Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरेंसंपादकीय विशेष

Muzaffarnagar कोल्हू संचालक कोल्हू को तैयार करने में जुटे

मुजफ्फरनगरMuzaffarnagar गन्ना सीजन आने के चलते कोल्हू संचालक अपने कोल्हू को तैयार करने में जुट गए हैं। इस बार चुनावी वर्ष होने के कारण कोल्हू संचालक गुड के दाम पिछले सीजन से बेहतर होने की उम्मीद जता रहे हैं।

पेराई सत्र २०२२ के आगमन से पूर्व मीरापुर-रामराज क्षेत्र में कोल्हू संचालकों ने कोल्हू चलाने के लिए भट्ठी तैयार करने व कढ़ाव लगाने का काम पूरे करने के बाद अब गन्ना कोल्हू की फिटिग का काम शुरू कर दिया है।

संभलहेडा निवासी कोल्हू संचालक हाजी शमशेर ने बताया कि वह पिछले ४० साल से कोल्हू चलाते हैं। उन्होंने बताया कि गत वर्ष गन्ने के दाम अधिक थे और गुड़ के दाम कम थे।

जिस कारण कोल्हू संचालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था, लेकिन इस बार चुनावी साल होने के कारण गुड़ के दाम बेहतर हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार भी अधिक संख्या में कोल्हू लगाए जा रहे हैं।

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 415 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − eight =