समाचार (Muzaffarnagar News)
श्यामप्रेमी विशाल गोयल का निधन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री खाटू श्याम सेवा समिति से जुडे विशाल गोयल की बीती देर रात सडक हादसे में हुई मौत से शहर मे शोक की लहर दौड गई। व्यापारी नेताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
मिली जानकारी के अनुसार नई मन्डी क्षेत्र की कूकडा रोड भरतिया कालोनी निवासी युवा व्यापारी एवं श्री खाटू श्याम सेवा समिति से जुडे वरिष्ठ पदाधिकारी विशाल गोयल पुत्र सुनील गोयल मोगा वाले बीती देर रात कार द्वारा अलमासपुर की और से आ रहे थे। कि अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर अलमासपुर चैक के समीप डिवाईडर से टकरा गई। बताया जाता है कि इस हादसे में कार का स्टेयरिंग पेट में लग जाने से उनकी अंात फट गई तथा नाक से बहुत अधिक खून निकल गया। चर्चा रही कि विशाल गोयल रूडकी में खाटू श्याम जी के कीर्तन में सम्मलित होने के लिए जा रहे थे। जिसके चलते उन्होने अपने साथियों को फोन कर अलमासपुर चैराहे पर बुलवाया था। कि इससे पहले यह हादसा हो गया। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहंुची। पुलिस ने घायल विशाल के परिजनों को जब इससे अवगत कराया तो घर में कोहराम मच गया। परिवारजन तथा रिश्तेदार तुरंत ही मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल विशाल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जहंा डाक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हे तुरंत ही मेरठ के लिए रैफर कर दिया। मेरठ में चिकित्सकों ने विशाल की हालत बिगडती देख नोएडा भिजवा दिया। जहंा अधिक रक्तश्राव के कारण युवा व्यापारी श्यामप्रेमी विशाल गोयल का निधन हो गया। उनके दुखद निधन से कोहराम मच गया तथा शहर में शोक की लहर दौड गई। दोपहर पश्चात पोस्ट मार्टम के बाद विशाल गोयल का शव उनके आवास पर पहंुुचा। नई मन्डी शमशान घाट पर विशाल गोयल का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान व्यापारी नेताओं, श्याम प्रेमियों सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। व्यापारी नेता संजय मित्तल ने श्याम प्रेमी विशाल गोयल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
03 अभियुक्तों को 24 घण्टे में किया गिरफ्तार
तितावी। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी फुगाना रुपाली राय चैधरी व थानाध्यक्ष तितावी श्री पवन कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना तितावी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि दिनांक 11 अक्टूबर को थानाक्षेत्र तितावी के ग्राम जसोई में दो समुदायों के बीच प्रेम विवाह को लेकर मारपीट हुई जिसमें 01 युवक घायल हुआ था। घायल युवक को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस सम्बन्ध में थाना तितावी पर कठोर धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 03 पुलिस टीमों का गठन किया गया। थाना तितावी की मिशन शक्ति पुलिस टीम द्वारा युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 03 अभियुक्तों को लाटियान पेट्रोल पम्प के सामने से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना तितावी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त बकार पुत्र नसीम अलवी, नईम पुत्र नसीम अलवी, नसीम अलवी पुत्र सलीम निवासी ग्राम जसोई थाना तितावी। पकडे गये शातिरों के कब्जे से प्रत्येक अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा (कुल 03 डंडे) बरामद किये। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में म0उ0नि0 रेनू चैधरी, उ.नि. जयप्रकाश भास्कर, दीपक, म.का. नीशू नरेश, म.का. पूजा, का. इमरत थाना तितावी शामिल रहे।
पटाखों में लगी आग से हुई महिला घायल
घटनास्थल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
खतौली। पटाखो में आग लगने से एक महिला घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही एसएसपी व एसपी सिटी मौके पर पहंुचे।
मिली जानकारी के अनुसार कस्बा खतौली के मौहल्ला ईस्लामनगर में आज दोपहर धूप मे सुखाने के लिए रखे गए पटाखों मे आग लगने से विस्फोट हो गया। इस हादसे से हडकम्प मच गया। पडौसियों सहित अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गए। मौहल्लावासियों की सूचना पर आनन-फानन में सीओ खतौली रामाशीष यादव व इंस्पैक्टर थाना खतौली दिनेश चन्द्र मय फोर्स के मौके पर पहंुचे। इसी बीच मामला संज्ञान मे आते ही एसएसपी संजय वर्मा ने मौके पर पहंुच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तुरंत ही घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। बताया जाता है कि आज दोपहर के वक्त मौहल्ला ईस्लामनगर निवासी करीब 32 वर्षीया अरशी पत्नि ईसरार अपने मकान की छत पर पटाखे सुखा रही थी कि इसी बीच अचानक उक्त पटाखों मे आग लग गई। बताया जाता है कि पटाखों मे आग लगने से हादसे के तहत महिला अरशी घायल हो गई। जिसे अस्पताल भिजवाया गया। जहंा से डाॅक्टरो ने उसे उपचार के लिए मेरठ रैफर कर दिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मामले की जंाच-पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा।
पुलिस ने मुठभेड़ में दो शातिर वाहन चोर को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय स्तर के 02 शातिर वाहन चोर अभियुक्तगण किए गए गिरफ्तार किए हैं। पुलिस मुठभेड़ 01 अभियुक्त घायल हो गए। उनके कब्जे से चोरी की 01 स्विफ्ट कार मय फर्जी नम्बर प्लेट, 01 एसीएम, 02 नम्बर प्लेट, 01 लॉक डिकोडर, 02 मोबाईल आदि तथा अवैध शस्त्र बरामद किए हैं। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा भोपा पुल के पास बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही थी । चेकिंग के दौरान बागोंवाली की तरफ से तेज गति से आ रही 01 गाड़ी को रुकने का इशारा किया गया तो चालक द्वारा कार न रोककर बैरियर से बचते हुए वापस मेरठ रोड की तरफ भागने लगे । संदिग्ध होने का शक होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त कार का पीछा किया गया तो कार सवार व्यक्ति संगम होटल के पास से बिलासपुर की तरफ जाने वाले रास्ते पर मोड़कर भागने लगे । कुछ दूरी पर जाकर सड़क किनारे गड्ढा में कार का पहिया फंस जाने के कारण 02 व्यक्ति कार से उतर कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे । बदमाशों के फायर से पुलिस टीम बाल दृबाल बची तथा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी । परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर फायर किया गया । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुस कर आथ्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश शहजाद पुत्र दिलशाद (दाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है ) घायल हो गया तथा दूसरा बदमाश शादाब पुत्र दिलशाद को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी की 01 स्विफ्ट कार मय फर्जी नम्बर प्लेट, 01 एसीएम, 02 नम्बर प्लेट, 01 लॉक डिकोडर, 02 मोबाईल तथा अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्त शहजाद पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम महलकी थाना जानसठ हाल पता जैन नगर कस्बा व थाना खतौली ( घायल ), शादाब पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम महलकी थाना जानसठ हाल पता जैन नगर कस्बा व थाना खतौली है। जिनके कब्जे से 01 स्विफ्ट कार न0 डीएल 3 सीबी सी 5525 मय फर्जी नम्बर प्लेट (चोरी की) , 1 ए0सी0एम0, 01चाबी लॉक डिकोडर, 02 अदद नम्बर प्लेट, 02 तमंचे मय 02 जिन्दा व 01 खोका कार0 315 बोर, 02 मोबाईल बरामद किया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया कि हम लोग लॉक डिकोडर की सहायता से गाड़ियों के लॉक तोड़कर गाड़ी चोरी कर लेते थे तथा चोरी की गयी गाड़ियों को अलग-अलग स्थानों पर बेचकर अवैध धन अर्जित करते थे । बरामद स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को हमारे द्वारा दिल्ली बॉर्डर के चोरी किया गया था तथा आज पुनः कोई घटना कारित करने की फिराक में घूम रहे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया । गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर/वाहन चोर प्रवृत्ति के अपराधी हैं । थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अभियुक्तगण के कब्जे से बरामद कार के बारे में गहनता से जांच करते हुए अभियुक्तगण को विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
पीसीएस-प्री परीक्षा 23 केंद्रों पर हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिला पुलिस प्रशासन की सुव्यवस्थाओं के बीच पीसीएस-प्री परीक्षा सकुशल एवपं शांतिपूर्ण तरीके सम्पन्न हुई। परीक्षा काल के दौरान डीएम-एसएसपी सहित समस्त अधिकारी क्षेत्र में भ्रमणशील रहे तथा परीक्षा केन्द्रों पर पहंुच कर निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूर्व में सुनिश्चित पीसीएस-प्री परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 12 अक्टूबर 2025 को जनपद के 23 परीक्षा केन्द्रो पर दो पारियों सुबह साढे 9 बजे से साढे ग्यारह बजे तक एवं द्वितिय पारी में दोपहर ढाई बजे से साढे चार बजे तक पीसीएस-प्री परीक्षा सम्पन्न हुई। परीक्षा काल के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा, सीडीओ कमल किशोर कंडारकर, एडीएम प्रशासन संजय सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार, सिटी मजिस्टेªट पंकज प्रकार राठौर, डीआईओएस, एसडीएम सदर आदि अधिकारियों ने परीक्षा केन्दा्रे पर पहंुच कर निरीक्षण किया तथा पीसीएस-प्री परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु 23 सैक्टर मजिस्टेªट, 23 स्टेटिक्स मजिस्ट्रैट, 03 जोनल मजिस्टैªट, 01 सुपर मजिस्टैªट नियुक्त रहे।
तीन शातिर ठगों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा ईडी/सीबीआई के अधिकारी बनकर वादी को डिजीटल अरेस्ट कर 33,33,000/- रुपयों की ठगी करने वाले गिरोह के 03 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार किये। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 06 मोबाईल फोन, 06 बैंक पासबुक, 21 डेबिट कार्ड, 01 चैक बुक, 01 पेन कार्ड, 03 आधार कार्ड तथा 14 सिमकार्ड बरामद किये। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के क्रम में उक्त प्रकरण में समस्त तकनीकी कार्यवाही साइबर थाने पर नियुक्त महिला पुलिस टीम द्वारा की गयी। डिजीटल अरेस्ट करने वाले इस गिरोह के 02 सदस्यों को दिनांक 18सितम्बर व 01 सदस्य को 26 सितम्बर को गिरफ्तार किया जा चुका है। अपर पुलिस महानिदेशक “मेरठ जोन मेरठ” एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक “सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर” के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी अपराध सुश्री ऋषिका सिंह एवं थाना प्रभारी साइबर क्राइम श्री सुल्तान सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि दिनांक 11सितम्बर को वादी द्वारा थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि उनके फोन पर एक कॉल आयी जिसमें स्वंय को टीआरएआई/ईडी का अधिकारी बताते हुए कहा गया कि आपके द्वारा कैनरा बैंक में खाता खुलवाया गया है, जिसमें अवैध धन का लेन- देन बडी मात्रा में आपके द्वारा किया गया है, जिसके सम्बन्ध में थाना दरियागंज दिल्ली पर आपके विरुद्ध शिकायत/अभियोग दर्ज किया गया है, जबतक आपकी जाँच होगी तबतक आपको डिजीटल अरेस्ट किया जाता है। इसके बाद दरियागंज पुलिस थाना, दिल्ली का लोगो लगा व्हाटसएप काल वादी पर आया, जिसमें अपने आपको दरियागंज थाने का सीबीआई अफसर बताया तथा उपरोक्त केनरा बैंक के खाते में अवैध धन के लेन-देन की बात कही तथा इस बाबत वादी मुकदमा से एक प्रार्थना पत्र लिखवाकर लिया कि उसके द्वारा कोई भी अवैध गतिविधि नहीं की गयी है, इसके उपरान्त सीबीआई अफसर का व्हाटसएप काल आया, जिसपर भी सीबीआई का लोगों लगा था, इसके द्वारा भी वही बात दोहराई गयी तथा वादी मुकदमा से फिर लिखित में एक प्रार्थना पत्र लिया गया तत्पश्चात माननीय न्यायालय का स्व्ळव् लगा नम्बर से व्हाटसएप काल आया जिनके द्वारा अपने आप को माननीय न्यायालय का जज बताते हुए खातों में अवैध लेनदेन की बात कही गयी तथा माननीय न्यायालय के सील मोहर लगे हुए एक कूट रचित लैटर पीडीएफ के माध्यम से मुकदमा वादी को भेजी गयी, जिसमें डिजीटल अरेस्ट होने जैसी बातें लिखी थी तथा केस को पूरा खत्म करने के नाम पर वादी को डरा धमकाकर तथा भय में डालकर 33.33 लाख रुपये ठग लिये। इस प्रकार वादी मुकदमा से ईडी/सीबीआई माननीय न्यायालय के न्यायाधीश बनकर वादी को मनी लाड्रिंग के फर्जी मामले में फंसाकर डिजीटल अरेस्ट करते हुए 33,33,000/- रूपयों की धोखाधडी की गयी वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना साइबर क्राइम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मामला पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 