News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

ईद का त्यौहार आपसी सौहार्द,शंाति सदभाव के साथ मनाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का त्यौहार ईद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई विभिन्न व्यवस्थाओं के बीच सभी ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी।
  पवित्र रमजान माह के बाद आज ईद के त्यौहार पर शामली रोड ईदगाह सहित कई स्थानो पर  ईद उल फितर की नमाज अदा की गई। जिसके पश्चात सभी ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। ईद की नमाज के मददेनजर डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय वर्मा, एडीएम प्रशासन संजय सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व गजेन्द्र कुमार, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, सिटी मजिस्टेªट पंकज प्रकाश राठौर, सीओ सिटी सिद्धार्थ कुमार मिश्रा आदि समस्त अधिकारी ईदगाह पर मौजूद रहे तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।  विभिन्न व्यवस्थाओ तथा सुरक्षा प्रबन्धो के बीच ईदगाह सहित जनपदभर मे अनेक स्थानो पर ईद की नमाज शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल के बीच सम्पन्न हुई। इस दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय वर्मा, सांसद हरेन्द्र मलिक, वरिष्ठ सपा नेता राकेश शर्मा आदि ने सभी को ईद की बधाई दी तथा कहा कि सभी लोग आपसी सौहार्द व हर्षोल्लास के साथ त्यौहार का आनन्द लें। ईद पर खालापार फक्करशाह चैक पर मेला लगाया गया। जिसमें अनेक झूले तथा खेल-खिलौनो व चाट आदि के ठेले लगाए गए। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया। त्यौहार के चलते सभी जगह पर्याप्त मात्रा मे पुलिस बल तैनात रहा। आला अधिकारी क्षेत्र मे भ्रमणशील रहते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए। ईद के त्यौहार के कारण शहर के खालापार, फक्कर शाह चैक, मदीना चैक, किदवईनगर, रहमतनगर, सरवट, सूजडू आदि सभी क्षेत्रो मे अच्छी-खासी रौनक रही। त्यौहार के कारण शहर को कई जोन मे बंाटा गया। सभी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र मे सक्रिय रहे।

 

भ्रमण कर दी डीएम-एसएसपी ने ईद की शुभकामनाएंMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ईद पर्व के दृष्टिगत जनपद में भ्रमण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, स्थानीय लोगों को दी गयी ईद की शुभकामनाएं। ईद-उल-फित्र पर्व को जनपद मुजफ्फरनगर में सकुशल सम्पन्न कराने, आपसी सौहार्द बनाये रखने तथा कानून एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा पुलिस बल के साथ निरंतर जनपद में भ्रमणशील रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । जिसके परिणामस्वरुप ईद की नमाज को जनपद में शांतिपूर्ण वातावरण में तथा सकुशल सम्पन्न कराया गया। महोदय द्वारा धार्मिक स्थल/ईदगाह का निरीक्षण करते हुए धर्मगुरुओं एवं स्थानीय लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी गयी तथा आपसी सौहार्द को बनाये रखने की अपील की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा डियूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस बल को सतर्क दृष्टि रखते हुए डियूटी करने, साम्प्रादायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों/असामाजिक तत्वों करने वालों पर तत्काल कार्यवाही करने तथा यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु निर्देशित किया गया, साथ ही स्थानीय लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक/भ्रामक पोस्ट न शेयर करने तथा आपसी सौहार्द बिगाडने की कोशिश करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गयी। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनात की गई है एवं ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। इस दौरान ।क्ड(म्) श्री संजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट श्री पंकज प्रकाश राठौर, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यानारायण प्रजापत, सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

पुष्प वर्षा कर दिया भाईचारे का संदेश
मुजफ्फरनगर। ईद उल फितर  पर वाल्मीकि समाज ने आबकारी रोड स्थित जगत गुरु वाल्मीकि धाम के पास नमाज अदा कर लौट रहे मुस्लिम समाज के लोगों  पर पुष्प वर्षा की।  वाल्मीकि क्रांति दल के अध्यक्ष दीपक गंभीर ने इसे दलित-मुस्लिम एकता की नई मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल से जनपद में आपसी भाईचारा कायम होगा और भेदभाव समाप्त होगा। इस अवसर पर भावाधस के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी सिलेलान, मंडल अध्यक्ष अर्जुन शील और वाल्मीकि क्रांति दल के महासचिव सोनू सरवट मौजूद रहे।

 

