News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

सरकारी दवाइयों की कूड़े के पास मिली खेपः जांच शुरूMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सरकारी दवाइयों की बड़ी खेप सड़क किनारे कूड़े के ढेर पर मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। मामला खतौली कोतवाली क्षेत्र के गंग नहर कांवड़ पटरी मार्ग का हैए जहां राहगीरों ने कूड़े के ढेर में बड़ी मात्रा में सरकारी दवाइयां पड़ी देखीं। सूचना फैलते ही इलाके में चर्चा का माहौल बन गया और स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही खतौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉण् सतीश कुमार स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने सड़क किनारे बिखरी दवाइयों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बरामद दवाइयों में कुछ एक्सपायर हो चुकी हैं जबकि कई दवाइयां अभी भी उपयोग योग्य हैं। दवाइयों के पैकेट और बैच नंबर की जांच कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ये दवाइयां किस सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र की हैं और इन्हें यहां किसने फेंका। मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते यह मामला सामने नहीं आता तो इन दवाइयों का गलत इस्तेमाल भी हो सकता था। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब पूरे मामले की जांच में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि दवाइयों के बैच नंबर और रिकॉर्ड के आधार पर जिम्मेदार लोगों की पहचान की जाएगी। यदि जांच में किसी कर्मचारी या अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खतौली सीएचसी प्रभारी डॉण् सतीश कुमार ने बताया कि फिलहाल बरामद दवाइयों को सुरक्षित कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ दवाइयां एक्सपायर हैं जबकि कुछ वर्तमान उपयोग की हैं। जांच के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि दवाइयां कहां से आईं और किसने इन्हें यहां फेंका। उन्होंने कहा कि यदि यह दवाइयां स्वास्थ्य विभाग से संबंधित पाई जाती हैं तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी।
मंत्री कपिल देव ने स्थलीय निरीक्षण कर नाला व सड़क निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करने के दिये निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नगर विकास विभाग के मंत्री एके शर्मा द्वारा स्वीकृत लगभग घ्17 करोड़ की लागत से रामलीला टिल्ला क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले के कार्य का आज मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की प्रगतिए गुणवत्ताए तकनीकी मानकों एवं कार्य की गति का बारीकी से परीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि नाले का निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और कार्य में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने पर जोर दियाए ताकि क्षेत्रवासियों को जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिल सके। साथ हीए मंत्री ने नाले के साथ.साथ संबंधित सड़क निर्माण कार्य को भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिएए जिससे आमजन को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके। मंत्री कपिल देव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा प्रगति की सतत समीक्षा करते हुए किसी भी प्रकार की बाधा को तत्काल दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य पूर्ण करना ही नहींए बल्कि उसे टिकाऊए गुणवत्तापूर्ण एवं जनहितकारी बनाना भी है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करना सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने दोहराया कि क्षेत्र का समग्र विकास एवं नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना ही सरकार का मूल संकल्प है।इस अवसर पर भाजपा जिलामहामंत्री सुनील दर्शनए सभासद मनोज वर्माए अमन तोमरए अमित सुधाए कर्तयांश खटिकए श्रवण मोघाए राधे वर्माए अनुज पच्चीसियाए मनु प्रिय मजदूरए आदि क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

 

फरियादियों की डीएम ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं का समाधान कराया तथा कई समस्याओं के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।
  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशो के अनुपालन मे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कलैक्टैªट परिसर स्थित डीएम कार्यालय पहंुचे फरियादियों की समस्याओ को ध्यान पूर्वक सुनने के साथ उनका समाधान कराया। इस दौरान ग्रामीण अंचल सहित नगर क्षेत्र से पहंुुचे फरियादियो ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी समस्या रखी।

 

 

मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश घायलMuzaffarnagar News
शाहपुर। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हाईवे पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गएए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें मेरठ निवासी जफर और मोनू के पैर में गोली लग गई। दोनों बदमाश घायल होकर मौके पर गिर पड़ेए जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। शाहपुर थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर अभिषेक चैधरी और विकास चैधरी की टीम क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को हाईवे पर सक्रिय चोरी करने वाले गिरोह के बदमाशों की सूचना मिली। पुलिस टीम ने संदिग्ध पिकअप गाड़ी को रोकने का प्रयास कियाए लेकिन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की जिसमें मेरठ निवासी जफर और मोनू के पैर में गोली लग गई। दोनों बदमाश घायल होकर मौके पर गिर पड़ेए जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक संदिग्ध पिकअप गाड़ीए दो अवैध तमंचे तथा कई जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पकड़ी गई पिकअप गाड़ी का इस्तेमाल हाईवे पर चोरी की वारदातों में किया जाता था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार दोनों बदमाशों पर विभिन्न थानों में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस लंबे समय से उनकी तलाश कर रही थी। पूछताछ के दौरान गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और एसपी देहात अक्षय महादिक के निर्देशों पर की गई। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

