समाचार (Muzaffarnagar News)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस भर्ती परीक्षा को दिये सख्त निर्देश
केंद्रों पर होगी कड़ी निगरानी

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। आगामी उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को किया गया ब्रीफ। उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा जनपद मुजफ्फरनगर में दिनांक 08.06.2026, 09.06.2026 एवं 10.06.2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल, सेक्टर एवं जोनल अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है तथा समस्त परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में आगामी उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत ड्यूटी में नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी समय से अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष सतर्कता बरती जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निष्पक्षता, अनुशासन एवं सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराई जा सके। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चैबे, सहायक पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के. मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक श्री लक्ष्मण वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक श्री विश्वजीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
साइकिल रैली में युवाओं, खिलाड़ियों एवं स्वयंसेवकों द्वारा किया प्रतिभाग
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। खेल अनुभाग उत्तर प्रदेश शासन एवं खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश तथा जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमल किशोर देशभूषण के निर्देशन में जिला खेल कार्यालय, चैधरी चरण सिंह स्पोट्र्स स्टेडियम द्वारा प्रातः 6 बजे साइकिल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं,खिलाड़ियों एवं स्वयंसेवकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। भूपेंद्र सिंह यादव प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी मुजफ्फरनगर एवं डॉ राजीव कुमार द्वारा साइकिल चलाकर साइकिल रैली का शुभारंभ किया गया । साइकिल रैली चैधरी चरण सिंह स्पोट्र्स स्टेडियम मुजफ्फरनगर के मुख्य द्वार से प्रारंभ होकर मुज़फ्र्फ नगर – मेरठ रोड सुजुडू चुंगी से वापस होते हुए स्पोट्र्स स्टेडियम पर सम्पन्न हुई । भूपेंद्र सिंह यादव ने कहा कि साइकिल चलाना केवल एक मनोरंजन गतिविधि से कहीं अधिक है। “साइकिल चलाना केवल एक व्यायाम या शौक नहीं है; यह एक स्वस्थ और सशक्त जीवनशैली का प्रतीक है इसे दैनिक आदत बना लेना चाहिए क्योंकि यह हमें फिट रखता है।डॉ राजीव कुमार ने कहा कि साइकिल चलाना पर्यावरण की रक्षा करता है, प्रदूषण कम करता है,जिसकी एक फिट, स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका होगी। विश्व साइकिल दिवस 03 जून 2026 को हरित भविष्य के लिए साइकिल चलाना, की थीम के साथ मनाया गया। जो कार्बन उत्सर्जन को कम करने, जलवायु परिवर्तन से निपटने और स्वस्थ, टिकाऊ गतिशीलता को बढ़ावा देने में साइकिल की भूमिका पर प्रकाश डालता है। जिला खेल कार्यालय मुजफ्फरनगर। प्रदीप कुमार कुश्ती प्रशिक्षक, संजीव कुमार कबड्डी प्रशिक्षक, मनीष कुमार वुशु प्रशिक्षक, अप्रेंटिस हॉकी प्रशिक्षक अंकुर कुमार, वरिष्ठ खिलाड़ी क्रिकेट, दिनेश, सुश्री भावना एवं अनिल इत्यादि शामिल रहे। उक्त आयोजन में यातायात पुलिस मुज़फ्र्फ नगर से उपनिरीक्षक हेम सिंह व आरक्षी अनुज कुमार उपस्थित रहे। रैली सम्पन्न होने पर प्रतिभाग करने वाले समस्त प्रतिभागियों को सूक्ष्म जलपान कराया गया।
