समाचार (Muzaffarnagar News)
बाजार जाकर करे खरीदारी, आनलाइन से बचे
चरथावल। मंडल अध्यक्ष अनुज गर्ग ने सभी क्षेत्रवासी से अपील की है कि कोई भी सामान ऑनलाइन न खरीदें क्योंकि रेहडी पतडी वालो से आप सामान खरीदोगे तो व्यापारी भाइयों की दिवाली भी अच्छे से मना पाएंगे। आपको बताते चले की आज एक मीटिंग का आयोजन चरथावल मंडल अध्यक्ष अनुज गर्ग के आवास पर हुआ उन्होंने संकल्प लिया की सभी क्षेत्रवासी दुकानदार भाइयों से सामान खरीदे। जिससे सभी की दीवाली अच्छी मनाई जाए। आपका सामान खरीदने से किसी का घर चले तो अच्छी बात है चरथावल मंडल अध्यक्ष अनुज गर्ग ने अपनी टीम के साथ सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि आप सभी बाजार में आकर खरीदारी करें। सम्मानित व्यापारी बंधुओ सम्मानित नागरिक जन आप सभी को आने वाली दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई.. व्यापार मंडल चरथावल परिवारआपसे निवेदन करता है। कि आप अपने नजदीकी दुकानदार भाई से ही सामान खरीदें। ऑनलाइन खरीदारी से बचें क्योंकि आपका नजदीकी दुकानदार भाई आपका सुख दुख का साथी है दीपावली के पावन पर्व पर व्यापार मंडल चरथावल का सदस्य अभियान चल रहा है। जिस भी व्यक्ति को व्यापार मंडल चरथावल का सदस्य बनना है वह व्यापार मंडल चरथावल से संपर्क करे जिसमें कस्बे के व्यापारी अभिषेक बंसल, रजत गर्ग,बिट्टू आनंद प्रकाश, अंकुर जैन, सिंपल सिंघल, उमंग, अतुल, गोविंदा, प्रवीणकुमार, मुश्ताक अहमद, आबाद, योगीराज प्रेमी आदि
बुढ़ाना पुलिस ने दबोचा
सिखेड़। पुलिस ने मिशन शक्ति के अंतर्गत पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त ककरौली के गांव ढांसरी निवासी सूर्य को गिरफ्तार कर लिया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपित को काटका पुल से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
दो लुटेरे मुठभेड में किये गिरफ्तार, फायरिंग में एक हुआ घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में थाना नई मंडी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार देर रात ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए मात्र 12 घंटे के भीतर दो लुटेरे बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक बदमाश पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए घ्4500 नगद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, तमंचा, कारतूस और एक अवैध चाकू बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, 15 अक्टूबर को बिलासपुर निवासी आस मोहम्मद ने थाना नई मंडी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि दो अज्ञात बदमाशों ने उनके पिता से पैसे लूट लिए थे और विरोध करने पर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत एवं क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इस टीम ने मुखबिर की सूचना पर देर रात ए टू जेड रोड पर घेराबंदी की। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे। भागने के प्रयास में गिरने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश इदरीश पुत्र अनीश निवासी बंधेड़ी महावतपुर, हरिद्वार घायल हो गया। जबकि, दूसरा बदमाश निहाल पुत्र नसीर आलम को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। पुलिस ने घटनास्थल से लूटी गई रकम, मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किए हैं। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना नई मंडी में मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 बृजेश कुमार शर्मा, उ.नि. दिनेश कौशिक, राहुल कुमार, असगर अली, है. का. पुष्पेंद्र, विनित कुमार, का. सौरभ, राहुल थाना नई मण्डी शामिल रहे।
ठिया लगाने वाले दुकानदार आपस में भिडे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भगतसिंह रोड बना जंग का अखाडा। दुकान लगाने को लेकर पटरी व्यापारी आपस मे भिड गए तथा नौबत मारपीट तक पहंुच गई।
मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात दीपावली पर भगतसिंह रोड पर पटरी लगाने वाले दुकानदारों के बीच ठीहा लगाने को लेकर आपसी मारपीट हो गई। इसकी सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची तथा आपस मे झगड रहे व हंगामा काट रहे दोनो पक्षों को बामुश्किल शान्त कराते हुए त्यौहार पर कोई बखेडा ना करने एवं शांतिपूर्वक दुकानदारी करने की हिदायत दी। ताकि त्यौहार शान्ति से निपट जाए व गरीब पटरी व्यापारियों की मजदूरी निकल सके।
