News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

आधुनिक लाईब्रेरी का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)ग्राम रोनी हरजीपुर में महाराणा प्रताप स्टेडियम के नवनिर्मित व ग्राम सचिवालय भवन में आधुनिक लाईब्रेरी का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल ने फीता काटकर किया शुभारंभ। चरथावल ब्लॉक के रोनी हाजीपुर में महाराणा प्रताप स्टेडियम में एक दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। खेल खो-खो, लंबी दौड़, ऊंची कूद, गोला फेक, तीरंदाजी, कराते, बैडमिंटन, फुटबॉल, कबड्डी, वालीबाल कर रही छात्राओं के साथ उनके अनुभव साझा करते हुए खेल सामग्री वितरित की एवं कार्यकम में उपस्थित लोगों को जिला पंचायत विकास शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा है कि लाइब्रेरी से विद्यार्थियों को बहुत कुछ मिलता है, जैसे कि विभिन्न विषयों की पुस्तकें, जो उनके पाठ्यक्रम और व्यक्तिगत रुचि के अनुसार होती हैं। शांत वातावरण होता है, जो विद्यार्थियों को अध्ययन करने में मदद करता है।जो विद्यार्थियों को ऑनलाइन संसाधनों का उपयोग करने में मदद करती है। जैसे कि नोट्स, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, और अन्य दस्तावेज उपलब्ध होते हैं।प्रेरणा और अनुभवी लोग विद्यार्थियों को प्रेरणा मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। लाइब्रेरी में विद्यार्थी अन्य विद्यार्थियों से मिलते हैं और सामाजिक लाभ उठाते हैं।लाइब्रेरी में विभिन्न विषयों की पुस्तकें और संसाधन होते हैं, जो विद्यार्थियों को विविध ज्ञान प्रदान करते हैं।इन सभी लाभों से विद्यार्थी अपने अध्ययन में सुधार कर सकते हैं और अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य भाकियू नेता विकास शर्मा राहुल ठाकुर,अमित रावल,,मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा,ग्राम प्रधान श्री विनोद फौजी, ओमबीर भगत विपिन त्यागी सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

 

सर्वखाप महांपचायतः देश के जवान और किसान हमारी पहचानः सुरेन्द्र चौधरी
जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री को किया महापंचायत में सम्मानितMuzaffarnagar News
शाहपुर। ऐतिहासिक गांव सौरम में आयोजित सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत के दूसरे दिन जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेन्द्र चौधरी सहित खाप चौधरियों एवं थाम्बेदारां ने सम्बोधित करते हुए मंच के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए।
गांव सौरम में आयोजित सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि हमें अपने देश, अपनी भूमि तथा अपने बुजुर्गो पर गर्व है। उन्होंने कहा कि जब भी इतिहास लिखा जायेगा। वह बडी शाना-शौकत के साथ लिखा जायेगां बडी आन-बान और शान के साथ लिखा जायेगा। उन्होंने कहा कि हम गरीब थे। परन्तु हम झुके नही। हमें झुकना भी नही है। हमें सीना तानकर अपने अपने देश, अपने देश के तिरंगे की शान के लिए तैयार रहना है। जम्मू कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि सर्वखाप महापंचायत से उन्हे जो भी आदेश मिलेगा वह उन्हे मंजूर होगा। उन्होने कहा कि आज हम बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत को याद करते हैं। परन्तु बाबा टिकैत ने जो सपने देखे थे, क्या हम उन सपनों को पूरा कर रहे हैं। क्या हम किसान मसीहा चौधरी चरणसिंह के सपनों को पूरा कर रहे हैं। यह हम सभी के लिए विचारणीय है। श्री चौधरी ने मंच के माध्यम से कहा कि मै अपने बुजुर्गो से विनती करूंगा कि हम सभी पर अपने बुजुर्गो का आर्शीवाद एवं प्यार है। हमें अपने बुजुर्गो का पूरा सम्मान करना है एवं उनके बताए मार्ग पर चलते हुए उनके आदेशों का पालन करना है। उपमुख्यमंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि वे भाकियू अध्यक्ष बडे भाई चौ.नरेश टिकैत एवं मंत्री सुभाष चौधरी के न्यौते पर यहां आए हैं। उन्होंने कि उन्होंने सर्वखाप महापंचायत का बहुत नाम सुना था। और महापंचायत के विषय में जैसा सुना था। वैसा ही देख रहा हूं। आप सभी के आर्शीवाद से मुझे आप सभी अपनों के बीच आने का मौका मिला। यह मेरे लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि हमें फक्र है कि हम अपने बुजुर्गो की सरदार में इस कार्यक्रम मे सम्मलित हो रहे हैं। देश की आजादी में आप सभी का बडा योगदान है। आप लोगां ने देश के बोर्डरों की रक्षा की है। अपने बच्चो की कुर्बानी कर अपने देश को बचाया है। जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने महापंचायत को सम्बोधित करते हुए कहा कि मै भी फौजी का बेटा हूं। तभी यहा आया हूॅ। यहां हमारे बुजुर्ग तथा हमारे सभी अपने मौजूद हैं। हमारे बुजुर्गो से हमें यह विरासत मिली है। इस विरासत को चौ.नरेश टिकैत आगे बढा रहे हैं। सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि हमारी पहचान देश के जवान और किसान से है। उन्होंने मंच के माध्यम से जय जवान-जय किसान के नारे लगवाते हुए महापंचायत में बुलवाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया तथा खाप चौधरियों, थाम्बेदारों, बुजुर्गो का आर्शीवाद लिया। महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नरेश टिकैत, भाकियू प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत, पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.संजीव बालियान, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, सुभाष चौधरी, बिजनौर से पूर्व सांसद भारतेन्दु सिंह, विभिन्न खापों के चौधरी, थाम्बेदार, किसान संगठनो के प्रतिनिधि एवं भारी संख्या मे किसान मौजूद रहे। पंचायत में थाम्बेदार चौधरी विवेक सिह, बाबा प्रमेन्द्र आर्य, चौ.शरणवीर सिंह, चौ.हुकम सिंह, चौ.सुखपाल सिंह, चौ.सचिन जावला, चौ.बिजेन्द्र सिंह लाटियान, अजय चौधरी, चौ.गजेन्द्र अहलावत, चौ.महकार अहलावत, चौ.अमित बेनीवाल, किसान चिन्तक कमल मित्तल, चौ.घनश्याम शर्मा, देवेन्द्र सिंह, स.राजेन्द्र सिंह, चौ.रामनारायण, डा.आदित्य सिंह, ललित सिंह गुर्जर, कंवरपाल सिंह, देवेन्द्र सिंह थोर आदि मौजूद रहे।

हैलीकॉप्टर से गांव सौरम पहुंचे जम्मू कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरेन्द्र चौधरी
शाहपुर। क्षेत्र के एतिहासिक गांव सौरम में चल रही सर्वखाप महापंचायत में पहुंंचे जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने महापंचायत को सम्बोधित किया।
शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोरम में आयोजित की जा रही सर्वखाप महापंचायत में देश भर से विभिन्न किसान संगठनो के पदाधिकारी, राजनीतिज्ञ एवं किसान सम्मलित हो रहे हैं। किसान महासम्मेलन सम्बोधित करने के लिए हैलीकॉप्टर द्वारा गांव सोरम पहुंचे जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेन्द्र सिंह का हैलीपैड पर पहुंचने पर भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, गौरव टिकैत आदि ने स्वागत कर गुलदस्ता भेंट किया गया। जिसके पश्चात उनके सम्मान में सौरम की ऐतिहासिक चौपाल पर गार्ड ऑफ ऑनर किया गया। जहां से वे महापंचायत को सम्बोधित करने के लिए मंच पर पहुंचे। इस दौरान मंच पर भाकियू प्रवक्ता चौ.राकेश टिकैत, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा.संजीव बालियान,मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भाकियू नेता गौरव टिकैत सहित विभिन्न किसान संगठनो के पदाधिकारी एवं खाप चौधरी मौजूद रहे।

 

गौ आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पशु चिकित्सा अधिकारी खरड़ द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल अटाली का निरीक्षण किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में डॉ श्याम सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी खरड़ द्वारा अस्थाई गौ आश्रय स्थल अटाली का निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान सभी गोवंश सामान्य पाये गएॉ गौ आश्रय स्थल पर गौवंश को भूसे के साथ हरा चारा खिलाने के निर्देश दिए गए एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध मिला।नियमित रूप से साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गया है मौके पर केयरटेकर उपस्थित मिले ,हरा चारा नियमित खिलाने के निर्देश दिए गए साफ़ सफ़ाई ठीक मिली ठण्ड से बचाव के लिए तिरपाल लगा दी गई है।

