News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

नई वोट बनाने के लिए 22 को होगा विशेष अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी को अवगत कराया है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सम्प्रति चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अन्तर्गत मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 22 फरवरी, 2026 (रविवार) को विशेष अभियान निर्धारित किया जा रहा है। उक्त दिनांक को 18 वर्ष या इससे अधिक आयु के ऐसे पात्र व्यक्ति जिनका नाम अभी भी मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है, वे अपना नाम सम्मिलित कराने के लिए फार्म-6 में आवेदन कर सकते हैं। डुप्लीकेट, शिफ्टेड तथा मृतक मतदाताओं के नामों को कटवाने के लिए प्रारूप-7 में आवेदन कर सकते हैं. नाम या अन्य किसी विवरण में संशोधन कराने तथा एक ही विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थल पर नाम स्थानान्तरित कराने के लिए फार्म-8 में आवेदन कर सकते हैं। विशेष अभियान दिवस दिनांक 22 फरवरी, 2026 (रविवार) को समस्त बूथ लेविल अधिकारी अपने-अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहकर अर्ह मतदाताओं से दावे और आपत्तियां प्राप्त करेगें। समस्त नागरिकों से अपील है कि इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठायें।

 

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ “प्रदर्शनी वन” को सीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ कियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने  कलेक्ट्रेट प्रागण से महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ “प्रदर्शनी वन” को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि शासन की मंशानुरूप योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी वैन एक सप्ताह तक जनपद व तहसील तथा विकासखंडों पर पहुंच कर महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहित अन्य संचालित  विभिन्न योजनाओं की जानकारी जनसामान्य को उपलब्ध करायी जाएगी। इस  अवसर पर महिला सशक्तिकरण, कन्या उत्थान, बाल संरक्षण एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी जनसामान्य को प्रदान की गई। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गजेंद्र कुमार ने बताया कि यह प्रदर्शनी वैन एक सप्ताह तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में जाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। प्रदर्शनी वैन विकास खण्डवार एवं क्षेत्र, नगर पंचायतों तथा प्रमुख चैराहों पर भी पहुंचकर आमजन को जागरूक करेगा, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं एवं पात्र लाभार्थी शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर श्री सुशील कुमार यादव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) तथा श्री संजय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित  संबंधित विभागों के अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

सड़क सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशन में परिवहन विभाग मुज़फ्फरनगर द्वारा  सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के अंतर्गत ए आर टी ओ प्रवर्तन की अध्यक्षता में डी ए वी पीजी कॉलेज, मुज़फ्र्फ नगर के एन एस एस कैम्प में जन जागरूकता कार्यक्रम  का आयोजन किया गया।  ए आर टी ओ प्रवर्तन सुशील कुमार मिश्र द्वारा कार्यशाला में उपस्थित सभी एन एस एस वॉलेंटियर्स को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाते हुए अपील की गयी कि सडक सुरक्षा के नियमों का पालन जरूर करें और स्वंय भी सुरक्षित रहें औरों को भी सुरक्षित रखें।  प्रो. डॉ संजीव कुमार कार्यक्रम अधिकारी एन  एस एस, डी ए वी पी जी कॉलेज ने कहा कि सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए हमें जागरूक होना होगा।   डॉ राजीव कुमार द्वारा कार्यक्रम का संचालन करते हुए भारत मे  होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं एवं उनमें होने वाली मौतों के विषय मे जानकारी दी गई। परिवहन विभाग जनपद मुजफ्फरनगर की ओर से  सभी एन एस एस वालंटियर्स को सड़क सुरक्षा/यातायात नियमों के कैलेन्डर एवं जागरूकता हेतु पम्पलेट्स वितरित किये गये। उक्त कार्यक्रम में प्रो डॉ रचना त्यागी, प्रो डॉ आसिफ व वालंटियर्स पलक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

मुख्य विकास अधिकारी महोदय मुजफ्फरनगर की अध्यक्षता मे मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में “मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान” के अंतर्गत ऋण वितरण कार्यक्रम एवं सीएम यूवा ऐप के प्रचार-प्रसार कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद के युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रेरित करना तथा उन्हें विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना रहा। इस अवसर पर पात्र लाभार्थियों को बैंक के माध्यम से स्वीकृत ऋणों का वितरण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर एवं उद्यमी बनाने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित विभागों एवं बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ पात्र अभ्यर्थियों तक पहुंचाया जाए।
कार्यक्रम में सीएम यूवा ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, योजना की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। युवाओं को अधिकाधिक संख्या में ऐप डाउनलोड कर योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल कुमार साहित सभी बैंकों के जिला समन्वयक मौजूद रहे।।

