समाचार (Muzaffarnagar News)
मा० कांशीराम के विचारों संघर्षों पर सपा कार्यकर्ताओं ने लिया चलने का संकल्प

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर बहुजन नायक कांशीराम जयंती को ष्बहुजन समाज दिवस व पीडीए दिवस के रूप में समाजवादी पार्टी कार्यालय मुजफ्फरनगर पर भव्य आयोजन के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी एडवोकेट व संचालन सपा नेता साजिद हसन व पवन बंसल द्वारा किया गया। बहुजन नायक कांशीराम के विचारों एवं संघर्षों को याद करते हुए उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। ष्जब तक सूरज चांद रहेगा मा० कांशीराम जी का नाम रहेगा के उदघोष द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत की गई। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी एडवोकेट ने कहा कि दलितों, वंचितों, पिछड़ों व दबे कुचले शोषित समाज कोई भी हो उनके लिए कांशीराम जो ऐतिहासिक संघर्ष किया उनको समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित सभी कार्यकर्ता अपनाकर उनके विचारों को अग्रणी रखकर संघर्ष करते रहेंगे। पूर्व सांसद कादिर राणा ने 1993 में नेताजी मुलायम सिंह यादव व बहुजन नायक कांशीराम के गठजोड़ से अपने विधानसभा चुनाव लड़ने व उनके साथ सभाओं में संस्मरण को सुनाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी आज भी उनके विचारों संघर्ष की सच्ची वारिस बनकर बहुजन समाज अर्थात पीडीए की सशक्त आवाज बनी हुई है। चरथावल विधानसभा से समाजवादी पार्टी विधायक पंकज मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि किसान मसीहा चैधरी चरण सिंह के विचारों पर जिस तरह समाजवादी पार्टी चलती है उसी तरह बहुजन नायक कांशीराम के पीडीए समाज की हिस्सेदारी बराबरी के मिशन को भी समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष लगातार आगे बढ़ा रहे हैं उन्होंने कहा कि जंहा भी किसी पर जुल्म होगा वह विधानसभा से लेकर सड़क तक संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा जातिगत एवं धार्मिक नफरत फैलाने के अलावा कोई उपलब्धि किसी वर्ग को नहीं दे सकी सभी को एकजुट होकर 2027 में सपा सरकार लानी है। सपा महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा वरिष्ठ सपा नेता व जिला बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एडवोकेट,सपा प्रदेश सचिव विनय पाल प्रदेश सचिव नौशाद अली सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी पूर्व मंत्री महेश बंसल ने अपने संबोधन में आह्वान किया कि संविधान व आरक्षण बचाने पीडीए को उनकी हिस्सेदारी एवं अधिकार दिलाने की बहुजन नायक कांशीराम के मिशन को पीडीए के रूप में समाजवादी पार्टी ही सच्चे अर्थ में लड़ रही है। समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर द्वारा कांशीराम जयंती पर आये लोगों को लड्डू खिलाकर हर्ष का इजहार किया गया। डॉ मोनिका सिंह निवासी ग्राम पछेंदा कला द्वारा अपने सैकड़ों समर्थकों सहित समाजवादी पार्टी में आने की घोषणा की गई। सपा नेता लोकेंद्र कुमार द्वारा अपने पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों के साथ कांशीराम की तस्वीर व नारों के साथ पैदल पहुंचकर कांशीराम जी को पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम को सपा प्रदेश सचिव चैधरी इलम सिंह गुर्जर,पूर्व सपा प्रत्याशी मीरापुर हाजी लियाकत,सपा नेता अब्दुल्ला राणा,सपा नेता लतेश विधूड़ी,सपा शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल,सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर,सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनवीर कश्यप,सपा नेता सोमपाल सिंह कोरी, सपा नेता नेपाल सिंह एडवोकेट सपा नेता साजिद हसन,पवन बंसल, धर्मेन्द्र सिंह नीटू, सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर,सपा नेत्री दीप्ति पाल,लोकेंद्र कुमार,डॉ अविनाश कपिल,दर्शन सिंह धनगर, डॉ नरेश विश्वकर्मा, चैधरी विकिल गोल्डी अहलावत,बालेंद्र मौर्य,सरदार प्रेमपाल सिंह,शमशेर मलिक,ओमपाल सिंह, सादिक चैहान,अकरम खान,सत्यदेव शर्मा,बालेंद्र मौर्य,राव फ़हीम अहमद, अंकित शर्मा,रामपाल सिंह पाल,वीरेंद्र नागर एडवोकेट, समुद्र सेन आदि ने संबोधित किया।
सलीम मलिक,सुमित पंवार बारी,आमिर कासिम एडवोकेट,डॉ इसरार अल्वी,नदीम मलिक,नावेद रंगरेज,मीर हसन,राशिद जैदी,अभिषेक गोयल एडवोकेट,बालमुकुंद ग्रेड,वसीम राणा,सरदार हाजी वसीम,अफाक पठान,योगेंद्र बालियान, कौशल रानी वाल्मीकि,नरेश पाल,अनुराग पाल,सैयद मौहम्मद मेंहदी, अनुज गुर्जर,जाउल चैधरी,रॉबी त्यागी,मोहसिन सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ईद पर्व को लेकर शांति समिति की हुई बैठक
