News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

वाहन में लगी आगः पांच घायलMuzaffarnagar News
पुरकाजी। बच्चों को स्कूल लेकर जा रही वैन मे आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दिन निकलने के साथ हुई घटना से हडकम्प मच गया।
 मिली जानकारी के अनुसार पुरकाजी क्षेत्र के गंाव समसो में स्थित आशीष इंग्लिश एकेडमी स्कूल में बच्चो को लेकर जा रहे वाहन मे अचानक आग लग गई। जिससे हडकम्प मच गया। शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो सहित कई लोग मौके पर इकटठा हो गए। ग्रामीणो ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो स्थानीय पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची तथा इस हादसे मे घायल हुए पांच बच्चों तथा गाडी चालक को ग्रामीणो की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं दूसरी और पुलिस ने उक्त वाहन को कब्जे मे लेते हुए परिवहन विभाग व ग्निशमन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर वाहन मे आग लगने के कारणों की जंाच करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की।

 

नहर टूटने से किसानों की फसले जलमग्नMuzaffarnagar News Flood
चरथावल। नहर टूटने से किसानो की फसलें जलमग्न हो गई। जिससे किसानो का भारी नुकसान हो गया। किसानो ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई।
  चरथावल क्षेत्र के गंाव घिस्सूखेडा में नहर की मेड  टूटने से किसानो की कई बीघा फसल का नुकसान हो गया। इससे किसानो का भारी नुकसान हुआ। किसानो ने सिंचाई विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई। चरथावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घिस्सुखेड़ा में नहर टूटने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। सूचना मिलते ही विधायक पंकज मलिक तुरंत मौके पर पहुंचे और प्रभावित किसानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि गेहूं, गन्ना समेत कई फसलें पानी में डूबकर खराब हो गई हैं। विधायक ने इस घटना को सिंचाई विभाग की बड़ी लापरवाही बताया और अधिकारियों पर नाराजगी जताई। विधायक पंकज मलिक ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को नुकसान का जल्द आकलन कराने और किसानों को उचित मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा और हर प्रभावित किसान के साथ मजबूती से खड़े हैं।

 

12 को होगा गीता पाठ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। परमपूज्य महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया की  साप्ताहिक/एकादशी/विशेष पर्व पर निरूशुल्क गीतापाठ, संकीर्तन की श्रृंखला मे गीता पाठ एवं भजन संकीर्तन  का आयोजन बहन अनीता त्यागी जी के सौजन्य से आदर्श कॉलोनी,मेन रोड  शंभू डेयरी वाली गली में  12 अप्रैल 2026, रविवार को सांय 05ः30 बजे से होना निश्चित हुआ है।आपसे अनुरोध है कि आधिकाधिक संख्या में सपरिवार, ईष्ट मित्रों सहित सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं एवं धर्म लाभ उठाएं तथा गीता मनीषी महामण्डलेश्वर स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज के वैश्विक अभियान श्घर-घर गीता, हर घर गीताश् में सहभागिता करके कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान करें।अभी 13,19,24 अप्रैल व 13,15 मई बुक है और 26 अप्रैल व 03,10, मई अभी तक खाली है। जो बुक कराना चाहते है बुक करा सकते हैं।

 

