News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

निरीक्षण कर एडीएम ने की विभिन्न योजनाओं की समीक्षाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) द्वारा खंड विकास अधिकारी कार्यालय बघरा का किया गया औचक निरीक्षण। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गजेन्द्र कुमार द्वारा खंड विकास अधिकारी कार्यालय, बघरा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की व्यवस्थाओं, अभिलेखों के रख-रखाव एवं विभागीय कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी द्वारा कार्यालय में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई तथा संबंधित रजिस्टरों एवं पत्रावलियों के रख-रखाव का अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने फॉर्मर रजिस्ट्री एवं वर्तमान में संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के संबंध में खंड विकास स्तर के कार्यालय से यथासंभव सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित कार्यों में अन्य विभागों एवं अधिकारियों को आवश्यक प्रशासनिक सहयोग समय से उपलब्ध कराया जाए, ताकि अभियान सुचारु रूप से संपन्न हो सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने कार्यालय में उपस्थिति पंजिका, पत्रावलियों के निस्तारण, साफ-सफाई एवं कार्यालयीन अनुशासन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए तथा जनसामान्य से जुड़े कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी बघरा श्री प्रवीण कुमार सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

एसआईआर फाॅर्म नोटिस में ग्रामीण दे समय से जवाबः विधायकMuzaffarnagar News
चरथावल। (Regional News)।विधायक पंकज मलिक ने ग्रामीणों के साथ विकासखंड चरथावल की न्याय पंचायत बिरालसी में एक महत्वपूर्ण बैठक की। विधायक पंकज मलिक ने एसआईआर फॉर्म से संबंधित प्रशासन द्वारा भेजे जा रहे नोटिसों के विषय में विस्तृत जानकारी दी और ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान किया। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि जिन व्यक्तियों को एसआईआर फॉर्म के संबंध में नोटिस प्राप्त हुए हैं, वे इसे गंभीरता से लें। उन्होंने निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना जवाब संबंधित विभाग में जमा कराने की सलाह दी। विधायक पंकज मलिक ने बताया कि समय पर नोटिस का जवाब न देने पर अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है साथ ही स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया प्रशासनिक सत्यापन से जुड़ी है, जिसका उद्देश्य अभिलेखों को सही और अद्यतन रखना है। विधायक ने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि सही जानकारी के लिए सीधे संबंधित विभाग या अपने जनप्रतिनिधि से संपर्क करें। बैठक के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के सामने अपनी स्थानीय समस्याएं भी रखीं। विधायक ने उनके समाधान का आश्वासन दिया और कहा कि वे क्षेत्र के विकास तथा जनता की सुविधाओं के लिए सदैव तत्पर हैं। अंत में, विधायक पंकज मलिक ने सभी ग्रामीणों से प्रशासनिक कार्यों में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि सहभागिता से ही क्षेत्र का विकास संभव है। उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक की बातों का समर्थन करते हुए समय पर ैप्त् फॉर्म नोटिस का जवाब देने का भरोसा दिलाया।

 

डीसीएम डिवाइडर पर चढकर पलटा, सामान बिखराMuzaffarnagar News
शाहपुर।(Regional News)। घने कोहरे के कारण देर रात दिल्ली से परचून का सामान लेकर हरिद्वार जा रहा एक कैंटर डीसीएम डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। इस दुर्घटना में सामान भी सड़क पर बिखर गया, जिससे मार्ग घंटों बाधित रहा। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि चालक को मामूली चोटें आईं। यह घटना कस्बा स्थित चेयरमैन पेट्रोल पंप के सामने हुई। हरदोई निवासी चालक कमलेश कुमार दिल्ली से परचून का माल लादकर हरिद्वार जा रहे थे। रात्रि के समय शाहपुर पहुंचने पर घना कोहरा छाया हुआ था। सड़क पर डिवाइडर पर लाल निशान, रिफ्लेक्टर या चेतावनी संकेत न होने के कारण चालक उन्हें देख नहीं सका और वाहन सीधे डिवाइडर पर चढ़कर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद डीसीएम में भरा सारा सामान सड़क पर फैल गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित करते हुए बिखरे सामान को हटवाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सड़क को यातायात के लिए दोबारा खोला जा सका। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कस्बे में बने डिवाइडरों पर लाल रंग के निशान, रिफ्लेक्टर और चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि कोहरे या रात के समय वाहन चालकों को डिवाइडर स्पष्ट दिखाई दे सकें। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि पूर्व में भी दर्जनों वाहन इन डिवाइडरों पर चढ़कर क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, लेकिन अब तक सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने डिवाइडर से पहले स्पीड ब्रेकर लगाने की भी मांग की है।

