवन्धक श्रीमती सुशोभिता व प्रधानाचार्य श्री मनोज चौहान ने सभी बच्चों को जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी ।मटकी सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिव्या, शिवालिक हाउस से द्वितीय स्थान नबा व जानवी, अरावली व नीलगिरी हाउस से तृतीय स्थान समय, उदय गिरी हाउस तथा इन्शिया बोलगिरी हाउस से प्राप्त किया।
बाँसुरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रुति, अरावली हाउस से, द्वितीय स्थान अनुष्का, शिवालिक हाउस से तथा तृतीय स्थान पान किया। नीलगिरी- हाउस अँश उदयगिरी हाउस से, माही, राधा, कृष्ण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तान्या,
आरोही शिवालिक हाउस से तथा समृद्धि, अरावली हाउस से द्वितीय स्थान सिमर, नीलगिरी हाउस से आरव अरावली ष्हाउस से तथा तृतीय स्थान वैष्णवी, उदयगिरी हाउस से, इशिका नीलगिरी हाउस तथा अकक्षित अरावली हाउस ने प्राप्त किया।

 

मंदिर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जनपद सहित नगर क्षेत्र के सभी मंदिर बहुत सुन्दर तरीके से सजाये गए हैं। जन्माष्टमी पर्व को लेकर लोगो में अच्छा-खासा उत्साह बना हुआ है। पिछले करीब एक एक सप्ताह से मंदिरो मे साफ-सफाई, भगवान जी की सुन्दर-सुन्दर पोशाक तैयार कराने के अलावा साज सज्जा को लेकर मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं पुजारीगण पूरी तन्मयता से लगे हुए हैं।
श्री कृष्ण जनमाष्टमी के अवसर पर नई मन्डी भरतिया कालोनी स्थित श्री बालाजी धाम,श्री गणपति धाम मन्दिर, गांधी कालोनी स्थित श्री श्री गोलोकधाम मन्दिर,गांधी कालोनी स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर, नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाला मन्दिर, नदी घाट स्थित अति प्राचीन देवी मन्दिर,अंसारी रोड स्थित प्राचीन बोहरों का मन्दिर,नई मन्डी स्थित श्री द्वारकाधीश मन्दिर, नई मन्डी स्थित संकीर्तन भवन,नई मन्डी गुड रोड स्थित श्री राधा कृष्ण मन्दिर आदि विभिन्न मन्दिरो को रंगीन झालरों,लाईटो तथा हाईमास्ट,फूल मालाओं ,गुलदस्तों आदि से बहुत ही शानदार तरीके से सजाया गया है। जन्माष्टमी पर्व को लेकर श्रृद्धालुओ मे पूरा उत्साह बना हुआ है। अपने माता-पिता के साथ नन्हे-मुन्ने बच्चे मंदिरो के दर्शनो के लिए पहुंंचे। नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाले मन्दिर में कोरोना काल के पश्चात अमरनाथ जी की गुफा लगाई गई है। इसके अलावा कई अन्य मन्दिरो मे भी बहुत सुन्दर सुन्दर झांकिया लगाई गई है। त्यौहार के मददेनजर पालिका प्रशासन द्वारा साफ सफाई की उचित व्यवस्था की गई है। वहीं दूसरी और एसएसपी विनित जायसवाल के निर्देशो के चलते सभी मन्दिरों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। भीड के मददेनजर टै्रफिक पुलिस द्वारा जाम से मुक्ति को मुहिम जारी रखी गई है। जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिह के निर्देशो के अनुपालन में त्यौहार के दृष्टिगत विद्युत विभाग द्वारा पर्याप्त विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। ताकि रात को मन्दिरों मे दर्शन के समय विद्युत व्यवस्था बाधित ना हो। इतना ही नही गली-मौहल्लो मे मे जन्माष्टमी के त्यौहार को लेकर अच्छी-खासी रौनक रही। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गली मौहल्लो मे सुन्दर सुन्दर झांकिया लगाई।

 

युवती सडक हादसे मे घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar  News)सडक हादसे मे एक युवती बुरी तरह घायल हो गई। मौके पर एकत्रित भीड ने घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सूत्रों के अनुसार आज दोपहर के वक्त गांधी कालोनी मेन रोड के समीप सडक हादसे मे घायल हो गई। इस हादसे पर मौके पर एकत्रित नागरिको ने घायल युवती को उपचार के लिए निजी चिकित्सक के यहां भिजवाया।
सफाई कर्मचारी संघ ने सौपा ज्ञापन -मुजफ्फरनगर। सफाई कर्मचारी संघ,नगर पालिका परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र मचल के नेतृत्व मे टाउन हाल पहुंचे पदाधिकारियो व सदस्यो ने सफाईकर्मियो की विभिन्न समस्याओ को लेकर ईओ पालिका को एक ज्ञापन सौपा। ईओ पालिका को सौपे गए ज्ञापन मे अवगत कराया कि स्थायी/संविदा सफाई कर्मचारियों का 3 प्रतिशत एरियर,ठेका सफाई कर्मियो के वेतन का भुगतान,सेवानिवृत्त सफाई कर्मियो का उपादान का भुगतान,व समस्त वार्डो मे सफाई कर्मचारियो के हाजरी स्थल न होने के कारण हाजरी स्थल बनवाये जाने की मांग की।

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 − seven =