News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

साइबर धोखाधडी में करने वाले शातिर दबोचेसमाचार (Muzaffarnagar News)
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)वर्तमान में बढते साइबर क्राइम की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाये गये अभियान के परिप्रेक्ष्य में अपर पुलिस महानिदेशक “मेरठ जोन मेरठ” एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक  “सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर” के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी अपराध श्री रविन्द्र प्रताप सिंह व प्रभारी निरीक्षक श्री कर्मवीर सिंह थाना साइबर क्राइम मुजफ्फरनगर के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम पुलिस के द्वारा जाॅब/लाॅन फ्राड आदि के नाम पर साइबर धोखाधडी में संलिप्त 02 शातिर अभियुक्तो को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विकसित आनलाईल पोर्टल “प्रतिबिम्ब” पर जनपद मुजफ्फरनगर से सम्बन्धित मोबाईल की प्डम्प् व प्डम्प् में चलाये गये मोबाइल नम्बर रिफलेक्ट हुए, जिनकी गहनतापूर्वक जाँच पडताल की गयी तो ज्ञात हुआ कि उक्त आईएमईआई व आईएमईआई में चलाये गये मोबाइल नम्बर से जनता के भोले-भाले लोगो को जाॅबॅ/लाॅन फ्राड आदि के नाम से काल करके उनसे आईएमईआई व आईएमईआई की प्रकिया जारी करने की एवज मे धोखाधडी से धनराशि ली जा रही है। उक्त आईएमईआई व आईएमईआई में चलाये गये मोबाइल नम्बरो के सम्बन्ध में साइबर थाना टीम ने गहनतापूर्वक जाँच पडताल की तो उक्त प्डम्प् व प्डम्प् में चलाये गये मोबाइल नम्बरो पर विभिन्न राज्यो से सम्बन्धित 16 साइबर अपराध की शिकायतें साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज होना पायी गयी, जिनमें उक्त अपराधियो के द्वारा भारी धनराशि की ठगी की है व अन्य शिकायतो की जाँच की जा रही है। थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा गहनता से जांच कर उक्त धोखाधड़ी की घटना में प्रकाश में आये अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार अभियुक्त शाह आलम उर्फ राजीव शर्मा उर्फ प्रदीप पुत्र शाह जमाल निवासी मौ0 देवीदास कस्बा व थाना खतौली, संगीत कुमार उर्फ राहुल चैधरी उर्फ मनोज पुत्र सुखपाल निवासी ग्राम होशियापुर गढी थाना बाबूगढ छावनी जनपद हापुड हाल पता म0न0 175 ड्रीम सिटी कालोनी सरधना रोड मेरठ थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ। वांछित अभियुक्तशोएब पुत्र शहजाद नि0 ग्राम सिंधावली थाना कंकरखेडा जनपद मेरठ, फुरकान (शोएब का रिश्तेदार) नि0 कांलिन्दी कुंज ओखला नई दिल्ली। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर सिहं, निरीक्षक प्रदीप कुमार, उ.नि. गौरव चैहान, मुबारिक हसन, है. का. आकाश चैधरी, बालकिशन, सुनील कुमार, विपिन कुमार थाना साइबर क्राइम शामिल रहे।

 

चरथावल पुलिस ने शातिर हत्या प्रकरण में दबोचाMuzaffarnagar News
चरथावल। थाना चरथावल पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 हत्याभियुक्त को किया गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे एवं निशांदेही से आलाकत्ल ईट का टुकड़ा व 01 स्पलैण्डर मोटरसाइकिल बरामद। अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, क्षेत्राधिकारी सदर डॉ0 रविशंकर तथा प्र0नि0 थाना चरथावल श्री सत्यनारायण दहिया के कुशल नेतृत्व में थाना चरथावल पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 29 अप्रैल को थाना चरथावल पुलिस को बिरालसी रजवाहे में एक अज्ञात शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके हाथ पर “दीपक” नाम गुदा हुआ था। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची थाना चरथावल पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने हेतु अथक प्रयास किये गये। पुलिस टीम द्वारा किये गये अथक प्रयास एवं जांच-पड़ताल के उपरांत मृतक की शिनाख्त दीपक पुत्र रामपाल निवासी ग्राम रूकनपुर थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। मृतक के परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चरथावल पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हत्याकाण्ड के सफल अनावरण हेतु थाना चरथावल पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का गहनता से अवलोकन किया गया तथा तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों को संकलित करते हुए जांच आगे बढ़ाई गयी। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि मृतक दीपक अपने छोटे भाई सचिन के साथ ग्राम पिन्ना, दधेडू से चरथावल होते हुए ग्राम बिरालसी आया था। पुलिस विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि सचिन ने अपने बड़े भाई दीपक के अत्यधिक नशे में होने का फायदा उठाया और उसे बिरालसी से रजवाहे के पास खेतों की ओर ले गया, जहां उसने ईंट के टुकड़े से उसके चेहरे पर वार कर निर्मम हत्या कर दी तथा मौके से फरार हो गया।
थाना चरथावल पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्त सचिन को घिस्सूखेड़ा झाल पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे व निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल ईंट का टुकड़ा तथा मोटरसाइकिल बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तसचिन पुत्र रामपाल निवासी ग्राम रूकनपुर थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर।
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि उसका बड़ा भाई आये दिन शराब के नशे में उसकी पत्नी को परेशान करता था तथा पैतृक सम्पत्ति को बेचने का दबाव बना रहा था। इन बातों से परेशान होकर अभियुक्त ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 सत्यनारायण दहिया, उ.नि. नन्दकिशोर शर्मा, का. राहुल गिरी, तेजेन्द्र धामा थाना चरथावल शामिल रहे।