निःशुल्क जागरूकता एवं परामर्श शिविर जिला चिकित्सालय में हुआ आयोजित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों और उनके अभिभावकों को जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को जिला चिकित्सालय में सीएएन प्रोटोकॉल के माध्यम से निःशुल्क जागरूकता एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञों ने अभिभावकों को ऑटिज्म की पहचान, उपचार और बच्चों के समग्र विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। कार्यक्रम में नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
एनजीओ द्वारा स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयास से आयोजित किए गए इस शिविर का उद्देश्य ऑटिज्म से जूझ रहे बच्चों को बेहतर जीवन की दिशा प्रदान करना तथा ऑटिज्म मुक्त मुजफ्फरनगर अभियान को गति देना रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लेकर विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त किया। चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने बताया कि समय रहते पहचान और उचित थेरेपी के माध्यम से बच्चों के व्यवहार, संवाद क्षमता और सामाजिक सहभागिता में सकारात्मक सुधार संभव है।
ऑटिज्म जागरूकता अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रही संस्था की ओर से डॉ. नमिता ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगरपालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि ऑटिज्म मुक्त मुजफ्फरनगर अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। नगरपालिका प्रशासन इस जनजागरूकता अभियान को सफल बनाने के लिए एनजीओ को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा ताकि अधिक से अधिक परिवारों तक इसकी जानकारी पहुंचे और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें। समाज और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से ही हम मुजफ्फरनगर को ऑटिज्म जागरूक एवं सहयोगी शहर के रूप में विकसित कर सकते हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने कहा कि ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों के लिए समय पर परामर्श, उपचार और पुनर्वास सेवाएं अत्यंत आवश्यक हैं। स्वास्थ्य विभाग ऐसे बच्चों और उनके परिवारों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं चिकित्सकीय सहयोग उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों के विकास संबंधी किसी भी असामान्य संकेत को नजरअंदाज न करें और समय रहते विशेषज्ञों से परामर्श लें।
डॉ. नमिता ने कहा कि ऑटिज्म कोई बीमारी नहीं, बल्कि एक न्यूरो-डेवलपमेंटल स्थिति है, जिसका प्रभाव बच्चों के व्यवहार, संवाद और सामाजिक गतिविधियों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि शुरुआती अवस्था में सही पहचान और निरंतर थेरेपी बच्चों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। संस्था का प्रयास है कि जिले के अधिक से अधिक परिवारों तक सही जानकारी पहुंचे और प्रभावित बच्चों को बेहतर चिकित्सकीय सहायता एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने इस अभियान में पालिका प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिले सहयोग को प्रशंसनीय बताया। अन्य विशेषज्ञों के द्वारा शिविर में सीएएन प्रोटोकॉल की विस्तृत जानकारी दी गई तथा बच्चों के विकास और सुधार के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि ऑटिज्म के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना, प्रभावित बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना और उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना सामूहिक जिम्मेदारी है।
