समाचार (Muzaffarnagar News)
कस्बे के अंदर से गुजरेगी रोडवेज बसे
पुरकाजी। रोडवेज बसों के कस्बे के अंदर रात्रि के समय संचालन नहीं होने से यात्रियों को कठिनाई हो रही थी। यात्री भूराहेड़ी चेक पोस्ट से उतरकर पैदल जाने के लिए मजबूर होते थे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन शर्मा ने लखनऊ में परिवहन मंत्री से मिलकर इस समस्या का एक ज्ञापन सौंपा था। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन शर्मा ने बताया कि काफी समय से कस्बे व देहात के लोग रात के समय रोडवेज बसों के अंदर से संचालन नहीं होने से परेशान थे। काफी प्रयास के बाद भी रोडवेज बस के चालक अंदर से बस न ले जाकर बाईपास से लेकर जाते थे। इस समस्या को लेकर लखनऊ में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मिलें। और एक ज्ञापन दिया। इस ज्ञापन का संज्ञान लिया है। सचिन शर्मा ने बताया कि मंत्री ने क्षेत्रीय प्रबंधक सहारनपुर को रात के समय बसें अंदर से ले जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि रात में बसे अंदर जाने से यात्रियों का सफर आसान होगा
विश्वास मित्रता में सबसे बड़ी पूंजी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। श्री श्यामाश्याम मंदिर मे कृष्णप्रिया तुलसी जी ने सुदामा एवं श्रीकृष्ण मित्रता को निस्वार्थ प्रेम,समानता ओर समर्पण का प्रतीक व मित्रता में विश्वास सबसे बड़ी पूंजी है बचपन में श्री कृष्ण ओर सुदामा गुरु संदीपन के आश्रम में शिक्षा ग्रहण कर रहे थे एक बार वे जंगल में लकड़ी लेने गए गुरुमाता ने उनको खाने को चने दिए थे जो सुदामा जी ने वे चने अकेले ही खा लिए थे शिक्षा पूरी होने के पश्चात दोनों अपने घर को गए श्री कृष्ण द्वारकाधीश बने ओर सुदामा एक बहुत गरीब ब्राह्मण जो ईश्वर की भक्ति करके 5 घर से भिक्षा लेकर जीवन यापन करते थे एक दिन सुदामा की पत्नी सुशीला ने उनको कहा आपके मित्र श्रीकृष्ण राजा है उनके पास जाकर मदद ले लीजिए। सुदामा ना चाहते हुए भी द्वारिका चले गए,जाते वक्त सुशीला ने एक पोटली चावल मित्र को भेंट देने हेतु दे दिए फटेहाल सुदामा को देखकर कोई उनको द्वारिका के महलों में जाने नहीं दे रहे थे सुदामा ने कहा आप श्रीकृष्ण से कहिए उनका मित्र सुदामा आया है द्वारपाल ने महलों के अंदर जाकर श्री कृष्ण से जैसे ही बोला हे भगवन् सीस पगा न झगा तन पै प्रभु जानै को आहि बसै केहि ग्रामा।धोती फटि-सी लटि-सी दुपटी अरु पाँय उपानह की नहिं सामा।द्वार खरो द्विज दुर्बल एक रह्यो चकिसो सब द्वार को ठामा।पूछत दीन दयाल को धाम बतावत आपनो नाम सुदामा।। सुदामा नाम सुनते ही श्रीकृष्ण नंगे पैर दौड़ पड़े सब अचंभित थे श्री कृष्ण ने मित्र के मिलते ही गले लगाया महलों में ले जाकर सिंहासन पर बैठाया,उनके चरण धोए सत्यभामा,रुक्मिणी सभी का परिचय कराया श्रीकृष्ण सुदामा से बोले मित्र मेरे लिए जो भेट लाए हो वो मुझे दो उन्होंने 2 मुट्ठी चावल खा लिए जब तीसरी मुट्ठी खाने लगे तो रुक्मिणी ने हाथ पकड़ लिया हे भगवान आपने अपने मित्र को 2 लोक का राज्य दे दिया एक तो स्वयं रख लीजिए उनको आदर सत्कार के साथ विदा किया जब वो अपने गांव आए सब कुछ बदल गया था श्री महाराज ने बताया सुदामा की गरीबी उनके द्वारा खाए गए मित्र की हिस्से के चने थे कभी किसी के हिस्से का धन नहीं रखना चाहिए किसी भी रूप में वो चुकाना पड़ता है आज प्रीति शर्मा,कौशल्या शर्मा,राकेश रोहिला ललित अग्रवाल, हरीश गोयल,पूनम चैहान सरोज,सुधीर चैधरी,आकाश चैधरी,सतीश शर्मा,अशोक शर्मा,जयद्रथ त्यागीका सहयोग रहा।
प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिये प्रेरित किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज खेत बचाओ अभियान के अन्तर्गत आयोजित विकसित कृषि संकल्प अभियान के माध्यम से किसानो को अलग अलग दो विकास खण्डो की छः ग्राम पंचायतो विकास खण्ड बघरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी, साल्हाखेडी एंव विकास खण्ड शाहपुर के ग्राम जीवना, बहादुरपुर गढी, बसथडा मे कृषि विभाग के कर्मचारियो एंव कृषि विज्ञान केन्द्र, बघरा के वैज्ञानिक की संयुक्त टीम के साथ तकनीकि जानकारी प्रदान करने के अभियान के अन्तर्गत कृषको को किया जागरूक। विकास खण्ड बधरा के ग्राम निरमानी, खेडी दूधाधारी में कृषि वैज्ञानिक डा० सविता आर्या द्वारा कृषको को मृदा परीक्षण परिणाम के आधार पर उर्वरको के प्रयोग करने एंव मृदा सुधार हेतु मृदा प्रबंन्धन, हरी खाद, जैव उर्वरको, के प्रयोग करने की तकनीकि जानकारी प्रदान की तथा जैविक अनाज उत्पादन हेतु प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिये प्रेरित किया। कृषि विभाग से श्री विकास कुमार के द्वारा कृषको को फार्मर रजिस्ट्री, फसल बीमा की विस्तृत जानकारी प्रदान की। श्री रविन्द्र कुमार अवर अभियन्ता भूमि संरक्षण विभाग के द्वारा मृदा प्रबंन्धन एंव खेत तालाब येजना के बारे मे कृषको को जानकारी प्रदान की। श्री नीटू कुमार ने फसलो को क्षति पहुंचाने वाले कीटो के बारे मे कृषको को जानकारी प्रदान करते हुऐ कीट एंव रोग नियंत्रण करने की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
दुष्टों का विनाश करने के लिए अवतार लेते है भगवान
पुरकाजी। कस्बे के ठाकुर द्वारा मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के चैथे दिन कथा व्यास रविंद्र आचार्य महाराज ने कहा कि भगवान दुष्टों का विनाश करने के लिए अवतार लेते हैं, श्री राम कथा का सुंदर वर्णन किया,भगवान ने नरसिंह अवतार लेेकर हिरण्य कश्यप का विनाश किया मथुरा में कंस के अत्याचारों का वर्णन किया देवकी वासुदेव को कारागार डालने की कथा का वर्णन किया भगवान श्री कृष्ण के जन्म तथा वासुदेव जी श्री कृष्ण जी को यमुना जी पार कर नन्द बाबा के घर पर ले जाने की कथा सुनाई बड़े ही धूमधाम से नंदोत्सव मनाया गया बधाइयां गाई गई सुंदर भजनों पर श्रद्धालुओं द्वारा नृत्य किया गया आज की कथा के यजमान हैप्पी वर्मा रीना वर्मा व अशोक सैनी पूजा सैनी रहे इस दौरान मुख्य रूप से संदीप गोयल निर्दाेष जैन नवीन गोयल विपुल विक्रम सिंह सुशील वर्मा संजीव बंसल पंडित भानु शर्मा हरिराम सक्सेना केपी सिंह कपिल मित्तल सोनू कोरी श्रवण शर्मा राजीव शर्मा महेश शर्मा संजीव गोयल पवन गोयल सुनील माहेश्वरी राजेश्वरी संगीता वर्मा नीतू वर्मा जसवीर ठाकुर आदि सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित रहे
भव्य सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। गत दिवस स्थानीय सर्कुलर रोड स्थित स्वर्ण इन होटल की सभागार में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के नवनिर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित प्रांतीय कार्यकारिणी के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत राष्ट्रपदधिकारीयो का भी पुष्पमाला प्रतीक चिन्ह तथा पटका भेटकर भव्य स्वागत सत्कार संपन्न हुआ! इस स्वागत समारोह के मुख्य अतिथि संस्था में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक विनीत कुमार लोहिया राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल रहे और संस्थागत राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नाथूराम जैन संगठन मंत्री विनीत गुप्ता अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सोहनलाल जिंदल राकेश बिंदल पूर्व विधायक अशोक कंसल बतौर विशिष्ट अतिथि पधारे इस समारोह के सहभागी समस्त अतिथियों को पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह आदि भेंट कर बहुत हर्ष उल्लास के वातावरण में सम्मानित किया गया क्योंकि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की समस्त नवनिर्वाचित राष्ट्रपदाधिकारी घोषित किए गए हैं! इस कार्यक्रम में लगभग 14 जनपदों से नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष एवं उनके अधीनस्थ पदाधिकारी भी पधारे जिन्हें स्वागत समारोह के बीच सम्मानित किया गया, इस अवसर पर अग्रोहा शक्तिपीठ में निर्माणधीन महालक्ष्मी मंदिर में सहयोगी के रूप में क्रमश निरंकार स्वरूप, राजेश गोयल उपेंद्र बंसल अंकुर गर्ग पंकज मित्तल स्वेच्छा से दो-दो लाख रुपए प्रति आजीवन ट्रस्टी के रूप में बने और दो ट्रस्टी बिजनौर तथा एक ट्रस्टी हापुर से भी बने है! कार्यक्रम से पूर्व अग्रसेन महाराज जी के चरित्र के समक्ष संयुक्त रूप से राष्ट्रीय पदाधिकारीयो ने दीप प्रवजलन किया! उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और अपने व्यक्तित्व में सभी महापुरुषों ने संपूर्ण भारतवर्ष ही नहीं देश और दुनिया में निवासी अग्रवंशजों के प्रति सम्मान की भावना रखते हुए उनके सर्वागिणी में विकास के लिए काम करने तथा अपने वर्ग की राजनीतिक सहभागिता बढ़ाये जाने की अपील की कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री रामकुमार तायल ने किया तथा आगंतुको का धन्यवाद जिला अध्यक्ष विनोद संगल ने किया! इस स्वागत समारोह में सर्वश्री इं.लोकेश चंद्रा (संयोजक) अंकुर गर्ग (जिला महामंत्री) टोनी बिंदल (जिला कोषाध्यक्ष) श्रीमती ममता अग्रवाल (महिला प्रदेश अध्यक्ष)श्रीमती नीति अग्रवाल ( महिला जिलाअध्यक्ष) प्रमोद मित्तल मधुसूदन गर्ग एडवोकेट श्री कृष्ण अग्रवाल ल. के मित्तल बीएम गुप्ता मुनेश सिंगल शशि राज गुप्ता अनिल गोपाल गर्ग मनोज कुमार गुप्ता सुनील गर्ग प्रमोद कुमार गोयल अनूप कुमार कुछल अशोक सिंघल इं. पीके गुप्ता के.के. तायल वेद प्रकाश मनोज अग्रवाल ललित अग्रवाल राकेश कुमार अतुल अग्रवाल अजय अग्रवाल राजेंद्र गोयल सुनील गोयल विनोद गुप्ता अवनीश मोहन तायल कृष्ण कुमार तायल संजीव अग्रवाल प्रवीण सिंगल बबीता गुप्ता मुकुट गुप्ता आरके गोयल सुनील कुमार गर्ग संजय मित्तल अध्यक्ष अजय सिंघल मनोज गर्ग राहुल बंसल गौरव मित्तल ऋषभ तायल नितिन मित्तल गोपाल कंसल अरुण गोयल दीपक सिंघल सत्य प्रकाश रेशु,जितेंद्र,संदीप दास कौशल कृष्ण विनीत कुमार गर्ग पारूल गर्ग प्रसून अग्रवाल जगरोशन गोयल शिव कुमार संगल की सराहनीय सहभागिता रही!
फिर बढी उमस से नागरिक परेशान
मुजफ्फरनगर। बारिश के बाद फिर से बढी उमस और भीषण गर्मी के कारण बाजारो मे सन्नाटा सा पसरा रहा।
बीते दिन हुई झमाझम बारिश के बाद आज सुबह से निकल रही तेज धूप के कारण दिनभर भीषण गर्मी के कारण दिनभर लोग बेहाल रहे। गर्मी के कारण सडकों पर सन्नाटा सा पसरा रहा। नगर की हृदय स्थली शिव चैक भी सूना-सूना नजर आया। स्थानीय दुकानदारो का कहना है कि गर्मी की वजह से बाजार मे काम कम हैं। सुबह-शाम की ही दुकानदारी रह गई है। दोपहर मे ग्राहक नदारद हैं। उनका कहना है कि हर साल गर्मी के दिनो मे कामकाज मन्दा ही रहता है। जिस कारण दुकान का किराया-खर्चा निकालना भी मुश्किल हो रहा है। दिन प्रतिदिन बढती गर्मी के दृष्टिगत विभिन्न सामाजिक संस्थाओ द्वारा राहगीरों के लिए निशुल्क ठण्डे पानी की व्यवस्था की गई है। पालिका प्रशासन की और से भी राहगीरों के लिए जगह-जगह मटके रखवाये गए हैं। सामाजिक संस्था शहीद भगतसिंह एकता मंच की और से प्रत्येक वर्ष रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए ठण्डे पानी की व्यवस्था की गई है।
ओषधीय गुणों से यूक्त पौधों का रोपण
मुज़फ्फरनगर! राजवंश महिला सभा मुजफ्फरनगर द्वारा अधिक मास के शुभ अवसर पर भारत की सबसे बड़ी गौ अभ्यारण्य,तुगलकपुर,कम्हेड़ा, पुरकाजी (मुजफ्फरनगर) में गौ सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और वहां की पावन उपजाऊ भूमि पर सौ से अधिक फलदायक व औषधीय गुणों से युक्त पौधों का रोपण किया इस पावन अवसर पर अर्चना जी, अनीता राजवंशी, सुनीता ऐरन, अनुराधा राजवंशी, रेनु गर्ग ,गुंजन गर्ग, नीलम गोयल, बिंदिया मित्तल, पूर्णिमा मित्तल, और शीलू जी उपस्थित रहे।काऊ सेंचुरी के व्यवस्थापक मोंटी जी व जिला पंचायत सदस्य रजत जी द्वारा संपूर्ण काऊ सेंचुरी की जानकारी देते हुए भ्रमण कराया गया। और सभी के द्वारा सह भोज का आनंद लिया गया।
श्री भागवत् गौरांग सन्देश न्यास द्वारा आयोजित कथा में वैश्य समाज हुआ सम्मिलित
राधारमण दास जी का आशीर्वाद प्राप्त किया
मुजफ्फरनगर। गांधी कॉलोनी स्थित पंजाबी बारात घर में श्री भागवत् गौरांग सन्देश न्यास, श्रीधाम वृन्दावन के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में ष्पूतना-कृष्ण कांडष् का प्रसंग श्रद्धा भाव से सुना गया। कथा वाचक राधा रमण दास जी महाराज ने पूतना वध की लीला सुनाते हुए कहा कि जो व्यक्ति ममता का मुखौटा पहनकर समाज को विष पिलाता है, उसका अंत निश्चित है। प्रभु श्रीकृष्ण ने बाललीला में ही अन्याय का नाश कर धर्म की स्थापना की। इस पावन अवसर पर संयुक्त वैश्य मोर्चा जनपद मुजफ्फरनगर के पदाधिकारी सम्मिलित हुएरू
प्रमोद करनवाल जी द्वारा संयुक्त वैश्य मोर्चा एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारीगण को पटका पहनाकर सम्मानित किया, कृष्ण गोपाल मित्तल, शलभ गुप्ता एडवोकेट, सुनील तायल, आकाश अग्रवाल, देवेश गर्ग, विपिन गुप्ता, सुरेंद्र अग्रवाल, मनीष गुप्ता, रॉबिन संगल, संजय गोयल, गौरव सिंघल आदि मौजूद रहे! समाज के बंधुओं ने कथा श्रवण कर प्रभु से समाज में व्याप्त बुराइयों के नाश और सत्य की जीत की प्रार्थना की। समस्त वैश्य समाज ने एक स्वर में कहा – ष्अन्याय के विरुद्ध हम सब कृष्ण की तरह निडर खड़े हैं।ष् ष्हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम हरे हरेष् के जयघोष से पूरा पंडाल गूंज उठा।
हरा भरा करने का शहर की सड़कों को प्रयास

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित ‘टेर्रा एंड ट्री ट्रस्ट’ ने इस बार शहर की सड़कों को हरा-भरा बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पिछली बार कॉलोनी में सफल पौधारोपण के बाद, ट्रस्ट ने इस रविवार भोपा रोड पर गांधी नगर से शांति नगर तक के डिवाइडर की पूरी तरह काया पलट कर दी।
ट्रस्ट की टीम ने सुबह 6 बजे से अभियान शुरू किया। सबसे पहले डिवाइडर पर फैली गंदगी, प्लास्टिक व बड़ी-बड़ी झाड़ियों को हटाकर सफाई की गई। नगर पालिका के सहयोग से एकत्र कचरे का उचित निस्तारण कराया गया। इसके बाद डिवाइडर पर नए पौधे रोपने के साथ-साथ पुराने, सूख रहे पेड़ों का पुनर्जीवन भी किया गया।
इस विशेष अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप जी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, ष्शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है। टेर्रा एंड ट्री ट्रस्ट जिस तरह निःस्वार्थ भाव से काम कर रहा है, वह प्रेरणादायक है।ष् उन्होंने खुद पौधा रोपकर टीम का हौसला बढ़ाया।
ट्रस्ट के सभी सदस्यों ने पूरी लगन से पौधारोपण और पुनर्जीवन का कार्य किया। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था न केवल पौधे लगाती है, बल्कि उनकी पूरी देखभाल की जिम्मेदारी भी स्वयं उठाती है। टीम हर संडे को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में पौधारोपण करती है
ट्रस्ट ने प्रण लिया है कि अगले 1 महीने में भोपा रोड के सभी डिवाइडरों को हरा-भरा कर उनकी सूरत पूरी तरह बदल दी जाएगी। साथ ही आगामी मानसून सीजन में 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य0जो कि निर्धारित है उसको पूरा करने का विश्वास दिलाया।
इस अवसर पर नवनीत गुप्ता (सभासद) अशोक गुप्ता, गौरव बंसल, मयंक सिंगल, मयंक वर्मा, तुषार मंगल, अमित रावत (प्रोफेसर) अशोक शर्मा, निरंकार त्यागी, पीयूष गुप्ता हिमांशु शर्मा और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। ट्रस्ट के अनेक सदस्य एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। ट्रस्ट के सदस्यों के साथ ही वार्ड नंबर 30 के सफाई नायक दीपक कुमार वह उनकी पूरी टीम मौजूद रही। सभी ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली।
ट्रस्ट ने शहरवासियों से अपील की है कि वे पौधारोपण के लिए स्थान सुझाएं और इस मुहिम से जुड़कर मुजफ्फरनगर को हरा-भरा बनाने में सहयोग करें।
ट्रक से टकराकर बाइक चालक हुआ गम्भीर
भोपा। देर शाम गंगनहर पटरी मार्ग पर ट्रक से टकराकर बाइक सवार घायल हो गया। घायल को जिला चिकित्सालय रैफर किया गया।वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नावला खेड़ी निवासी गौरव कुमार पुत्र शिव कुमार बीते शनिवार की देर शाम पुरकाजी की ओर से आ रहा था जैसे ही वह नहर पटरी मार्ग पर बेलडा -भोपा के बीच पहुचा तभी रास्ते मे खड़े ट्रक से वह टकरा गया।उपनिरीक्षक इतरत अली ने बताया की शनिवार की रात 9रू30 लगभग एक ट्रक खराब होकर सड़क किनारे खड़ा था कि बाईक सवार पीछे से टकरा गया। ट्रक को कब्जे मे ले लिया गया है।
दो युवक अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार

चरथावल।थाना पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ दो शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे।
चरथावल थाना प्रभारी सत्यनारायण दहिया के कुशल नेतृत्व में कस्बा चैकी प्रभारी राजेश शर्मा अपनी टीम के साथ खुसरोपुर जाने वाले रास्ते की पुलिया पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल पर अवैध हथियारों के साथ चरथावल की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने आवश्यक बल प्रयोग कर दोनों को दबोच लिया।पकड़े गए दोनों आरोपी मोहल्ला कलीम कॉलोनी,मिमलाना रोड कोतवाली जनपद मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। जामा तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के कब्जे से 315 बोर के दो अवैध तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं और 3/25 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर रू कुलपति
मुजफ्फरनगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सनातन धर्म महाविद्यालय में आयोजित सप्ताहव्यापी कार्यक्रम योग द्वारा शारीरिक क्षमताओं का विकास एवं शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ सोमवार को गरिमामय वातावरण में हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के महत्व को स्थापित करना रहा। मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष के रूप में मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की कुलपति प्रो. विमला वाई. उपस्थित रहीं। उनके साथ परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव चैधरी, डिप्टी रजिस्ट्रार अनूप तथा असिस्टेंट रजिस्ट्रार रमेश भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर के मार्गदर्शन में किया गया
कुलपति का संदेश
कुलपति प्रो. विमला वाई. ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और वर्तमान समय में स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का सबसे प्रभावी माध्यम बन चुका है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य का स्वागत भाषण