 

जनपद के सभी सम्मानित नागरिक गण स्वयं भी जनगणना पोर्टल पर स्व-गणना में अपनी सूचनाएं दर्ज करें: डीएम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी ने प्रिय जनपद मुजफ्फरनगर के सम्मानित नागरिक गण जैसे कि आप अवगत ही हैं कि भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण अर्थात मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का संचालन उत्तर प्रदेश में दिनांक 22 मई, 2026 से 20 जून, 2026 तक निर्धारित है। मकान सूचीकरण का कार्य प्रारम्भ होने से पूर्व आमजन के लिए 15 दिवस की अवधि हेतु स्व-गणना (ैमस िम्दनउमतंजपवद) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जो की 07 मई से प्रारम्भ होकर 21 मई तक होगी।  स्व-गणना एक महत्वपूर्ण सुधारात्मक पहल है, जिसके माध्यम से परिवार स्वयं ही जनगणना पोर्टल (ीजजचेरू//ेम.बमदेने.हवअ.पद) पर अपनी सूवनाएं दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना अवधि के दौरान विभिन्न वर्गों तक लक्षित पहुंच सुनिश्चित करने हेतु दिवस वार विषयगत रणनीति भी निर्धारित की गई है, जैसे राजस्व एवं प्रशासन दिवस, स्थानीय निकाय दिवस, युवा एवं खेल/मीडिया दिवस, शिक्षा दिवस, स्वास्थ्य दिवस, उद्योग एवं परिवहन दिवस, महिला एवं स्वयं सहायता समूह दिवस, डिजिटल सहायता दिवस का आयोजन  अलग अलग तिथियों में अलग अलग विभागों के सहयोग से  किया जा रहा है  । उन्होंने जनपद मुजफ्फरनगर के समस्त सम्मानित नागरिक गणों से अपील किया है कि   जनपद के सभी सम्मानित  गण स्व-गणना पूर्ण करें तथा अपने परिवार एवं परिचितों को भी इसके लिए प्रेरित करें। स्व-गणना पोर्टल (ीजजचेरू//ेम.बमदेने.हवअ.पद) का उपयोग कर अपना विवरण दर्ज करें। अपील है कि जनगणना की वेबसाइट पर जाकर सभी नागरिक गण अपनी सूचना भर दें इससे फायदा यह होगा कि जब जनगणना की टीम सत्यापन के लिए आपके पास जाएगी तो काफी सुलभता होगी। स्वगणना के कार्य मे नागरिक गण सभी प्रशासनिक अधिकारियों का भरपूर सहयोग करें और स्वगणना के इस पुनीत कार्य  में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

 

शुभेंदु अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्राी की शपथ लेने पर मंत्री कपिलदेव ने मिठाई बाटकर जताई खुशी
मुजफ्फरनगर। बंगाल मे सत्ता परिवर्तन के बाद शुभेंदु अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री की शपथ लेने से भाजपाईयो मे जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल की मौजूदगी मे भाजपाईयो ने शिव चैक पर मिठाई बंाटकर एवं एक दूसरे को बधाई देते हुए अपनी खुशी का इजहार किया।
  पश्चिम बंगाल मे भाजपा की पहली बार सरकार बनने पर नगर की हृदय स्थली शिवचैक पर पहंुचे प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल की मौजूदगी मे भाजपाईयो ने मिठाई बंाटकर एवं एक दूसरे को  बधाई देते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। उल्लेखनीय है कि बंगाल मे पिछले 15 वर्षो से टीएमसी की सरकार चली आ रही थी। परन्तु हाल ही मे बंगाल मे हुई भाजपा की इस शानदार जीत ने वहंा तख्ता पलट कर दिया। अर्थात बंगाल मे पहली बार भाजपा का परचम लहराया। जिससे कार्यकर्ताओ मे जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। इस दौरान मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के साथ भाजपा नेता सुनील सिंघल, रमेश खुराना, सलीम अहमद, सुनील दर्शन, शिवकुमार खटीक, कमलकान्त एड,घनश्याम भगत, व्यापारी नेता कृष्णगोपाल मित्तल, श्याम भाई, अचिन्त मित्तल, शलभ गुप्ता एड, भाजपा नेता तरूण मित्तल,भाजपा नेता अभिलक्ष मित्तल एडवोकट, . आदि सैकडो भाजपाई मौजूद रहे।

 

अग्निकांड के पीड़ित व्यापारियों से मिले मंत्रीMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने आज मुजफ्फरनगर की गुड़ मंडी में हुई भीषण अग्निकांड की दुःखद घटना के उपरांत प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। विदित हो कि 07 मई को गुड़ मंडी स्थित व्यापारी शुभम गुप्ता एवं प्रवीण गुप्ता की दुकान में आग लगने के कारण भारी क्षति हुई थी। घटना की सूचना प्राप्त होते ही मंत्री कपिल देव अग्रवाल मौके पर पहुँचे और अग्नि पीड़ित व्यापारियों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने पीड़ित व्यापारी को ढांढस बंधाते हुए विश्वास दिलाया कि सरकार और प्रशासन संकट की इस घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मौके से ही निदेशक मंडी समिति एवं अन्य संबंधित उच्चाधिकारियों को दूरभाष पर आवश्यक निर्देश दिए कि तत्काल घटना स्थल का तकनीकी निरीक्षण  कर नुकसान का सटीक आंकलन किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने प्रभावित व्यापारियों को नियमानुसार देय सहायता राशि एवं अन्य राहत सामग्री उपलब्ध कराने हेतु अविलंब कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा मंडी परिसर में भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु अग्नि सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी समाज हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और आग लगने के कारण व्यापारियों को जो आर्थिक एवं मानसिक क्षति हुई है वह अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन और मंडी समिति के अधिकारियों को पीड़ितों को हर संभव प्रशासनिक सहयोग और सहायता प्रदान करने के लिए निर्देशित किया जा चुका है। इस अवसर पर मंडी समिति अध्यक्ष संजय मित्तल, भाजपा नेता जितेन्द्र कुच्छल, अंचित मित्तल, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, अंकित गर्ग, हरीशंकर तायल, पवन गोयल, नवनीत जैन एवं समिति के पदाधिकारी, स्थानीय व्यापारी एवं गणमान्य उपस्थित रहे।