प्याऊ सेवा का किया गया शुभारम्भ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। फेडरेशन ऑफ मुजफ्फरनगर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा मेरठ रोड स्थित इंडस्ट्रियल एस्टेट के मुख्य द्वार के सामने गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी जनसेवा के उद्देश्य से प्याऊ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप एवं पूर्व अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर फेडरेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों एवं आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष इस सेवा शिविर का संचालन किया जाता है। शिविर में आने-जाने वाले लोगों को शीतल जल एवं मीठा शरबत निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। फेडरेशन के अध्यक्ष नीलकमलपुरी जी ने कहा कि सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए फेडरेशन निरंतर जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है तथा भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे। विशेष सहयोग टिकोला शुगर मिल के स्वामी श्री अमित स्वरूप जी द्वारा चीनी का सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जबकि टेंट की व्यवस्था गांधी टेंट हाउस द्वारा की गई है। यह सेवा शिविर पूरे माह संचालित रहेगा। फेडरेशन के कोषाध्यक्ष श्री आशीष बंसल ने बताया कि प्याऊ का संचालन फेडरेशन के सभी सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं के सहयोग से किया जा रहा है तथा सभी सदस्य उत्साहपूर्वक इसमें योगदान दे रहे हैं। फेडरेशन के सचिव अभिषेक अग्रवाल ने सभी अतिथियों, सहयोगकर्ताओं एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक पुण्य एवं जनहितकारी कार्य है, जिसे फेडरेशन प्रत्येक वर्ष निरंतर संचालित करता रहेगा। इस अवसर पर सह सचिव आशीष गर्ग, उपाध्यक्ष अश्वनी मित्तल एवं राकेश जैन, पंकज मित्तल, पूर्व अध्यक्ष अंकित संगल, अशोक अग्रवाल, जीशान अहमद, सत्य प्रकाश, रिशु, सरदार अहमद, अमित गर्ग, शशांक मित्तल, शारिक सुल्तान, आकाश गुप्ता सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
एसएसपी ने क्राइम मीटिंग में दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी कर कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा -निर्देश दिये गये। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा द्वारा देर रात्रि रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में जनपद के पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था के सुदृढीकरण, महिला सुरक्षा तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चैबे, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के0 मिश्रा सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक एलआईयू, एसओजी प्रभारी व जनपद के समस्त थाना/शाखा प्रभारी मौजूद रहे। सर्वप्रथम राष्ट्रगान के साथ अपराध गोष्ठी का प्रारम्भ किया गया । तत्पश्चात सभी को क्षेत्र के टॉप-10/हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर लगातार सतर्क दृष्टि रखते हुए उनके क्रियाकलापों की निगरानी करने, असामाजिक तत्वों पर विधिक कार्यवाही करने, थानाक्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रहरियों, पुलिस मित्रों आदि के साथ गोष्ठी आयोजित कर आपसी समन्वय स्थापित करने सहित थानाक्षेत्र में शराब, खनन, पशु तस्करी, शस्त्र तस्करी आदि अपराधो में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने तथा गैंगस्टर अधि0 के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही महोदय द्वारा महिला की सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिये चलाये जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत एन्टी रोमियो स्कवॉड, महिला आरक्षियों व अन्य पुलिसकर्मियों को अपनी-अपनी बीट में जाकर ग्राम प्रधान आदि के सहयोग से स्कूल/कॉलेज, कोचिंग संस्थान आदि में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु विभिन्न कार्यक्रम व गोष्ठी करके उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी देते हुए महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं के सुरक्षार्थ यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ जैसे वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं थाने के सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले आगन्तुकों/फरियादियों/जनप्रतिनि
