समाचार (Muzaffarnagar News)
प्रदूषण को लेकर हुई बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत के सभागार में प्रदूषण की समस्या पर अधिकारियों की मौजूदगी में आहूत बैठक प्रदूषण से मुक्ति के लिए गहनता से विचार-विमर्श किया गया। पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण की समस्या के चलते किसान संगठन द्वारा दिए गए धरने तथा ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में प्रदूषण के कारण बीमारी की आशंका के कारण अधिकारियों से इस दिशा में ध्यान देने की मंाग के साथ आज प्रदूषण को लेकर कचहरी परिसर स्थित जिला पंचायत के सभागार में अधिकारियों की मौजूदगी में पेपरमिल मालिकों एवं किसान संगठनो की मौजूदगी मे आयोजित बैठक में इस समस्या पर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया। बैठक में मौजूद भाकियू नेता राकेश टिकैत तथा किसान संगठनो से जुडे पदाधिकारियों का कहना है कि फैक्ट्रियों मे आरडीएफ के नाम पर जलाए जा रहे कूडे कचरे और उससे फैल रही गंदगी अपने आप मे एक बडी समस्या है। राकेश टिकैत ने कहा कि किसान खेत में मेहनत करता है और समाज को अन्न देता है। लेकिन आज वही किसान प्रदूषण की मार झेल रहा है। फैक्ट्रियों मे आरडीफ के नाम पर कूडा जलाया जा रहा है। जिससे हवा, पानी और जमीन तीनों खराब हो रहे हैं। आरडीएफ के नाम पर नियम उल्लंघन को तुरंत रोका जाए। बैठक में कहा गया कि फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुंए से ना केवल प्रदूषण फैल रहा है बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव डाल रहा है। बैठक मे मौजूद उद्यमी पंकज अग्रवाल का कहना है कि प्रदूषण से नियंत्रण हेतु फैक्ट्रियों मे संयत्र लगाए जाते हैं। तथा जनस्वास्थ्य की दृष्टि से मिल प्रशासन का यह प्रयास रहता है कि किसी प्रकार का अहित/जन स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव ना पडे। बैठक के दौरान प्रदूषण की समस्या पर किसान नेताओं एवं उद्यमियों ने अपने सुझाव रखे। बैठक में एडीएम प्रशासन संजय सिह, सिटी मजिस्टैªट पंकज प्रकाश राठौर, स्थानीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों सहित सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
आंगनबाडी कर्मचारी संघ ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । डीएम कार्यालय पहंुची महिला आॅंगनबाडी कर्मचारी संघ, उ.प्र.ने बढती ठण्ड के चलते शीतकालीन अवकाश की मंाग की।
महिला आॅगनबाडी कर्मचारी संघ, उ.प्र. की जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति के नेतृत्व में कचहरी परिसर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहंुची आॅगनबाडी कार्यकत्रियों ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को सौंपे गए प्रार्थना पत्र में मांग की है कि अत्यधिक सर्दी के कारण आॅगनबाडी केन्द्रो बच्चे आने बन्द हो गए हैं। प्राईमरी स्कूल भी बन्द हैं। अतः आॅगनबाडी व बच्चो को भी अवकाश देने की कृपा करें। आॅगनबाडी मुख्य गतिविधि अपनी सुविधानुसार करेंगी। जैसे टीकाकरण, राशन वितरण, सी.बी.ई.गतिविधि आदि। इस दौरान संगठन से जुडी दर्जनो आॅगनबाडी मौजूद रही।
बांग्लादेश में हिंदूआंे पर अत्याचार के विरोध में सौंपा ज्ञापन
खतौली। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में हिंदू रक्षा दल सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चैधरी के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने खतौली जानसठ तिराहा पर बांग्लादेश का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। और बांग्लादेश मुर्दाबाद प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और बांग्लादेश सरकार पर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा में विफल रहने का आरोप लगाया। हिंदू रक्षा दल के वक्ता चंद्रपाल राजपूत ने कहा कि बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं पर हमले, मंदिरों को नुकसान पहुंचाने और महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो बेहद निंदनीय और चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि जब तक बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक वहां के खिलाड़ियों को आईपीएल जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर खेलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि इस मुद्दे पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आगे भी आंदोलन जारी रखेगा। प्रदर्शन में शुभम, अमित, अभिषेक, करण, मोनू, विजय, आशु, गौरव, पुनीत, ऋतिक, प्रिंस, वंश, विनित, आशीष, कपिल और आलोक सहित बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, वहीं किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन मौके पर मुस्तैद दिखाई दिया।