News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

ट्रेन की चपेट में आने से मौतMuzaffarnagar News
रोहाना। रोहाना रेलवे स्टेशन के समीप डांडी अंडरपास पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे हैं किसानों ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो सूचना पाकर रोहाना चौकी प्रभारी मोहित कुमार अपनी पुलिस टीम के एसआई बच्चन सिंह, कास्टेबल राजू कुमार, रहीस खान, राजेंद्र के साथ मौके पर पहुँचे। रेलवे लाइन से हटाकर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भेज दिया है। रोहाना चौकी प्रभारी मोहित कुमार ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से मृतक की पहचान रोहाना खुर्द निवासी 30 वर्षीय नितेश उर्फ कालू पुत्र संजय सैनी के रूप में हुई।

 

 

 

 

संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा जनपद मुजफ्फरनगर के द्वारा सरकार द्वारा बनाया गया काला कानून यूजीसी कपूर जो विरोध किया गया महासभा के अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा की है काला कानून है इसको सरकार को तुरंत वापस लेना चाहिए स्वर्ण जाति मे बनिया ब्राह्मण राजपूत कायस्थ जैन त्यागी यह सभी देश की रीड की हड्डी है इस काले कानून को तुरंत वापस लिया जाए स्वर्ण वर्ग पहले ही एससी एसटी का दंस झेल रहा है यह आपस में हिंदुओं को बांटने की साजिश है ओबीसी भी स्वर्ण जाति से अलग नहीं होना चाहते हैं उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर यह कानून वापस नहीं होता है तो इससे भी बड़े आंदोलन पूरे प्रदेश और देश के अंदर होंगे साथी सुनने मारा की 1 फरवरी को भारत बंद की कॉल आ रही है अगर ऐसा है तुम पूर्ण समर्थन बंद में करेंगे धरना प्रदर्शन में संजय मित्तल सुनील सिंघल सुरेंद्र अग्रवाल अनिल तायल विश्वदीप बिट्टू अशोक अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, अमित बंटी, कशिश गोयल, लवी गोयल, संजीव गोयल, अचिन कंसल, पवन अग्रवाल, पवन बंसल नीरज बंसल, धर्मेंद्र तायल, अजय सिंघल, नवनीत कुच्छल, निशांक जैन, अशोक सिंघल, पुरुषोत्तम सिंगल, गोपाल मित्तल, दीपक नारंग, नरेश अरोड़ा, दिनेश गुप्ता, शिव कुमार, विपिन मित्तल, शिशुकांत गर्ग, नवीन तायल, मयंक बंसल, अनिल बंसल, शरद गुप्ता, पुनीत सिंघल, अजय गर्ग, मनोज शर्मा चौहान मुदित जैन, दिनेश बंसल, भानु प्रताप, सुनील नमकीन आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

 

वांछित को किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गैगस्टर के अभियोग में वांछित एक अभियुक्त की गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में जनपद मे वांछित अभियुक्तगण के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मुजफ्फरनगर सहारनपुर हाइवे काली नदी पुल पर थाना को0नगर मु0नगर से गैगस्टर के अभियोग में वांछित अभि0 धर्मेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 जयवीर सिंह निवासी मौहल्ला जयपुरी निकट बिजली घर, निवाड़ी रोड, थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 मोहित कुमार, का0 सैनी कुमार, रवि कुमार शामिल रहे।

 

 

शहीदो की स्मृति में 02 मिनट का मौन धारण अवश्य करेः जिला प्रशासन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अनु सचिव भारत सरकार ग्रह मंत्रालय नार्थ ब्लॉकनई दिल्ली के पत्र सं० के अन्तर्गत उल्लिखित किया है कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों की याद में प्रति वर्ष 30 जनवरी को पूरे देश में पूर्वान्ह 11ः00 बजे 02 मिनट का मौन रखा जाता है। इसी क्रम में भारत सरकार द्वारा दिये गये निर्देशो के आधार पर दिनांक 30 जनवरी 2026 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे 02 मिनट का मौन धारण किया जायेगा जिसके दौरान कार्यालय के कार्य एवं गतिविधियों को रोक दिया जायेगाॉ मौन धारण की अवधि शुरू होने से 01 मिनट पहले सम्बन्धित टीम द्वारा शायन बजाकर सूचना दी जायेगी व मौन की अवधी पूर्ण होने के 01 मिनट बाद 11ः03 बजे तक पुनः क्लियर शायरन बजाया जायेगा। अतः सभी से अपील की जाती है कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणो की आहूति देने वाले शाहीदो की याद में 02 मिनट का मौन धारण अवश्य करे।