 

दूध से भरा कैंटर पलटाMuzaffarnagar News
चरथावल।(Regional News)। दूध से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। यह हादसा सामने से अचानक आए एक वाहन को बचाने के प्रयास में सैदपुर कला मार्ग पर हुआ। गनीमत यह रही कि दुर्घटना में कैंटर चालक को मामूली चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब दूध से लदा कैंटर सैदपुर कला मार्ग से गुजर रहा था इसी बीच अचानक सामने एक वाहन आ जाने के कारण चालक ने उसे बचाने की कोशिश की, जिससे कैंटर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। दुर्घटना में कैंटर चालक सोनू पुत्र अमित निवासी पिपल्हेड़ा थाना तितावी मामूली घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक को सुरक्षित बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। चालक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कैंटर को खाई से निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी है और मार्ग पर यातायात को सुचारु कराया गया। इस घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सैदपुर कला मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों और सड़क के संकरे होने के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। प्रशासन से मांग की गयी कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाये जाये। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।

 

पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)रामपुर तिराहा पर पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी मोहित चैधरी और रामपुर तिराहा चैकी प्रभारी सुनील कुमार ने किया। अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न मार्गों और हाईवे पर वाहनों को रोककर गहनता से जांच की। इसमें वाहनों के कागजात की पड़ताल की गई और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए। पुलिस ने सभी चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। रामपुर तिराहा चैकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि बगैर हेलमेट वाहन चलाने वालों को हाईवे पर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि वाहन चालकों के लिए अपनी सुरक्षा हेतु हेलमेट पहनना अनिवार्य है। पुलिस द्वारा सभी वाहन चालकों को लगातार यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि समय-समय पर पुलिस द्वारा वाहन चालकों को वाहन नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है साथ ही हैलमेट लगाने, सीटबैल्ट लगाने की भी अपील की जाती है।

 

आबकारी दुकानों का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर के निर्देशन में अपर मुख्य सचिव, एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत राकेश बहादुर सिंह, जिला आबकारी अधिकारी, मुजफ्फरनगर द्वारा मय आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-1, सदर एवं क्षेत्र-2, खतौली मुजफ्फरनगर के साथ तहसील खतौली एवं सदर मुजफ्फरनगर में संचालित कतिपय आबकारी दुकानों का निरीक्षण किया गया। आबकारी टीम द्वारा दुकानों पर निरीक्षण के दौरान संचित स्टॉक की वैधता, लाइसेंस एवं अन्य अभिलेख, सी0सी0टी0वी0 कैमरों, रेट लिस्ट, साईन बोर्ड, पी0ओ0एस0 आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जॉंच की गयी। निरीक्षण के दौरान जिला आबकारी अधिकारी द्वारा दुकान पर कार्यरत विक्रेताओं को कड़ाई से निर्देश दिये गये कि दुकान पर किसी भी दशा में ओवर-रेटिंग न होने पाये एवं समस्त ब्राण्डों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।

 

गोष्ठी में विभिन्न समस्याओं को सीएमओ के समक्ष रखाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन (पंजी.) द्वारा एक विचार गोष्ठी का आयोजन विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष में किया गया। गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया उपस्थित रहे। हरीश गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट व्यापारियों ने दवा व्यापार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को सीएमओ के समक्ष कार्यक्रम के दौरान विस्तार पूर्वक रखा। व्यापारियों ने लाइसेंस, निरीक्षण, दवा आपूर्ति, पोर्टल से संबंधित तकनीकी दिक्कतों सहित अन्य व्यवहारिक समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया। मुख्य अतिथि डॉ. सुनील तेवतिया ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि सभी जायज समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान कराया जाएगा तथा स्वास्थ्य विभाग और दवा व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर केमिस्ट अध्यक्ष सुभाष चैहान ने कहा कि केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट समाज स्वास्थ्य व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने में दवा व्यापारियों की अहम भूमिका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीएमओ द्वारा दिए गए आश्वासन से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होगा और कार्यप्रणाली और अधिक सुचारु बनेगी। कार्यक्रम में एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विचार गोष्ठी का उद्देश्य कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ दवा व्यापार से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक संवाद स्थापित करना रहा। इस अवसर पर संस्थापक चेयरमैन प्रमोद मित्तल, चेयरमैन सतपाल सिंह, संरक्षक डा ० आर के गुप्ता, कोषाध्यक्ष सतीश तायल,रविंद्र छाबड़ा, जुगलकिशोर खत्री, सुबोध गोयल, संदीप शर्मा, प्रवीण बालियान, मुकेश शर्मा, अहलावत, प्रवीण गर्ग मनोज गर्ग, पंकज तनेजा, सचिन त्यागी, संजीव वर्मा, एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

