News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

मर्चेन्ट नेवी के जवान की हादसे में मौतMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सडक हादसे मे मर्चेन्ट नेवी के जवान की मौत हो गई। इस हादसे मे उसकी माॅ भी घायल हो गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिाजवाया।
  मिली जानकारी के अनुसार जनपद के फुगाना थाना क्षेत्र मे दोपहर के वक्त दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर अज्ञज्ञत वाहन की चपेट मे आकर एक युवक की मौत हो गयी तथा उसकी माॅ गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हाद से पर राहगीरों सहित दर्जनो ग्रामीण मौके पर इकटठा हो गए। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सडक हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिला को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने जब मृतक के सम्बन्ध मे जानकारी ली तो शव की शिनाख्त मर्चेन्ट नेवी के जवान मोहन के रूप मे हुई जो शामली से अपने गंाव बागपत लौट रहा था। नवनिर्मित दिल्ली देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सपे्रसवे पर किसी अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर उसकी मौत हो गई। हादसे के दौरान मंा मुकेश भी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाने के साथ परिजनो को इसकी सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन तथा ग्रामीण भी फुगाना पहुंच गए।

 

महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर कार्यालय पर भारतीय समाज सुधारक व विचारक महात्मा ज्योतिबा गोविंद राव फुले की जयंती समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में हर्ष के साथ मनाई गई। सपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष ज़िया चैधरी ने महात्मा ज्योतिबा फुले की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी हर जाति वर्ग के महापुरुषों का पूर्ण सम्मान करते हुए उनके जयंती व पुण्यतिथि को मनाकर उनके विचारों को अपनाकर समाज की सेवा का संकल्प लेती है। महात्मा ज्योतिबा फुले के समाज के लिए किए गए कार्यों विचारों को मौजूद सपा कार्यकर्ताओं द्वारा अपनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी जिला महासचिव सोमपाल सिंह कोरी,सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू, समाजवादी महिला सभा जिलाध्यक्ष पूजा अनिल अंबेडकर,लोकेंद्र कुमार सिमरथी,मीर हसन, आकिल राणा,काजी सरफराज,राहुल आदि मौजूद रहे।

 

अधिकारों के प्रति किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। एसडीएम जयभारती विद्या मंदिर विद्यालय परिसर में आज मिशन शक्ति कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और जागरूकता के प्रति प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  नितिन कुमार (एपीओ) उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में इंस्पेक्टर श्रीमती लतेश वर्मा एवं सब-इंस्पेक्टर श्रीमती अर्चना यादव ने सहभागिता की। अतिथियों ने अपने संबोधन में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा की। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, आत्मविश्वास बनाए रखने और हर परिस्थिति में साहस के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। साथ ही आत्मरक्षा और सतर्कता को जीवन का अहम हिस्सा बनाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं, जिससे उनमें आत्मरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सके। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव मुंजाल, उप-प्रधानाचार्या शिवानी शर्मा, कोऑर्डिनेटर पूनम शर्मा एवं समस्त स्टाफ ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता जताई। कार्यक्रम का समापन उत्साह और सकारात्मक संदेश के साथ हुआ।

 

 

समाधान दिवस में सुनी समस्याएंMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना रतनपुरी पर किया गया समाधान दिवस का आयोजन, जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।  उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री महादिक अक्षय संजय महोदय द्वारा थाना रतनपुरी पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान महोदय द्वारा जनता की जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान थाना प्रभारी रतनपुरी श्री राकेश सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

समाधान दिवस में सीओ सदर ने सुनी समस्याएं
चरथावल। थाना परिसर में माह के दूसरे शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें सीओ सदर डॉ. रवि शंकर, नायब तहसीलदार सुनील कुमार, नायब तहसीलदार रिजवान अहमद और प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण दहिया उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में अधिकतर शिकायतें जमीनी विवादों से संबंधित थीं। इन शिकायतों के निष्पक्ष और त्वरित समाधान के लिए राजस्व एवं पुलिस की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस दौरान ग्राम दूधली निवासी शेर सिंह ने गांव के तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत दर्ज कराई। अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एक टीम गठित की और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने फरियादियों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं समाधान दिवस में प्रस्तुत करें, ताकि उनका मौके पर ही समाधान किया जा सके।

 

भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर की तैयारियांMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में समाज को एकजुट करने और कार्यक्रमों को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए ‘भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह समिति’ ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में, भारतीय कॉलोनी स्थित चंद्रमणि शर्मा के निवास पर समिति की एक अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी भव्य आयोजनों की रूपरेखा और रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष जन्मोत्सव को अत्यंत हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। चर्चा का मुख्य केंद्र बिंदु 12 अप्रैल को आयोजित होने वाली ध्वज यात्रा एवं अभिषेक रहा। इसके साथ ही, 17 अप्रैल को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर विशेष रणनीति तैयार की गई। सदस्यों ने शोभायात्रा के मार्ग, स्वागत द्वारों और सुरक्षा व्यवस्था पर अपने सुझाव साझा किए।
समिति के अध्यक्ष शरणदीप कौशिक और संजय मिश्रा ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम की सफलता पूर्णतः आपसी समन्वय और अनुशासन पर निर्भर करती है। बैठक में सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अलग-अलग विभाग सौंपते हुए उनकी जिम्मेदारियाँ तय की गईं। आह्वान किया गया कि इस बार की शोभायात्रा न केवल भव्य हो, बल्कि समाज में एकता और दिव्यता का संदेश भी दे। बैठक में ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध जनों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप सेरू सुभाष शर्मा, सुरेंद्र शर्मा और चंद्रमणि शर्मा , संदीप शर्मा, लक्ष्मण शर्मा और रवि शर्मा, सुखबीर शर्मा, सचिन और कन्हैया सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में जन्मोत्सव को भव्य, दिव्य और ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। अंत में, चंद्रमणि शर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और समाज के प्रत्येक व्यक्ति से इन आयोजनों में सपरिवार सम्मिलित होने की अपील की।

 

पुलिस अधीक्षक नगर ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के प्रस्तावित जनपद आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ स्थलों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद रखने हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश  योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद आगमन कार्यक्रम के दृष्टिगत सभा स्थल, हेलीपैड एवं अहिल्याबाई होल्कर जी की मूर्ति अनावरण स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद रखने हेतु सभा स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रभावी बैरिकेडिंग, प्रवेश/निकास मार्गों का सुव्यवस्थित निर्धारण, भीड़ नियंत्रण के समुचित प्रबंध तथा वीआईपी मूवमेंट को सुरक्षित एवं सुगम बनाने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। हेलीपैड स्थल का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, एंटी-सैबोटाज चेकिंग, फायर सेफ्टी प्रबंध एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सतत निगरानी बनाए रखने पर बल दिया गया। अहिल्याबाई होल्कर जी मूर्ति अनावरण स्थल पर भी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद रखने, भीड़ नियंत्रण को प्रभावी बनाने तथा संवेदनशील बिंदुओं पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा ड्रोन कैमरे के माध्यम से समस्त स्थलों का हवाई अवलोकन कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश भी दिए गए। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी (वित्त), सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

जिंप अध्यक्ष ने किया पुरस्कार वितरण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज जड़ौदा के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिंप अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल ने प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के छात्र/ छात्राओं को ट्रॉफी प्रदान कर उपस्थित अभिभावकों तथा छात्र छात्राओं को संबोधित किया । कार्यक्रम में डा.ईश्वर चंद्रा, डा.सुभाष बालियान, संजीव शंकर, जिला पंचायत सदस्य सचिन करानिया, श्रीमती नीरू शर्मा ,कैप्टन कुलदीप जी आदि का विद्यालय प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने अंग वस्त्र और प्रतीक चिन्ह के साथ सम्मान किया।संचालन डा.राजीव कुमार ने किया।

 

 मुख्यमंत्री योगी से की विधायक मदन भैया ने मुलाकात
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से खतौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक मदन भैया ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खतौली विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों से संबंधित विभिन्न प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और आवश्यकताओं से अवगत कराते हुए विकास कार्यों को शीघ्र स्वीकृति देने का अनुरोध किया। इन प्रस्तावों में विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शामिल किया गया है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक मदन भैया क्षेत्र के विकास कार्यों की निगरानी के साथ-साथ जनता से सीधे संवाद भी बनाए रखते हैं। वह प्रत्येक शनिवार और रविवार को खतौली जीटी रोड स्थित अपने कार्यालय पर जन समस्याएं सुनते हैं। कार्यालय में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं, जिनका त्वरित समाधान कराने के निर्देश विधायक संबंधित अधिकारियों को देते हैं। वह जरूरतमंद लोगों के सुख-दुख में भी शामिल होते हैं। मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात को क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उम्मीद है कि इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बाद खतौली विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी और जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

 

 रालोद नेताओं ने की बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सरवट क्षेत्र में रालोद विधानसभा प्रभारी नदीम अहमद उर्फ़ बबलू भाई के निवास पर आयोजित एक सभा में रालोद नेताओ ने आगामी 13अप्रैल को मुजफ्फरनगर के नुमाइश मैदान में मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जयंत चैधरी के आगमन पर सभा में पहुंचने और दोनों नेताओं का स्वागत करने के लिए सभी क्षेत्रवासियों से अपील की। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। सभा की अध्यक्षता रालोद प्रदेश महासचिव पंडित उमादत्त शर्मा ने तथा संचालन बबलू भाई ने किया। इस अवसर पर पूर्व सदस्य जिला पंचायत हरीश त्यागी, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष के.पी. सिंह, जिला उपाध्यक्ष ताहिर मिर्जा, तनवीर, कपिल पंवार, भाई अनीस, काजी आसिफ, फिरोज, फैजल, हकीम, बबलू, खालिद, काजी कलीम, काजी सरताज भाई, शियान अब्दुल काजी रिहान आदि मौजूद रहे।

 

कैबिनेट मंत्री ने किया नवनिर्मित सड़क का लोकार्पणMuzaffarnagar News
पुरकाजी। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने विधायक निधि से नवनिर्मित सीसी रोड का विधानसभा क्षेत्र के रामपुर गांव में लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अपराध और गुंडागर्दी समाप्त हो गई है, जिससे बहन-बेटियां सुरक्षित महसूस कर रही हैं। मंत्री अनिल कुमार ने जोर देकर कहा कि प्रदेश में बिना किसी धार्मिक भेदभाव के विकास कार्य निरंतर जारी हैं और सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2027 में एक बार फिर भाजपा-रालोद गठबंधन की सरकार बनेगी। रामपुर तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने फीता काटकर सड़क का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि वह पिछले 20 वर्षों से बिना किसी भेदभाव के जनसेवा कर रहे हैं और उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करना है।
उन्होंने रामपुर तिराहे पर स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा के सौंदर्यीकरण और जीर्णाेद्धार की भी घोषणा की। अनिल कुमार ने यह भी उल्लेख किया कि वह मुजफ्फरनगर से तीसरी बार विधायक निर्वाचित होने वाले पहले अनुसूचित जाति के व्यक्ति हैं और अब कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्यरत हैं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने तेजस फार्म के पास टूटी हुई सड़क को बनवाने और स्ट्रीट लाइटें लगवाने की मांग की। मंत्री ने मौके पर पहुंचकर जलमग्न और क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया और जल्द ही उसके पुनर्निर्माण का आश्वासन दिया। इस नवनिर्मित सड़क से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि यह गांव की प्रगति और समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त करेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता गजराज सिंह ठाकुर ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ पत्रकार श्यामवीर शर्मा ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पति विनोद शर्मा, जयपाल भगतजी, पप्पू शर्मा, सोनू त्यागी, राजवीर सिंह, वीरसेन और अनिल त्यागी सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

जिलाधिकारी ने ली बैठकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय मंत्री तथा रालोद सुप्रीमो जयन्त चैधरी के प्रस्तावित आगमन व रोजगार वृहद मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने बैठक ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
 विदित है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगामी 13 अप्रैल 2026 को आगमन प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री इस दौरान वृहद रोजगार मेले मे युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेगे। मेरठ रोड स्थित नुमाईश मैदान मे होने वाली मुख्यमंत्री की जनसभा तथा रोजगार मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने न्यू सभागार मे तैयारियों सम्बन्धी समीक्षा बैठक की। जिसमे उन्होंने मेले की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी तैयारियों को लेकर बिन्दुवार समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री का आगमन जिले के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। रोजगार वृहद मेला युवाओं को नौकरी के बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा, इसलिए सभी व्यवस्थाएं शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेजों के प्रिंसिपल्स को निर्देश दिए कि छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करें और मेले में स्टॉल लगाने, परिवहन तथा अन्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दें। स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और मेडिकल सुविधाओं पर भी जोर दिया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कमल किशोर देशमुख, एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह, एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। सीडीओ ने मेले के लिए प्रस्तावित स्थल पर व्यवस्थाओं की जानकारी दी, जबकि एडीएम प्रशासन ने सुरक्षा प्रोटोकॉल पर चर्चा की। यह मेला मुजफ्फरनगर के बेरोजगार युवाओं के लिए वरदान साबित होगा। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे, जहां हजारों नौकरियां उपलब्ध होंगी। डीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तैयारियां जोरों पर हैं और मुख्यमंत्री का स्वागत भव्य तरीके से किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

 

मुजफ्फरनगर। संयुक्त वैश्य मोर्चा जनपद मुजफ्फरनगर ने भव्य रूप से राजवंशी धर्मशाला में आयोजित किया जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोहMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। मुख्य संयोजक एवं सलाहकार संयुक्त वैश्य मोर्चा शलभ गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आज संयुक्त वैश्य मोर्चा जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा नवनियुक्त जिला कार्यकारणी भाजपा श्री संजय गर्ग, विशाल गर्ग , पंकज माहेश्वरी, साधना सिंघल,  , एवं मनोनीत सभासद अमित गोयल उर्फ बॉबी एवं डॉक्टरेट की मानक उपाधि मैं0माइनस स्टाफ यू एस ए के द्वारा सम्मानित डॉक्टर प्रणव गर्ग एवं मुजफ्फरनगर में टाउन हाल मै महाराज अग्रसेन जी महाराजा के भव्य मंदिर निर्माण में विशेष सहयोग एवं सहभागिता करने वाले नवनीत कुचछल को पटका, पगड़ी एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कृष्ण गोपाल मित्तल, जनार्दन स्वरूप गर्ग, राजेंद्र प्रसाद गर्ग, अशोक रस्तोगी, प्रमोद करनवाल द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्यक्रम का संचालन शलभ गुप्ता एडवोकेट एवं सुनील तायल के  द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। सभी सम्मानित अतिथियों के द्वारा संयुक्त वैश्य मोर्चा का इस सम्मान करने के लिए तथा वैश्य समाज की लड़ाई हर मोर्चे पर मजबूती से लड़ने पर बधाई दी  स्वतंत्र प्रभार मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी के द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की आगामी 13 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्य मंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के आगमन को लेकर वैश्य समाज से अनुरोध किया गया कि सभी समय से प्रातः 10.00 बजे तक नुमाइश पंडाल में पहुंचे और मा मुख्यमंत्री जी के ओजस्वी विचार सुने कार्यक्रम के आयोजक कृष्ण गोपाल मित्तल, शलभ गुप्ता, सुनील तायल को सफल कार्यक्रम की बधाई दी। अध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल जी के द्वारा सभी वैश्य बंधुओं का हार्दिक आभार प्रकट किया गया ओर समाज एवं राजनीति में अपनी सेवा देने वाले तथा नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्जवल भविष्य की कामना की तथा सभी वैश्य बंधुओं से 12 अप्रैल के आगामी मा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कार्यक्रम मै ज्यादा से जायदा संख्या में पहुंचने का आह्वान किया जिससे वैश्य समाज जो राजनीति के क्षेत्र में अपना वर्चस्व खोया हुआ है उस वर्चस्व को वापिस प्राप्त कर सके। मुख्य रूप से कृष्ण गोपाल मित्तल, शलभ गुप्ता, सुनील तायल, प्रमोद करनवाल, अशोक रस्तोगी, राजेंद्र प्रसाद गर्ग, अमित गुप्ता एडवोकेट, आलोक कुमार एडवोकेट, प्रशांत कुमार एडवोकेट, पंकज राजवंशी, नीरज करनावल, संजय गुप्ता, शिव कुमार सिंहल,  मित्र सेन अग्रवाल, सुभाष चंद गुप्ता, सत्यप्रकाश गोयल, मनीष गुप्ता, संजीव गोयल, अरुण गुप्ता, सुनील तायल, गौरव जैन, आदेश कुमार, श्रीकृष्ण अग्रवाल, अमित जैन, अंकुर जैन, राजेश करनवाल, अजय कुमार गर्ग, मुकेश, रामलाल गोयल, कन्हैया लाल गुप्ता, अरुण राजवंशी, कुलदीप गुप्ता, आयुष सिंहल, सोनिया सिंहल, योगेश सभासद, विकाश गुप्ता पूर्व सभासद, योगेश कुमार गुप्ता, राजेंद्र कुमार गोयल, विनय अग्रवाल, विजय गर्ग, नवनीत कुचछल, राहुल गोयल, राजीव बंसल, विजय करेनवाल, मुकेश गोयल, अमित कुमार गुप्ता, जनार्दन स्वरूप, हरीश कुमार गुप्ता, पंकज माहेश्वरी, अशोक रस्तोगी, तरुण मित्तल,  देवेश गर्ग, आकाश अग्रवाल, वासु गोयल, शोषक तायल, सुरेंद्र मित्तल, अभिलक्ष मित्तल,  सुबोध ऐरन, सुधीर ऐरन, गौरव ऐरन, विजय गोयल, साधना सिंघल, राजेंद्र तायल, राजकुमार गुप्ता, रविंदर गोयल, नीरज गोयल, मनोज अग्रवाल, मदन कुमार , सौरभ मित्तल , भूपेंद्र गोयल, डॉक्टर प्रणव गर्ग आदि सैकड़ों की संख्या में वैश्य बंधु मौजूद रहे!

 

मार्केट से बैग चुराया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।शिव चैक इलाके में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में से एक इस इलाके में पुलिस चैकी के बिल्कुल पास बुर्काधारी चोरनी गैंग ने एक दुकान से बैग चुरा लिया। इस घटना ने स्थानीय पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह ताजा मामला गोल मार्केट स्थित मैक्स कम्युनिकेशन दुकान का है। यहां चार बुर्काधारी महिलाओं के एक गिरोह ने लगभग 1600 रुपये का एक कीमती बैग चुरा लिया। दुकानदार का कहना है कि चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में चार बुर्काधारी महिलाएं संदिग्ध गतिविधियों के साथ चोरी को अंजाम देती साफ दिख रही हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि शिव चैक और आसपास के इलाकों में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। चोरी और पर्स झपटमारी की बढ़ती वारदातों से व्यापारियों में भय का माहौल है, जिससे व्यापार करना मुश्किल हो रहा है। व्यापारियों ने पुलिस चैकी की निकटता के बावजूद चोरों के बुलंद हौसलों पर चिंता व्यक्त की है। व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि पिछले एक महीने में शिव चैक और आसपास के क्षेत्रों में ऐसी कई चोरियां हुई हैं, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। हाल ही में हुई अन्य घटनाओं में करीब एक सप्ताह पहले भगत सिंह रोड स्थित मीना बाजार से आर्टिफिशियल ज्वैलरी की चोरी शामिल है। इसके अतिरिक्त, ईद के दौरान रुड़की रोड पर एक युवती से पर्स झपटने और भगत सिंह रोड पर एक महिला का पर्स चोरी होने की वारदातें भी सामने आई हैं। इन लगातार बढ़ती वारदातों से शहर के प्रमुख बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरी उजागर हुई है। अब देखना होगा कि पुलिस इस बुर्काधारी चोरनी गैंग पर कब तक शिकंजा कस पाती है और व्यापारियों को सुरक्षित माहौल प्रदान कर पाती है।

 

गीता पाठ होगा आयोजित
मुमुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।पुरुषोत्तम मास में श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा प्रतिदिन नगर के अलग-अलग क्षेत्रो/परिवारो मे पालकी/शोभायात्रा एवं गीता पाठ का आयोजन किया जायेगा। महामण्डलेश्वर गीतामनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के महामंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया की पुरुषोत्तम मास मे  (17 मई 2026 से 15 जून 2026 तक) नगर के अलग- अलग क्षेत्रों/परिवारों में प्रतिदिन पालकी/शोभायात्रा  एवं गीतापाठ का आयोजन किया जायेगा, इस सम्बन्ध मे गीतापाठ परिवार के सदस्यो की एक बैठक बाग केशोदास मे अतुल कुमार गर्ग के निवास पर सम्पन्न हुई जिसमे पुरूषोत्तम मास मे गीतापाठ करने का कार्यक्रम निश्चित किया गया। बैठक मे मुख्य रूप से रामबीर सिंह, अजय गर्ग, सुभाष गर्ग,सुभाष गोयल, विपिन गुप्ता, विमल प्रताप सिंह, राजेश वर्मा,संजय अरोरा , महेंद्र सिंह आदि गीता प्रेमी बन्धुओ ने भाग लिया।

 

बाइक सवार युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। सक हादसे मे बाईक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया।    मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की स्टेट हाईवे-59 स्थित मलीरा के रास्ते पर कार और बाइक की भिडन्त में बाईक सवार युवक हर्ष पुण्डीर पुत्र देवेंद्र सिंह की मौत हो गई। ग्रामीणो की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनो को जब इसकी सूचना परिवार को दी तो घर मे कोहराम मच गया। परिजन तथा रिश्तेदार भी मौके पर पहंुच गए। बताया जाता है कि उक्त युवक कछौली निवासी हर्षपुण्डीर था जो अपने गंाव कछौली  मे डयूटी पर जा रहा था। इस हादसे मे युवक को टक्कर मारी तथा दूर तक घसीटा। पुलिस ने परिजनो की  मौजूदगी मे पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि अभी इस सम्बन्ध मे कोई तहरीर नही आयी है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही सुनिश्चि त की जाएगी। युवक की मौत से परिवार व ग्रामीणो मे शोक छाया हुआ है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21263 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + fourteen =