 

भागवन्ती की छात्रा कनक गौड़ का पुरस्कार हेतु चयन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज, नई मण्डी, मुजफ्फरनगर की कक्षा 12 की मेधावी छात्रा कनक गोड का स्काउट गाइड के प्रतिष्ठित राज्यपाल पुरस्कार हेतु चयन होने पर भागवंती विद्यालय में हर्ष एवं गौरव का वातावरण है। कनक गौड़ ने स्काउट गाइड गतिविधियों में निरंतर अनुशासन, सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है। उनका यह चयन न केवल उनके अथक परिश्रम का परिणाम है, बल्कि विद्यालय की संस्कारयुक्त शिक्षा एवं मार्गदर्शन का भी प्रतिफल है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्या डॉ. वन्दना शर्मा, स्काउट गाइड कैप्टन श्रीमती अनीता गुप्ता जी आचार्यगण एवं समस्त विद्यालय परिवार ने कनक गोड को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि कनक भविष्य में भी इसी प्रकार परिश्रम एवं समर्पण से विद्यालय, परिवार एवं समाज का नाम रोशन करती रहेंगी। कनक की इस सफलता से अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी तथा स्काउट गाइड जैसी रचनात्मक गतिविधियों के प्रति उत्साह बढ़ेगा।

 

ट्रांसफार्मर से हुई चोरीMuzaffarnagar News
खतौली।कस्बे के गंग नहर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के बाहर रखे 250 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर से चोरों ने देर रात चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर ट्रांसफार्मर से कीमती तांबा और पीतल निकालकर साथ ही ट्रांसफार्मर का तेल भी निकाल ले गए। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।बताया गया कि चोरों ने रात के अंधेरे और घने कोहरे का फायदा उठाते हुए इस चोरी को अंजाम दिया। पूरी रात बिजली आपूर्ति ठप रही, लेकिन अंधेरे और मौसम के कारण किसी को चोरी की भनक तक नहीं लगी। जब कई घंटों तक बिजली नहीं आई तो सुबह स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग में शिकायत दर्ज कराई।सुबह सवेरा होने पर जब लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि ट्रांसफार्मर का सामान बिखरा पड़ा है और उसमें लगा कीमती तांबा, पीतल व तेल गायब है। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी तेजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।बिजली विभाग के कर्मचारियों ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि चोरी के कारण विभाग को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और इलाके की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।

 

अब पम्प संचालक बिना हैलमेट नहीं देंगे पैट्रोलः डीएम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग को सख्त चेकिंग अभियान प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना हेलमेट वाहन चलाने के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को कम करना प्रशासन की सर्वाच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
जिलाधिकारी ने बताया कि परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा 18 दिसंबर 2025 को नो हेलमेट, नो फ्यूल रणनीति को लागू किए जाने के आदेश जारी किए गए थे। इन आदेशों के अनुपालन में अब जनपद स्तर पर कार्रवाई को और अधिक सख्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय मोटर वाहन अधिनियम-1988 की धारा 129 एवं उत्तर प्रदेश मोटरयान नियमावली-1998 के नियम 201 के अंतर्गत सभी दोपहिया वाहन चालकों एवं सवारियों के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षात्मक हेलमेट पहनना अनिवार्य है। इन नियमों का उल्लंघन केन्द्रीय मोटर वाहन अधिनियम की धारा 177 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है, जिसमें जुर्माने का प्रावधान है।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) तथा जिला पूर्ति अधिकारी को आपसी समन्वय स्थापित कर जनपद के सभी पेट्रोल पम्पों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी पेट्रोल पम्प पर बिना हेलमेट पहने वाहन चालकों को ईंधन उपलब्ध न कराया जाए। डीएम ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी पेट्रोल पम्प संचालक या स्वामी द्वारा बिना हेलमेट वाहन चालकों को पेट्रोल देते हुए पाया गया, तो संबंधित पम्प के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पेट्रोल पम्प मालिकों से भी प्रशासन को सहयोग प्रदान करने की अपील की है, ताकि इस अभियान को सफल बनाकर सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

