News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

 पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौकश घायलMuzaffarnagar News
रोहाना। थाना कोतवाली नगर प्रभारी बबलू कुमार के नेतृत्व में रोहाना चैकी प्रभारी अनिल कुमार, उप निरीक्षक विक्रांत कुमार, उप निरीक्षक पवन कुमार, कांस्टेबल मुनेंद्र सिंह, सनी सिंह, रहीस आजम आदि पुलिस टीम गौकशी करने वाले बदमाश मुन्ना को माल की बरामदगी के लिए उसके द्वारा बताए गये स्थान पानीपत-खटीमा हाइवे स्थित काली नदी पुल के पास खाली प्लॉटिंग में लेकर पहुंची। तो बदमाश मुन्ना उर्फ मुरसलीन पुलिस से हाथ छुड़ाकर भागने का प्रयास किया। तो पहले से छिपाए गए तमंचे को निकाल कर पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर झोल दिया। बदमाश की गोली से पुलिस टीम बाल बाल बची। पुलिस ने बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। परन्तु उस पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं दिखा। तथा उसने पुलिस पर फिरसे फायर झोंक दिया। पुलिस द्वारा बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गई तो मुन्ना उर्फ मुरसलीन पुत्र लियाकत निवासी जामा मस्जिद मौहल्ला शेखजदगान कस्बा चरथावल घायल हो गया।उसके कब्जे से अवैध शस्त्र और गौकशी के उपकरण बरामद हुए। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

 

 मुठभेड़ में  इनामी वाहन चोर दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। नई मंडी थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी वाहन चोर निक्की को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पकड़ा गया बदमाश हिस्ट्रीशीटर अपराधी बताया गया है। नई मंडी थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात मंसूरपुर निवासी वांछित वाहन चोर निक्की पुत्र विजयपाल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और बिना नंबर की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। सीओ मंडी राजू कुमार साव ने इस मुठभेड़ के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी निक्की पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। बीती रात पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना दी गई कि निक्की क्षेत्र में कोई वारदात करने के लिए आ रहा है। पुलिस अलर्ट हो गई और चेकिंग शुरू कर दी गई। चेकिंग में पुलिस ने एक बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया तो उसने बाइक को मोड़कर भागते हुए पुलिस कर्मियों की ओर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने उसका पीछा किया और घेरकर की गई जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके बाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायलावस्था में पुलिस ने उसे काबू कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, निक्की के खिलाफ 15 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों में हत्या के प्रयास, गौकशी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास बेहद लंबा है और वह चोरी व लूट की घटनाओं में सक्रिय रूप से शामिल रहा है। निक्की को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उप निरीक्षक संदीप सिंह धारीवाल, रोहताश सिंह, कांस्टेबल रोहित कुमार, मुनेश कुमार तथा नरेश कुमार शामिल रहे। थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी क्षेत्र में वाहन चोरी की कई वारदातों में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी से कई पुराने मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में टीम लगाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से बरामद मोटरसाइकिल की भी जांच की जा रही है कि वह किसी चोरी की वारदात से जुड़ी है या नहीं।

 

बुजुर्ग की हादसे में मौत
बुढ़ाना। क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में एक 62 वर्षीय बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह किसी कार्य से घर से बाहर निकले थे और अचानक एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बायवाला चैकी क्षेत्र के निकट हुआ। मृतक की पहचान शमीम उर्फ कालू पुत्र अब्दुल हमीद निवासी मोहल्ला कस्साबान कस्बा बुढ़ाना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शमीम उर्फ कालू किसी कार्य से घर से बाहर निकले थे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शमीम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर बायवाला चैकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन भी अस्पताल पहुंच गये थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी थी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं और रात के समय गश्त बढ़ाई जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

शातिर वांछित दबोचाMuzaffarnagar News
मीरांपुर। थाना मीरापुर पुलिस एवं मिशन शक्ति की संयुक्त टीम द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।  अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र सिंह नागर तथा प्रभारी निरीक्षक थाना मीरापुर ओमप्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 08 अक्टूबर को वादिया द्वारा थाना मीरापुर पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि रिजवान पुत्र जैगम निवासी ग्राम दौलतपुर थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर द्वारा उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की घटना कारित की गयी है प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मीरापुर पुलिस द्वारा मामला पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना मीरापुर पर पुलिस टीम एवं मिशन शक्ति की संयुक्त टीम का गठन किया गया।  गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियोग में वांछित  अभियुक्त को मोन्टी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 भूपेन्द्र सिंह, म0उ0नि0 ममता अत्री, म0का0 मधु, दीपिका शर्मा, का0 राहुल सिंह थाना मीरापुर शामिल रहे।