जनपद के समस्त छः मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष सचिवों को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची एक प्रति साफ्ट कापी में तथा एक प्रति हार्ड कापी में करायी उपलब्धMuzaffarnagar News
एक सप्ताह तक कोई भी मतदाता मतदेय स्थलों पर जाकर अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची में अपना अथवा अपने सम्बंधी का नाम देख सकते हैं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण-2026 के अन्तर्गत निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन दिनांक 10.04.2026 (शुक्रवार) को जनपद स्तर पर एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में एवं प्रत्येक पदाभिहित स्थलों पर करा दिया गया है। अंतिम प्रकाशन के समय विधानसभावार मतदेय स्थल, मतदान केन्द्र, बूथ लेविल अधिकारी, परिवर्धन / अपमार्जन एवं अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाताओं की संख्या निम्नवत् है विधानसभा क्षेत्र 11 बुढ़ाना में मतदान केदो की संख्या 174 मतदेय की संख्या 421 बी0एल 0ओ0 की संख्या 421 आलेख्य प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 34 43 67 परिवर्धन 18 198 अपमार्जन 1377 अंतिम प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 361405 है ।विधानसभा क्षेत्र 12 चरथावल में मतदान केंद्रों की संख्या 142 मतदेय स्थलों की संख्या 374 बी0एल0ओ0 की संख्या 374 आलेख्य प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 2939 31 परिवर्धन 20 931 अपमार्जन 2018 अंतिम प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 313058 है।
 विधानसभा क्षेत्र 13 पुरकाजी में मतदान केंद्रों की संख्या 140 मतदेय स्थलों की संख्या 354 बी0एल0ओ0 की संख्या 354 आलेख्य प्रशासन के समय मतदाताओं की संख्या 2840 15 परिवर्धन 25545 अपमार्जन 1649 अंतिम प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 308413 है। विधानसभा क्षेत्र 14 मुजफ्फरनगर मतदान केंद्रों की संख्या 94 मतदेय स्थलों की संख्या 370 बी0एल0ओ0 की संख्या 370 आलेख्य प्रशासन के समय मतदाताओं की संख्या 2792 66 परिवर्धन 35200 अपमार्जन 4416 अंतिम प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 311887 है। विधानसभा क्षेत्र  15 खतौली में मतदान केंद्रों की संख्या 172 मतदेय स्थलों की संख्या 355 बी0एल0ओ0 की संख्या 355 आलेख्य प्रशासन के समय मतदाताओं की संख्या 2830 80 परिवर्धन 17742 अपमार्जन 1745 अंतिम प्रशासन के समय मतदाताओं की संख्या 2995 70 है। विधानसभा क्षेत्र मीरापुर में मतदान केंद्रों की संख्या 151 मतदेय स्थलों की संख्या 361 बी0एल0ओ0 की संख्या 361 आलेख्य प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 2837 10 परिवर्धन 16304 अपमार्जन 1147 अंतिम प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 299006 है। 6 विधानसभा में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 873, कुल  मतदेय स्थलों की संख्या 2235,  कुल बी0एल0ओ0 की संख्या 2235, कुल आलेख्य प्रशासन के समय मतदाताओं की संख्या 1768369, कुल परिवर्धन 133920 कुल अपमार्जन 12352, कुल अंतिम प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 1893 339 है।
अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावली जनपद स्तर पर जिला निर्वाचन कार्यालय, विधानसभा क्षेत्र स्तर पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय में तथा जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर एक सप्ताह की अवधि के लिए निरीक्षण हेतु उपलब्ध रहेगी। कोई भी मतदाता उक्त स्थलों पर जाकर अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूबी में अपना अथवा अपने सम्बंधी का नाम देख सकते हैं। उक्त के अतिरिक्त दिनांक 10.04.2026 को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अन्तर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की अन्तिम प्रकाशित नामावली को जनपद की वेबसाइट पर एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश लखनऊ को वेबसाइट पर जाकर अपना नाम मतदाता सूची में देख सकते हैं।
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतिम प्रकाशन के अवसर पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा जनपद के समस्त छः मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष सचिवों को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची एक प्रति साफ्ट कापी में तथा एक प्रति हार्ड कापी में उपलब्ध करायी गयी इस अवसर पर श्री संजय सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) / उप जिला निर्वाचन अधिकारी भी उपस्थित रहे तथा मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों से भारतीय जनता पार्टी के श्री ओम प्रकाश उपाध्याय, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इण्डिया (मार्कसवादी) के श्री अनिल कुमार एवं सुभाष उपाध्याय, समाजवादी पार्टी के श्री साजिद हसन एवं पवन बंसल, जिला कांग्रेस पार्टी के श्री ममनून अन्सारी (एडवोकेट), बहुजन समाज पार्टी के श्री इन्तजार अली तथा आम आदमी पार्टी के श्री अजय चैधरी उपस्थित रहे।

 

