News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

भव्य स्वागत कार्यक्रम का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में राजपूत महासभा द्वारा एक भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी संगठन की जिला कार्यकारिणी में राजपूत समाज के कई कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने पर खुशी जाहिर की गई और पार्टी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ठाकुर मुकेश पुंडीर के साकेत स्थित आवास पर हुआ, जहां बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं और शॉल ओढ़ाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। खास तौर पर दिनेश पुंडीर को जिला मंत्री और विनीत चैहान को जिला कार्यकारिणी में स्थान मिलने पर सभी ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता नीरज सिंह ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा द्वारा समाज के योग्य और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देना एक सकारात्मक कदम है, जिससे संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने आशा जताई कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी समाज और पार्टी के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। कार्यक्रम में राजपूत महासभा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र पुंडीर, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, ठाकुर गजराज सिंह, ठाकुर अशोक कुशवाह, पूर्व चेयरमैन कॉपरेटिव बैंक, ठाकुर मच्छेंद्र सिंह, अभिषेक चैधरी, ठाकुर दिलबाग सिंह, ठाकुर नरेंद्र सिंह चैहान, ठाकुर नीरज सिंह चैहान, ठाकुर अंकित पुंडीर सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में एकता, सम्मान और संगठन के प्रति समर्पण का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

 

मन की शुद्धि आध्यात्मिक चेतना से होती हैः जिंप अध्यक्ष
भोपा। श्री साईं धाम मंदिर बेलडा में आज श्री गणेश जी महाराज ,भगवान भोलेनाथ ,श्री साईं जी की मूर्ति स्थापना(प्राण प्रतिष्ठा)कार्यक्रम संपन्न किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने मूर्तियों का माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की । डा निर्वाल ने कहा कि आध्यात्मिक चेतना से मन की शुद्धि होती है । मन के विकार क्षीण होते है ।मंदिर समिति द्वारा डा.निर्वाल एवं अन्य अतिथियों को अंगवस्त्र एवं मूर्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर मंदिर संस्थापक कृष्ण चन्द भगत जी ,प्रबंध समिति से सुभाष नायक,प्रदीप नायक ,निवर्तमान भा.ज.पा .मंडल अध्यक्ष सतनाम सिंह नायक ,चंद्रकिरण नायक,शिव चरण नायक, विष्णु दत्त नायक,सुशील नायकभा.ज.पा. पदाधिकारी रामकुमार शर्मा ,रविन्द्र चैधरी एवं अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

सांसद ने घायलों को पहुंचवया अस्पतालMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद के जागाहेड़ी टोल प्लाजा के पास एक सड़क हादसे के दौरान उस समय मानवता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला, जब मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक ने प्रोटोकॉल और अपना निर्धारित कार्यक्रम छोड़ सड़क पर तड़प रहे घायलों की मदद के लिए मोर्चा संभाल लिया। सांसद की इस संवेदनशीलता के कारण समय पर इलाज मिलने से तीन लोगों की जान बच सकी।
हादसा देख रुकवाया काफिला जानकारी के अनुसार, हादसा दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत के कारण हुआ था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक महिला सहित तीन लोग सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। इसी दौरान सांसद हरेंद्र मलिक अपने काफिले के साथ किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शामली की ओर जा रहे थे। सड़क पर घायलों को देखते ही उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और सुरक्षाकर्मियों के साथ खुद मौके पर उतर आए।एक घंटे तक मौके पर डटे रहे सांसद सांसद हरेंद्र मलिक ने न केवल घायलों को संभाला, बल्कि अपने साथियों की मदद से उन्हें सावधानीपूर्वक उठाकर अपनी ही गाड़ियों के माध्यम से नजदीकी चिकित्सालय भिजवाया। वे करीब एक घंटे तक घटनास्थल पर ही डटे रहे और यह सुनिश्चित किया कि एम्बुलेंस और पुलिस सहायता समय पर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को फोन कर घायलों के समुचित उपचार के कड़े निर्देश दिए और उनकी स्थिति की जानकारी ली। जनता ने की सराहना सांसद के इस मानवीय कदम की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अक्सर वीआईपी काफिले हादसों को देखकर निकल जाते हैं, लेकिन सांसद हरेंद्र मलिक ने इंसानियत को राजनीति और कार्यक्रमों से ऊपर रखकर एक सच्चे जनसेवक की भूमिका निभाई है।
पुलिस के अनुसार, घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है और उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि जनप्रतिनिधियों की ऐसी संवेदनशीलता समाज में एक सकारात्मक संदेश देती है।

