News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

एक ही परिवार के तीन लोगों की बस की टक्कर से मौत, महिला गम्भीरMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। हैदर नगर से पहले पुल के पास तेज रफ्तार स्कूल बस और बाइक की जबरदस्त टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों पिता महिपाल पुत्र प्रकाश उम्र करीब 45 वर्ष, पुत्र अभी उम्र करीब 08 वर्ष और पुत्री राधिका उम्र करीब 12 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार महिपाल की पत्नी पूनम गम्भीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार परिवार किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वे हैदर नगर से पहले पुल के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में मृतक पिता, उनके बेटे और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे एक ही परिवार उजड़ गया। वहीं मां गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही तितावी थानाध्यक्ष पवन चैधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने बस चालक और परिचालक को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय लोग गहरे सदमे में हैं। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की याद दिलाता है।

 

समस्याओं पर मीटिंग का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की एक आवश्यक मीटिंग वसुंधरा स्थित संगठन के पदाधिकारी संजीव वर्मा के आवास पर हुई। आज की मीटिंग में दवा व्यापारियों को हो रही परेशानियों के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा हुई स दवा व्यापारियों को नवीन लाइसेंस के लिए पोर्टल की जटिलता, नवीन पोर्टल में गोदाम के लाइसेंस एवं रिन्यूअल में आ रही समस्याओं का निस्तारण न होने एवं अन्य दवा व्यापार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। संगठन के जिला अध्यक्ष सुभाष चैहान ने इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय से अपील की की वह जनपद में चल रहे बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर पर कार्यवाही कराने की अपील की क्योंकि ऐसे मेडिकल स्टोरों पर नकली दवाइयां धड़ल्ले से बिक रही है स ऐसे बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोरों की वजह से जो नकली दवाइयां को बेचने में लिप्त हैं रजिस्टर्ड लाइसेंस धारी भी बदनाम होता है। आज की बैठक में  संस्थापक चेयरमेन प्रमोद मित्तल, सतपाल सिंह डॉक्टर आरके गुप्ता पुष्पेंद्र मलिक सुरेंद्र गर्ग संजीव सिंघल मनोज गर्ग दिव्य प्रताप सोलंकी सतीश तायल कुलदीप शर्मा सुधीर यादव आदि दवा व्यापारी उपस्थित रहे।

 

डीएसपी पद का सितारा मिनले पर एसएसपी ने पहनाए स्टारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक पद पर प्रोन्नत अधिकारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने स्टार लगाकर दी शुभकामनाएं। पुलिस कार्यालय मुजफ्फरनगर में निरीक्षक पद से पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर प्रोन्नत हुए अधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा प्रोन्नत अधिकारियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी गई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। उल्लेखनीय है कि निरीक्षक लक्ष्मण वर्मा एवं निरीक्षक विश्वजीत को पुलिस उपाधीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह पदोन्नति अधिकारियों के उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों अधिकारी अपने नवीन दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं दक्षता के साथ करते हुए जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएंगे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल ने दोनों अधिकारियों को पदोन्नति पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

पुलिस मुठभेड में शातिर वांछित गौकश घायलMuzaffarnagar News
शाहपुर। थाना शाहपुर पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ के दौरान गैंगस्टर अधिनियम के अभियोग में वांछित चल रहे 01 गौकश अभियुक्त को घायल अवस्था मे गिरफ्तार किया, कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किया। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढाना/फुगाना यतेन्द्र नागर तथा थानाध्यक्ष शाहपुर गजेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि थाना शाहपुर पुलिस द्वारा कसेरवा नहर पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी इसी दौरान 01 व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को चेकिंग हेतु रुकने के लिए कहा गया परन्तु वह व्यक्ति नहीं रुका । जैसे ही पुलिस टीम उक्त व्यक्ति की पास पहुंची तो उसके द्वारा अचानक पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया तथा जंगल की तरफ भागने लगा । बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ। पुलिस टीम द्वारा बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश घायल हो गया।
घायल बदमाश द्वारा अपना नाम साजिद उर्फ भूटानी पुत्र अब्दुल बताया गया तथा कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए हैं, घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विकास कुमार, राहुल कुमार, का. मोहित चाहर, किताव सिंह, अश्वनी कुमार, इकराम अली थाना शाहपुर शामिल रहे।

 

मंत्री कपिल देव ने जनसुविधाओं के विस्तार और स्मार्ट सिटी निर्माण को लेकर की बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल की अध्यक्षता में आज मेरठ रोड स्थित लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में नगर के समग्र विकास, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण एवं जनसुविधाओं के विस्तार से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन समीक्षा एवं विस्तृत चर्चा की गई। विशेष रूप से रामपुरी क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही जलनिकासी समस्या के स्थायी समाधान हेतु ठोस एवं प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।  मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देशानुसार मुज़फ्फरनगर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करते हुए शहर में बेहतर सड़क, स्वच्छता, जलनिकासी, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य स्मार्ट सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित किया जाए। कल होने वाली बालाजी शोभायात्रा के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर भी बैठक में व्यापक चर्चा की गई। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं एवं आपातकालीन व्यवस्थाएं पूरी मुस्तैदी एवं समन्वय के साथ सुनिश्चित की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि मुज़फ्फरनगर को एक विकसित, स्वच्छ और सुव्यवस्थित शहर के रूप में स्थापित करना हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें और योजनाओं को निर्धारित समयसीमा के भीतर धरातल पर उतारें। उन्होंने आगे कहा कि रामपुरी की जलनिकासी समस्या का स्थायी समाधान, शहर की सफाई व्यवस्था में सुधार, सड़कों का सुदृढ़ीकरण एवं स्मार्ट सुविधाओं का विस्तार इन सभी कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा आमजन से प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनसेवा, सुशासन एवं विकास के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा मुज़फ्फरनगर को एक आदर्श स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने हेतु हर संभव प्रयास किए जाएंगे। “जनसेवा, सुशासन और विकास कृ यही हमारा संकल्प है।”

 

शत-प्रतिशत रहा एम0फार्मा प्रथम वर्ष का परीक्षाफल                          
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।भोपा रोड स्थित एस0 डी0 कालेज आॅफ फार्मेसी एण्ड वोकेश्नल स्टडीज मंे एम0 फार्मा प्रथम वर्ष के छात्रों का परीक्षाफल घोषित हुआ। श्रेष्ठता सूचि के आधार पर टाॅपर्स छात्र-छात्राओ को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्रन देकर सम्मानित किया गया। यह परीक्षा परिणाम डा0ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम प्रविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ ने घोषित किया। एम0फार्मा फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री (प्रथम सेमेस्टर) प्रथम वर्ष में अलिशा परवीण 75.5 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान पर, वही कन्हैया ने 77.3 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय एवं सागर सैनी ने 77.07 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय स्थान पर बाजी मारी।  एम0फार्मा फार्माकोग्नसी (प्रथम सेमेस्टर) प्रथम वर्ष सेे फातिमा बिन्ते असद 80.3 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान पर, वही अतुल खाटियान ने 79.07 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय एवं मोहित राणा ने 72.1 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहें। काॅलेज निदेशक डा0 अरविन्द कुमार ने छात्र-छात्राओं को उनके परीक्षाफल पर बधाई दी और साथ ही उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए उन्हें परिश्रम, लगन और धैर्य बनाए रखने के लिए प्रेरित किया परीक्षाफल पर सभी छात्र-छात्राओं ने खुशी व्यक्त की एवं शिक्षकों से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए आगे और कठिन परिश्रम करने का संकल्प लिया।  इस अवसर पर सभी शिक्षको ने विद्यार्थियों के उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने इस अच्छे परीक्षाफल का पूरा श्रेय छात्र-छात्राओं के कठिन परिश्रम एवं अनुशासन को दिया। इस कार्यक्रम में संस्थान के सभी पदाधिकारीगण एवं स्टाॅफ, डाॅ0 वैशाली, डा0 भुवनेन्द्र सिंह, डा0 पोपिन कुमार, डाॅ निशा सिंह, डाॅ0 पायल दीपक, डाॅ हुमा सैफी, प्रवीण कुमार, ईशान अग्रवाल, डा0 कुलदीप सैनी, मीनू देवी, रितू कौशिक, आसिफ खान, रवि कुमार, मौ0 जूबैर, मिनाता, विकास कुमार, पल्लवी, अंशु पंवार, प्रभा, निदा बेबी, पीयूष कुमार सिंघल, महिमा, मौ0 सलमान, समी जैदी, नसीम अहमद, सुबोध कुमार, विनय कुमार, सना जैदी, सोनू कुमार, अक्षय वर्मा, स्मृति माथूर, शुभम शर्मा, शुभम, शिवम, ऋतिक, मोहित सैनी, प्रतीक वर्मा, ब्रजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