 

प्रकाश पर्व पर निकला नगर कीर्तन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री गुरू नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकाला गया। जो गंाधी कालोनी श्री गुरूद्वारा से शुरू होकर रोडवेज के समीप स्थित गुरूद्वारे पर पहंुच कर सम्पन्न हुआ।    कार्तिक माह एकादशी गुरू नानक देव महाराज जी के प्रकाश पर्व पर गाॅधी कालोनी  स्थित गुरूद्वारे से श्री गुरू सिंह सभा के तत्वाधान में नगर कीर्तन निकाला गया। पंच प्यारों के पावन सानिध्य में गंाधी कालोनी गुरूद्वारा से नगर कीर्तन निकाला गया। जो गंाधी कालोनी गुरूद्वारा से प्रारम्भ होकर गंाधी कालोनी गली नं.16 से मेन रोड गंाधी कालोनी से होते हुए भोपा पुल से होकर मालवीय चैक, अंसारी रोड, रूडकी रोड, नावटी चैराहा, शिवचैक से झांसी की रानी व प्रकाश चैक होते हुए रोडवेज के समीप स्थित गुरूद्वारे पर पहंुच कर सम्पन्न हुई। इस दौरान श्री गुरू सिंह सभा गाॅधी कालोनी के प्रधान सतपाल सिंह मान, महासचिव अजित सिंह, भाजपा नेता स.सुखदर्शन बेदी,पूर्व महासचिव चन्नी बेदी, व्यापारी नेता स.बलविन्द्र सिंह सल्ल, स.कप्तान सिंह आदि मौजूद रहे।

 

गौवंश की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
मुजफ्फरनगर। सिसौना बाईपास के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से गौवंश की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे गौ सेवको ने अंतिम संस्कार कराया।    मिली जानकारी के अनुसार थाना छपार क्षेत्र के सिसौना बाईपास के समीप अज्ञात वाहन ने गाय को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। सडक हादसे में गाय की मौत की सूचना जब ग्रामीणो ने जब गौ सेवकों को दी तो तत्काल मौके पर पहंुचे गौसेवकों ने गौवंश का अंतिम संस्कार किया।

 

युवक का फंासी पर लटका मिला शव
फुगाना। लापता चल रहे युवक का शव जंगल में पेड पर फंासी लगी अवस्था में लटका देख ग्रामीणों मे सनसनी फैल गई। मौके पर पहंुची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ मामले की जंाच पडताल शुरू की।    मिली जानकारी के अनुसार गंाव मोहम्मदपुर निवासी युवक कृष्णा कश्यप पुत्र भोपाल कश्यप बीते दिन से लापता चल रहा था। जिसके चलते परिजन युवक कृष्णा की तलाश मे जुटे थे तथा उसे इधर-उधर अपनी रिश्तेदारियों मे तलाश रहे थे। कि इसी बीच गुमशुदा कृष्णा कश्यप का फंासी लगा शव गंाव खेडी गनी के जंगल मे पेड पर फंासी लगी अवस्था में लटका देख आसपास अपने खेतों मे काम कर रहे ग्रामीणो मे हडकम्प मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को तथा मृतक के परिजनों को दी। मामले की जानकारी मिलने पर घर मे कोहराम मच गया। परिवारजन तथा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भीड की मौजूदगी में पेड पर फंासी पर लटका शव उतरवाया तथा पंचनामा भरवाकर पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की जंाच-पडताल के बाद ही इस सम्बन्ध में कुछ कहा जा सकेगा।

 

स्टील प्लांट लगी आग से हडकम्पFire Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)मुजफ्फरनगर-मेरठ रोड पर स्थित टिहरी आयरन एंड स्टील कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड में शनिवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री के फ्यूल टैंक में लगी इस आग ने पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची दमकल टीमों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सूजडू में 66 केवी बिजलीघर के पास स्थित टिहरी आयरन एंड स्टील कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड में देर रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे अचानक फ्यूल टैंक में आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री परिसर में भगदड़ मच गई और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। सूचना मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) अनुराग सिंह और फायर स्टेशन अधिकारी (एफएसओ) आर.के. यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की दो फायर टैंकरों को मौके पर भेजा गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।
एफएसओ आर.के. यादव ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। आग इतनी भयंकर थी कि फायरकर्मियों को फ्यूल टैंक तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दमकलकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने का कार्य किया। फैक्ट्री प्रबंधन के अनुसार, इस आग में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे राहत की सांस ली गई। रातभर चली इस अग्निशमन कार्रवाई के बाद स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। दमकल विभाग की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। आग लगने की यह घटना उद्योग क्षेत्र में सुरक्षा मानकों की पुनः समीक्षा की आवश्यकता को भी उजागर करती है। प्रशासन ने फैक्ट्री प्रबंधन को सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