 

राजबाहे की सफाई कराई शुरू
पुरकाजी। सिंचाई विभाग ने राजबाहों की सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। इस पहल से क्षेत्र के किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से किसान पानी की कमी की समस्या से जूझ रहे थे। खादर क्षेत्र के किसान सरदार गुरमेल सिंह बाजवा ने बताया कि राजबाहों की सफाई न होने के कारण पहले उनके खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाता था। उन्होंने कहा कि अब सफाई होने से किसानों को समय पर और भरपूर पानी मिल सकेगा, जिससे उनकी फसलें बेहतर होंगी। सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) रवि तोमर ने जानकारी दी कि सभी राजबाहों की सफाई मशीनों के माध्यम से कराई जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को सही समय पर सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 

सडक निर्माण को लेकर किया धरना प्रदर्शनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)परिक्रमा मार्ग की सडक के निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया तथा जिला प्रशासन से जल्द से जल्द सडक निर्माण की मांग की।
उल्लेखनीय है कि परिक्रमा मार्ग रेशू विहार फाटक रोड पर पिछले काफी समय से बहुत बुरा हाल है। स्थिती यह है कि सडक में गडढा ना होकर अब गडढे में सडक रह गई है। रेशू विहार फाटक के समीप एक कॉलेज भी है। जहां प्रतिदिन हजारों छात्र-छात्राएं आते है। वहीं दूसरी और उक्त मार्ग पर दिनभर आवाजाही रहती है। इतना ही नही कई बार राजनीतिक व्यक्ति भी इस मार्ग से ही जाते हैं। परन्तु किसी भी समाजसेवी संस्था, राजनीतिज्ञ का इस और कोई ध्यान नही गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सडक की खस्ता हालत तथा जलभराव की समस्या से वे लोग बहुत परेशान हैं। जय समता पार्टी के जिलाध्यक्ष मौ.हसन के नेतृत्व में रेशू विहार चौक के समीप एकत्रित कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रिय नागरिकों ने सडक निर्माण की मांग को लेकर सैकडो लोगां ने विरोध स्वरूप प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही इंस्पैक्टर थाना सिविल लाइन आशुतोष कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।

 

उत्तम संस्कारों का दिया जाना अति आवश्यक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ उत्तम संस्कारों का दिया जाना अति आवश्यक है। उक्त विचार योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने राजकीय महाविद्यालय सढौली हरिया जनपद सहारनपुर में दो दिवसीय चरित्र निर्माण योग शिविर में व्यक्त किया। उन्होंने डिग्री कॉलेज के युवा छात्र-छात्राओं को यम- नियम का पाठ पढ़ाया। उन्होंने बताया कि यम पांच होते हैं अहिंसा, सत्य , अस्तेय ,ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह। इनका जीवन में पालन करने से समाज अच्छा बनता है। इसी प्रकार नियम भी पांच होते हैं सौच, संतोष ,,तप, स्वाध्याय ,ईश्वर प्रणिधान । इनका पालन करने से मनुष्य के व्यक्तित्व का विकास होता है। उन्होंने बच्चों को सच बोलने, देश सेवा करने ,,जाति -पाति के भेदभाव को खत्म करने,ऊंच- नीच की भावना को छोड़ने ,परोपकार ,दया, करुणा, सहनशीलता ,आदि मानवीय गुणों को धारण करने का संकल्प दिलवाया। उन्होंने बताया कि नियमित योग अभ्यास करने से बालकों का सर्वांगीण विकास होता है अर्थात उनका शारीरिक ,मानसिक ,बौद्धिक तथा सामाजिक विकास होता है। इस अवसर पर उन्होंने सर्वप्रथम ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से योग साधना प्रारंभ करवाई तत्पश्चात ताड़ासन, सूर्य नमस्कार आसन, पश्चिमोत्तानासन, कोणासन, वज्रासन , उष्ट्रासन , शशकासन ,सर्पासन ,धनुरासन उत्तानपाद हस्तासन ,चक्रासन तथा नौकासन करवाएं। अनुलोम विलोम, कपालभाति तथा भ्रामरी प्राणायाम करवाएं ,जो बालक एवं बालिकाओं के लिए याददाश्त बढ़ाने तथा बुद्धि वर्धन करने में सहायक है। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य नीतू सिंह ,प्रोफेसर काजल, नीलम भटनागर आदि समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।