 

पथ संचलन का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। वर्ष प्रतिपदा उत्सव हिन्दू नव वर्ष पर श्री राम शाखा द्वारा पथ संचलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्रवासियों ने आरएसएस कार्यकर्तााओं पर पुष्प वर्षा की।
  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखा श्री राम शाखा द्वारा पथ संचलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी संदर्भ मे आज शहर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रामलीला टिल्ला मे स्वयंसेवको द्वारा पथ संचलन किया गया। इस दौरान हिन्दू संघर्ष समिति के संयोजक नरेन्द्र पंवार के नेतृत्व मे क्षेत्रवासियो ने पथ संचलन मे शामिल स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान सैकडो आरएसएस कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति तथा भारी संख्या मे स्थानीय निवासी मौजूद रहे।मुजफ्राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हनुमान नगर में हिंदू नववर्ष पर मोहल्ला न्याबास, गौशाला, न्याजुपुरा, पंचमुखी, प्रेमपुरी, अबूपूरा, रामपुरी, उत्तरी रामपुरी, ग्राम शाहबुद्दीनपुर, रुकनपुर मे हुआ एकत्रिकारण एवं रामलीला टीला पर निकला पथ संचलन
हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल वर्ष प्रतिपदा पर आज हनुमान नगर में 11 स्थानों पर कार्यक्रम हुए जिसमे 1 संचलन व 10 जगह एकत्रिकरण हुए। पथ संचलन से पहले श्रीमान ब्रिजेश जी का बौद्धिक रहा। जिसमे उन्होंने हिंदू नववर्ष के बारे मे विस्तार से बताया। उन्होंने पंचपरिवर्तन  कुटुंब प्रबोधन, स्व का भाव, पर्यावरण, नागरिक कर्तव्य से समाज को मजबूत बनाने व समाज मे परिवर्तन की बात कही।

 

माता रानी का किया गुणगान
मुज़फ्फरनगर ! नवरात्र के चैथे दिन कीर्तन में माँ दुर्गा की चतुर्थ शक्ति कूष मांडा का गुणगान किया गया ! अग्रसैन विहार कॉलोनी में पत्रकार सुशील राजवंशी के आवास पर श्री दुर्गा संकीर्तन मंडल के कलाकारों द्वारो संकीर्तन का आयोजन हुआ मंडल के सचिव संजय गुप्ता का कहना हैं कि उनका मंडल प्रतिवर्ष यहाँ नवरात्र पर सामूहिक कीर्तन का आयोजन करता हैं इस कार्यक्रम में सैकड़ो कि संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें !

 

कुट्टू के आटे से बनी कचैरी खाकर बीमार
मोरना। त्यौहारो के दौरान नकली व पुराने खाद्य पदार्थाे की बिक्री धड़ल्ले से जारी है।नकली खाद्य पदार्थाे को खाकर व्यक्तियों के स्वास्थ्य खराब हो रहा है मोरना में कुट्टू के आटे से बनी कचैरी खाकर एक परिवार बीमार पड़ गया।प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बीमारों का उपचार किया गया। भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी सतेन्द्र पाल ने बताया कि उनके परिवार ने नवरात्र का व्रत रखा हुआ था।शनिवार की देर शाम परिवार ने कुट्टू के आटे से बनी कचैरियों का सेवन किया था।कुछ देर बाद परिवार के सदस्यों को चक्कर आने लगे व उल्टी दस्त लगने से बीमार हो गए रविवार को पत्नी सुधा 38 वर्ष पुत्री खुशी 15 वर्ष को मोरना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिये लाया गया।वहां तैनात डॉक्टर अनिल कौशिक ने बताया कि फ़ूड पॉइज़निंग होने से तबियत बिगड़ी है।उचित उपचार किया गया है।वहीं अस्पताल पहुंचे ग्राम प्रधान सर्वेन्द्र राठी मिन्टू ने बीमारों का हाल जाना।इस दौरान डॉ. श्रुति, एल टी स्टाफ अशोक कुमार, नरेन्द्र कुमार वार्ड ब्वाय मौजूद रहे।

 