गौरतलब है कि बांग्लादेश का इतिहास संघर्ष और बलिदान से जुड़ा रहा है। वर्ष 1947 में भारत के विभाजन के बाद बांग्लादेश पाकिस्तान का हिस्सा बना और इसे पूर्वी पाकिस्तान के नाम से जाना गया। बाद में लंबे संघर्ष के बाद बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया
निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की मांग
छपार। आसपा के जिला उपाध्यक्ष ने विद्युत अवर अभियंता पर एक ग्रामीण के विरुद्ध बिजली चोरी का झूठा मुकदमा दर्ज करने व सही काम न करने का आरोप लगाया है। क्षेत्र के गांव बरला में आयोजित प्रेसवार्ता में आसपा नेता साजिद अली ने एक अवर अभियंता पर आरोप लगाते हुए बताया कि तीन माह पूर्व बरला निवासी सोमेंद्र कश्यप के विरुद्ध विद्युत चोरी करने का तीन दिनों बाद मुकदमा दर्ज किया था। आरोप लगाया कि जिसकी शिकायत विद्युत विभाग के आलाधिकारियों से करने पर उन्होंने जांच करने की बात कहकर टरका दिया। इसके बाद प्रकरण की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल, ऊर्जा मंत्री से सबूत के साथ की गई परंतु जांच के नाम पर लिपापोती करते हुए अवर अभियंता को क्लीन चिट दे दी और जांच अधिकारी ने शिकायत कर्ता पर ही चोरी करने का झूठा आरोप लगा दिया। जो सरासर गलत है, छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने जांचकर्ता को मानहानि का नोटिस भेज दिया गया है और पैदल मार्च कर मुख्य अभियंता और प्रबंध निदेशक से मिलकर कमेटी बना दोबारा निष्पक्ष रुप से जांच कराने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर उसके बाद भी भी आरोपित के विरुद्ध कार्यवाही नही हुई तो वह मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाएंगे। भाकियू किसान सेना के मंडल अध्यक्ष मुरसलीन ने भी कार्यवाही की मांग की है, अन्यथा भाकियू किसान सेना आंदोलन करेगी।
अलाव की व्यवस्था से राहत
मोरना।कस्बा भोकरहेड़ी में कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था की है। यह पहल नागरिकों को बढ़ती सर्दी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। कस्बे की अध्यक्ष सरला देवी वामन ने बताया कि नगर के प्रमुख स्थानों पर आग के अलाव जलाए जा रहे हैं। इन अलावों से स्थानीय निवासियों को तेज ठंड से बचने में मदद मिलेगी।
नगर पंचायत में तैनात कर्मचारी अभिषेक, भूपेंद्र वाल्मीकि, मुनीराम, सतीश और फरमान सहित अन्य लोग अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं।
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती
भोपा। पुलिस प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में भोपा गंग नहर पुल पर एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर तथा क्षेत्राधिकारी देवव्रत बाजपेई के नेतृत्व में भोपा थाना प्रभारी जसवीर सिंह द्वारा संचालित किया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। पटाखा छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त, ट्रिपल सवारी करने वाले, बिना नंबर प्लेट और बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की गई। अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी भी ली गई, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस की इस सख्ती से क्षेत्र में अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्पष्ट संदेश गया। पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे नव वर्ष के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, शांति व्यवस्था बनाए रखें और किसी भी अवैध गतिविधि से दूर रहें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