 

चला ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में ओवरलोडिंग के कारण हुए सडक हादसों के मददेनजर पुलिस ने ओवरलोडिंग पर कार्यवाही करते हुए कई वाहनों के चालान काटे। पुलिस-प्रशासन की इस कार्यवाही से ओवरलोडिंग करने वालों मे हडकम्प मचा हुआ है।
उल्लेखनीय है कि गन्ने की ओवरलोडिंग के कारण कई बार सडक हादसा हो चुका है। बीते दिनों गन्ने से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया था। जिसमें कार सवार कई व्यक्ति घायल हो गए थे। एसएसपी संजय वर्मा के निर्देशों के चलते पुलिस ने ओवलोडिंग के खिलाफ मुहिम शुरू करते हुए सघन चैकिंग अभियान चलाया तथा ओवरलोडिंग पर कार्यवाही करते हुए 5 वाहनों के चालान काटे।

 

‘गेस द ब्रांड नेम’ विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन ।
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)आज एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बीबीए विभाग द्वारा आईक्यूएसी सेल के ब्रेनिऑक्स क्लब के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए श्गेस द ब्रांड नेम प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों की ब्रांड जागरूकता, मार्केटिंग सोच और रचनात्मकता को बढ़ावा देना था । इस विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों की व्यावसायिक समझ और निर्णय क्षमता को विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी युग में मार्केटिंग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और ब्रांड की पहचान करना किसी भी बिजनेस प्रोफेशनल के लिए अनिवार्य कौशल बन गया है। बीबीए विभागाध्यक्ष राजीव पाल सिंह ने भी छात्रों को प्रेरित किया और इस कार्यक्रम की सराहना की । उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों के बौद्धिक विकास में सहायक होती हैं तथा उन्हें व्यावहारिक दृष्टिकोण से सोचने की दिशा देती हैं। कार्यक्रम की समन्वयक श्रीमती सोनिका गर्ग ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए विस्तारपूर्वक प्रतियोगिता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ष्गेस द ब्रांड नेमष् प्रतियोगिता में विभिन्न ब्रांड्स के लोगो, टैगलाइन, प्रॉडक्ट पैकेजिंग, जिंगल्स और ऐड क्लिप्स के माध्यम से प्रश्न पूछे गए। प्रतिभागियों को ब्रांड पहचानने के लिए सीमित समय दिया गया। इसमें छात्रों ने अत्यंत उत्साह और सक्रियता के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता को चार चरणों में विभाजित किया गया था पहला चरण श्लोगो पहचानो, दूसरा चरण श्टैगलाइन बोलो किसका ?, तीसरा चरण श्पैकेजिंग पहचानो और चौथा तथा अंतिम चरण श्जिंगल और विज्ञापन पहचानो । उन्होंने आगे बताया कि यह प्रतियोगिता न केवल ज्ञानवर्धक रही, बल्कि विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन और टीम भावना को भी प्रोत्साहित करने वाली रही। इस कार्यक्रम में कुल 10 टीमों ने भाग लिया और फाइनल राउंड तक 3 टीमों का चयन किया गया। विजेता टीम को प्रमाण पत्र और पुरस्कार भेंट किए गए। इस अवसर पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग भी की। श्रीमती सोनिका गर्ग ने कहा कि आज के युग में ब्रांड केवल एक नाम नहीं है, बल्कि उपभोक्ता के मन में एक भावना और विश्वास बन चुका है। छात्रों को इसके पीछे की रणनीति और मनोविज्ञान को समझना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम की योजना बीबीए विभाग के समस्त शिक्षकों के सहयोग से बनाई गई थी । कार्यक्रम में बीबीए विभाग के सभी शिक्षक- मौ० अंजर, संजय, अभिषेक, पूर्वी, प्राची, दीपक गर्ग आदि उपस्थित रहे और उन्होंने छात्रों को उत्साहित किया। सभी शिक्षकों ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति की प्रशंसा की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मीडिया प्रभारी डॉ. आलोक गुप्ता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने इस कार्यक्रम की मीडिया कवरेज सुनिश्चित की और कॉलेज की गतिविधियों को समाज तक पहुँचाने की अपनी भूमिका का निर्वहन किया । कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल, विभागाध्यक्ष श्री राजीव पाल सिंह, और कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती सोनिका गर्ग सहित सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया गया। छात्रों ने भी इस आयोजन को एक प्रेरणादायक अनुभव बताया और भविष्य में इस प्रकार की और प्रतियोगिताओं की उम्मीद जताई। इस प्रकार श्गेस द ब्रांड नेमश् प्रतियोगिता न केवल मनोरंजन और ज्ञानवर्धन का माध्यम बनी, बल्कि इसने छात्रों में मार्केटिंग के प्रति उत्साह और रुचि को भी जागृत किया। एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज अपने छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन भविष्य में भी करता रहेगा।