श्री बालाजी जन्मोत्सव जनपद मे धूमधाम से मनेगा
2 अप्रैल को निकलेगी विशाल शोभायात्राMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री बालाजी जन्मोत्सव बडी धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। बालाजी जयंति के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी। धार्मिक आयोजन की सफलता के लिए मंदिर समिति द्वारा तैयारियां की जा रही है। ताकि यह भव्य आयोजन सकुशल सम्पन्न हो सके।
  भरतिया कालोनी स्थित श्री बालाजी धाम मन्दिर सेवा समिति की और से श्री बालाजी जयंति के अवसर पर आयोजित प्रेसवार्ता मे मंदिर समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियो ने बताया कि आगामी 23 मार्च दिन सोमवार से 04 अप्रैल तक श्री बालाजी महाराज का जन्मोत्सव बडी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। उन्होने बताया ििक 2 अप्रैल चैत्र शुदी पूर्णिमा को प्रातः 6ः30 बजे मन्दिर मे भगवान श्री बालाजी का स्वर्ण श्रृंगार दर्शन, महाआरती व छप्पन भोग के पश्चात श्री बालाजी स्वर्ण रथ पर विराजमान होंगे। सुबह करीब 9 बजे मंदिर प्रंागण से श्री बालाजी की विशाल शोभायात्रा प्रारम्भ होगी। जिसमें कई बैण्ड-बाजे एवं सुन्दर-सुन्दर झाॅकिया शामिल रहेंगी। यह शोभायात्रा मंदिर प्रंागण से प्रारम्भ होकर कूकडा नवीन मन्डी, मुनीम कालोनी, पटेलनगर, नई मन्डी से होती हुई गंाॅधी कालोनी, शहर के विभिन्न बाजारों मे पहंुुचेगी। मार्ग मे जगह-जगह श्रृद्धालुओं द्वारा श्री बालाजी के रथ का स्वागत किया जायेगा। 23 मार्च को प्रातः 8 बजे कलश यात्रा मंदिर प्रंागण से प्रारम्भ होकर नई मन्डी भ्रमण के साथ मंदिर प्रंागण पर पहंुच कर सम्पन्न होगी। उन्होने बताया कि 23 मार्च से 31 मार्च तक प्रतिदिन 3 बजे से सांय 7 बजे तक कथा वाचक शंातनु महाराज द्वारा श्री रामचरित मानस कथा व श्री बालाजी सत्संग कराया जायेगा। 3 अप्रैल को भगज संध्या का आयोजन होगा। जिसमे कलाकार संजू शर्मा, संजू भारती एवं स्थानीय भजन गायक बाबा का गुणगान करेंगे। धार्मिक कार्यक्रम की श्रृखला मे 4 अप्रैल 2026 को प्रातः 8 बजे संकटमोचन हवन एवं दोपहर 12 बजे से मन्दिर प्रंागण मे बाबा का विशाल भण्डारा आयोजित होगा। प्रेसवार्ता मे समाजसेवी भीमसैन कंसल, हरिशंकर तायल, समाजसेवी सत्यप्रकाश रेशू, सुनील तायल, राकेश अरोरा, विजय बंसल, रामनिवास मित्तल, नितिन गोयल, अमरीश सिंघल, जे.पी.गोयल, अंकित तायल, प्रवीण तायल, विकास अग्रवाल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, विनोद राठी, शिवम तायल, रविन्द्र जैन, कैलाश गुप्ता, श्रवण गुप्ता, उदित गर्ग, अंकित गर्ग आदि मौजूद रहे।

 

