समाचार (Muzaffarnagar News)
पालिकाध्यक्ष की शहरी विकास महायोजना को नगरपालिका बोर्ड की हरी झंडी
बोर्ड मीटिंग में 290 करोड़ का बजट पास, विकास परियोजनाओं पर 486 करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी प्रारंभ
टाउनहाल परिसर में बनेगा भगवान परशुराम का भव्य स्मारक, मीनाक्षी स्वरूप के प्रस्ताव पर सदन की मंजूरी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में 159 प्रस्तावों वाला ऐतिहासिक एजेंडा सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक की कार्यवाही मात्र 20 मिनट ही चली। शहरी विकास के लिए मीनाक्षी स्वरूप की महायोजना को लेकर नगरपालिका बोर्ड पूरी तरह से एकमत नजर आया। टाउनहाल सभाकक्ष में शनिवार को आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 290.34 करोड़ रुपये की अनुमानित आय का मूल बजट मंजूर किया गया, जबकि शहर के विकास कार्यों पर 486.76 करोड़ रुपये व्यय करने की महत्वाकांक्षी योजना को भी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में सदन की पदेन सदस्य एमएलसी वन्दना वर्मा भी पहुंची, जिनका पालिकाध्यक्ष सहित पूर्ण सदन ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने पालिका के कामकाज को सराहा।
प्रातः 11 बजे पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता में शुरू हुई बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने विशेष प्रस्ताव बजट के साथ ही 159 प्रस्तावों वाला एजेंडा सदन में प्रस्तुत किया। इसमें गत कार्यवाही की पुष्टि के उपरांत बजट प्रस्ताव पारित हुआ। बोर्ड मीटिंग में मुख्य रूप से शहर में पेयजल आपूर्ति सुधार, पथ प्रकाश, 300 से ज्यादा नए सड़क, जल निकासी व्यवस्था सुधार और सौन्दर्यकरण परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई। कर्मचारियों के आर्थिक हितों को लेकर भी बड़े निर्णय हुए। बोर्ड मीटिंग में पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने टाउनहाल परिसर में भगवान परशुराम का एक भव्य स्मारक बनाकर उनकी मूर्ति स्थापना का प्रस्ताव सदन में रखा, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति मिली। इस स्मारक पर पालिका 50 लाख रुपये खर्च करेगी।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अनुमानित मूल बजट में 2,90,34,90,000 रुपये की आय एवं 4,86,76,00,000 रुपये का अनुमानित व्यय सर्वसम्मति से पारित किया गया। लेखा विभाग के आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 (1 अप्रैल 2025 से 31 जनवरी 2026 तक) में पालिका की वास्तविक आय 1,82,21,41,198 रुपये तथा व्यय 1,52,49,94,023 रुपये दर्ज किया गया। एक फरवरी तक पालिका के पास 2,66,78,87,900 रुपये की धनराशि अवशेष रही। अनुमान है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 की समाप्ति पर 486.76 करोड़ रुपये व्यय करने के उपरांत 70.37 करोड़ रुपये से अधिक राशि अवशेष रहेगी।
बोर्ड बैठक में शहरी सौन्दर्यकरण से जुड़े 30 विशेष कार्यों की लगभग 24 करोड़ रुपये की कार्ययोजना को भी मंजूरी दे दी गई। इनमें शहर के तीन ओवरब्रिजों के नीचे खाली स्थानों का उपयोग अब जनसुविधाओं के लिए किया जाएगा। जानसठ ओवरब्रिज के नीचे बास्केटबॉल कोर्ट तथा गांधी कॉलोनी ओवरब्रिज के नीचे ओपन जिम स्थापित किए जाएंगे। तीनों ओवरब्रिजों पर आकर्षक सीएनसी कटिंग व लाइटिंग कार्य कराया जाएगा, जिससे रात्रि में शहर की सुंदरता बढ़ेगी और युवाओं को खेल व व्यायाम की आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। मेरठ रोड, रुड़की रोड और कच्ची सड़क क्षेत्र में भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे, जिन पर करीब साढ़े पांच करोड़ रुपये खर्च होंगे। जानसठ, भोपा और गांधी कॉलोनी मार्ग के ओवरब्रिजों पर लगभग सवा करोड़ रुपये की लागत से लाइटिंग कार्य होगा। डीएम आवास से सूजडू चुंगी तक करीब डेढ़ करोड़ रुपये से आरसीसी नाला एवं स्लैब निर्माण, मेरठ रोड और सर्कुलर रोड पर लगभग 10 करोड़ रुपये के सौन्दर्यकरण कार्य, मुख्य मार्गों के डिवाइडरों व पाथवे पर गमले, नई मंडी चैड़ी गली में फैंसी पोल, शिव चैक पर वॉल डेकोरेशन तथा चुंगी नंबर दो का सौन्दर्यकरण भी स्वीकृत प्रस्तावों में शामिल हैं। इसके अतिरिक्त कंपनी बाग में टॉय ट्रेन के सौन्दर्यकरण पर 1.20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे तथा 19.80 लाख रुपये की लागत से 52 बिस्तरों वाला दो शौचालय युक्त आवासीय कंटेनर भी खरीदा जाएगा, जिसका उपयोग विशेषकर वर्षा ऋतु में किया जाएगा।
पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि सभी 159 प्रस्तावों के पारित होने के साथ ही विकास और सौन्दर्यकरण के कार्य बड़े पैमाने पर प्रारंभ होंगे। सदन द्वारा सर्वसम्मति से पारित की गई विकास महायोजना में पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ीकरण, पथ प्रकाश व्यवस्था का विस्तार, विभिन्न निर्माण कार्यों को गति, कर्मचारियों के आर्थिक हितों की सुरक्षा तथा शहरी सौन्दर्यकरण की विशेष परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने इसे नगरपालिका के इतिहास की सबसे बड़ी विकासपरक कार्ययोजना बताया। इन योजनाओं के धरातल पर उतरते ही मुजफ्फरनगर शहर आधुनिक सुविधाओं से युक्त और अधिक आकर्षक स्वरूप में नजर आएगा। बोर्ड मीटिंग में वार्ड 20 के सभासद भाजपा कार्यकर्ता हनी पाल के निधन पर शोक व्यक्त कर मौन धारण किया गया। वहीं पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की ओर से सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं दी गई। मीटिंग में 55 निर्वाचित सदस्यों में से 45 सभासद उपस्थित रहे। एक सीट रिक्त रही, जबकि 9 सभासद अनुपस्थित रहे।