नकदी व ताश के पत्तों सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त की जुआ अधिनियम के अनर्तगत गिरफ्तारी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर /क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में जनपद मे वांछित अभियुक्तगणों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान श्रीमान प्रभारी निरीक्षक के दिशा निर्देशन में थाना पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना पर इसरार पुत्र इरशाद निवासी मेहरबान के दफ्तर के पास मिमलाना रोड, नूरा उर्फ शान मोहम्मद पुत्र मंजूर अहमद नि0 छप्पर वाली मस्जिद न्याजूपुरा को कब्रिस्तान रोड के पास मेहरबान डीलर की प्लाटिंग न्याजुपुरा थाना को0नगर मु0नगर का बन्द मकान से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण को समय से मा0न्यायालय मु0नगर के समक्ष पेश किया जायेगा । जिनके कब्जे से 3020/-रूपये नगद तथा मौके से जमीन पर एक अखबार की रद्दी व 52 ताश पत्ते बरामद किया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 विक्रान्त कुमार, का0 अनिल सिद्धू, प्रिंस कुमार, अजय यादव शामिल रहे।
बाल पथ संचलन निकाला
जानसठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने बाल पथ संचलन निकाल करके हिंदू समाज को जागृत एवं संगठित करने का आह्वान किया। स्वयंसेवकों पर कई स्थानों पर पुष्प वर्षा भी की गई। ब्लॉक परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण गीत के बाद वक्ताओं ने कहा कि संघ की स्थापना वर्ष 1925 में 27 सितंबर को विजयदशमी के दिन हुई थी। शहीद स्मारक से स्वयंसेवकों द्वारा बाल पंथ संचलन शुरू किया गया। जो कस्बे के मुख्य मार्गों से निकाला गया। कस्बे में कई स्थानों पर बाल पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवकों पर पर पुष्प वर्षा भी की गई। इस मौके पर एलडीबी के चेयरमैन ब्रजेश रस्तोगी, सतीश खटीक, मुकेश शर्मा, मनोज, गौरव सैनी, रुद्रप्रताप सिंह भाटी, नेत्रपाल कश्यप, नवीन सैनी आदि शामिल रहे।
युवक का शव मिलने से मचा हड़कम्प
रामराज। थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जलालपुर जंगल में एक युवक का शव सड़क किनारे पड़ा मिला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। प्राथमिक जांच में युवक की मौत बिजली के करंट से होने की आशंका जताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, शव नया गांव के पास सड़क किनारे मिला, जिसकी सूचना मिलते ही रामराज पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। रामराज थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि मृतक की पहचान शोभित पुत्र ऋषिपाल, निवासी नीला जलालपुर के रूप में हुई है। मृतक की उम्र करीब 28 से 30 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया मामला बिजली के करंट से मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
तुलसी साधारण पोध नहीं है: संजीव शंकर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।तुलसी को केवल एक साधारण ष्पौधाष् नहीं, बल्कि एक पवित्र, पूजनीय और देवी स्वरूप माना जाता है, जिसके धार्मिक, आध्यात्मिक और औषधीय महत्व के कारण इसे विशेष सम्मान दिया जाता है, और यह घर में सुख-समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा लाती है, इसलिए इसे बहुत सावधानी और भक्ति से रखना चाहिए, जैसे मां की देखभाल करते हैं, न कि किसी सामान्य वनस्पति की तरह उक्त विचार महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष पंडित संजीव शंकर ने तुलसी पार्क में आयोजित संत श्री आसाराम ट्रस्ट द्वारा आयोजित तुलसी पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर प्रकट किये। ठाकुर राम भूल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बापूजी कहते हैं की 25 दिसंबर को अपने सनातन के अनुसार तुलसी माता की पूजा करनी चाहिए, जिससे हमारे परिवार के सभी सदस्य स्वस्थ एवं सुखी रहें,कार्यक्रम में मुख्य रूप से कथा व्यास गंगोत्री तिवारी,श्री मुकेश भाई, ठाकुर कंवरपाल,ठाकुर राम भूल सिंह, महेंद्र भाई,रामबाबू, अनिल वर्मा लेखपाल, हरीश सचदेवा, आशुतोष, मदन लाल,मनीष, प्रबल ,सुनील, गौरव, सुमित, महिमा, पूनम रेखा इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में आश्रम के पुस्तक ऋषि प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