 

स्विमिंग पूल में मिला चौकीदार का शवMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर के पॉश इलाके महावीर चौक पर स्थित एक बंद मकान के स्विमिंग पूल में चौकीदार का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शनिवार को हुई इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक बुजुर्ग इस मकान में चैकीदारी करता था और रात्रि में ड्यूटी पर था। उसके सिर पर भी चोट का निशान पाया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
जानकारी के अनुसार शिवांश कुच्छल, जो कि विहान मोटर नामक बाइक शोरूम के संचालक हैं का एक मकान महावीर चैक पर है। यहां पर शिवांश के द्वारा अपनी अनुपस्थिति में मकान की सुरक्षा के लिए चौकीदारको छोड़ा गया है। 60 वर्षीय रामकृष्ण पुत्र दीपचंद निवासी अमित विहार कुकड़ा, थाना नई मंडी गार्ड के रूप में यहां पर नौकरी करते हुए मकान की देखभाल कर रहे थे। रामकृष्ण रात्रि में ड्यूटी पर थे। शुक्रवार की सुबह मकान के अंदर बने स्विमिंग पूल में उनका शव पाया गया। चैंकाने वाले बात यह है कि स्विमिंग पूल में पानी बहुत कम था और मृतक के सिर पर हल्की चोट के निशान भी देखे गए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि फिसल जाने के कारण चैकीदार पूल में गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए और उनकी मौत हुई।
पुलिस के अनुसार, फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य एकत्र किए। एसएचओ आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि मकान में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। तुरंत जिला चिकित्सालय भेजने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
इस सम्बंध में सीओ सिटी एएसपी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि दुर्घटनावश चैकीदार की पूल में डूबने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पायेगा। पुलिस जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य एकत्र करने का प्रयास किया है। मामले में जो भी आशंका हैं, उनको लेकर पुलिस गहन जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जायेगा।

 

 रमजान के पाक महीने का पहला जुम्मा नमाज़ खतौली में अकीदत और शांति के साथ संपन्न हुआ
खतौली। दूसरे रोजे खतौली में भी पहला जुमा था। दोपहर में ज़ुहर की नमाज़ के समय मस्जिदों में भारी भीड़ देखी गई, जहां लोगों ने शांति और अमन की दुआएं मांगीं। जुमे की नमाज के लिए मस्जिदों में विशेष साफ-सफाई और इंतजाम किए गए थे, जिसमें बड़ा बाजार जुम्मा मस्जिद,अकबर खा मस्जिद, और तहसील वाली मस्जिद, जैसे प्रमुख धर्म स्थलों पर रोजेदार बड़ी संख्या में जुटे। जुमे की नमाज़ का समय आमतौर पर दोपहर 12ः30 से 2 बजे के बीच रहा, जो स्थानीय मस्जिदों के अनुसार थोड़ा भिन्न हो सकता है।  रमजान का पहला जुम्मा मुसलमानों के लिए बेहद खास होता है, जिसे साप्ताहिक ईद के रूप में देखा जाता है। इस दिन रोजेदार विशेष इबादत करते हैं और भाईचारे पर जोर दिया जाता है। भारत में रमजान का पहला रोजा 19 फरवरी 2026 को शुरू हुआ था।

 