वार्षिक अधिवेशन/चुनाव मे शिव कुमार त्यागी अध्यक्ष एवं योगेंद्र कुमार शर्मा सचिव चुनेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। विद्युत पेंशनर्स परिषद जनपद शाखा मुजफ्फरनगर का वार्षिक अधिवेशन का आयोजन अध्यक्ष  इंव एम डी शर्मा की अध्यक्षता में  न्यू दावत पार्टी हॉल, लिंक रोड मुजफ्फरनगर में अत्यंत भव्यता के साथ संपन्न हुआ स इंव लोकेश चंद्रा से0नि0 मुख्य अभियंता, इंव बी आर शर्मा अध्यक्ष गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन मुजफ्फरनगर,केंद्रीय संरक्षक सदस्य इंव एस सी गर्ग एवं  अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित/माल्यार्पण कर सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया स इस सम्मेलन में जनपद के अन्य पेंशनर्स संगठनों के पदाधिकारीगण एवं समीपवर्ती जनपदों शामली ,सहारनपुर, बिजनौर, मेरठ आदि के पदाधिकारी भी शामिल हुए स इंजी बीबी गुप्ता अध्यक्ष एवं सचिव योगेंद्र कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया स सभा का संचालन करते हुए इंव उमेश चंद्र वर्मा ने अतिथियों के सम्मुख मांग पत्र प्रस्तुत किया स सभा में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार माननीय कपिल देव अग्रवाल ने बताया की सभी वरिष्ठ नागरिक समाज की  धरोहर हैं। पेंशनर्स परिषद द्वारा दिए गए मांग पत्र पर उन्होंने आश्वासन दिया की शासन स्तर से पूरे होने वाली मांगों/ समस्याओं का वरियता के आधार पर निदान कराया जाएगा। वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश चंद यादव एवं क्षेत्रीय मुख्य अभियंता इंव वी के गुप्ता जीओ ने आश्वासन दिया कि मांग पत्र में उनके स्तर से निस्तारित होने वाली मांगों को यथासंभव शीघ्र पूरा करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा।उन्होंने बताया कि पेंशनर्स के सामने आने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण करने एवं पेंशनर्स को कार्यालय में उचित सम्मान मिले ऐसे दिशानिर्देश अधीनस्थ अधिकारियो को पहले से दिये हुए है एवं ऐसा किया भी जा रहा है।गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के वरि उपाध्यक्ष इंव डी पी जैन, महामंत्री इंवडी के गुप्ता तथा इंजी रामबीर सिंह ने आठवे केन्द्रीय वेतन आयोग में पेंशन वैलिडेशन एक्ट के बारे में नवीनतम जानकारी साझा की एवं सहयोग का पूरा आश्वासन दिया। इस अवसर पर अतिवरिष्ठ विद्युत पेंशनरों इंजीनियर एस सी गर्ग , बी आर शर्मा ,सी डी शर्मा, के सी त्यागी, बृजपाल सिंह, केएस वर्मा,के डी सैनी, वेदपाल शर्मा,सुरेंद्र कुमार मित्तल आदि को शाॅल ओढ़ाकर कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया सइस अवसर पर वार्षिक चुनाव भी निर्विरोध संपन्न हुए श्री शिवकुमार त्यागी को अध्यक्ष एवं योगेंद्र कुमार शर्मा को सचिव चुना गया स सम्मेलन में जयपाल मलिक, भोपाल सिंह ,जसवीर सिंह, केपी सिंह, महेंद्र वर्मा, बिजेंद्र वर्मा,अमरनाथ त्यागी,धीर सिंह,बीबी शर्मा, सोम सिंह, योगेंद्र कुमार,एमजी रोहिला, सुरेश चंद शर्मा, कालूराम रोहिला,राजकुमार गर्ग,मांगे सिंह सैनी सहित सैकड़ो की संख्या मे पेंशनर्स साथियों ने भाग लिया।

 

एसएसपी ने कराई मार्क ड्रिलMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी, अनुशासन व एकरूपता बनाये रखने के लिए टोलीवार करवायी गयी ड्रिल। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित शाखाओं का निरीक्षण व अर्दली रूम लेते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के0 मिश्रा द्वारा किया गया। तत्पश्चात परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी साथ ही टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव हेतु अभ्यास करवाते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही महोदय द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन, मुजफ्फरनगर में प्रशिक्षाधीन प्रशिक्षु आरक्षीगण की पासिंग आउट परेड की तैयारियों का जायजा लिया गया तथा प्रशिक्षु आरक्षियों की परेड का निरीक्षण कर उन्हे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में उपस्थित सभी वाहनों को संचालित कराकर उनके हूटर, लाइट, अन्य उपकरणों तथा वाहनों में उपलब्ध प्राथमिक चिकित्सा सहायता किट आदि की स्थिति का परीक्षण किया गया। तत्पश्चात आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही हेतु अधीनस्थ अधिकारियों एवं वाहन चालकगण को आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। साथ ही महोदय द्वारा डायल-112 पर तैनात पुलिसकर्मियों को रेस्पांस टाइम बेहतर रखने, निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर समय से मौजूद रहने तथा सतर्क दृष्टि बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परेड के पश्चात पुलिसकर्मियों के खाने-पीने की व्यवस्था के लिए संचालित भोजनालय, बैरकों का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात मोटर परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया जिसमें वाहनों के रखरखाव, साफ-सफाई तथा रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।  अन्त में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा आदेश कक्ष में अधिकारी/कर्मचारीगण का अर्दली रूम लिया गया तथा रजिस्टर व अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

