News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

सीएम योगी से की मंत्री ने मुलाकात
मुजफ्फरनगर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के यशस्वी एवं कर्मठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राज्य सरकार के कौशल विकास विभाग मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज शालीन भेंट कर उन्हें भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की नवीनतम रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश को वित्तीय अनुशासन, पूंजीगत व्यय एवं सुशासन के क्षेत्र में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि यह उपलब्धि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के सशक्त नेतृत्व, पारदर्शी प्रशासन, दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र के प्रति अटूट निष्ठा का प्रत्यक्ष परिणाम है। आज उत्तर प्रदेश ने न केवल आर्थिक अनुशासन में बल्कि सुशासन और विकास के हर आयाम में एक नया मानक स्थापित किया है। भेंट के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपने प्रभारी जनपद बिजनौर से प्रसिद्ध विदुर कुटीर के स्वदेशी उत्पादों का प्रतीकात्मक भेंट स्वरूप प्रस्तुत किया, जो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को मूर्त रूप देने वाला एक प्रेरक संदेश है। मंत्री कपिल देव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को आगामी दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने बीते कुछ वर्षों में जिस तीव्र गति से प्रगति की है, वह न केवल प्रदेश बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में भी उत्तर प्रदेश, आपकी दूरदृष्टि एवं ईमानदार शासन के बल पर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेगा।” मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने इस अवसर पर कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश की मेहनती जनता, ईमानदार शासन-व्यवस्था, कर्मठ प्रशासनिक टीम और उन सभी जनप्रतिनिधियों की है जो निरंतर उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित राज्य बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं।

रोडवेज बसों का निरीक्षण कर एसपी टै्रफिक ने सुरक्षा उपकरणों को चैक किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आगामी पर्व एवं त्यौहारों के दौरान जनपद में शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा रोडवेज बसों का निरीक्षण कर सुरक्षा उपकरणों को चैक किया गया। आगामी पर्व एवं त्यौहारों पर जनपद मुजफ्फरनगर में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने तथा यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे द्वारा रोडवेज बसों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बसों में सुरक्षा उपकरणों, अग्निशमन यंत्रों, प्राथमिक उपचार किटों आदि की उपलब्धता एवं कार्यशीलता की गहनता से जांच की गई। यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर चालक एवं परिचालकों को सतर्कता बरतने तथा यातायात नियमों का पूर्ण पालन करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा रोडवेज प्रबंधन को भी यह सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया कि सभी बसों में अग्निशमन उपकरण, आपातकालीन निकास मार्ग, फर्स्ट एड बॉक्स एवं आवश्यक सुरक्षा उपकरण हर समय ठीक स्थिति में रहें, जिससे किसी भी आकस्मिक स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही महोदय द्वारा आगामी त्यौहारों के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने हेतु भी संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उज्ज्वला लाभार्थियों को किया सब्सिडी का वितरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा आज उज्ज्वला लाभार्थियों को निःशुल्क गैस सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी वितरण कार्यक्रम का लोकभवन, लखनऊ से किये गये, जिसका सजीव प्रसारण राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आई०टी०आई० कॉलेज), सूजडू चुंगी, जनपद मुजफ्फरनगर के सभागार कक्ष मे माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष, वीरपाल निर्वाल, विधायक, विधानसभा-मीरापुर श्रीमती मिथलेश पाल, एवं सुधीर सैनी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण, मुख्य विकास अधिकारी, मुजफ्फरनगर एवं अधोहस्ताक्षरी हरिओम उपाध्यायव, कम्पनी के विक्रय अधिकारी आदि ने देखा। उक्त कार्यक्रम के पश्चात माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, माननीय विधायक विधानसभा-मीरापुर श्रीमती मिथलेश पाल एवं सुधीर सैनी जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, श्री कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण, मुख्य विकास अधिकारी, मुजफ्फरनगर एवं जिला पूर्ति अधिकारी व कम्पनी के विक्रय अधिकारी ने संजीव प्रसारण को देखने के उपरांत जनपद मुजफ्फरनगर के 20 उज्ज्वला लाभार्थी सर्वश्रीमती वीरमति पत्नी इन्द्रपाल, सोनिया पत्नी कल्लू, राजेन्द्री पत्नी मुकेश, बिमला पत्नी मंगा, असगरी पत्नी जाकिर, मुनिसा पत्नी शाहिद आदि को प्रतीकात्मक चेक वितरित किये गये। जनपद मुजफ्फरनगर में उज्ज्वला योजना के कुल 247646 लाभार्थी है, जिनके सापेक्ष उन लाभार्थियों को, जिनकी ई-केवाईसी हो गयी है, सिलेण्डर रिफिल के उपरान्त राज्य सरकार की ओर से सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी 564/- प्रति रिफिल उनके बैंक खाते में अन्तरित होगी। उज्ज्वला लाभार्थी नियमानुसार अपनी ई-केवाईसी कराकर उक्त योजना का पूर्णतः लाभ उठायें। कार्यक्रम समाप्ति पर सभी लाभार्थियों आदि को दीपावली की शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ राजीव ने किया।

 