 

राष्ट्रीय लोक अदालत हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। कचहरी परिसर मे में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमे विभिन्न विभागो, बैंको, डाकघर,बीएसएनएल तथा यातायात सम्बन्धी ई-चालानों के वादो आदि का निस्तारण किया गया।   जिला विधिक प्राधिकरण के अन्र्तगत  कचहरी स्थित न्यायालय परिसर में जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया। सर्वप्रथम जनपद न्यायाधीश विरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा माॅ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्जलवित किया गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश विरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा अपने सम्बोधन मे राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए यह कहा गया कि लोक अदालत मेे होने वाले फैसले में हार जीत का कोई प्रश्न नहीरह जाता है, क्योंकि जब वादकारी आपसी समझौते के आधार पर वाद का निस्तारण करते हैं तो उनके मध्य आपसी सौहार्द बना रहता है एवं उनके अमूल्य समय की बचत हो जाती है। उनके द्वारा यह भी कहा गया कि लोक अदालत का मुख्य उददेश्य वादकारियों को सरल, सुलभ एवं त्वरित न्याय प्रदान करना है। इस दौरान सभागार मे उपस्थित बैंक अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया कि वे श्रण के मामलो मे ग्राहकों को अधिकतम छूट देते हुए प्रकरणो का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान जनपद न्यायाधीश विरेन्द्र कुमार सिंह, एडीजे प्रथम विष्णु चंद वैश्य, सीजेएम कविता अग्रवाल, डा. सुरेंद्र चैधरी सचिव डीएलएसए, नोडल अधिकारी रवि कुमार दिवाकर सहित समस्त न्यायिक अधिकारी, जिला एवं सिविल बार के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

मातृ दिवस पर नन्हे मुन्हों ने माताओं का किया सम्मान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मातृ दिवस बड़े हर्साेल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। जिसमें प्राइमरी विंग के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में कविता पाठ, गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शालिनी जैन, समाजसेवी ऋतु, प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा एवं प्राइमरी विंग की कोर्डिनेटर गोदावरी गुप्ता ने मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया। गोदावरी गुप्ता ने अतिथि परिचय कराया।  इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रँखला में सर्वप्रथम ओजस्वी, काव्या, प्राची एवं शगुन आदि ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके उपरांत अनंत, संस्कार, आदिश्री एवं राधिका आदि ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया। उत्कर्ष, प्रिया, अंशुमन एवं ध्रुव आदि ने समूह गान प्रस्तुत किया। प्री-प्राइमरी की उन्नति, पीहू, गौरानवी एवं सानवी आदि ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। प्री-प्राइमरी के ही प्रीत, मनुश्री, अंबिका एवं रिद्धि आदि ने अपनी माताओं के साथ मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमा दिया। अंत में बच्चों ने योग पर आधारित क्रियाओं से सभी को चकित कर दिया। इस अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में कविता पाठ किया। जिससे अभिभूत होकर उपस्थित माताओं ने अपने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए दुलार किया। प्राइमरी विंग कोर्डिनेटर गोदावरी गुप्ता ने आगंतुक माताओं को अंगवस्त्र प्रदानकर सम्मानित किया। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि शालिनी जैन ने कहा कि हमारे जीवन में मां का बहुत महत्व है। मां के बिना जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती है। प्रधानाचार्य डॉ अखिलेश कुमार शर्मा ने मातृ दिवस की शुभकामनायें प्रदान करते हुए कहा कि मां बच्चे की प्रथम गुरु होती है। चुंकि भगवान सभी जगह उपस्थित नही हो सकते, इसीलिए उन्होंने मां को बनाया। माता का सम्मान करना प्रत्येक का परम कर्तव्य है। हमें केवल मातृ दिवस ही नही, अपितु हर समय, हर दिन, हर जगह मां का सम्मान करना चाहिए। इसके अतिरिक्त महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर मुख्य वक्ता दिनेश कुमार ने बताया कि महाराणा प्रताप एक वीर, साहसी एवं सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया था। लेकिन उन्होंने मुगलों की आधीनता कभी स्वीकार नही की। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

 