 

हत्या के वांछित को दबोचा
मंसूरपुर। थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग में वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में किया गिरफ्तार। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से आलाकत्ल 01 नाजायज चाकू व 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी खतौली रामआशीष यादव, प्र0नि0 मंसूरपुर आनन्द देव मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि थानाक्षेत्र मंसूरपुर के अर्न्तगत दो युवकों में कहासुनी व झगडा हो गया जिसके दौरान अभियुक्त सोनू उर्फ भिसनडी द्वारा दीपक पुत्र यशपाल के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला किया जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा घायल को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा घायल दीपक को मृत घोषित किया गया था। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा मामला पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थाना मंसूरपुर पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में मुबारिकपुर कट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से आलाकत्ल 01 नाजायज चाकू व 01 तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किये गये। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल/गिरफ्तार अभियुक्त सोनू उर्फ भिसन्डी पुत्र भीषन निवासी ग्राम हुसैनपुर बोपाडा थाना मंसूरपुर, मुजफ्फरनगर।
घायल/गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 आनन्द देव मिश्र, उ.नि. नरेश सिंह, शिखर चौधरी, पंकज शर्मा, भूपेश शर्मा, है. का0 सुहैल खां, राजीव भारद्वाज, है. का. सलीम खां, का0 मनीष कुमार, योगेश कुमार, थाना मंसूरपुर शामिल रहे।

 

चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा की गयी संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग। जनपद मुजफ्फरनगर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा थाना क्षेत्र भोपा अंतर्गत जोली नहर पर संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान मौके पर बैरियर लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की गई। चेकिंग अभियान के दौरान वाहनों के दस्तावेजों, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन नंबर प्लेट, हेलमेट एवं सीट बेल्ट आदि की बारीकी से जांच की गई। बिना वैध कागजात अथवा संदिग्ध प्रतीत होने वाले वाहनों व व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी गयी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल महोदय द्वारा मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि चेकिंग के दौरान सतर्कता, शालीनता एवं सजगता बनाए रखें तथा आमजन के साथ विनम्र व्यवहार करते हुए सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन कराया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि जनपद में अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर अंकुश, वाहन चोरी, नशे की तस्करी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए इस प्रकार के चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

 

राजमार्ग हुआ ट्रक पलटने से बाधित
जानसठ। मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर पुट्ठी इब्राहिमपुर गांव के पास गन्ना ले जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। यह हादसा सड़क पर बने गहरे गड्ढों के कारण हुआ, जिससे राजमार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया। मीरापुर निवासी ट्रक चालक जय भगवान जानसठ कोतवाली क्षेत्र के सलारपुर गांव स्थित गन्ना क्रय केंद्र से टिकोला शुगर मिल जा रहा था। जैसे ही वह पुट्ठी इब्राहिमपुर गांव पार कर निर्माणाधीन मेरठ-पौड़ी राजमार्ग के पास पहुंचा, ट्रक का पहिया सड़क के गहरे गड्ढे में चला गया। पहिया गड्ढे में जाने से ट्रक अनियंत्रित होकर राजमार्ग के बीचोबीच पलट गया। इस दौरान मीरापुर की ओर आ रहे कार सवार बाल-बाल बच गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर क्रय केंद्र के ठेकेदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोडर की मदद से पलटे हुए ट्रक से गन्ना हटवाया, जिसके बाद यातायात को सुचारु रूप से बहाल किया जा सका।

 