नील गाय की टक्कर से मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नील गाय की टक्कर से कार सवार महिला की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात नई मन्डी थाना क्षेत्र के बिलासपुर कट यानि ब्लैक कट पर सडक हादसे में फिर से एक महिला की मौत हो गई। विदित हो कि बीते दिन बिलासपुर कट पर ट्रक की चपेट में आकर गांव शेरनगर निवासी युवक ईरशाद की मौत हो गई थी। वहीं दूसरी और बीती देर रात नील गाय की टक्कर से कार सवार महिला की मौत हो गई। इस हादसे में नील गाय की भी मौत हो गई। उधर से जा रहे वाहन चालकों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो मामले की जानकारी मिलते ही नई मन्डी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। तथा नागरिकों की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस् मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। चर्चा रही कि कार सवार महिला सहारनपुर की बताई जा रही है। पुलिस मृतका के सम्बन्ध में जानकारी हासिल करने मे जुटी है। ताकि परिजनों को इस हादसे से अवगत कराया जा सके।

 

विदेशी डेलीगेशन ने किया दौरा
रोहाना। रोहाना आईपीएल चीनी मिल के श्रीरामलीला मैदान में मंगलवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें रूस से आये विदेशी डेलीगेशन एकरोन कम्पनी के वी०पी० ओवरसीज डिमेट्री खबरात, वरिष्ठ वैज्ञानिक एलेक्शी लिसिन व हेड ऑफ मार्केटिंग अन्ना डोरोफीवा, श्री मोहनदास बिनानी एवं उनके साथ आई०पी०एल० दिल्ली ऑफिस से डा० यू० एस० तेवतिया तथा डा० भानू प्रताप एवं लखनऊ आफिस से श्री धर्मेन्द तालियान के द्वारा प्रधान मंत्री किसान समृद्धि केन्द्र, रोहाना कलां का निरीक्षण किया गया तथा केन हारवेस्टर एवं ड्रोन की तकनीकी विधियों का संज्ञान लिया गया। तत्पश्चात् आई०पी०एल० के प्रबंधक निदेशक डॉ0 पी0एस0 गहलोत के नेतृत्व में आई०पी०एल० रोहाना शुगर मिल परिसर में एक विशाल कृषक गोष्ठी के आयोजन में भाग लिया। क्षेत्र के सम्मानित कृषकों द्वारा अतिथियों का फूल मालाएँ एवं पगडी पहनाकर स्वागत किया गया। अतिथियों ने क्षेत्र के कृषकों द्वारा सम्मान पाकर बहुत ही प्रसन्न होकर दिल से धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सभी अतिथियों ने अपनी कम्पनी एवं आई०पी०एल० एकरोना के बारे में विस्तारपूर्वक अग्रेजी में किसानों को अवगत कराया कि आई०पी०एल० एकरोना कम कीमत में अधिक फास्फोरेस की आपूर्ति करता है, कम पानी में अधिक घुलनशील होता है और पौधो को तुरन्त उपलब्ध होता है। उर्वरक एक पौषक तत्व तीन एन०पी०के० बुवाई के समय बीज के नीचे डाले, तीव्र वृद्धि एवं अधिक पैदावार देता है, जिसका अनुवाद हिन्दी में डा० यू०एस० तेवतिया द्वारा कृषकों को बताया गया एवं डा० यू० एस० तेवतिया द्वारा किसानों को आई०पी०एल० फर्टिलाईजर के बारे में अवगत कराया गया तथा किसान गोष्ठी का संचालन धर्मेन्द्र तालियान द्वारा किया गया व डा० अवधेश डागर गन्ना वैज्ञानिक द्वारा किसानो को गन्ना बुवाई की जानकारी दी गई। इकाई प्रमुख श्री लोकेश कुमार ने अतिथियों का सम्मान तथा क्षेत्र के कृषकों को किसान गोष्ठी में प्रतिभाग करने हेतु धन्यवाद दिया। इस अवसर पर आई०पी०एल० के क्षेत्रीय प्रतिनिधि श्री दीपक सोम, श्री आर0के तिवारी, श्री अरविन्द कुमार उपस्थित थे। उसके उपरान्त श्री रमेश कुमार शर्मा प्रधान प्रबन्धक (आसवनी) के साथ विदेशी डेलीगेशन द्वारा आई०पी०एल० की डिस्टलरी एवं सी०बी०जी० इकाई का बारीकी से भौतिक निरीक्षण किया गया। विदेशी डेलीगेशन द्वारा कृषक श्री पंकज भगत सिंह, रोहाना कलां श्री ओंकार त्यागी, बडकली ठा० मांगेराम, रामपुर के खेतो में जाकर गन्ना प्रर्दशन का अवलोकन किया गया। विदेशी अतिथियों द्वारा किसानों के गन्ना प्लाटों को देखने के कारण क्षेत्र के कृषक बहुत खुश हुए और आई०पी०एल० के प्रबंधक निदेशक डॉ0 पी0एस0 गहलोत के नेतृत्व में आयोजित किसान गोष्ठी की भूरी-भूरी प्रसंशा की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आरके तिवारी, संजीव चौधरी, अजय त्यागी घलोली, रजनीश बड़कली, संजय उर्फ बुद्धू चेयरमैन, नित्यानंद त्यागी, विक्रांत चौधरी, नितिन जटनगला, मुनेश प्रधान बड़कली, आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