शनि धाम स्थापना दिवस पंचामृत अभिषेक छप्पन भोग के साथ मनायाShani Dham Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। चरथावल मोड़ स्थित सिद्ध पीठ शनिधाम का 24 वां स्थापना दिवस वार्षिक उत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद कपूर ने बताया कि प्रातः 8 बजे से मानव कल्याण परिषद की ओर से प्रेम प्रकाश अरोड़ा एवं उनके अन्य साथियों द्वारा श्री सुंदरकांड महायज्ञ का पाठ कराया गया। उसके पश्चात मुख्य यजमानों द्वारा पंचामृत अभिषेक से भगवान शनि देव पर दूध, दही, नील, बूरे आदि से उनका अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात महा आरती संपन्न हुई। आरती के उपरांत भगवान शनि देव को छप्पन भोग के साथ प्रसाद अर्पित किया गया और बाद में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस बार विशाल भंडारे का आयोजन मनमोहन जैन, राजीव जैन मोनिका पाइप वालों की ओर से किया गया। 24वंे स्थापना दिवस एवं वार्षिक उत्सव के मौके पर नगर की जनता ने भारी संख्या में भगवान शनि देव के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। इस कार्य में संपूर्ण पूजन पाठ एवं धार्मिक क्रियाएं पंडित केशवानंद पंथ, सिद्धपीठ वाले गुरुजी पंडित संजय कुमार, संतोष मिश्रा, शिव मिश्रा ने संयुक्त रूप से संपन्न कराई। कार्यक्रम की व्यवस्था के रूप में सतीश, चंपक, आशीष, नीटूू भारद्वाज, श्रीमती मंजू एवं राकेश सिक्योरिटी वाले आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। वार्षिक उत्सव के अवसर पर आमंत्रित अतिथियों एवं भक्तों का स्वागत प्रबंध समिति की ओर से अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा, उपाध्यक्ष शरद कपूर, नरेंद्र पंवार, मुकेश चैहान, शैलेंद्र विश्वकर्मा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, कुंवर बृजेश आदि ने किया। मंदिर स्थल पर सिद्ध पीठ शनिधाम के दर्शन करने के लिए पूरे दिन लंबी लाइन लगी रही और लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद को ग्रहण किया।

 

सुरक्षा व्यवस्था का एसपी सिटी ने लिया जायजा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। ईद की नमाज के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा नगरक्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर सत्यानारायण प्रजापत द्वारा थानाक्षेत्र खालापार व कोतवाली नगर में भ्रमणशील रहकर ईद की नमाज के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान महोदय द्वारा ईदगाओं के आसपास एवं प्रमुख स्थानों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी का जायजा लिया गया तथा संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने एवं किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आमजन से आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की गई। पुलिस की प्रभावी व्यवस्था एवं सतर्कता के चलते ईद उल-फित्र की नमाज जनपद में पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न हुई।

 

श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर में किया गया विष्व कविता दिवस का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर के इंजीनियरिंग परिसर में ’विश्व काव्य दिवस 2026’ का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के चेयरमैन डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ द्वारा पारम्परिक ’दीप प्रज्वलन’ के साथ किया गया, जिसने पूरे वातावरण को ज्ञान, सृजनशीलता एवं सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ’श्रीमती लक्ष्मी डबराल’ एवं ’श्रीमती निधि नितिमा’ रहीं। उन्होंने अपने प्रेरणादायक विचारों के माध्यम से विद्यार्थियों को साहित्य, काव्य और अभिव्यक्ति के महत्व को समझाया तथा उन्हें अपनी रचनात्मकता को निखारने के लिए प्रोत्साहित किया।
महाविद्यालय के निदेशक ’डॉ. अश्वनि कुमार वशिष्ठ’ ने अपने संबोधन में कहा कि काव्य केवल शब्दों का संयोजन नहीं, बल्कि भावनाओं और विचारों की सशक्त अभिव्यक्ति है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखती है। उन्होंने विद्यार्थियों को साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागी छात्र/छात्राओं ने विभिन्न समकालीन एवं महत्वपूर्ण विषयों जैसे ’पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सरोकार, व्यक्तिगत विकास, शिक्षा का महत्व, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तथा वैश्विक सहयोग’ पर अपनी-अपनी कविताओं का प्रभावशाली प्रस्तुतिकरण किया। प्रत्येक प्रतिभागी ने अपनी रचनाओं के माध्यम से गहन विचारों, संवेदनाओं एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को सुंदर शब्दों में अभिव्यक्त किया।
’प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा करते हुए प्रथम स्थान सूरज को, द्वितीय स्थान अंशिका त्यागी को तथा तृतीय स्थान रमन कुमार को प्रदान किया गया। विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों के उत्साह एवं रचनात्मकता की भी सराहना की गई।’
पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उपस्थित सभी छात्रों एवं शिक्षकों ने प्रतिभागियों की सराहना की और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। इस आयोजन ने न केवल विद्यार्थियों की सृजनात्मक क्षमता को मंच प्रदान किया, बल्कि उनमें आत्मविश्वास एवं अभिव्यक्ति की शक्ति को भी सुदृढ़ किया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही, भविष्य में भी इस प्रकार के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया गया, जिससे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा मिल सके।
इस कार्यक्रम का सफल संचालन श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज के सह-पाठ्यक्रम एवं अतिरिक्त गतिविधि प्रकोष्ठ की प्रमुख श्रीमती रुचि राय’ के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। वहीं, कार्यक्रम के समन्वयक ’श्री निशु भारद्वाज’ ने आयोजन को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया पिंक स्कूटी रैली को रवानाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत एक पिंक स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन से शुरू हुई इस रैली को एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ, सीओ जानसठ रूपाली राव, सीओ ऋषिका सिंह, सीओ भोपा देवव्रत वाजपेयी, सीओ सदर डॉ. रविशंकर, सीओ खतौली रामआशीष यादव और आरआई ऊदल सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और समाज में एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। पिंक स्कूटी रैली के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में जाकर महिलाओं और छात्राओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 112, 181 और महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों की जानकारी दी जा रही है। रैली में शामिल पुलिस अधिकारी और महिला पुलिसकर्मी जगह-जगह रुककर जागरूकता फैला रहे हैं। वे साइबर अपराध, छेड़छाड़, घरेलू हिंसा से बचाव और शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत लगातार ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसका लक्ष्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और महिलाओं को सुरक्षित एवं सशक्त माहौल प्रदान करना है।