 

लाला लाजपत राय जी की पुण्य तिथि हर्षाउल्लास से मनाईMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)संयुक्त वैश्य मोर्चा जनपद मुज़फ्फरनगर के मुख्य संयोजक एवं सलाहकार शलभ गुप्ता एडवोकेट ने बताया की आज संयुक्त वैश्य मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व मै बड़े हर्षाउल्लास के साथ वैश्य बंधुओ ने लाला लाजपत राय जी की पुण्य तिथि बड़े हर्षाउल्लास से प्रकाश चौक स्थित मूर्ति पर माल्यार्पण कर मनाई ! अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि स्वतंत्रत्ता सेनानी लाला लाजपत राय जी ने देश की आजादी मै मेहत्वपूर्ण योगदान दिया उन्होंने वैश्य समाज का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया उनका समाज के प्रति योगदान अत्यंत सराहनीय है आज की युवा पीढ़ी को उनसे सीखना चाहिए ओर त्याग ओर बलिदान को हमें कभी भूलना नही चाहिए कि किस प्रकार से उन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणो को न्योछावर कर दिया मै उन्हे नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करता हू!
मुख्य संयोजक एवं सलाहकार शलभ गुप्ता ओर मुख्य संयोजक सुनील तायल ने कहा हमें गर्व है कि हम महान स्वतंत्रत्ता सेनानी लाला लाजपत राय जी के वंशज है जिन्हे पंजाब केसरी के नाम से भी जाना जाता है आपने साइमन कमीशन का पुरजोर विरोध भी किया था जिसमे हुए लाठीचार्ज मै आप घायल हो गये थे आपके द्वारा पंजाब नैशनल बैंक जैसी वित्तीय संस्थाओ की भी स्थापना की गई थी वैश्य समाज जिसमे अनेक भामाशाहो ने जन्म लिया ओर राष्ट्र के प्रति अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया ऐसे महान वैश्य समाज के पुरोधा ओर वीर नायक लाला लाजपत राय जी की पुण्य तिथि हम सब यहां मना रहे है संयुक्त वैश्य मोर्चा ऐसे ही सदैव अपने महापुरुषों की पुण्य तिथि ऐसे ही बनाएगा ओर उनके दिखाये ओर सिखाय सिद्धांतो पर चलकर वैश्य समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा!
कांति राठी ओर राजेंद्र प्रसाद् गर्ग ने कहा कि आप प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी थे आपके द्वारा लक्ष्मी बीमा कंपनी की भी स्थापना की गई थी ओर आपने देश की आज़ादी मै बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी की आज हम सबको आपसे प्रेरणा लेकर राष्ट्र के प्रति अपना अपना योगदान बढ़ चढ़ कर करना चाहिए हम सब आज प्रतिज्ञा लेते है की आपके दिखाये रास्तो ओर सिद्धांतो पर चलकर राष्ट्र की सेवा करेंगे। मुख्य रूप से कृष्ण गोपाल मित्तल, शलभ गुप्ता एडवोकेट, सुनील तायल, राजेंद्र प्रसाद गर्ग, कांति राठी, अशोक रस्तोगी, शिवकुमार सिंघल, विपिन गुप्ता, शरद गुप्ता, संजय कुमार, रजत गुप्ता, पराग गुप्ता, मनीष गुप्ता, प्रवीण कुमार, अमन् गुप्ता, तुषार जैन, बृजपाल, अमित गुप्ता एडवोकेट, रोबिन, अश्वनी आदि वैश्य बंधु मौजूद रहे!

 

सीसी रोड निर्माण कार्य का सांसद निधि से शुभारंभ
बुढ़ाना। सांसद हरेंद्र मलिक की सांसद निधि से बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के गांव जोगियाखेड़ा में सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। यह कार्य गांव के मुख्य मार्ग पर शुरू हुआ। यह महत्वपूर्ण मार्ग कई गांवों को आपस में जोड़ता है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। ग्राम प्रधान इकबाल खां ने बताया कि इस रास्ते के बनने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर हसरत ठेकेदार, मास्टर जुल्फू खान, पूर्व प्रधान इकबाल राणा, भाकियू टिकैत के जिला उपाध्यक्ष यासीन खां, साजिद हसन, बाबा शमशाद, मोनू कुशवाह और सनव्वर चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सनव्वर चौधरी ने ग्राम प्रधान इकबाल खां की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनसे सीखना चाहिए कि सांसद और विधायकों से विकास कार्य कैसे कराए जाते हैं। सनव्वर चौधरी ने ग्राम प्रधान का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यह मार्ग लंबे समय से निर्माण की प्रतीक्षा में था, जिसकी मांग ग्रामीण लगातार कर रहे थे।

 

श्रीमद्भागवत कथा में रूक्मणि विवाह का हुआ वर्णन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)सनातन धर्म सभा भवन निकट झांसी की रानी पर आयोजित कथा में छठें दिन कथावाचक परम पूज्य श्री 108 गुरू जी सुधाकर जी महाराज ने रूक्मणि विवाह का वर्णन किया। महाराज जी ने कहा कि रुक्मणि लक्ष्मी का अवतार, विदर्भ की राजकुमारी थी। भाई रुक्मी शिशुपाल से विवाह कराना चाहता था, रुक्मणि ने श्रीकृष्ण को पत्र भेजा। श्रीकृष्ण ने रुक्मणि का हरण किया और युध्द के बाद विजय प्राप्त की। द्वारका में विवाह उत्सव संपन्न हुआ, भक्तों को इससे आध्यात्मिक लाभ बताया गया है।आज की कथा में मुख्य अतिथ्थ संजय मित्तल अध्यक्ष व्यापार मंडल, अमित चौधरी वसुन्धरा रेजीडेन्सी, रोहित चौधरी वसुन्धरा रेजीडेन्सी व मुख्य यजमान के रूप में श्रभ्मती एवं श्री विनय कुमार, श्रीमती एवं श्री धीरज त्यागी, श्रीमती एवं श्री सचिन कुमार शामिल रहे। वहीं विद्वान पंडितों द्वारा पूजा अर्चना सम्पन्न करायी गयी। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री कृष्ण प्रणामी सेवा समिति परिवार पवन गोयल, अजय गुप्ता, संदीप मित्तल, अमित गोयल, राजकुमार मित्तल, सचिन मित्तल, रजत गोयल, आशु मित्तल, आनंद गुप्ता, देवेंद्र वेद मूर्ति, पं. तेजपाल, राजेश उपमन्यू, सुधीर कुमार मित्तल, श्रीमती नीलिमा गुप्ता, श्रीमती अलका मित्तल, श्रीमती रजनीश मित्तल, श्रीमती मोहिनी शर्मा, श्रीमती रीता गोयल, श्रीमती रूचि मित्तल, श्रीमती गीता गोयल, श्रीमती ममता गुप्ता, श्रीमती शैफाली मित्तल, श्रीमती नीलम मित्तल, श्रीमती अर्चना गेयल, श्रीमती रेणू गोयल, श्रीमती अनिका शर्मा के अथक प्रयास से कथा का शुभारम्भ श्रद्धाभाव के साथ किया गया।

 