 ग्रामीण बाल प्रतिभा को लगेंगे पंखः 80 गांवों में स्थापित होंगे डिजिटल पुस्तकालय
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ग्रामीण अंचलों में शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ करने की दिशा में सरकार की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। जनपद के 80 गांवों में डिजिटल बाल एवं किशोर पुस्तकालयों में बच्चों को उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकों का भंडार उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनकी शैक्षिक प्रतिभा को निखारने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायता मिलेगी। शिक्षा उन्नयन पर केंद्रित इस परियोजना के सहारे ग्रामीण बच्चों को ज्ञान का डिजिटल खजाना मिलेगा। 72 लाख की लागत से 80 गांवों के इन डिजिटल पुस्तकालयों में 19 हजार से ज्यादा पुस्तकें उपलब्ध कराने की योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। डिजिटल बाल पुस्तकालयों से छात्रों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री मिलेगी। पुस्तक क्रय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, प्रत्येक केंद्र पर 90 हजार रुपये की पुस्तकों की व्यवस्था की जायेगी।
जनपद की 80 ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) स्थापित करते हुए उनको प्रारम्भ किए जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रत्येक पुस्तकालय में 239 पुस्तकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए जिला पंचायत राज विभाग ने 72 लाख रुपये की लागत से पुस्तक क्रय की तैयारी पूरी कर ली है। जिला पंचायत राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा 17 मार्च 2025 को ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल पुस्तकालय स्थापित करने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा पुस्तक चयन समिति का गठन किया गया, जिसने पुस्तकालयों के लिए उपयुक्त पुस्तकों का चयन किया।
चयनित पुस्तकों की खरीद के लिए गठित पुस्तक क्रय समिति से अनुमोदन प्राप्त होने के बाद 10 फरवरी 2026 को सरकारी जैम पोर्टल पर निविदा आमंत्रित की गई। निविदाएं 25 फरवरी 2026 को अपराह्न 2 बजे तक पोर्टल पर खुली रहेंगी, जिसके बाद उन्हें खोला जाएगा। बताया कि प्रथम चरण में तैयार 80 ग्राम पंचायतों के पुस्तकालयों के लिए पुस्तकों की खरीद शीघ्र की जाएगी। शासन के निर्देशों के अनुसार नॉन-एनबीटी पुस्तकें खरीदी जाएंगी। प्रत्येक पुस्तकालय के लिए 90 हजार रुपये की पुस्तकों की व्यवस्था की जाएगी। इस प्रकार 80 पुस्तकालयों के लिए कुल 72 लाख रुपये की पुस्तकें खरीदी जा रही हैं।
डीपीआरओ ने बताया कि इन डिजिटल पुस्तकालयों में उपलब्ध कराई जाने वाली पुस्तकें बच्चों को वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अब अपने ही गांव में गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध होगी, जिससे उनकी शैक्षिक उपलब्धियों में सकारात्मक परिवर्तन आने की उम्मीद है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि यह पहल ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें प्रतिस्पर्धी माहौल के लिए तैयार करने में मील का पत्थर साबित होगी।

 

शांतिपूर्ण हुई पहले जुमे की नमाज सम्पन्नः की अमन चैन की दुआ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) रमजान के पवित्र माह की शुरुआत के साथ ही आज मुजफ्फरनगर शहर में पहली जुमे की नमाज़ हर्षाेल्लास के साथ अदा की गई। जामा मस्जिद, ईदगाह और विभिन्न मस्जिदों में सुबह से ही अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अल्लाह के प्रति समर्पण और एकजुटता का यह अनमोल दृश्य देखने लायक था। रमजान का चाँद नजर आते ही रोजे की शुरुआत हो चुकी है, और पहला जुमे का दिन मुसलमानों के लिए विशेष महत्व रखता है। शहर की विभिन्न मस्जिदों में हजारों लोगों ने कंधे से कंधा मिलाकर नमाज़ अदा की। इमाम साहब ने अपने प्रवचन में कहा, रमजान हमें भूखे-प्यासे रहकर गरीबों की पीड़ा समझने का सबक सिखाता है। जुमे का दिन तो और भी पाकीज़ा है, इसमें दुआओं की कबूलियत बढ़ जाती है। नमाज़ के बाद सभी ने अल्लाह का शुक्राना अदा किया।इस दौरान सभी ने देश में अमन शांति की दुआ की।  मस्जिद परिसरों में विशेष इंतजाम किए गए थे। नमाज़ के बाद विभिन्न जगहों पर इफ्तार भोज का आयोजन किया गया, जहाँ गरीबों को भोजन वितरित किया गया। रमजान के इस पवित्र माह में बाजारों में फल-सब्जी, खजूर और सेवई की खरीदारी जोरों पर है। पहले जुमे की नमाज के चलते पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम किये गये थे। मस्जिदों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक अधिकारी भी इस दौरान मस्जिदों के पास भ्रमण करते रहे। कुल मिलाकर प्रथम जुमे की नमाज शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुई।

 