यूजीसी के बदले नियमों के खिलाफ प्रदर्शनMuzaffarnagar News
खतौली। यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) द्वारा लागू किए गए नए नियमों के विरोध में बुधवार को खतौली में सर्व स्वर्ण समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के नियमों को काला कानून बताते हुए उन्हें वापस लेने अथवा संशोधित करने की मांग की। इस दौरान तहसीलदार अरविंद कुमार को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया गया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने उत्तर प्रदेश भर में यूजीसी के खिलाफ मोर्चा खोलने की घोषणा करते हुए कहा कि नए नियम सामान्य वर्ग के छात्रों और समाज के हितों के खिलाफ हैं। गुस्साए लोगों ने नगर के गन्ना सोसाइटी परिसर से ट्रैक्टर और बाइक जुलूस निकाला, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए जानसठ रोड स्थित पुलिस चौकी पर पहुंचा। वहां जमकर नारेबाजी की गई और यूजीसी के नियमों के विरोध में प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान यूजीसी के खिलाफ नारे लगाए गए और नियमों को तत्काल वापस लेने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि सरकार और यूजीसी ने इन नियमों पर पुनर्विचार नहीं किया तो आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा।इस मौके पर राव राजपूत सामान्वय समिति के अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि यूजीसी द्वारा बनाए गए ये नियम समाज के साथ अन्याय हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन नियमों को वापस नहीं लिया गया या उनमें बदलाव नहीं किया गया तो सर्व स्वर्ण समाज सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, हालांकि एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात रहा तहसीलदार अरविंद कुमार ने प्रदर्शनकारियों का ज्ञापन लेकर उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसी कड़ी में रवा राजपूत सामान्वय समिति सत्ताईसवाडा के अध्यक्ष मनोज चौहान, उपाध्यक्ष प्रवेश चौहान उर्फ लटूरा, जिला पंचायत सदस्य तुषार चौहान, संयोजक प्रवीन सठेडी,दीपक उर्फ सोनू,सुधीश पुंडीर,अभीषेक, बिट्टू, पंकज,पीतम लोहड़ा, विनोद,भीम टबीटा, अनिल पुंडीर, विक्की राजपूत, पिंकी लाडपुर, प्रदीप राणा, सुनील प्रधान, छात्र नेता विनोद ठाकुर, प्रशान्त शर्मा,गौरव शर्मा, सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे

 

इकाई का हुआ गठन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला उपाध्यक्ष संजीव संगम द्वारा जिला अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह की संस्तुति पर गोल मार्केट इकाई का गठन किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजीव संगम ने गोल मार्केट इकाई के अध्यक्ष श्री ज्ञान प्रकाश जी गंगा एंड कंपनी का पटका एवं नियुक्ति पत्र देकर सम्मान किया स गोल मार्केट के नवनियुक्त अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जी ने इस अवसर पर कहा कि यह संगठन उत्तर प्रदेश का सबसे पुराना संगठन है जिसके प्रांतीय अध्यक्ष पिछले 53 साल से बनवारी लाल कंछल जी हैं उन्होंने संगठन की नीतियों में आस्था जताते हुए खुशी व्यक्त की कि हमें खुशी है की सबसे पुराने संगठन में काम करने का और व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ने का अवसर अब मिला है। जिला महामंत्री राजकुमार कालरा जी ने गोल मार्केट इकाई के महामंत्री सरदार कुलविंदर सिंह जी गंगा लेडीज टेलर का पटका एवं नियुक्ति पत्र देकर सम्मान किया। जिला सचिव मनोज पाटिल जी ने गोल मार्केट इकाई के उपाध्यक्ष मोहित नागपाल जी नागपाल फैशन हब का पटका एवं नियुक्ति पत्र देकर सम्मान किया एवं जिला मंत्री पवन मित्तल ने गोल मार्केट इकाई के कोषाध्यक्ष भारत अरोरा हरियाणा हैंडलूम का पटका एवं नियुक्ति पत्र देकर सम्मान किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में निरंतर ही व्यापारी अपनी आस्था जताते हुए संगठन में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं इसी कड़ी में आगामी दो से तीन दिन के अंदर ही युवा जिला अध्यक्ष के साथ-साथ उनकी कुछ कार्यकारिणी की घोषणा भी की जाएगी। जिला उपाध्यक्ष संजीव संगम ने इस अवसर पर कहा कि शीघ्र ही मुजफ्फरनगर शहर की अन्य बाजारों की इकाइयों का गठन भी संगठन के द्वारा किया जाएगा जिससे व्यापारियों को सबसे पुराने संगठन में जुड़ने का अवसर मिलेगा और वह व्यापारियों की लड़ाई मजबूती के साथ लड़ सकेंगे। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजकुमार कालरा जिला कोषाध्यक्ष अमित गोयल नगर महामंत्री मनीष बंसल आदि व्यापारी नेता उपस्थित रहे।

 

सम्मान समारोह हुआ आयोजित
खतौली। गांव के दाहौड उच्च प्राथमिक विद्यालय दाहौड में विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के बच्चों द्वारा ब्लॉक स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की कक्षा 8 की छात्रा राधिका ने गणितदृविज्ञान प्रतियोगिता में पूरे ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय व गांव का नाम रोशन किया। वहीं कक्षा 7 के छात्र प्रिंस कुमार ने भी गणितदृविज्ञान प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त कक्षा 6 के छात्र राघव ने इसी प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों की इस उपलब्धि पर गांव के पूर्व प्रधान श्री शिवकुमार जी एवं सुमित कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने संयुक्त रूप से बच्चों को प्रमाण पत्र, स्टेशनरी सामग्री एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया और आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर सुमित कुमार ने कहा कि उच्च प्राथमिक विद्यालय दाहौड के बच्चे जिस प्रकार गांव का नाम ब्लॉक व जनपद स्तर पर उज्ज्वल कर रहे हैं, वह हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यालय को जिस भी सहयोग की आवश्यकता होगी, वह तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा।कार्यक्रम में मोहम्मद इसरार, श्याम सुंदरी, कामिनी, बड़ोदिया, मनमोहन, रोहन, शिवराज सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

सीएमओ डा. सुनील तेवतिया ने किया निरीक्षण
खतौली। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली, खतौली स्थित ट्रॉमा सेंटर एवं जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, दवा उपलब्धता तथा मरीजों को दी जा रही चिकित्सीय सुविधाओं की समीक्षा की।सीएचसी खतौली में ओपीडी, वार्ड व दवा वितरण कक्ष का निरीक्षण करते हुए उन्होंने व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। ट्रॉमा सेंटर निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीश कुमार को आपात सेवाओं को मजबूत रखने, उपकरणों की नियमित जांच एवं त्वरित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जिला चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान डॉ. सुनील तेवतिया ने हड्डी रोग विभाग में स्वयं ओपीडी संचालित कर मरीजों का परीक्षण किया। साथ ही बाल रोग विभाग एवं पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण कर संबंधित चिकित्सकों को बच्चों की बेहतर देखभाल एवं कुपोषित बच्चों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। प्रभारी सतीश कुमार, अवनीश कुमार आदि मौजूद रहे

 

अब मिनरल वाटर फ्रीजर से मिलेगा
बघरा। ब्लॉक की ग्राम पंचायत खेड़ी दूधाधारी में जगहेड़ी के रास्ते पर एक मिनरल वाटर कूलर फ्रीजर स्थापित किया गया है। यह व्यवस्था पूर्व प्रधान सुमित देशवाल के प्रयासों से क्षेत्रीय विधायक पंकज मलिक की विधायक निधि से की गई है। इस पहल का उद्देश्य राहगीरों और स्थानीय निवासियों को गर्मी के मौसम में शुद्ध और ठंडा पानी उपलब्ध कराना है। इससे ग्रामीणों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। पप्पू वाल्मीकि, लौसिंह हरिजन और भोपाल जैसे स्थानीय निवासियों ने पूर्व प्रधान के इस जनहित कार्य की सराहना की है। उनका कहना है कि ऐसे कार्यों से ग्रामीणों में सकारात्मक सोच का संचार होता है। जिला पंचायत बिल्लू चौधरी ने भी ग्राम प्रधान सुमित देशवाल और क्षेत्रीय विधायक पंकज मलिक के कार्यों की प्रशंसा की है। ग्रामीणों के अनुसार, पूर्व प्रधान सुमित देशवाल ने अपने कार्यकाल में विधायक निधि के सहयोग से गांव में कई सड़कें, लाइटें और अन्य वॉटर कूलर जैसी सुविधाएं भी विकसित करवाई हैं।