स्कूल चलो अभियान का किया शुभारंभMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप, प्रदेशव्यापी ‘स्कूल चलो अभियान-2026’ का बुधवार, 1 अप्रैल से मुजफ्फरनगर में भव्य आगाज हो गया। वहलना स्थित कंपोजिट विद्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और हरी झंडी दिखाकर इस कल्याणकारी अभियान की शुरुआत की। अभियान का औपचारिक उद्घाटन प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निरवाल तथा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने वाली एक भव्य रैली निकाली, जिसे अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्यमंत्री कपिल अग्रवाल ने कहा कि इस अभियान का मूल उद्देश्य जनपद के हर बच्चे को विद्यालय की दहलीज तक पहुँचाना है। उन्होंने अपील की कि कोई भी बच्चा मजदूरी या अन्य कारणों से शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए।  जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निरवाल ने जोर देकर कहा कि शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की नींव है, इसलिए अभिभावक अपने बच्चों के नामांकन में रुचि दिखाएं। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अभियान की रूपरेखा स्पष्ट की। उन बच्चों की पहचान की जाएगी जो स्कूल छोड़ चुके हैं (ड्रॉपआउट) या जिनका अभी तक नामांकन नहीं हुआ है। अभिभावकों को याद दिलाया गया कि सरकार द्वारा निःशुल्क यूनिफॉर्म, किताबें, स्कूल बैग, जूते-मोजे और पौष्टिक मध्यान्ह भोजन जैसी सुविधाएं सीधे डीबीटी के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही हैं। ईंट-भट्टों, मलिन बस्तियों और गरीब परिवारों के बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन पर विशेष जोर दिया जाएगा। विद्यालय परिसर से शुरू हुई जागरूकता रैली में छात्र-छात्राओं के हाथों में शिक्षा से जुड़े प्रेरणादायी स्लोगन की तख्तियां थीं। मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओ जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने भी घर-घर जाकर लोगों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने का संकल्प लिया। प्रशासन की इस सक्रियता और स्कूल चलो अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन से उम्मीद जताई जा रही है कि मुजफ्फरनगर शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

 

‘वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मन्सूरपुर स्थित एमडीएस विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन अत्यंत हर्षाेल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का आगाज अनिल शास्त्री एवं अर्पित चैधरी के ब्रह्मत्व में वैदिक यज्ञ के साथ हुआ, जिसमें प्रबन्धक सन्दीप कुमार और प्रधानाचार्य अनिल कुमार यजमान रहे। यज्ञ के पश्चात माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय और उल्लासपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय की मार्गदर्शिका श्रीमती रोहताश कली ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहाकृ ष्हारता वह है जो जीतने की कोशिश नहीं करता। सफलता मिलने तक रुकना नहीं, बस आगे बढ़ना है। कक्षा नर्सरी से लेकर 11वीं तक के विद्यार्थियों ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे।  कक्षा 2 वंश मलिक व प्रिशा सिंह (99.29प्रतिशत) प्रथम स्थान। कक्षा 5ः आरव कुमार (99.04प्रतिशत) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7ः वंशी मलिक ने 99.63प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल में शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान पाया। कक्षा 9ः वंशिका चैधरी (97प्रतिशत) प्रथम रहीं। कक्षा 11 (गणित)ः विदुषी (97प्रतिशत) प्रथम, सूर्य प्रताप राठी द्वितीय। कक्षा 11 (जीव विज्ञान)ः सना (94.6प्रतिशत) प्रथम, काव्या दीक्षित द्वितीय। समारोह की सबसे खास बात रही शिक्षकों का सम्मान। विद्यालय प्रबंधन ने आचार्य देवो भवः पुरस्कार के माध्यम से सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं को सम्मानित किया। प्रबन्धक सन्दीप कुमार ने कहा कि केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि अतिरिक्त गतिविधियां भी जीवन को सही दिशा देती हैं। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बच्चों को समझाया कि अंक ही सब कुछ नहीं होते, बल्कि समय का सदुपयोग और निरंतर सीखना ही असली लक्ष्य है। कार्यक्रम का सफल संचालन अंकिता बत्रा और कक्षा 9 की छात्रा वंशिका चैधरी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर श्रीमती फूलमती देवी, ममता, रेनू चैधरी, रीतू, राजीव सिरोहा, और अंकित खेरवाल सहित समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।

 