 

युवक का शव नाले में मिलने से मचा हड़कम्पMuzaffarnagar News
शाहपुर। रविवार की सुबह शाहपुर कस्बे में मेन रोड स्थित शिव मूर्ति के पास नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला। कुछ लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कस्बा चैकी प्रभारी राहुल कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की। शिनाख्त करवाने पर मृतक की पहचान संजीव कुमार पुत्र उदयवीर सिंह 35 वर्ष निवासी मोहल्ला गडरियान, शाहपुर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि रविवार की सुबह सूचना मिली थी कि शिव मूर्ति के पास नाले में एक व्यक्ति पड़ा है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो पाया गया कि व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

 

समूह गीत किया प्रस्तुत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के निर्देशन में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का सफल आयोजन भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में किया गया। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के निर्देशन में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का सफल आयोजन भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृशक्ति के जागरण, कुटुंब प्रबोधन एवं भारतीय दृष्टि से पर्यावरण संवर्धन के संदेश को समाज तक पहुँचाना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा 11-12 की छात्राओं की माताओं और बहनों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ  गीत नव युग का नव विचार आया” से हुआ, जिसके पश्चात अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया।
माँ सरस्वती की वंदना के पश्चात विद्यालय की वरिष्ठ आचार्या तथा कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती रितु गोयल जी द्वारा अतिथि परिचय कराया गया। समूह गीत “हम ही मातृशक्ति हैं” बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भावपूर्ण बना दिया। मुख्य वक्ता श्रीमती दुर्गेश नंदनी जी ने “कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण के संबंध में भारतीय दृष्टि” विषय पर विस्तृत प्रकाश डाला। इसके पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं द्वारा प्रश्नोत्तरी सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया गया। जिसमें विद्यालय की आचार्या श्रीमती सपना मित्तल जी ने भारतीय संस्कृति से संबंधित प्रश्न माताओं से पूछे बालिकाओं ने प्रेरणादायी महिलाओं रानी दुर्गावती, रानी चेनम्मा, जीजाबाई व द्रोपदी के संदेश को अविष्का, अनुश्कृति, प्रियांशी, गीतिका ने वेशभूषा के माध्यम से प्रस्तुत किया।
भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पर भी श्रीमती दुर्गेश जी ने प्रेरक वक्तव्य दिया। कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट माताओं (वृंदा जी,वरिष्ठ पत्रकार एवं श्रीमती उषा जैन जी) का सम्मान किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने कार्यक्रम संबंधी अपने अनुभव साझा किए। विद्यालय की प्रबंध समिति की उपाध्यक्षा श्रीमती अमिता चैधरी ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल महिलाओं में सृजनात्मकता को जागृत करते हैं, बल्कि समाज में मातृशक्ति के प्रति सम्मान और प्रेरणा का भाव भी प्रबल करते हैं। कार्यक्रम का अध्यक्षीय उद्बोधन डॉ सुनीता गौड़ जी द्वारा दिया गया, जिन्होंने मातृशक्ति के महत्व एवं भारतीय संस्कृति में नारी के आदर्श स्वरूप पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अनु अग्रवाल जी ने कहा कि सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम वास्तव में मातृशक्ति के सामर्थ्य, संवेदना और संस्कारों का सशक्त प्रतिरूप है। ऐसे आयोजन समाज में नारी जागरण की नई चेतना का संचार करते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती अर्चना शर्मा जी द्वारा किया गया। अंत में प्रधानाचार्य व कार्यक्रम जिला संयोजिका डॉक्टर वंदना शर्मा ने सभी अतिथियों, सहभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती सीमा जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को संकल्प दिलाया। संपूर्ण कार्यक्रम उत्साह, गरिमा और मातृशक्ति के सम्मान के भाव से संपन्न हुआ।

 