3 रन से दर्ज की क्रिस्टल बालाजी टाइटंस ने रोमांचक जीत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुजफ्फरनगर प्रीमियर लींग-2 के मैच-10 में बुधवार को सीसीएस स्पोट्र्स स्टेडियम में क्रिस्टल बालाजी टाइटंस और बिंदल स्ट्राइकर्स के बीच खेले गए मुकाबले में दर्शकों को जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। अंत तक चले संघर्ष में क्रिस्टल बालाजी टाइटंस ने बिंदल स्ट्राइकर्स को 3 रन से हराकर शानदार जीत अपने नाम की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए क्रिस्टल बालाजी टाइटंस ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 128 रन बनाए। टीम की ओर से शोएब सिद्दीकी ने 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। सार्थक सिंह ने 19 और कुशल यादव ने 13 रन का योगदान दिया। बिंदल स्ट्राइकर्स की ओर से प्रिंस यादव ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि शौर्य सैलार ने 2 विकेट हासिल किए। 128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिंदल स्ट्राइकर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन मध्यक्रम में अक्षय त्यागी ने 44 रनों की तेज पारी खेलकर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। शिव पंवार ने 30 रन जोड़े। इसके बावजूद टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 125 रन ही बना सकी और जीत से 3 रन दूर रह गई। क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की ओर से दीपक राणा और नफीस कुरैशी ने 2-2 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
शानदार प्रदर्शन के लिए शोएब सिद्दीकी को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। मुकाबले के दौरान दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। अंतिम ओवर तक चले इस मैच ने टूर्नामेंट को और भी रोमांचक बना दिया है।
सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस अधीक्षक अपराध, मुजफ्फरनगर द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन सभागार कक्ष मे विदाई समारोह का किया गया आयोजन, सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए फूल-माला पहनाकर व उपहार भेंट कर दी गयी विदाई। उत्तर-प्रदेश पुलिस को अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के लिए रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनायी गयी तथा कर्तव्यों के निर्वहन हेतु उनके द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा की गयी। महोदय द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी गयी। विदाई समारोह के दौरान प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण तथा सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे। सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के नाम व नियुक्ति स्थल-उ0नि0ना0पु0 सतीश चन्द शर्मा थाना पुरकाजी, मुजफ्फरनगर (अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति), उ0नि0ना0पु0 हरेन्द्र सिंह थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर।(अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति), उ0नि0ना0पु0 चरन सिंह थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर।(अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति), उ0नि0ना0पु0 राकेश कुमार थाना ककरौली, मुजफ्फरनगर।(अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति)
समाधान दिवस में सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना कोतवाली नगर पर किया गया समाधान दिवस का आयोजन, जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत महोदय द्वारा थाना कोतवाली नगर पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त समाधान दिवस में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान प्र0नि0 कोतवाली नगर सत्यनारायण प्रजापत सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
होली उत्सव पर स्कूलों में गुलाल संग संदेश