बाल दिवस का मुजफ्फरनगर लायंस क्लब कात्यायनी द्वारा हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) “लायंस क्लब मुजफ्फरनगर कात्यायनी”’ की महिला सदस्यों ने बाल दिवस पर एक सुंदर कार्निवल का आयोजन किया। यह कार्यक्रम आवास विकास कॉलोनी में स्थित शकुंतलम मंदिर में निशुल्क पढ़ रहे बच्चों के लिए आयोजित किया गया था। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बबीता सिंह चौहान, (अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग,) और विशिष्ट अतिथि के रूप में सपना कश्यप, (सदस्य राज्य महिला आयोग उपस्थित रहीं।) कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित किए गए। खेलों से पहले बच्चों ने मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया और कई मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि इस पवित्र स्थल पर बच्चों को शिक्षा देना एक सराहनीय योगदान है और ये बच्चे देश का भविष्य बनेंगे। इस अवसर पर लायंस क्लब इंटरनेशनल की जीएलटी कोऑर्डिनेटर लायन रीना अग्रवाल ने बताया कि “लायंस क्लब मुजफ्फरनगर कात्यायनी और लायंस क्लब उन्नति” समाज के लिए अनेक सेवा कार्य कर रहे है और अपने त्योहार भी अच्छे से मनाते है। इस अवसर पर कात्यायनी के सभी सदस्य जैसे कि ममता चौहान, शोभिका गोयल, शैली गोयल, नीरा अग्रवाल, रीता अग्रवाल, नेहा मित्तल, ऋतिका अग्रवाल, ममता अग्रवाल अर्चना जैन, नेहा गर्ग, वंदना मित्तल, प्रतिभा बंसल, प्रगति गोयल, लाइन मनीष बंसल, अमित मित्तल, नितिन गोयल दिनेश गर्ग, रुचि अग्रवाल और यशिका तायल, अमृता महेश्वरी उपस्थित थीं। सीए अजय अग्रवाल और अपूर्वा अग्रवाल ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

सुरक्षा सैनिक की भर्ती तिथियां निर्धारित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला विधालय निरीक्षक ने सभी विधालय प्रधानाचार्य को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया है कि शिक्षित बेरोजगार युवको को रोजगार उपलब्ध कराने के लिये जी.डी.एक्स० सिक्योरिटी इण्डिया लि० नोयडा एवं भारतीय स्किल इंडिया नई दिल्ली के परस्पर के सहयोग से सुरक्षा सैनिकों की भर्ती का कार्यक्रम दिनांक- 20.11.2025 से 01.12.2025 तक जिले के 09 वि. खं० के अंतर्गत विधालयो में चयन कार्यक्रम का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें चयनित अभ्यार्थियों को 20 दिवस का आवासीय प्रशिक्षण ट्रेनिंग सेन्टर नोयडा परी चौक में देकर 58 वर्ष तक स्थायी नियुक्ति के साथ उत्तर-प्रदेश एवं उत्तराखंड के बड़े अधौगिक में पद स्थापित किया जायेगा। जी०डी०एक्स० सिक्योरिटी इण्डिया लि० नोयडा के डिप्टी कमाण्डेट रामकिशन सिंह ने अधिक जानकारी देते हुये बताया कि सभी वि० के अंतर्गत विधालय पर 10ः30 बजे से 3रू00 बजे तक अलग-अगल तिथियों में चयन प्रक्रिया आयोजित की जायेगी।
इस भर्ती मेले के क्रम में दिनांक 20.11.2025 राजकीय इंटर कॉलेज, गढ़ीशेखावतपुर, बुढ़ाना दिनांक- 21.11.2025 कल्याणकारी इंटर कॉलेज, बघरा, दिनांक- 22.11.2025 अमर नायक स्वामी राहुल सिंह राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, शाहपुर, दिनांक- 25.11.2025 राजकीय इंटर कॉलेज, पुरकाजी, दिनांक 26.11.2025 जय हिंद इंटर कॉलेज, चरथावल दिनांक- 27.11.2025 महर्षि सुखदेव इंटर कॉलेज, मोरना दिनांक- 28.11.2025 डी.ए.वी. इंटर कॉलेज, जानसठ दिनांक 29.11.2025 के. के. इंटर कॉलेज, खतौली दिनांक-01.12.2025 पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज, मुजफ्फरनगर सदर में प्रातः 10रू30 बजे से शाम 03रू00 बजे तक आयोजित किया जायेगा। इस भर्ती के इच्छुत अभ्यार्थी जो न्यूनतम 10 वी0 पास ऊँचाई 168 सेमी० उम्र 18 से 45 वर्ष, वजन 52 से 96 कि०ग० वजन 52 से 96 कि०ग्रा० के बीच हो वहीं अभ्यार्थी इस भर्ती के लिये पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यार्थी 10वी, 12वी अंकसूची एवं आधारकार्ड की फोटोकापी एक फोटो के साथ निर्धारित तिथि में वि०ख० के अंतर्गत इंटर कॉलेज पर उपस्थित हो। चयनित अभ्यार्थियों को स्थायी नियुक्ति के साथ पन्द्रह हजार से अट्ठारह रू वेतन के साथ पी०एफ० ग्रेच्युटी, ई०एस०आई० द्वारा मेडिकल सुविधा वार्षिक वेतनवृद्धि. प्रमोशन, बोनस जैसी अनेक सुविधाये दी जायेगी। प्रशिक्षण समाप्त होने के बाद संस्था द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया जायेगा। इस भर्ती की अधिक जानकारी के लिये शिक्षित बेरोजगार युवक भर्ती अधिकारी के मोबाइल नम्बर-9667989993, सम्पर्क स्थापित कर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