एसएसपी ने दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । अनुशासन एवं कार्यप्रणाली सुदृढ़ करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में लिया गया अर्दली रूम। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में अर्दली रूम का आयोजन किया गया। अर्दली रूम के दौरान पुलिस लाईन स्थित विभिन्न शाखाओं के अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय अभिलेखों के रख-रखाव, अद्यतन स्थिति एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित शाखा प्रभारी एवं कर्मचारियों को अभिलेखों को सुव्यवस्थित, अद्यतन एवं नियमों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्ध निस्तारण एवं विभागीय नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। महोदय द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने, कार्यालयी कार्यों में लापरवाही न बरतने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
भकियू अराजनैतिक ने दिया धरना
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।भाकियू अराजनैतिक ने पशु चिकित्सा विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विकास भवन परिसर मंे धरना दिया।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के वरिष्ठ पदाधिकारी विपिन त्यागी के नेतृत्व में मेरठ रोड स्थित विकास भवन परिसर पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने पशु चिकित्सा विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि विभाग की लापरवाही से उनके पशु बंाझपन का शिकार हो रहे हैं। जिससे उन्हे काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है। अतः सम्बन्धित विभाग को ग्रामीणो की समस्या पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। इस दौरान संगठन से जुडे अनेक पदाधिकारी व भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कोहरे की धुंध से चलना हुआ दुश्वार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । दिन निकलने के साथ ही घने कोहरे की चादर ने वाहनों की रफ्तार थाम दी। कोहरे के कारण तेजगति से चलने वाले वाहन सरकते नजर आए।
दिसम्बर के आखिरी सप्ताह के साथ ही सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। हल्के बादल और घने कोहरे के कारण आवाजाही प्रभावित रही। कोहरे के कारण वाहनो की रफ्तार थम गई। धुंध की वजह से वाहनो की गति बहुत धीमी रही। धीरे-धीरे कोहरा कम होना शुरू हुआ तब कहीं जाकर सडक पर वाहन दौडते नजर आए। सर्दी और कोहरे के मददेनजर जिला पुलिस प्रशासन, पालिका प्रशासन द्वारा जनहित में विभिन्न व्यवस्थाए सुनिश्चित की गई हैं। सडक हादसो को लेकर यातायात पुलिस भी अलर्ट है। टैªफिक पुलिस द्वारा घने कोहरे के चलते एडवाईजरी जारी की गई है कि वाहनो को नियंत्रित रफ्तार में चलाए। कोहरे में वाहन की हैड लाईट जलाकर रखे। टैªफिक नियमों का पालन करें। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे फॉग लाइट्स का उपयोग करें, धीमी गति से वाहन चलाएं और केवल आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। खराब वायु गुणवत्ता सूचकांक के कारण सांस संबंधी बीमारियों के जोखिम को देखते हुए छ95 मास्क पहनने की भी अपील की गई है। कोहरे के कारण राजमार्गों पर दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है, जिसके मद्देनजर ट्रैफिक विभाग ने विशेष दिशानिर्देश जारी किए हैं। जनपद में 50 से अधिक स्थानों पर अलाव जलाए गए हैं, जिनकी व्यवस्था नगर पालिका और अन्य निकायों द्वारा की गई है। सामाजिक संगठन और प्रशासन जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर रहे हैं। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि खुले आसमान के नीचे सो रहे व्यक्तियों को तुरंत रेन बसेरों में पहुंचाया जाए। चिकित्सा विभाग भी अलर्ट पर है। मौसम में बदलाव के कारण सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। डॉक्टरों ने लोगों को गर्म कपड़े पहनने, अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और मास्क का उपयोग करने की सलाह दी है, क्योंकि खराब एक्यूआई स्वास्थ्य जोखिमों को बढ़ा रहा है।