मंसूरपुर। होली उत्सव के तहत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों ने उल्लास और उमंग के साथ होली मनाई। राज पब्लिक स्कूल मंसूरपुर, देव पब्लिक स्कूल और स्प्रिगडेल्स पब्लिक स्कूल मंसूरपुर में विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पानी बचाने का संदेश भी दिया। राज पब्लिक स्कूल मंसूरपुर में प्रधानाचार्य शिवम राठी ने होली पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सभी बच्चों ने संकल्प लिया कि वे केवल गुलाल और फूलों से होली खेलेंगे तथा पानी की बर्बादी नहीं करेंगे। देव पब्लिक स्कूल में भी छात्रों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। विद्यालय के प्रबंधक विकास बालियान ने होली उत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। स्प्रिगडेल्स पब्लिक स्कूल मंसूरपुर में प्रबंधक संजीव राठी ने बच्चों के साथ होली खेलते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। मंसूरपुर होली उत्सव के दौरान सभी विद्यालयों में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा और बच्चों ने रंगों के इस पर्व को सादगी व सामाजिक संदेश के साथ मनाया।
जिला कारागार का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया जिला कारागार का निरीक्षण। बैरकों, रसोईघर, सुरक्षा उपकरणों आदि को किया चेक, बंदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की ली जानकारी तथा सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा तथा पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। इसके पश्चात अधिकारीगण द्वारा पुरुष व महिला बंदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। तत्पश्चात कारागार परिसर व कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के रखरखाव व मुलाकाती रजिस्टर का अवलोकन किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से जिला कारागार में लगी जैमर प्रणाली व सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया। इसके उपरान्त कारागार परिसर में स्थित अस्पताल का निरीक्षण करते हुए दवाईयों की उपलब्धता व ओपीडी आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया गया कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। महोदय द्वारा जिला कारागार अधीक्षक को निर्देश दिये कि शासन की मंशा के अनुरूप जेल में बंदियों को मिलने वाली सारी सुविधाएं अवश्य उपलब्ध कराएं, शातिर बंदियों पर कडी निगरानी रखे, जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने पाये, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। अंत में जिला कारागार में तैनात पुलिस बल को डयूटी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
टीम के साथ हटवाया अतिक्रमण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत शहर में पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने बड़ा अभियान चलाया। सड़कों को जाम की समस्या से राहत दिलाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से हुई इस कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में सिटी जोन के प्रमुख क्षेत्रों में औचक अभियान चलाकर सड़कों पर रखा अवैध सामान जब्त कर लिया गया। नगर पालिका और पुलिस की टीम ने दुकानों की सीमा से बाहर रखे गए स्टूल, कुर्सियां और अन्य व्यावसायिक सामान को ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर नगर पालिका कार्यालय पहुंचाया। बार-बार चेतावनी के बावजूद सड़क घेरकर व्यापार कर रहे दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की गई। यह अभियान झांसी की रानी क्षेत्र, शिव चैक, मीनाक्षी चैक और इन चैराहों से जुड़ने वाले चारों तरफ के सौ मीटर के दायरे में चलाया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि पिछले पंद्रह दिनों से दुकानदारों को लगातार हिदायत दी जा रही थी और कई स्थानों पर नोटिस भी चस्पा किए गए थे। अधिकतर व्यापारियों ने प्रशासन का सहयोग किया, लेकिन कुछ लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे थे, जिसके चलते यह सख्त कदम उठाना पड़ा। एसपी सिटी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यह कार्रवाई यहीं नहीं रुकेगी। आने वाले दिनों में भी मुजफ्फरनगर अतिक्रमण मुक्त अभियान जारी रहेगा। इस मौके पर एएसपी सिटी, सिविल लाइन, खालापार और कोतवाली नगर के थाना प्रभारी सहित नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक भी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि शहर में सुचारू यातायात और आमजन की सुविधा सर्वाेपरि है, और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे।
होली पर्व के दृष्टिगत फ्लैगमार्च का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। आगामी पर्व होली के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शान्ति व्यस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा थानाक्षेत्र सिविल लाईन में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। आगामी पर्व होली को सकुशल सम्पन्न कराने, जनपद में कानून एवं शान्ति व्यस्था बनाये रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा पुलिस बल के साथ थानाक्षेत्र सिविल लाईन अन्तर्गत प्रमुख चैराहो, बाजारों, संवेदनशील स्थानों तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया। फ्लैग मार्च के दौरान थाना प्रभारी सिविल लाईन श्री आशुतोष सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे। अधीनस्थ अधिकारी/कर्मचारीगण को क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए भ्रमणशील रहने, बाजारों व भीड-भाड वाले स्थानों पर नियमित गस्त करने, संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग करने, जनपद में सामप्रादायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों/हुडदंग करने वालों पर तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया साथ ही स्थानीय लोगों से संवाद कर सभी को त्यौहारों के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने व अफवाह की पुष्टि पुलिस/प्रशासन से करने, सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्ट न शेयर करने तथा आपसी सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गयी।