 

ईद उल फितर की नमाज में अमन चैन की दुआ की
मोरना। ईद उल फितर का पर्व शनिवार को हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। मोरना, भोपा और ककरौली सहित पूरे क्षेत्र में लोगों ने ईद की दो रकात वाजिब नमाज अदा की और खुतबा पढ़ा गया। धर्मगुरुओं ने अपने विशेष संबोधन में अमन-शांति का संदेश दिया और युवा पीढ़ी से आदर्श समाज की स्थापना तथा अनुशासन में रहने का आह्वान किया। भोकरहेड़ी ईदगाह में मौलाना फरमान ने नमाज अदा कराई और अनुशासित होकर सभ्य समाज की स्थापना पर जोर दिया। सीकरी में दरगाह शरीफ पर आयोजित ईद नमाज के बाद मौलाना उमर अब्बास लतीफी ने शिक्षा के साथ संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने पैगंबर के उच्च व्यवहार और सुन्नत का पालन करने, एक-दूसरे की मदद करने तथा प्रेम व सद्भाव से जीवन जीने का संदेश दिया।मदरसा कासिमुल उलूम के प्रबंधक मुफ्ती बिन यामीन ने भाईचारे के साथ त्योहार मनाने, बुरे कामों को छोड़कर सच्ची तौबा करने और अच्छे कार्यों से अल्लाह तथा उसके नबी की निकटता प्राप्त करने की बात कही। उन्होंने बच्चों को तालीम दिलाने पर भी जोर दिया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और सिवईं, चाट-पकौड़ी जैसे व्यंजनों का आनंद लिया।ककरौली, जौली, चैरावाला, मोरना, भोपा, टंढेड़ा, बेलड़ा, तेवड़ा, तिस्सा और खेड़ी फिरोजाबाद सहित कई स्थानों पर बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने ईद की नमाज अदा की। शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह और ककरौली थानाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ तैनात रहे।

 

शातिर को मुठभेड में दबोचाMuzaffarnagar News
खतौली। थाना खतौली पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 चोर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किए गए सफेद धातु के आभूषण, नगदी तथा अवैध शस्त्र किए गए बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी खतौली राम आशीष यादव, थाना प्रभारी खतौली दिनेश चंद बघेल के कुशल नेतृत्व में थाना खतौली पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही । उल्लेखनीय है कि 10. मार्च को वादी श्री कुलदीप पुत्र श्री मंशाराम निवासी आवास विकास कॉलोनी थाना खतौली, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना खतौली पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि अज्ञात चोरों द्वारा वादी के घर से आभूषण तथा नगदी चोरी करने की घटना कारित की गयी है । वादी द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर थाना खतौली पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु टीम गठित की गयी थी ।  थाना खतौली पुलिस द्वारा सफेदा अंडरपास पर चेकिंग की जा रही थी । इसी दौरान इक व्यक्ति आता दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर वापस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा । संदिग्ध होने का शक होने पर पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति को चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्त वह व्यक्ति नहीं रुका तथा भागने लगा । पुलिस पार्टी जैसे ही व्यक्ति को पकड़ने के लिए उसके पास पहुंची तो उसके द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया । बदमाश शानवाज उर्फ शाहनवाज पुत्र नूरुद्दीन  उर्फ नोनूदीन निवासी ग्राम समौली थाना दोराला मेऱठद्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी, परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ, पुलिस पार्टी द्वारा बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें वह बदमाश शानवाज उर्फ शाहनवाज पुत्र नूरुद्दीन  उर्फ नोनूदीन घायल हो गया । अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए सफेद धातु के आभूषण, नगदी तथा अवैध शस्त्र बरामद किए गए । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना खतौली पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मेंप्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद, व.उ.नि. राजकुमार बालियान, उ.नि. अनिल कुमार, उ.नि. तेवजीर सिंह, है. का. रिंकू कुमार, का. प्रवीण, अजीत कुमार, है.का. शीतल देव, धीरेन्द्र, उमेश मावी, का. विवेक, सोबीर, है. का. मुनीश शर्मा, विकासथाना खतौली, मनीष त्यागी सर्विलांस सैल मौजूद रहे।