 

दंगल प्रतियोगिता हुई आयोजित
चरथावल। पूर्व ब्लॉक प्रमुख और आज़ाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता रंजनवीर सिंह ने बघरा में आयोजित पारंपरिक दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। दंगल स्थल पर पहुंचने पर आयोजन समिति और स्थानीय ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर रंजनवीर सिंह ने कहा कि ग्रामीण खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ये युवाओं में अनुशासन, साहस और भाईचारे की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजन गांवों में आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उनके साथ सुनील उपाध्याय, डॉक्टर सोनू कश्यप, इमरोज़ पायलट और साजिद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। दंगल में दूर-दराज से आए पहलवानों ने भाग लिया और अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में दर्शकों ने पहुंचकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर रंजनवीर सिंह ने आयोजन समिति को 21,000 रुपये की धनराशि सहयोग स्वरूप प्रदान की। उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और खेलकूद के कार्यक्रमों के लिए उनका सहयोग जारी रहेगा। आयोजन समिति ने सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया और दंगल को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

 

ऑगनबाडी कार्यकत्रियों ने सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महिला ऑगनबाडी कर्मचारी संघ, उ.प्र. की कार्यकत्रियों ने अपनी मांगो को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया तथा ज्ञापन सौंपा। जिसकी अध्यक्षता कुसुमलता चौधरी ने की एवं संचालन सोनिया रानी ने किया। जिलाध्यक्ष कृष्णा प्रजापति ने संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में ऑगनबाडी व सहायिकाओं की समस्याओं मानदेय बढाने को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा। जिनमे प्रमुख मांगे ऑगनबाडियों को राज्य कर्मचारियों का दर्जा, सभी वैघानिक लाभ वेतनमान, फण्ड, पेंशन, ग्रेच्युटी, मंहगाई भत्ता व मैडिकल अवकाश, बिना मांगे शरदकालीन, ग्रीष्मकालीन अवकाश दिया जाए। ज्ञापन सौंपने वालो में राजदुलारी, राजबीरी, मीरा त्यागी, शीला सैनी, राजकुमारी, सविता प्रजापति, पूनम, उमेश त्यागी, कमलेश चौधरी आदि दर्जनो कार्यकत्री मौजूद रहे।

 

जाम से नागरिक हलकान
मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड फ्लाईओवर पर कई वाहन जाम मे फंस गए। पुलिस ने काफी मशक्कत कर जाम खुलवाया। जानसठ रोड फ्लाईओवर पर दोपहर के वक्त जाम लग गया। जिसके चलते महावीर चौक से जानसठ रोड फ्लाईओवर पर जा रहे मार्ग पर जाम लग गया। ओवरब्रिज पर जाम लगा देख मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार जाम खुलवाया। जिसके पश्चात यातायात सुचारू हो सका।

 

आग से हड़कम्प
पुरकाजी। कोचिंग इंस्टिटयूट में शार्ट सर्किट से लगी आग से काफी नुकसान हो गया। भीड द्वारा बडी मुश्किल से आग को बुझाया गया।
सूत्रो के अनुसार कस्बा स्थित एक कोचिंग इंस्टीटयूट में शार्टसर्किट के कारण लगी आग से काफी नुकसान हो गया। हादसे पर एकत्रित भीड ने किसी प्रकार आग बुझाई। चर्चा रही कि इस हादसे मे काफी नुकसान हो गया है।

 

युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
सूत्रो के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र के सरवट फाटक के समीप ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे पर आसपास के खेतो में काम कर रहे ग्रामीणों सहित कई लोग मौके पर इकटठा हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची नई मन्डी पुलिस ने जब मृतक की पहचान का प्रयास किया तो शव की शिनाख्त थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गांव नसीरपुर निवासी युवक आसिफ के रूप मे हुई। पुलिस ने जब मृतक के परिजनो को हादसे की जानकारी दी तो घर मे कोहराम मच गया। युवक के परिवारजन तथा रिश्तेदार कुछ ही देर मे मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भीड की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। युवक की मौत से ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20588 posts and counting. See all posts by News-Desk

Avatar Of News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − 5 =