एसपी सिटी ने गोष्ठी में दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा ‘यक्ष ऐप’ के संबंध में थाना कोतवाली नगर पर गोष्ठी आयोजित कर बीट पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना कोतवाली नगर में बीट आरक्षियों एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर के साथ यक्ष ऐप के प्रभावी क्रियान्वयन एवं उपयोगिता के संबंध में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा यक्ष ऐप के माध्यम से बीट क्षेत्र की सूचनाओं का समयबद्ध संकलन, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी, किरायेदार/घरेलू नौकर सत्यापन, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश तथा जनसंपर्क सुदृढ़ करने के संबंध में विस्तारपूर्वक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही महोदय द्वारा निर्देशित किया कि प्रत्येक बीट अधिकारी अपने क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर महत्वपूर्ण सूचनाओं को ऐप पर अद्यतन करें तथा क्षेत्र की संवेदनशील गतिविधियों पर विशेष नजर रखें। गोष्ठी के दौरान प्र0नि0 कोतवाली नगर बबलू सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर रंगोत्सव 2026 के अंतर्गत भव्य कला प्रदर्शनी का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर के ललित कला (बीएफए) विभाग द्वारा रंगोत्सव 2026 ’ के अंतर्गत एक भव्य कला प्रदर्शनी एवं होली उत्सव का आयोजन किया गया। यह विशेष प्रदर्शनी देश के महान मूर्तिकार एवं पद्म भूषण से सम्मानित अमर शिल्पी डॉ. राम वी. सुतार की स्मृति को समर्पित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रख्यात कलाकार एवं लेखक डॉ. आर. ए. अग्रवाल (डी. लिट.) पूर्व विभागाध्यक्ष, मेरठ कॉलेज, मेरठ द्वारा दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. महावीर सिंह (सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष, डी.ए.वी. कॉलेज) एवं मैनेजमेन्ट कमेटी के सदस्य ध्रुव कुमार जी की गरिमामयी उपस्थिति रही ।
मुख्य अतिथि डॉ. आर. ए. अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मुजफ्फरनगर जनपद में कला के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। यदि युवाओं को उचित मार्गदर्शन और मंच प्रदान किया जाए, तो वे न केवल जनपद बल्कि प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई कलाकृतियों की सराहना करते हुए कहा कि इन रचनाओं में मौलिकता, सृजनात्मकता और समसामयिक विषयों की स्पष्ट झलक दिखाई देती है। मुख्य अतिथि के पश्चात विशिष्ट अतिथि डॉ. महावीर सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि कला केवल रंगों और रेखाओं का संयोजन नहीं है, बल्कि यह समाज का दर्पण है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा कलाकारों को परंपरा और आधुनिकता के संतुलन के साथ अपनी रचनात्मक पहचान विकसित करनी चाहिए । कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि कला किसी भी समाज की आत्मा होती है। कला न केवल सौंदर्यबोध को विकसित करती है, बल्कि समाज में सकारात्मक चिंतन एवं संवेदनशीलता को भी प्रोत्साहित करती है। उन्होंने कहा कि डॉ. राम वी. सुतार जैसे महान शिल्पकारों ने भारतीय कला को वैश्विक पहचान दिलाई है और उनके जीवन से विद्यार्थियों को प्रेरणा लेनी चाहिए। इस प्रदर्शनी में मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर एवं मेरठ जनपद के कलाकारों और विद्यार्थियों ने सहभागिता की। बीएफए विभागाध्यक्ष एवं समन्वयक के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने पेंटिंग, स्केचिंग, ड्राइंग, इंस्टॉलेशन आर्ट एवं होली विषयक रचनात्मक काड्र्स प्रस्तुत किए। विशेष रूप से होली के पावन अवसर को ध्यान में रखते हुए रंगों की विविधता और सामाजिक समरसता को दर्शाती अनेक कलाकृतियाँ आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम में एक विशेष इंस्टॉलेशन कला भी प्रस्तुत की गई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। इस कलाकृति ने उपस्थित दर्शकों को गहन चिंतन के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से क्राइम सिटी जैसी नकारात्मक छवि को कलर सिटी में बदलने का संदेश दिया और जनपद को कला नगरी के रूप में स्थापित करने का संकल्प व्यक्त किया ।