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित कराने की मांगMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राष्ट्र जन चेतना मंच के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र जन चेतना मंच के अध्यक्ष विकास अग्रवाल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार को नगर के किसी मुख्य चैराहे पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के संबंध में एक ज्ञापन दिया। जिसमें  वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की भव्य प्रतिमा लगाने की मांग की गई । ज्ञापन प्रेषित करते हुए विकास अग्रवाल ने कहा कि चेतना मंच के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्यगण, अदम्य साहस और शौर्य के प्रतीक, हिंदू हृदय सम्राट महाराणा प्रताप जी के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर यह ज्ञापन आपको सादर प्रेषित कर रहे हैं। महाराणा प्रताप केवल एक राजा ही नहीं, बल्कि भारतीय स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति और त्याग के सर्वाेच्च प्रतीक हैं। मुजफ्फरनगर की वीर धरा पर ऐसे महान जननायक की स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है। इस हेतु हमारा आपसे विनम्र आग्रह है कि नगर के किसी भी प्रमुख चैराहे को चिन्हित कर उसे महाराणा प्रताप जी की भव्य प्रतिमा की स्थापना हेतु आवंटित किया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्र जन चेतना मंच आपको यह विश्वास दिलाता है कि यदि नगर पालिका परिषद हमें  स्थान उपलब्ध कराती है, तो प्रतिमा के निर्माण और स्थापना का संपूर्ण व्यय मंच स्वयं वहन करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि इस प्रतिमा की स्थापना से न केवल नगर के सौंदर्य में वृद्धि होगी, बल्कि युवाओं में राष्ट्रवाद और साहस की भावना का संचार होगा। अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस पुण्य कार्य हेतु शीघ्र अति शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने की कृपा करें। मंत्री जी ने संगठन की राष्ट्रभक्ति से उत्प्रोत इस भावना का सम्मान करते हुए मांग पत्र रूपी ज्ञापन को तुरंत शासन एवं संबंधित विभागों को भेजने की स्वीकृति देते हुए सदैव सहयोग का आश्वासन दिया ज्ञापन देने में मुख्य रूप से राष्ट्र जन चेतना मंच के संस्थापक अध्यक्ष विकास अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर गुप्ता, प्रदेश महामंत्री मनीष बंसल ,प्रदेश संगठन मंत्री/ कोषाध्यक्ष कपिल कुमार गुप्ता एडवोकेट, प्रदेश मीडिया प्रभारी चेतन देव विश्वकर्मा ,सहारनपुर मंडल प्रभारी सुरेंद्र मित्तल,विजय अग्रवाल, भूपेंद्र प्रजापति, राजकुमार सुज़डु, सन्दीप कुमार, मुकुंद कुमार, प्रभात कुमार,डॉ आदेश संगल, शशिराज गुप्ता,कन्हैया ठाकुर सहित मंच के समर्पित कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

 

सीओ नई मंडी ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। थाना समाधान दिवस पर सीओ नई मन्डी व इंस्पैक्टर नई मन्डी कोतवाली ने जन समस्या सुनी तथा उनका निस्तारण कराया।    शासन के निर्देशो के अनुपालन मे शनिवार को थानो पर आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस पर नई मन्डी कोतवाली पर क्षेत्राधिकारी नई मन्डी राजू कुमार साव एवं इंस्पैक्टर थाना नई मन्डी आनन्द देव मिश्रा ने फरियादियों की समस्याअेा को ध्यान पूर्वक सुना तथा उनका समाधान कराया। इसीसंदर्भ मे जनपदभर मे सभी थानो पर थाना समाधन दिवस आयोजित हुआ। जिसमे अधिकाारियो ने समस्या सुनी तथा उनका समाधान कराया।

 

 जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में “मातृ दिवस” अत्यंत उत्साह, उल्लास एवं भावनात्मक वातावरण के मध्य मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधिका श्रीमती मीना गोयल तथा मुख्य अतिथि श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप (नगर पालिका अध्यक्ष) द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि श्रीमती मोनिका सिंह (अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, वित्त एवं राजस्व महोदय की धर्मपत्नी) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा मातृ प्रेम पर आधारित भावपूर्ण गीत, आकर्षक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर माताओं के लिए रैंप वॉक तथा मनोरंजक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप जी ने कहा कि “माँ केवल एक शब्द नहीं, बल्कि प्रेम, त्याग, ममता और समर्पण का सबसे सुंदर रूप है। एक माँ ही बच्चे की पहली गुरु, पहली मित्र और सबसे बड़ी प्रेरणा होती है। आज के इस विशेष अवसर पर मैं सभी माताओं को नमन करती हूँ, जो अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए हर पल समर्पित रहती हैं। बच्चों के जीवन में माँ का स्थान सबसे अनमोल और अतुलनीय होता है। मैं विद्यालय द्वारा आयोजित इस सुंदर कार्यक्रम की सराहना करती हूँ, जिसने मातृत्व के इस पवित्र रिश्ते को इतने सुंदर तरीके से सम्मान दिया है।सभी माताओं को मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएँ।” इस अवसर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति शर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा कि माताएँ बच्चों की प्रथम गुरु होती हैं तथा उनके संस्कार ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं। इसी के साथ उप-प्रधानाचार्या श्रीमती अंजली आनंद जी ने सभी माताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके स्नेह, त्याग एवं समर्पण की प्रशंसा की। संपूर्ण कार्यक्रम विद्यालय की प्राथमिक समन्वयिका श्रीमती मानसी अग्रवाल जी के संचालन एवं देख -रेख में बहुत आकर्षक ढंग से संपन्न कराया गया जिसमें प्राथमिक स्तर की सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने अपना योगदान देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

 

दून वैली पब्लिक स्कूल में रही धूम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)दून वैली पब्लिक स्कूल में मदर्स डे के उपलक्ष् में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में  मदर्स के लिए रोल प्ले, फायरलेस कुकिंग, माई जर्नी एस ए मदर , कैनवास पेंटिंग आदि विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। कक्षा प्ले से यूकेजी तक के विद्यार्थियों की मदर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल उप-प्रधानाचार्या मिस ईवा गुप्ता तथा आमंत्रित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात मदर्स ने अपनी-अपनी पसंदीदा गतिविधियों में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान एंकर द्वारा प्रतिभागियों से रोचक प्रश्न पूछे गए तथा विभिन्न मनोरंजक खेल भी आयोजित किए गए। बच्चों ने भी अपनी मदर्स के साथ कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा शर्मा ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि मां का मूल्यांकन किसी एक दिन में नहीं किया जा सकता। मां का स्वरूप प्रतिदिन और अधिक महान बनता है। उन्होंने कहा कि भगवान हर जगह उपस्थित नहीं रह सकते, इसलिए उन्होंने मां का सृजन किया। मां घर और बाहर दोनों जिम्मेदारियों को समान रूप से निभाती है, जिसका उत्कृष्ट उदाहरण दून वैली की मदर्स ने प्रस्तुत किया है। उप-प्रधानाचार्या मिस ईवा गुप्ता ने सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं आज मदर्स डे है, लेकिन वास्तव में ऐसा कोई दिन नहीं है जो मां के बिना हो। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी मदर्स को पुरस्कृत किया गया तथा उनके द्वारा बनाए गए व्यंजनों की भरपूर प्रशंसा की गई। इस अवसर पर विद्यालय की सभी अध्यापिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा।

 

ें बी. सी. ए. प्रथम सेमेस्टर परिणाम घोषित विद्यार्थियों की शानदार सफलता
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बी.सी.ए. प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया । परिणाम घोषित होने के उपरांत कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच उत्साह एवं खुशी का वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल एवं बीसीए विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव तायल द्वारा किया गया।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. संदीप मित्तल ने विद्यार्थियों को सफलता की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जीवन में निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बी. सी. ए. विद्यार्थियों के लिए अपार संभावनाएँ उपलब्ध हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को निरंतर सीखते रहने एवं अपने ज्ञान को व्यवहारिक रूप में विकसित करने के लिए प्रेरित किया । बी.सी.ए. विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव तायल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सूचना प्रौद्योगिकी का क्षेत्र अत्यंत व्यापक है और विद्यार्थियों को अपनी तकनीकी दक्षता के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को भी मजबूत बनाना चाहिए। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रदान कीं ।  बी.सी.ए. प्रथम सेमेस्टर परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किए। प्रथम स्थान निष्ठा अग्रवाल ने 80.66 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हासिल किया। द्वितीय स्थान रिमझिम चैधरी ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्राप्त किया, जबकि तृतीय स्थान ईशा सैनी ने 79.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हासिल किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर कॉलेज परिवार ने उन्हें सम्मानित करते हुए शुभकामनाएँ प्रदान कीं ।  प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली निष्ठा अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं मित्रों को दिया। उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा शिक्षकों ने हर विषय को सरल रूप में समझाकर उनका मार्गदर्शन किया । निष्ठा ने बताया कि भविष्य में वह सॉफ्टवेयर डेवलपर बनकर आई.टी. क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं तथा नई तकनीकों पर कार्य कर समाज एवं देश के विकास में योगदान देना चाहती हैं। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी नियमित अध्ययन एवं समय प्रबंधन को सफलता का आधार  बताया । द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली रिमझिम चैधरी ने अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके परिवार के निरंतर सहयोग एवं शिक्षकों की प्रेरणा का परिणाम है। उन्होंने बताया कि कॉलेज के सकारात्मक वातावरण एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन ने उन्हें आत्मविश्वास प्रदान किया । रिमझिम ने कहा कि वह भविष्य में साइबर सिक्योरिटी एवं डेटा एनालिटिक्स के क्षेत्र में कार्य करना चाहती हैं ताकि तकनीकी क्षेत्र में नई उपलब्धियाँ हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम एवं आत्मविश्वास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।  तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली ईशा सैनी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं सहपाठियों को दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग एवं प्रेरणा के कारण ही वह यह स्थान प्राप्त कर सकीं। ईशा ने बताया कि भविष्य में वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर वेब डेवलपमेंट एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में विशेषज्ञता हासिल करना चाहती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि निरंतर अभ्यास एवं सकारात्मक सोच सफलता की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।  इस अवसर पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कॉलेज का शैक्षणिक वातावरण, शिक्षकों का सहयोग एवं नियमित मार्गदर्शन उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है । विद्यार्थियों ने कहा कि वे भविष्य में तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने कॉलेज एवं परिवार का नाम रोशन करना चाहते हैं ।  कार्यक्रम के दौरान बी. सी. ए. विभाग के सभी शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। इनमें चन्दना दीक्षित, हिमांशु शर्मा, रजत शर्मा, हर्षित गोयल, हर्षिता, निरंकार शर्मा, देवेश भारद्वाज, नवनीत चैहान, अंकुर अग्रवाल, अनुज गोयल, राहुल शर्मा, रोबिन मलिक, शेखर, प्रशांत गुप्ता, विनीता चैधरी, अमित, सतीश, शशांक भारद्वाज, लवी वर्मा एवं पवन बालियान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।  कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ एवं प्रेरणादायक संदेश प्रदान करते हुए किया गया। पूरे कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों की सफलता को लेकर उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा ।  

 

क्राइम मीटिंग में दिये एसएसपी ने दिशा निर्देशMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी कर कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा -निर्देश दिये गये।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा देर रात्रि रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था के सुदृढीकरण, महिला सुरक्षा तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चैबे, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के0 मिश्रा सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक एलआईयू, एसओजी प्रभारी व जनपद के समस्त थाना/शाखा प्रभारी मौजूद रहे। सर्वप्रथम राष्ट्रगान के साथ अपराध गोष्ठी का प्रारम्भ किया गया । तत्पश्चात महोदय द्वारा सभी को क्षेत्र के टॉप-10/हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके क्रियाकलापों की निगरानी करने, असामाजिक तत्वों पर विधिक कार्यवाही करने, थानाक्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रहरियों, पुलिस मित्रों आदि के साथ गोष्ठी आयोजित कर आपसी समन्वय स्थापित करने सहित थानाक्षेत्र में शराब, खनन, पशु तस्करी, शस्त्र तस्करी आदि अपराधो में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने तथा गैंगस्टर अधि0 के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही महोदय द्वारा महिला की सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिये चलाये जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत एन्टी रोमियो स्कवॉड, महिला आरक्षियों व अन्य पुलिसकर्मियों को अपनी-अपनी बीट में जाकर ग्राम प्रधान आदि के सहयोग से स्कूल/कॉलेज, कोचिंग संस्थान आदि में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु विभिन्न कार्यक्रम व गोष्ठी करके उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं के सुरक्षार्थ यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं थाने के सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले आगन्तुकों/फरियादियों/ जनप्रतिनिधियों के साथ विनम्र व्यवहार/शालीन व्यवहार करने एवं स्वच्छ वातावरण स्थापित कर उनके बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ पेय जल, प्रसाधन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे कि आमजनता बिना किसी भय के अपनी शिकायतों के निस्तारण हेतु थानो पर आ सके। थाने पर आने वाले समस्त आगन्तुकों/ फरियादियों की शालीनतापूर्वक समस्याओं को सुनकर तत्काल निष्पक्ष आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों को डायल -112 के अन्तर्गत जनपद में संचालित पी0आर0वी0 वाहनों के रूट की समीक्षा कर नियमित पेट्रोलिंग की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु निर्देशित किया गया तथा जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु प्रभारी यातायात/प्रभारी निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।महोदय द्वारा थानो पर लंबित विवेचनाऐं, विशेषकर एससी एसटी एक्ट, महिला सम्बन्धी अपराध, पोक्सो एक्ट आदि की समीक्षा की गई तथा कार्य योजना बनाकर गुण दोष के आधार पर विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने, विशेष रूप से वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा पोक्सो एक्ट, महिला संबंधी अपराधों में अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने हेतु प्रभावी पैरवी करने के निर्देश भी दिए गए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा व मादक पदार्थ की बिक्री आदि संगठित अपराधों पर पूर्णतः रोक लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर ऐसे अपराधों में लिप्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कानूनी करने कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।   इसके साथ ही महोदय द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि उच्चाधिकारीगण द्वारा जनपद में चलाये जा रहे विशेष अभियानों (लंबित विवेचनाओं का निस्तारण, लंबित माल निस्तारण, हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन तथा शराब/गौतस्करों का सत्यापन, ऑपरेशन सवेरा) पर गंभीरतापूर्वक कार्य करते हुए प्राप्त दिशा-निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करें। साथ ही महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि किसी भी स्तर भ्रष्टाचार नही होना चाहिए यदि ऐसा पाया जाता है तो ऐसे पुलिसकर्मियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। अंत में महोदय द्वारा आगामी पर्व व त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु समस्त अधिनस्थों को बाजारों, भीड़भाड़ व संवदेनशील स्थानों पर नियमित गश्त करने, मिशन शक्ति व एंटी रोमियो टीमों को और प्रभावी ढंग से कार्य करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। अपराध गोष्ठी के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिसबल के साथ नगर क्षेत्र में स्टेशन रोड पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

प्रथम वर्षगांठ पर भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भागवन्ती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में  प्रार्थना सभा स्थल पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती एवं “ऑपरेशन सिंदूर” की प्रथम वर्षगांठ अत्यंत श्रद्धा, राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, एनसीसी कैडेट्स एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता आचार्या श्रीमती दीपिका वर्मा जी ने महाराणा प्रताप के अद्वितीय पराक्रम, त्याग, स्वाभिमान एवं राष्ट्रनिष्ठा पर प्रकाश डालते हुए उनके गौरवशाली जीवन की प्रेरणादायी गाथा प्रस्तुत की। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्रप्रेम, साहस एवं आत्मसम्मान के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया। “ऑपरेशन सिंदूर” की प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर विद्यालय की एनसीसी इकाई का विशेष योगदान रहा। ए.एन.ओ. सपना पुंडीर जी के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स एवं समस्त विद्यालय परिवार द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीयगान का सामूहिक गायन किया गया। ध्वजारोहण विद्यालय की वरिष्ठ आचार्या श्रीमती रितु गोयल जी द्वारा संपन्न कराया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं कैडेट्स ने राष्ट्रध्वज को सलामी देकर “ऑपरेशन सिंदूर” को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। कार्यक्रम में एनसीसी की सीनियर कैडेट आराध्या शर्मा ने युद्ध से होने वाले विनाश एवं उसके दुष्परिणामों के विषय में जागरूकता प्रदान करते हुए शांति, एकता एवं मानवीय मूल्यों का संदेश दिया। सम्पूर्ण वातावरण राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं प्रेरणादायी भावनाओं से ओत-प्रोत रहा। विद्यालय परिवार ने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों में राष्ट्रीय चेतना एवं सांस्कृतिक मूल्यों के विकास हेतु अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

 