तिलक लगाकर किया लठों को पूजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति के नेतृत्व में अत्याचार करने वाले दबंगों के खिलाफ लठ पूजन कार्यक्रम किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने लठो को तिलक लगाकर व कलावा बांधकर पूजन किया और सभी कार्यकर्ताओं को हक अधिकारों के लिए लठ उठाकर हाथ उठाकर शपथ दिलाई। जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं शपथ लेता हूं कि मैं किसी पर अत्याचार नहीं करूंगा लेकिन अत्याचार बर्दाश्त भी नहीं करूंगा, बहन बेटियों के शोषण करने वालों के खिलाफ हमेशा लठ उठाऊंगा, अति पिछड़े व दलितों पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ हमेशा लठ उठाऊंगा, संविधान पर कुठाराघात करने वालों के खिलाफ हमेशा लठ उठाऊंगा, ऐसी 7 शपथ दिलाई।।

 

श्रद्धाभाव के साथ निकली प्रभात फेरीMuzaffarnagar News
खतौली। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, जानसठ रोड़, खतौली के सानिध्य में गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में नगर में निकाली जा रही…सिख समाज द्वारा प्रभात फेरी का पांचवा दिन दिन…गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा, जानसठ रोड से शुरू होकर जानसठ रोड, जी. टी. रोड़, मोहल्ला मिट्ठू लाल से होकर बिद्धी बाड़ा स्थित गुरुद्वारा माई राम मूर्ति पर पहुंची। जहां पर ज्ञानी सोहन सिंह द्वारा शब्द कीर्तन किया गया…राजकुमार ग्रोवर परिवार द्वारा चाय नाश्ते का प्रसाद वितरण किया गया। स्वागत के पश्चात नगर भृमण करते हुए…मोहल्ला मिट्ठू लाल स्थित नगर के प्रसिद्ध समाजसेवी सरदार वीरेन्द्र सिंह मान (बिल्लू भाई) के आवास पर पहुंची। जहां पुष्प वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया गया। जहां पर शब्द कीर्तन पश्चात चाय नाश्ते का प्रसाद वितरण किया गया। तत्पश्चात जी. टी. रोड़ हिटलर मन्दिर पर विश्व हिन्दू परिषद, खतौली द्वारा प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। दयाल पुरम में सरदार इकबाल सिंह (बबल) के आवास पहुंची…जहां ज्ञानी जनक सिंह द्वारा शब्द कीर्तन का पाठ किया..पश्चात चाय नाश्ते का प्रसाद वितरण किया गया। यहां से जी.टी. रोड, जानसठ ओवर ब्रिज होते हुए प्रभात फेरी गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा तहसील रोड खतौली पर पहुंची…जहां पर बिजेंद्र बागड़ी देवेंद्र बागड़ी परिवार द्वारा प्रभात फेरी का स्वागत किया गया…यहीं पर प्रभात फेरी को संपूर्ण विश्राम दिया गया। प्रभातफेरी में ज्ञानी जनक सिंह, ज्ञानी सोहन सिंह, सरदार सतपाल सिंह पाली, सरदार वीरेन्द्र सिंह मान, भाजपा नेता मदन छाबड़ा, सरदार जसवीर सिंह, सरदार सरबजीत सिंह, सरदार राजेंद्र नरेंदर सिंह, सरदार गुरमीत सिंह, सरदार मंजीत सिंह, हरबंस लाल सलूजा, आशीष रावल, सरदार मन्नू, सरदार सतनाम सिंह (कंप्यूटर वाले), सरदार जसवीर सिंह छाबड़ा खजांची, विनोद कुमार, सचिन तनेजा, मनीष कुमार, सरदार गुरचरण सिंह, गौरव सलूजा, सरदार अवतार सिंह, सरदार गौरी शंकर गौरी, कौशल भाटिया, सरदार ईश्वर सिंह, गौरव सलूजा, विद्या भूषण साहनी, सरदार गुरविंदर सिंह चुन्नीलाल, अश्वनी तनेजा, सरदार सतनाम सिंह, सरदार महेन्द्र सिंह, नितिन ग्रोवर, विद्या भूषण साहनी, सरदार टीनू सिंह, मनीष नारंग, रौनक सिंह, सुमित रहेजा व अन्य महिला-पुरुष साध संगत उपस्थित रहीं…

 