प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया और विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया । प्रतियोगिता के परिणाम निम्नलिखित रहे, प्रथम पुरस्कारः महिमा देवी (चतुर्थ सेमेस्टर), द्वितीय पुरस्काररू अफीफा मलिक (षष्ठ सेमेस्टर), तृतीय पुरस्काररू मानसी सैनी (द्वितीय सेमेस्टर), सांत्वना पुरस्कार प्राची (द्वितीय सेमेस्टर) एवं पारस (द्वितीय सेमेस्टर) सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं। विभाग के प्राध्यापकों एवं संयोजकों ने बताया कि यह प्रदर्शनी भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित की जाएगी, जिससे जनपद के कलाकारों को एक सशक्त मंच मिल सके। उन्होंने कहा कि कला समाज को जोड़ने का माध्यम है और रंगोत्सव 2026 इसी उद्देश्य को साकार करने का एक प्रयास है। प्रदर्शनी में विभाग की ओर से कुमार वैभव, कुलदीप सैनी, प्राची गर्ग, अन्नया शुक्ला, दानिया अंसारी, ज्योति कश्यप, प्रियंका एवं अंजलि सैनी के चित्रों ने अपने सशक्त प्रयासों से कला का स्तर ऊँचा किया है। इससे समाज की सकारात्मक सोच भी विकसित होगी। अनमोल, सुमित, अनुज, बादल, अपर्णा, चाँदनी, गरिमा, राधिका, मानसी, प्राची, पारस, आफिया, पूजा, ज्ञीनीप, मोहित, फरेहा, सना, नाज, अधीरा आदि के कार्यों को भी प्रदर्शनी में सजाया गया, जिनकी दर्शकों द्वारा सराहना की गई। ये प्रदर्शनी होली के पावन अवसर पर लगाई गई। इस अवसर पर भ्वसप से प्रेरित सुंदर कई कृतियाँ बनाई गईं। कुछ बंतक तो बहुत ही अच्छे बनाए गए। कुल मिलाकर यह प्रदर्शनी आने वाले समय में जनपद के कलाकारों को प्रेरणा देती रहेगी। कुलदीप कुमार के निर्देशन में एक लाइव इंस्टॉलेशन प्रस्तुत किया गया, जिसमें एक पहलू के रूप को दर्शाया गया। जगह-जगह इसे विभिन्न रूपों में दर्शाया गया, जिससे सामाजिक संदेश प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति की ओर से सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। समापन समारोह में उपस्थित जनसमूह ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए इस पहल को अत्यंत सराहनीय बताया। इस प्रकार एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुजफ्फरनगर में आयोजित ष्रंगोत्सव 2026ष् कला, संस्कृ ति और सृजनात्मकता का एक अनुपम संगम सिद्ध हुआ, जिसने न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया बल्कि जनपद में कला के प्रति जागरूकता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण को भी प्रोत्साहित किया । कार्यक्रम में बी०बी०ए०/ बी०सी०ए०/ बी०एस०सी० (सी०एस० ) विभाग से शैक्षिका एवं गैर- शैक्षिक स्टॉफ उपस्थित रहे।
छापेमारी से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । आम जनमानस को शुद्ध एवं मिलावट रहित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु खतौली क्षेत्र में निरीक्षण करते हुए खाद्य प्रतिष्ठानो की जांच की गयी। आम जनमानस को शुद्ध एवं मिलावट रहित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु आयुक्त महोदया, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश एवं जिलाधिकारी महोदय, मुजफ्फरनगर के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-सस , मुजफ्फरनगर, श्रीमती अर्चना धीरान के नेतृत्व में होली पर्व अभियान के अंतर्गत गत दिवस खतौली क्षेत्र में निरीक्षण करते हुए कई खाद्य प्रतिष्ठानों खाद्य पदार्थ -बूंदी का लड्डू एवं गुलबर्ग स्वीट्स एंड नमकीन, चैपला, खतौली, मुजफ्फरनगर से खाद्य पदार्थ- चमचम के एक -एक ,कुल 03 विधिक नमूने नियमानुसार संग्रहित किये गये एवं अस्वथकर परिस्थिति में भंडारण व संदेहास्पद अखाद्य रंग के प्रयोग के कारण लगभग 30 किलोग्राम खाद्य पदार्थ- चमचम , अनुमानित मूल्य लगभग 7500/-नियमानुसार विनष्ट कराया गया साथ ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को साफ़- सफाई रखने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए गये। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सुनील कुमार एवं श्रीमती पूनम कुमारी सम्मिलित रहे।
पुलिस मार्डन स्कूल का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस मॉर्डन स्कूल का किया गया निरीक्षण, निर्माणाधीन भवन का जायजा लेकर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा पुलिस मॉर्डन स्कूल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, साफ-सफाई, सुरक्षा प्रबंध एवं छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहन अवलोकन किया गया तथा विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया गया कि छात्र-छात्राओं को सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इस अवसर पर महोदया द्वारा विद्यालय में निर्माणाधीन नवीन भवन का भी निरीक्षण किया गया। निर्माण कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं सुरक्षा मानकों का बारीकी से परीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने तथा निर्माण में गुणवत्ता एवं मानकों का विशेष ध्यान रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्या पुलिस मार्डन स्कूल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