आसन करने से शरीर स्वस्थ रहता है
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में संचालित किशोर बालक एवं बालिका चरित्र निर्माण योग शिविर में जिला मंत्री राजीव रघुवंशी और केंद्र प्रमुख कविंद्र बालियान ने बच्चों को विभिन्न आसन करवाएं जिसमें मुख्य रूप से सूर्य नमस्कार आसन, ताड़ासन, वृक्षासन, पश्चिमोत्तानासन, वक्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन तथा शशकासन मुख्य है। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने भुजंग आसन, धनुरासन, चक्रासन,सर्वांग आसन, मत्स्य आसन , शवासन तथा हास्य आसन करवाएं और कपालभाति, भ्रामरी तथा नाड़ी शोधन प्राणायाम करवाएं। उन्होंने बताया कि आसन करने से शरीर स्वस्थ रहता है तथा प्राणायाम करने से मन को शांति मिलती है और ध्यान करने से आत्मज्ञान होता है। इस अवसर पर जिला प्रधान राज सिंह पुंडीर ने बताया कि आप बहुत सौभाग्यशाली हैं जो प्रातः काल उठकर योग साधना करते हैं आपमें और सामान्य बच्चों में बहुत बड़ा अंतर दिखाई देगा। आपकी बुद्धि तीव्र होगी, पढ़ने में मन लगेगा। आप अनुशासित, चरित्रवान, संस्कारवान, देशभक्त और ईमानदार तथा दिर्घायु होंगे। उन्होंने बताया कि आपके लिए आचार्य जी प्रतिवर्ष निशुल्क चरित्र निर्माण योग शिविर लगाकर बहुत पुण्य का कार्य कर रहे हैं जिससे बच्चों में प्रातः जल्दी उठना, अपनी दिनचर्या पूरी करना तथा समय का पालन करना, सेवा करना आदि मानवीय गुणों का विकास होता है तथा ऐसे शिक्षाप्रद कार्याे से ही एक अच्छे समाज और राष्ट्र निर्माण की कल्पना की जा सकती है। उन्होंने बताया कि 10 जून से 14 जून तक भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र चैधरी छोटू राम इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर में मोटापा और हृदय रोग निवारण शिविर लगेगा, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ उठाए।अंत में जिला मंत्री राजीव रघुवंशी ने बच्चों को प्रसाद वितरित किया।
हरि भक्ति से ग्रहदोष,मानसिक अशांति,पारिवारिक क्लेश शांत होते हैः अतुल गर्ग
मुजफ्फरनगर। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि पुरुषोत्तम मास मे नगर के अलग-अलग क्षेत्रों/परिवारों में प्रतिदिन शोभायात्रा के साथ निशुल्क गीता पाठ (पुरुषोत्तम योग),संकीर्तन का जो आयोजन किया जा रहा है उसी श्रृंखला मे इक्कीसवें दिन शनिवार को पुरूषार्थी कॉलोनी,नुमाइश कैंप में श्रीमति एवं श्री मनोज गर्ग के सौजन्य से गीता पाठ एवं भजनभाव का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम गीताजी की शोभा यात्रा निकाली गई, तदुपरांत दीप प्रज्वलित कर विधिवत पूजन कराया गया। गीतापाठ के प्रारम्भ मे अतुल गर्ग ने गणेश वन्दना,सरस्वती वन्दना,ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप ,पुरुषोत्तम योग ,भगवत स्तुति गीता मन्त्र का पाठ भाव पूर्वक कराया गया। अतुल गर्ग ने बताया कि ब्रह्मवैवर्त पुराण मे वर्णन है कि पुरुषोत्तम मास मे हरि-भक्ति से ग्रहदोष,मानसिक अशांति, पारिवारिक क्लेश शांत होते है। तथा उपस्थित श्रद्धालुओ को पुरुषोत्तम योग अध्याय के पत्रक भी भेंट किए गए।सुभाष गर्ग,अजय गर्ग, विमल प्रताप , राजेश वर्मा तथा बहन सुनीता द्वारा प्रस्तुत मुझे तेरा ही सहारा महारानी,चरणों से लिपटाये रखना,कृपा बनाये रखना आदि भजनभाव को सुनकर श्रद्धालु जन भक्तिभाव मे सराबोर होकर झूम उठे। गीतापाठ मे अतुल गर्ग,रामबीर सिंह ,सुभाष गर्ग,महेन्द्र रावत, विपिन गुप्ता, विमल प्रताप, मीनाक्षी गर्ग, राजेश वर्मा, मनोज,शुभलता,सुनीता अरोरा, रंजू झा,हरिप्रसाद शर्मा,कुश वर्मा, मीना गोयल,अंजू,सुमन शर्मा, कुणाल गोयल, आयुषी गोयल,रजनी,तृप्ति,सीमा रानी, पूनम,सविता,वंशिका,दीपिका, कुसुम वर्मा, विनोद आहूजा, शिरोमणि,मीरा त्यागी,मंजू त्यागी, प्रेमलता,वर्षा,गीता, नीरा त्यागी,दीपिका,वैभवी तथा काफी संख्या मे पुरूषार्थी कॉलोनी वासी श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।सूक्ष्म जलपान तथा आरती के उपरांत प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।
कार्यक्रम हुआ आयोजित

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।पंजाबी बारात घर भोपा रोड मुजफ्फरनगर में हिन्द मजदूर किसान समिति ने फसल से पहले नस्ल बचाने के प्रति जागरूकता के लिए मजदूर किसानों की एक महासभा का आयोजन किया जिसमें आस पास क्षेत्र से हिन्द मजदूर किसान समिति के हजारों सहयोगी सम्मिलित हुए।
महासभा को संबोधित करते हुए हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रान्तिगुरु श्री चन्द्रमोहन जी ने कहा कि फसल से ज्यादा कीमती नस्ल है क्योंकि अच्छी फसल और उसकी कीमत को तो हम फिर ले सकते हैं लेकिन अगर एक बार नस्ल बर्बाद हो गयी तो उसे ठीक करना बहुत कठिन है।
हमारी नस्ल को खतरा नशे के जहर और जाति के कहर से है क्योंकि नशे का जहर हमारा नाश करता है और जाति का कहर हमारा सत्यानाश करता है। ऐसे कितने ही परिवार हैं जिनकी नस्ल के नशे में लगने से जिनकी जमीन तक भी बिक चुकी है और वे परिवार के परिवार बर्बाद हो चुके हैं और जब जमीन ही नहीं रहेगी तो किसान खेती कहां करेंगे ? इसलिए नस्ल को बचाना बहुत ही जरूरी है। नशे और जाति से हम मजदूर किसानों का कोई लाभ नहीं होता उल्टा हमारी नस्ल बर्बादी की तरफ बढती है। भृष्ट नेता हमें और हमारी नस्ल को धर्म से हटाता है, नशे और जाति के जहर में लगाता है। ये भृष्ट नेता की पहचान है। हमें जागरूक होना पड़ेगा कि जो भी नेता नशा और जाति का जहर फैलाने का प्रयास करता है उसका हम पूरी तरह बहिष्कार करें क्योंकि वो हमारी नस्ल का दुश्मन है। भृष्ट नेता नशे और जाति का जहर फैलाकर स्वयं अमीर, अमीर, अमीर होता रहता है और मजदूर किसान ज्यों का त्यों रहता है। इनका तो यही उद्देश्य है कि मजदूर किसानों को नशे में डूबाओ, जाति के जाल में फसाओ और धर्म से हटाओ। क्रान्तिगुरु श्री चन्द्रमोहन जी ने अपने संबोधन में कहा कि मनुस्मृति जन्म से किसी को ब्राह्मण, क्षत्रिय या वैश्य नहीं मानती। मनुस्मृति संसार का पहला संविधान है जन्मजात जाति मानने वाले ही मनुस्मृति का विरोध करते हैं। इस अवसर पर क्रान्तिगुरु श्री चन्द्रमोहन जी ने जाति व्यवस्था और नशे से मुक्ति के लिए हजारों युवाओं को जनेऊँ धारण कराया और शपथ दिलाई कि वे नशे के जहर और जाति के कहर से बचेंगे और बचाएंगे और देश में पढ़ाई दवाई एक समान फ्री कराने के लिए जागरूकता फैलायेंगे। अगर हम अपनी नस्ल के प्रति गहराई से जागरूक हो गए और अपनी नस्ल को हमने मजबूत कर लिया तो स्थानीय मुद्दे भी पक्का सफल होंगे चाहे वो आवारा पशुओं का मुद्दा हो, फसल की उचित कीमत का मुद्दा हो, बिजली का मुद्दा हो या जनसँख्या नियंत्रण का मुद्दा हो इत्यादि। इस अवसर पर ओमप्रकाश, कुलदीप, विकास, राजपाल, दीपक, पंकज, अमित, नवीन, रविकांत, कुशल, तपेंद्र, प्रवीण, विनोद, इत्यादि का सहयोग रहा।
चोरी का किया खुलासा

तितावी। थाना तितावी पुलिस ने चोरी के एक मामले का सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत उपनिरीक्षक कौशलेंद्र प्रताप सिंह व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर अमीरनगर नहर पुलिया के पास अमरूद के बाग से आदेश, विजय, नवीन वर्मा तथा एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी थाना तितावी में दर्ज मुकदमा संख्या 142/26 में नामजद और वांछित चल रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कंगन, अंगूठियां, गले के हार, चैन, झुमके, पाजेब व अन्य सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शुभम त्यागी सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
ट्रेन के सामने कूदने वाले युवक को ऐन मौके पर पुलिस ने बचाया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश पुलिस की डायल 112 टीम ने अपनी संवेदनशीलता, तत्परता और अदम्य साहस का परिचय देते हुए एक युवक को मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। खतौली कोतवाली क्षेत्र में घरेलू समस्याओं और मानसिक तनाव से परेशान होकर एक युवक जब रेलवे ट्रैक पर आत्मघाती कदम उठाने पहुंच गया, तो सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने डेढ़ किलोमीटर तक पटरियों पर दौड़ लगा दी। जांबाज पुलिसकर्मियों ने ट्रेन आने से महज कुछ पल पहले युवक को ट्रैक से खींचकर उसकी जान बचाई। खतौली पुलिस की इस मानवीय और त्वरित कार्रवाई के चलते न केवल एक जिंदगी बची, बल्कि एक हंसता-खेलता परिवार भी उजड़ने से बच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खतौली थानाक्षेत्र के ग्राम शेखपुरा निवासी लवकुश पिछले कुछ समय से गंभीर घरेलू कलह और मानसिक तनाव से जूझ रहा था। इसी तनाव के चलते शनिवार को उसने आत्मघाती कदम उठाने का मन बना लिया और चुपचाप रेलवे ट्रैक की तरफ निकल गया। जैसे ही इस बात की भनक खतौली कोतवाली को लगी, थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बिना एक पल गंवाए डायल 112 की पीआरवी-6547 को तुरंत एक्टिव किया। इस पीआरवी पर कांस्टेबल शिव चैधरी उर्फ शिव प्रसाद और होमगार्ड सुंदर सिंह तैनात थे, जिन्हें तुरंत लोकेशन की तरफ रवाना किया गया। लोकेशन पर पहुंचते ही पुलिसकर्मियों ने देखा कि लवकुश रेलवे ट्रैक की तरफ बेहद तेजी से कदम बढ़ा रहा है और सामने से ट्रेन के आने का समय भी हो चुका था। स्थिति की गंभीरता और समय की कमी को देखते हुए कांस्टेबल शिव चैधरी और होमगार्ड सुंदर सिंह ने अपनी जान की परवाह न करते हुए पटरियों पर ही करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछे दौड़ लगा दी। आखिरकार, दोनों जवानों ने अपनी फुर्ती के दम पर ट्रेन के पटरियों पर पहुंचने से महज कुछ ही पल पहले लवकुश को सुरक्षित दबोच लिया और ट्रैक से नीचे खींच लाए। यदि पुलिसकर्मियों के पहुंचने या दौड़ने में चंद सेकंड की भी देरी होती, तो कोई बड़ी अनहोनी घट सकती थी। ट्रैक से सुरक्षित हटाने के बाद पुलिसकर्मियों ने लवकुश को अपनी गाड़ी में बैठाया, उसे पानी पिलाया और ढांढस बंधाया। इसके बाद परिजनों को तुरंत मौके पर बुलाया गया। पुलिसकर्मियों ने लवकुश और उसके परिजनों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत कराई और घरेलू समस्याओं को शांति से सुलझाने की समझाइश देकर लवकुश को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया। खतौली पुलिस की इस मानवीय पहल और जांबाजी की पूरे मुजफ्फरनगर जिले में जमकर सराहना हो रही है। पुलिस के अनुसार डायल 112 की पीआरवी टीम की सूझबूझ और तत्परता से आज एक बड़ा हादसा टल गया और एक मासूम जान बचा ली गई। हमारी टीम ने न केवल कानूनी कर्तव्य निभाया बल्कि इंसानियत की भी एक मिसाल पेश की है। हम जनता से लगातार अपील कर रहे हैं कि जीवन में कोई भी समस्या इतनी बड़ी नहीं होती जिसका समाधान न निकाला जा सके। किसी भी मानसिक तनाव या आपात स्थिति में लोग हेल्पलाइन 112 या काउंसलिंग की मदद अवश्य लें।
ट्रैकसूट और फलों के गोदाम में भीषण आग
मीरापुर। थाना क्षेत्र स्थित भूम्मा रोड पर रविवार रात करीब 2 बजे एक ट्रैकसूट और फलों के गोदाम में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपये का सामान और दो कारें जलकर राख हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोदाम से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद कुछ ही देर में आग की ऊंची लपटें निकलने लगीं। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग ने गोदाम में रखे ट्रैकसूट, फलों और अन्य सामान को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। इसके अतिरिक्त, गोदाम के अंदर खड़ी दो कारें भी जलकर खाक हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दमकल विभाग की गाड़ियां भी तुरंत मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग को आसपास की इमारतों तक फैलने से रोका और उस पर काबू पाया। गोदाम संचालक ट्रैकसूट और अन्य सामान वाहनों में भरकर गांव-गांव जाकर बेचते हैं। इस आग से उनके व्यापार को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक लाखों रुपये की क्षति हुई है, हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन अभी जारी है। घटना के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया।
दो बाइकों की भिडन्त में चार घायल
छपार। थाना क्षेत्र के बसेडा-देवबंद मार्ग पर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकिलों पर सवार कुल चार लोग घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल इसकी सूचना पीआरबी 112 को दी। सूचना मिलते ही पीआरबी 112 की टीम मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस को बुलाया। बरला चैकी के उपनिरीक्षक शिवकुमार और हेड कांस्टेबल राधेश्याम भी घटना स्थल पर पहुंचे। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से पुरकाजी चिकित्सालय भिजवाया गया। पहली मोटरसाइकिल पर ग्राम ताजपुर के विशाल और मोनू सवार थे। दोनों को इलाज के लिए पुरकाजी अस्पताल भेजा गया। दूसरी मोटरसाइकिल पर कैराना निवासी आरिफ पुत्र सलीम और मुर्सलीन पुत्र रसीद सवार थे। इन्हें भी एंबुलेंस से पुरकाजी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को चैकी पर ले आई है। घायलों के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है, जो अस्पताल पहुंच गए हैं और उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
खतौली। त्रिवेणी शुगर मिल परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर कथा व्यास गंगोत्री तिवारी ‘मृदुल’ जी महाराज ने श्रद्धालुओं को जीवन के आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि परमात्मा को भूलने का समय दुःख नहीं, बल्कि सुख होता है। अक्सर व्यक्ति सुख और समृद्धि के समय भगवान का स्मरण छोड़ देता है, जबकि विपरीत परिस्थितियों में ईश्वर की शरण में जाता है।महाराज श्री ने माता कुंती के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से दुःख की कामना इसलिए की थी ताकि उनका स्मरण सदैव बना रहे। भीष्म पितामह के प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि जिनका भगवान के प्रति अगाध प्रेम और अटूट श्रद्धा होती है, उन पर भगवान की विशेष कृपा अवश्य होती है। भीष्म पितामह की अंतिम इच्छा भगवान के दर्शन की थी और भगवान ने स्वयं उन्हें दर्शन देकर उनकी इच्छा पूर्ण की।उन्होंने कहा कि मानव जीवन का वास्तविक लक्ष्य संसार में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए भी परमात्मा का निरंतर स्मरण बनाए रखना होना चाहिए। यही जीवन का सार और सच्ची सफलता है।इस अवसर पर डॉ. अशोक कुमार, दीपक शर्मा एवं विशाल अग्रवाल ने सपत्नीक व्यास पीठ का पूजन किया। कार्यक्रम में डी.पी. गुप्ता, डी.पी. सिंह, डॉ. ए.एन. पाण्डेय, राजेश सिंह, श्याम सुंदर शर्मा, अशोक शर्मा, एन.के. शर्मा, प्रवीण कुमार, आशीष भारद्वाज, पंकज शर्मा, सुधाकर पाण्डेय, आयुष शर्मा, अंजू सिंह, पुष्पा सिंह, लता सिंह, राखी शर्मा, शिवानी अग्रवाल, संगीता पाण्डेय, आरती शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेकार्यक्रम में उप गन्ना आयुक्त ओ.पी. सिंह की विशेष उपस्थिति भी रही, जिन्होंने कथा श्रवण कर आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
सड़क हादसे में मौत
बुढाना। सडक हादसे मे बाईक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनो मे शोक छा गया। सूत्रो के अनुसार थाना क्षेत्र के गंाव अलीपुर अटेरना मे आज सुबह अज्ञात वाहन की चपेट मे आकर बाईक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। चर्चा रही कि गंाव बडसू सिकन्दरपुर निवासी अभिनव नामक युवक बाईक द्वारा अलीपुर अटेरना किसी काम से जा रहा था कि गांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट मे आ जाने से उक्त युवक की मौत हो गई। ग्रामीणो ने इसकी सूचना जब पुलिस को दी तो मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहंुची तथा परिजनो को दी। युवक की मौत की मौत की खबर मिलते ही परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। परिजनो के कहने पर पुलिस ने बिना किसी कार्यवाही के शव अंतिम संस्कार के लिए सौप दिया।
एसएसपी ने 11 उपनिरीक्षकों के किए तबादले
मुजफ्फरनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने एक साथ 11 उपनिरीक्षकों का तबादला कर दिया है। एसएसपी ने प्रशासनिक आधार पर जनहित में तत्काल प्रभाव से ये स्थानांतरण किए हैं। तबादला सूची में पुलिस लाइन में तैनात दो उपनिरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारी मिली है।
उपनिरीक्षक नीरज सिंह को पुलिस लाइन से हटाकर प्रभारी चैकी गढ़ी शाखावत थाना बुढाना की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं महिला उपनिरीक्षक महिमा को पुलिस लाइन से प्रभारी पिक बूथ थाना सिविल लाइन भेजा गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक संदीप कुमार को प्रभारी चैकी गढ़ी शाखावत थाना बुढाना से प्रभारी चैकी बागोवाली थाना नई मण्डी किया गया है। उपनिरीक्षक अमित कुमार का तबादला प्रभारी चैकी बागोवाली थाना नई मण्डी से प्रभारी चैकी गांधी कॉलोनी थाना नई मण्डी हुआ है। उपनिरीक्षक मनोज कुमार को प्रभारी चैकी भंगेला थाना खतौली से प्रभारी चैकी दुधली थाना चरथावल भेजा गया है। उपनिरीक्षक राघव बंसल प्रभारी चैकी दुधली थाना चरथावल से प्रभारी चैकी भंगेला थाना खतौली, उपनिरीक्षक संजय सिंह प्रभारी चैकी बेगराजपुर थाना मंसूरपुर से थाना सिखेड़ा, उपनिरीक्षक ललित थाना सिविल लाइन से प्रभारी चैकी बेगराजपुर थाना मंसूरपुर भेजे गए हैं।
थाना रामराज में तैनात उपनिरीक्षक जयसिंह नागर और उपनिरीक्षक हरिओम सिंह का आपस में स्थानांतरण किया गया है। जयसिंह नागर अब एसएसआई थाना रामराज और हरिओम सिंह थाना रामराज में तैनात रहेंगे। एसएसपी संजय वर्मा का ये फेरबदल ऐसे समय हुआ है जब वो लगातार अपराध नियंत्रण और थानों की कार्यशैली सुधारने पर जोर दे रहे हैं। माना जा रहा है कि इन तबादलों से फील्ड में पुलिसिंग और मजबूत होगी।
फांसी लगा अधेड का शव मिला
मुजफ्फरनगर। गंाव के बाहर तालाब के समीप अधेड का फांसी लगा शव लटका देख ग्रामीणो मे कौतूहल बन गया। देखते ही देखते दर्जनो ग्रामीण मौके पर इकटठा हो गए। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के गंाव रोहाना स्थित तालाब के समीप करीब 55 वर्षीय व्यक्ति का फंासी लगा शव पेड पर लटका देख आसपास के खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो मे कौतूहल बन गया। देखते ही देखते कई ग्रामीण घटना स्थल पर इकटठा हो गए। ग्रामीणो ने जब इसकी सूचना पुलिस व परिजनो को दी तो मामले की जानकारी मिलते ही परिजनो मे कोहराम मच गया। परिवार के लोग व पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गए। मृतक की शिनाख्त पर ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति गंाव रोहाना निवासी धनीराम था जो पिछले कुछ समय से तनाव ग्रस्त चल रहा था। पुलिस ने भीड की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की जांचोपरांत ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। धनीराम की मौत से परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है।












