News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से धनराशि निकालने की घटना का खुलासा
तीन शातिरों को किया गिरफ्तारMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एटीएम कार्ड बदलकर खाते से धनराशि निकालने की घटना का सफल अनावरण करते हुए भोले-भाले लोगों से धोखाधडी से उनका एटीएम कार्ड बदलकर धनराशि निकालने वाले गिरोह का 01 अभियुक्त घायल सहित 03 शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार।   अभियुक्तगण के कब्जे से पीडित के एटीएम कार्ड सहित 63 एटीएम कार्ड, 01 अवैध तमंचा मय जिन्दा व खोखा कारतूस, 03 मोबाइल फोन, 38400/- रुपये नगद व घटना में प्रयुक्त 01 स्विफ्ट कार बरामद की। जनपद में शातिर अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन के निकट पर्यवेक्षण में, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर सिद्धार्थ के0 मिश्रा व थाना प्रभारी कोतवाली नगर बृजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। उल्लेखनीय है कि 15 मई  को पीडित/वादी विनीत कुमार पुत्र सोमपाल चैहान निवासी शामली ने लिखित तहरीर देकर अवगत कराया कि वह थानाक्षेत्र कोतवाली नगर के अन्तर्गत बैंक ऑफ बडौदा के एटीएम से पैसे निकालने गये थे तभी वहां पर अज्ञात अभियुक्तगण द्वारा धोखाधडी से उनका एटीएम कार्ड बदल दिया गया तथा उससे 43500/- धनराशि की निकासी कर ली। वादी से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 220/2026 धारा 318(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना कोतवाली नगर पर पुलिस टीमों का गठन किया गया।  गठित पुलिस टीम पानीपत-खटीमा मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग कर रही थी इसी दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट कार आती हुई दिखाई दी जिसे पुलिस टीम द्वारा चेकिंग हेतु रूकने का इशारा किया गया। कार सवार चेकिंग हेतु नही रुके तथा तेजी से भागने लगे। आगे चलकर अभियुक्तगण की कार अनियंत्रित होकर एक सडक से नीचे उतर गयी । अभियुक्तगण कार से उतरकर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए भागने लगे। अभियुक्तगण द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण की घेराबन्दी की गयी तथा आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म व नियंत्रित जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें एक अभियुक्त घायल हो गया। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को घायल अवस्था में तथा 02 अभियुक्तगण को कांबिग के दौरान गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 63 एटीएम कार्ड, अवैध शस्त्र 38400/- रुपये नगद, 03 मोबाइल फोन व एक स्विफ्ट कार बरामद की गयी। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है तथा गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त गुलशन कुमार पुत्र राम उग्गर निवासी रामगढ मौहाली उम्र करीब 30 वर्ष (घायल), मंयक पुत्र सुरेन्द्र निवासी ग्राम दूधली थाना चरथावल मु0नगर उम्र 35 वर्ष।, जतिन शर्मा पुत्र रमेश शर्मा निवासी हत्तो थाना हिन्द जिला जिन्द हरियाणा।  प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हमारा एक संगठित गिरोह है हम लोग एटीएम कार्ड बदलकर खाते से धनराशि निकालने का कार्य करते हैं। हम लोग अलग-अलग शहरों में जाते हैं तथा एटीएम के आस-पास घूमते रहते हैं। जब वहां को सीधा-सादा व्यक्ति पैसे निकालने के लिये आता है तथा तो हम उसे अपनी बातों में फंसाकर उसका एटीएम कार्ड बदल लेते हैं तथा बाद में उसके एटीएम कार्ड से धनराशि निकाल लेते हैं। हमारे द्वारा दिनांक 15.05.2026 को मुजफ्फरनगर में थाना कोतवाली नगर के अन्तर्गत इस प्रकार की धोखाधडी की गयी थी तथा हमारे द्वारा इस प्रकार की 35-40 घटनाएं विभिन्न जनपदों/स्थानों पर की गयी  हैं। हमारे पास से बरामद 63 एटीएम कार्ड इसी प्रकार की घटनाओं से संबंधित एटीएम कार्ड हैं। आज भी हम जनपद मुजफ्फरनगर में इस प्रकार से एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधडी करने की घटना कारित करने के उद्देश्य से आये थे कि पुलिस द्वारा हमें पकड लिया गया।  गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शर्मा, उ.नि. शशिकपूर, विक्रान्त कुमार, है. का. तरूण कुमार शर्मा, का. रवि कुमार, हेमन्त कुमार, राहुल कुमार, राहुल नागर, सुल्तान सिंह, मुबारक अली, नवीन सैनी थाना कोतवालीनगर शामिल रहे।