 

विशेष कैम्प का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। ईद के पावन अवसर पर खतौली में कौमी एकता की सुंदर झलक देखने को मिली। कौमी एकता कमेटी द्वारा ईदगाह पर विशेष कैंप का आयोजन किया गया, जहां नमाज अदा करने पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोगों का स्वागत करते हुए उन्हें ईद की मुबारकबाद दी गई। इस मौके पर कमेटी के संरक्षक सत्येंद्र आर्य एवं डॉ एस हसन, अध्यक्ष अशोक शर्मा , सुशील आर्य, अमरेश आर्य,धर्म मसीह ,काजी अदील, हाजी इक़बाल , जइम हसन कादरी , धीरेंद्र कुमार ,जगदीश कुमार, सरदार बिल्लू, विकास पुंडीर पुंडीर , सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कैंप में आने वाले लोगों को आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश भी दिया गया। कमेटी के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ईद का त्योहार हमें प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर रहें, यही देश और समाज की असली ताकत है। ऐसे आयोजन आपसी रिश्तों को मजबूत करने का कार्य करते हैं और समाज में सकारात्मक वातावरण बनाते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे कौमी एकता की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया।

 

 विधायक पंकज मलिक ने ईदगाह पहुंच लोगो को ईद-उल-फितर की दी मुबारकबाद
 चरथावल। क्षेत्र के विधायक पंकज मलिक ने ईदगाह पहुंचकर क्षेत्रवासियों को ईद-उल-फितर की मुबारकबाद दी। इस मौके पर उन्होंने लोगों से गले मिलकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान उनके साथ चेयरमैन मास्टर इस्लामुद्दीन, सभासद आलम त्यागी, भावी प्रत्याशी चरथावल देहात दिलशाद अंसारी एवं वरिष्ठ समाजसेवी अभिषेक बंसल भी मौजूद रहे। ईद के मौके पर क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जहां लोगों ने एक-दूसरे को बधाई देकर त्योहार की खुशियां साझा कीं।

 

अमन चैन के लिए मांगी दुआMuzaffarnagar News
जानसठ। ईद-उल-फ़ितर की नमाज में दुआ के लिए उठे हजारों हाथ मुल्क की खुशहाली व अमन चैन के लिए मांगी गई दुआ। इस दौरान पुलिस प्रशासन की रही चाक-चैबंद व्यवस्था रही। जानसठ और आसपास के देहात क्षेत्र में ईद-उल-फ़ितर की नमाज अदा की गई। इस दौरान अकीदतमंदों ने कौम की तरक्की देश की खुशहाली आपसी प्यार मोहब्बत और भाईचारे की दुआ मांगी। एसडीएम जानसठ राजकुमार भारती, डीएसपी जानसठ रुपाली राय क्षेत्र में लगातार घूमते हुए स्थिति का जायजा लेते रहे।  जानसठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार एसएसआई रामवीर सिंह, कस्बा चैकी इंचार्ज विशाल राठी पुलिस फोर्स के साथ  ईदगाह और मस्जिदों के आसपास सुरक्षा शांति सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से अलर्ट मोड पर नजर आए ।   ईदगाह जानसठ में मौलाना लुकमान नजीर मजाहिरी ने सुबह साढ़े आठ बजे ईद-उल-फ़ितर की नमाज अदा कराई, इसके अलावा शिया समुदाय की रंगमहल स्थित मोती मस्जिद मे मौलाना अमीर हैदर जैदी सुल्तानपुरी ने मदरसा तैय्यबा में मौलाना अब्दुर्रहमान नदवी ने ईद-उल- फ़ितर की नमाज अदा कराई।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21043 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + thirteen =