मिशन शक्ति अभियान केा लगे पंख
एक दिन की कुमारी अनु चैहान बनी जिला पंचायत अध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत प्रधानमंत्री मा.नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्य मंत्री मा.योगी आदित्य नाथ जी की भावनाओं और कल्पनाओं की उड़ान को और ऊंचाई देते हुए आज कुमारी अनु चैहान को एक दिन के लिए जिला पंचायत अध्यक्षा की कुर्सी सौंपी गई ।जय हिंद पब्लिक स्कूल ग्राम पंचायत मजलिसपुर तोफिर की कक्षा 11 की छात्रा का आज जिला पंचायत कार्यालय पहुंचने पर अपर मुख्य अधिकारी योगेश कुमार और स्टेनो अक्षय शर्मा सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बुके भेंट कर ,माला पहनाकर स्वागत किया और वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष डा वीरपाल निर्वाल ने कुमारी अनु चैहान को सम्मान पूर्वक कुर्सी पर बैठाया ।डा निर्वाल ने कुमारी अनु चैहान को बुके , प्रतीक चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया । जिला पंचायत का दायित्व संभालने के उपरांत कुमारी अनु चैहान ने जिला पंचायत के सम्मानित सदस्यों अमित रावल, तरुण पाल ,सचिन करानिया ,वीरेंद्र उर्फ बिल्लू से परिचय प्राप्त किया तथा जिला पंचायत सभी कार्यरत अधिकारियों का परिचय लिया। जन समस्याओं को सुनकर जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी सदर से वार्ता कर समाधान के लिए कहा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से स्वास्थ्य शिविर एवं दवाई छिड़काव का भी अनुरोध किया। कुमारी अनु चैहान ने कार्यालय परिसर का निरीक्षण किया तथा कर्मचारियों से संवाद किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डा वीरपाल निर्वाल ने कहा कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में सरकार के प्रयासों को आगे बढ़ाना सभी का दायित्व है। अनु चैहान ने बताया कि वह भविष्य में वह डॉक्टर बन कर लोगों की सेवा करना चाहती है। इस मौके पर अपर मुख्य अधिकारी योगेश कुमार ,प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र कुमार शर्मा, स्टेनो अक्षय शर्मा, सुरेंद्र कुमार , श्रीमती राकेश , लिपिक श्रीमती प्रतिभा सहित जिला पंचायत सदस्यगण,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, भाजपा से महेंद्र चैहान ,रामकुमार शर्मा, रविंद्र कुमार मिलकराम चैहान एवं अनु चैहन के पिता विधि सिंह चैहान उपस्थित रहे ।
तीन कोल्हूओ को किया सीज
मुजफ्फरनगर। पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर प्रदूषण विभाग की टीम द्वारा ग्राम पीनना में 03कोल्हुओं को प्रतिबंधित ईंधन (कपड़ा, प्लास्टिक आदि) का इस्तेमाल करने पर पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सील कर दिया गया है।
ग्राम पीनना में शामली मार्ग पर स्थित 04 कोहलुओं का संचालन ग्राम पीनना के गुलबहार, इकबाल, शकील द्वारा प्रतिबंधित ईंधन (कपड़ा, प्लास्टिक आदि) का इस्तेमाल कर किया जा रहा था जिनकी शिकायत प्राप्त होने पर पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर प्रदूषण विभाग की टीम द्वारा कोल्हुओं को सील कर दिया गया है।।
त्यौहारों के मद्देनजर फ्लैगमार्च किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत थानाक्षेत्र कोतवाली नगर एवं खालापार में पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए व्यापारियों से सुरक्षा सम्बन्धी सुझावों का किया आदान-प्रदान। आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थानाक्षेत्र कोतवाली नगर एवं खालापार के प्रमुख बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में सहायक पुलिस अधीक्षकध्क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली नगर श्री उमेश रोरिया, थाना प्रभारी खालापार श्री महावीर सिंह चैहान सहित पुलिस अधिकारीध्कर्मचारीगण मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय ने बाजारों, मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा व्यापारी बंधुओं एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि त्योहारों के समय बाजारों में स्वाभाविक रूप से भीड़ बढ़ जाती है, अतः सतर्कता व सजगता आवश्यक है। उन्होंने व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे सही अवस्था में चालू रखने, संदिग्ध व्यक्तियों व असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गयी। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान शहर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, फुट पेट्रोलिंग, ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने, तथा महिला सुरक्षा हेतु एंटी रोमियो टीमों की सक्रिय निगरानी सुनिश्चित की जा रही है। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा त्यौहारों के अवसर पर जनपदवासियों की सुरक्षा, सुविधा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