ताराचंद वेदिक पुत्री डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की स्वयंसेविकाओं द्वारा डिजिटल साक्षरता पर रैली व जागरूकता अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।ताराचंद वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज मुजफ्फरनगर की ओर से गांव बहादुरपुर में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के पंचम दिवस में आज गांव बहादुरपुर में स्वयंसेविकाओं ने प्रतिदिन की भांति सर्वप्रथम उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण की सफाई की। तत्पश्चात सभी स्वयंसेविकाओं ने एनएसएस लक्ष्य गीत गाया । पंचम दिवस के एनएसएस शिविर कार्यक्रम का विषय डिजिटल साक्षरता एवं डिजिटल भारत रहा। जिसके अंतर्गत स्वयं सेविकाओं ने गांव बहादुरपुर में घर-घर जाकर डिजिटल धोखाधड़ी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी ग्रामीण महिलाओं को दी। साथ ही ऐसी आत्मनिर्भर महिलाएं जो स्व रोजगार अपना रही है वह डिजिटल पेमेंट के जरिए पैसों का लेनदेन करती है, डिजिटल पेमेंट को लेकर गांव की महिलाओं एवं पुरुषों में जागरूकता देखी गई । तत्पश्चात स्वयं सेविकाओं ने गांव में रैली निकाल कर रैली के माध्यम से ग्रामीणों को उत्साहित एवं जागरूक किया। स्वयं सेविकाओं ने रैली में श्भारत को साक्षर बनाना हैश् श्भारत को डिजिटल बनाना हैश् तथा श्भारत को आत्मनिर्भर बनाना हैश् जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया । एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका त्यागी ने स्वयं सेविकाओं को कंप्यूटर संबंधी जानकारी दी।आज के शिविर में साफ – सफाई की जिम्मेदारी सावित्रीबाई फुले टीम ने निभाई। भोजन बनाने की व्यवस्था झलकारी बाई टीम ने ली। शिविर के अन्य कार्यों की व्यवस्था रानी लक्ष्मीबाई टीम ने पूरी की।
एलईडी प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनर्धार कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विभाग एलईडी के माध्यम से शहरों, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों में श्रीअन्न का प्रचार -प्रसार कर लोगों को जागरूक किए जाने का अभियान चलाया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के समस्त जनपदों में मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत श्श्री अन्नश् (बाजरा, ज्वार, रागी, कोदो, सावां आदि) को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों और आम जनमानस को पोषक तत्वों से भरपूर श्री अन्न की खेती और इसके लाभों के प्रति जागरूक करना है। एलईडी वैन के माध्यम से जन-जागरूकता योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए विशेष रूप से तैयार एलईडी (स्म्क्) वैन का सहारा लिया जा रहा है। यह वैन उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जाकर श्री अन्न के महत्व पर आधारित लघु फिल्म,गीत,विज्ञापन और डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से जानकारी प्रदर्शित कर रही है।श्री अन्न का प्रचार प्रसार से लोगो में श्री अन्न की चर्चा जोरो से है। श्री अन्न को सुपर फूड भी कहा जाता है।स्वास्थ्य के नजरिए से ये कैल्शियम, आयरन, और फाइबर से भरपूर होते हैं। मधुमेह (क्पंइमजमे) और मोटापे जैसी बीमारियों से लड़ने में सहायक हैं।श्री अन्न की खेती में बहुत कम पानी की आवश्यकता होती है और ये विपरीत जलवायु परिस्थितियों में भी उग सकते हैं।श्री अन्न के पैदावार में कम लागत आती ही क्योंकि श्री अन्न की उपज के लिए कम पानी,उर्वरक और कीटनाशक की आवश्यकता नहीं पड़ती।दुनिया भर में श्री अन्न की बढ़ती हुई मांग के कारण लाभ भी अधिक है।
कृषि विभाग द्वारा श्री अन्न की खेती करने वाले किसानों को कई प्रकार की सुविधाएं दी जा रही हैं, जिनमें शामिल हैंरू मिलेट्स बीज मिनीकिट का निःशुल्क वितरण।
प्रसंस्करण (च्तवबमेेपदह) इकाइयों की स्थापना पर अनुदान।मोबाइल आउटलेट पर अनुदान, मिलेट्स स्टोर पर अनुदान और प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहायता,प्रेरणा कैंटीन पर अनुदान।
एलइडी प्रचार वाहन वाहन को मुजफ्फरनगर में शनिवार को प्रातः 11 बजे मुख्य विकास अधिकारी श्री कमल किशोर कंदारकर , एव उपकृषि निदेशक श्री प्रमोद सिरोही द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया । स्म्क् वाहन प्रसारण जनपद में विकास भवन, तहसील सदर परिसर, विकासखंड सदर परिसर स्थान पर किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहे प्रयासों को एलईडी से प्रसारित विभिन्न प्रकार के लोकगीतों चलचित्रों को देखकर पूरा आनंद लिया।।
मौ. वसीम बुढ़ाना रालोद छोड़कर आए समाजवादी पार्टी में
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । राष्ट्रीय लोकदल युवा के जिला महासचिव मौ० वसीम बुढ़ाना रालोद को अलविदा कहते हुए आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।
समाजवादी पार्टी के चरथावल विधानसभा विधायक पंकज मलिक व समाजवादी युवजन सभा प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर शोएब राणा के प्रयासों से समाजवादी पार्टी में शामिल हुए मौ० वसीम बुढ़ाना को समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी एडवोकेट ने सपा की सदस्यता दिलाते हुए स्वागत किया। सपा विधायक पंकज मलिक जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी ने सपा में अपने समर्थकों सहित शामिल हुए मौ० वसीम का समाजवादी पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, पीडीए विरोधी मानसिकता से जनता में आक्रोश है तथा जनता 2027 में समाजवादी पार्टी की सत्ता लाने का मन बना चुकी है।2027 के समाजवादी पार्टी मिशन को मौ० वसीम व उनके सैकड़ों समर्थकों के सपा में आने से मजबूती मिलेगी।