शाहपुर। पुलिस-प्रशासन ने आगामी ईद-उल-फितर को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। थाना शाहपुर परिसर में एक शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी (सीओ) बुढ़ाना, गजेंद्र पाल सिंह ने ईद-उल-फितर को प्रेम, सद्भाव और मेल-मिलाप का त्यौहार बताया। उन्होंने कहा कि यह पर्व एक-दूसरे को सेवइयां खिलाकर खुशियां बांटने का दिन है और इसे शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाना चाहिए। सीओ सिंह ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि त्यौहार के दौरान कानून व्यवस्था भंग करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। थाना अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने क्षेत्रवासियों से किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की। इस दौरान नगर पंचायत शाहपुर के अध्यक्ष अकरम कुरैशी और पूर्व अध्यक्ष परमेश सैनी ने भी अपने विचार रखे और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।सभी उपस्थित लोगों ने एक स्वर में त्यौहार को शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प लिया। बैठक में विभिन्न गांवों के ग्राम प्रधान और अन्य संभ्रांत व्यक्ति भी मौजूद रहे।
दूसरे दिन भी किया एसपी सिटी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।उ0प्र0 पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर मुजफ्फरनगर द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनपद मुजफ्फरनगर में उ0प्र0 पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन के आज दूसरे दिन दो पालियों में कुल 17 परीक्षा केन्द्रों पर किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों, प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था तथा परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं अनुशासन के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।साथ ही महोदय द्वारा परीक्षा से संबंधित स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि परीक्षा केन्द्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जाए, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा नगर नियंत्रण कक्ष में लगे कैमरों के माध्यम से शहर की कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा सम्पूर्ण परीक्षा अवधि के दौरान सतत निगरानी रखी जा रही है।
निःशुल्क मेडिकल कैंप हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शाहपुर कन्या इंटर कॉलेज में स्वर्गीय डॉक्टर राजपाल जी की पुण्य स्मृति में रोटरी क्लब सखी के तत्वावधान में एक निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।मेडिकल कैंप का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराना तथा विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों में डॉक्टर अशोक गुप्ता, अमरीश गुप्ता, मधुर गुप्ता, आभास गुप्ता, यतिन गुप्ता, रोहताश कर्णवाल एडवोकेट, भव्य गुप्ता, अम्बिका गुप्ता, गुंजन गुप्ता, नीलांश गुप्ता, तरु गुप्ता, पूजा गुप्ता उपस्थित रहे। रोटरी क्लब सखी की ओर से नीलम गुप्ता, शशि सिंगल, लोचन बंसल एवं गरिमा गुप्ता ने कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी गवर्नर 2026-27 पायल गौड़ जी उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यालय के विकास की सराहना करते हुए कहा कि रोटरी क्लब सदैव शिक्षा एवं समाज सेवा के कार्यों में आगे रहा है और भविष्य में भी विद्यालय के विकास में हर संभव सहयोग एवं योगदान देता रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मेडिकल कैंप समाज के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं और इससे जरूरतमंद लोगों को बड़ी सहायता मिलती है। कार्यक्रम में विशेष रूप से मुजफ्फरनगर से पधारे वरिष्ठ रोटेरियन अनिल बंसल, विशाल कालरा एवं सुभाष साहनी की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने विद्यालय के कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी सहयोग देने का आश्वासन दिया। विद्यालय अध्यक्ष अजय भार्गव एवं प्रबंधक अरविंद गुप्ता ने सभी अतिथियों, डॉक्टरों एवं रोटरी क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय डॉक्टर राजपाल जी की स्मृति में किया गया यह आयोजन समाज सेवा की एक प्रेरणादायक पहल है और विद्यालय आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज की ओर से निरूशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में चर्म रोग परामर्श- डॉक्टर आकांक्षा राज, नेत्र रोग परामर्श- डॉक्टर साक्षी यादव, स्त्री रोग विशेषज्ञ- डॉक्टर निशा, डॉक्टर मन्नत दंत शल्य चिकित्सा- डॉक्टर रीना, गुर्दा रोग विशेषज्ञ- डॉक्टर पलक, श्वसन चिकित्सा विशेषज्ञ – डॉक्टर श्वेता, बाल रोग विशेषज्ञ- डॉक्टर रंजीत आदि सभी डॉक्टर मौजूद रहे।