छापा मारकर लिये सैम्पल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। । खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुजफ्फरनगर द्वारा कार्यवाही करते हुए भैंसरहेडी गांव में दो मावा भट्ठियों पर छापा मार कर पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुजफ्फरनगर द्वारा कार्यवाही करते हुए भैंसरहेडी गांव में दो मावा भट्ठियों पर छापा मार कर पुलिस बल के साथ निरीक्षण किया गया तथा मावा के दो नमूने संग्रहित किए गए। तत्पश्चात भव्य ट्रेडर्स शाहपुर के यहां छापा मारकर ’682 लीटर’ सरसों का तेल मिलावट का संदेह होने पर जप्त किया गया जिसके अनुमानित कीमत ’116000 रुपए’ है। सरसों के तेल का एक विधिक नमूना भी संग्रहित कर जहां क्षेत्र प्रेषित किया गया। एक नमूना सरसों का तेल , मैं0 पूजा ऑयल एंड पूजा आटा लाडावाला, ’15 टीन’ मे लगभग ’225 किलोग्राम’ सरसों का तेल सीज किया, जिसका मूल्य ’54,000’ तथा एक नमूना सरसों का तेल, मैं0भगवती आयल लड़ावाला से ’08 टीन’ मैं लगभग ’100 किलोग्राम’ सरसों का तेल सीज किया जिसका मूल्य ’16,000’ है।
वांछित को दबोचा
मुजफ्फरनगर। एसएसपी संजय वर्मा के नेतृत्व में निर्देशन में चलाये जा रहे वांछित/वारण्टी अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्राधिकारी फुगाना तथा थानाध्यक्ष तितावी के कुशल पर्यवेक्षण मे व मिशन शक्ति फेज 5 के अंतर्गत थाना तितावी पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये को दो वारण्टी अभि0 शमीम पुत्र मन्नू निवासी ग्राम जसोई थाना तितावी, सोनू वाल्मिक पुत्र महेश उर्फ मैसो निवासी वाल्मिक बस्ती बघरा को गिरफ्तार किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी
खतौली। साइबर जागरूकता माह में खतौली में चला जागरूकता अभियान, साइबर सेल और सामाजिक संस्थाओं का सराहनीय योगदान। अक्टूबर माह को पूरे देश में “साइबर जागरूकता माह” के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में आज एक उल्लेखनीय साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस प्रशासन, साइबर सेल और सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर आम जनमानस को साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी।साइबर जागरुकता संबंधित कार्यक्रम के आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के कुशल मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इंदु सिद्धार्थ के नेतृत्व में आयोजित किए जा रहे हैं। उनके निर्देशन में साइबर सेल की टीम ने जगह-जगह अभियान चलाकर नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।खतौली में आयोजित इस विशेष अभियान में साइबर थाने से इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, सब इंस्पेक्टर धर्मराज, हेड कांस्टेबिल अवधेश कुमार आदि ने बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने विस्तार से बताया कि आज के डिजिटल युग में ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, व्ज्च् फ्रॉड, बैंकिंग स्कैम, फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया हैकिंग जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में हर नागरिक का सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है।अधिकारियों ने कहा कि किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, अनजान व्यक्ति को अपनी निजी या बैंकिंग जानकारी न दें और किसी भी साइबर अपराध की शिकायत 1930 हेल्पलाइन नंबर या ूूूण्बलइमतबतपउमण्हवअण्पद पोर्टल पर तुरंत दर्ज कराएं।इस कार्यक्रम में आधारशिला सेवा संस्थान और मुल्तानी वेलफेयर एसोसिएशन ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। संस्थाओं के पदाधिकारियों ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे प्रभावी हथियार है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएं ताकि गांव-गांव, शहर-शहर तक साइबर सुरक्षा की जानकारी पहुंच सके।