 गाॅड ब्लैस एकेडमी में हुआ तुलसी विवाह
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जानसठ रोड स्थित गाॅड ब्लैस एकेडमी स्कूल मेें देव उठनी एकादशी के पावन पर्व पर तुलसी-शालिगराम जी का विवाह उत्सव पूरे श्रद्धाभाव एवं धार्मिक मान्यताओं के साथ सम्पन्न हुआ। तुलसी शाॅलिगराम जी के विवाह को लेकर विधिवत रूप से सभी व्यवस्थाए संपूर्ण की गई।
   जानसठ रोड गुलशन विहार स्थित गाॅड ब्लैस एकेडमी की संस्थापक अध्यक्ष दीपाली कौशिक ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि विद्यालय प्रंागण में तुलसी-शालिगराम जी का विवाह बडी धूमधाम एवं श्रद्धाभाव के साथ सम्पन्न कराया गया। विद्वान पंडित एवं आचार्यकुल के अध्यक्ष पंडित होतीलाल शर्मा की मौजूदगी में विद्वान पंडित गिरधारीलाल शर्मा द्वारा वैदिक परम्परा के अनुसार भगवान का विवाह सम्पन्न कराया। इस धार्मिक/मंागलिक कार्यक्रम में वर पक्ष की और से गाॅड ब्लैस एकेडमी की अध्यक्ष दीपाली कौशिक एवं कन्या पक्ष की और से समाजसेविका श्रीमति रश्मि त्यागी एवं अनिल त्यागी मौजूद रहे। तुलसी विवाह मे मंागलिक कार्य अर्थात हलद बाण, मंढा, हल्दी की रस्म, मंेहदी लगवाना तथा बारात व फेरे आदि सभी सभी मांगलिक कार्य ढोल आदि के साथ सम्पन्न कराये गए। इस दौरान मुख्य रूप से समाजसेवी होतीलाल शर्मा, दीपाली कौशिक सोनम, प्रतीक्षा मित्तल, जयवती, प्रेम बाला, रितु, लक्ष्मी, पूनम रानी, निशि शर्मा, पिंकी, नीलम शर्मा, सरिता, दीपाली कौशिक,दीपा, मधु, आंचल आदि मोजूद रहे।

 

ईट भटटा व्यापारियों ने किया प्रदर्शन: मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के आश्वासन – धरना समाप्त
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। ईट भटटो पर प्रतिमाह जीएसटी सर्वेक्षण आदेश के विरोध में ईट भटटा व्यापारियों ने गंाधी नगर स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। पांच जनपदों के ईट भटटा व्यापारियों के प्रदर्शन की जानकारी पर भटटा व्यापारियों के बीच पहंुचे मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने ईट भटटा व्यापारियों की समस्या को सुना तथा प्रतिनिधि मंडल की  मुख्यमंत्री से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया। जिसके पश्चात धरना समाप्त हो गया।
  आज दोपहर के वक्त भाजपा जिला कार्यालय के बाहर एकत्रित ईट भटटा व्यापारियों ने जीएसटी सर्वेक्षण आदेश के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी मिलने पर तत्काल ईट भटटा व्यापारियों के बीच पहंुचे प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने आश्वस्त किया कि वे जल्द ही ईट भटटा व्यापारी संगठन के प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री से मिलवायेंगे। ताकि उनकी समस्या का समाधान हो सके।

 

महाकाल भैरव बाबा शोभायात्रा को बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। कल्लरपुर स्थित श्री महाकाल बटुक भैरव बाबा एवं शनिदेव सिद्धपीठ मंदिर में इस वर्ष भैरवाष्टमी महोत्सव का आयोजन 10 से 13 नवंबर तक किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मंदिर के महंत ठाकुर नकली सिंह भगत जी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें महोत्सव की रूपरेखा तय की गई। महंत ठाकुर नकली सिंह ने बताया कि आगामी 10 नवंबर को श्री महाकाल भैरव बाबा की शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने ग्रामवासियों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। यह मंदिर जनपद मुजफ्फरनगर के बधाई कला न्याय पंचायत के ग्राम पंचायत कल्लरपुर में स्थित है।

 