गोष्ठी हुई आयोजित
मुजफ्फरनगर। इंडियन पोटास लिमिटेड शुगर मिल द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे गन्ने की फसल को रोग मुक्त करने के लिए नई प्रजाति के बुआई करने चाहिए। रूस से आये एक डेली गेशन मोहन दास बिनानी, अन्ना डोरोफोरिया, डीमीटरय, अलेक्षय लिसीन, ने ग्राम रोहाना कलां में प्रगति शील किसान पंकजभगत, के खेत में मिल द्वारा तैयार किये गये गन्ने के डेमो को देखा। इससे पूर्व रामलीला के प्रांगण में एक दर्जन गांव के किसानो ने गन्ना गोष्ठी में भाग लिया ओर एक दर्जन किसानो ने उनका पगड़ी पहना कर स्वागत किया।आईपील मुख्यालय के चीफ मैनेजर यू एस तेवतिया ने किसानो को सबोधित करते हुए बताया कि किसानो को उपज बढ़ाने के लिए एकर के उर्वरक खाद का प्रयोग करना चाहिए। इससे फसल रोग मुक्त होंगी। प्रधान प्रबंधक लोकेश कुमार ने किसानो को सम्बोधित करते हुए बताया कि किसानोको पुरानी गन्ना प्रजाति की जगह नई प्रजाति की बुआई करनी चाईए। जिससे किसान के खेत में पैदावार अच्छी होंगी ओर किसानो को उसकी उपज का लाभ भी मिलेगा। गोष्ठी में गन्ना समिति के अध्यक्ष अनिल त्यागी, सुशील त्यागी रोहाना गन्ना समिति के प्रभारी,पूर्व चेयरमेन प्रवीण कुमार, प्रधान सहेन्दर चौधरी,, अरविन्द मलिक, आदि मौजूद रहे.।

 

लाखों कीमत के पटाखे पकडे, शातिर दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना कोतवाली नगर के द्वारा एक गौदाम में भरे करीब 10 लाख रूपये के कुल वजन 465 किलोग्राम भिन्न भिन्न मार्का के पटाखे बरामद किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर व नगर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में जनपद मे अवैध पटाखों के उत्पादन विक्रय/भण्डारण आदि के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना कोतवाली नगर पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर नमकीन की फैक्ट्री के बगल के खाली गोदाम में खांजापुर से अवैध रुप से विक्रय करने के लिए रखे भारी मात्रा 465 किलोग्राम भिन्न भिन्न मार्का के पटाखो सहित अनमोल बिन्दल पुत्र विपिन बिन्दल निवासी कृष्णापुरी थाना कोतवाली नगर मु0नगर को हिरासत पुलिस मे लिया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । जिसके कब्जे से एक गौदाम मे अवैध रूप से भंडारण किये गये वजन 465 किलोग्राम भिन्न- भिन्न मार्का के पटाखे कीमत करीब 10 लाख बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 धीरेन्द्र प्रताप सिंह, का0 अरविन्द, का0 विधाराम शामिल रहे।

 

एसपी ट्रेफिक से की मुलाकातः राहत पर जताया आभार
मुजफ्फरनगर। शिवसेना नेताओं ने दीपावली के अवसर पर पुलिस की अनावश्यक चेकिंग रोकने की मांग को लेकर एसपी ट्रैफिक अतुल चौबे से भेंट की। शिवसेना के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश महासचिव डॉक्टर योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में एसपी ट्रैफिक से मुलाकात की। शिव सेना जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी ने कहा कि हिंदू त्योहारों के समय पुलिस की अनावश्यक चेकिंग पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस द्वारा चेकिंग के नाम पर त्योहारों के अवसर पर बाजारों में आने वाले भोले-भाले नागरिकों का उत्पीड़न किया जा रहा है गांव देहात से आने वाले लोग पुलिस की अनावश्यक चेकिंग से शहर में आते हुए डरते हैं जैसे कभी किसान खेतों में जाता हुआ चोरों के भय से डरता था शिवसेना नेताओं ने एस पी ट्रैफिक से कहा दीपावली पर्व तक किसी भी तरह की अनावश्यक पुलिस चेकिंग से लोगों को परेशान ना किया जाए अन्यथा शिवसेना सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी। एस पी ट्रैफिक अतुल चौबे ने आश्वासन देते हुए कहा कि त्यौहारों तक चेकिंग में आम नागरिकों को राहत दी जायेगी। इस दौरान प्रदेश महासचिव डॉक्टर योगेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी, मंडल अध्यक्ष संदीप मित्तल, मंडल उपाध्यक्ष गौतम कुमार, अमरेश त्यागी युवा जिला अध्यक्ष शैंकी शर्मा नगर अध्यक्ष जितेंद्र गोस्वामी युवा नगर अध्यक्ष आशीष शर्मा जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा नेहा गोयल, जिला उपाध्यक्ष गोपी वर्मा, सचिन कपूर जोगी, कुणाल गर्ग, राजकुमार सैनी आदि मौजूद रहे।

 

ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे हुआ आयोजित
शाहपुर। राज एकेडमी, शाहपुर में ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे (ळसवइंस भ्ंदकूंपदह क्ंल) मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को हाथ धोने की सही विधि और उसके महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या जी के प्रेरणादायक भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने बताया कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है, और हाथ धोना उसमें सबसे पहली कड़ी है। विशेष सत्र में विद्यार्थियों को यह बताया गया कि हाथ धोना क्यों आवश्यक है हमारे हाथ दिनभर कई सतहों को छूते हैं, जिससे बैक्टीरिया, वायरस और गंदगी हाथों में चिपक जाती है। यदि इन्हीं हाथों से हम खाना खाते हैं या चेहरा छूते हैं, तो बीमारियाँ जैसे कि डायरिया, फ्लू, और त्वचा संबंधी संक्रमण फैल सकते हैं। हाथ कब धोने चाहिए खाने से पहले और बाद में टॉयलेट के उपयोग के बाद ऽ बाहर से आने के बाद ऽ किसी बीमार व्यक्ति की देखभाल करने के बाद ऽ खाँसने या छींकने के बाद ऽ हाथ धोने की सही विधि-विद्यार्थियों को साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोने की प्रक्रिया सिखाई गई। साथ ही “हैप्पी बर्थडे” गाने के दो दोहराव तक हाथ धोने की ट्रिक भी बताई गई जिससे वे समय का अंदाजा लगा सकें। ऽ जागरूकता कैसे फैलाएं। विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया कि वे केवल खुद ही नहीं बल्कि अपने परिवार, मित्रों और पड़ोसियों को भी हाथ धोने की आदत डालने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने शपथ ली कि वे नियमित रूप से हाथ धोने की आदत अपनाएंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ ने भी सहभागिता की । राज एकेडमी इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से निरंतर विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में योगदान देने का कार्य कर रही है। “स्वस्थ बच्चा, स्वच्छ भारत हाथ धोने से हो शुरुआत!

 

चरथावल पुलिस को मिली सफलताः हत्या के मामले के दो वांछित दबोचेMuzaffarnagar News
चरथावल। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना चरथावल पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित 02 हत्यारोपी अभियुक्तगण मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार।गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जेध्निशांदेही से आलाकत्ल लोहे का बाट व गमछा बरामद किया। श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रवि शंकर तथा प्रभारी निरीक्षक थाना चरथावल जसवीर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना चरथावल पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही । उल्लेखनीय है कि 13 अक्टूबर को वादी श्री जाबिर हुसैन निवासी ग्राम कुल्हेडी द्वारा थाना चरथावल पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि अभियुक्तगण साजिद व सहमान निवासी कल्हैडी द्वारा उनके पुत्र मुन्तलिब की हत्या कर दी है। वादी से प्राप्त तहीर के आधार पर थाना चरथावल पुलिस द्वारा तत्काल अभियुक्तगण के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना चरथावल पर पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त हत्या के अभियोग में वांछित हत्यारोपी अभियुक्तगण को मात्र 24 घंटे में मुखबिर की सूचना पर खुसरोपुर मार्ग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे/निशांदेही से आलाकत्ल 01 लोहे का बाट तथा 01 गमछा बरामद किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तगण साजिद पुत्र अखलाक निवासी ग्राम कुल्हेडी, सहमान पुत्र इस्तेकार निवासी ग्राम कुल्हेडी थाना चरथावल। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि मृतक अब्दुल मुन्तलिब हमारे गांव के ही अजिमुस्सान के साथ हरियाणा व पंजाब में सटरिंग का कार्य करता था करीब 05- 06 महीने पहले अजिमुस्सान ने अपनी अलग दुकान करने के लिये सहमान से 50 हजार रूपये उधार दिये और उसने परचून की दुकान प्रारम्भ कर दी । जब मृतक अब्दुल मुन्तलिब को यह जानकारी हुई कि अजिमुस्सान ने सहमान से पैसे लेकर अपनी दुकान शुरू कर दी है तो मुन्तलिब ने सहमान से कहा कि तुमने अजिमुस्सान को पैसे क्यो दिये है तुम अजिमुस्सान से कोई वास्ता मत रखो क्योंकि वह यहां दुकान करेगा तो मेरे साथ नही जायेगा इसी बीच करीब 02 माह पहले सहमान अपनी मोटरसाईकिल से आ रहा था तो रास्ते में अब्दुल मुन्तलिब को हल्की सी साईड लग गयी इस पर अब्दुल मुन्तलिब व सहमान में कहासुनीध् बहस बाजी हो गयी । तभी से अब्दुल मुन्तलिब और सहमान में रंजिश व्याप्त है । कुछ दिन पहले अब्दुल मुन्तलिब ने तीन- चार बाहरी लडके सहमान को पीटने के लिये खेत पर भेजे परन्तु सहमान को पता लगा तो वह वहां से भाग गया । इस पर सहमान ने अपने साथी साजिद पुत्र अखलाक उपरोक्त के साथ मिलकर अब्दुल मुन्तलिब को अपने रास्ते से हटाने की योजना बनायी। योजनानुसार 13 अक्टूबर को सहमान ने शाम के समय अब्दुल मुन्तलिब को अपनी दुकान पर बुलाया और कुर्सी पर बिठाकर बातों में लगा लिया तथा मौका पाकर सहमान नें गमछे से गर्दन दबाकर नीचे गिरा दिया तथा साजिद ने लोहे के बाट से ताबडतोड सिर में मारना शुरू कर दिया कुछ ही देर में अब्दुल मुन्तलिब बेहोश हो गया तब मरा समझ कर हम लोग वहां से भाग गये । आज हम मुजफ्फरनगर से कहीं बाहर भागने की फिराक में थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 जसवीर सिंह, निरीक्षक अपराध जय किशोर, उ.नि. पुष्पेंद्र सिंह, है. का. अर्जुन सिंह, का. पवन कुमार, का. राहुल थाना चरथावल शामिल रहे।