यज्ञ-हवन के बाद हुआ प्रसाद वितरण
चरथावल। विकासखंड चरथावल की ग्राम पंचायत बिरालसी स्थित महाराणा प्रताप स्मारक पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर यज्ञ हवन और प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वामी यशवीर महाराज और मृगेंद्र आर्य के सानिध्य में संपन्न हुआ। इसमें उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। यज्ञ हवन में बिरालसी के गांव प्रधान लोकेश कुमार, रोनी के गांव प्रधान विनोद फौजी, राकेश पुंडीर, अरविंद पुंडीर, प्रदीप चैहान, मानसिंह, राजसिंह, पंकज कुमार, अभय कुमार, राजा पुंडीर, अमित कुमार, रामनाथ सिंह, कमल पुंडीर, सन्नी और हर्ष सहित अनेक युवा और ग्रामवासी शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने महाराणा प्रताप अमर रहे के जयघोष लगाए।

 

हाईवे पर ट्रक में लगी आगMuzaffarnagar News
बुढ़ाना। क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर देर रात एक बड़ा हादसा हुआ। मेरठ से सरिया लेकर पंजाब के मंडी गोविंदगढ़ जा रहा एक ट्रक टायर फटने के बाद बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उसमें भीषण आग लग गई। हादसे में चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। यह घटना रात करीब 11ः30 बजे की बताई जा रही है। टक्कर के तुरंत बाद ट्रक की डीजल टंकी फट गई और देखते ही देखते पूरा ट्रक आग के गोले में बदल गया। ट्रक में भारी मात्रा में सरिया लदा होने के कारण आग तेजी से फैल गई और कुछ ही मिनटों में पूरा वाहन धू-धू कर जलने लगा। हादसे के दौरान बदायूं निवासी ट्रक चालक राजू अली ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। परिचालक भी सुरक्षित बाहर निकल आया। हाईवे पर गुजर रहे अन्य वाहन चालक भी अचानक उठती लपटों और धुएं के गुबार को देखकर सहम गए और अपने वाहनों को रोककर दूरी बनाने लगे। दमकल कर्मियों के मुताबिक, आग लगते ही ट्रक से धमाके जैसी आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही बुढ़ाना फायर सेंटर की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सरिया लदा होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।इस हादसे के चलते हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को संभाला और यातायात सुचारू कराया। गनीमत रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

 

व्यापारी संरक्षण संस्थान की बैठक सम्पन्न
 पुरकाज़ी। व्यापारी संरक्षण संस्थान की एक महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के विस्तार और व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई नए पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई।
बैठक में वरिष्ठ व्यापारी नेता भारत भूषण खुल्लर को संगठन का संरक्षक नियुक्त किया गया। ब्रिज किशोर बिट्टू को जिला उपाध्यक्ष, केपी सिंह को जिला मंत्री, सुशीला वर्मा को पुरकाज़ी नगर अध्यक्ष और हरिराम सक्सेना को पुरकाज़ी नगर महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त पदाधिकारियों का बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी वर्ग विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहा है, ऐसे में उन्हें एक मंच पर संगठित करना आवश्यक है। बैठक में व्यापारियों के हितों की रक्षा, बाजारों की समस्याओं, सुरक्षा व्यवस्था और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि व्यापारी संरक्षण संस्थान व्यापारियों की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करता रहेगा।

 

मातृ दिवस पर होली चाइल्ड में हुआ कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर। होली चाइल्ड पब्लिक इण्टर कॉलेज, जडौदा, मुजफ्फरनगर के सभागार में ‘मातृ दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि रीना अग्रवाल, प्रेरणा मित्तल, जीनत चैधरी, रीटा दहिया एवं प्रधानाचार्य प्रवेन्द्र दहिया के द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। रीना अग्रवाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि विद्यालय में अध्यापक केवल पढा सकते है, लेकिन बच्चों में संस्कारों एवं अच्छी आदतों का विकास विकसित करने का दायित्व माता-पिता का होता है। अतः वे कोशिश करें वे बच्चों को मोबाइल से दूर रखे और उनमें अच्छी आदतें विकसित करें। सबसे पहले माताओं को स्वस्थ एवं स्वच्छ होना चाहिए ताकि वे गुण बच्चों में आ सकें। अतिथि प्रेरणा मित्तल ने मातृ शक्ति को सम्बोधित करते हुए कहा कि मातृ वो शक्ति है जिसके दो हाथ न होकर आठ हाथ होते और वो उन हाथों से वो अपने बच्चों का सम्पूर्ण कार्य करती है। अतः आप अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दें और उन्हें उचित और अनुचित बातों में मार्गदर्शन करें। माँ सिर्फ एक शब्द नहीं है बल्कि एक सम्पूर्ण संसार है जो अपने बच्चों की खुशी के खुद को भी भुला देती है।  जीनत चैधरी ने माताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि माँ जीवन का पहला शब्द है जो प्रेम की प्रतिमूर्ति और ईश्वर का दूसरा रूप है। आप सभी बच्चों को सदाचारित बनायें और उन्हें सनमार्ग पर चलने के लिए प्रोत्साहित करें।   कार्यक्रम के अन्तर्गत बच्चों ने अपने रंगा-रंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर सभी का मन अपनी ओर आकर्षित किया। कार्यक्रम का संचालन रजनी शर्मा एवं चीनू शर्मा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में चेहरे पर बिन्दी-पेस्टिंग, बोतल-रिंग और विपरीत कलर एक्टिविटी में सभी अभिभावकों ने अपनी रूचि के अनुसार भाग लिया।   बिन्दी-पेस्टिंग प्रतियोगिता में जीनत, बबीता, रूपा, पूजा, सोनिया, मंजू, प्रियंका, प्रेरणा, रूकसाना एवं बोतल-रिंग प्रतियोगिता में अनीता, पिंकी, लक्ष्मी, साईस्ता, इन्दु, कविता, रचना, नेहा, रीता, रूबी। अतिथियों द्वारा समस्त मातृ शक्ति को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अन्तर्गत एक लक्की ड्रा भी निकाला गया जिसमें प्रीति देवी, रूपा, बबीता, सोनिया अंसारी और रेनू को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का पूर्ण सहयोग रहा।