दो शातिर हुए पुलिस मुठभेड में घायलMuzaffarnagar News

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ 02 गौकश अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार (01 अभियुक्त घायल), अभियुक्तगण  के कब्जे से 01 अवैध तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर मय एक रास जिंदा गौवंशी बछडा मय गौकशी करने के उपकरण तथा 01 होन्डा सिटी कार बिना नम्बर बरामद किया। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महादिक अक्षय संजय, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रतनपुरी राकेश कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा नंगला पिटलोखर मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे । इसी दौरान 01 कार पिटलोखर पुल की तरफ से आती दिखाई दी जिसे नजदीक आने पर पुलिस टीम द्वारा टार्च की रोशनी डालकर चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया परन्तु कार चालक नहीं रुका तथा कार को और अधिक तेजी से भगाने लगा । बदमाश होने का शक होने पर पुलिस टीम द्वारा कार का पीछा किया गया तभी कार में पैसेंजर साइड की ओर बैठे 01 व्यक्ति ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया । बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची । कुछ दूरी पर जाकर हडबडाहट के कारण बदमाशों की कार एक पेड़ से टकरा कर बन्द हो गई जिस पर 02 बदमाश कार से उतर कर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए खेतों की तरफ भागने लगे । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी परन्तु बदमाशों पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ । पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग रेंज में घुसकर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 01 बदमाश मनसाद उर्फ मंसाद उर्फ सोना पुत्र साबिर घायल हो गया तथा दूसरे बदमाश शाहनवाज उर्फ बल्ला पुत्र इश्तयाक को मौके से गिरफ्तार किया गया । घायल / गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 01 रास जिंदा गौवंश, गौकशी के उपकरण, घटना में प्रयुक्त 01 कार तथा अवैध शस्त्र बरामद किए गए । घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्तण की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मेें एसएचओ राकेश कुमार, उ.नि. शैलेन्द्र चैधरी, मोहित कुमार, अजय सोलकी, मुख्य का. नवीन कुमार, का. गजेन्द्र मावी, प्रशान्त चैधरी, प्रमोद कुमार, ललित कुमार थाना रतनपुरी शामिल रहे।

 

बैठक का आयोजन
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक तरुण मित्तल के प्रतिष्ठान पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ पदाधिकारीयो द्वारा बैठक की गई बैठक में आगामी 13 तारीख को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार जयंत चैधरी जी के प्रस्तावित कार्यक्रम में व्यापारियों से भारी संख्या में सहभागिता करने की अपील की गई। जिला संयोजक सुनील तायल एवं जिला सहसंयोजक तरुण मित्तल ने कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चैधरी जी का कार्यक्रम हमारे नगर विधायक एवं स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल  के विशेष आग्रह पर स्वीकार करते हुए यशस्वी मुख्यमंत्री का नगर में आगमन हो रहा है मुख्यमंत्री एक लंबे अरसे बाद नगर में पधार रहे हैं हम जनपद के समस्त व्यापारियों,मित्रों,एवं मातृ शक्तियों से आह्वान करते हैं कि  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चैधरी की जनसभा में सम्मिलित होकर उनके विचारों को सुने एवं भारी संख्या के साथ उन्हें अपना जन समर्थन प्रदान करें। बैठक में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक आशीष तोमर, बृज किशोर बिट्टू, नई मंडी मंडल संयोजक राजेश साहनी, मंडी मंडल कार्यालय प्रभारी संजय शर्मा, शिवकुमार सिंघल,निशांत तायल, अनिल सिंघल,शुभम तायल,रवि कुमार, अतुल वर्मा,दीपक कुमार,शोभित जैन, सुधीर कुमार,अमन कुमार,सुशील सिंघल सहित अनेको पदाधिकारीयो द्वारा उपस्थित रहकर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में सहभागिता करने का समस्त वर्गों से आह्वान किया गया।

 