 

”ग्रेन दीपोत्सव“ धूमधाम से संपन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। स्थानीय ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल, नई मंडी में स्वदेशी आधारित दीपावली मेला “ग्रेन दीपोत्सव” हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि पंकज प्रकाश राठौर, सिटी मजिस्ट्रेट एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष अंकुर दुआ, मुजफ्फरनगर बुलेटिन के संपादक और प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के सदस्य का विद्यालय प्रांगण पहुँचने पर मैनेजमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष महेश कुमार, प्रबंधक विनोद संगल, सहप्रबंधक डॉ० अशोक कुमार, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार और विद्यालय के डायरेक्टर डॉ० एम० के० गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी एवं हैड मिस्ट्रेस, जूनियर विंग ममता चौहान, एडमिशन इंचार्ज कंचन सोनी ने हार्दिक अभिनंदन किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्कूल बैंड की मधुर धुन प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सुरेन्द्र अग्रवाल, सतीश गोयल, अरुण खण्डेलवाल, अंजु अग्रवाल, विजय कुमार सैनी आदि प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। इस अवसर पर तीन ग्रुप में अंतर्विद्यालय डांस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें नगर के जे० वी० पब्लिक स्कूल, एम० जी० पब्लिक स्कूल, एम०जी० वर्ल्ड विजन स्कूल, होली एंजिल कॉन्वेंट स्कूल, दा दून वैली पब्लिक स्कूल, एस०एफ०डी०ए०वी पब्लिक स्कूल, गुरु राम राय पब्लिक स्कूल एवं नचिकेता आदि स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मनोहारी नृत्य प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। डांस प्रतियोगिता ग्रुप में- एम०जी० वर्ल्ड विजन स्कूल ने प्रथम स्थान, एम० जी० पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान, एस०एफ०डी०ए०वी पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डांस प्रतियोगिता ग्रुप में – एम०जी० पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान, एम०जी० वर्ल्ड विजन स्कूल ने द्वितीय स्थान, होली एंजिल कॉन्वेंट स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डांस प्रतियोगिता ग्रुप में – एम० जी० पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान, एस०एफ०डी०ए०वी पब्लिक स्कूल ने द्वितीय स्थान, नचिकेता स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डांस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका अभि धीमान, डायरेक्टर डांस एकेडमी सहारनपुर, विनीता गोयल, डायरेक्टर राधा मोहन संगीत कला केंद्र, राखी, एस डी पब्लिक स्कूल डांस अध्यापिका एवं रेशू, द एस डी पब्लिक स्कूल डांस अध्यापिका ने निभाई। मुख्य अतिथि ने इस अंतर्विद्यालय डांस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों एवं विद्यालय के शैक्षणिक सत्र- 2024-25 के कक्षा नर्सरी से लेकर बारहवीं कक्षा तक प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रमाण- पत्र देकर सम्मानित किया। मेले में विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाओ द्वारा क्राफ्ट, गेम्स, खाद्य पदार्थों के स्टॉल्स लगाए। आगंतुकों एवं बच्चों ने “ग्रेन दीपोत्सव” मेले में भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि पंकज प्रकाश राठौर एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष अंकुर दुआ ने सभी प्रतिभागी बच्चों की प्रतिभा तथा उनके शिक्षक व शिक्षिकाओं की मेहनत को सराहा और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम होने से छात्र- छात्राओं का सर्वांगीण विकास होता है तथा समाज में पारस्परिक सहयोग एवं बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। मुख्य अतिथि पंकज प्रकाश राठौर ने सभी प्रतिभागियों की परफॉर्मेंस की प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा मेले के आयोजन पर स्कूल प्रबंध समिति एवं स्टॉफ और बच्चों को बधाई दी। कार्यक्रम के अध्यक्ष अंकुर दुआ ने अपने उद्बोधन में सभी प्रतिभागियों एवं अध्यापक- अध्यापिकाओं के परिश्रम एवं लगन की सराहना की और बताया कि इस तरह के आयोजन से हमारे बच्चो में संस्कार आते है और वे अपनी सनातन संस्कृति से रुबरु होते है। प्रबंधक विनोद संगल ने मुख्य अतिथि, निर्णायक मंडल के सभी सदस्यों, अतिथियों, अभिभावकों, समस्त स्टाफ एवं छात्र- छात्राओं का कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य आजाद वीर ने सभी आने वाले आगंतुकों तथा छात्र-छात्राओं को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा प्रदूषण मुक्त आवाहन के साथ दीपावली पर्व मनाने पर बल दिया और उनसे अपनी पढ़ाई-लिखाई पर उचित ध्यान दिए जाने की आवश्यकता पर बल दिया। विद्यालय के अध्यापक योगेन्द्र गौतम एवं अध्यापिका रूचि रानी ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी अध्यापको, ऑफिस स्टॉफ एवं सभी चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा। मेले का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

 