रालोद छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए मौ० वसीम ने कहा कि रालोद के किसानों मजदूरों युवाओं की लड़ाई व उनके अधिकारों की बात छोड़कर भाजपा के साथ जाने से रालोद कार्यकर्ता अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे है। आज जनता के हितों के लिए संघर्ष केवल समाजवादी पार्टी कर रही है इसलिए वह समाजवादी पार्टी की नीतियों सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी, वरिष्ठ सपा नेता साजिद हसन, लोकेंद्र कुमार, फिरोज अख्तर, ओन मोहम्मद, मीर हसन, गगन मावी, अफजाल, बिल्लू राठी, राजू सैनी, इमरान, रहीस अहमद, परवेज सैफी, अंकुर सैनी, प्रवीण सैनी, इरशाद अहमद, मनशाद सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।
होली मिलन समारोह हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। सर्व ब्राह्मण महासभा मुजफ्फरनगर इकाई द्वारा होली मिलन समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता शरणदीप कौशिक (शिशु प्रधान) जी ने की एवं संचालन डॉक्टर संदीप शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री सर्व ब्राह्मण महासभा ने किया। इस अवसर पर श्री भगवान आश्रम,नरेश शर्मा, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, सुधीर शर्मा, राजीव शर्मा डीजीसी, अमित वत्स, के के शर्मा जी एवं डा संदीप शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री जी ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को रंगारंग रूप देने में वेद प्रकाश शर्मा, सतपाल,सीमा गोस्वामी जी का विशेष योगदान रहा।इस अवसर पर समाज के नवनिर्वाचित अधिवक्ता कोषाध्यक्ष निशुकांत शर्मा जी व अमित भारद्वाज जी उपाध्यक्ष, जिला बार संघ मुजफ्फरनगर, लोकपाल नीरज शर्मा, डीजीसी राजीव शर्मा,एडीजीसी प्रदीप शर्मा, हरीश गौतम, लक्ष्मण शर्मा, अविनाश भारद्वाज, पंकज शर्मा जी ब्रह्मप्रकाश शर्मा, अमित वत्स,संजय गौतम, विशाल शर्मा जी को स्मृति चिन्ह देखर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्रमोद शर्मा,अभिषेक,सुधीर शर्मा,पंकज शर्मा, सीमा गोस्वामी, संजय त्यागी, यतेंद्र त्यागी,डॉक्टर सत्यव्रत त्यागी,मोहित सोलंकी, शैंकी शर्मा, वैभव त्यागी, सभासद हिमांशु कौशिक,प्रवीण गौतम, रोहित कौशिक,महादेव शर्मा,अभिनव मुदगल,विशाल शर्मा, सुशील शर्मा, नरेश शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, हरिओम शर्मा, अभिषेक, सुमित शर्मा जी महादेव शर्मा, जी योगेश शर्मा, उमेश कौशिक, सत्येंद्र शर्मा, संजय मिश्रा जी पंकज मिश्रा, अरुण मिश्रा, हैप्पी शर्मा, योगेंद्र शर्मा, राकेश वत्स,बालकिशन शर्मा, इंदुभूषण शर्मा, बालकिशन शर्मा,रजनीश वशिष्ठ,रवि शर्मा,रमन शर्मा,अंकित शर्मा,वेदवती शर्मा, शालिनी शर्मा,नीरज गौतम, सीवी शर्मा, अंजू शर्मा,सुनीता शर्मा,अन्नू शर्मा,गुड्डन,मुस्कान,मानवी शर्मा,गोपाल शर्मा, विमल शर्मा, प्रदीप शर्मा, शिवम शर्मा जी आदि मौजूद रहे
दो दिवसीय स्पोर्टस मीट-2026 का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । एसवीएम योगा एंड हैल्थ साइंस कालेज में दो दिवसीय स्पोर्टस मीट-2026 का शुभारम्भ किया गया। स्पोर्टस मीट-2026 का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथियों विपिन त्यागी (जिला पंचायत सदस्य) व अमित रावल (पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा) द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। जिसके पश्चात् मशाल लेकर छात्र/छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट किया गया। आज प्रथम दिवस एथलेटिक्स 100 मी0., 200 मी0. व 400 रिले रेस का आयोजन किया गया जिसमें 100 मी0. महिलाओं में पूनम प्रथम स्थान व साक्षी द्वितीय स्थान पर रही, 100 मी0. पुरूषों की रेस में प्रथम स्थान सौरभ व द्वितीय मोहित पाल द्वारा प्राप्त किया। 200 मी0. पुरूष दौड में प्रथम स्थान सौरभ पंवार व द्वितीय स्थान अभिषेक द्वारा प्राप्त किया गया, 200 मी0. में छात्राओं में प्रथम स्थान पूनम, द्वितीय स्थान सोनाक्षी द्वारा प्राप्त किया गया। शाॅटपुट पुरूषों में अभिषेक प्रथम स्थान व देवांश यश द्वितीय स्थान पर रहे। खो-खो प्रतियोगिता में बी0ए0, बी0एस0सी0 व बी0वाॅक0 की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें बी0वाॅक0 ने बी0ए0 को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऊँची कूद पुरूष वर्ग में सौरव पंवार ने प्रथम स्थान व द्वितीय स्थान व पीयूष शर्मा तृतीय स्थान पर आर्यन रहे। महिला वर्ग में साक्षी ने प्रथम स्थान व द्वितीय स्थान रितिका व तृतीय स्थान लक्ष्मी द्वारा प्राप्त किया गया। कबड्डी (पुरूष वर्ग) में प्रथम स्थान बी0वाॅक0 की टीम द्वारा प्राप्त किया गया। आज की प्रतियोगिता सफल रूप से सम्पन्न कराने में महाविद्यालय के समस्त स्टाॅफ का सहयोग रहा।