शातिर बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़
युवती को बहला फुसलाकर भगाने का आरोपMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद के थाना नई मंडी क्षेत्र में पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी शाहरुख उर्फ मोनू निवासी ग्राम मखियाली पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। वहींए अपहृत किशोरी को पुलिस ने पहले ही सकुशल बरामद कर लिया था। उल्लेखनीय है कि 14 मई को एक व्यक्ति ने नई मंडी थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम मखियाली निवासी शाहरुख उर्फ मोनू ने उसकी नाबालिग भतीजी को प्रेमजाल में फंसाया और धर्मांतरण कर शादी करने की नियत से उसका अपहरण कर लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर टीमों का गठन किया। पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते आरोपी किशोरी को भोपा अंडरपास के पास छोड़कर फरार हो गया थाए जहाँ से पुलिस ने उसे बरामद कर लिया।  क्षेत्राधिकारी नई मंडीए राजू कुमार साव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी शाहरुख सहावली के पास कच्चे रास्ते पर छिपा हुआ है। जब पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर उसकी घेराबंदी कीए तो उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग कीए जिसमें एक गोली शाहरुख के पैर में लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। उसके पास से एक अवैध तमंचाए जिंदा कारतूस और खोखा बरामद हुआ है। पुलिस अब इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी व  बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0  आनन्द देव मिश्राए व0उ0नि0 गजेन्द्र सिंहए उण्निण् नन्दकिशोर कौशिकए उण्निण् शुभम चैहानए सन्दीप सिंहए काण् दिनेश बानाए मुनेशए आशीष कुमारए प्रवीण कुमारए युनुसए आकाश कुमार थाना नई मंडी शामिल रहे।

 

 एसएसपी ने कराई टोलीवार ड्रिलः ली परेड की सलामी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकए मुजफ्फरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामीए अनुशासन व एकरूपता बनाये रखने के लिए टोलीवार करवायी गयी ड्रिल।  रिजर्व पुलिस लाइन स्थित शाखाओं का निरीक्षण व अर्दली रूम लेते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा.निर्देश दिये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के0 मिश्रा द्वारा किया गया। तत्पश्चात परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी साथ ही टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख.रखाव हेतु अभ्यास करवाते हुए आवश्यक दिशा.निर्देश दिए गए।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा परेड में उपस्थित सभी वाहनों को संचालित कराकर उनके हूटरए लाइटए अन्य उपकरणों तथा वाहनों में उपलब्ध प्राथमिक चिकित्सा सहायता किट आदि की स्थिति का परीक्षण किया गया। तत्पश्चात आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही हेतु अधीनस्थ अधिकारियों एवं वाहन चालकगण को आवश्यक दिशा.निर्देशों से अवगत कराया गया। साथ ही महोदय द्वारा डायल.112 पर तैनात पुलिसकर्मियों को रेस्पांस टाइम बेहतर रखनेए निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर समय से मौजूद रहने तथा सतर्क दृष्टि बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा.निर्देश दिए गए। परेड के पश्चात द्वारा पुलिसकर्मियों के खाने.पीने की व्यवस्था के लिए संचालित भोजनालयए बैरकों का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात महोदय द्वारा मोटर परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया जिसमें वाहनों के रखरखावए साफ.सफाई तथा रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा.निर्देश दिए गए। अन्त में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आदेश कक्ष में अधिकारीध्कर्मचारीगण का अर्दली रूम लिया गया तथा रजिस्टर व अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा.निर्देश दिए गये। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थए सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के0 मिश्राए प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारीध्कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

पुण्यतिथि पर बाबा टिकैत को किये श्रद्धासुमन अर्पित
मुजफ्फरनगर। किसान मसीहा स्वण्चैधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की 15 वीं पुण्यतिथि पर भाकियू की राजधानी सिसौली मे पहुंचे किसानो ने अपने श्रृद्धासुमन अर्पित किए।
  जीवन पर्यन्त किसान हितो की रक्षा के लिए संघर्षशील रहे स्वण्चैधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि पर किसान भवन सिसौली पहंुचे विभिन्न किसान संगठनो से जुडे पदाधिकारियोंए किसानो तथा ग्रामीणो ने किसान मसीहा बाबा महेन्द्र सिंह टिकैत की समाधि पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धंाजलि दी । श्रृद्धंाजलि से पूर्व किसान भवन पर हवन.पूजन हुआ। इस दौरान भाकियू अध्यक्ष चैधरी नरेश टिकैतए भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैतए गौरव टिकैतए चरणसिंह टिकैतए किसान चिन्तक कमल मित्तल सहित विभिन्न किसान संगठनो से जुडे पदाधिकारी तथा ग्रामीण मौजूद रहे।

 

चिकित्सा विभाग की टीम के निरीक्षण से मचा हड़कम्प
मुजफ्फरनगर। जनपद के खतौली क्षेत्र मे चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर अपंजीकृत क्लिनिकध्अस्पतालध्पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया गया।  ज़िलाधिकारी उमेश मिश्रा व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील तेवतिया के आदेशों के अनुपालन में तथा अपंजीकृत क्लिनिकध्अस्पतालध्पैथोलॉजी लैब का संचालन कर रहे व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष सघन जांच अभियान व प्राप्त शिकायत के संदर्भ में खतौली  क्षेत्र  में अपंजीकृत क्लिनिकध्नर्सिंग होमध्डेंटल सेंटरध्पैथोलॉजी लैब को मौक़े पर कोई भी वैध पंजीकरण अथवा शैक्षिक अहर्ता के अभिलेख ना मिलने तथा कोई भी संतोषजनक जवाब ना मिलने पर ब्लॉक प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ अवनीश कुमार सिंह व टीम द्वारा मोहल्ला इस्लामाबाद भूड़ स्थित जच्चा बच्चा नर्सिंग होम तथा ग्राम गंगधाड़ी में स्थित क्लिनिक को नियमानुसार नोटिस निर्गत करते हुए सीलिंग की कार्यवाही पूर्ण की गई।

 

अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्वगणना में सहयोग की अपील
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कार्यालय में की गयी स्वजनगणनाए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सहयोग की अपील की गयी।  जनपद मुजफ्फरनगर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय डॉण् सुनील तेवतिया द्वारा अपने कार्यालय में स्वजनगणना कार्य किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जनगणना संबंधी आवश्यक जानकारियों को ध्यानपूर्वक दर्ज कराते हुए सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को भी स्वजनगणना प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉण् सुनील तेवतिया ने कहा कि स्वजनगणना शासन की महत्वपूर्ण प्रक्रिया हैए जिसके माध्यम से परिवार एवं समाज से संबंधित आवश्यक आंकड़े एकत्रित किए जाते हैं। यह जानकारी भविष्य की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने समस्त विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग स्वजनगणना कार्य को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करें तथा अपने परिवार के सदस्यों की सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंए जिससे शासन को सटीक आंकड़े प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करेए ताकि विकास योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सके।

 

सुंदरकांड का हुआ पाठ
मुजफ्फरनगर। श्रीकृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा गौ सेवा तथा मानव कल्याण परिषद के सहयोग से सुंदरकांड यज्ञ का आयोजन किया गया    
    श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सचिव अतुल गर्ग ने बताया कि महामंडलेश्वर स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज के  अवतरण दिवस के उपलक्ष में नगर में  किये जा रहे कार्यक्रमों की कड़ी में मानव कल्याण परिषद के संयोजक एवं समन्वयक प्रेम प्रकाश अरोड़ा के सहयोग से सुंदरकांड यज्ञ का आयोजन मदनानन्द  वानप्रस्थ आश्रमए नदी रोड पर किया गया। यज्ञ में मुख्य रूप से वानप्रस्थ आश्रम के संरक्षक महेंद्र गोयलएअजय गोयलए रविन्द्र गोयलएसुधीर चैधरीए राकेश तनेजाए संजय अरोरा सपत्नीकए रमेश चंद्र बंसलए हरीश सचदेवाएमनोज अरोराए प्रवीन अरोरा एड राजीव रहेजा तथा श्री कृष्ण कृपा परिवार के अतुल गर्गएरामबीर सिंहएअजय गर्गए सुभाष गर्गए एड आरके मलिकए राजेश वर्माएविमल प्रतापएएड शिशुकांत गर्गएएके अग्रवाल आदि श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। यज्ञ के उपरांत श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सदस्यों द्वारा सत्संग भवन गौशाला में  गौ धन को चारा खिलाकर और पानी पिलाकर तथा गौ रज को माथे से लगाकर गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त किया ।

 

20 हजार का इनामी गैंगस्टर घायलMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस का ष्ऑपरेशन लंगड़ाष् लगातार जारी है। देर रात नगर कोतवाली पुलिस और 20 हजार रुपए के इनामी गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगीए जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से अवैध तमंचाए कारतूस और बाइक बरामद हुई है। नगर कोतवाली पुलिस काली नदी पुल के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा कियाए लेकिन वह बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी का पीछा किया। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी में पुलिसकर्मी बाल.बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश नितिन उर्फ हरिओम पुत्र इंद्रपाल निवासी ग्राम मसौताए थाना मसूरीए जनपद गाजियाबाद घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगीए जिसके बाद पुलिस ने मौके से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र करीब 37 वर्ष बताई जा रही है।
एएसपी के मुताबिक नितिन उर्फ हरिओम शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ अलग.अलग जनपदों के थानों में 30 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह नगर कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में भी वांछित चल रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी पर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद बाइकए अवैध तमंचाए जिंदा और खोखा कारतूस जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

मिशन शक्ति केंद्र व साइबर हेल्प डेस्क का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)पुलिस अधीक्षक अपराधए मुजफ्फरनगर  श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा थाना जानसठ स्थित मिशन शक्ति केन्द्र व साइबर हेल्प डेस्क का किया निरीक्षणए नवांतुक आरक्षियों को दिए आवश्यक दिशा.निर्देश। जनपद मुजफ्फरनगर में महिला सुरक्षाए सशक्तिकरण एवं जागरूकता के दृष्टिगत संचालित मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा थाना जानसठ स्थित मिशन शक्ति केन्द्र व साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओंए अभिलेखोंए महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति अभियान से संबंधित गतिविधियों का गहनता से अवलोकन किया गया।
निरीक्षण के दौरान  थाना जानसठ पर नियुक्त नवांतुक पुरूष एवं महिला आरक्षियों से संवाद स्थापित कर उनके प्रशिक्षणए कार्यप्रणाली एवं ड्यूटी संबंधी जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने आरक्षियों को महिला सुरक्षा एवं महिला अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करनेए पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता एवं सहानुभूतिपूर्वक सुनने तथा त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक दिशा.निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा साइबर डेस्क का निरीक्षण कर साइबर अपराधों से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों के निस्तारणए ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव हेतु आमजन को जागरूक किए जाने तथा साइबर हेल्पलाइन के प्रभावी संचालन के सम्बन्ध में जानकारी ली गयी। साथ ही सम्बन्धित अधिकारीध्कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि साइबर अपराधों से पीड़ित व्यक्तियों की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसके अतिरिक्त मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संचालित एण्टी रोमियो टीमों की कार्यवाहीए विद्यालयोंध्कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों पर चलाए जा रहे चेकिंग एवं जागरूकता अभियानों की समीक्षा की गयी। महोदया द्वारा निर्देशित किया गया कि एण्टी रोमियो टीम नियमित रूप से सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करे तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया द्वारा उपस्थित पुलिसकर्मियों को आमजनए विशेषकर महिलाओं एवं पीड़ित व्यक्तियों के साथ विनम्रए संयमित एवं संवेदनशील व्यवहार करने के निर्देश दिए गये। उन्होंने कहा कि पुलिस का व्यवहार ही जनता में विश्वास एवं सुरक्षा की भावना को मजबूत करता हैए इसलिए प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी जानसठ सुश्री ऋषिका सिंहए प्र0नि0 थाना जानसठ श्री विनोद कुमार सहित अन्य अधिकारीध्कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

साइबर फ्राड करने वाले शातिर दबोचेMuzaffarnagar News
शाहपुर। फर्जी बैंक खाते खुलवाकर साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह का पर्दाफाशए थाना शाहपुर पुलिस टीम द्वारा 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार । अपर पुलिस महानिदेशक महोदयए मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षकए सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षणए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीकए पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थए क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेन्द्र पाल सिंह  तथा थानाध्यक्ष शाहपुर गजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।  थाना शाहपुर पुलिस टीम को चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि कुछ लोग फ्रॉड करने के लिए फर्जी आधार कार्ड लेने सोरम गेट पर आए हुए है। इस सूचना पर थाना शाहपुर पुलिस सोरम गेट.2 पर पहुंची तो वहां यात्री प्रतीक्षालय में 04 लोग बैठे हुए थे। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर चारों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना शाहपुर पर मु0अ0सं0 128ध्2026 धारा 3;5द्धए 318;4द्धए 336 ;3द्धए 337ए 340;2द्ध बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।  गिरफ्तार अभियुक्त सुमित कुमार पुत्र  महेशचन्द्र निवासी ग्राम नगला पाय  थाना भरथना जनपद इटाबा उ0प्र0ए दुष्यन्त राठी पुत्र राजपाल निवासी ग्राम दरौली थाना बीबीनगर जनपद बुलन्दशहर उ0प्र0ए  शिवम मिश्रा पुत्र दिनेश मिश्रा  निवासी ग्राम देवडा थाना बलूआ जनपद चंदौलीए उ0प्र0ए साजिद पुत्र युसुफ निवासी ग्राम बरवाला थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगरए उ0प्र0। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग मिलकर फ्रॉड में इस्तमाल करने के लिए फर्जी खाते खुलवाते हैं जिन्हे हम दिल्ली में एक व्यक्ति को दे देते हैं जिसके बारे में हमें ज्यादा जानकारी नही है वह व्यक्ति हर बार बदल बदल कर नये नम्बरों से हमें फोन करता है । उस व्यक्ति को विभिन्न फर्मों एवं कम्पनियों के बैंक खातों की आवश्यक्ता होती है जिसमे भारी मात्रा मे पैसा ट्रान्सफर किया जा सके। ऐसे खातेदारों को लालच देकर अथवा गुमराह करके कमिशन का लालच देकर हम लोग खाते की डिटेल ले लेते हैं तथा हम लोग उसी व्यक्ति को फर्जी खाते दे देते हैं जिसके लिए हम सभी को अपना हिस्सा मिलता है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विकाश चैधरीए उण्निण् अभिषेक गुप्ताए हैण् काण् प्रमचन्दए रविन्द्र सिंहए ललित भाटीए काण् शिवमए मोहित चाहर थाना शाहपुर शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त दुष्यंत राठी उपरोक्त से बरामद मोबाइल फोन में मौजूद बैंक खाते को साइबर पोर्टल से चेक किया गया तो उसमें देश भर के विभिन्न राज्यों में दर्ज 21 शिकायतें प्राप्त हुई साथ ही अभियुक्त सुमित उपरोक्त से बरामद मोबाइल फोन में मौजूद बैंक खाते को साइबर पोर्टल से चेक किया गया तो उसमें देश भर के विभिन्न राज्यों में दर्ज 24 शिकायतें प्राप्त हुई। थाना शाहपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण के विस्तृत आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

 सांसद हरेंद्र मलिक व विधायक पंकज मलिक पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे
चरथावल। सपा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव हरेंद्र मलिक ने चरथावल विधानसभा के ग्राम धोलरी में पहुंचकर मृतक रवि कश्यप के परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। बताया जा रहा है कि चार दिन पूर्व बुलंदशहर में रवि कश्यप की निर्मम हत्या कर दी गई थी। सांसद ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान विधायक पंकज मलिक और जिला अध्यक्ष जिया चैधरी भी मौजूद रहे।

 

पशु सेवा के लिए एम्बुलेंस भेंट
चरथावल। कस्बे में समाज सेवा और पशु प्रेम का एक अनूठा उदाहरण सामने आया है। कस्बा निवासी स्वर्गीय पंडित उधवराम शर्मा की पुण्य स्मृति में उनके परिवार ने पशु प्रेमी सन्नी चोपड़ा को पशु सेवा के लिए एक एम्बुलेंस भेंट की। इस पहल की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि स्वर्गीय पंडित उधवराम शर्मा हमेशा समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते थे। उनकी स्मृति को जीवित रखने के उद्देश्य से यह एम्बुलेंस पशुओं की सेवा के लिए समर्पित की गई हैए ताकि घायल और बीमार पशुओं को समय पर उपचार मिल सके। यह एम्बुलेंस परिवार के सदस्य नितिन शर्मा ने भेंट कीए जो वर्तमान में गुजरात के सूरत शहर में रहते हैं। पशु प्रेमी सन्नी चोपड़ा ने परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह एम्बुलेंस बेसहारा और घायल पशुओं के लिए जीवनदायिनी साबित होगी।
 उन्होंने बताया कि अब क्षेत्र में किसी भी घायल पशु की सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा।
इस अवसर पर कस्बे के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने इस नेक कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक कदम बताया।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21657 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + seven =