सीएम के आने की तैयारियों का किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, के प्रस्तावित जनपद आगमन कार्यक्रम स्थल का जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया स्थालीय निरीक्षण, अधिनस्थों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित जनपद आगमन के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल नुमाइश ग्राउण्ड तथा अस्पताल तिराहा का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, मंच स्थल, जनसभा स्थल, वीआईपी मूवमेंट रूट, प्रवेश एवं निकास मार्गों का गहनता से अवलोकन किया गया। साथ ही अस्पताल तिराहा पर यातायात संचालन, डायवर्जन प्लान एवं आपातकालीन सेवाओं की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, शौचालय व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कार्यक्रम को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाना सुनिश्चित करें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील बिंदुओं की पहचान, सीसीटीवी कैमरों की प्रभावी निगरानी, डॉग स्क्वायड एवं बम निरोधक दस्ता की तैनाती, तथा ट्रैफिक प्लान को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सतर्कता एवं सजगता के साथ ड्यूटी का निर्वहन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षकगण, क्षेत्राधिकारीगण, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक/पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 विभिन्न केंद्रों पर मना 60वां स्थापना दिवस
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। 10 अप्रैल को प्रत्येक वर्ष की भांति एसडी मार्केट योग क्लास में भारतीय योग संस्थान का 60 वा स्थापना दिवस समारोह पूरे उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया 10 अप्रैल 1967 को दिल्ली में भारतीय योग संस्थान की स्थापना स्वर्गीय प्रकाश लाल जी के द्वारा की गई थी आज भारत एवं विश्व में संस्थान की 4500 से अधिक योग कक्षाएं निशुल्क चल रही है भारत के 23 राज्यों में एवं विदेशों में ऑस्ट्रेलिया यूके मॉरीशस फिजी अमेरिका दुबई ताइवान चीन एवं कनाडा आदि देशों में निशुल्क निरंतर चलाई जा रही है जिसमें लाखों लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है आज के कार्यक्रम के अध्यक्षता श्री ज्ञानचंद अरोड़ा योगाचार्य जी के द्वारा की गई कार्यक्रम का सफल संचालन जिला संयोजक प्रोफेसर श्री आरके गर्ग द्वारा किया गया आज के मुख्य अतिथि श्री राकेश शर्मा पूर्व जिला पंचायत प्रशासनिक अधिकारी रहे मुख्य अतिथि का सम्मान जिला प्रधान सुभाष गुप्ता जी एवं केंद्र प्रमुख विनय कुमार वर्मा द्वारा पटका पहना कर किया गया मां सरस्वती एवं एवं भारतीय योग संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय प्रकाश लाल जी के चित्र पर मुख्य अतिथि श्री राकेश शर्मा प्रशासनिक अधिकारी एवं केंद्र प्रमुख विनय कुमार वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित एवं माल्या अर्पण किया गया दीप प्रज्वलित के उपरांत श्रीमती रेनू तायल एवं विनीता मित्तल द्वारा मां सरस्वती की वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ श्रीमती शशि जैन ने गहरी लंबे सांसों ओम का उच्चारण गायत्री मंत्र का भावार्थ सहित करके योग क्रियाएं प्रारंभ कराई आसनों की श्रृंखलाओ मैं श्रीमती प्रमिला राय ने ताड़ासन अर्ध चक्रासन श्री धर्मवीर सिंह पाल ने सूर्य नमस्कार श्री आर के गर्ग ने कोणासन केंद्र प्रमुख विनय कुमार वर्मा ने वक्रासन आदि श्री नरेंद्र सिंह एडवोकेट ने भुजंगासन श्री संजीव गोयल क्षेत्रीय प्रधान ने उत्तानपाद आसन जिला महामंत्री श्री प्रेम सिंह राणा ने सेतुबंध आसन एवं श्वसन श्रीमती सुधा गर्ग ने सिंह गर्जना आस न श्री दिनेश सिंघल जी ने हास्य आस न कराकर सबको हंसने पर मजबूर कर दिया श्रीमती विनीता मित्तल ने प्राणायाम एवं ध्यान बहुत सुंदर ढंग से कराया आज के कार्यक्रम के मुख्य वक्ता केंद्र प्रमुख विनय कुमार वर्मा रहे मुख्य अतिथि ने योग के महत्व के बारे में योग साधकों को विस्तार से बताया योग गीत गाकर श्रीमती शालिनी अग्रवाल श्रीमती शशि जैन श्रीमती रेनू तायल ने पूरे वातावरण को योग मय कर दिया आशीर्वाद वचन जिला प्रधान श्री सुभाष गुप्ता जी के द्वारा करके सभी योग साधकों का एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री अगम प्रकाश धर्मवीर पाल मित्र सेन पाल रतन पाल विनोद पाल सचिन पाल राकेश खुराना पवन गर्ग बी के ग्रोवर सुधीर शर्मा राजकुमार पाल शशि राज गुप्ता श्याम पाल सोमदत्त पाल श्री पांचाल मनोज वर्मा रवि कुमार सुरेंद्र सिंह पाल राजेंद्र कुमार राजेश देवी पाल ममता शर्मा संतोष देवी मुनेश देवी सविता नामदेव उर्मिला देवी पाल अनीता देवी पाल रंजना देवी गोयल श्रीमती सुधा गर्ग केशव पुरी मीनू सिंगल अलका सैनी आदि का पूरा सहयोग रहा कार्यक्रम का समापन शांति पाठ करके किया गया समापन के बाद सभी योग साधकों को प्रसाद वितरण किया गया।
  इसके अतिरिक्त शिवपुरी शिव मंदिर मे भी स्थापना दिवस मनाया गया। जहंा मुख्य अतिथि श्यामसिह महामंत्री उ.प्र.व्यापार मण्डल रहे। केन्द्र के संरक्षक हरविन्द्र सिंह, केन्द्र प्रमुख सुधीर शर्मा, गोंिवन्द स्वरूप ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इसके अतिरिक्त राणा सीमेन्ट एजेंसी वाला केन्द्र,चै.चरणसिंह भवन गाॅधी कालोनी, सरस्वती शिशु मंदिर साकेत, त्यागी धर्मशाला फ्रेण्डस कालोनी,बडी धर्मशाला नई मन्डी, आर्य समाज मंदिर गाॅधी कालोनी, कमला फार्म एवं कमला नेहरू वाटिका आदि केन्द्रो पर भी स्थापना दिवस बडी धूमधाम से मनाया गया।

 

कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव
(शिक्षा से रोजगार की ओर मजबूत कदम)
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जानसठ रोड स्थित एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव ने एक बार फिर संस्थान की उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण प्रणाली को प्रमाणित किया। इस अवसर पर मेरठ की प्रतिष्ठित कंपनी जैन क्लीन टेक प्राइवेट लिमिटेड ने संस्थान के विद्यार्थियों को चयनित किया। कॉलेज के प्लेसमेंट सैल द्वारा आयोजित इस ड्राइव में कुल 22 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 7 विद्यार्थियों का चयन कंपनी द्वारा किया गया। चयनित विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, तकनीकी ज्ञान और साक्षात्कार कौशल के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की। इस प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान कंपनी की ओर से श्री विकास जैन (मैनेजर), श्री दीपक कुमार (मैनेजर), प्रियंका वर्मा (एचआर) तथा श्री निशांत सपोर्ट टीम के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सर्वप्रथम विद्यार्थियों को कंपनी की कार्यप्रणाली एवं अवसरों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। इसके पश्चात अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया तथा वेतन संबंधी चर्चा की गई। अंत में कंपनी के मैनेजर ने कॉलेज के छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि “एसडीसीईटी के छात्र अत्यंत बुद्धिमान एवं कौशलयुक्त हैं।” इस अवसर पर संस्थान के सचिव श्री अनुभव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि कॉलेज विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ उत्कृष्ट प्लेसमेंट अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अन्य छात्रों को भी प्रेरित किया कि वे अपने कौशल को निखारें और भविष्य के अवसरों के लिए स्वयं को तैयार रखें।
संस्थान के निदेशक डॉ. सिद्धार्थ शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, संकाय के मार्गदर्शन एवं संस्थान की सुदृढ़ प्रशिक्षण प्रणाली का परिणाम है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में और अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित कर विद्यार्थियों के लिए बेहतर अवसर सुनिश्चित किए जाएंगे।

 

थार पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, 2 नाबालिग पुलिस अभिरक्षा मेंMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो के आधार पर शाहपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। वीडियो में मौहल्ला कस्सावान के एक शादी समारोह के दौरान कुछ युवक थार गाड़ी की छत पर खड़े होकर स्टंटबाजी करते नजर आ रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने 2 नाबालिग किशोरों को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। साथ ही स्टंट में प्रयुक्त थार गाड़ी को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्रपाल सिंह ने भी कार्रवाई की पुष्टि की है।

 

किसान दिवस का आयोजन आज
मुजफ्फरनगर। उप कृषि निदेशक  ने बताया कि प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस जनपद स्तर पर मनाये जाने के निर्देशों के क्रम में जनपद के किसान भाइयों की समस्याओं का निस्तारण कराने के उदेश्य से माह अप्रैल, 2026 में दिनांकः 15.04.2026 दिन तृतीय बुधवार को किसान दिवस दोपहर 12 बजे से जनपद स्तर पर जिला पंचायत सभा कक्ष में एवं विकास खण्ड स्तर पर जनपद के प्रत्येक खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया जायेगा। किसान दिवस में किसान भाइयों की समस्याओं के निराकरण के साथ-साथ उन्हे कृषि क्षेत्र से जुडे हर विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की निम्न जानकारियाँ सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा दी जायेगी। अतः आप दिनांकः 15.04.2026को अपरान्ह 12 बजे जनपद स्तर पर जनपदीय अधिकारी एवं जनपद के प्रत्येक विकास खण्ड पर विकास खण्ड के सभा कक्ष में आयोजित होने वाले किसान दिवस में विकास खण्ड स्तरीय अधिकारी समय से भाग लेते हुए कृषकों की कृषि से जुडी समस्याओं का निराकरण करने के साथ-साथ अपने-अपने विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे

 

 कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कें निर्देशानुसार जनपद मुजफ्फरनगर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सतपाल कटारिया के नेतृत्व में आसाम के मुख्यमंत्री  हिमंता विस्वा सरमा द्वारा  कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं अ०भा० कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पवन खेड़ा  के विरूद्ध अभद्र एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है, जो न केवल लोकतांत्रिक मूल्यों के विरूद्ध है,  के विरोध में जिला कैंप कार्यालय कचहरी गेट के पास  हिमंता विस्वा सरमा का पुतला फूंककर विरोध दर्ज कराने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने ऐसा नहीं होने दिया। कांग्रेस कैंप कार्यालय में आकर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से सिटी मजिस्ट्रेट ने राज्यपाल के नाम का ज्ञापन  देकर अपना विरोध दर्ज कराया।   इस अवसर पर कांग्रेस कैम्प कार्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कमल मित्तल ने कहा कि गांधी के देश में इस तरह की भाषा से स्वीकार्य नहीं है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्यपाल कटारिया ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी  अपने  पद का उपयोग एक बाहुबली की तरह कर रही हैं जो लोकतंत्र राष्ट में सदैव निंदनीय है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बिल्किस चैधरी,आकिल राणा, मनोज चैधरी , जिला  सेवादल अध्यक्ष  नौशाद अल्वी , ,साकिब अंसारी आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 गौशाला का किया निरीक्षण
मीरांपुर। पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर  द्वारा कान्हा गोशाला, मीरापुर का निरीक्षण किया।  मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में डॉक्टर अजय कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर  द्वारा कान्हा गोशाला, मीरापुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान  सभी गोवंश स्वस्थ्य पाये गए । गौआश्रय स्थल पर पर्याप्त मात्रा में भूसा, स्वच्छ पेयजल व हरा चारा उपलब्ध मिला। गौवंशों को नियमित रूप से हरा चारा,खल चोकर देने एवं साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गया। केयरटेकर उपस्थित मिले!