18 सितम्बर 2025 को उक्त घटना को कारित करने वाले 02 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया था। उक्त अभियोग में 01 अभियुक्त प्रकाश में आया जिसे दिनांक 25 सितम्बर 2025 को सूरत से गिरफ्तार किया गया। गिरोह के फार्वर्ड-बैकवर्ड लिंकेज खंगाले गये तथा साइबर क्राइम टीम द्वारा गिरोह के 03 सदस्यों को अमृतसर पंजाब से गिरफ्तार किया गया। उक्त प्रकरण में समस्त तकनीकी कार्यवाही साइबर थाने पर नियुक्त महिला पुलिस टीम द्वारा की गयी तथा संदिग्ध की तस्दीक भी महिला पुलिस टीम द्वारा की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त राजू पुत्र स्व दीपक कुमार नि0 मकान नंबर 43 एफ केएलसी ध्रुव थाना कुर्सी पार, भिलाई छत्तीसगढ, संदीप सिहं उर्फ सुन्नी पुत्र लखविंदर सिहं निवासी राया खुर्द थाना व्यास जिला अमृतसर, अमन सिन्हा पुत्र अशोक सिन्हा निवासी मकान नंबर 336 रेलवे काँलोनी वार्ड नं0 27 थाना डल्ली रजहारा जिला बालोड छत्तीसगढ।
डीएम-एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।पीसीएस (प्री) परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियाँ की हैं। इसी क्रम में रविवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरा, जैमर, बायोमैट्रिक स्कैनर, मुख्य प्रवेश द्वार की सुरक्षा व्यवस्था, शौचालय, पेयजल तथा अभ्यर्थियों के मोबाइल और बैग जमा करने की व्यवस्था को बारीकी से जांचा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
और पढ़ें 22 बच्चों की मौत का जिम्मेदार कोल्ड्रिफ सिरप कंपनी का मालिक गिरफ्तार, डच् पुलिस ने चेन्नई में दबोचा
जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। परीक्षा के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के उपयोग पर रोक लगाने के लिए जैमर लगाए गए हैं, वहीं सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया है और ट्रैफिक पुलिस की विशेष तैनाती की गई है। जिलाधिकारी और एसएसपी ने कहा कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
एसपी सिटी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। पीसीएस-प्री परीक्षा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा किया जा रहा है परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सम्बन्धित को दिये जा रहे है आवश्यक दिशा-निर्देश। पीसीएस-प्री परीक्षा को जनपद में पारदर्शी, निष्पक्ष, नकल विहीन, सकुशल तथा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस-प्रशासन प्रतिबद्ध है तथा सुरक्षा के दृष्टिगत कडें प्रबंध किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा निरंतर भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सीसीटीवी कैमरों, जैमर, बायोमैट्रिक स्कैनर, मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा केन्द्र पर शौचालय, पेयजल, अभ्यर्थियों के मोबाइल, बैग इत्यादि जमा करने की व्यवस्था को चेक करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जा रहे है। पीसीएस-प्री परीक्षा को लेकर कडें सुरक्षा प्रबंध किए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से गहन निगरानी की जा रही है, परीक्षा के दौरान परीक्षा हॉल तथा परिसर में किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल न हो सके इसके लिए जैमर लगाए गये है तथा परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों को ट्रैफिक की समस्या न हो, इसके लिये ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है।
सड़क हादसे में दो युवक घायल
खतौली। सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। थानाक्षेत्र के भैंसी पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर जिसमें बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु चिकित्सालय में भर्ती कराया।
रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर ने मनाया चार्टर डे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर ने मनाया चार्टर डे, मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की धर्मपत्नी डॉ. नीलम राय वर्मा रहीं उपस्थित। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर द्वारा क्लब का चार्टर डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा की धर्मपत्नी डॉ. नीलम राय वर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. नीलम राय वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात् क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. नीलम राय वर्मा ने कहा कि रोटरी क्लब जैसी सामाजिक संस्थाएं समाज में सेवा, सहयोग और सद्भाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। उन्होने क्लब की थीम “ैज्म्च् न्च् ।छक् स्म्।क् ठल् म्ग्।डच्स्म्” को जीवन में आत्मसात करते हुए समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य पदाधिकारियों ने क्लब की अब तक की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों में सहयोग, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़े अभियानों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर क्लब द्वारा आने वाले पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी गईं और सभी को सामाजिक एकता एवं सद्भाव के संदेश के साथ पर्व मनाने का आह्वान किया गया।
मशहूर सनातनी गायिका कवि सिंह प्रहलाद पाहुजा से मिलने पहुंची
मुजफ्फरनगर। मशहूर सनातनी गायिका कवि सिंह ने रविवार को प्रसिद्ध कवि एवं सनातनी प्रवक्ता प्रहलाद पाहुजा से भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच आगामी “सनातनी यात्रा” को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार, युवाओं में भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जनजागरण अभियानों पर विचार-विमर्श किया गया। कवि सिंह ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य समाज को अपनी जड़ों से जोड़ना और सनातन धर्म की गौरवशाली परंपराओं को पुनर्जीवित करना है। प्रहलाद पाहुजा ने कहा कि “सनातनी यात्रा” समाज में एकता, श्रद्धा और संस्कृति के संदेश को फैलाने का कार्य करेगी। उन्होंने गायिका कवि सिंह के प्रयासों की सराहना करते हुए यात्रा में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
अमितेश गर्ग ने हासिल किए विवि में सर्वाधिक अंक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।भोपा रोड स्थित सनातन धर्म महाविद्यालय के स्ववित्त पोषित प्रभाग में संचालित विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में से एक पाठ्यक्रम बी.वोक. (आईटी) भी है, जिसमें विभिन्न छात्र-छात्राएं बहुत रुचि से प्रवेश लेना चाहते हैं, क्योंकि यह पाठ्यक्रम रोजगारपरक है। इसी पाठ्यक्रम के एक होनहार छात्र अमितेश गर्ग ने सत्र 2024-25 में विश्वविद्यालय स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। छात्र अमितेश की इस उपलब्धि में विभागाध्यक्ष डॉ. सोनाक्षी धीमान का विशेष मार्गदर्शन रहा। छात्र की सफलता पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर ने विशेष बधाई देते हुए कहा कि अमितेश गर्ग ने मेहनत और लगन से यह सफलता प्राप्त की है और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं। गआईक्यूएसी की समन्वयक प्रो. अर्लक बंसल ने भी छात्र को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर ने छात्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा छात्र को आगे भी नई ऊँचाइयों को छूने की प्रेरणा दी। सम्मान समारोह में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. अंशुल शर्मा, डॉ. नितिन कुमार, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. चंद्रमणि एवं अंकुर तायल उपस्थित रहे।
रेल यात्रियों की समस्याओं को लेकर संघ प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व केंद्रीय मंत्राी डा. संजीव बालियान से की मुलाकात
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। दैनिक रेल यात्री संघ का एक प्रतिनिधि मंडल भाजपा नेता एवं संघ के अध्यक्ष घनश्याम भगत के नेतृत्व में आज पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. संजीव बालियान से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद मार्ग के दैनिक रेल यात्रियों को हो रही विभिन्न समस्याओं से डॉ. बालियान को विस्तारपूर्वक अवगत कराया। सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद डॉ. संजीव बालियान ने यात्रियों को आश्वस्त किया कि यह सभी जनहित से जुड़ी समस्याएं हैं और जल्द ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर इनका समाधान कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
लोकेश सैनी बने मुजफ्फरनगर शिवसेना के जिला अध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनिल सिंह के निर्देशानुसार लोकेश सैनी को शिवसेना मुजफ्फरनगर का जिला अध्यक्ष व संदीप मित्तल को सहारनपुर मंडल अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। आज शिवसेना संपर्क कार्यालय पर शिवसेना के पदाधिकारियो की बैठक में प्रदेश महासचिव डॉक्टर योगेंद्र शर्मा ने घोषणा करते हुए कहा कि जनपद में शिवसेना को और अधिक तेज गति देने व सक्रिय बनाने की उद्देश्य से शिवसेना नेता मनोज सैनी की संस्कृति पर यह नियुक्तियां की गई इसके अलावा अमरीश त्यागी को सहारनपुर मंडल उपाध्यक्ष व आशीष शर्मा को शिवसेना युवा इकाई का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया इस दौरान शिव सेना नेता मनोज सैनी ने कहा कि शिवसेना मा.बालासाहेब ठाकरे जी के आदर्शों पर चलते हुए लगातार हिंदुत्व के लिए कार्य कर रही है जनपद में इन नई नीतियों से शिवसेना के सदस्यता अभियान में और अधिक तेजी आएगी इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियो का फूलमाला व भगवा पटका पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त जिलाअध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा कि शिवसेना एक नाम ही नहीं शिवसेना शिव शंकर भोले नाथ के नाम रूपी आशीर्वाद है इसे किसी भी व्यक्तियों द्वारा बदनाम नहीं होने दिया जाएगा और धर्म की रक्षा करते हुए अधर्मियों व धर्म विरोधियों का हर स्तर पर विरोध किया जाएगा।
250 किलो मावा पकड़ाः खाद्य विभाग ने सैंपल लिए, दीपावली के लिए हो रही थी डिलीवरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।खालापार क्षेत्र में पुलिस ने 250 किलोग्राम मावे से भरी एक डिजायर कार पकड़ी है। यह कार्रवाई फक्कर शाह चैक पर दरोगा लोकेश गौतम के नेतृत्व में की गई। सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की आयुक्त अर्चना अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और मावे के नमूने जांच के लिए एकत्रित किए। यह मावा मेरठ से मुजफ्फरनगर लाया जा रहा था। गाड़ी में मौजूद व्यापारी ने बताया कि मावा दौराला से लाया गया था और मुजफ्फरनगर में इसकी डिलीवरी दी जानी थी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गाड़ी रोकी और उसमें अत्यधिक मात्रा में मावा देखकर खाद्य विभाग को सूचित किया। मावे से भरी गाड़ी पकड़े जाने की खबर फैलते ही शहर के कई मावा व्यापारी मौके पर जमा हो गए। मुजफ्फरनगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय मित्तल भी घटनास्थल पर पहुंचे। संजय मित्तल ने कहा कि व्यापार मंडल मिलावट के खिलाफ है और मावे की सैंपलिंग होनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने विभाग द्वारा पूरे माल को नष्ट करने की बात पर आपत्ति जताई। मित्तल ने तर्क दिया कि यदि नमूने सही पाए जाते हैं, तो व्यापारी को भारी नुकसान होगा, जिसका जिम्मेदार कौन होगा।उन्होंने मांग की कि सैंपलिंग होने तक मावे को किसी फ्रिज में सुरक्षित रखा जाए ताकि व्यापारी का नुकसान न हो। मित्तल ने जिले में एक लैब स्थापित करने की भी मांग की, जिससे सैंपलिंग की प्रक्रिया एक दिन में पूरी हो सके और व्यापारी नुकसान से बच सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि व्यापार मंडल कभी मिलावट करने वालों का समर्थन नहीं करता, लेकिन माल नष्ट करने की बात पर वे पुलिस थाने आए हैं।
नंगला रूद्र में दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव चार घायल
खतौली। कोतवाली क्षेत्र के नंगला रूद्र गांव में दो पक्षों में कहासुनी के बाद हुई मारपीट के दौरान पथराव हो गया जिसमे चार लोग घायल हो गएं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर घायलों को रेफर किया गया। दोनों पक्षों की ओर से केातवाली में तहरीर दी गई है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। गांव नंगला रूद्र निवासी शादाब ने बताया कि एक अस्पताल में दवाईयों की प्रैक्टिस करता है।शनिवार की देर रात को दवाई को लेकर दूसरे पक्ष से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ गया कि दोनों पक्षों की से पथराव शुरू हो गया। जिसमे दीन मोहम्मद पुत्र कुर्बान,शेर मोहम्मद पुत्र कुर्बान शादाब पुत्र हारूण दीन मोहम्मद पुत्र कुर्बान,घायल हो गएं। पथराव की सूचना से पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हुए लोगों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया, जहां पर गंभीर हालत के चलते घायलों को रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।