सीएम योगी का जताया आभार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा दि गंगा किसान सहकारी चीनी मिल मोरना मुजफ्फरनगर की क्षमता वृद्धि की धनराशि अवमुक्त किए जाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एम्स, मेरठ मेडिकल कॉलेज को पीजीआई घोषित करने, जनपद स्तर पर मुकदमों की म फाइलिंग केंद्र, प्रदूषण जैसे विषयो के समाधान की मांगधर्मेंद्र मलिक भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जनपद मुज़फ्फरनगर के मोरना क्षेत्र में स्थित दी गंगा किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड मोरना के आधुनिकीकरण एवं क्षमता विस्तार हेतु उत्तर प्रदेश कैबिनेट द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के लिए भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) एवं क्षेत्र के लाखों गन्ना किसानों की ओर से मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार किया।

 

वार्षिक जलसे का हुआ आयोजन
मोरना।(Regional News)। क्षेत्र के कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला पठानान स्थित अरबी मदरसा जामिया शैखुल इस्लाम में गत रात वार्षिक जलसे का आयोजन किया गया। इस सालाना जलसे में धर्मगुरुओं ने संबोधित किया और कुरान हाफ़िज़ छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मदरसे के प्रबंधक मुफ़्ती मौ. फरीद ने बताया कि जलसे का आगाज़ छात्र मौ. दानिश द्वारा कुरान की तिलावत से हुआ। इस दौरान कुरान हाफ़िज़ छात्र मौ. मोनिस, मौ. अनस, मौ. शारिक, मौ. तौहीद, मौ. आयान, मौ. साद और छात्रा सुमेय्या परवीन को मेडल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। छात्रों को दस्तार बंदी के तहत पगड़ी भी पहनाई गई। जलसे को मुफ़्ती बिन यामीन (प्रबंधक मदरसा क़ासिमुल उलूम तेवडा), मौलाना अबूजंदल, मुफ़्ती कुर्बान और मौलाना हबिबुल्ला सहित अन्य धर्मगुरुओं ने संबोधित किया। कारी गयासुद्दीन, कारी रागिब, कारी शान मोहम्मद और मास्टर फरीद स्टाफ के रूप में मौजूद रहे। कारी फुरकान सिकंदरपुरी ने नाते शरीफ पेश की। इस जलसे में भोकरहेड़ी के अलावा सीकरी, बसेड़ा, वज़िराबाद, काटका, भैंसरहेड़ी, तेवडा और किशनपुर से आए आलिमे दीन (धार्मिक विद्वानों) ने भी भाग लिया।

 

अंतर्राज्यीय एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दबोचेMuzaffarnagar News
मीरापुर।(Regional News)। पुलिस ने अंतर्राज्यीय एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से आठ एटीएम कार्ड, अवैध हथियार, नकदी और वारदात में इस्तेमाल की गई आई-20 कार बरामद हुई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक पर 23 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह कार्रवाई 17 दिसंबर 2025 को मीरापुर निवासी सृष्टि नामक युवती के साथ हुई ठगी के बाद शुरू हुई। युवती का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 13,500 रुपये निकाल लिए गए थे। पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर एक टीम गठित की गई थी। जांच में सामने आया कि यह गिरोह एटीएम बूथों पर लोगों की मदद करने के बहाने उनके कार्ड बदल देता था और बाद में उनके खातों से पैसे निकाल लेता था। थाना प्रभारी राजीव शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टूटी पुलिया के पास चेकिंग के दौरान एक आई-20 कार को रोका और उसमें सवार चार युवकों को हिरासत में लिया।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से विभिन्न बैंकों के आठ एटीएम कार्ड, एक तमंचा, कारतूस, एक चाकू और 10,200 रुपये नकद बरामद हुए। इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में मुजफ्फरनगर निवासी नीटू शामिल है, जिसके खिलाफ लूट, चोरी और धोखाधड़ी के 23 मुकदमे दर्ज हैं। विकास का भी छह मुकदमों का आपराधिक इतिहास है। सहारनपुर निवासी अरुण कुमार और बिजेंद्र भी इस गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं।
 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोहित कुमार, योगेश तेवतिया और अन्य कांस्टेबल शामिल थे। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और हाल ही में की गई अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

 