स्थापना दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शामली रोड स्थित अपने प्रतिष्ठान पर सिरोही संस्था ने अपना पांचवा स्थापना दिवस मनाया इस अवसर पर शहर के और बाहर से आए अतिथियों ने सम्मिलित होकर सिरोही की डायरेक्टर प्रख्यात सोशल वर्कर गौरी गोपाल मलिक को बधाइयां दी । सिरोही संस्था पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण  की दिशा में एक अनूठी पहल है । सिरोही संस्था प्लास्टिक और कपड़े के वेस्ट से सुंदर फर्नीचर एवं हाथ से बनी बेहतरीन गिफ्ट आइटम्स का उत्पाद करती है जो देश विदेश में बिकता ह। ये हजारो महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करता है। गौरी गोपाल को कई अंतरास्ट्रीय और राष्ट्रीय अवार्ड भी पर्यावरण और सामाजिक   उत्थान  लिए मिल चुके है। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  समाजसेवी आलोक स्वरूप रहे और उन्होंने सिरोही के महिला सशक्तिकरण की सराहना कर उसे मील का पत्थर बताया। गौरी गोपाल ने कहा वे जनपद मुजफ्फरनगर का नाम पूरे विश्व मे अपने उत्कृष्ट काम और विशिष्ट उत्पादन के द्वारा रोशन करना चाहती है।  प्रयत्न संस्था की और से चेयरमैन प्रयत्न समर्थ प्रकाश ने प्राइड ऑफ दी सिटी का स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर गौरी के पिता अवदेश अग्रवाल,  माता नीति अग्रवाल , ऋषभ मालिक , माधवी स्वरूप, सुचिता प्रकाश ,  कविता स्वरूप, रिंकू गोयल और सिरोही की पूरो टीम ३आदि मेहमान विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

 

इंजीनियर्स क्लब मुजफ्फरनगर की बैठक का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)इंजीनियर्स क्लब मुजफ्फरनगर द्वारा कन्या इंटर कॉलेज बघरा में  छात्राओं को सर्दियो की ड्रेस वितरण  किया जायेगा। इंजीनियर्स क्लब मुजफ्फरनगर की आम सभा क्लब के अध्यक्ष इंजीनियर बी आर शर्मा की अध्यक्षता में हुई ,सभा का संचालन क्लब के सचिव इंजीव उमेश चंद्र वर्मा द्वारा किया गया। सभा में अपने विचार रखते हुए क्लब के उपाध्यक्ष इंजीव बी बी गुप्ता ने प्रस्ताव रखा कि इस वर्ष सर्दी के मौसम में स्वामी कल्याण देव कन्या इंटर कॉलेज बघरा  की जरूरत मन्द छात्राओं को गत वर्ष की भाँति गर्म  स्कूल ड्रेस का वितरण किया जाए । इस प्रस्ताव को सदन मे उपस्थित सभी अभियन्तो ने ध्वनि मत से पारित किया स इंजी पी के गुप्ता कहा कि गर्म ड्रेस का वितरण सर्दियां शुरू होने से पहले ही किया जाए तो छात्राओ को अधिक से अधिक लाभ मिल सके । तदुपरांत यह तय किया गया की नवंबर माह के प्रथम पखवाड़े में ही कॉलेज प्रबंधन से कार्यक्रम फाइनल करके ड्रेस वितरण किया जाएगा स इंजी रामबीर सिंह ने कहा कि  ड्रेस वितरण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए अच्छी गुणवत्ता के कपड़े एवं जूते वितरित किये जाए जिससे छात्राओं को उसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके । मिटिंग मे इंजीनियर   के के शर्मा  , आर के गोयल ,  सतीश चंद्र गर्ग ,संजय कुमार मित्तल ,बी आर शर्मा,बी बी गुप्ता ,यू सी वर्मा ,पी के गुप्ता,रामबीर सिंह आदि काफी संख्या मे उपस्थित रहे ।                                  

 

 सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत किए
खतौली। पवित्र कार्तिक मास की सात दिवसीय (प्रभात फेरी) परिक्रमा के चैथे दिन आज प्रातः 6 बजे श्री कृष्ण संकीर्तन मंडल (गीता भवन) गली घंटाघर खतौली से मंदिर पुजारी जी के शंखनाद्ध से यात्रा प्रारंभ हुई परिक्रमा में विभिन्न भक्तों द्वारा सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत किए गए भक्तिमय भजनों को सुनकर भक्त भाव विभोर होकर नृत्य करने लगे ।परिक्रमा मंदिर प्रांगण से बड़ा बाजार होते हुए तगान शिवाजी मूर्ति से श्री राम मंदिर होते हुए घंटाघर से मंदिर प्रांगण में पूण हुई। यात्रा में मुख्य रूप से मंदिर के प्रधान मनोज अग्रवाल,मंत्री मुकेश अग्रवाल,कोषाध्यक्ष पंकज भटनागर(नि.विधायक प्रतिनिधि),कुलदीप शर्मा,भावेश गुप्ता,मुकेश तायल,संजीव मिश्रा,ललित अग्रवाल,बिट्टू शर्मा,राकेश वर्मा,श्याम सुंदर शर्मा,विनोद वर्मा,कन्हैयालाल,आतिश गुप्ता,प्रभात राकेश अग्रवाल,राकेश कुमार,अंकुर अग्रवाल,मनोज शर्मा,विनोद शर्मा आदि भारी संख्या में महिलाएं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