कोहरे का असर रेल यातायात पर भी पड़ा है। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर कई ट्रेनें लेट चल रही हैं, जबकि कुछ रद्द हो गई हैं। यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 31 दिसंबर तक कोहरा बना रहेगा और तेज ठंडी हवाओं से शीत लहर बढ़ने की संभावना है। उत्तर भारत में यह स्थिति सामान्य है, लेकिन मुजफ्फरनगर जैसे जिलों में इसका प्रभाव गहरा है।
जनजीवन हुआ प्रभावित
मुजफ्फरनगर। कडाके की ठंड और कोहरे से एक और जहंा जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं दूसरी और सरकारी मदद के अलावा सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाए भी निराश्रितों की मदद के लिए आगे आ रही हैं।
इसी संदर्भ में सामाजिक संस्था गुडविल सोसायटी के अध्यक्ष समाजसेवी होतीलाल शर्मा के नेतृत्व में जिला अस्पताल पहंुचे समाजसेवी सुरेन्द्र अग्रवाल, विशाल कालरा, वीरसिंह आदि ने जरूरतमंदो को कम्बल वितरित किए। इस दौरान संस्था सेे जुडे पदाधिकारी तथा गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
लंगर का किया आयोजन
जानसठ। गांव पुटठी इब्राहिमपुर और रामराज की सिख संगत ने मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर वीर बाल दिवस मनाया। इस अवसर पर शहीदों को याद करते हुए एक अटूट लंगर का आयोजन किया गया। सिख संगत ने यह दिवस सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंह के चार साहिबजादों – बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह – की वीरता और धर्म की रक्षा के लिए दिए गए बलिदान को याद करने के लिए मनाया। यह आयोजन हर वर्ष की भांति किया गया। मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर लगाए गए इस लंगर में संगत और राहगीरों ने गुरु का अटूट लंगर और दूध व मेवा का प्रसाद ग्रहण किया। इस आयोजन में गुरुप्रीत सिंह, बादल सिंह, नवजोत सिंह, सुच्चा सिंह, भगत सिंह, अमृत सिंह, अनमोल सिंह, गुरुदर्शन सिंह, अरुण और ईशान सहित कई सेवादार मौजूद रहे।
समस्या का कराया समाधान
भोपा। भोपा पुल के समीप सिंचाई विभाग द्वारा बनाए गए मिट्टी के डोले को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस डोले के कारण सड़क किनारे ठेले लगाने वाले परिवारों के रोजगार पर संकट आ गया था। जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निरवाल के हस्तक्षेप के बाद समस्या का समाधान किया गया। सिंचाई विभाग ने भोपा पुल के पास यह मिट्टी का डोला बनाया था। इससे सड़क किनारे ठेले लगाकर जीवनयापन करने वाले कई परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही थी। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी। ग्रामीणों की शिकायत पर जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निरवाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उनके निर्देश पर सिंचाई विभाग द्वारा बनाए गए मिट्टी के डोले को धाकड़ मशीन से समतल कराया गया। इससे ठेले लगाने वाले परिवारों को अपना काम फिर से शुरू करने में मदद मिली। इस दौरान भोपा क्षेत्र के कई ग्रामीण मौजूद थे, जिनमें फेरू सिंह, रोहतास, शुभम, मोहनलाल, राहुल, कंवरपाल, बबलू, जसवीर, रोशन लाल, रामकिशन, परवीन, टिल्लू, संजू और पारुल शर्मा प्रमुख रूप से शामिल थे। ग्रामीणों ने अध्यक्ष निरवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके त्वरित कदम से गरीब परिवारों की रोजी-रोटी बच गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से भविष्य में ऐसे किसी भी कार्य से पहले स्थानीय लोगों की समस्याओं पर विचार करने की मांग भी की।
महिला योग शक्ति दिवस कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में 25 दिसंबर को महिला योग शक्ति दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्य समाज शहर मुजफ्फरनगर की पूर्व मंत्री बहन मंजू त्यागी ने की। मुख्य अतिथि सुधा मित्तल, चैधरी छोटू राम इंटर कॉलेज योग केंद्र की केंद्र प्रमुख ज्योति वर्मा,सुमन एवं कुसुम जी रही।संचालन संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने किया। इस अवसर पर काफी संख्या में योग साधक और साधिकाओं ने भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ज्योति वर्मा ने कहा कि हमें समाज में अबला समझा जाता रहा परंतु आज महिला हर क्षेत्र में पुरुषों से आगे निकल कर काम कर रही है। महिलाओं को अपनी क्षमता और शक्ति का ज्ञान होना चाहिए। आज महिलाएं उच्च शिक्षा प्राप्त करके प्रत्येक क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रही है। हमारे देश की महिलाएं सीता, सावित्री, गार्गी,मदालसा, जीजा बाई,झांसी की रानी लक्ष्मीबाई आदि ने अपने ज्ञान ,तप और बुद्धि बल का लोहा मनवाया है। उन्होंने बताया कि योग में वह शक्ति है जो आपको अबला से सबला बना सकती है।
जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर में बताया कि माता निर्माता होती है। हमारे देश की अनेक विदुषी महिलाओं ने अपने गरिमामई जीवन से समाज को प्रेरणा दी है। ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जिसमें हमारी माता बहने पुरुषों से पीछे रही हो। नियमित योग अभ्यास करने से महिलाओं का शारीरिक ,मानसिक, बौद्धिक तथा आध्यात्मिक विकास होता है। आज भारतीय योग संस्थान के द्वारा देश और विदेश में महिला योग शक्ति दिवस मनाया जा रहा है।
संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कहा कि जिस घर में नारी का सम्मान होता है उस घर में देवता निवास करते हैं।माता निर्माता भवति,अर्थात माता ही अच्छी संतान का निर्माण करती है। चाहे पुरुष हो या महिला सद्गुणों से ही उसकी शक्ति का विकास होता है। दुर्गुण और दूव्र्यसन मनुष्य को कमजोर करते हैं। नियमित योग अभ्यास से व्यक्ति के दुर्गुण और दूव्र्यसन दूर होते हैं तथा उसमें सद्गुणों का विकास होता है। बुरे कर्मों से बचने का और दुखों से बचने का एकमात्र रास्ता है कि उस ईश्वर के सत्य स्वरूप को पहचाने, क्योंकि वह परमात्मा बुरे कर्मों का फल हमें दुख के रूप में दंड देता है बिना दंड के कोई भी सुधरता नहीं, अगर ईश्वर के दंड से बचना चाहते हो तो पाप कर्म करना बंद कर दीजिए। आज का मानव ईश्वर से नहीं डर रहा है इसलिए पाप कर्म अधिक हो रहे हैं।
कुमारी दिव्यांशी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योग अभ्यास करने से शरीर लचीला तथा सुडौल बनता है। शरीर के अंदर उचित हारमोंस बनते हैं। शरीर के समस्त रोगों का निदान होता है। विशेष कर महिलाओं के लिए आज के दौर में योग का विशेष महत्व है।
इस अवसर पर ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर के छात्र-छात्राओं ने योग का विशेष प्रदर्शन किया। विशेष प्रदर्शन करने वाले कुमारी रिया, मिस्टी, दिव्यांशी तोमर, यशवी, सोफिया, सुमन, विदुषी व रितिक को अतिथियों के द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर योग साधिका बेबी सैनी, ज्योति वर्मा, मंजू त्यागी और जिला मंत्री आचार्य रामकिशन सुमन ने मनमोहक भजन प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम की अध्यक्षा श्रीमती मंजू त्यागी ने कहा कि यज्ञ और योग हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है। जहां शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग महत्वपूर्ण है वहीं प्रदूषण को दूर करने तथा बच्चों को सुसंस्कारित करने के लिए यज्ञ महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा आयोजकों का आभार व्यक्त किया। अंत में शांति पाठ और प्रसाद वितरण के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया।
भजन संध्या का भव्य आयोजन किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के महा मंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की सद्प्ररेणा/आशीर्वाद से एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से विगत तीस वर्षाे से साप्ताहिक /एकादशी/विशेष अवसर पर गीतापाठ की अनवरत श्रृंखला मे तुलसी पूजन दिवस पर गीता पाठ व भजन संध्या का आयोजन सांय 04रू30 से उमेश सिंघल के सौजन्य से लद्दावाला, मिमलाना रोड पर किया गया। जिसमे भारी संख्या मे गीता/सनातन प्रेमी बन्धुओ ने भाग लिया । सर्वप्रथम सिंघल परिवार द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजन किया।