आधुनिक शिक्षा पर दिया जोर की अमन-चैन की दुआ
बुढ़ाना।(Regional News)। एक दिवसीय सालाना इजलास का हुसैनाबाद भनवाडा स्थित मदरसा इस्लामिया अरबिया दरूससलाम में आयोजन किया गया। इसमें दूर-दराज से आए उलमा-ए-किराम और अकीदतमंद शामिल हुए। इस दौरान अमन-चैन और भाईचारे के लिए दुआ की तथा शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। इजलास को संबोधित करते हुए हजरत मुफ्ती अबदुस समी साहब ने बच्चों को दीनी तालीम के साथ-साथ हिंदी, अंग्रेजी और विज्ञान की आधुनिक शिक्षा के ज्ञान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर, इंजीनियर और शिक्षकों सहित सभी पेशेवरों की समाज को आवश्यकता है, जिसके लिए आधुनिक शिक्षा धार्मिक शिक्षा जितनी ही महत्वपूर्ण है। मुफ्ती समी ने यह भी कहा कि शिक्षा को मजबूती से अपनाना चाहिए, भले ही रोटी का अभाव हो, बच्चों को शिक्षित करना प्राथमिकता होनी चाहिए। मुफ्ती अबदुस समी साहब ने समाज में व्याप्त दहेज प्रथा, अन्य सामाजिक बुराइयों और नशे की लत पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने इन कुरीतियों को समाप्त करने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। बयान के अंत में, पूरे देश में अमन-चैन और भाईचारे के लिए विशेष दुआ की गई। इस अवसर पर मौलाना जुल्फिकार, सामाजिक कार्यकर्ता इरशाद राणा, मास्टर इस्माइल, मौलाना वली उललाह, कारी जुबैर, कारी अहसान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और अकीदतमंद मौजूद थे।

 

महिला आयोग सदस्य ने सुनीं फरियादMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महिलाओं के अधिकारों और उनकी सुरक्षा को लेकर राज्य महिला आयोग बेहद गंभीर नजर आ रहा है। लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप ने एक महत्वपूर्ण जनसुनवाई की। इस दौरान जिले भर से आईं महिलाओं ने अपनी पीड़ा साझा की, जिस पर आयोग सदस्य ने सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही, उन्होंने जिले को एक सामाजिक कुरीति से पूरी तरह मुक्त करने का बड़ा आह्वान भी किया। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आयोजित इस जनसुनवाई के दौरान कुल 14 नई शिकायतें आयोग के समक्ष आईं। ये मामले घरेलू हिंसा, शोषण और विभिन्न विभागीय लापरवाहियों से जुड़े थे। सपना कश्यप ने एक-एक फरियादी की बात को धैर्यपूर्वक सुना और मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को फाइलें सौंपते हुए निर्देश दिए कि इनका निस्तारण निर्धारित समय के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पूर्व में लंबित पड़े मामलों की भी समीक्षा की और देरी होने पर नाराजगी जाहिर की। आयोग सदस्य ने बाल विवाह मुक्त भारत के 100 दिवसीय अभियान का विशेष रूप से जिक्र किया। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा, मुजफ्फरनगर को बाल विवाह जैसी कुरीति से मुक्त बनाना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। यदि कहीं भी ऐसा मामला संज्ञान में आए, तो तुरंत सूचित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।समीक्षा बैठक के दौरान महिला कल्याण, पुलिस, आपूर्ति, श्रम, स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा और कारागार विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला परिवीक्षा अधिकारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

हादसे में तीन लोग घायल
 मोरना।(Regional News)। भेड़ाहेडी गांव में ककरौली मार्ग पर एक ट्रैक्टर और कार की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मुजफ्फरनगर के जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों की पहचान मेरठ जनपद निवासी कर्णपाल, सीमा और एक छोटी बच्ची के रूप में हुई है। ये सभी मंड़वाड़ी गांव से उत्तराखंड के प्रहलादपुर गांव में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। थाना क्षेत्र के भेड़ाहेडी मोरना गांव के पास पहुंचते ही उनकी कार की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। बताया गया है कि कर्णपाल को गंभीर चोटें आई हैं। सीएचसी भोपा से तीनों घायलों को बेहतर उपचार के लिए मुजफ्फरनगर के जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।

 