माता रानी का किया भव्य गुणगान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। चैत्र के नवरात्र के तीसरे दिन सर्राफा बाजार स्थित दुर्गा पंचायती मंदिर में मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा की पूजा अर्चना की। मंदिर प्रागंण को दुल्हन की तरह से सजाया गया था। मंदिर प्रागंण में विद्वान पंडित दिनेश चंद वशिष्ठ ने मुख्य यजमान दिनेश कुमार गोयल द्वारा पूजा अर्चना सम्पन्न करायी। पंडित जी ने कहा कि मां के तीसरे स्वरूप जो साहस, शक्ति और शांति की प्रतीक हैं। कथा के अनुसार, भगवान शिव से विवाह के समय उनके भयानक रूप को देखकर माता पार्वती ने चंद्रघंटा रूप धारण किया, जिसमें उनके मस्तक पर घंटी के आकार का अर्धचंद्र था। यह रूप महिषासुर वध के लिए भी जाना जाता है। मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की घरों और मंदिरों पूजा अर्चना की गई। सर्राफा बाजार स्थित प्रसिद्ध दुर्गा पंचायती मंदिर भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की हर मनोकामना मां दुर्गा की कृपा से पूरी होती है। मंदिर के अध्यक्ष दीपक मित्तल सर्राफ एवं संरक्षक सुशील महेश्वरी सिटी महेश्वरी ने बताया कि जो भी भक्त सच्चे मन से अपनी कामना लेकर आता है, वह कभी निराश नहीं लौटता।चैत्र नवरात्रि के दौरान मंदिर में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। इस दौरान दीपक मित्तल सर्राफ, अशोक सर्राफ, सुशील माहेश्वरी, निखिल मित्तल, राम स्वरुप, विजय वर्मा, संजीव गर्ग, कार्तिक गर्ग, शुभम गोयल, अंकुर वर्मा, राहुल शर्मा, संदीप गर्ग, हर्ष कुमार शामिल रहे। बाद में सभी को खीर के भोग के प्रसाद का वितरण किया गया।

 

मुख्यमंत्री का किया आभार व्यक्त
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि की एक बैठक कैंप कार्यालय कुंदनपुरा पर संपन्न हुई,बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह,जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी,जिलाध्यक्ष सर्राफा एसो० पवन वर्मा,प्रदेश युवा उपाध्यक्ष तरुण मित्तल एवं पदाधिकारीयो द्वारा उपस्थित रहते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत किया,  प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी कृष्ण गोपाल मित्तल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा उ०प्र० उद्योग व्यापार संगठन की वर्षों पुरानी मांग जिसको व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री नरेश अग्रवाल जी एवं प्रदेश अध्यक्ष व स्वतंत्र प्रभार मंत्री (आबकारी एवं मद्य निषेध विभाग) माननीय नितिन अग्रवाल जी द्वारा आदरणीय मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखा गया था उसको स्वीकार करते हुए 1 अप्रैल 2026 से प्रदेश के खाद्य,फूड,किराना, रेस्टोरेंट,होटल,मिठाई आदि सभी खुदरा व थोक व्यापारियों को राहत प्रदान करते हुए घोषणा की है कि अब फूड विभाग में मात्र घ्100 के लाइसेंस रजिस्ट्रेशन की सीमा 12 लाख से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये कर दी गई है तथा 1 अप्रैल 2026 से पंजीकृत सभी लाइसेंस आजीवन कर दिए गए हैं,अब डेढ़ करोड़ तक के टर्नओवर वाले व्यापारी को मात्र 100 का पंजीकरण कराना होगा,जो आजीवन के लिए मान्य होगा,उसका रिनुवल कराने की अब आवश्यकता नहीं होगी प्रदेश सरकार के द्वारा व्यापार संगठन की इस मांग को स्वीकार किए जाने के बाद प्रदेश के करोड़ों व्यापारियों को लाभ होगा,प्रदेश के करोड़ों व्यापारियों को राहत प्रदान करने हेतु हम माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं एवं व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री नरेश अग्रवाल जी,प्रदेश अध्यक्ष माननीय नितिन अग्रवाल जी सहित शीर्ष नेतृत्व को भी बहुत-बहुत बधाई प्रेषित करते हैं,प्रदेश मंत्री सरदार बलविंदर सिंह ने कहा कि यह सब व्यापार संगठन द्वारा व्यापारियों के प्रति राहत दिलाने की सोच से संभव हो पाया है प्रदेश भर के व्यापारियों को राहत दिलाने के प्रति आगे भी व्यापार संगठन का संघर्ष जारी रहेगा