‘दीप उत्सव’ फाइन आर्ट एवं हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी – 2025 का शुभारंभ एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के बी.एफ.ए. विभाग द्वारा ष्दीप उत्सवष् शीर्षक के अंतर्गत एक भव्य फाइन आर्ट एवं हैंडीक्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ डॉ. महावीर सिंह, प्रोफेसर निशा गुप्ता, प्रोफेसर वंदना वर्मा, प्रोफेसर वेदपाल सिंह, डॉ. रजनीश गौतम, डॉ. बसंत कुमार, डॉ. राजबल सैनी डॉ. संदीप मित्तल (प्राचार्य), डॉ रेनू गर्ग, डॉ. वैशाली, डॉ. विभूति शर्मा तथा कुमार वैभव द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर सभी ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई कला और सृजनशीलता की सराहना की तथा इस प्रकार की गतिविधियों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।
मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां विद्यार्थियों को अपनी कलात्मक प्रतिभा को समाज के समक्ष प्रस्तुत करने का अवसर देती हैं। कला केवल सौंदर्य का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी संवेदनाओं की अभिव्यक्ति भी है। उन्होंने कहा कि दीप उत्सव जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में रचनात्मकता, परिश्रम और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने अपने उद्बोधन में कहा कि कला हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। बी.एफ.ए. विभाग के विद्यार्थियों द्वारा निर्मित कलाकृतियाँ न केवल उनके कौशल को दर्शाती हैं, बल्कि यह भी प्रमाणित करती हैं कि हमारी युवा पीढ़ी भारतीय परंपरा, संस्कृति और आधुनिकता का अद्भुत संगम प्रस्तुत कर रही है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी और आगे भी इसी प्रकार के आयोजनों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया व उन्होनें कहा कि इस दिवाली सभी के घरों में रोशनी हो तथा पूरे देश में उन्नति व तरक्की हो। बी. एफ. ए. प्रवक्ता कुमार वैभव ने बताया कि यह प्रदर्शनी तीन दिनों तक अर्थात 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक चलेगी। इसमें बी. एफ. ए. विभाग के विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई विभिन्न पेंटिंग्स, पेपर रंगोली, हस्तनिर्मित सजावटी वस्तुएँ, दीये की चेन आदि का प्रदर्शन और बिक्री की जा रही है। विद्यार्थियों ने पारंपरिक भारतीय कला के साथ -साथ आधुनिक कला की झलक भी अपनी रचनाओं में प्रस्तुत की है, जिससे आगंतुकों को विविधता का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे भविष्य में अपने कला-कार्य को एक पेशेवर पहचान दे सकें। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और टीमवर्क की भावना को प्रोत्साहित करती हैं। जब विद्यार्थी अपनी बनाई हुई कलाकृतियाँ प्रदर्शित करते हैं, तो उन्हें अपने कार्य के प्रति गर्व का अनुभव होता है और समाज से मिलने वाली सराहना उनके भीतर नई ऊर्जा का संचार करती है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को कला के व्यावसायिक पहलुओं जैसे प्रदर्शन, विपणन और प्रस्तुति से भी परिचित कराते हैं, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। प्रदर्शनी के दौरान बी०बी०ए०/बी०सी०ए०/बी.एफ.ए. व बी०फार्मा विभाग के संकाय सदस्य विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह, डा० संजीव तायल, दानिया अंसारी, ज्योति, अनन्या शुक्ला, प्राची गर्ग, अंजलि, सुनील कुमार और कुलदीप कुमार डॉ. पायल, सुश्री प्रभा, डॉ. हुमा सैफी, श्रीमती सना जैदी, सुश्री मिनाता, सुश्री स्मृति उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया और उनकी कलात्मक अभिव्यक्तियों की सराहना की। कॉलेज परिसर में लगे हुए रंग-बिरंगे दीये, आकर्षक पेंटिंग्स, और सृजनात्मक हस्तकला की वस्तुएँ आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। अनेक अभिभावक, विद्यार्थी और कला प्रेमी इस प्रदर्शनी को देखने पहुँचे और बी. एफ. ए. विद्यार्थियों की कला को सराहा। वातावरण में दीपावली के उत्सव जैसा उल्लास देखने को मिला। प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह के अवसर पर यह संदेश भी दिया गया कि ष्कला केवल देखने की वस्तु नहीं, बल्कि अनुभव और प्रेरणा का माध्यम है।ष् महाविद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं बल्कि आत्मविश्वास, प्रस्तुति कौशल और टीम भावना को भी विकसित करते हैं। कार्यक्रम का संचालन बी. एफ. ए. विभाग की प्रवक्ता दानिया अंसारी, ज्योति, अनन्या शुक्ला, प्राची गर्ग, अंजलि, द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने सभी अतिथियों को सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह और उपहार प्रदान किए। कुमार वैभव ने सभी आगंतुकों, मुख्य अतिथियों और सहयोगी संकाय सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया तथा विद्यार्थियों की सृजनात्मकता और परिश्रम की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ कीं। उन्होंने सभी को आमंत्रित किया कि वे इस दीप उत्सव प्रदर्शनी का अवलोकन अवश्य करें, जो 16 अक्टूबर तक महाविद्यालय परिसर में सभी के लिए खुली रहेगी।

 