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरूकता रैली, छात्राओं ने दिए ‘जीरो फैटेलिटी’ के संदेश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री कुन्द कुन्द जैन महाविद्यालय खतौली में शासन के निर्देशानुसार 10 से 28 फरवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 ‘‘सड़क सुरक्षा अभियान तथा जीरो फैटेलिटी समाधान’’ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 19 फरवरी को महाविद्यालय द्वारा जनजागरूकता रैली निकाली गई।
रैली का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. नीतू वशिष्ठ ने हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. दीप्ती जैन के निर्देशन में निकली रैली महाविद्यालय परिसर से रेलवे रोड, सैनी नगर और शिव चैक सहित विभिन्न मार्गों से होकर वापस वर्णी वाटिका में सम्पन्न हुई। छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा से जुड़े नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं का सहयोग रहा।

 

चलाया चैकिंग अभियान
बुढाना। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुजरफ्फरनगर द्वारा थानाक्षेत्र बुढाना में चलाया गया सघन वाहन चेकिंग अभियान । जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण करने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर श्री आदित्य बंसल द्वारा थानाक्षेत्र बुढाना अंतर्गत चैकी बायवाला क्षेत्र में पुलिस बल के साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहनता से जांच की गई तथा बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, ट्रिपल राइडिंग, बिना नंबर प्लेट, काली फिल्म लगे वाहन एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्यवाही अमल में लाई गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा मौके पर उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वाहन चेकिंग अभियान नियमित रूप से चलाया जाए तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही आमजन को जागरूक करते हुए बताया गया कि यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

 

 निःशुल्क मेडिकल कैंप का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज द्वारा 14 मार्च को शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में एक विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन रोटरी क्लब मुज़फ्फरनगर सखी के सौजन्य से किया जा रहा है, जिसमें रोटरी क्लब मिड टाउन द्वारा प्रदान की गई मेडिकल मोबाइल वैन भी उपलब्ध रहेगी। मरीजों को मिलेगा निःशुल्क परामर्श और दवाइयाँ इस कैंप में सभी प्रकार की बीमारियों का निःशुल्क परीक्षण किया जाएगा तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण भी किया जाएगा। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से लैस मेडिकल मोबाइल वैन में कई प्रकार की जांच की जा सकेगी, जिससे मरीजों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएँ मिलेंगी। शाहपुर में दूसरी बार आयोजित हो रहा है मेडिकल कैंप रोटरी क्लब।मुज़फ्फरनगर सखी की अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने बताया कि शाहपुर में यह दूसरा अवसर है जब इस प्रकार का व्यापक मेडिकल कैंप आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कैंप का लाभ उठाएँ और अपनी स्वास्थ्य जांच करवाएँ।

 

जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवम मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में  एम डी एस विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मंसूरपुर में डॉ राजीव कुमार द्वारा बाल विवाह मुक्त मुज़फ्फर नगरष् के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉ राजीव कुमार द्वारा बाल विवाह की रोकथाम हेतु बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी, पुलिस आपातकालीन सेवा हेल्पलाइन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या स्थानीय पुलिस को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया एवं बताया गया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत  बाल विवाह अपराध है जिसमें 02 वर्ष की सजा व 01 लाख रूपए का जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।
भारत में शादी हेतु लड़के की आयु 21 वर्ष व लडकी की आयु 18 वर्ष है। बाल विवाह मुक्त मुज़फ्फर नगर , जन जागरूकता अभियान में विद्यालय प्रबंधक, अनिल शास्त्री, प्रधानाचार्य अनिल कुमार एवं स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल में 2.5 से 4 वर्ष की आयु वाले बच्चों का किड्स स्पोट्र्स काॅक्लेव का चैथा  दिन रहा सफल
मुजफ्फरनगर। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल द्वारा किड्स स्पोट्र्स कॉन्क्लेव कार्यक्रम विशेष रूप से 2.5 से 4 वर्ष की आयु वाले बच्चों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है,  जिसमें सप्ताह के चैथे दिन बच्चों ने जंपिंग, बॉल किकिंग, बिनबैग स्कुँट्स इन क्रियाकलापो  के द्वारा खूब आनन्द लियाद्य  इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हार-जीत नहीं, बल्कि बच्चों का हौसला बढ़ाना है । सभी गतिविधियाँ बच्चों की उम्र और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षित मार्गदर्शकों की देखरेख में संपन्न कराई जा रही है। इस कार्यक्रम का समापन 16.02.26 को 2.5 वर्ष से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर किया जाएगा और कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को  प्रशस्ति-पत्र व सांत्वना पुरूस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा ।

 