सफल आयोजन के पश्चात उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन और सहयोगी संस्थाओं के इस प्रयास की सराहना की और यह संकल्प लिया कि वे स्वयं भी समाज में साइबर जागरूकता फैलाने में सहयोग करेंगे।यह कार्यक्रम न केवल साइबर अपराधों से सुरक्षा का संदेश देने वाला था, बल्कि यह इस बात का भी प्रमाण था कि जब पुलिस प्रशासन और समाज एकजुट होकर कार्य करते हैं, तो जनहित के बड़े उद्देश्य को सरलता से प्राप्त किया जा सकता है।
सर्वर ठप्प होने से कामकाज ठप्प
खतौली। तहसील के उप निबंधक कार्यालय में सर्वर ठप होने से कामकाज बाधित हो गया। नाराज वकीलों ने काम बंद कर रजिस्ट्री ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि पिछले एक सप्ताह से सर्वर लगातार डाउन रहने के कारण रजिस्ट्री से जुड़े कार्यों में भारी दिक्कत आ रही थी। बृहस्पतिवार सुबह सर्वर पूरी तरह बंद हो जाने से वकील और पक्षकार दोनों परेशान हो गए। खतौली तहसील स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पर दो दिन से सर्वर ठप पड़ा है। इससे बैनामा कराने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग मायूस होकर लौट रहे हैं। कार्यालय में रजिस्ट्री सहित सभी महत्वपूर्ण कार्य रुक जाने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इससे न केवल वकीलों को असुविधा हो रही है, बल्कि रजिस्ट्री कराने आने वाले पक्षकारों का भी समय और धन बर्बाद हो रहा है। वकीलों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि लंबे समय से लगातार बनी हुई है, जिसके कारण रोजाना काम बाधित होता है। इसके बावजूद संबंधित अधिकारी कोई स्थायी समाधान नहीं निकाल पा रहे हैं। वकीलों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सर्वर की समस्या का निवारण नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। लोगों ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि उप निबंधक कार्यालय में सर्वर की समस्या का जल्द समाधान कर कार्य व्यवस्था को सामान्य किया जाए । विरोध प्रदर्शन करने वालो में बार संघ अध्यक्ष नवीन उपाध्याय, महासचिव प्रदीप कुमार, छत्रपाल सिंह, जितेंद्र त्यागी, सत्यप्रकाश सैनी, सचिन आर्य, नवाब सिंह, मुकेश शर्मा, मोहम्मद अरशद, बिजेंद्र कुमार, शाकिर मिर्जा, सत्यम कुमार, पदम कुमार, सीता राम, मजाहिर काजी, हरिनिवास सोम, पंकज कुमार, अभिषेक गोयल, अनुज जैन, शेखर सोम आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
सम्मेलन की तैयारियों पर हुआ कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फररनगर। क्रांति सेना महिला मोर्चा की मीटिंग शहाबुद्दीनपुर रोड पर हुई। 26 अक्टूबर दिन रविवार को विराट महासम्मेलन के बारे में सभी महिलाओं को बताया महिलाओं को जागरूक होने के लिए महिला मोर्चा क्रांति सेना की जिला अध्यक्ष पूनम चैधरी ने समझाया विराट महासम्मेलन की तैयारी में महिला मोर्चा की टीम गांव-गांव में जाकर महिलाओं को जागरूक होने के लिए बता रहे हैं और सम्मेलन की पूरे जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं। इस अवसर पर पूनम चैधरी जिला अध्यक्ष पूनम चाहल जिला उपाध्यक्ष, राखी प्रजापति नगर अध्यक्ष, आरती सैनी जनकपुरी वार्ड अध्यक्ष, अनीता ठाकुर वरिष्ठ पदाधिकारी, कुसुम धीमान सोनिया सविता कविता बबली आदि महिलाएं मौजूद रहे
कार्यक्रम का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बीबीए विभाग के इन्फोटेनमेंट क्लब द्वारा त्योहार विविधता में एकता विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। आज एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के बीबीए विभाग द्वारा आज इन्फोटेनमेंट क्लब के अंतर्गत एक रोचक और ज्ञानवर्धक गतिविधि का आयोजन किया गया। इस गतिविधि का विषय था त्योहार विविधता में एकता” (त्योहार विविधता में एकता)। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, विविध धार्मिक मान्यताओं और त्योहारों के माध्यम से एकता एवं भाईचारे के संदेश को विद्यार्थियों तक पहुँचाना था । कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल एवं बीबीए विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात् डॉ. संदीप मित्तल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की पहचान उसकी विविधता में निहित एकता में है। हमारे देश में हर धर्म, समुदाय और संस्कृति के लोग अपने-अपने त्योहार बड़े उत्साह और प्रेम से मनाते हैं। उन्होंने कहा कि ष्त्योहार केवल उत्सव नहीं होते, बल्कि ये हमें आपसी सद्भाव, सहयोग और समानता का संदेश देते हैं।