परीक्षाफल का वितरणः लघु उद्योग भारती ने की बच्चों की हौसला अफजाईMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। नगर क्षेत्र की प्राथमिक विद्यालय पूर्वी पाठशाला मेरठ रोड पर वार्षिक परीक्षा फल एवं पाठ्य पुस्तकों का वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। विद्यालय में टॉपर बच्चों को एवं अन्य क्षेत्रीय गतिविधियों के लिए भी पुरस्कार प्रदान किये गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लघु उद्योग भारती के मंडल अध्यक्ष राजेश जैन गर्ग डुप्लेक्स वाले एवं आचार्य कुल के राष्ट्रीय ट्रस्टी होती लाल शर्मा एडवोकेट रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता लघु उद्योग भारती के उपाध्यक्ष चैधरी देवराज, आचार्य सीताराम, इंजीनियर सुभाष चंद्र अग्रवाल एवं अशोक कुमार ने की। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधान अध्यापिका श्रीमती हिमानी रानी ने परीक्षा फल एवं पाठ्य पुस्तकों का वितरण करते हुए कहा कि सभी बच्चे प्रतियोगी भावना से आगे उत्तरोत्तर प्रगति करने का प्रयास करें तभी वह अपने जीवन में सफल हो सकेंगे। कार्यक्रम में बोलते हुए राजकीय शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त इंजीनियर सुभाष चंद्र अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार प्राथमिक शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है। प्रयास किया जा रहा है कि कोई भी बच्चा अशिक्षित न रह जाए। सभी बच्चे साक्षर बने। प्रधान अध्यापिका हिमानी रानी ने अनुशासन के लिए आलिया, सुलेख के लिए वंश, ड्राइंग के लिए दृष्टि, उपस्थिति के लिए समीर व अहमद को विशेष पुरस्कार प्रदान किये। इसके अलावा कक्षाओं में क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय के रूप में कक्षा एक में देव, सारा, मोहम्मद आलम कक्षा 2 में कबीर, बुलबुल, श्यामला, कक्षा 3 में यीशु, मोहम्मद जायद कुरेशी, मोहम्मद जुबेर, कक्षा 4 में जोया, सुमित, राधिका, सोनिया, कक्षा 5 में अमन, नबिया, महक को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में शीला देवी, अलीशा, रजनी भोजन माताएं एवं बच्चों के अभिभावक काफी संख्या में उपस्थित रहे। इस कार्य में संजीव वर्मा कार्यालय सहायक का भी उल्लेखनीय योगदान रहा।

 

सर्व ब्राह्मण महासभा मुजफ्फरनगर की बैठक सम्पन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सर्व ब्राह्मण महासभा मुजफ्फरनगर की नगर टीम के पदाधिकारियों द्वारा एक मीटिंग का आयोजन वर्मा पार्क गांधी कॉलोनी में  महादेव शर्मा (नगर कोषाध्यक्ष) के निवास स्थान पर भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा के सम्बन्ध में हुई। जिसमें विशाल शर्मा (मण्डल अध्यक्ष) पंकज शर्मा ( नगर अध्यक्ष) हिमांशु कौशिक ( सभासद एवं उपाध्यक्ष) महादेव शर्मा,( नगर कोषाध्यक्ष) रजनीश वशिष्ठ ( नगर महामंत्री ) एवम् विशाल शर्मा (बंटी)नगर मंत्री , संजय शर्मा (नगर मंत्री) ने अपने विचार रखे, जिसमे विशाल शर्मा (मण्डल अध्यक्ष) ने कहा कि भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव की शोभायात्रा यात्रा को सुव्यवस्थित तरीके  से संचालन करने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया ओर पंकज शर्मा( नगर अध्यक्ष) ने कहा कि सभी पदाधिकारी ओर नगर टीम के सदस्य सब मिलकर अपने गली मोहल्ले में जाकर कम से कम 20 लोगों को शोभायात्रा में लाने की अपील की।. अंत में सभी पदाधिकारियों ने मिलकर आने वाली 17अप्रैल 2026 को भगवान परशुराम जी जन्मोत्सव की शोभायात्रा को विशाल एवम् भव्य बनाने का संकल्प लिया।

 