शातिर पशु चोर पुलिस मुठभैड में दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में 01 शातिर पशु चोर अभियुक्त घायल हो गया। घायल अभियुक्त के कब्जे से 01 मोटरसाइकिल मय फर्जी नम्बर प्लेट व अवैध शस्त्र बरामद किया। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नई मण्डी राजू कुमार साव तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नई मण्डी बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा हाईवे पर चेकिंग की जा रही थी तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 01 व्यक्ति जिसके पास अवैध असलाह हैं, कोई घटना कारित करने की फिराक में मोटरसाइकिल पर आ रहा है । इस सूचना पर थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा मुखबिर के बताए स्थान रथेड़ी कट पर पहुंच कर बैरियर लगाकर आने जाने वाले वाहनों की सघनतापूर्वक चेकिंग शुरु कर दी गयी । कुछ समय पश्चात 01 मोटरसाइकिल आती दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया तो चालक नहीं रुका तथा मोटरसाइकिल को बैरियर से बचाते हुए छपार की तरफ मोड़कर तेज गति से भागने लगा । पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति का पीछा किया गया तो चालक द्वारा मोटरसाइकिल को बझेड़ी के जंगलों की तरफ मोड़ दिया । कुछ दूरी पर जाकर उक्त व्यक्ति की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी जिस पर वह व्यक्ति मोटरसाइकिल को मौके पर ही छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करता हुआ जंगल की तरफ भागने लगा । बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ तथा पुनः पुलिस टीम पर फायर किया गया । पुलिस टीम द्वारा बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें वह बदमाश कुनाल उर्फ पवन उर्फ विवेक शर्मा पुत्र रमांकान्त शर्मा (दाँए पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है) घायल हो गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 सुजुकी मोटरसाइकिल मय फर्जी नम्बर प्लेट, 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए है । घायल कुनाल उर्फ पवन उर्फ विवेक शर्मा पुत्र रमांकान्त शर्मा निवासी ग्राम मेघाखेडी थाना नई मण्डी को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त शातिर चोर/पशु चोर प्रवृत्ति का अपराधी है । थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अभियुक्त के विस्तृत अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उ.नि. रूपेश कुमार, सन्दीप कुमार, है0का0 धीरेन्द्र, का. अमन कुमार, कपिल कुमार थाना नई मण्डी शामिल रहे।

 

पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम की समाजवादी पार्टी ने हर्षोल्लास से मनाई जयंती
मुजफ्फरनगर। देश के महान वैज्ञानिक व पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल की जयंती समाजवादी पार्टी ने सपा कार्यालय पर हर्षोल्लास से मनाते हुई उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों ने इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में देश के महान वैज्ञानिक डॉ एपीजे अब्दुल कलाम को देश की आधुनिक सुरक्षा के लिए अत्याधुनिक हथियार व महत्वपूर्ण प्रयोग से देश का मान बढ़ाने वाली महान शख्सियत बताते हुए उनके राष्ट्रपति रहने के दौरान उनकी सादगी व उत्कृष्ट योगदान के लिए पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट, समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव विनय पाल, पूर्व मंत्री महेश बंसल, समाजवादी पार्टी जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत, सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी,सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी,सपा बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव पूजा अंबेडकर,सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सुमित पंवार बारी, विधानसभा अध्यक्ष पुरकाजी संजीव आर्य,पूर्व जिलाध्यक्ष सपा अल्पसंख्यक सभा डॉ इसरार अल्वी, जिला सचिव पवन पाल,सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष तरुण सौदे एडवोकेट,मीर हसन,फरमान चौधरी, फैसल राणा एडवोकेट, सलीम कुरैशी,सरदार गुलजार सिंह,हुसैन राणा, लोकेंद्र कुमार, आयुष चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

एडीएम प्रशासन से की संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति पदाधिकारियों द्वारा मुलाकात
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधिमंडल संरक्षक कृष्ण गोपाल मित्तल,अध्यक्ष संजय मिश्रा,मुख्य संयोजक बलविंदर सिंह के नेतृत्व में एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह से मिला एवं उनको आगामी त्योहारों के मद्य नजर नगर में मिलावटी खाद्य पदार्थों की जो जांच शुरू की गई है उसको एक अच्छा कदम बताते हुए कहा कि मिलावट खोरों द्वारा लोगों की जान से खिलवाड़ करने का कार्य किया जा रहा है,छोटी-छोटी उम्र में ही व्यक्ति नई-नई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं,संयोजक राकेश त्यागी ने कहा कि अभी कुछ दिन पूर्व बाहर से तैयार होकर नगर में आ रहे मावे को भी पकड़ा गया था जिसकी सैंपलिंग करते हुए लैब टेस्टिंग के लिए भेजा गया था जिसका रिजल्ट 48 घंटे में आना बताया गया लेकिन आज पांच दिन हो जाने के बाद भी उसका रिजल्ट सामने नहीं आया है और इस तरह के खाद्य पदार्थ बिक्री के लिए किस दुकान पर लाए जाते हैं इसका भी खुलासा किया जाना चाहिए प्रतिनिधि मंडल में शामिल व्यापारी नेताओं द्वारा कहा कि मिलावटी खाद्य पदार्थ एवं मिलावट खोरों पर पूरी तरह से लगाम लगनी चाहिए और जो भी इस तरह के कु कृत्य में शामिल है उन पर कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए प्रतिनिधि मंडल में संयुक्त व्यापार संघ संघर्ष समिति के राजकुमार कालरा,शलभ गुप्ता,अभिमन्यु सर्राफ,विक्की चावला,कुलदीप मित्तल,विजय प्रताप सिंह,शिवकुमार सिंघल,भूपेंद्र गोयल,मयंक गोयल,नदीम अंसारी,सुनील अरोरा,राजेंद्र अरोरा,वासु गोयल,सुरेंद्र मित्तल, रमन शर्मा,सुखबीर सिंह,रवि शर्मा, सहित अनेकों पदाधिकारी उपस्थित रहे

 

श्री हनुमान मंदिर शिव चौक मे श्रद्धा पूर्वक 108 अखंड श्री हनुमान चालीसा पाठ निर्विघ्न संपन्न
मुजफ्फरनगर। मानव कल्याण परिषद के तत्वावधान में वैश्विक शांति हेतु नगर के संकीर्तन मण्डलों के सहयोग से श्री हनुमान मंदिर (शहर डाकखाने के पास)मे आयोजित 108 अखण्ड हनुमान चालीसा पाठ सभी मण्डलों के द्वारा उत्साह से आनन्द पूर्वक निर्विघ्न सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजक एवं समन्वयक प्रेम प्रकाश अरोरा ने बताया गया है कि मंगलवार को प्रात 7 बजे पण्डित कमल नारायण शास्त्री द्वारा विधि विधान से श्री हनुमानजी महाराज को चोला चढ़ाया गया। इस अवसर पर मनोज कुमार अरोरा,भावना अरोरा के साथ तथा प्रवीन अरोरा एड, राजकुमार अग्रवाल, संजय अरोरा, राकेश कुमार तनेजा, राजीव रहेजा, प्रेम प्रकाश अरोरा सुधीर चौधरी,अतुल गर्ग, रामबीर सिंह,राजीव गुप्ता,पीयूष बिन्दल, इन्द्र राज नामदेव, भुनेश ग्रोवर आदि काफी संख्या में भक्त जन उपस्थित रहे । श्री राम चरित मानस संकीर्तन मण्डल के प्रमुख राज कुमार अग्रवाल द्वारा सर्व प्रथम पाठ का शुभारंभ किया गया ,श्री वृंदावन धाम संकीर्तन मंडल के सतपालजी, डाक्टर मोहन लाल , अजय अरोरा, जगन्नाथ, संतोष मिश्रा. शश्री गोलोक धाम गोपेश्वर तीर्थ सेवा सुख परिवार के सतीश सेठी, राजकुमार खुडडे वाले , बृज मोहन ,अमित अरोरा, सुरेश छाबड़ा, रमेश खत्री , रमन जलोतरा , अश्वनी शर्मा नरेश अरोरा ,अनिल , राजेश रहेजा, नितिन कपूर, आशीष अरोरा, रोहित कुमार, कार्तिक, जग्गा , हरि आनंद संकीर्तन मण्डल के राजेश अरोरा , झूले लाल संकीर्तन मण्डल के दिनेश ठुकराल धर्म यात्रा महासंघ संकीर्तन मण्डल के शिशु कांत गर्ग , विनोद जालोतरा , जगन रोहिला, पी डी गोतम ,राम कुमार शर्मा, अर्चना शर्मा , रश्मि अग्रवाल,श्री राधा रमण महिला संकीर्तन मण्डल से आशा अग्रवाल , पूनम कपूर, विमलेश गोयल, हिमांशु गर्ग, बेबी चौधरी, अंजू चौधरी एवं श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के महामंत्री अतुल गर्ग , रामबीर सिंह, सुभाष गर्ग, अशोक शर्मा, विपिन गुप्ता, सुभाष गोयल ,अल्का गोयल,अजय कुमार गर्ग आदि के श्रद्धा भाव पूर्वक हनुमान चालीसा पाठ से सारा वातावरण भक्ति भाव से गुंजायमान हो उठा । 108 अखण्ड हनुमान चालीसापाठ का पूर्ण पाठ सभी के सहयोग से अपने निश्चित समय सांय 5 बजे निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत मे भी राजकुमार अग्रवाल द्वारा पाठ किया गया। इस अवसर पर महामृत्युंजय मिशन के संजीव शंकर एवं पण्डित विनायक दुबे भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की पूर्णाहुति श्री हनुमान जी की अर्चना , प्रार्थना व राम नाम की माला के साथ सम्पन्न हुई, जिसमे भारी संख्या मे सम्मानित धर्म प्रेमी बन्धु जन, माताएं,बहने उपस्थित रहे।तत्पश्चात सामूहिक आरती एवं हनुमत प्रसाद के वितरण की व्यवस्था भी की गई ।

 

नीरज त्यागी की माताजी सालंतरी देवी का बुधवार देर रात्रि निधन
मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ छायाकार रहे स्व. नीरज त्यागी की माताजी सालंतरी देवी का बुधवार देर रात्रि निधन हो गया। वे काफी लम्बे समय से कुल्हे की चोट के कारण बीमार चल रही थी। उनके आकस्मिक निधन से पूरे परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। श्रीमती सालंतरी देवी बहुत ही मृदुभाषी व स्पष्टवादी महिला थी। उन्होंने संकट की घड़ी में पूरे परिवार को कभी आंच तक नहीं आने नहीं दी हमेशा उन्होंने हर समस्या का डटकर मुकाबला किया। उनके आकस्मिक निधन पर वरिष्ठ समाजसेवी मनीष चौधरी ने पहुंचकर परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि हमारे वरिष्ठ छायाकार स्व. नीरज त्यागी का निधन चार माह पहले हो गया था। अब उनकी माता जी के निधन से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट गया है। उनका अंतिम संस्कार गांव गादला के श्मशान घाट में पूरे विधि विधान के साथ किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े बेटे विपिन त्यागी ने दी।

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + sixteen =