 

प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
चरथावल। नज़ीर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके तहत एक चित्रकला और लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका शीर्षक मां मेरी दुनिया तेरे आंचल में था। इसमें बच्चों ने अपनी भावनाओं को कलाकृतियों के माध्यम से व्यक्त किया। प्रतियोगिता में के.जी. विंग के छात्रों ने रंगों का उपयोग कर आकर्षक कलाकृतियाँ बनाईं। वहीं, कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने ग्रीटिंग कार्ड, पोस्टर मेकिंग और स्लोगन जैसी कलाकृतियों को जल रंगों से सजाया। सभी बच्चों ने इन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के उत्साह और रचनात्मकता को देखकर विद्यालय के प्रबंधक रैयान त्यागी और चेयरमैन इकराम त्यागी ने उनकी सराहना की। उन्होंने छात्रों का मनोबल बढ़ाया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रमनीश शर्मा ने बच्चों की अनूठी कलाओं से प्रभावित होकर उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शिक्षक मेहताब त्यागी, प्राची शर्मा, रितिका मलिक, सुशीला, नेहा फरहा उम्मे-हा नी, शारदा और हिमानी का विशेष योगदान रहा।

 

बिजली विभाग का सख्त एक्शनः बकाया वसूली पर कनैक्शन काटेMuzaffarnagar News
 मीरापुर। बिजली विभाग ने बकाया वसूली और बिजली चोरी पर रोक लगाने के लिए सख्त अभियान शुरू कर दिया है।चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में 10 हजार रुपये से अधिक बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के दो दर्जन से ज्यादा बिजली कनेक्शन काट दिए गए। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अभियान का नेतृत्व जेई सतीश कुमार ने किया। टीम ने कस्बे के मुस्तर्क, बेरी बाग, पड़ाव चैक और सराय गेट सहित कई मोहल्लों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर बकायेदारों के कनेक्शन काटे और बिजली उपयोग की जांच की। जेई सतीश कुमार ने कहा कि यह अभियान शासन के निर्देश पर चलाया जा रहा है और आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि बिजली चोरी करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। अवैध रूप से बिजली उपयोग पाए जाने पर संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ बिजली अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी और जुर्माना भी लगाया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि समय पर बिजली बिल जमा करें, अन्यथा कनेक्शन काट दिया जाएगा। दोबारा कनेक्शन लेने के लिए बकाया राशि के साथ जुर्माना और री-कनेक्शन शुल्क भी देना होगा।
विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि कहीं बिजली चोरी हो रही है तो उसकी सूचना विभाग को दें। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। अभियान में मोहम्मद नाजिम, विपिन कुमार, चांद मियां, वजीर हैदर, प्रवीण कुमार, टीजी-2, लाइनमैन और मीटर रीडर सहित विभाग के कई कर्मचारी मौजूद रहे।

 

भगवा रक्षा वाहिनी की महाराणा प्रताप जयंती मनाई
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भगवा रक्षा वाहिनी की ओर से मेरठ प्रान्त सम्पर्क कार्यालय में महाराणा प्रताप की जयंती भव्य तरीके से मनाई गई। इस दौरान देशभक्ति और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि बताया गया। मंच से वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप के बलिदान को कोई भूल नहीं सकता। उन्होंने अपमानित जीवन की जगह संघर्षशील मृत्यु को चुनना जरूरी समझा। भगवा रक्षा वाहिनी ने वीरता और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। मेरठ प्रान्त कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण के साथ हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने देश की सुरक्षा में तैनात भारतीय सेना के साहस और समर्पण को भी नमन किया। कार्यक्रम में महाराणा प्रताप के शौर्य,  बलिदान और राष्ट्रनिष्ठा को विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से स्मरण किया गया। गौरव सिंह आजाद ने युवाओं को संबोधित करते हुए याद दिलाया कि महाराणा प्रताप की संघर्ष यात्रा में भामाशाह जैसे निष्ठावान सहयोगी और भील समाज जैसे समर्पित साथी शामिल थे। भामाशाह ने अपना पूरा धन राणा की सेना के पुनर्गठन में अर्पित कर दिया था,  जिससे वर्षों तक हजारों सैनिकों का वेतन दिया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि महाराणा प्रताप ने विभिन्न जातियों और धर्मों को साथ लेकर एकजुटता की मिसाल पेश की थी। उनके सेनापति हकीम खान सूरी,  जो अफगानी मूल के थे,  इस बात के प्रमाण हैं कि प्रताप का संघर्ष केवल क्षेत्रीय नहीं,  बल्कि राष्ट्रव्यापी अस्मिता की रक्षा का प्रयास था। इस आयोजन में विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने भाग लिया। उपस्थित प्रमुख लोगों में प्रदेश मंत्री सचिन चैधरी, प्रदेश सचिव ओमवीर सिंह, जिला मंत्री अंशुल, जिला प्रभारी राजीव कुमार, शुभम, अमर, अनुज कुमार, रोहित, विकास, अतुल,  विश्वास, संदीप, प्रभात आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति की हुंकार गूंजती रही। इस दौरान सेना के शौर्य को सलाम किया गया और युवाओं से धर्म व राष्ट्र रक्षा हेतु एकजुट होकर खड़े रहने का आह्वान किया गया ।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 7 =