 

 

 शुकतीर्थ में श्रद्धा का उमड़ा सैलाबः अक्षय वट की परिक्रमा कर श्रद्धालु महिलाओं ने की पूजा अर्चना
गंगा स्नान को उमड़ी भीड़Muzaffarnagar News
मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने पतित पावनी गंगा में वट अमावस्या के अवसर पर डुबकी लगाई। वहीं, महिलाओं ने वट सावित्री का व्रत रखकर अपने सुहाग की रक्षा के लिए प्राचीन अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।
शनिवार सुबह गंगा घाट पर स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने शुकदेव मंदिर, हनुमद्धाम, गणेश धाम, शिव धाम, दुर्गा धाम, पार्वती धाम, अखंड धाम और गंगा मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की। कई श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए सत्यनारायण भगवान की कथा भी कराई। नगरी के प्राचीन दंडी आश्रम, महाशक्ति सिद्ध पीठ, श्री महेश्वर आश्रम, तिलकधारी आश्रम, मां पीतांबरा धाम, अखंड धाम, खिचड़ी वाले बाबा का आश्रम और मानव निर्माण योग आश्रम आदि में सत्संग प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किए गए। शुकदेव आश्रम स्थित प्राचीन अक्षय वट वृक्ष पर महिलाओं की दिन भर भीड़ लगी रही।
दूर-दराज क्षेत्रों से आई अनेक महिलाओं ने वट सावित्री का व्रत रखकर विधि-विधान से पांडव कालीन प्राचीन अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा की। उन्होंने धागा बांधा और दीपक जलाकर अपने सुहाग की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की।आचार्य सुमन कृष्ण शास्त्री ने बताया कि वट अमावस्या त्याग और समर्पण का पर्व है। महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए यह व्रत रखती हैं, और वट वृक्ष की पूजा फलदायी मानी जाती है।
गंगा स्नान और पूजन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। महिला दरोगा अजय यादव पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहीं। मंदिरों और प्रमुख चैराहों पर भी अतिरिक्त पुलिसकर्मी ड्यूटी पर लगाए गए थे।

 

शनि देव का गुणगान कर मांगी मन्नतेDevotees Gather In Huge Numbers At Siddh Peeth Shani Dham Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चरथावल मोड़ स्थित सिद्ध पीठ श्री शनि धाम मंदिर के प्रांगण में शनि जयंती एवं वट अमावस्या का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए शरद कपूर ने बताया कि सवेरे के समय मानव कल्याण परिषद के प्रेम प्रकाश अरोड़ा व उनकी टीम ने सुंदरकांड का पाठ किया। इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान सुनील गोयल गोयल डेरी वाले रहे। तत्पश्चात 31 यजमानों ने घी, नील, दूध, बुरे और शहद के साथ भगवान शनि देव को स्नान कराया और उनका अभिषेक व अभिनंदन कर उन्हें तेल अर्पित किया। बाद में महा आरती संपन्न हुई। शनि जयंती पर समस्त धार्मिक अनुष्ठान एवं अन्य कार्य पंडित केशवानंद, पंडित संजय कुमार मिश्रा, पंडित संतोष मिश्रा व शिव मिश्रा द्वारा संपन्न कराए गए। महा आरती के बाद भगवान शनि देव को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शनि जयंती व वट अमावस्या को लेकर मंदिर परिसर को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। मंदिर परिसर में आए हुए श्रद्धालुओं विशेषकर सुहागन स्त्रियों को संबोधित करते हुए सिद्ध पीठ वाले गुरु जी पंडित संजय कुमार ने कहा कि 13 वर्षों के बाद यह एक सुखद संयोग आया है कि भगवान शनि देव की जयंती शनिचरी अमावस्या और वट अमावस्या शनिवार के दिन ही पड़ रही है यह इसलिए यह अद्भुत संयोग शनि के भक्तों को लाभदायक बनाएगी। उन्होंने सुहागन स्त्रियों से आवाहन किया कि वह वट अमावस्या पर अपने-अपने सुहाग की जीवन रक्षा के लिए व्रत अनुष्ठान कर भगवान शनिदेव से मन्नतें मांगे। कार्यक्रम में प्रबंध समिति की ओर से ललित मोहन शर्मा, शरद कपूर, नरेंद्र पवार, मुकेश चैहान, लक्ष्मी नारायण शर्मा, संदीप मित्तल, शैलेंद्र विश्वकर्मा, विपिन ढींगरा आदि उपस्थित रहे। मंदिर परिसर पर सेवा कार्यों में आशीष, अनमोल, सतीश, राकेश कुमार, नीतू भारद्वाज आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। शनि जयंती के अवसर पर शनि मंदिर पर श्रद्धालुओं का भारी सैलाब देखा गया और बाहर सड़क तक श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर भगवान शनिदेव का गुणगान किया और पूजा अर्चना कराई।

 

कमिश्नर ने सुनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं
जानसठ। मंडलायुक्त सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ तहसील जानसठ पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।  उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में मंडलायुक्त सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर डॉ0 रूपेश कुमार द्वारा तहसील जानसठ पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन-जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त अधिकारीगण द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) संजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ के0 मिश्रा, क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत बाजपेई, क्षेत्राधिकारी जानसठ सुश्री ऋषिका सिंह सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

 

 व्यक्ति की हादसे में मौत
छपार। दिल्ली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर एक अज्ञात व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। देर रात सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। हादसे में व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं थीं। उसे एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। उसके दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में एमपीएस लिखा हुआ है। पुलिस ने शव को मुजफ्फरनगर मोर्चरी में रखवाया है। थानाध्यक्ष मोहित चैधरी ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। उन्होंने अपील की है कि यदि कोई इस व्यक्ति को पहचानता है, तो छपार थाने पर सूचना दे।

 

डाॅक्टर पहुंचे साइकिल और ई-स्कूटी से जिला चिकित्सालय
पीएम की अपील पर दिया संदेशMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल और डीजल की बचत को लेकर की गई अपील का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और देशहित के संदेश को आगे बढ़ाते हुए मुजफ्फरनगर के स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने एक सराहनीय पहल शुरू की है, जिसकी चर्चा पूरे जिले में हो रही है। शनिवार को जिला अस्पताल का दृश्य बिल्कुल बदला हुआ नजर आया। रोजाना अस्पताल परिसर में दिखाई देने वाली कारों और मोटरसाइकिलों की जगह इस बार साइकिल और इलेक्ट्रिक स्कूटी ने ले ली। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संजय कुमार वर्मा ने खुद इस अभियान की शुरुआत करते हुए अपनी कार छोड़ इलेक्ट्रिक स्कूटी से अस्पताल पहुंचकर कर्मचारियों और आम लोगों के सामने मिसाल पेश की। इस पहल को और प्रभावी बनाने के लिए डेंटल हाइजीनिस्ट संजीव लांबा भी डॉक्टर संजय कुमार वर्मा के साथ ई-स्कूटी पर सवार होकर अस्पताल पहुंचे। दोनों ने कारपूलिंग और ईंधन बचत का संदेश देते हुए लोगों से कम से कम ईंधन खर्च करने की अपील की। प्रधानमंत्री की अपील का असर केवल वरिष्ठ अधिकारियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों और अन्य कर्मचारियों में भी देशहित और पर्यावरण संरक्षण को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। सुरक्षाकर्मी आकाश कुमार और राजू, जो सामान्य दिनों में मोटरसाइकिल से ड्यूटी पर आते थे, शनिवार को साइकिल से अस्पताल पहुंचे। वहीं वरिष्ठ फार्मासिस्ट अनिल कुमार हारून ने भी साइकिल से अस्पताल पहुंचकर इस मुहिम को मजबूती दी।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संजय कुमार वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील केवल ईंधन बचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह देश की अर्थव्यवस्था और पर्यावरण को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह देशहित में पेट्रोल और डीजल की बचत करे और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे। उन्होंने जिले के अन्य सरकारी विभागों और आम जनता से भी अपील की कि वे अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहनों, साइकिलों और साझा वाहनों का उपयोग करें। डॉक्टर वर्मा ने कहा कि छोटी-छोटी पहल मिलकर बड़े बदलाव ला सकती हैं।
वरिष्ठ फार्मासिस्ट अनिल कुमार ने कहा कि अस्पताल स्टाफ ने इस अभियान को गंभीरता से अपनाने का संकल्प लिया है और उम्मीद है कि आने वाले समय में अधिक से अधिक कर्मचारी इस मुहिम का हिस्सा बनेंगे। वहीं डेंटल हाइजीनिस्ट संजीव लांबा ने कहा कि जिन लोगों के पास इलेक्ट्रिक वाहन या साइकिल नहीं है, वे सहकर्मियों के साथ राइड शेयरिंग और कारपूलिंग अपनाकर भी ईंधन की बचत कर सकते हैं। इससे सड़कों पर वाहनों का दबाव भी कम होगा और प्रदूषण में भी कमी आएगी। अस्पताल के डॉक्टरों का मानना है कि इस पहल से न केवल देश का ईंधन और पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, बल्कि साइकिल चलाने जैसी आदतें लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी साबित होंगी। चिकित्सकों ने कहा कि नियमित साइकिल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है और प्रदूषण मुक्त वातावरण भी तैयार होता है। मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल की यह पहल अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग इसे देशहित और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम मान रहे हैं।

 

ग्रीन लैण्ड माडर्न जूनियर हाईस्कूल में प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। ग्रीन लैण्ड माडर्न जूनियर हाईस्कूल मुजफ्फरनगर में विद्यालय स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता तीन समूह में 8 से 10 ,10 से 12 तथा 12 से 14 आयु वर्ग में आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय योग संस्थान के जिला मंत्री आचार्य रामकिशन सुमन रहे तथा निर्णायक की भूमिका में स्टेट रेफरी उत्तर प्रदेश एवं प्रधानाचार्य अंकुर मान ने निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक एवं जनपद प्रभारी भारतीय योग संस्थान योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने की।  8 से 10 वर्ष आयु बालक वर्ग में आदित्य तोमर प्रथम,आरव द्वितीय तथा उत्तम तृतीय, तथा 8 से 10 वर्ष आयु बालिका वर्ग में पूर्ति दुबे प्रथम,द्विव्यांशी द्वितीय तथा आराध्या तृतीय, 10 से 12 आयु वर्ग बालक में ऋतिक प्रथम विवेक द्वितीय तथा अंशु तृतीय, 10 से 12 वर्ष बालिका वर्ग में श्री सैनी प्रथम ,राशि द्वितीय तथा शताक्षी तृतीय स्थान पर रही। 12 से 14 आयु वर्ग बालक में प्रथम स्थान देव शर्मा ने प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आचार्य रामकिशन सुमन ने कहा कि योग करने से बालक एवं बालिकाओं का सर्वांगीण विकास होता है उनकी शारीरिक ,मानसिक तथा बौद्धिक उन्नति योग से ही संभव है। सभी विजेता छात्र-छात्राओं को अतिथियों एवं प्रधानाचार्य के द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। पूर्व छात्र अभिभावक मुरारी ने बच्चों को सत्य के मार्ग पर चलकर अपने जीवन को आदर्श बनाने पर बल दिया।       कार्यक्रम अध्यक्ष योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि योग से बालको एवं बालिकाओं में मेधा बुद्धि का विकास होता है। उनके अंदर अच्छे संस्कार पैदा होते हैं। उन्हें जीवन में अपने लक्ष्य की पहचान करने की शक्ति योग से ही मिलती है। नियमित योगाभ्यास करने वाले बच्चे अनुशासित ,चरित्रवान ,संस्कारवान, देशभक्त तथा मातृ पितृ भक्त बनते हैं। अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य अंकुर मान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

 

एसपी क्राइम ने किया जागरूक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एमजी वल्र्ड विजन स्कूल  मुजफ्फरनगर में आयोजित बैज सेरेमनी कार्यक्रम के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध मुजफ्फरनगर श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ द्वारा मिशन शक्ति एवं साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर साइबर थाना प्रभारी, साइबर टीम एवं मिशन शक्ति टीम भी उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर बुलिंग, फेक लिंक एवं ओटीपी फ्रॉड से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। साथ ही आपातकालीन हेल्पलाइन नम्बर- 112, 1090, 181 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया द्वारा विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन अपनाने, सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने तथा साइबर सुरक्षा के प्रति सदैव सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराधों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है तथा प्रत्येक विद्यार्थी समाज में सकारात्मक भूमिका निभाकर सुरक्षित वातावरण निर्माण में सहयोग कर सकता है।  इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती मिरनालनी अनन्त द्वारा पुलिस अधीक्षक अपराध महोदया को पौधा भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया गया।

 

टक्कर में हुए घायल
पुरकाजी। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर स्थित रामपुर तिराहे पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे दो मोटरसाइकिलों की आपस में भिड़ंत हो गई। यह घटना छपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर निवासी वसीम पुत्र तौफीक अपनी माता मीरजहां के साथ मोटरसाइकिल से मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान, पुरकाजी निवासी नसीम अहमद पुत्र दीन मोहम्मद अपनी मोटरसाइकिल से  बैंक के सामने से निकल रहे थे। जैसे ही नसीम अहमद बैंक से बाहर निकले, पीछे से आ रही मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से नसीम अहमद सड़क पर गिर गए और उनके हाथ व पैर में चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर तिराहा चैकी के उप निरीक्षक राजकुमार तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल नसीम अहमद को तत्काल जिला चिकित्सालय भिजवाया और दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिलों को चैकी ले आए। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। डॉक्टरों ने बताया कि नसीम के पैर में चोट लगी है और पट्टी कर दी गई है।

 

शनिदेव जयंती पर निकाली शोभायात्रा
बुढाना। शनिदेव जयंती के अवसर पर नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। डीजे, भजन-कीर्तन और जयकारों से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। शनिदेव जयंती और शनि अमावस्या के अवसर पर शनिवार सुबह से ही नगर के शनि मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने शनिदेव महाराज को तेल, काला तिल और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल कामना की। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया और कई स्थानों पर प्रसाद वितरण भी हुआ।
शोभायात्रा और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे और यातायात व्यवस्था को भी सुचारु रूप से संचालित किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष भी शनिदेव जयंती और शनि अमावस्या को बड़े स्तर पर मनाया गया, जिसमें नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

 

 19 को होगी बैठक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कर्रनल अ0प्रा0 जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी  श्री  संजीव चैहान ने बताया है कि जनपद मुजफफरनगर के भूतपूर्व सैनिको, सैनिक आश्रितो, शहीद सैनिको की पत्नियो को 19 मई 2026 प्रातः 11.00 बजे कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एंव पुनर्वास, मु०नगर में बैठक का आयोजन किया जा रहा है। अतः आप सभी से अनुरोध है कि आप अपनी निम्नलिखित समस्याओ के निराकरण हेतु इस बैठक में समय से उपस्थित होकर लिखित में अपनी समस्याओ का ब्यौरा प्रस्तुत करें, भूमि विवाद संबंधी समस्या। पुलिस सुरक्षा संबंधी समस्या।बैंक से ऋण संबंधी समस्या।  पेंशन संबंधी समस्या।शिक्षा संबंधी समस्या। चिकित्सा संबंधी समस्या। आर्थिक अनुदान संबंधी समस्या। सैनिको से प्राप्त अन्य प्रकार की शिकायतो का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों को सूचित किया जाता है कि ।चने छवअं डनसजप ैचमबसंसपजल भ्वेचपजंस – ज्तंनउं ब्मदजतम मेरठ के न्यूरो, कार्डियो, पल्मोनोलॉजी विभाग के अनुभवी डॉक्टर्स द्वारा कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, मुजफफरनगर में दिंनाकः 19.05.2026 दिन मंगलवार को एक निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविर में
हृदय रोग परामर्श,तंत्रिका रोग, फेफडा रोग, ब्लड शुगर जांच, बी.पी. जांच परामर्श, ईसीजी जांच की आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि समस्त भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ प्राप्त करें।

 

जनसमस्याओं को सुनकर किया निस्तारित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस अधीक्षक नगर एवं उपजिलाधिकारी सदर द्वारा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ तहसील सदर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन एवं उपजिलाधिकारी सदर श्री प्रवीन द्विवेदी द्वारा तहसील सदर पर सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जन-जनसमस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण को निर्देशित किया गया कि समाधान दिवस में आईं सभी शिकायतों की मौके पर जाकर निष्पक्ष जाँच करें एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें तथा महिला अपराध सम्बन्धी शिकायतों की जाँच प्राथमिकता के आधार पर की जाए। इसके अतिरिक्त महोदय द्वारा समाधान दिवस में उपस्थित सभी अधिकारी/कर्मचारीगण व शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी के सम्बन्ध में भी जागरूक किया तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा सहित पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

 

गणपति धाम व खाटूश्याम मंदिर में होगा गीता पाठ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुरुषोत्तम मास में श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार  द्वारा प्रतिदिन नगर के अलग-अलग क्षेत्रो/परिवारो मे निशुल्क गीता पाठ, संकीर्तन के संकल्प मे प्रथम दिवस का पाठ गणपति धाम,खाटू श्याम मन्दिर मे आयोजित किया जायेगा। महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानन्द जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि घर-घर गीता,हर घर गीता संकल्प के निमित्त पुरुषोत्तम मास मे  (17 मई 2026 से 15 जून 2026 तक) नगर के अलग-अलग क्षेत्रों/परिवारों में प्रतिदिन शोभायात्रा के साथ निरूशुल्क गीता पाठ(पन्द्रहवां अध्याय- पुरुषोत्तम योग), संकीर्तन का जो भव्य आयोजन किया जाना है। जिसका शुभारंभ प्रथम दिवस 17 मई 2026 को गणपति जी के चरणो मे वन्दना के साथ  गणपति धाम,खाटू श्याम मंदिर,भरतिया कॉलोनी में सांय 5रू00 बजे से समाज सेवी भीमसेन कंसल जी के सौजन्य से आयोजित किया जाएगा। सभी धर्म प्रेमी, सनातन प्रेमी, गीता प्रेमी तथा महाराज श्री के अनुयायी भाइयों बहनों से विनम्र अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार, ईष्ट मित्रों सहित पहुंचकर धर्म लाभ उठाएं तथा पुण्य के भागी बने।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21671 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − 5 =