यूजीसी कानून के संबंध में सौंपा ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। यूजीसी कानून को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष क्षत्रिय करणी सेना डॉक्टर राज शेखावत जनपद मुजफ्फरनगर डीएम कार्यालय पहुंचे। डीएम की अनुपस्थिति में एडीएम संजय सिंह को प्रधानमंत्री व उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें विभिन्न मांगे रखी गई व 8 मार्च 2026 को रामलीला मैदान नई दिल्ली में होने वाले आंदोलन के बारे में अवगत कराया। इस दौरान महेंद्र सिंह, डॉ अनूप कुमार, श्रीवास्तव डॉक्टर भारत भूषण, जुगल किशोर तिवारी जनपद मुजफ्फरनगर से नरेंद्र राणा, अमित पुंडीर, दशरथ सिंह, राम भजन, अभिलाष बालाजी उपासक पंडित नितिन शर्मा, रजत वर्मा, सुनील जयद्रथ सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

’सदर तहसील में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) माननीय जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री वीरेन्द्र कुमार व सिविल जज सीनियर डिवीजन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ सत्येंद्र कुमार चैधरी के निर्देशन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम सदर तहसील में आयोजित हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष बाल कल्याण समिति श्रीमती रीना पवार एवं विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी मानव तस्करी विरोधी इकाई जय सिंह भाटी का नायब तहसीलदार प्रीति  ने बुके देकर स्वागत किया मुख्य अतिथि ने  सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेस 5 के तहत महिला एवं बाल सुरक्षा हेतु शासन एवं प्रशासन की हेल्पलाइन नंबर आदि के बारे में जागरूक किया थाना प्रभारी जय सिंह भाटी ने महिलाओं को प्रशासनिक हेल्पलाइन नंबर 112 महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं बाल विवाह बाल, भिक्षावृत्ति, बाल श्रम आदि के बारे में जागरूक किया पैरालीगल वालंटियर गौरव मालिक ने आगामी 22 फरवरी को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुजड़ू मेंआयोजित होने वाले मेगा शिविर के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ लेने के लिए जागरूक किया एवं 14 मार्च 2026 को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में किस प्रकार व्यक्ति अपने विवादों बैंक विवाद ,यातायात विवाद, घरेलू संपत्ति विवाद, पारिवारिक विवाद आदि का निस्तारण सरल एवं आसान तरीके से कैसे कराये जागरूक किया विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाले निशुल्क अधिवक्ता एवं विधिक हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में जागरूक किया कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने बाल विकास परियोजना द्वारा उपस्थित गर्भवती महिलाओं एवं धात्रीयो को पोषण किट देकर लाभान्वित किया जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन संस्था ग्रामीण समाज विकास केंद्र से  गजेंद्र सिंह ने जनकल्याणकारी योजनाएं वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन ,बाल सेवा योजना, श्रमिक योजना आदि के बारे में पात्र लोगों को संबंधित विभाग से लाभ लेने को जागरूक किया और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित समस्त जन समूह को बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई नायब तहसीलदार प्रीति ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित करने का आग्रह किया कार्यक्रम को सफल बनाने में सब इंस्पेक्टर जगत सिंह हेड कांस्टेबल अमरजीत पैरा लीगल वालंटियर रजनी पवार धनीराम बबीता प्रवेश एवं सदर तहसील के समस्त कर्मचारियों का सहयोग रहा

 

अवैध असलाह सहित दबोचा
मोरना। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान दो संदिग्ध युवको गिरफ्तार कर लिया जिनके पास अवैध असलाह को बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया। भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया की सीकरी चैकी प्रभारी सपन चैधरी क्षेत्र के धीराहेड़ी तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाये हुए थे।चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को हिरासत मे लेकर पूछताछ की गयी।जिनकी पहचान प्रद्युमन सहरावत उर्फ़ राजन व निखिल उर्फ़ फाटा निवासी मोहल्ला चैक कस्बा भोकरहेड़ी के रूप मे हुई।तलाशी के दौरान प्रद्युमन सहरावत उर्फ़ राजन से एक मस्कट व जिन्दा कारतूस बरामद हुआ जबकि निखिल उर्फ़ फाटा के पास से एक तमंचा कारतूस बरामद हुआ है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया की आरोपी अवैध असलाह की तस्करी कर रहे थे।

 