चाईनीज मंाझे के खिलाफ खालापार पुलिस ने चलाया चैकिंग अभियानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर  चाईनीज मंाझे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने खालापार क्षेत्र मे पतंग मांझे की दुकानो की चैकिंग कर इस सम्बन्ध मे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
  चाईनीज मंाझे के कारण हो रहे हादसे के दृष्टिगत मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के चलते एसएसपी संजय वर्मा के निर्देशो के अनुपालन में सीओ सिटी सिद्धार्थ के.मिश्रा के निर्देशन मे इंस्पैक्टर थाना खालापार महावीर सिंह chauhan ने पुलिस टीम के साथ खालापार स्थित पतंग व मंाझे की दुकानो पर चाईनीज मंाझे के सम्बन्ध मे अभियान चलाया। खालापार चैकी प्रभारी असगर अली व उनकी टीम ने स्थानीय दुकानदारों को कड़ी चेतावनी भी दी। यदि कोई भी विक्रेता प्रतिबंधित चाइनीज़ मांझे की बिक्री करते पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी तथा वही चैकी प्रभारी असगर अली ने बाजार में दुकानदारों व मौजूद लोगों को चाइनीज मांझा के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने प्रतिबंधित मांझे के उपयोग और बिक्री पर रोक लगाने में सहयोग का आश्वासन दिया।पुलिस ने इस दौरान खालापार क्षेत्र की कई दुकानो पर सघन चैकिंग कर चाईनीज मंाझा ना बेचने के सम्बंध मे निर्देशित किया।

 

स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) संतोष हास्पिटल ( पुराना सिंघल नसिग होम मेरठ रोड निकट कंपनी बाग मुजफ्फरनगर पर श्रीमती प्रेमवती धर्मपत्नी स्व. लाला ताराचंद सर्राफ की 11 वी पुण्यतिथि के अवसर पर निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में सेंकड़ों मरीजों ने इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाया।
शिविर में श्री कपिल देव अग्रवाल कौशल विकास राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तरप्रदेश, अशोक कुमार कंसल पूर्व विधायक, श्रीमोहन तायल,सुनील तायल वरिष्ठ उधोगपति भीमसेन कंसल व नगर के राजनैतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर की सराहनीय की । हस्पताल की संरक्षक रमानागर राष्ट्रीय सचिव रालोद पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत मुजफ्फरनगर ने शिविर के आयोजक सुरेन्द्र अग्रवाल का और सभी चिकित्सकों काधन्यवाद दिया और कहा भविष्य में भी हम निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करते रहेंगे  प्रत्येक बुधवार को महिलाओं के लिए निश्चित जांच शिविर आयोजित किया जाता है।

 

 चाइनीज मांझा के खिलाफ चला सख्त चैकिंग अभियानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)रंग-बिरंगी पतंगें उड़ा कर लोग खुश होते हैं, लेकिन जिस चीनी मांझे के सहारे ये उड़ाई जाती हैं, वह कई निर्दाेष नागरिकों और मासूम पक्षियों के लिए मौत की डोर से कम नहीं साबित हो रहीं। पतंगबाजी के रोमांच के अब आए दिन जानलेवा होने तक की खबरें आ रही हैं और लखनऊ के हैदरगंज फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझे से गर्दन कटने के कारण बुधवार को एमआर  की दर्दनाक मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और प्रतिबंधित मांझे की बिक्री व इस्तेमाल पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद मुज़फ्फरनगर एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन पर मुज़फ्फरनगर के समस्त थानाप्रभारीयों ने अपने अधिस्थो को साथ लेकर पतंग की दुकानों पर अभियान चलाया है। तो वही मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ ने कहा है कि राज्य में अब चाइनीज मांझे से मौत को हत्या का मामला माना जाएगा।इसी क्रम में आज नई मंडी थानाप्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा ने अपने अधीनस्थों को साथ लेकर पैदल मार्च करते हुए चाइनीज मांझा के प्रति जागरूक तो किया ही साथ ही क्षेत्र में पढ़ने वाली पतंग की दुकानो सहित कई प्रतिष्ठानों पर पुलिस ने पहुंचकर चाइनीज मांझे की तलाश की और दुकानदारों को प्रतिबंधित मांझा न बेचने के लिए सख्त चेतावनी दी तथा पतंग दुकानदारों से स्टॉक की जानकारी भी ली।नई मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा का कहना है कि चाइनीज मांझा बेहद खतरनाक होता है और इससे कई बार गंभीर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। यह मांझा धातु या सिंथेटिक पदार्थों से बना होता है, जिससे लोगों और जानवरों को गंभीर चोट लग सकती है।नई मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा ने कहा कि अगर कोई भी दुकानदार चाइनीज मांझा की बिक्री करते हुए पकड़ा गया तो भारी कुर्माने के साथ साथ जेल की जाएगा।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21046 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 3 =