Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

भ्रष्टाचार के आरोप: नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने कंपनी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर मैं वाहन खरीद मामले में चल रही खींचतान के बीच नया मोड़ आ गया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने कंपनी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा दिया है।नगर पालिका परिषद के द्वारा गोल्डन ट्रेंगलर कम्पनी के साथ हुए अनुबंध के अनुसार वाहन खरीदे थे। कंपनी द्वारा तय की गई संख्या में वाहनों की सप्लाई नहीं की गई।

इस वाहन खरीद मामले में भाजपा सभासद राजीव शर्मा ने वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कई बार जांच की मांग की उनकी शिकायत पर जिला प्रशासन के द्वारा इस मामले में जांच की जा रही है। वरिष्ठ निकाय प्रभारी अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार सिंह इस मामले में जांच कर रहे हैं।

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी हेमराज सिंह भी इस मामले में ८०-९० लाख रुपए का गबन होने का आरोप लगा चुके हैं हालांकि यह खरीद मामला उनकी तैनाती से पूर्व का है। इसके बावजूद भी इस मामले में उनके द्वारा लगातार भ्रष्टाचार होने के आरोप लगते रहे हैं जबकि चेयर पर्सन अंजू अग्रवाल द्वारा इस वाहन खरीद मामले में तकनीकी फंसने की बात की गई है।

उनके द्वारा कई बार इस मामले में किसी भी प्रकार की वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार से इनकार किया जाता रहा है। अब जबकि कल जनपद में शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों को धरातल पर लाने के लिए नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन जिले में आ रहे हैं।

इसी बीच देर रात वाहन खरीद मामला फिर से बोतल से बाहर आ गया है। इस मामले में पालिका के नगर स्वास्थ्य अधिकारी अतुल कुमार की ओर से कंपनी के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =