News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

भगवान श्री बालाजी महाराज की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री बालाजी जन्मोत्सव बालाजी जयंति पर गुरूवार को सवेरे भगवान बालाजी की विशिष्ठ पूजा अर्चना की गई। हजारों श्रृद्धालुओं की मौजूदगी मे प्रदेश के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, डीएम उमेश मिश्रा, एसएसपी संजय कुमार वर्मा, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, सपा नेता राकेश शर्मा, पालिकाध्यक्ष मिनाक्षी स्वरूप, व्यापारी नेता संजय मित्तल, उघोगपति भीमसैन कंसल, व्यापारी नेता संजय मिश्रा आदि ने भगवान बालाजी की रथयात्रा का शुभारम्भ किया।
भगवान बालाजी के जयकारों के बीच भरतिया कालोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर प्रंागण से विशाल शोभायात्रा प्रारम्भ हुई। शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर कूकडा नवीन मन्डी स्थल की परिक्रमा कर मुनीम कालोनी पहुंची। वहंा से पटेलनगर, बडा डाकखाना से होते हुए चैडी गली बिजली घर, वकील रोड, गउशाला रोड, पीठ बाजार, पुरानी गुड मन्डी रोड आदि विभिन्न मार्गो से होती हुई भोपा पुल पर पहुची ।

  स्वर्ण रथ पर सवार श्री बालाजी महाराज की जगह-जगह आरती कर श्रृद्धालुआंे ने प्रसाद वितरित किया। स्वर्ण रथ पर सवार बालाजी महाराज के दर्शनो के लिए लोग बेसब्री से इन्तजार करते रहे। शोभायात्रा भोपा पुल से होकर मालवीय चैक, अंसारी रोड, मोतीमहल, नावल्टी चैक, सर्राफा बाजार, भगतसिंह रोड, शिव चैक पर भगवान बालाजी की विशेष आरती हुई। इसके पश्चात शोभायात्रा सदर बाजार से होते हुए होली एंजिल्स स्कूल के सामने से होते हुए गंाधी कालोनी पुल पर पहंुची तथा वैष्णोदेवी मंदिर से गुजरते हुए बालाजी की शोभायात्रा लक्ष्मीनारायण मंदिर पहंुची। वहंा से द्वारिकापुरी होते हुए भोपा पुल से होते हुए देर रात वापिस नई मन्डी गउशाला रोड से होकर बडे डाकघर से होकर मंदिर प्रंागण पर पहंुच कर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा मे हजारों श्रृद्धालु भगवान बालाजी का रथ खींच रहे थे। शोभायात्रा मे जहंा एक दर्जन बैण्ड सुन्दर झाॅकियो के साथ बालाजी का गुणगान करते चल रहे थे। वहीं दर्जनो डीजे सुन्दर-सुन्दर भजन गाते चल रहे थे। जिनके आगे श्रृद्धालु नाच गा रहे थें। शोभायात्रा से पूरा शहर बालाजीमय हो गया। हर और बालाजी जयंति की धूम दिखाई दी। शोभायात्रा मे हर प्रकार के फल, कोल्डड्रिक्स, फेूटी, टाॅफी, खिलौन, चाट, कढी चावल, हलवा,पूरी व सब्जी,पकौडे, खस्ता सब्जी, रूह अफजा आदि विभिन्न प्रकार का प्रसाद वितरित हुआ। शोभायात्रा मे नगर क्षेत्र के अलावा आसपास के क्षेत्रो व ग्रामीण अंचल के हजारो श्रृद्धालु महिला-पुरूष शामिल रहे। शोभायात्रा के दौरान जय श्री बालाजी के जयकारे गूंजते रहे। भक्तों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा और स्वागत की व्यवस्था की गई है। शहर में भक्तिमय माहौल देखा गया।हर और श्री बालाजी महाराज जयंति की जबरदस्त धूम रही। श्री बालाजी जन्मोत्सव से माहौल पूरी तरह धर्ममय बना रहा।
पुष्प वर्षा और स्वागतः पलक-पावड़े बिछाए खड़े भक्त
पूरे शहर को तोरण द्वारों और लाइटों से सजाया गया है। मार्ग में जगह-जगह भक्तों द्वारा भंडारे और सेवारू श्रद्धालुओं के लिए जलपान और प्रसाद की व्यवस्था की गई है।
शहरवासियों ने छतों और सड़कों पर खड़े होकर स्वर्ण रथ पर पुष्प वर्षा की और बालाजी महाराज का आशीर्वाद लिया।

 

बालाजी जयंती शोभायात्रा बनी ‘जीरो वेस्ट इवेंट’ की पालिका की मिसाल
यात्रा के साथ-साथ चलता रहा स्वच्छता अभियानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शहर में भगवान श्री बालाजी जयंती के अवसर पर निकली भव्य शोभायात्रा केवल आस्था का प्रतीक ही नहीं रही, बल्कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता का भी सशक्त संदेश देने वाली साबित हुई। नगर में इतने बड़े स्तर पर निकलने वाली इस श्री बालाजी शोभायात्रा को नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की स्वच्छता के प्रति प्रेरक पहल और संकल्प को लेकर ‘जीरो वेस्ट इवेंट’ बनाने का एक सार्थक प्रयास किया गया, जिसमें नगरपालिका की स्वच्छता टीम के साथ ही अधिकारियों और निजी क्षेत्र की कंपनी जेएस एनवायरो सर्विसेज की सक्रिय भूमिका देखने को मिली।
शहर भर में गुरुवार को निकली भगवान बालाजी की भव्य शोभायात्रा के दौरान नगरपालिका परिषद की ओर से अभूतपूर्व सफाई व्यवस्था देखने को मिली। अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के मार्गदर्शन में अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने विशेष टीमों का गठन कर शोभायात्रा मार्ग पर स्वच्छता बनाए रखने की जिम्मेदारी सुनिश्चित की। इस दौरान व्यवस्था ऐसी बनाई गई कि शोभायात्रा के अंतिम छोर से ही सफाई कार्य तुरंत शुरू हो जाए। सड़कों, नालों और नालियों में प्रसाद, भंडारों और खाद्य स्टॉल से उत्पन्न कचरे को तत्काल उठाने के लिए विशेष टीमों को तैनात किया गया। सफाई कर्मचारी शोभायात्रा के साथ-साथ चलते हुए मार्ग को साफ करते रहे, जिससे पूरे आयोजन के दौरान स्वच्छता बनी रही।
नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने इस सम्बंध में कहा कि शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ स्वच्छता को जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा में त्वरित सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारियों को साथ-साथ लगाना एक नई पहल है, जिससे न केवल शहर साफ-सुथरा बना रहता है, बल्कि नागरिकों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भी नगर के सभी बड़े आयोजनों को ‘जीरो वेस्ट इवेंट’ बनाने की दिशा में इसी प्रकार की व्यवस्थाएं लागू की जाएंगी। साथ ही उनके द्वारा लोगों को क्लीन सिटी-ग्रीन सिटी की परिकल्पना को पूर्ण करने के लिए स्वच्छता को दिनचर्या बनाकर इसमें श्रमदान करने के लिए प्रेरित किया।
अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि शोभायात्रा को ‘जीरो वेस्ट इवेंट’ बनाने के लिए पूर्व में ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए थे। इनका पालन सुनिश्चित करने के लिए बैठक आयोजित कर कार्ययोजना तैयार की गई और विभिन्न टीमों को जिम्मेदारी दी गई। नगरपालिका की ओर से इस कार्य के लिए क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया टीम) के साथ-साथ अन्य सफाई कर्मियों को भी लगाया गया। सफाई निरीक्षकों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई थी ताकि किसी भी स्थान पर कचरा जमा न हो। नगरपालिका के साथ डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य कर रही निजी कंपनी जेएस एनवायरो सर्विसेज प्रा. लि. को भी इस अभियान में शामिल किया गया।
कंपनी के प्रोजेक्ट हेड नीतेश चैधरी के अनुसार सुबह छह बजे से ही सफाई टीमों को सक्रिय कर दिया गया था। दिन और रात की 12-12 घंटे की शिफ्ट में 40-40 टिपर गारबेज वाहनों को लगाया गया, जिनमें प्रत्येक वाहन पर दो कर्मचारी तैनात रहे। ये वाहन शोभायात्रा मार्ग के विभिन्न बिंदुओं पर तैनात होकर यात्रा के गुजरते ही सफाई कार्य करते रहे। इसके अतिरिक्त सुपरवाइजरों की टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर सफाई व्यवस्था की निगरानी करती रही। जगह-जगह आयोजित भंडारों और खाद्य सामग्री वितरण केंद्रों से निकलने वाले कचरे को तुरंत हटाया गया, जिससे मार्ग पूरी तरह स्वच्छ बना रहा। सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय प्रताप शाही के नेतृत्व में मुख्य सफाई निरीक्षक योगेश कुमार के साथ ही पालिका के सफाई निरीक्षक प्लाक्षा मैनवाल और वैशाली सोती को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिन्होंने पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए रखी।