एसआई के उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में 40 वर्ष पूर्ण होने पर स्टाफ ने दी बधाई
रामराज। थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर (एसआई) जोगेंद्र सिंह ढिल्लो ने उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में अपने 40 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर रामराज थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह और समस्त स्टाफ ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी। स्टाफ ने एसआई ढिल्लो के उज्जवल भविष्य की कामना की। यह सम्मान उनकी लंबी और समर्पित सेवा के लिए दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि एसआई जोगेंद्र सिंह ढिल्लो ने उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी (कांस्टेबल) के पद पर अपनी सेवा शुरू की थी। पदोन्नति के बाद उन्होंने सब-इंस्पेक्टर का पद प्राप्त किया। एसआई ढिल्लो ने अपने कार्यकाल के दौरान जनपद मुजफ्फरनगर के कई थानों में पुलिस सेवा प्रदान की है। उनकी सेवा को गरिमामयी और साहसपूर्ण बताया गया।

 

 दौड़ प्रतियोगिता आयोजित
जानसठ। न्याय पंचायत के गांव अहरोडा में बालक-बालिकाओं के लिए दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में भाजपा नेता अभिषेक चैधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। चैधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य का एक बड़ा कारण युवाओं का खेल-कूद के प्रति लगाव है। उन्होंने जोर दिया कि खेलों से मानसिक और शारीरिक विकास होता है। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को विभिन्न भर्ती प्रतियोगिताओं में मदद करते हैं और उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखते हैं। इस दौड़ प्रतियोगिता के आयोजकों में ग्राम प्रधान त्रिभवन भड़ाना, अंकुर भाटी, अरुण शर्मा, बबलू प्रधान और क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

शहनाईयों की देव उठनी एकादशीःहर रही गूंजः  अनेक स्थानों पर हुआ तुलसी शालिगराम विवाह
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)देव उठनी एकादशी के पावन अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरो के अलावा कई धार्मिक संस्थाओं द्वारा तुलसी-शालिगराम विवाह पूरे श्रद्धाभाव एवं पूजा-पाठ आदि कर विद्वान पंडितों द्वारा तुलसी विवाह का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।    पौराणिक व धार्मिक मान्यताओं तथा शास्त्रों के अनुसार कार्तिक माह की एकादशी अर्थात देव उठनी एकादशी के पर्व का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार आज के दिन श्री भगवान विष्णु शेष शैयया पर चीर निंद्रा से जागते हैं। इसी कारण इस एकादशी को देव उठनी एकादशी के नाम से पुकारा जाता है। देव उठनी एकादशी के साथ साये अर्थात शादी-विवाह प्रारम्भ हो जाते हैं। देव उठनी एकादशी अपने आप में बडा साया है। इस दिन अधिकाधिक संख्या में विवाह सम्पन्न होते हैं। देव उठनी एकादशी के नगर के विभिन्न मंदिरो मे भगवान श्री लक्ष्मी नारायण की  पूजा अर्चना की गई। वहीं दूसरी और पौराणिक तीर्थ स्थली एवं भागवत उदगम पीठ शुकतीर्थ में भी देव उठनी एकादशी के चलते गंगा स्नान कर मंदिरो मे पूजा अर्चना कर दान-धर्म करने वाले श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड रही। जिसके चलते जिला पुलिस प्रशासन एवं जिला पंचायत की और से श्रद्धालुओं की भीड के दृष्टिगत टैªफिक व्यवस्था, साफ-सफाई तथा घाट पर गोताखोरों की तैनाती आदि विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई।   देव उठनी एकादशी का बडा साया होने के कारण शहर के लगभग सभी होटल-बैंकट हाॅल, विवाह मण्डप आदि बुक रहे। शहर में हर और शहनाईयों की गूंज सुनाई देती रही। साये के कारण लगभग सभी टैक्सी वालों की टैक्सी शादी वालों के यहंा बुकिंग पर रही। सभी बैण्ड-बाजे, होटल,धर्मशाला, बैंकट हाॅल आदि बुक रहे।  बडा साया होने के कारण लगभग सभी चैराहो पर जाम की स्थिती बनी रही। जिसके चलते पुलिस खासतौर पर यातायात पुलिस को भारी मशक्कत करनी पडी।