 

अपर पुलिस अधीक्षक पद पर प्रोन्नत होने पर दी शुभकामनाएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पुलिस उपाधीक्षक पद से अपर पुलिस अधीक्षक पद पर प्रोन्नत हुए राम आशीष यादव को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा अशोक स्तम्भ लगाकर शुभकामनाएं दी गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा पुलिस उपाधीक्षक पद से अपर पुलिस अधीक्षक पद पर प्रोन्नत हुए श्री राम आशीष यादव को उनके नवीन दायित्व हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गईं। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा श्री राम आशीष यादव के कंधों पर अशोक स्तम्भ अलंकरण (बैज) लगाकर उन्हें सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने नवीन पद पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करते हुए विभाग की गरिमा को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ व पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चैबे द्वारा भी श्री राम आशीष यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

 

महिलाओं को किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक, विभिन्न योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत एंटी रोमियो टीम ने खतौली क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने क्षेत्र में पहुंचकर महिलाओं, युवतियों और आम नागरिकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
अभियान के दौरान टीम ने विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा नशा मुक्ति भारत अभियान जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी साझा की अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है, जिसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को उठाना चाहिए।इसके साथ ही एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकारों और सम्मान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में महिलाएं तुरंत सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सकती हैं। टीम द्वारा वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, स्वास्थ्य सेवा-102 व 108, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, चाइल्ड लाइन-1098 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान पंपलेट भी वितरित किए गए, जिनमें सभी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों का विवरण दिया गया था। साथ ही बच्चों और महिलाओं को “गुड टच और बैड टच” के बारे में भी समझाया गया, ताकि वे अपनी सुरक्षा को लेकर सजग रह सकें।पुलिस टीम ने लोगों से अपील की कि वे जागरूक बनें और किसी भी आपात स्थिति में बिना झिझक संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। इस तरह के अभियानों से समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत होता

 

अलग अलग सडक हादसों में दो घायल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सडक हादसे मे बाईक सवार एक युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इसके अलावा एक अन्य हादसे में भी युवक घायल हो गया।
  मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की मिमलाना रोड निवासी युवक साजिद बाईक द्वारा तितावी के गंाव नसीरपुर जाते वक्त चारे से लदी टैªक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। ग्रामीणो ने घायल युवक को उपचार के लिए तितावी स्थित निजी चिकित्सक के यहंा भिजवाया तथा परिजनो को इसकी सूचना दी। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहंुच गए। दूसरी ओर शहर कोतवाली क्षेत्र की मिमलाना रोड निवासी युवक साजिद बाईक द्वारा तितावी के गंाव नसीरपुर जाते वक्त चारे से लदी टैªक्टर-ट्राली की चपेट मे आकर घायल हो गया। ग्रामीणो ने घायल युवक को उपचार के लिए तितावी स्थित निजी चिकित्सक के यहंा भिजवाया तथा परिजनो को इसकी सूचना दी। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहंुच गए।

 

महिला व बच्ची हादसे में घायल
मुजफ्फरनगर। सड़क हादसे में बाइक फिसलने से एक महिला और उसकी मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खतौली ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर कर दिया गया।
घायल पुरबालियान निवासी अर्जुन की तीन वर्षीय पुत्री विष्णवी और अर्जुन की पत्नी मोनी (28 वर्ष) जोकि मंसूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नावला में हुए हादसे में घायल हुए।।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल महिला और बच्ची के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

 

खिलाड़ियों को दे रही उत्तर प्रदेश सरकार   सम्मानः मंत्री कपिल देव अग्रवाल
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं कबड्डी संघ के तत्वाधान में चैधरी चरण सिंह स्पोट्र्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर में राज्य स्तरीय आमंत्रण ओपन पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस पर मुख्य अतिथि महोदय श्री कपिल देव अग्रवाल, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा,  कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर उनको शुभकामनाएं दी गई तथा भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की खेल नीतियों की प्रशंसा कर सभी को अवगत कराया गया ।   उक्त प्रतियोगिता के द्वितीय  दिवस  पर आठ लीग मैच कराए गए ।  मथुरा व सुल्तानपुर के मध्य  खेले गए मैच में मथुरा की टीम 39-31 से विजेता रही। मेरठ बनाम बागपत के  बीच खेले गए मैच में बागपत की टीम 32-16 से विजेता रही।
 बिजनौर बनाम शामली के मध्य  मैच में शामली की टीम 34-15 से विजेता रही । शामली बनाम हापुड़ के मध्य मैच खेला गया जिसमें शामली की टीम 32-15 से विजेता रही। मुजफ्फरनगर बनाम सहारनपुर के मध्य मैच खेला गया जिसमें मुजफ्फरनगर की टीम 25-15 से विजेता रही। गाजियाबाद बनाम मथुरा के मध्य मैच खेला गया जिसमें मथुरा की टीम 38-13 से विजेता रही। बिजनौर बनाम हापुड़ के मध्य  मैच खेला गया जिसमें बिजनौर की टीम 32-19 से विजेता रही। सुल्तानपुर बनाम गाजियाबाद के मध्य मैच खेला गया जिसमें सुल्तानपुर की टीम 45-36 से विजेता रही।  उक्त प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस  पर मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार को पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो देकर एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया।  प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथियों एवं निर्णायकों का बालेंद्र कुमार सचिव जिला कबड्डी संघ मुजफ्फरनगर, सत्येंद्र सिंह महासचिव भारतीय किसान यूनियन  का प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी श्री भूपेंद्र सिंह यादव एवं कुमारी पूनम बिश्नोई उपक्रीड़ा  द्वारा पुष्पगुच्छ देकर एवं पटका पहनाकर स्वागत किया गया। उक्त प्रतियोगिता का संचालन कुमारी पूनम बिश्नोई उपक्रीड़ा अधिकारी एवं डॉ राजीव कुमार, बाल कल्याण समिति मुजफ्फरनगर एवं श्री रामपाल सिंह सहसचिव जिला ओलंपिक कबड्डी संघ मुजफ्फरनगर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रतियोगिता में जिला खेल कार्यालय मुजफ्फरनगर के समस्त प्रशिक्षको एवं स्टाफ द्वारा अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।

 

शेरपुर ईद मिलन में जिलाध्यक्ष नवीन राठी का जोरदार स्वागत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)त्योहार खुशियां बांटने और दिलों को जोड़ने का माध्यम होते हैं। इसी परंपरा को जीवंत करते हुए ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव शेरपुर में एक भव्य ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के जिला प्रचार मंत्री मोहब्बत अली के आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाकियू के जिलाध्यक्ष चैधरी नवीन राठी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जहां ग्रामीणों और संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। और गर्मजोशी के साथ जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर भाकियू की मजबूती और किसानों की एकजुटता पर चर्चा के साथ-साथ एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी गई। जिलाध्यक्ष चैधरी नवीन राठी का उपस्थित जनसमूह और किसान साथियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चैधरी नवीन राठी ने कहा ईद का यह त्योहार हमें त्याग, समर्पण और आपसी प्रेम का संदेश देता है। भारतीय किसान यूनियन केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है जहाँ जाति और धर्म से ऊपर उठकर हम सब एक हैं। आज शेरपुर गांव में जो स्नेह और सम्मान मिला है, वह हमारी एकता का प्रमाण है। किसानों के हक की लड़ाई हम इसी आपसी भाईचारे के दम पर लड़ते रहेंगे। मैं सभी क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करता हूँ। स्वागतकर्ता और जिला प्रचार मंत्री मोहब्बत अली ने खुशी जाहिर करते हुए कहा आज हमारे लिए दोहरी खुशी का दिन है। एक ओर ईद की खुशियां हैं और दूसरी ओर हमारे अभिभावक और जिलाध्यक्ष चैधरी नवीन राठी जी का हमारे बीच आगमन हुआ है। भाकियू ने हमेशा मजलूमों और किसानों की आवाज उठाई है। हम जिलाध्यक्ष जी के नेतृत्व में संगठन को और अधिक गतिशील बनाएंगे और गांव-गांव तक बाबा टिकैत के विचारों को पहुँचाने का कार्य करेंगे।  कार्यक्रम में भाकियू के कई दिग्गज नेता और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से मनीष प्रधान, शोएब नम्बरदार (प्रधान), फुरकान (जिला सचिव), रामपाल सिंह, सुभाष काकरान , पवन राठी, मनोज राठी, राव सलाउद्दीन, अमीर हसन, सफीक़ अहमद, वसीम, राव रियाज अली, सद्दाम राव, महकार अली, सुल्तान अली, असद आदि सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21046 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 12 =