 

सृष्टि रचयिता महर्षि कश्यप जी का जन्मोत्सव मनाया
भोपा। कस्बा भोकरहेड़ी के मजरा हाजीपुर देहात में सृष्टि के रचयिता महर्षि कश्यप जी की मूर्ति पर आयोजित जन्मोत्सव एवं वार्षिक हवन पूजन में जिंप अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने सहभागिता कर भगवान महर्षि कश्यप जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उनका स्मरण किया ।इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजक नामित सभासद संजीव कश्यप , सोनू कश्यप, रतन सिंह कश्यप, मंडल अध्यक्ष अरुण पाल सिंह, रामकुमार शर्मा ,रविन्द्र सिंह, महिपाल सिंह राठी आदि उपस्थित रहे ।

 

मंत्री कपिलदेव ने सीएम की रैली को लेकर की समीक्षा
मुजफ्फरनगर। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा विधानसभा मुज़फ्फरनगर के नगर पालिका सभागार में समस्त सुपरवाइजरों एवं सफाई कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस दौरान उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।  साथ ही, आगामी 13 अप्रैल को आयोजित होने वाली माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं  केंद्रीय मंत्री जयन्त चैधरी की जनसभा में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता हेतु सभी को आमंत्रित किया।

 

स्वास्थ्य जांच एवं प्रशिक्षण कैंप आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल जी के प्रतिष्ठान मै. वैष्णव स्टील प्राइवेट लिमिटेड में राज्य कर्मचारी बीमा औषधालय की ओर से फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों हेतु स्वास्थ्य प्रशिक्षण एवं जांच कैंप का सफल आयोजन किया गया। कैंप में डॉ. नातिका सेन (प्रभारी चिकित्सा अधिकारी), राकेश कुमार (फार्मासिस्ट) एवं अन्य चिकित्सा स्टाफ उपस्थित रहे। इस दौरान कर्मचारियों का बीपी, शुगर, कोलेस्ट्रॉल आदि का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। डॉक्टरों द्वारा कर्मचारियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया। उन्हें नियमित दिनचर्या, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने तथा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे वे विभिन्न बीमारियों से बच सकें। साथ ही जागरूकता सत्र के माध्यम से यह भी बताया गया कि छोटे-छोटे बदलाव अपनाकर कर्मचारी अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकते हैं। इस अवसर पर फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक अग्रवाल जी ने कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य कैंप का आयोजन भविष्य में भी निरंतर किया जाता रहेगा, ताकि आसपास की फैक्ट्रियों में कार्यरत कर्मचारियों का स्वास्थ्य उत्तम बना रहे और वे पूरी ऊर्जा एवं दक्षता के साथ कार्य कर सकें। इससे औद्योगिक इकाइयों का संचालन भी सुचारू रूप से चलता रहेगा।

 

योग जीने की कला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारतीय योग संस्थान का 60 वां स्थापना दिवस समारोह जनपद मुजफ्फरनगर के सभी योग साधना केन्द्रों पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर  बालिका इंटर कॉलेज गांव पिनना मुजफ्फरनगर में योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने नये योग साधना केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि भारतीय योग संस्थान की स्थापना स्वर्गीय श्री प्रकाश लाल जी ने 10 अप्रैल 1967 को दिल्ली में की थी। श्री प्रकाश लाल जी का जन्म सरगोधा ,जो आजकल पाकिस्तान में है, में हुआ था। उन्होंने दिल्ली में देखा कि कुछ विदेशी लोग हमारे देशवासियों को पैसे लेकर योग सिखा रहे थे तो उन्हें बड़ी पीड़ा हुई। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अनुपम धरोहर है और विदेशी लोग हमारे देश में ही हमारी योग विद्या को बेच रहे हैं। इसलिए उन्होंने संकल्प किया कि मैं भारत वर्ष में योग के प्रचार प्रसार हेतु निशुल्क योग केन्द्रों का संचालन लोगों के अंदर आपसी सामंजस्य स्थापित करने, शरीर को स्वस्थ रखने तथा एक सभ्य समाज का निर्माण करने हेतु करूंगा। आज भारतवर्ष में ही नहीं अपितु विदेश में भी भारतीय योग संस्थान के लगभग 4500 निशुल्क योग साधना केंद्र नियमित रूप से संचालित हो रहे हैं। योग वास्तव में जीवन जीने की कला है। योग हमें स्वास्थ्य के साथ-साथ उच्च कोटि के संस्कार भी प्रदान करता है। एक योगी व्यक्ति सत्यवादी, ईमानदार ,चरित्रवान, परोपकारी और देशहित में कार्य करने वाला होता है। इस अवसर पर मेरा सरकार से अनुरोध है कि ऋषि मुनियों की देन योग को पूरे देश में अनिवार्य रूप से लागू कर देना चाहिए जिससे समाज तथा राष्ट्र की उन्नति होगी। भारतीय योग संस्थान दो सिद्धांतो जीओ और जीवन दो तथा वसुदेव कुटुंम्भकम को लेकर कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र गांव पिनना, ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर स्कूल मुजफ्फरनगर, एस एसडी इंटर कॉलेज कृष्णापुरी ,चैधरी छोटूराम इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर ,आईडीएम पब्लिक स्कूल गांधीनगर ,आर्य अकैडमी इंटरनेशनल स्कूल ए टू ज रोड आदि सभी केंद्रों पर भारतीय योग संस्थान का 60 वां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।