 

व्यापारी का हुआ निधन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शहर के प्रतिष्ठित एवं सम्मानित नागरिक पवन कुमार सिंघल का आज आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए इसे अपूरणीय क्षति बताया है।
पवन कुमार सिंघल अपने सहज व्यवहार, मिलनसार स्वभाव और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते थे। उनका जाना शहर के लिए एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है। सुबह से ही उनके निवास स्थान पर लोगों का तांता लगा है और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी तथा व्यापारी वर्ग भारी हृदय से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। शाम के समय नदी रोड शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।

 

कब्रिस्तान व सरकारी भूमि से पेड़ काटने से ग्रामीणों में रोषMuzaffarnagar News
मोरना। क्षेत्र के गांव वजीराबाद मे कब्रिस्तान व पंचायत भूमि से दर्जनों पेड़ काटने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया है।आरोपियों द्वारा चोरी छिपे पेड़ काटने की सूचना पर कब्रिस्तान मे ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। ग्रामीण द्वारा की गयी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।वहीं मामले मे कब्रिस्तान के मुत्वल्ली शब्बीरा ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव वजीराबाद में भोकरहेड़ी-मोरना मार्ग पर स्थित कब्रिस्तान में पहुंचे मुस्लिम समुदाय के वासिल, आसिफ, नौशाद,साजिद,सलीम, मोमीन,इसरान, शब्बीर महताब, गुलफाम, गुड्डू, गुलशेर,आबिद, फरमान, रफीक, रईस,आसिफ शमशेर, सईद,दिला शौकीन आदि ने बताया कि कब्रिस्तान व बराबर मे स्थित पंचायत भूमि से नीम, लिफ्टस,बकैन,सागोन, अमरूद,सीमल, आदि के दर्जनों कीमती पेड़ आरोपियों द्वारा चोरी छिपे काट लिए गए हैं।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एडवोकेट सहदेव सिंह भी मौके पर पहुंचे और पेड़ काटने वालों के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की माँग की है। कब्रिस्तान के मुत्वल्ली शब्बीरा ने गांव के ही तीन व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर मुस्लिम समुदाय मे रोष व्याप्त है

 

सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर भाजपाइयों ने निकाली पदयात्राMuzaffarnagar News
मोरना। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपाइयों द्वारा विशाल पदयात्रा मोरना क्षेत्र मे निकाली गयी जिसमें एनसीसी केडेट्स सहित छात्र छात्राओं ने भाग लिया। ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। पदयात्रा का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल द्वारा फीता काटकर किया गया पदयात्रा क्षेत्र के गांव चौरावाला स्थित किसान मजदूर इंटर कॉलिज से आरम्भ होकर मोरना मे पहुंची। पदयात्रा में डीजे पर देशभक्ति गीतों पर भाजपाई जमकर थिरके, भारत माता की जयजयकार करते सेंकड़ो छात्र छात्राएं देश भक्ति से ओत प्रोत दिखाई पड़ी। समापन के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल ने कहा कि 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 की जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई जा रही है जिसमें स्वच्छता कार्यक्रम पदयात्रा विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता चित्र प्रदर्शनी भाषण प्रतियोगिता रन पर यूनिट आदि कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं सरदार पटेल दूरदर्शी नेता व महान देश भक्त थे। पदयात्रा में मुख्य रूप से वीरेंद्र सिंह एमएलसी, प्रमुख अनिल राठी, अमित राठी, रामकुमार शर्मा,जोगिंदर सिंह, नितिन पोसवाल अनुराज पंवार, अरुण पाल, सुबोध सैनी, बुधराम प्रधान, जयकरण, प्रकाश वीर, रामकुमार, फूलचंद, संजय चौहान, संजय कोरी, बाबू प्रकाशवीर, कैप्टन प्रवीण चौधरी, सचिन ठाकुर आदि शामिल रहे।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20907 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 9 =