जान से मारने की नियत से छात्र पर हमला
खतौली। कोतवाली क्षेत्र में पेपर देने के बाद स्कूल की छुट्टी होने पर घर लौटते समय दसवीं के छात्र पर जान से मारने की नियत से जानलेवा हमला किया। जिसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव फहीमपुर निवासी लक्की पुत्र संजीव बुढाना रोड स्थित एक कालेज में दसवीं का छात्र है। स्कूल में पेपर देने के बाद छुटटी होने पर छात्र घर जाने के लिए स्कूल से निकला। कुछ दूर जाने पर दूसरे स्कूल के दर्जनों छात्रों ने धारधार हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र को सडक पर दौडा-दौडा कर पीटा। घटना के दौरान सड़क पर अफरा तफरी मच गई। घायल छात्र को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले की सूचना पर छात्र के परिजन कोतवाली पहुंचे। छात्र के पिता की ओर से कोतवाली में हमलावरों के विरुद्ध तहरीर दी गई है।
एडीएम का दोस्त बनकर पीड़ित से 75 हजार रुपये हड़पे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में रहे अपर जिलाधिकारी का दोस्त बताकर जालसाज ने एक व्यक्ति से 75 हजार रुपये हड़प लिए। आरोपी ने खुद को सीआरपीएफ में कंमाडर बताकर पुराना सामान बेचने के नाम पर फर्जीवाड़ा किया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मोहल्ला केशवपुरी निवासी रणवीर सैनी के मोबाइल पर एडीएम प्रशासन की आईडी लगाकर मैसेज भेजे गए। आरोपी ने एडीएम प्रशासन का रिश्तेदार बताकर उसके फोन पर कॉल कर बात की। आरोपी ने खुद को सीआरपीएफ कमांडर संतोष कुमार बताया। उसने पीड़ित को पुराना सामान बेचने का लालच देकर पीड़ित से बैंक खाते में 75 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद फोन बंद कर लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना सिविल लाइन पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ग्रामीणों ने युवक की बरामदगी को लेकर थाना घेरा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। लापता युवक की बरामदगी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। पुलिस ने शीघ्र ही युवक को शीघ्र बरने का आश्वासन दिया है। क्षेत्र के गांव खुड्डा निवासी 22 वर्षीय सुहैब पुत्र शराफत कार किराए पर चलाने का काम करता है। गत सात अक्टूबर की रात को वह घर से कार को बुंकिग में ले जाने की बात कहकर घर से निकला था। परंतु अब तक भी घर नही लौटा है। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार को दर्जनों ग्रामीण थाने पर पहुंचे और थाने का घेराव कर हंगामा किया और पुलिस से युवक की बरामदगी की मांग की। थानाध्यक्ष मोहित सहरावत ने शीघ्र बरामद करने का आश्वासन देकर शान्त किया। इस अवसर पर शराफत, नौशाद, ईरशाद, भूरू, फुरकान, नौशाद, साजिद, आलम, तनवीर, खुशहाल, इकराम खामपुर मौजूद रहे।
नंगला रूद्र में दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव चार घायल
खतौली। कोतवाली क्षेत्र के नंगला रूद्र गांव में दो पक्षों में कहासुनी के बाद हुई मारपीट के दौरान पथराव हो गया जिसमे चार लोग घायल हो गएं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर घायलों को रेफर किया गया। दोनों पक्षों की ओर से केातवाली में तहरीर दी गई है।पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। गांव नंगला रूद्र निवासी शादाब ने बताया कि एक अस्पताल में दवाईयों की प्रैक्टिस करता है। देर रात को दवाई को लेकर दूसरे पक्ष से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ गया कि दोनों पक्षों की से पथराव शुरू हो गया। जिसमे दीन मोहम्मद पुत्र कुर्बान,शेर मोहम्मद पुत्र कुर्बान शादाब पुत्र हारूण दीन मोहम्मद पुत्र कुर्बान,घायल हो गएं। पथराव की सूचना से पुलिस प्रशासन में हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हुए लोगों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया, जहां पर गंभीर हालत के चलते घायलों को रेफर कर दिया गया। दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है।