 

अंबेडकर जयंती पर शांति समिति की बैठक
सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने पर सीओ बुढ़ाना ने दिए निर्देश
शाहपुर। मुजफ्फरनगर के शाहपुर में आगामी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए शाहपुर थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें सुरक्षा व्यवस्था और नियमों पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। जयंती के अवसर पर बिना पूर्व प्रशासनिक अनुमति के कोई भी शोभायात्रा या जुलूस नहीं निकाला जाएगा।
सीओ ने ध्वनि प्रदूषण और सरकारी नियमों का भी हवाला दिया। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि केवल मानक के अनुरूप निर्धारित डेसिबल वाले डीजे ही बजाने की अनुमति होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। शांति समिति की इस बैठक में क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों सहित स्थानीय प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। मुख्य रूप से थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, कस्बा चैकी इंचार्ज राहुल कुमार, वर्तमान चेयरमैन हाजी अकरम कुरैशी, पूर्व चेयरमैन प्रमेश सैनी, नामित सभासद कपिल सैनी और सभासद सतीश पाल उपस्थित रहे।

 

हादसे में हुई मौत
खतौली। अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल चल रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
  मिली जानकारी के अनुसार खतौली क्षेत्र की भंगेला चैक पोस्ट के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक पैदल चल रहे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे पर राहगीरों सहित कई लोग मौके पर इकटठा हो गए। ग्रामीणो की सूचना पर तुरंत ही मौके पर पहंुचे एएसपी रामाशीष यादव व इंस्पैक्टर खतौली दिनेश कुमार मौके पर पहंुच गए पुलिस ने भीड की मदद से जब मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया तो शव की पहचान गंाव टिटौडा निवासी मनोज पुत्र मगन सिंह के रूप मे हुई। पुलिस ने परिजनो को जब इसकी सूचना दी तो घर मे कोहराम मच गया। परिवार के लोग तथा रिश्तेदार मौके पर पहंुच गए। पुलिस ने भीड की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।

 

जनपद स्तरीय पोल्ट्री काॅक्लेव / कुक्कुट निवेश सम्मेलन का आयोजन किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी श्री डा० जितेन्द्र गुप्ता ने बताया है कि जनपद के समस्त कुक्कुट पालकों को अवगत कराया है कि जनपद में एक दिवसीय जनपद स्तरीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव / कुक्कुट निवेश सम्मेलन का आयोजन किया जाना है, जिसके अन्तर्गत कुक्कुट पालन में रूचि रखने वाले व्यक्तियों को कुक्कुट विकास नीति-2022 अन्तर्गत निवेश बढाने तथा प्रदेश में पोल्ट्री क्षेत्र के समग्र विकास हेतु संचालित सरकारी योजनाओं एवं नीतियों को व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए वैज्ञानिक एवं आधुनिक पोल्ट्री प्रबन्धन के विषय में जागरूकता बढाने एवं पोल्ट्री फामर्स / उद्यमियों से उनकी समस्याओं पर चर्चा करने हेतु यह आयोजन किया जायेगा, इस कार्यक्रम के आयोजन से प्रदेश में कुक्कुट विकास को बढावा मिलेगा तथा विभागीय योजनाओं की पूर्ण जानकारी उपलब्ध करायी जायेगी, जो कुक्कुट पालक कुक्कुट व्यवसाय करने में इच्छुक हो, उसका सरकारी योजना में आवेदन कराया जायेगा। जो कुक्कुट पालक अथवा कुक्कुट पालन में रूचि रखने वाला व्यक्ति इस जनपद स्तरीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव / कुक्कुट निवेश सम्मेलन में प्रतिभाग करना चाहता है, वह अपना पंजीकरण मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, मुजफ्फरनगर के द्वितीय तल पर स्थापित कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर करा सकता है। आयोजन की तिथि से सम्बन्धित व्यक्ति को समय से अवगत करा दिया जायेगा। यह कार्यक्रम एकदम निःशुल्क है। अधिक से अधिक कुक्कुट पालकों से अनुरोध है कि इस आयोजन में प्रतिभाग कर कार्यक्रम की शोभा बढाये।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21262 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − four =