के.के. पब्लिक स्कूल होली मिलन समारोह में धूम
मुजफ्फरनगर। होली मिलन समारोह के तहत विद्यालय परिसर में भव्य आयोजन किया गया। खतौली के के.के. पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में होली मिलन समारोह, स्पोट्र्स डे और क्रिकेट प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण का संयुक्त आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन ने दीप प्रज्वलन कर किया। प्रबंधक अशोक कुमार अग्रवाल ने उपस्थित अभिभावकों और विद्यार्थियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ पर्व मनाने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन ने विद्यार्थियों को सादगीपूर्ण ढंग से तथा हर्बल गुलाल के प्रयोग के साथ होली मनाने के लिए प्रेरित किया। खतौली के.के. पब्लिक स्कूल होली मिलन समारोह के अंतर्गत आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। बेस्ट बैट्समैनरू आयुष, विश्व प्रताप, वंश, सुधांशु बेस्ट बॉलररू सूर्य, पल्लव, नक्श राणा, कार्तिक बेस्ट फील्डररू देव, अभिमन्यु, अश्विन, अक्ष बालिका वर्ग बेस्ट बैट्समैनरू यामिनी, अंशिका, अनुष्का बेस्ट बॉलररू आयुषी, अनुभवा, आरुषि बेस्ट फील्डररू परी, यशवी, रितिका स्पोट्र्स डे में पदक वितरण स्पोट्र्स डे के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सक्षम, मानवी, जससी, अरनव, छवि, विराट, अनमोल, इशिका, कुणाल, स्मृति, शिवा, दक्ष, नव्या, काव्य, कृतिका, हर्ष, उदय, लक्ष्य, अर्पित, देव, आरोही, गुनगुन, जीविका, आरती, निकुंज, जिया, अभिमन्यु, राघवेंद्र और आरव सहित कई विद्यार्थियों को क्रमशः स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। विशेष रूप से बेटी विषय पर आधारित प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम निधि एवं स्वाति मैडम के मार्गदर्शन में संपन्न हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में डीडी आर्य, अंशु, मनोज, चंचल, पिंकी, साक्षी, विपिन, रामकुमार, सोमेश, अनुज और अनंत का विशेष योगदान रहा। साथ ही आयोजित क्राफ्ट एग्जीबिशन की भी अभिभावकों और आगंतुकों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। खतौली के.के. पब्लिक स्कूल होली मिलन समारोह ने विद्यार्थियों में उत्साह, खेल भावना और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान की।
02 मार्च 2026 दिन सोमवार को होली का पावन पर्व
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । सिविल लाईन थाने के सामने प्रसिद्ध धार्मिक संस्थान विष्णुलोक के संचालक पं0 विनय शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को होली का पावन पर्व है। 2 मार्च 2026 को फाल्गुनी पूर्णिमा सायं 5 बजकर 56 मिनट से प्रारम्भ हो रही है जो कि 3 मार्च 2026 को सायं 5 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। शास्त्रों मे उल्लेख है कि फाल्गुनी पूर्णिमा में ही होलिका दहन किया जाता है। लेकिन इस बार पूर्णिमा शुरू होते ही भद्रा लग जायेगी। 2 मार्च 2026 को भद्रा सायं 5 बजकर 56 मिनट से प्रारम्भ होकर 3 मार्च 2026 को प्रातः 5 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। भद्रा भगवान सूर्यदेव की पुत्री और शनिदेव की बहन है। भद्रा स्वभाव बहुत ही कड़क होता है। 2 मार्च 2026 को यदि होलिका पूजन प्रातः 9 बजे से दोपहर 12ः24 के बीच किया जाए तो विशेष फलदायी रहेगा और 2 मार्च 2026 को होलिका दहन अ(र्रात्रि 12 बजकर 50 मिनट से 2 बजे के बीच भद्रापूच्छ काल में किया जाए तो अत्यन्त श्रेष्ठ एवं लाभदायक रहेगा। पितृशान्ति एवं सुख समृद्ध हेतु मनोकामना पूर्ति के लिए हर्षाेलास से भरा पावन पर्व होली एक धार्मिक एवं सामाजिक पर्व है। यह पर्व तांत्रिको के लिए भी विशेष पर्व है। भक्त प्रहलाद से तो इसका सम्बन्ध जोडा जाता है। लेकिन इस पर्व का काम दहन से भी विशेष सम्बन्ध है। क्यांकि भगवान शंकर ने इसी दिन कामदेव को भस्म किया था। इसी दिन मनु भगवान की भी पूजा की जाती है। होली उत्सव मनाने से पापो को नाश होता है और मनोकामना पूर्ण होती है। 4 मार्च 2026 को रंगो की होली खेली जायेगी।2 मार्च 2026 को अ(र्रात्रि 12ः 50 से 2 बजे के बीच भद्रापूंछ काल में होलिका दहन पं0 विनय शर्मा ने बताया कि खेतो में से नयी गेहॅूं की बाल लाकर होलिका अग्नि में उसे भुनकर उसके दाने बांटकर खाये जाते है इस अन्न को होला कहते है। जलती होली की परिक्रमा करने से हमारे शश्ररीर में कम से कम 140 फॉरेनहाइट गर्मी प्रविष्ट हो जाती है और शरीर की उस गर्मी से शरीर रोग उत्पन्न करने वाले जीवाणु नष्ट हो जाते है। फाल्गुनी पूर्णिमा वाले दिन डिंडौले मे झूलते हु ए भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन से बैंकुठलोक की प्राप्ति होती है। पं0 विनय शर्मा ने बताया कि पितृ शान्ति, अनेकों रोग- शोक, टोने- टोटको के निवारण के लिए बाजार से एक सूखा खाने वाला तेल वाला गोला लाए और उसे ऊपर से काटकर उसमें तिल भर ले। तिल भरने के उपरान्त गोले के कटे हुए टुकडे को पुनः गोले पर रखकर कलावा बांध दे और इस गोले को नदी में बहा दे तथा पीछे से एक चॉंदी का सर्प भी कहा दे और चुपचाप घर वापस आ जाये।