 

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा शोभायात्रा के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा की गई व्यापक तैयारियों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, यातायात पुलिस एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की तैनाती की गई है, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व में डीजे संचालकों एवं आयोजकों के साथ गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए, जिसमें ध्वनि की निर्धारित सीमा का पालन करने, यातायात व्यवस्था में सहयोग करने तथा कार्यक्रम को अनुशासित एवं सुरक्षित रूप से सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही आमजन से अपील की गई कि शोभायात्रा के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखें, प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागिता की अपील की।श्री बालाजी शोभायात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। शोभायात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्जन भी लागू किया गया। पूरी शोभायात्रा की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से की गयी। विशेष रूप से संवेदनशील स्थानों पर कड़ी नजर रही।  

 

सीएमओ ने किया निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहाना का निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निर्माण स्थल पर उपलब्ध सुविधाओं, निर्माण सामग्री की गुणवत्ता एवं कार्य की गति का गहन निरीक्षण करते हुए कहा कि स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को शीघ्र ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इसके उपरांत डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रोहाना का भी निरीक्षण किया गया। यहां उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण, साफ-सफाई एवं मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया तथा चिकित्सकों एवं स्टाफ को बेहतर सेवाएं प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बहेड़ी रोहाना का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां संचालित स्वास्थ्य सेवाओं, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत दी जा रही सुविधाओं तथा मरीजों की उपस्थिति की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाया जाए एवं जनजागरूकता बढ़ाई जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि आमजन को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। इस दौरान संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

56 भोग का लगा प्रसाद
मीरापुर। भगवान बाला जी का जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बाला जी मंदिर में भगवान को 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। भक्तों ने विशेष पूजा-अर्चना की और भजनों का गुणगान किया। मुकल्लमपुरा रोड स्थित बाला जी धाम में जन्मोत्सव के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सर्वप्रथम मंदिर में भगवान बाला जी का विशेष श्रृंगार किया गया। इसके बाद भगवान श्री बाला जी महाराज को 56 प्रकार की मिठाइयों, फलों, ड्राईफ्रूट और अन्य व्यंजनों का 56 भोग प्रसाद अर्पित किया गया। मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान बाला जी के भजनों पर नृत्य किया और जन्मोत्सव की बधाई दी। बाला जी शोभायात्रा समिति के सदस्यों ने रूहअफजा, खीर, फल और गुलदाना आदि का प्रसाद वितरित किया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी राजपाल सुकरालिया, शशिकांत रस्तौगी, सुशील शर्मा, सुनील दत्त शर्मा, प्रेस क्लब मीरापुर के अध्यक्ष पं. राहुल शर्मा, अभिषेक गर्ग, अमित डागा, मोहित गर्ग, अतुल अग्रवाल, राघव संगल, मोनू संगल, सुनील भारती, मनीष अग्रवाल, प्रवीण सुकरालिया, विनोद सुकरालिया, गौरी कुमार, दीपक प्रजापति, नमन शारदा, छोटू अग्रवाल, वरुण गोयल, लक्ष्य डागा, मोहित डागा, बलराम गिरी, प्रभात शर्मा और आचार्य पं. मनोज वाजपेई सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। बाला जी शोभायात्रा समिति के सदस्य शशिकांत रस्तौगी ने बताया कि शुक्रवार को भगवान बाला जी की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी।

 

स्विमिंग पूल का हुआ शुभारंभMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। खेल निदेशालय लखनऊ के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय मुजफ्फरनगर द्वारा चौधरी चरण सिंह स्पोट्र्स स्टेडियम परिसर में आज  तरणताल का विधिवत रूप से श्री राजेश कुमार श्रीवास जिला विद्यालय निरीक्षक, द्वारा शुभारंभ किया गया।  श्री राजेश कुमार श्रीवास द्वारा तरणताल में उपस्थित खिलाड़ियों को मेहनत कर खेल हित में आगे आने की प्रेरणा दी। इच्छुक तैराकी खिलाड़ी निर्धारित शुल्क जमा कराकर अपना तैराकी सीखने हेतु पंजीकरण कर सकते है।  जिनको तैराकी प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।  मुख्य अतिथि के तरणताल परिसर पर उपस्थित होने पर श्री भूपेंद्र सिंह प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं बैज लगाकर सम्मानित किया गया।  उक्त कार्यक्रम का संचालन सुश्री पूनम विश्नोई उप क्रीड़ा अधिकारी द्वारा किया गया।  उक्त कार्यक्रम में  मनीष शर्मा, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, आशु चैधरी,तैराकी प्रशिक्षक एवं जिला खेल कार्यालय मुजफ्फरनगर का समस्त स्टाफ राकेश कुमार, भावना, अनिल इत्यादि उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में राजीव कुमार,बाल कल्याण समिति,मुजफ्फरनगर द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

 

नवीन सत्र का शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर, नई मंडी इंटर कॉलेज में नवीन सत्र 2026-27 का शुभारंभ हवन-यज्ञ के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान शोभित जी सहपत्नी श्रीमती सीमा जी द्वारा यज्ञ संपन्न कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय में नई छात्राओं का स्वागत घोष व पुष्प-वर्षा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष श्री राज सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती अमिता चैधरी, समिति सदस्य श्री राकेश तायल जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अंजू रानी जी सहित विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा जी, समस्त आचार्यगण एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं। हवन-यज्ञ के पश्चात कार्यक्रम का संचालन श्रीमती दुर्गेश जी द्वारा किया गया, जिसमें सभी अतिथियों का परिचय कराया गया। तत्पश्चात प्रबंधक महोदय ने नवीन सत्र के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ एवं आशीर्वचन कहे व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा जी ने सत्र की अग्रिम सूचनाएं देते हुए सभी को शुभ आशीष प्रदान किया।

 

एसएसपी ने किया फीता काटकर किया नवनिर्मित मालखाना भवन तथा चैकी सराय पर नवनिर्मित बैरक का उद्घाटनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। SSP संजय कुमार वर्मा द्वारा थाना फुगाना में नवनिर्मित मालखाना भवन तथा चैकी सराय पर नवनिर्मित बैरक का फीता काटकर किया गया उद्घाटन, थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना आदि का किया गया निरीक्षण , पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा थाना फुगाना में नवनिर्मित मालखाना भवन का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया, इसके साथ ही चैकी सराय पर नवनिर्मित बैरक का उद्घाटन किया गया । मालखाना भवन के उद्घाटन के अवसर पर थाना परिसर का विस्तृत निरीक्षण करते हुए थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना एवं अन्य शाखाओं की कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मालखाना में अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, जब्त माल की सुरक्षित रख-रखाव एवं समयबद्ध निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली पीड़ित महिलाओं के साथ संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। थाना कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण एवं जनसुनवाई की प्रभावी व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही, उन्होंने पुलिस कर्मियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं आमजन के प्रति मित्रवत व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नवनिर्मित मालखाना भवन से थाना स्तर पर कार्यों में पारदर्शिता, सुव्यवस्था एवं दक्षता में वृद्धि होगी, जिससे न्यायिक प्रक्रिया को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों तथा ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया । इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी फुगाना श्री यतेन्द्र नागर, थाना प्रभारी फुगाना श्री विजय कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21169 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =