News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

अपने अधिकार छीनने वालों को देगी अब नारी जवाबः मंत्री कपिल देवMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । विधानसभा क्षेत्र के कूकड़ा मण्डल द्वारा आयोजित ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मातृशक्ति के साहस, जागरूकता एवं अपने अधिकारों के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता की सराहना की। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने सपा-कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए उन्हें महिला विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण जैसे ऐतिहासिक निर्णय का विरोध कर इन दलों ने अपनी संकीर्ण और महिला-विरोधी सोच को एक बार फिर उजागर किया है। यह विरोध देश की आधी आबादी के सम्मान और अधिकारों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा, “जो दल महिलाओं के अधिकारों का विरोध करते हैं, वे कभी भी समाज के विकास के पक्षधर नहीं हो सकते।” “नारी सम्मान और सुरक्षा के बिना किसी भी सशक्त राष्ट्र की कल्पना अधूरी है। उन्होंने कहा कि आज देश की नारी शक्ति पूरी तरह जागरूक, संगठित और आत्मविश्वास से परिपूर्ण है तथा अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर तैयार है। अब नारी शक्ति किसी भी प्रकार के अन्याय को सहन करने वाली नहीं है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आगे कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती श्वेता कौशिक, मण्डल अध्यक्ष अमित शास्त्री सभासद नवनीत गुप्ता जी, सभासद प्रशांत गौतम जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर शीतल जल सेवा का शुभारंभ किया जायेगा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । इंजीनियर्स क्लब मुजफ्फरनगर द्वारा बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर शीतल जल सेवा का शुभारंभ किया जायेगा। इंजीनियर क्लब मुजफ्फरनगर विगत 22 वर्षों से महावीर चैक पर लगातार शीतल जल सेवा प्याऊ का आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष भी दिनांक 01.05.2026 को बुद्ध पूर्णिमा के परम पावन अवसर पर क्लब द्वारा शीतल जल सेवा का शुभारंभ किया जायेगा ।इस शीतल जल सेवा के संचालन की कार्य योजना तय करने के लिए क्लब की विशेष सभा की गई। सभा की अध्यक्षता इंजी बीवआरव शर्मा ने की एवं संचालन सचिव इंजी उमेश चंद वर्मा द्वारा किया गया स इस शीतल जल सेवा प्याऊ का शुभारंभ इंजी विनोद कुमार गुप्ता मुख्य अभियंता विद्युत विभाग द्वारा किया जाएगा स क्लब के संरक्षक इंजी लोकेश चंद्रा ने बताया की इंजीनियर्स क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष अनेकों सामाजिक कार्य किए जाते हैं ,प्याऊ के साथ-साथ क्लब द्वारा प्रतिवर्ष वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर , निर्धन छात्राओं को सर्दी के मौसम में गर्म स्कूल यूनिफार्म का वितरण, आशादीप संस्थान के माध्यम से दिव्यांग बच्चों की सेवा आदि कार्य प्रमुख रूप से किए जाते हैं स शीतल जल सेवा का संचालन विभिन्न विभागों के प्रदेश भर के कार्यरत एवं सेवानिवृत्ति इंजीनियरों द्वारा किया जाता है स यह शीतल जल सेवा शिवरात्रि तक लगभग 100 दिनों तक लगातार चलेगी। प्रतिदिन लगभग 8से 10 हजार यात्री इस जल सेवा का लाभ उठाते हैं स इस बैठक मे मुख्य रूप से इं डी पी जैन , इं आर के गोयल,रामबीर सिंह,बी बी गुप्ता ,एस सी गर्ग, दिनेश कुमार गुप्ता, पीके गुप्ता आदि इंजीनियर साथी उपस्थित रहेे।

 

डीआईजी ने किया निरीक्षणMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर का किया गया वार्षिक निरीक्षण। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित समस्त शाखाओं का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर अभिषेक सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय को रिजर्व पुलिस लाइन के परेड ग्राउन्ड पर परेड द्वारा सलामी दी गयी जिसके पश्चात महोदय द्वारा परेड का टोलीवार निरीक्षण किया गया। निरिक्षणोपरान्त परेड द्वारा सलामी मंच के सामने से मार्च करते हुए महोदय को सलामी दी गयी। परेड का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मिश्रा द्वारा किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों के खाने- पीने की व्यवस्था के लिए संचालित भोजनालय का निरीक्षण किया गया जिसमें भोजनालय की साफ-सफाई संतोषजनक मिली। भोजनालय में स्थित भंडार-गृह का भी निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों को मेन्यू के अनुसार प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण भोजन देने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त महोदय द्वारा पुलिस लाईन स्थित बैरकों का निरीक्षण किया गया जिसमें बैरक में रहने वाले पुलिसकर्मियों से कुशलता लेते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही बैरक में निवास कर रहे पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि बैरक व आस-पास साफ-सफाई रखे। तत्पश्चात महोदय द्वारा मोटर परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया जिसमें महोदय द्वारा वाहनों के रखरखाव, साफ-सफाई तथा रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा शौचालय व बारबर शॉप का निरीक्षण कर साफ-सफाई को चेक किया इसके उपरान्त महोदय द्वारा पुलिस कैफे का निरीक्षण किया गया तथा कैफे में बनने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को उच्च-कोटि की रखने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित लाइब्रेरी का निरीक्षण भी किया गया जिसमें पुस्तकों के रखरखाव व इंटरनेट कनेक्टिविटी को चेक किया गया। इसके उपरान्त महोदय को क्वार्टर गार्द पर तैनात गार्द द्वारा सलामी दी गई। महोदय द्वारा सलामी लेने के उपरान्त गार्द में तैनात पुलिसबल का टर्नआउट चेक करते हुए सतर्कता से डियूटी करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देशों से अवगत कराया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा शस्त्रागार का निरीक्षण किया गया, जिसमें शस्त्रो के रखरखाव व आदान-प्रदान रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया गया। शस्त्रागार मे लगे सीसीटीवी कैमरो को चेक किया गया। शस्त्रागार में रखे राजकीय हथियारों के रख-रखाव को बहुत अच्छे तरीके से सुरक्षित रखने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके पश्चात महोदय द्वारा कैस कार्यालय का निरीक्षण किया गया तथा रजिस्टर व रिकार्ड को चेक किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाईन स्थित सब्सिडियरी कैंटीन का निरीक्षण किया गया तथा कैन्टीन में रखे दैनिक जरुरत के सामान को चेक कर स्टॉक रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। अन्त में महोदय द्वारा आदेश कक्ष पर रजिस्ट्ररों को चैक कर सम्बन्धित को निर्देशित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के मिश्रा, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

24 घंटे में सपा सरकार आने पर होगा गन्ना भुगतानः हरेंद्र मलिकMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुजफ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय नेतृत्व किसान हित के लिए अनेक योजनाएं बना रहा है। जिसका सीधा-सीधा लाभ किसानों को मिलेगा। बालाजी चैक स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि 25 अप्रैल 2026 को गाजियाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ था। जिसमें कैराना सासंद इकरा हसन भी मौजूद थी। इसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष को आना था लेकिन किसी कारण से राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं पहुंच पाये तथा उन्होंने वीडियो कान्फ्रेंस से कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आगामी चुनवा के लिए सपा ने पूरा मेनीफेस्टो तैयार कर लिया है इस सरकार में किसान गन्ना भुगतान के लिए परेशान फिर रहा है। दो-दो वर्षो से गन्ना भुगतान पूरा नहीं हो पा रहा है। समाजवादी पार्टी 2027 में जब सपा की सरकार आयेगी तो किसानांे के लिए 15 हजार करोड रूपये का रिवाल्विंग फंड बनायेगी जिससे किसानों के खातो में 24 घंटों के भीतर पैसे पहुंच जायेंगे। किसान को जैसे ही पर्ची मिलेगी उसके थोडी देर के बाद ही वो कम्प्यूटर पर चढ जायेगी तथा सीधा किसानों के खाते में पैसा पहुंच जायेगा। सासंद हरेंद्र मलिक ने यह भी बताया कि सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर लगाकर जनता का भारी शोषण किया जा रहा है। भारी विरोध के चलते कई जगह स्मार्ट मीटर रोक दिये गये है लेकिन सपा सरकार आने पर स्मार्ट मीटर को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जायेगा। इसके अलावा सपा की सरकार आने पर किसानों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जायेगी। उन्होंने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्थ पूरी तरह से ठप्प हो रही है मंत्री खुद अपराधियो को बचाने में लगे हुए है। उन्होंने प्रदेश के राज्यमंत्री पर खुलकर आरोप लगाया कि उन्होंने गत दिवस पकडे गये तीन युवको ंको छुडवा दिया। सासंद हरेंद्र मलिक ने कहा कि फिलहाल वे सरकार की नीतियों के विरूद्ध आंदोलन नहीं कर रहे है जिसका मुख्य कारण है कि कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार के उत्पीडन से बचाना है क्योंकि आंदोलन के नाम वे कार्यकर्ताओं का पूरी तरह से उत्पीडन करेंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में इंडी गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लडेगा जो छोटे दल है उन्हे साथ लेकर चुनाव लडाया जायेगा तथा 2027 का चुनाव पूरी तरह इंडी के हाथ में होगा और भाजपा को गद्दी छोडकर जाना होगा। पे्रसवार्ता में सपा के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष जिया चैधरी, जिला महासचिव सोमपाल भाटी, नगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी उर्फ बोबी, सपा किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर शर्मा पीनना, धर्मेन्द्र नीटू, इमलाख प्रधान आदि मौजूद रहे।

 

बुढ़ाना पुलिस और एसओजी टीम ने ज्वैलरी चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासाMuzaffarnagar News
बुढ़ाना। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ।  थाना बुढाना पुलिस व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा बस अड्डे व भीड-भाड वाली जगहो पर यात्रियों के बैग से नगदी व ज्वैलरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 01 अभियुक्त घायल सहित कुल 02 अभियुक्तों को दौराने पुलिस मुठभेड किया गया गिरफ्तार। कब्जे से 05 लाख 40 हजार रूपये, 02 अदद तमंचे 01 खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 01 मिस कारतूस 315 बोर, 01 आधार कार्ड एवं एक मोटरसाईकिल प्लेटिना बिना नम्बर प्लेट बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडिक, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक थाना बुढाना सुभाष अत्री के कुशल नेतृत्व में थाना बुढाना पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को वादिया श्रीमति रेशमा पत्नि सुहैब निवासी मौ0 कस्सावान कस्बा व थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर ने थाना बुढाना पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए अवगत कराया कि अज्ञात चोरो द्वारा उनके बैग को ब्लेड से काटकर 50,000 रुपये, सोने व चाँदी के आभूषण चोरी कर लेने की घटना कारित की गयी है । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बुढाना पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 172/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर क्राउन पब्लिक स्कूल के पास मंदवाडा की ओर जाने वाले रास्ते पर बदमाशों के साथ पुलिस मुठभेड हुई जिसमें 01 अभियुक्त शकील उर्फ घोडा पुत्र रशीद हाल निवासी इब्राहिम मस्जिद के पास पठानपुरा कस्बा व थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार स्थायी पता पीर वाली गली मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को पुलिस मुठभेड के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी है तथा अभियुक्त के साथी शाहिब पुत्र बसेरू निवासी ग्राम सिखरेडा थाना सिखेडा जिला मुजफ्फरनगर को कामबिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 05 लाख 40 हजार रूपये, अवैध शस्त्र मय कारतूस, 01 मोटरसाइकिल, 01 आधार कार्ड बरामद किया गया। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रह है। गिरफ्तार अभियुक्त शकील उर्फ घोडा पुत्र रशीद हाल निवासी इब्राहिम मस्जिद के पास पठानपुरा कस्बा व थाना मंगलौर जनपद हरिद्वार स्थायी पता पीर वाली गली मिमलाना रोड थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर (पुलिस मुठभेढ में घायल) , शाहिब पुत्र बसेरू निवासी ग्राम सिखरेडा थाना सिखेडा जिला मुजफ्फरनगर (कामबिंग के दौरान गिरफ्तार)। प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग बस अड्डे व भीड-भाड वाली जगहो पर यात्रियों के बैग से नगदी व ज्वैलरी चोरी कर लेते है । चोरी करने के बाद ज्वैलरी बेचकर उनसे प्राप्त धन को आपस में बाँट लेते हैं और अपने शौक मौज पर खर्च कर लेते है । दिनांक 22.04.2026 को हम लोगों ने एक महिला के बैग से नगदी व जेवरात चोरी किये थे, उन जेवरात को हमने बेच दिया था। हमसे जो नगदी बरामद हुई है वह उनही जेवरात की है जो हमने बेचे थे। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 सुभाष अत्री, संदीप कुमार, ललित कुमार, छविकांत, आशीष चैधरी, है. का. संजय, अमरदीप, सुनील, निर्वेश, का. विजय, प्रभारी एसओजी मय टीम के शामिल रहे।

 

डीआईजी ने सुनी पेंशनर्स की समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन मुजफ्फरनगर स्थित सभागार कक्ष में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा उनकी समस्याओं को पूछते हुए शीघ्र निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर अभिषेक सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में पुलिस पेंशनर्स के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा सर्वप्रथम समस्त पेंशनरों से परिचय प्राप्त करते हुए उनकी निजी, पारिवारिक, स्थानीय एवं विभागीय स्तर की समस्या/ सुझाव के बारे में जानकारी कर उनके निराकरण कराये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा पुलिस पेंशनर्स को भरोसा दिलाया गया कि वे सभी पुलिस परिवार का अभिन्न अंग है जिनकी समस्याओं का यथाशीघ्र निवारण किया जाएगा। महोदय द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों से कहा गया कि वह पुलिस की कार्यप्रणाली से भलि- भांति परिचित है। ऐसे में जिले की अतिसंवेदनशीलता के दृष्टिगत असमाजिक तत्वों पर नजर रखे। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली सभी सूचनाओं से उच्चाधिकारियों से अवगत कराये एवं पुलिस विभाग का सहयोग करते रहे। पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा सभी पेंशनर्स को साइबर अपराधों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा उनसे बचाव व हेल्पलाइन नम्बरों को साझा कर जागरुक किया गया। गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक श्री लक्ष्मण वर्मा, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

ग्राम प्रहरियों के साथ की गोष्ठी
मुजफ्फरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय हॉल में ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी का आयोजन, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश। ग्राम प्रहरियों को प्रोत्साहित करने हेतु नगद पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित। पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर श्री अभिषेक सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर स्थित बहुउद्देशीय हॉल में जनपद के समस्त थानों के ग्राम प्रहरियों (चैकीदारों) के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा ग्राम प्रहरियों को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों की समय से सूचना पुलिस को उपलब्ध कराने, आपराधिक प्रवृत्तियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा थाना पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर एक प्रभावी सूचना तंत्र विकसित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। महोदय द्वारा ग्राम प्रहरियों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा गया कि ग्राम प्रहरी पुलिस एवं जनता के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य करते हैं तथा उनकी सक्रियता से अपराध नियंत्रण में प्रभावी सहायता प्राप्त होती है। इस अवसर पर महोदय द्वारा ग्राम प्रहरियों को प्रोत्साहित करने हेतु नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य ग्राम प्रहरियों को प्रेरित करना, उनका मनोबल बढ़ाना तथा पुलिस-जन सहयोग को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा। गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के. मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक श्री उदल सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

शेखर मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसलाः 4 को फांसी व 50 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । भौराकलां थाना क्षेत्र के खेड़ी सूंडियान गांव में किसान शेखर की हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय/फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-3 के पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर ने आरोपी मां और उसके तीन बेटों को फांसी की सजा सुनाई है। साथ ही 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। यह वारदात 17 जून 2019 को हुई थी। मामले के अनुसार कस्बा सिसौली निवासी राजबाला देवी अपने बेटे शेखर के साथ खेड़ी सूंडियान गांव में 70 हजार रुपये उधार मांगने गई थीं। आरोप है कि इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। आरोपियों ने पहले पथराव किया और बाद में लाठी-डंडों व ईंटों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शेखर की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद राजबाला देवी ने रामकुमार उर्फ रामू, उसकी पत्नी मुकेश उर्फ बिट्टो और उनके तीन बेटों प्रदीप, संदीप व सोनू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के दौरान रामकुमार उर्फ रामू की मौत हो जाने के कारण उसके खिलाफ आरोपपत्र दाखिल नहीं किया गया। अदालत ने मां और तीन बेटों को दोषी मानते हुए फांसी की सजा सुनाई। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने अदालत में दलील दी कि मृतक शेखर पर सात मुकदमे दर्ज थे और वह हिस्ट्रीशीटर था। साथ ही घटना के मोटिव और घटनास्थल को लेकर भी सवाल उठाए गए। हालांकि अदालत ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मंगलवार को सुनवाई करते हुए चारों आरोपियों को दोषी करार देते हुए फांसी की सजा सुनाई और 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कुलदीप कुमार ने की सशक्त पैरवी।

 

राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) संस्था का औचक निरीक्षण किया
मुजफ्फरनगर। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ सत्येंद्र चैधरी द्वारा राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर), मुजफ्फरनगर संस्था का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय किशोरो की भोजन एवं संबंधित प्रकरण के साथ किशोरो की पत्रावली का भी निरीक्षण किया गया, माननीय द्वारा संस्था में किसी प्रकार की कोई समस्या तो नहीं के विषय में भी किशोरो से जानकारी ली गई, तथा संस्था के प्रथम तल का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय संस्था प्रभारी मोहित कुमार, संस्था कर्मचारी नीरज कुमार, सहायक अध्यापक राकेश कुमार, कंप्यूटर अध्यापक विक्रांत वर्मा एवं सुरजीत कुमार तथा सभी सुरक्षाबल उपस्थित रहे ।’

 

सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर किया सम्मानित
शाहपुर। कन्या इंटर कॉलेज, शाहपुर में यूपी बोर्ड में सर्वाेच्च स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में एक भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं की उपलब्धियों का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि (ैैप्) थाना शाहपुर श्री अतेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि उप पुलिस निरीक्षक श्रीमती रेखा रानी ,(ज्ञच्ै) के प्रधानाचार्य श्री बिलाल, रोटरी क्लब सखी की अध्यक्ष श्रीमती नीलम गुप्ता द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। कार्यक्रम का कुशल संचालन रिंकी रानी द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम को बहुत ही सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती उषा अस्थाना ने सभी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उच्च स्थान प्राप्त करने वाली 10 छात्राओं को उनके अभिभावकों सहित सम्मानित किया गया तथा उन्हें पुरस्कार एवं उपाधि प्रदान की गई। कक्षा 12 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा हमजा एवं हाई स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अरीबा को विशेष रूप से सम्मानित करते हुए उन्हें आशीर्वाद स्वरूप पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं अभिभावकों को जलपान कराया गया। विद्यालय के प्रबंधक श्री अरविंद गुप्ता ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और निरंतर परिश्रम से ही लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिवानी अरोरा, आदेश, अंजलि, ज्योति त्रिपाठी, ललिता शर्मा, गीता देवी, सलोनी तथा राज एकेडमी की प्रधानाचार्या सानिया मिर्जा का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

 

कान्हा गौशाला का किया निरीक्षण
मीरांपुर। पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर द्वारा कान्हा गोशाला ,मीरापुर का निरीक्षण किया गया । मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० जितेन्द्र गुप्ता के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 28/04/2026 को डॉक्टर अजय कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी मीरापुर द्वारा कान्हा गोशाला ,मीरापुर का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान सभी गोवंश स्वस्थ्य पाये गए । गौआश्रय स्थल पर पर्याप्त मात्रा में भूसा ,स्वच्छ पेयजल व हरा चारा उपलब्ध मिला। गौवंशों को नियमित रूप से हरा चारा,खल चोकर देने एवं साफ सफाई करने हेतु निर्देशित किया गयाॉ केयरटेकर उपस्थित मिले!

 

उमसभरी गर्मी से जीना हुआ दुश्वार
मुजफ्फरनगर। उमसभरी गर्मी से दिनभर लोग बेहाल रहे। बीते कई दिनो से हो रही तेजधूप व गर्मी के बीच आज सुबह से हो रही उमसभरी गर्मी ने लोगो की परेशानी बढाई। अप्रैल माह के पहले सप्ताह से ही गर्मी ने अपना असर दिखलाना शुरू कर दिया। अक्सर मई के अन्तिम सप्ताह व जून के पहले सप्ताह से भीष्ण गर्मी हो जाती है। परन्तु इस बार तो अप्रैल मे ही जबरदस्त गर्मी है। जिसका जनजीवन पर असर नजर आ रहा है। गर्मी के कारण दोपहर मे बाजारो मे सन्नाटा सा पसर जाता है। गर्मी का असर लोगों के कामकाज पर भी दिख रहा है। गर्मी की वजह से बहुत जरूरी होने पर ही कोई व्यक्ति अपने घर से बाहर निकलता है। अन्यथा दोपहर मे घर पर ही आराम करते है। दिन प्रतिदिन बढती गर्मी के चलते स्वास्थ्य विभाग ने जनहित मे एडवाईजरी भी जारी की है। जिसके अनुसार धूप से बचने, अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के रंग के एवं सूती वस्त्र पहनने, अधिक तलाभुना एवं बाहर का भोजन ना करके घर पर ही बना सुपाच्य भोजन लेना ही स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभदायक है। उमसभरी गर्मी ने आज दिनभर लोगों को बेचैन रखा।

 

कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर का औचक निरीक्षण किया
बुढाना। खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर का औचक निरीक्षण किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी महोदया श्रीमती किरण यादव के द्वारा कंपोजिट स्कूल डूंगर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा विद्यालय में नामांकित 193 बच्चों में 179 बच्चे उपस्थित मिले इसके बाद नवीन नामांकन, यू डाइस प्लस, मिशन प्रेरणा,शिक्षण कार्य तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों का बहुत बारीकी से निरीक्षण किया गया है, निरीक्षण के दौरान सभी निरीक्षण बिंदु साकारात्मक मिले। तथा मिड डे मील और शिक्षण कार्य की गुणवत्ता को भी जांचा गया है, दोनों की गुणवत्ता उत्तम पाई गई। अंत में आदरणीया खंड शिक्षा अधिकारी ने समस्त स्टाफ को नए नामांकन को बढ़ाने ओर विद्यालय के समस्त स्टाफ को प्रशासनिक कार्य और भी अच्छा करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत विषय विशेषकों से आवेदन आमंत्रित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । । जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री कमलेश कुमार ने बताया है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाती है इसके लिए अतिथि प्रवक्ताओं के आवेदन की प्रक्रिया चल रही है छात्रों को पढ़ाने के लिए विषय विशेषज्ञ के आवेदन की प्रक्रिया 1 मई से रखी गई है जिसकी अंतिम तिथि 15 मई तक है यह आवेदन ऑफ़लाइन के माध्यम से जमा कर सकेंगे । उन्होंने बताया कि योजना के तहत सिविल सेवा जेईई और नीट आदि के लिए अतिथि प्रवक्ताओं का चयन किया जायेगा, जिनकी प्रत्येक क्लास 1 घंटा 30 मिनट की होगी और उसके लिए 2000 दिए जाएंगे ।उन्होंने बताया है कि योजना में सिविल सेवा,जेईई और नीट के लिए योग्य अतिथि प्रवक्ताओं का चयन किया जाएगा जिसमें सिविल सेवा में इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, विज्ञान एवं तकनीकी, अंतरराष्ट्रीय संबंध, पर्यावरण, करंट अफेयर्स, सीसैट, समाज ,नीति शास्त्र, और भारतीय राजव्यवस्था, आदि विषय शामिल है जबकि नीट और जेईई के लिए वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान ,जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान,गणित के विषय विशेषज्ञों के आवेदन लिए जाएंगे समस्त आवेदन हमारी मानक संचालन प्रक्रिया अर्थात ेवच के अनुसार ही होने चाहिए जो अतिथि प्रवक्ता मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार नहीं होगा उनसे फॉर्म सम्मिलित नहीं किए जाएंगे।

 

मैं नारी हूँ, हार मानना नहीं जानतीः क्रांतिकारी शालू सैनी
मुजफ्फरनगर। जहां एक ओर समाज में महिलाएं आज भी कई चुनौतियों से जूझ रही हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ बेटियां अपने हौसले और जज़्बे से नई मिसाल कायम कर रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है क्रांतिकारी शालू सैनी की, जिनके शब्द ही नहीं बल्कि उनका जीवन संघर्ष और आत्मविश्वास की जीवंत मिसाल बन चुका है। मैं नारी हूँ, सोच रखती हूँ कुछ नया कर दिखाने की३” ये सिर्फ पंक्तियां नहीं, बल्कि शालू सैनी की जिंदगी का सार हैं। उनके भीतर कुछ कर गुजरने का जुनून है, जो हर मुश्किल को चुनौती देता है। वे कहती हैं कि उनके अंदर इतना हौसला है कि किसी भी परिणाम को अंजाम तक पहुंचा सकती हैं और नामुमकिन को भी मुमकिन बना सकती हैं। शालू सैनी की जिंदगी आसान नहीं रही। उन्होंने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन कभी हार नहीं मानी। वे खुद स्वीकार करती हैं कि दर्द तो बहुत सहा, लेकिन उसे अपनों तक कभी पहुंचने नहीं दिया। यही उनकी असली ताकत है, खुद टूटकर भी दूसरों को संभालना।
उनका संघर्ष सिर्फ हालातों से नहीं, बल्कि किस्मत से भी रहा। उन्होंने हर बार मुश्किलों को चुनौती दी और खुद को हारने नहीं दिया। उनका मानना है कि नारी कमजोर नहीं होती, बल्कि वह हर परिस्थिति में खुद को ढालने और आगे बढ़ने की क्षमता रखती है। आज शालू सैनी उन सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं, जो अपने सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रही हैं। उनका संदेश साफ है “अगर हौसला मजबूत हो, तो कोई भी सपना अधूरा नहीं रहता। समाज में जहां एक ओर बेटियों को सीमाओं में बांधने की कोशिश होती है, वहीं शालू सैनी जैसी महिलाएं उन सीमाओं को तोड़कर नई राह बना रही हैं। उनका संघर्ष, उनकी सोच और उनका आत्मविश्वास यह साबित करता है कि नारी सिर्फ सहने के लिए नहीं, बल्कि बदलने और बदलने की ताकत रखने के लिए बनी है। शालू सैनी आज एक नाम नहीं, बल्कि एक सोच बन चुकी हैं , एक ऐसी सोच, जो हर नारी को यह एहसास कराती है कि वह कुछ भी कर सकती है, अगर वह ठान ले।

 

होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज में बाल साहित्य लेखन कार्यशाला का आयोजन
मुजफ्फरनगर। होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर के सभागार में विद्यार्थियों के लिए ‘बाल साहित्य लेखन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों साहित्यकार डॉ0 कुबेरदत्त कौशिक, डॉ0 अ0 कीर्तिवर्धन अग्रवाल, रामकुमार रागी, पंकज शर्मा एवं प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। डॉ0 अ0 कीतिवर्धन ने कहा कि जो भी मन के भाव हो उन्हें आप कागज पर उतारे, आप अपनी कल्पना से जो भी लिखे, उसे आपको लिखने की आदत पडी जायेगी। पहले सुनो, लिखो और पढो, आप अपने शब्दों की कुंजी से लिखकर ही कहानी, कविता, जीवनी, संस्मरण लिख सकते है। चिडियों की चहचाहट कविता है, तपती धूप में जो किसान फसल काट रहा है वही कविता है, आप अपने मन के भावों को जब कागज पर उकेरेगंे तो वही आप नकारात्मक या सकारात्मक विचारों से लेखन प्रवृत्ति को समाज के सामने उजागर कर सकेगें। आपकी दिनचर्या की घटनाओं को लिखना ही आपकी लेखन प्रवृत्ति को विकसित कर सकता है। यदि आप अपने विचारों को लिखने की कोशिश करते है तो लिखने की यही कला आपको श्रेष्ठ बना देगी। आपको अपने शब्दों को विस्तार करते हुए अपने उत्तर को लिखो, तभी आप सर्वश्रेष्ठ उत्तर लिख पायेगें। डॉ0 कुबरेदत्त कौशिक ने कहा कि लेखन साहित्य एक शब्द है, जिसके अन्दर हित छिपा है और हितकारी है, वही साहित्य है, सबसे बडा समाज सुधारक साहित्यकार है। कहानी लिखने के लिए स्वयं संवेदनशील बने, दुख के भाव मन में आते है उसे ही संवेदनशीलता कहते है। आप कागज, कलम उठाओं तो सही, तीन शब्द है – व्यंगय, कटाक्ष और निन्दा। ये ही समाज में ज्यादा व्याप्त है। आप दोपहर के लंच के बाद शाम के समय कलम उठाकर आज के कार्यक्रम के ऊपर आप लिखोगे तो वह संस्मरण बन जायेगा और जब चार पांच दिन बाद पढोगे तो आपको उसी में आनन्द की अनुभूति होगी। कहानी ऐसी विद्या है जो करूणा से भरी हो सकती है। जब आपके मन में विचार आयेगें तो वही कहानी संस्मरण, जीवनी या निबन्ध बन जायेगा। पंकज शर्मा ने कहा कि साहित्य में शिक्षा के देवी को प्रणाम करते हुए कहा कि लेखन कैसा हो पहले जानो लेखन क्या है, लेकिन यह तभी संभव है कि आपके मन में क्या विचार उठ रहे है आप लयबद्ध और बिना लयबद्ध दोनों तरीकों से लिख सकते हो। लयबद्ध तरीका ‘‘पायो जी मैंने राम रतन धन पाओ’ बिना लयबद्ध के – मुक्तक से शुरू करे। मन के भाव किसी भी चीज को देखकर जो भाव होता है उसे कागज पर उकेरा जाता है, उससे ही साहित्य हमारे बीच में उपलब्ध होता है। जब तक आपके मन में किसी बात को लेकर भाव नहीं होगें, तब तक कैसे लिखोगे। रामकुमार रागी ने कहा कि 24 घंटे आपके मन में जरूर आता है और जो चलता है आप उन्हीं कीमती शब्दों को कागज पर उतारे, भाव जैसे हालत में होगें, उस समय उसी प्रकार के भाव हमारे मन उत्पन्न हो जाते है। समय के अनुसार, वातावरण के अनुसार, जो भाव आते है, जब आप लिखोगें तो साहित्य तैयार हो जायेगा। साहित्य कोई व्यवसाय नहीं है, बेशक यह व्यवसाय बनाना चाहे तो पुनः व्यवसाय बन जाता है। एक शब्द से भी व्यंग्य तैयार हो सकता है, आप लिखये तो सही एक से दूसरी पंक्ति आपको तैयार मिलेगी। इस अवसर पर बच्चों ने भी अपने मन के भावों को अतिथियों के सम्मुख उकेरा। अंत में प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया ने सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रजनी शर्मा, धीरज बालियान, पी0के0 मिश्रा, रूपेश कुमार, जितेन्द्र कुमार का सहयोग रहा।

 

गीता पाठ एवं सकीर्तन का पाठ हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। मोहिनी एकादशी पर श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा गीतापाठ एवं संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया।श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार,मुजफ्फरनगर के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि निःशुल्क साप्ताहिक/एकादशी/विशेष पर्व पर गीतापाठ एवं घर-घर गीता,हर घर गीता के संकल्प के निमित्त मोहिनी एकादशी पर गीतापाठ, संकीर्तन सांय 07 बजे से उत्तरी सिविल लाइन्स,निकट रेलवे-स्टेशन, प्राचीन श्री शिव मन्दिर पर आयोजित किया गया। जिसमे काफी संख्या मे गीता/सनातन प्रेमियो ने भाग लिया। सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजन के उपरांत अतुल गर्ग द्वारा गणेश वन्दना,ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप, भगवद् स्तुति प्रार्थना गीता मन्त्र, अष्टादश श्लोकी गीता पाठ, बारहवे अध्याय का पाठ भावपूर्वक कराया गया। तत्पश्चात् भजनभाव में अजय गर्ग, अजय करूणा, विमल, सुभाष गर्ग, महिला मैत्रीमण्डल, महेन्द्र रावत जी का भजन सुख के सब साथी,दुख मे ना कोई तथा राम जी का गुणगान,राधा नाम की महिमा आदि भजन भाव से उपस्थित सभी भक्तजन भक्तिरस मे ओत-प्रोत होकर झूम उठे। गीतापाठ परिवार के रामबीर ने नियमित गीतापाठ के लाभ बताये कि नियमित गीता पाठ करने से मनुष्य को मानसिक शांति मिलती है,धर्म और कर्म का ज्ञान होता है,भय और संदेह से मुक्ति मिलती है, आध्यात्मिक उन्नति होती है,विचार और भावना की शुद्धि होती है , परिवार में सुख-शांति स्थापित होती है और आसानी से समस्याओं का हल निकल जाता है।कार्यक्रम के सफल आयोजन मे अतुल कुमार, रामबीर सिंह, विपिन गुप्ता, सुभाष गर्ग, विमल प्रताप, शकुंतला , जाह्नवी, अलका गोयल, पूनम अरोरा,मधु शर्मा, मीनाक्षी गर्ग, पण्डित मंगेश पाण्डेय,अजय करूणा, कल्पना गर्ग, ऋतु शर्मा, महेन्द्र रावत आदि भारी संख्या मे श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। आरती एवं प्रसाद वितरण के उपरांत कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।

 

किसान समृद्धि कार्बन क्रेडिट योजना के अंतर्गत विकासखण्ड बघरा के गाँव नसीरपुर में किसानो के साथ एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन कियाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) । कृषि विभाग (उत्तर प्रदेश सरकार) द्वारा अनुमोदित एवं आईआईटी रुड़की के मार्गदर्शन में ट्रांयभू टेक सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा क्रियान्वित की जा रही किसानों की आय बढ़ाने की कार्बन क्रेडिट आधारित एक महत्वाकांक्षी परियोजना किसान समृद्धि कार्बन क्रेडिट योजना के अंतर्गत विकासखण्ड बघरा के गाँव नसीरपुर में किसानो के साथ एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । संवाद कार्यक्रम में प्प्ज् रुड़की के प्रो. ए एस मौर्या ने किसानो को बताया भूमि में हरिखाद, और गोबर की खाद का प्रयोग कर कार्बन की मात्रा बढ़ाए बड़ी हुई कार्बन की मात्रा जतेज 01 प्राइवेट कंपनी द्वारा बाजार में बचकर आप घर बैठे लाभ कमा सकते है । उप कृषि निदेशक श्री प्रमोद सिरोही द्वारा बताया गया की आम जनमानस के स्वास्थ की जिम्मेदारीपूर्ण रूप किसानो के कंधे पर है किसान यदि प्राकृतिक खेती और जैविक खेती करते है तो आपके उत्पाद की कीमत अंतराष्ट्रीय बाजार में भी मिलती है साथ ही कार्बन क्रेडिट से भी लाभ कमा सकते है , इसके अतिरिक्त कृषि विभाग द्वारा की अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि खरीफ बीज के लिए बुकिंग खुल चुकी है सभी किसानों को बीज प्राप्त करने के लिए पहले बुकिंग करनी होगी। कार्यकम में केवीके बघरा के अध्यक्ष डॉ हंसराज, डॉ वीरेंद्र कुमार और किसान उपस्थित रहे

 

शुक्रताल जाट धर्मशाला अध्यक्ष पद के लिये चुनाव प्रकिर्या शुरू
मोरना। शुकतीर्थ में स्थित जाट धर्मशाला तथा समाज सुधार सभा जाट धर्मशाला शुक्रताल की प्रबंध समिति अध्यक्ष पद के लिये चुनाव प्रकिर्या आरम्भ हो गयी।बहुप्रतीक्षित चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल है।बुधवार को अध्यक्ष पद के लिये दो सदस्यों ने नामांकन फार्म की खरीद की है।
चुनाव अधिकारी शेखर सिंह प्रधानाचार्य किसान इंटर कॉलिज ककरौली ने बताया कि प्रबंध समिति के अध्यक्ष पद के लिये बुधवार को दो सदस्यों अथवा प्रत्याशियों चैधरी कल्याण सिंह निवासी गांव मंदौड़,चैधरी धीरसिंह निवासी गांव बेहड़ा थ्रू ने फार्म की खरीद की है।गुरुवार को नामांकन किया जायेगा यदि आवश्यक हुआ तो आगामी 18 अप्रैल को चुनाव होगा।प्रबंधन समिति में 53 सदस्य हैं।बहुप्रतीक्षित अध्यक्ष पद के लिये होने वाले चुनाव को लेकर उत्साह बना हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 सदस्यों के जीवित न होने से वर्तमान में 40 सदस्य चुनाव में भाग ले सकेंगे।

 

जागरूकता एवं प्रेरणात्मक कार्यक्रम का आयोजन
शाहपुर। राज एकेडमी, शाहपुर में एक विशेष जागरूकता एवं प्रेरणात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उप पुलिस निरीक्षक श्रीमती रेखा रानी, थाना शाहपुर अपने दल के साथ विद्यालय में पधारीं। कार्यक्रम के दौरान समस्त विद्यालय स्टाफ भी उनके साथ उपस्थित रहा। श्रीमती रेखा रानी जी ने विद्यालय स्टाफ के साथ विभिन्न कक्षाओं का भ्रमण किया तथा छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित किया। उन्होंने बच्चों को अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा, सामाजिक अपराधों से बचाव, साइबर अपराधों के प्रति सतर्कता, अजनबियों से सावधानी तथा आपातकालीन परिस्थितियों में सही कदम उठाने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी समझाया कि आज के समय में जागरूक रहना कितना आवश्यक है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अपने अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को देनी चाहिए। इसके साथ-साथ उन्होंने शिक्षा के महत्व पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि पढ़ाई जीवन में सफलता, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से पढ़ाई करने, अनुशासन में रहने और अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय स्टाफ ने भी बच्चों को इस प्रकार के मार्गदर्शन को गंभीरता से अपनाने और अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ। विद्यालय परिवार की ओर से उप पुलिस निरीक्षक श्रीमती रेखा रानी जी एवं उनकी टीम का हार्दिक आभार व्यक्त किया जाता है।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21434 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − four =