भोकरहेड़ी में निकाली गयी श्री बालाजी शोभायात्राMuzaffarnagar News
मोरना – हनुमान जयन्ती के अवसर पर कस्बा भोकरहेडी में श्री बालाजी सेवा समिति शिव शक्ति मंदिर के तत्वाधान में श्री बालाजी महोत्सव का आयोजन पूर्व की भांति किया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा बैंड बाजों व डीजे के साथ निकाली गयी, जिसमें सुन्दर झांकियों का प्रदर्शन किया गया तथा शोभायात्रा द्वारा पूरे कस्बे की परिक्रमा की गई। शोभायात्रा का नगर में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
 कस्बा भोकरहेड़ी में प्रतिवर्ष आयोजित की जाने वाली श्री बालाजी शोभायात्रा का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल द्वारा फीता काटकर किया गया।वहीं गौड़ीय मठ के महंत त्रिदण्डी स्वामी भक्ति भूषण द्वारा विशेष पूजा कर  हनुमान की मूर्ति को विराजमान किया गया।
 शोभायात्रा में अनेक सुंदर झांकियों का प्रदर्शन किया गया।शोभायात्रा में अनेक श्रद्धालु एक दूसरे पर गुलाल लगाकर भक्ति विभोर रहे। शोभायात्रा मौहल्ला बाजार स्थित सेठों वाले मन्दिर से आरम्भ होकर कस्बे के मौहल्ला लोकुपुरा दक्षिणी, लोकुपुरा उत्तरी, बेहड़ापट्टी, लक्सर मार्ग, नेहरू चैक, सुभाष चैक, बस स्टैण्ड,नई बस्ती, कुआंपट्टी के मुख्य मार्गाे से निकाली जा रही है। जहां अनेक स्थानों पर नागरिको द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान श्रीराम भक्तो द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर भंडारे का आयोजन भी किया गया।शोभायात्रा में दर्जनों सुन्दर झांकियों का प्रदर्शन किया गया है।   जय जय श्रीराम के जयकारों के बीच बडी संख्या में नागरिकों ने शोभायात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया व सेवकों ने झाड़ू लगाकर स्वच्छ व पानी छिड़कर मार्गाे को ठंडा किया।शोभायात्रा में सुंदर झांकियों के साथ बैंड बाजा, ढोल नगाडे व डीजे शामिल रहे। सुन्दर भजनों पर भक्तों ने भावविभोर होकर जमकर नृत्य किया। हनुमान जी भक्ति में कस्बे का वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा में सुन्दर परिधानों में सजे भक्तगणों ने बजरंग बलि की जयजयकार किया।
इस अवसर मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन राजेश सहरावत, बीके प्रवेश दीदी, चेयरमैन प्रतिनिधि सचिन कुमार,मण्डल अध्यक्ष अरुणपाल,लाला मुन्नालाल गर्ग, जिला संयोजक रामकुमार शर्मा, रामबीर सिंह,पुजारी मनोज कुमार, सन्दीप सहरावत, अर्जुन सहरावत,विनीत गोयल,डॉ. अनिल कुमार,रमेन्द्र शर्मा, पुनीत खोकर, विपुल, रवि आर्य, मनोज सहरावत, प्रशांत,सानुज,हरेन्द्र सिंह, इन्द्रपाल सिंह,सुधीर कुमार,अनुज कुमार छोटा भाई,गौरव गर्ग, सोनू गर्ग आदि उपस्थित रहे तथा सुरक्षा को लेकर शुक्रताल चैकी प्रभारी विवेक चैधरी ,उपनिरीक्षक रणवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।शोभायात्रा सुबह 11 बजे से आरम्भ होकर देर शाम सम्पन्न हुई।

 

अखण्ड खडी तपस्या के समापन हुआ भंडारे का आयोजन
मोरना।दरियाबाद वन कुटी में जारी अखंड खड़ी  तपस्या का बुधवार को समापन हो गया।इस अवसर पर हवन यज्ञ व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।  मोरना क्षेत्र के गांव दरियाबाद स्थित वनकुटी के महंत सन्दीप भगत महाराज ने बताया कि विश्व मे जारी अशान्ति को दूर करने। शान्ति स्थापित करने,मानवता, धर्म संस्कृति को बल प्रदान करने भारत वर्ष में सुख सम्रद्धि को लेकर पूर्व वर्षाे की भांति आठवी 14 दिवसीय अखण्ड तपस्या का आयोजन नवरात्र के अवसर पर किया गया। जंगल मे स्थित सरकंडो से बनी कुटिया में सिद्धि मंत्रोच्चार कर प्रभु का ध्यान लगाया गया।समापन पर हवन यज्ञ में आहुति प्रदान की गयी।तथा सिद्धि प्राप्त सन्दीप भगत महाराज को श्रद्धालुओ द्वारा नमन किया गया।आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भोजन प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजेंद्र सिंह सिकंदरपुर ,चैधरी ब्रजवीर सिंह, कल्लू ठाकुर,नीटू, सचिन, सौरभ, मुखिया सिंह,राजपाल सिंह, रोहित, अमित, मोंटी, मुंशीराम ,मनीष, नेपाल, विपिन आदि मौजूद रहे।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21155 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − ten =