ष् उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे इन त्योहारों के मूल संदेश को समझें और समाज में सौहार्द एवं भाईचारे को बढ़ावा दें। विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि त्योहार विविधता में एकता जैसा विषय विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने बताया कि भारत के हर राज्य और धर्म के अपने अलग-अलग त्यौहार हैं, फिर भी सभी त्योहारों की भावना एक ही होती है, श्एकता, प्रेम और साथ रहने की भावना। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में न केवल सांस्कृतिक समझ विकसित करते हैं बल्कि उन्हें समाज की विविधता को सम्मानपूर्वक स्वीकारने की प्रेरणा भी देते हैं। कार्यक्रम के संचालक एवं इन्फोटेनमेंट क्लब के समन्वयक मोहम्मद अंजर रहे। उन्होंने विषय ष्त्योहार – विविधता में एकताष् को अत्यंत सुंदर एवं प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। मौ० अंजर ने पावर पॉइंट प्रस्तुति (च्च्ज्) के माध्यम से विद्यार्थियों को बताया कि भारत में जैसे दिवाली, ईद, क्रिसमस, होली, बैसाखी, पोंगल, नवरात्रि और ओणम जैसे विविध त्यौहार किस प्रकार समाज में एकता और सौहार्द का प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि ये सभी त्यौहार हमें यह सिखाते हैं कि धर्म और संस्कृति भिन्न होने के बावजूद, हम सब एक भारतीय परिवार का हिस्सा हैं। उन्होंने अपनी प्रस्तुति में विभिन्न राज्यों के त्योहारों के चित्र, सांस्कृतिक परिधान, लोक नृत्य और परंपराओं का सुंदर प्रदर्शन किया, जिससे विद्यार्थियों को भारत की सांस्कृतिक विविधता की झलक देखने को मिली। उनकी प्रस्तुति ने न केवल विद्यार्थियों का ध्यान आकर्षित किया बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति की गहराई को समझने का अवसर भी प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए और बताया कि कैसे त्योहार हमें समाज में एकता, सहयोग और भाईचारे की भावना सिखाते हैं। कुछ विद्यार्थियों ने लघु भाषणों और कविताओं के माध्यम से विषय की महत्ता पर अपने विचार रखे। पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। विद्यार्थियों ने इस विषय को बहुत रुचि के साथ सुना और उसमें सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर बीबीए विभाग के सभी शिक्षक उपस्थित रहे जिनमें दीपक गर्ग, संजय शर्मा, सोनिका, पुर्वी, प्राची, प्रशांत गुप्ता, विनीता चैधरी, सतीश, अमित, पवन बलियान और लवी वर्मा शामिल रहे। सभी शिक्षकों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया । प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल ज्ञानवर्धक होते हैं बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और सामाजिक दृष्टिकोण को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने बीबीए विभाग और इन्फोटेनमेंट क्लब के समन्वयक मोहम्मद अंजर को इस सुंदर और सार्थक आयोजन के लिए बधाई दी । विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने भी अपने धन्यवाद ज्ञापन में कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों को समाज की विविधता में एकता का वास्तविक अर्थ समझने में मदद करती हैं और उन्हें संवेदनशील नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती हैं। कार्यक्रम का संचालन सुचारू रूप से हुआ और अंत में राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे आयोजन का भरपूर आनंद लिया और यह दिन सभी के लिए प्रेरणादायक और यादगार बन गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया
जानसठ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का लखनऊ से आई डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने सीएचसी प्रभारी डा अर्जुन सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। टीम ने सीएचसी में भर्ती मरीजों से भी जानकारी प्राप्त की। मरीजों से उनकी समस्याओं के बारे में भी पूछा गया। सीएचसी प्रभारी डा अर्जुन सिंह ने बताया कि नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में दिल्ली से सेंट्रल रिव्यू मिशन यानि सीआरएम की एक टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और उसके अंतर्गत आने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्रों का दौरा करेगी। उसी के संदर्भ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और स्वास्थ्य उप केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण का कार्य आगे भी जारी रहेगा। एसीएमओ डा अशोक कुमार की देखरेख में लखनऊ की टीम ने गांव सालारपुर, चुड़ियाला और कुतुबपुर के स्वास्थ्य उपकेंद्रों का भी निरीक्षण किया। एएनएम, सीएचओ और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक कर टीम के अधिकारियों ने विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस दौरान जरूरी कदम उठाने के लिए निर्देश भी दिए। डा नदीम, दिव्यांक सहित स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।
स्वदेशी संकल्प यात्रा का किया जोरदार स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। स्वदेशी संकल्प यात्रा लक्ष्मी नगर मेरठ प्रांत का आज मुजफ्फरनगर पहुंचने पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयो एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा विजय शुक्ला द्वारा भगत सिंह रोड स्थित भाजपा नेता सुनील तायल के प्रतिष्ठान पर जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल सभी प्रबुद्ध जनों का भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील तायल,जिला सहसंयोजक तरुण मित्तल,आशीष तोमर,बृज किशोर बिट्टू,मंडी मंडल कार्यालय प्रभारी संजय शर्मा,हिमांशु गोयल,प्रवीण गुप्ता,राहुल गोयल,प्रिंस तायल,विशाल शर्मा,निशांत तायल,शुभम तायल द्वारा पटका पहनाकर एवं माल्यार्पण करते हुए स्वागत सम्मान किया गया एवं भारत माता की जय के उद्घोष के साथ स्वदेशी अपनाने का प्रण लिया गया,। इस दौरान भगत सिंह रोड होते हुए यात्रा के शिव चैक पहुंचने पर अनेकों जगह पुष्प वर्षा के साथ व्यापारियों द्वारा स्वागत किया गया
वार्षिकोत्सव हर्षाेल्लास के साथ मनाया
जानसठ। क्षेत्र के गाव घटायन में आयोजित आर्य समाज का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। वार्षिक उत्सव के तीसरे दिन बुधवार की सुबह हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञमान अनिल पटवारी सपत्नीक रहे। हवन यज्ञ के उपरान्त स्वामी सच्चिदानंद ने कहा कि अपनी संस्कृति को बचाने और बच्चों का उज्जवल भविष्य बनाने के लिए हम सबको कार्य करने चाहिए। भजनोपदेशिका बहन डा प्रियंका आर्या भरतपुर व पंडित दिनेश पथिक अमृतसर ने देश भक्ति भजनों के माध्यम से सबका मार्ग दर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मा राजपाल आर्य ने की तथा संचालन संजय आर्य ने किया। कार्यक्रम में मेमपाल आर्य, मास्टर राजीव कुमार आर्य, बाबू राम आर्य, भूपेन्द्र आर्य, राजकपूर आर्य, अशोक, अक्षय, ऋषभ, अंकुर आदि उपस्थित रहे।
महिला चिकित्सालय का नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शहर के प्रमुख स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति सुधारने की दिशा में स्थानीय प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में मुजफ्फरनगर जिला महिला चिकित्सालय में नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने औचक निरीक्षण कर सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान सीएमएस डॉ. आभा आत्रेय समेत अस्पताल का पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।
जिला महिला चिकित्सालय में नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने निरीक्षण कर अस्पताल में स्वच्छता, व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था की सराहना की, साथ ही जहां कुछ कमियाँ दिखीं, वहां सुधार के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान मीनाक्षी स्वरूप ने वार्डों में जाकर मरीजों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। अस्पताल के कार्यालयों में स्टाफ से भी मुलाकात की। अस्पताल की आवश्यकता को भी समझने का प्रयास किया।