 

 किसान लाइन में खड़ाः खाद संकट पर टिकैत का निशाना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) देशभर में रबी की बुवाई शुरू हो चुकी है, लेकिन इस बार किसान बीज के साथ-साथ खाद के संकट से भी जूझ रहे हैं। खेत तैयार हैं, मौसम अनुकूल है, पर डीएपी खाद की भारी किल्लत ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। इसी मुद्दे को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चैधरी राकेश टिकैत ने केंद्र और राज्य सरकारों पर तीखा हमला बोला है। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक पोस्ट साझा कर देशभर में खाद संकट को लेकर सरकारों की नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने फेसबुक पर कई तस्वीरें साझा कीं, जिनमें अलग-अलग राज्यों के किसान खाद लेने के लिए लंबी लाइनों में खड़े नजर आ रहे हैं। किसान नेता राकेश टिकैत ने अपनी पोस्ट में लिखाकृहै कि देशभर में डीएपी खाद की किल्लत पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। किसान बोने को तैयार हैं, खेत भी तैयार हैं, लेकिन खाद नहीं है। कई जिलों में किसान लाइन में खड़े हैं, कहीं पर्चियां कट रही हैं, तो कहीं दुकानों पर स्टॉक खत्म का बोर्ड टंगा है। खेती के सबसे अहम समय पर खाद न मिले, तो मेहनत, बीज और लागत सब खतरे में पड़ जाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि सरकारें दावा करती हैं कि खाद की कोई कमी नहीं है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। अगर किसान धरातल पर कमी झेल रहे हैं, तो यह सवाल उठता है कि गलती प्रबंधन की है, नीतियों की या इरादों की? टिकैत ने सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि किसान को खाद समय पर मिलना उसका हक है, भीख नहीं। भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि डीएपी केवल खाद नहीं, बल्कि फसल की नींव हैकृखासकर गेहूं, सरसों और चना जैसी रबी फसलों के लिए। इस कमी का सीधा असर फसलों की उपज, उत्पादन लागत और अंततः देश की अन्न-सुरक्षा पर पड़ेगा। कई जिलों से आ रही रिपोर्टों के अनुसार, किसान खाद के लिए सुबह से लाइन में खड़े हैं, लेकिन शाम तक खाली हाथ लौट रहे हैं। वहीं कुछ क्षेत्रों में निजी दुकानदारों पर कालाबाजारी के आरोप भी लग रहे हैं। राकेश टिकैत ने सरकार से सवाल किया कि जब हर साल रबी सीजन तय समय पर आता है, तो खाद वितरण में कुप्रबंधन क्यों होता है? उन्होंने मांग की कि केंद्र और राज्य सरकारें तुरंत आपूर्ति तंत्र को दुरुस्त करें और किसानों को राहत पहुंचाएं। कहा कि किसान को समय पर खाद नहीं मिलेगी तो फसलें नहीं होंगी, और फसलें नहीं होंगी तो देश का पेट कौन भरेगा? खाद संकट पर किसानों की बढ़ती बेचैनी अब आंदोलन का रूप भी ले सकती है। राकेश टिकैत जैसे किसान नेता जिस तरह से इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठा रहे हैं, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में यह मामला राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर तूल पकड़ सकता है।

 

सपा में राष्ट्रीय प्रवक्ता की सैयद अली अब्बास को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)यूपी पुलिस में शानदार सेवा व उत्कृष्ट सेवा के लिए कई बार सम्मानित किए जा चुके ग्राम जौली निवासी सैयद अली अब्बास ने निरीक्षक पुलिस सेवा के बाद  समाजवादी पार्टी को 2022 में जनता की सेवा के लिए चुना और लगातार समाजवादी पार्टी में अपनी सक्रियता से समाजवादी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को भी आकर्षित किया। समाजवादी पार्टी में कोषाध्यक्ष पद व समाजवादी पार्टी के आंदोलन,चुनाव प्रचार आदि में बढ़चढकर भागीदारी तथा क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं के लिए संघर्ष से राजनीति में पहचान बनाने वाले सैयद अली अब्बास को अब समाजवादी पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी राष्ट्रीय प्रवक्ता की मिलने पर उनके समर्थकों में भारी उत्साह है।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20862 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − seven =