खबरें अब तक...

समाचार

रददी से भरी गाड़ी में संदिग्ध प्रस्थिति में लगी आग चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान
नही चेत रहा जिला प्रशासन भोपा रोड पर फैक्ट्रियों में न खड़ी होकर सड़कों पर खड़ी कराई जाती है गाड़ियां कभी भी हो सकता है बड़ा जान माल का नुकसान1 21 | 2 17 |
मुज़फ्फरनगर। जनपद मुज़फ्फरनगर के भोपा रोड पर आग लगना आम बात हो गई है और यह आग लगे भी क्यों न जब फैक्ट्री प्रशासन सभी गाड़ियों को फैक्ट्री में न खड़ी कराकर सड़कों पर खड़ी करा रहे है जबकि उनकी फैक्ट्रियों में पार्किंग की खूब जगह है फैक्ट्री प्रशासन और जिला प्रशासन किसी बड़ी जान माल के नुकसान के इंतेजार में है । ताजा मामला भी आज सुबह सवेरे का है जब भोपा रोड पर स्थित मीनू पेपर मिल के बाहर मुख्य सड़क पर एक रददी से कैंटर में अचानक आग लग गई आग इतनी तेजी से लगी की चालक को अपनी जान गाड़ी से कूदकर बचानी पड़ी। आस पास से गुहार रहे राहगीरों ने भी किसी तरह अपनी जान बचाई और आग की सूचना स्थानीय पुलिस के साथ ही दमकल विभाग को भी दी। आग की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज अजय कुमार साथी पुलिस कर्मियों के मोके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाने के प्रयास कराए आस पास की पेपर मिलों से आग बुझाने वाली गाड़ियां और ट्रालियां भी मंगवा कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया मगर आग इतनी तेजी से लगी की सारा ट्रक आग की चपेट में आने से खाक हो गया । उधर सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां भी मोके पर पहुंची और किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन तब तक रददी से भरा ट्रक जलकर खाक हो चूका था। आस पास के ग्रामीणों और राहगीरों ने इस पेपर मिल प्रशासन और जिला प्रशासन पर आरोप लगाते हुए बताया की यहां मुख्य सड़कों पर रददी,पेपर भूसे ,आदि से भरी हुई गाड़ियां खड़ी कराते है जिससे एक तरफ जहां सड़क जाम रहती है वहीं दूसरी तरफ इस तरह के हादसों से किसी दिन जान माल के भारी नुक्सान से भी इनकार नही किया जा सकता।।

 

मुठभेड में शातिर गिरफ्तार5 15 | 3 20 | 4 12 |
जानसठ। पुलिस व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड मे पुलिस ने एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकडे गए बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस व बाईक बरामद की है। पुलिस पकडे गए बदमाश से पूछताछ मे जुट गई।
एसएसपी सुधीर कुमार सिह के निर्देशन मे जनपदभर मे अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रो मे पुलिस व बदमाशो के बीच हुई आमने-सामने की मुठभेड मे कई शातिर व ईनामी बदमाश गिरफ्तार किए जा चुके हैं। तथा पुलिस की सक्रियता के भय से कई बदमाश आत्मसर्मपण कर चुके है।
एसएसपी के निर्देशो के चलते जानसठ कोतवाली पुलिस ने बीती देर रात क्षेत्र मे शांति व्यवस्था के मददेनजर की गई गश्त के दौरान मुखबीर की सूचना पर थाना क्षेत्र की दलपतपुर चौकी पर पुलिस चैकिंग के दौरान खतौली की और से बाईक द्वारा आ रहे दो संदिग्धो को जब रूकने का इशारा किया गया तो उक्त संदिग्धो मे रूकने के बजाए उल्टा पुलिस पर फायर कर दिया। जानसठ पुलिस ने उक्त बदमाशो का पीछा किया। पुलिस ने भाग रहे बदमाशो की घेराबंदी कर पुलिस ने भी गोली का जवाब गोली से दिया। जिसमे एक बदमाश के पैर मे गोली लग जाने से वह घायल हो गया। पुलिस ने इस दौरान उक्त बदमाश के कब्जे से एक तमंचा,कारतूस व बाईक बरामद की। पुलिस ने तुरन्त ही घायल बदमाश को अस्पताल भिजवाया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ मे पकडे गए बदमाश ने अपना नाम साजिद पुत्र इस्माईल निवासी मंसूरपुर बताया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पकडे गए बदमाश के खिलाफ लूट व अन्य कई मामले दर्ज हैं। साजिद का साथी अंधेरे का पफायदा उठाते हुए भागने मे सफल रहा। जिसकी तलाश की जा रही है। एसएसपी सुधीर कुमार सिह ने मुठभेड मे शामिल पुलिसटीम की हौसला अफजाई करते हुए शाबाशी दी है।

 

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकाली विशाल शोभायात्रा7 15 | 6 15 |
मुजफ्फरनगर। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव समारोह समिति के तत्वाधान मे नगर के टाउन हॅाल मैदान से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे अनेक सुन्दर-सुन्दर झांकिया व बैण्ड बाजे सम्मलित रहे। टाउॅन हॉल मैदान से शुरू हुई यह शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गो व बाजारो से होकर गुजरने के पश्चात देर शाम पुनः टाउॅन हॉल प्रागण मे पहुंच कर सम्पन्न हुई।
भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सक समारोह समिति की और से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज सुबह करीब ग्यारह बजे टाउॅन हॉल मैदान से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि टाउॅन हॉल मैदान से शुरू होकर यह शोभायात्रा मालवीय चौक, अंसारी रोड, बकरा मार्किट, रॉयल टाकिज, भगत सिह रोड,शिवमुर्ति, कोर्ट रोड होते हुए सदर बाजार मेन रोड के पश्चात देर शाम टाउॅन हाल पहुंच कर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा मे जनपद व आसपास के जनपदो से भी विप्र बन्धु शामिल रहे। कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर अतिथियो के रूप मे शुक्रताल से पधारे दण्डी स्वामी महादेव आश्रम,स्वामी विशेषानन्द, ब्राहमण महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक पंडित जयकुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर ब्राहमण समाज की और से वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा,प्रदीप शर्मा, इन्दुभूषण शर्मा, सतीश शर्मा करवाडा,संदीप वत्स पंडित जी, सौरभ कौशिक,पत्रकार नवनीत शर्मा, जर्नादन शर्मा, भाजपा नेता विजय शुक्ला, हरिमोहन शर्मा, देवीदयाल शर्मा, सुरेश चाचा साकेत, प0 नवनीत कौशिक जिला मीडिया प्रभारी, अमित हजारी, जनार्धन मास्टर जी, कुलदीप शर्मा साकेत, हरीश गौतम, ओमदत्त शर्मा रोहाना, जय शर्मा अध्यक्ष बचन सिंह कालोनी, ब्रहम प्रकाश शर्मा, सुनील शर्मा साकेत वाले, ए0के0 पाठक, अरूण शर्मा, नवनीत शर्मा, विनीत शर्मा, कल्लू पण्डित, विपिन शर्मा, विशाल शर्मा, अजय शर्मा बैंक वाले, लक्ष्मण शर्मा, अमित वत्स, कमल दूबे, राहुल शर्मा रामपुरी, निशांत शर्मा, चन्द्रशेखर शर्मा, श्रीमति नीरज गौतम, प्रदुमन शर्मा मीरापुर, अश्वनी शर्मा मलीरा, डा0 संजय शर्मा, विकास शर्मा चरथावल, आशू शर्मा, अनुज शर्मा खतौली, देवेश शर्मा, प्रमोद शर्मा, राकेश शर्मा रामलीला टिल्ला शैलेन्द्र शान्डिलय, अजय एडवोकेट, शिल्पी राजवत्स, सुधीर शर्मा, अमित शर्मा, सचिन मुदगल भानू शर्मा, प्रदीप शर्मा पुरकाजी आदि सभी समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

जलसेवा का आयोजन
मुजफ्फरनगर। सामाजिक संस्था शहीद भगत सिह सेवा दल के तत्वाधान मे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियो के लिए की जाने वाली निःशुल्क जल सेवा से दूर-दूर तक चर्चा मे बनी हुई है। मुजफ्फरनगर से होकर जाने वाले रेल यात्री जल सेवा से पूरी तरह प्रभावित है। तथा उक्त यात्री इस जनसेवा की सराहना करते है।
रेलवे स्टेशन पर शहीद भगत सिह एकता मंच के तत्वाधान मे चल रही जल सेवा मे प्रतिभाग करते हुए साक्षी वेलफेयर की अध्यक्ष कांतिकारी शालू सैनी, प्रमोद कुमार, संगीता गोयल, घनश्याम भगत, श्यामभाई, दिलीप भाई, बीनू पंसारी,प्रिन्स सिह, विकास राठी, बब्लू भाई,संदीप शर्मा आदि पदाधिकारियो ने जलसेवा मे हिस्सा लिया।

राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन की बैठक मे संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। नगर के पारसनाथ स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा ने की। बैठक मे संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। बैठक के पश्चात जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया गया कि राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन के रा.अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,रा.संयोजक संजय अरोरा व राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सरिता शर्मा अरोरा से विचार के उपरान्त राष्ट्रीय संगठन मन्त्री प्रवीण जैन की संस्तुति पर नई मन्डी कम्बलवाला बाग निवासी पंडित पंकज कृष्ण शास्त्री को जिलाध्यक्ष बनाया है। बैठक मे संगठन से जुडे पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तेज करंट से उपकरण फूंके
मोरना। भोपा थाना क्षेत्र के गांव बिहारगढ़ में विद्युत उप संस्थान शुकतीर्थ से विद्युत सप्लाई है, ग्रामीणों का कहना है कि बीते दो-तीन दिनों से एलटी की लाइन में बार बार हाईवोल्ट करंट आ रहा है जिससे विद्युत उपकरण फूक गए है। प्रधान बुद्धराम चौहान, पप्पू सिंह, रवि, मनोज, केला, सरोज, रीना आदि ने कार्रवाई की मांग की है। .

चैकिंग के दौरान शराब पकडी
मीरापुर। देर रात्रि मीरापुर इन्सपैक्टर पंकज त्यागी को सूचना दी कि ग्राम दायमपुरा में मनोज पुत्र संतराम के मकान पर छापा मारा। मौके से १० पेटी तैयार नकली शराब, ३० लीटर रेक्टीफाईड, ४ लीटर अपमिश्रित शराब व २ किलो यूरिया व १०३ नकली हॉलोग्राम मिले। पुलिस ने मनोज पुत्र संतराम को गिरफ्तार कर लिया। विपिन पुत्र राधेश्याम निवासी मीरापुर पुलिस को देखकर मौके से भाग निकला। .

युवक की हादसे में मौत
बुढाना। हादसे मे युवक की मौत से परिजनो मे शोक छा गया। गमगीन माहौल के बीच युवक का अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के निकटवर्ती गांव माजरा निवासी युंवक सौरभ पुत्र कर्मवीर की बीती रात करंट लग जाने से मौत हो गई। इस हादसे से युवक के परिजनो मे कोहराम मच गया। हादसे पर कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। परिजनो के कहने पर पुलिस ने बिना कार्यवाही के शव अंतिम संस्कार के लिए सौप दिया। गमगीन माहौल मे मृतक सौरभ का अंतिम संस्कार किया गया।

अधिववक्ता के निधन से शोक
मुजफ्फरनगर। सिविल बार की अधिवक्ता निदा तस्मिया के निधन से साथी अधिवक्ताओ मे शोक छा गया। सिविल बार एसो. के अनुसार उनकी शोक सभा 27 मई 2019 को दोपहर एक बजे सिविल बार के राष्ट्रीय सभागार मे आयोजित होगी। इस शोक संवेदना मे सिविल बार एवं जिला बार के अधिवक्तागण न्यायिक कार्यो से विरत रहेंगे।

आधुनिक तकनीक सिखाई8 13 |
मुजफ्फरनगर। प्राकृतिक चिकित्सा और योग विद्या में यूएसए से सर्टिफाइड श्रीमती अनीता गुप्ता आजकल शहर की महिला और पुरुषों को योग विद्या की आधुनिक तकनीक सिखा रही है। उनके योग षिविरो मे नागरिक स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। उन्होंने लोगो को आगाह किया है कि योग ट्रेंड योगाचार्य से सीखे बगैर डिग्री धारी फर्जी योगाचार्य स्वास्थ्य के लिए मुजफ्फरनगर मे खतरा बनते जा रहे हैं ।
मुजफ्फरनगर के द्वारकापुरी में स्थित योग मंदिरम की संचालक अनीता गुप्ता आर्ट ऑफ लिविंग की भी साधक हैं और वह योग मंदिरम सस्थान से योग विद्या को आगे बढ़ा रही हैं ।उन्होंने यूएसए सर्टिफाइड कोर्स व अन्य डिग्री कर योग विद्या की आधुनिक विधाओं व तकनीको से यसेग कसे आगे बढाया ओर लोगो को सेवाये दी है। वो योग मे सुदर्शन क्रिया ,योग विद्या ,ध्यान लगाने के साथ.साथ शरीर की सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के तत्व बताती हैं वह अब तक हजारों लोगों को योग विद्या, सुदर्शन क्रिया अन्य योग की जानकारी व प्राकतिक चिकित्सा की जानकारी देकर लाभान्वित कर चुकी है। आजकल अनीता गुप्ता के योग मदिरम आश्रम पर नगर के लोगों के लिए योग के विशेष कैंप चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि योग विद्या के महिलाएं व पुरुष जोड़ों के दर्द शरीर के दर्द को दूर कर सकते हैं खासकर जिन लोगों के कमर में दर्द रहता है वह योग से दूर हो जाते हैं ।उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में अपनी सेवाएं देती रहेंगी और सभी लोग योग मंदिरम में आकर इसका लाभ उठाएं। अनिता गुप्ता जाने माने चिकित्सक तुपार गुप्ता की धर्मपत्नी है।

समर कैंप का समापन हुआ
खतौली। पिछले करीब पांच दिनों से न्यू सैंट मेरी स्कूल में चल रहे समर कैंप का समापन हो गया। कैंप के समापन के आखिरी दिन बच्चों ने खूब मस्ती की। स्कूल के डायरेक्टर सागर सोम व प्रधानाचार्य ने बच्चों को पुरस्कृत भी किया। समापन पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान स्कूल में हुई कई प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने शूटिंग के अलावा स्वमिंग में खूब मस्ती की। प्रतियोगिता में विजेता हुए छात्र-छात्राओं को डायरेक्टर ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। .

शार्प शूटर दबोचा10 12 |
चरथावल। पुलिस ने मुठभेड के दौरान विक्की त्यागी गैंग के शार्प शूटर को मुठभेड के दौरान तमन्चे कारतूस व खोका बरामद किया है। पकडे गए बदमाश के खिलाफ विभिन्न धाराओ मे अनेक मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी सुधीर कुमार सिह के निर्देशो के चलते अपराधो पर रोकथाम व अपराधियो के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत शांति व्यवस्था के मददेनजर की गई गश्त व चैकिग/तलाशी अभियान के बीच मुखबीर खास की सूचना पर थाना प्रभारी राजीव कुमार, सब इंस्पैक्टर प्रेम सिह, सब इंस्पैक्टर बीरबल सिह आदि ने घिस्सूखेडा चौराहे मुठभेड के दौरान अभियुक्त सोनू पुत्र इन्द्रजीत निवासी चौकडा को तमन्चे,कारतूस व खोखे आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकडा गया बदमाश किसी बडी घटना को अंजाम देने के लिए अपने साथी का इन्तजार कर रहा था। पकडा गया अभियुक्त शातिर किस्म का हत्यारा है। थाना नई मन्डी से जेल पुलिस मे तैनात हैड कास्टेबिल चुन्नी लाल शर्मा की हत्या एवं अन्य गम्भीर अपराधो मे लिप्त रहा है। पकडे गए अभियुक्त के खिलापफ नई मन्डी कोतवाली व चरथावल थान मे संगीन मुकदमे दर्ज है। एसपी सिटी सतपाल अंतिल व सीओ सदर सिद्धार्थ तोमर के निर्देशन मे चरथावल पुलिस ने उक्त बदमाश को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की।

 

बर्फ तोडने के सूएं से महिला की हत्या 11 2 |
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली की बगल में दिनदहाडे महिला की बर्फ तोडने वाले सूएं से की गयी हत्या पर सनसनी फैल गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भिजवान के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के पीछे गुदडी बाजार निवासी सुनीता पत्नी ललित नामक महिला की हत्या की सूचना पर अनेक लोग मौके पर एकत्रित हो गये वहीं मामला संज्ञान में आते ही पुलिस व डाग स्कवायड व क्राइम ब्रांच टीम आदि मौके पर पहुंच गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नागरिकों की मौजूदगी में पंचनमा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ इस संबध्ां में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व घटनाक्रम की जांच पडताल के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − 3 =