श्री अतुल कुमार गर्ग द्वारा गणेश वन्दना , महामन्त्र ओम भगवते वासु देवाय का जाप,भगवत स्तुति गीता मंत्र, बारहवें अध्याय (भक्तियोग) का पाठ,अष्टादश श्लोकी गीतापाठ श्रद्धा भाव पूर्वक कराया गया। गीता पाठ परिवार के रामबीर सिंह ने बताया कि नियमित गीता पाठ करने से मानसिक शांति, आत्मविश्वास में वृद्धि, नकारात्मकता का नाश और जीवन के प्रति गहरी समझ आती है, जिससे व्यक्ति तनाव मुक्त रहता है और उसे धर्म-कर्म व सही-गलत का ज्ञान मिलता है , जिससे वह जीवन की समस्याओं का समाधान ढूंढ पाता है,आध्यात्मिक उन्नति करता है तथा घर में सुख- समृद्धि बनी रहती है। भजन भाव में द्वारा अजय गर्ग द्वारा हनुमत पूछ रहे अंजनी के लाला मांग मे सिन्दूर मैया किसलिए डाला , अतुल कुमार द्वारा मेरे नाथ तुम हो मेरे नाथ तुम हो, प्रमोद कुमार द्वारा राम जी का गुणगान एवं राजेश वर्मा द्वारा राधा रानी मेरी स्वामिनी,तुलसी महिमा तथा राधा नाम करेगा कल्याण आदि भजन भावों से सभी श्रोताओं को भक्ति रस से सराबोर कर दिया तथा संकीर्तन मे उपस्थित सभी श्रद्धालुजन भाव विभोर होकर ताली बजाते हुए नाच उठे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल गर्ग, रामबीर सिंह , सुभाष गोयल , अजय कुमार , विपिन गुप्ता , उमेश सिंघल, प्रमोद कुमार , राजेश, सेठपाल बंसल ,दीपक कुमार, अतुल सिंघल ,मीनाक्षी गर्ग, रुक्मण रानी, नूतन बंसल, रीता गर्ग, सीमा संगल, दीपा, अल्पना, बृजेश कुमार, प्रभात सिंघल, पुष्पा शर्मा, दीपक अग्रवाल, संतोष, रेखा ,गार्गी, सोनिया वर्मा, तानिया, अर्पित आदि काफी संख्या मे उपस्थित श्रद्धालुओ का विशेष सहयोग रहा। रामबीर सिंह ने सभी उपस्थित सम्मानित जनों को तुलसी दिवस की शुभकामनायें दी तथा ह्रदय से आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के अंत मे राजेश वर्मा, सुभाष गोयल, विपिन गुप्ता द्वारा तुलसी माता की आरती कराई गई । प्रसाद वितरण तथा सूक्ष्म जलपान
के उपरांत कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।
तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महावीर चैक पर बीती रात करीब 1 बजे जानसठ रोड रेलवे ओवरब्रिज से उतर रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक, भौंराकलां थाना क्षेत्र के निवासी अमित कुमार पुत्र ऋषिपाल, गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत का उपचार जारी है। गनीमत रही कि ट्रक चालक इस हादसे में सुरक्षित बच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।
नलकूपों पर की जांच, डयूटी भी परखी
मीरापुर । पुलिस ने क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रात्रि में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा, एसपी देहात आदित्य बंसल और सीओ जानसठ यतेंद्र सिंह नागर के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान के दौरान, मीरापुर पुलिस टीम ने क्षेत्र के जंगलों में जाकर किसानों के नलकूपों पर लगे ट्रांसफार्मरों की गहनता से जांच की। इसका मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली चोरी की वारदातों को रोकना था। इसके अतिरिक्त, रात्रि में थाना प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने क्षेत्र में तैनात सभी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी जांची। यह सुनिश्चित किया गया कि सभी पुलिसकर्मी अपनी निर्धारित ड्यूटी पर मुस्तैद रहें।
कोहरे में लगाए रिफ्लेक्टर टेप
मीरापुर। कोहरे और कम दृश्यता के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने मुझेड़ा टोल प्लाजा पर एक अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और ट्रकों पर रिफ्लेक्टर टेप तथा रेडियम पेंट लगाए गए।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देश और पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चैबे के पर्यवेक्षण में उक्त अभियान के तहत जनपद में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। थाना मीरापुर के प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। अभियान के तहत, रात्रि में कम दृश्यता, धुंध और कोहरे में वाहनों को आसानी से दिखाई देने योग्य बनाने के लिए रिफ्लेक्टर टेप और रेडियम पेंट का उपयोग किया गया। इसका लक्ष्य दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद करना है। पुलिस टीम ने वाहन चालकों को ओवरलोडिंग न करने और यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में जागरूक किया। उन्हें तेज गति से वाहन न चलाने, धुंध/कोहरे के दौरान हेडलाइट और इंडिकेटर का सही उपयोग करने तथा वाहन की लाइट, ब्रेक और अन्य तकनीकी हिस्सों की नियमित जांच करने की भी सलाह दी गई। इस अवसर पर पुलिस टीम के साथ टोल प्लाजा के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।