निरीक्षण के समय मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. आभा आत्रेय ने अस्पताल की मौजूदा व्यवस्थाओं और स्टाफ की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. आत्रेय ने बताया कि अस्पताल प्रशासन द्वारा नियमित साफ-सफाई और मरीजों की सुविधा के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल परिसर में कूड़ा निस्तारण, पेयजल, शौचालय और दवा वितरण की स्थिति की भी अध्यक्ष ने जानकारी ली और पालिका प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया।
निरीक्षण को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि स्वस्थ समाज की नींव स्वच्छ और सुचारु स्वास्थ्य सेवाओं पर टिकी होती है। हमारा प्रयास है कि मुजफ्फरनगर की जनता को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं मिले। जिला महिला चिकित्सालय में व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं, लेकिन जहाँ सुधार की आवश्यकता है, वहाँ तत्काल सहयोगात्मक दृष्टिकोण से हम कार्य कराने के लिए प्रयास करेंगे। पालिका प्रशासन और अस्पताल मिलकर बेहतर सेवाएं देने का प्रयास करें, यही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नगर क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में स्वच्छता और सेवा में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अस्पताल प्रशासन की बरसों पुरानी मांग रही है कि अस्पताल के बाहर बने दो कूड़ा डलावघर को हटवाया जाये। हमने प्राथमिकता पर यह सुनिश्चित किया है। रुड़की रोड वाला कूड़ा डलावघर पालिका जल्द ही सेल्फी प्वाइंट के रूप में विकसित करने जा रही है। लद्दावाला की ओर बना डलावघर बंद कराया है, यहां कॉम्पेक्टर को हटवाकर वेंडिंग जोन बनाने का प्रस्ताव हाल ही में पालिका बोर्ड ने मंजूर किया है, जल्द से जल्द यह कार्य प्रारम्भ कराया जायेगा। सीएमएस डॉ. आभा ने अस्पताल के लिए जो आवश्यकता जताई है, वो भी हम पूर्ण करने का भरपूर प्रयास करेंगे।
एसएसपी के निर्देश पर बढाई गश्त/चैकिंग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। त्यौहारों को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। एसएसपी संजय वर्मा के निर्देशो के चलते पुलिस पुलिस द्वारा बाजार में पैदल गश्त, चैकिंग-तलाशी की जा रही है।
दीपावली, धरतेरस, भैययादूज आदि त्यौहारों के मे मददेनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जनपद में सभी त्यौहार शांतिपूर्ण व सौहादपूर्ण माहौल मे सम्पन्न हों। इसके लिए जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय वर्मा के निर्देशो के अनुपालन मेें सघन चैकिंग/तलाशी अभियान, वाहन चैकिंग, पैदल गश्त, खाद्यय विभाग द्वारा मावा, दूध व अन्य खादय वस्तुओं के सैम्पल भरवाने आदि सभी कार्यवाही का र्यवाही सुनिश्चित की जा रही हैं। एसएसपी संजय वर्मा के अनुपालन में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के निर्देशन में तथा सीओ सिटी/ए.एस.पी श्री मिश्रा की मौजूदगी में पुलिस ने भगतसिंह रोड, हनुमान चैक, शिव चैक, रूडकी रोड, सर्राफा बाजार आदि विभिन्न बाजारों में पैदल गश्त की। इस दौरान शहर कोतवाल उमेश रोरिया, खालापार थाना इंस्पैक्टर महावीर सिंह चैहान, इंस्पैक्टर थाना सिविल लाईन आशुतोष कुमार मय फोर्स के मौजूद रहे। वहीं दूसरी और सीओ ने नई मन्डी राजू सिंह साहू की मौजूदगी में नई मन्डी कोतवाली इंस्पैक्टर ब्रजेश कुमार शर्मा ने मय फोर्स के थाना क्षेत्र के बिन्दल बाजार, चैडी गली, वकील रोड, गउशाला रोड, पीठ बाजार आदि बाजारों मे पैदल गश्त की।
सजे बाजार: बाजारों मे बढी भीड
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। दीपावली जैसे बडे त्यौहार के लिए बाजार सजकर तैयार हो गए हैं। वहीं बाजारों मे दीपावली की खरीदारी को लेकर अच्छी खासी भीड चल रही है। त्यौहार के दृष्टिगत पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
दीपावली,धनतेरस, भैयया दूज आदि विभिन्न त्यौहारों के कारण इस समय बाजारों मे जबरदस्त भीड है। त्यौहारों के कारण सर्राफे की दुकानों, रेडीमेड गारमेन्टस, इलैक्ट्रानिक्स आईटम्स, बैडशीट, गददे, कारपेट आदि की खरीदारी, दीये,मोमबत्ती, खील-पताशे, बिजली की झालर, घरेलू सामग्री, फल-ड्राई फुटस आदि दुकानों पर ग्राहकी बनी हुई है। दीपावली के त्यौहार के कारण सभी दुकानदार पिछले कई दिनो से त्यौहारों की तैययारियों मे लगे थे। दुकानदारो का कहना है कि त्यौहारी सीजन के कारण वे लोग पिछले कई दिनो से दुकान की साफ-सफाई, सजावट तथा माल मंगवाने मे लगे थे। ताकि दुकानदारी के अनुसार दुकान मे पर्याप्त सामान/आईटम्स पूर्ण रह सकें।