मेडिकल कैंप की संपूर्ण व्यवस्था सानिया मिर्जा एवं ललिता द्वारा संभाली गई, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
क्रांतिकारी शालू सैनी ने हिंदू रीति-रिवाज से कराया अंतिम संस्कार”
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। कहते हैं कि इंसान की असली पहचान उसके कठिन समय में किए गए कामों से होती है। जब हालात इतने बेरहम हो जाएं कि अपने भी साथ छोड़ दें, तब जो किसी का सहारा बन जाए वही सच्चा इंसान होता है। ऐसा ही एक दिल को छू लेने वाला दृश्य उस समय सामने आया, जब एक गरीब और लाचार परिवार अपने ही परिजन के शव के सामने बेबस खड़ा था। गरीबी की चक्की में पिस रहे इस परिवार के पास इतना भी सामथ्र्य नहीं था कि वे अपने प्रियजन को सम्मानजनक अंतिम विदाई दे सकें। घर में मातम पसरा था, आंखों में आंसू थे और दिल में यह दर्द कि अपनों को अंतिम संस्कार तक नसीब नहीं हो पाएगा। इसी दर्दनाक घड़ी में मानवता की मिसाल बनकर क्रांतिकारी शालू सैनी उस परिवार के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आईं। शालू सैनी ने उस परिवार का दर्द समझा और बिना किसी औपचारिकता के खुद को उस घर की बड़ी बहन मानते हुए पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली। उन्होंने न सिर्फ परिजनों को ढांढस बंधाया, बल्कि पूरे सम्मान और हिंदू रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार की सभी व्यवस्थाएं भी कराईं। जब शव को अंतिम यात्रा के लिए उठाया गया तो माहौल बेहद भावुक हो गया। परिवार के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे, लेकिन उनके बीच खड़ी शालू सैनी एक बहन की तरह उन्हें संभाल रही थीं। हर कदम पर ऐसा महसूस हो रहा था जैसे कोई सगा रिश्ता अपना फर्ज निभा रहा हो। श्मशान घाट तक पहुंचकर पूरे विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार कराया गया और उस दिवंगत आत्मा को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। वहां मौजूद लोगों की आंखें भी इस दृश्य को देखकर नम हो गईं। हर कोई यही कह रहा था कि आज के दौर में भी अगर इंसानियत जिंदा है, तो ऐसे ही लोगों की वजह से। परिवार की सामाजिक स्थिति और सम्मान को देखते हुए उनकी पहचान को गुप्त रखा गया है, लेकिन उस परिवार के लिए शालू सैनी का यह कदम जिंदगी भर का सहारा बन गया। क्रांतिकारी शालू सैनी ने भावुक स्वर में कहा कि “जब कोई अपनों को खो देता है तो उसके दर्द को शब्दों में नहीं समझा जा सकता। अगर उस समय हम किसी का हाथ थाम लें, तो शायद उसका दुख थोड़ा कम हो जाता है। इंसानियत से बढ़कर कोई धर्म नहीं है।” यह घटना सिर्फ एक अंतिम संस्कार की नहीं, बल्कि उस मानवता की कहानी है जो आज भी समाज में सांस ले रही है। क्रांतिकारी शालू सैनी ने जिस तरह एक अनजान परिवार की बड़ी बहन बनकर अंतिम विदाई का फर्ज निभाया, उसने यह साबित कर दिया कि सच्ची सेवा वही है जो किसी के सबसे कठिन समय में उसके साथ खड़ी हो ।क्रांतिकारी शालू सैनी ने बताया कि मृतक छत्तीस गढ़ का रहने वाला था किसी काम से ट्रेन का सफर करते हुए कहीं जा रहा था और ट्रेन में वह खिड़की पर बैठकर सफर कर रहा था जिस कारण वह अपनी जिंदगी मौत के सामने हार गया। क्रांतिकारी शालू सैनी ने सभी देशवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार का सफर खिड़की में बैठकर न करें क्योंकि जब आप घर से निकलते हो तो आपके वापस घर लौटने तक घर पर आपका अपना कोई इंतजार कर रहा होता है।
बाइक में लगी आग
चरथावल। चलती बाइक में अचानक आग लगने से हड़कम्प मच गया। बाइक सवार ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार, युवक जैसे ही चैकी के पास पहुंचा, बाइक से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते बाइक में भीषण आग लग गई। युवक ने तुरंत बाइक से कूदकर खुद को सुरक्षित किया। सड़क पर जलती बाइक देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए जलती हुई बाइक को धक्का देकर पास के नाले में गिरा दिया। इससे आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, बाइक पूरी तरह से जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि युवक ने समय रहते बाइक से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया।
भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सनातन धर्म सभा भवन में चल रही श्रीमद भागवत कथा में शनिवार को भक्ति और आस्था का अनूठा वातावरण देखने को मिला। कथा के तीसरे दिन भगवान श्रीकृष्ण की महिमा, भक्तों की भक्ति और धर्म के आदर्शों पर आधारित प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को आस्था रूपी गंगोत्री में गोते लगाते हुए भाव-विभोर कर दिया। भजनों के दौरान भक्त झूमते नजर आए और पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। समस्त अग्रवाल परिवार के तत्वावधान में सनातन धर्म सभा भवन में आयोजित श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे। मुख्य यजमान के रूप में पहुंचे मोहित मित्तल (श्री राधे इंडस्ट्रीज), राजेश जैन (गर्ग डुप्लैक्स), शैलेष कुच्छल, विख्यात अग्रवाल और सन्दीप गर्ग (एसके इंटरनेशनल) द्वारा व्यास पीठ पर विराजमान कथावाचक हिमेश शास्त्री जी महाराज से आर्शीवाद लिया। कार्तिक अग्रवाल द्वारा अतिथियों का अभिनंदन किया गया। श्रीमद भागवत पूजन के उपरांत कथा प्रारंभ हुई। कथा वाचक हिमेश शास्त्री महाराज (मथुरा वाले) ने भक्तों को सती चरित्र, ध्रुवाख्यान, भरत चरित्र तथा नृसिंह अवतार की कथा सुनाकर धर्म, भक्ति और समर्पण का महत्व बताया। कथावाचक ने सती चरित्र का वर्णन करते हुए बताया कि सती माता ने अपने स्वाभिमान और धर्म की रक्षा के लिए अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। यह प्रसंग जीवन में मयार्दा और आत्मसम्मान के महत्व को दशार्ता है। ध्रुवाख्यान का वर्णन करते हुए उन्होंने बालक ध्रुव की अटूट भक्ति और तपस्या का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि बालक ध्रुव ने कठिन तपस्या के माध्यम से भगवान की कृपा प्राप्त की और ध्रुव तारा के रूप में अमर हो गए। यह कथा सच्ची श्रद्धा और दृढ़ संकल्प की प्रेरणा देती है। कथावाचक हिमेश शास्त्री जी महाराज ने भरत चरित्र का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि भगवान के प्रति प्रेम और वैराग्य मनुष्य को सांसारिक बंधनों से मुक्त कर सकता है। वहीं नृसिंह अवतार की कथा सुनाते हुए भगवान विष्णु द्वारा भक्त प्रह्लाद की रक्षा के लिए प्रकट अद्भुत अवतार का वर्णन किया गया। इस प्रसंग में बताया गया कि भगवान सदैव अपने भक्तों की रक्षा करते हैं और अधर्म का अंत निश्चित है। कहा कि भागवत श्रवण से भक्ति की प्राप्ति होती है, जिसको भक्ति हो जाती है, भगवान उससे दूर नहीं रह सकते और भक्ति के आ जाने से जीवन के शोक, भय और मोह मिट जाता है। कथा के दौरान भगवान के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरा वातावरण भक्ति रस में डूबा हुआ दिखाई दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ कथा का आनंद लिया। कथा के अंत में सभी भक्तों ने भगवान की आरती में भाग लिया और क्षेत्र में सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। आयोजक अभिनव अग्रवाल ने बताया कि श्रीमद भागवत कथा का आयोजन प्रतिदिन श्रद्धा और उत्साह के साथ जारी रहेगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं। मुख्य रूप से परमात्मा शरण अग्रवाल, प्रदीप गर्ग, किशन अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, अभिनव अग्रवाल, दीप अग्रवाल, अभिनव गर्ग, कार्तिक अग्रवाल, दीपक गोयल, योगेश माहेश्वरी, अमित गर्ग, श्रुति अग्रवाल, निकिता अग्रवाल, आंचल अग्रवाल, इनाक्षी अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, प्रीति ताय,रचना अग्रवाल ममता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सड़क हादसे में कई घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद के थाना ककरौली क्षेत्र में रविवार दोपहर सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गया। ईद की खरीदारी कर घर लौट रहे चार युवकों की बाइक सामने से आ रही एक अन्य तेज रफ्तार बाइक से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद से क्षेत्र के दो गांवों में कोहराम मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ककरौली थाना क्षेत्र के ग्राम तेवड़ा निवासी नदीम, नसीम, भूरा और शानूर एक ही बाइक पर सवार होकर पास के कस्बे मोरना से ईद के लिए नए कपड़े और अन्य सामान की खरीदारी करने गए थे। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जब ये चारों युवक वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी तेवड़ा-चैरावाला मार्ग पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। सामने वाली बाइक को चैरावाला निवासी युवक चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकक्षतिग्रस्त हो गयी और सड़क पर खून ही खून पसर गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही ककरौली थाना पुलिस और घायलों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। आनन-फानन में सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा ले जाया गया। भोपा स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इनमें से तीन युवकों की हालत चिंताजनक होने के कारण उन्हें मुजफ्फरनगर के सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जबकि एक युवक की स्थिति बेहद नाजुक होने पर उसे विशेषज्ञों की देखरेख में मेरठ के हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायलों के सिर और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सड़क संकरी होने के बावजूद वाहनों की रफ्तार काफी तेज रहती है, जो अक्सर हादसों का सबब बनती है। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की कानूनी जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है।
ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मंसूरपुर क्षेत्र के हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भूसे से भरा एक ओवरलोड ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। ट्रक में निर्धारित क्षमता से अधिक भूसा भरा हुआ बताया जा रहा है, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में था और ओवरलोड होने के कारण चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर सका। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, लेकिन सड़क किनारे पलटे ट्रक से हादसे की आशंका बनी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार ओवरलोड वाहन चल रहे हैं, जिन पर प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है।
लोगों ने मांग की है कि ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।फोटो में देखा जा सकता है कि भूसे से भरा ट्रक सड़क किनारे पलटा हुआ है और उसके पहिए ऊपर की ओर हैं।
भतीजे ने चाचा को मारी गोली
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।आपसी विवाद मे चली गोली से एक युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार नई मन्डी थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गंाव शेरनगर में याकूब और उसके भतीजे नौमान के बीच किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी हो गई। चर्चा रही कि इस बीच भतीजे नौमान ने अपने चाचा याकूब को गोली मार दी। इस घटना से हडकम्प मच गया। पडौसियो सहित दर्जनो ग्रामीण मौके पर इकटठा हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर पुलिस भी गंाव मे पहुंच गए। आनन-फानन मे घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जहंा से डाक्टरो ने उक्त युवक को उपचार के लिए हायर सैकेन्ड्री रैफर कर दिया। पुलिस मामले की जंाच पडताल मे जुट गई।
उ.प्र.पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का दूसरे दिन भी हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। उ.प्र.पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जनपद मे 17 परीक्षा केन्द्रो पर हो रही व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए निर्देशित किया।
दो दिवसीय उ.प्र.पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के चलते सभी परीक्षा केन्द्रो एवं उनके आसपास पर्याप्त मात्रा मे पुलिस बल तैनात किया गया है। परीक्षा के दौरान केन्द्र के आसपास का रूट भी डायवर्ट रहा। डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय वर्मा के निर्देशो के चलते सभी परीक्षा केन्द्रो पर कडे सुरक्षा प्रबन्ध रहे। परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा देने पहंुचे परीक्षार्थियो को गेट पर प्रवेश पत्र चैक करने के बाद ही परीक्षा केन्द्र मे जाने की अनुमति दी गई। कई परीक्षार्थियो के साथ उनके परिजन भी पहुंचे जो परीक्षा केन्द्र से कुछ दूरी पर बैठे नजर आए। आला अधिकारी परीक्षाकाल के दौरान क्षेत्र मे भ्रमणशील रहे।
बारिश से मौसम सुहावना, दोपहर में फिर हुई तेज धूप