 भजन सन्ध्या का होगा आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा  01 मार्च को प्राचीन शिव मंदिर में भव्य पुष्प होलिकोत्सव,गीतापाठ एवं भजन सन्ध्या का आयोजन किया जायेगा महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार,मुजफ्फरनगर के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि 1 मार्च 2026 को सांय 05 बजे से प्राचीन शिव मंदिर, उत्तरी सिविल लाइंस,रेलवे स्टेशन के सामने पर भव्य पुष्प होलिकोत्सव, गीतापाठ एवं भजन सन्ध्या का आयोजन जायेगा ।जिसमे  प्रसिद्ध भजन प्रवाहक राजेश वर्मा,अजय गर्ग, संजय अरोड़ा आदि भजन भाव प्रस्तुत करेगें।कार्यक्रम मे सनातन प्रेमी/धर्म प्रेमी एवं महाराज श्री के अनुयायी आदि सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु जन सम्मिलित होंगे। आपसे अनुरोध है कि सपरिवार/ ईष्ट मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं एवं धर्म लाभ उठाएं तथा तथा महाराज श्री के घर-घर गीता, हर घर गीता के वैश्विक अभियान को सफल बनाने में सहभागी बने।

 

एमडीए के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर, फास्ट पास पोर्टल से होगा नक्शा पास
मुजफ्फरनगर। विकास प्राधिकरण की ओर से फास्ट पास पोर्टल के रूप में नागरिकों को बड़ी सुविधा मिली है। अब मकान-दुकान का नक्शा पास कराने के लिए लोगों को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। पोर्टल पर जाकर अपनी डिटेल भरनी होगी और जांच के बाद नक्शा पास हो जाएगा।
एमडीए ने फास्ट पास पोर्टल पर काम शुरू कर दिया है। मुजफ्फरनगर और शामली के आर्किटेक्ट को पोर्टल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बताया कि नए बिल्डिंग बायलॉज के तहत फास्ट पास पोर्टल के सिस्टम को लागू किया गया है। एमडीए कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान सहायक नगर नियोजन मोहित प्रताप ने बताया कि सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार, 500 वर्गमीटर तक के आवासीय भूखंड और 200 वर्ग मीटर तक के कमर्शियल भूखंड के नक्शे (पूर्व स्वीकृत लेआउट) बिल्डिंग बायलॉज के आधार पर पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। छोटे निर्माण कार्यों के लिए अब लंबी कागजी कार्रवाई और महीनों के इंतजार की जरूरत नहीं होगी।
 बड़े नक्शों को आर्किटेक्ट अपलोड करेंगे, जबकि छोटे नक्शे आवेदक खुद ही भर सकते हैं। इस सुविधा का मुख्य उद्देश्य प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाना है।

 

मुजफ्फरनगर पुलिस में बड़ी सर्जरीः भ्रष्टाचार के आरोप में चैकी इंचार्ज और कांस्टेबल सस्पेंडSsp Muzaffarnagar Sanjai Kumar
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना बुढ़ाना क्षेत्र की परसौली चैकी के इंचार्ज रिंकू सिंह और कांस्टेबल राजकुमार को रिश्वत मांगने के गंभीर आरोपों में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
रुपये मांगने की शिकायत पर हुई जांच
जानकारी के अनुसार, एसएसपी संजय कुमार वर्मा को शिकायत मिली थी कि परसौली चैकी इंचार्ज रिंकू सिंह और कांस्टेबल राजकुमार किसी काम के बदले धन उगाही की मांग कर रहे हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी ने गोपनीय तरीके से प्रारंभिक जांच कराई। जांच रिपोर्ट में दोनों पुलिसकर्मियों पर लगे आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जिसके बाद एसएसपी ने देर रात निलंबन की कार्रवाई पर मुहर लगा दी।
भ्रष्ट आचरण पर विभाग का सख्त संदेश-एसएसपी संजय वर्मा ने इस कार्रवाई के जरिए साफ कर दिया है कि खाकी पर दाग लगाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम जनता की सेवा और सुरक्षा करना है, न कि अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध वसूली करना। निलंबित किए गए दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ अब विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
पुलिस महकमे में मची खलबली
बुढ़ाना क्षेत्र में हुई इस बड़ी कार्रवाई के बाद अन्य चैकियों और थानों में तैनात पुलिसकर्मियों में भी हड़कंप की स्थिति है। एसएसपी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि भविष्य में भी किसी पुलिसकर्मी के खिलाफ भ्रष्टाचार या जनता के उत्पीड़न की शिकायत मिलती है, तो उसके विरुद्ध बर्खास्तगी तक की कार्रवाई की जा सकती है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21212 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − nine =