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पिछले कई दिनों से लगातार गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया था। रविवार को हुई बारिश से लोगों को राहत मिली है। जिले का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार सुबह से ही जिले के विभिन्न हिस्सों में बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। इस दौरान हवा की रफ्तार 5 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। शनिवार से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे, जिससे मौसम में बदलाव की उम्मीद थी। हल्की फुहारों ने वातावरण को ताज़ा कर दिया है। इस बारिश से न केवल आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है, बल्कि किसानों को भी लाभ हुआ है, क्योंकि खेतों में आवश्यक नमी आ गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। हालांकि दिन में मौसम ख्ुाल गया और धूप भी तेज निकली लेकिन इसके बावजूद भी गर्मी से कुछ हद तक निजात रही।
पुल बनवाने की मंाग
मुजफ्फरनगर। काली नदी किसान समिति की एक आवश्यक बैठक खाॅजापुर निवासी किसान हाजी जहीर के आवास पर हुई।
बैठक की अध्यक्षता वेद प्रकाश कश्यप ने की तथा संचालन नूरजहाॅ बेगम ने किया। बैठ क मे सर्वसम्मति से काली नदी पर पुल बनवाने की मांग की गई। बैठक मे मौजूद पदाधिकारियो ने कहा कि काली नदी पर पुल ना होने से क्षेत्र के किसान-मजदूरो को काफी परेशानी उठानी पड रही है। किसानो को नदी पार अपने खेतो पर आने-जाने के लिए नदी से ही होकर गुजरना पडता है। अतः प्रशासन को इस और गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। बैठक में अध्यक्ष विजय कश्यप, वेदप्रकाश कश्यप, हाजी जमीर, इकबाल, अतर सिंह कश्यप, दक्ष कश्यप, अंकित कश्यप, अजय बाठला आदि मौजूद रहे।
बालकृष्ण सेवा संस्थान ने किया श्रमदान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।सामाजिक संस्था बालकृष्ण सेवा संस्थान द्वारा मंदिर परिसर मे सफाई सेवा कार्य किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने मंदिर परिसर मे सेवा कार्य कर श्रमदान किया। बालकृष्ण सेवा संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा प्रत्येक रविवार को शहर के किसी ना किसी मंदिर मे श्रमदान किया जाता है। कार्यकर्ता मंदिर परिसर मे सफाई कर श्रमदान करते हैं। इसी संदर्भ मे आज नई मन्डी भरतिया कालोनी स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर परिसर मे पदाधिकारियो ने साफ-सफाई की। कार्यक्रम मे वरिष्ठ समाजसेवी पं.होतीलाल शर्मा, बालकृष्ण सेवा संस्थान की अध्यक्ष दीपाली कौशिक,अंकित शर्मा, अनिल त्यागी, रश्मि त्यागी, शुभम वत्स आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
1521 परीक्षक जांचेंगे 18 मार्च से तीन केंद्रों पर कापियां
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा समाप्त होने के बाद अब मूल्यांकन की तैयारी तेज हो गई है। 18 मार्च से मूल्यांकन का कार्य शुरू होगा। इसके लिए जिले में तीन मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इसमें कुल 1521 परीक्षक उत्तर पुस्तिकाओं को जांचेंगे। बोर्ड से प्राप्त हुई परीक्षकों की सूची के आधार पर परिचय पत्र तैयार किए जा रहे हैं। जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 12 मार्च को समाप्त हो गई है। शहर में पीएमश्री राजकीय इंटर काॅलेज, एसडी इंटर कॉलेज रोडवेज बस स्टैंड और आर्य समाज रोड स्थित डीएवी इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन की निगरानी के लिए जिला स्तरीय पर्यवेक्षक टीम की तैनाती होगी। प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी की निगरानी में मूल्यांकन कराया जाएगा। डीआईओएस राजेश कुमार श्रीवास ने बताया कि राजकीय और अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए प्रत्येक दिन 50 हाईस्कूल की कापियां जांचनी होगी। इंटरमीडिएट के परीक्षकों के लिए 45 कापियों का लक्ष्य निर्धारित है। अंकेक्षक प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट उपनियंत्रक और जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजेंगे। हर दिन कम से कम 15 कॉपियों का पुनः मूल्यांकन होगा। मूल्यांकन केंद्र के अंदर किसी भी शिक्षक को मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी होगी। हाईस्कूल में 70 नंबर के पूर्णांक हैं। इनमें 20 नंबर ओएमआर सीट के प्रश्नों के हैं। 50 नंबर उत्तर पुस्तिका में लिखे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए निर्धारित है।