प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर ने अपने स्वागत भाषण में विश्वविद्यालय की विभिन्न छात्र हितैषी योजनाओं का उल्लेख किया तथा खेल प्रतियोगिताओं में पुरस्कार एवं प्रोत्साहन राशि बढ़ाए जाने के निर्णय की सराहना की। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर को संस्थान के शैक्षणिक विकास, खेल गतिविधियों के संवर्धन और छात्र कल्याण में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित भी किया।
जिला अस्पताल में भर्ती बच्ची पर कुत्तों का हमला, हालत गंभीर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।जिला अस्पताल में भर्ती तीन वर्षीय बच्ची पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को बचाने के लिए मौके पर मौजूद तीमारदार ने दौड़कर बच्ची को कुत्तों से बचाया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। बच्ची का उपचार चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में शेरपुर निवासी इरम की तीन वर्षीय बेटी मेहराब बुखार और दस्त की शिकायत के चलते जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भर्ती थी। शाम अस्पताल की बिजली गुल होने के कारण इरम बच्ची को लेकर अस्पताल के वार्ड के बाहर बैठ गई। इसी दौरान परिसर में घूम रहे आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची को जमीन पर गिराकर कई स्थानों पर काट लिया और नोच डाला। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद तीमारदार और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तथा कुत्तों को भगाकर उसे बचाया। घटना के बाद घायल बच्ची को तत्काल उपचार के लिए चिकित्सकों के पास ले जाया गया। गंभीर चोटों के चलते उसके शरीर पर कई जगह पट्टियां बांधी गई हैं। बच्ची की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अस्पताल परिसर में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है, जिससे मरीजों और तीमारदारों में भय का माहौल रहता है। घटना के बाद अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों और उनके परिजनों में भी हड़कंप मच गया।मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. संजय कुमार वर्मा ने बताया कि बच्ची को समुचित उपचार दिया जा रहा है। साथ ही नगर पालिका से संपर्क कर अस्पताल परिसर में घूम रहे आवारा कुत्तों के खिलाफ अभियान चलाने की मांग की गई है।
योग आत्मा और परमात्मा के मिलन का माध्यम
मुजफ्फरनगर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेवाकेंद्र द्वारा स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए सहज राजयोग थीम पर आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग, ध्यान एवं आध्यात्मिक जीवनशैली के महत्व को समझा। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, समाजसेवी सत्य प्रकाश रेशु रहे। सेवा केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी बबीता दीदी ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मा और परमात्मा के मिलन का माध्यम है। सहज राजयोग के द्वारा व्यक्ति मानसिक तनाव से मुक्त होकर आंतरिक शांति, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि स्वस्थ एवं सुखमय वृद्धावस्था के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य भी अत्यंत आवश्यक है.
योग और स्वास्थ्य
आयुष मंत्रालय से पधारे हुए योगाचार्य ने सभी उपस्थित जनों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं स्वास्थ्यवर्धक अभ्यास कराए तथा योग के नियमित अभ्यास से होने वाले लाभों की जानकारी दी। इसके साथ ही डॉ. रिम्पल चैधरी, विजय कुमार एवं पूनम वर्मा ने भी योगाभ्यास का संचालन किया.
योग की प्राचीनता
कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरा विश्व अपना रहा है। उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा समाज में आध्यात्मिक जागृति, नैतिक मूल्यों और स्वस्थ जीवनशैली के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की.
बिजली कटौती से परेशान लोग पानी को भी तरसे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भीषण गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण अब लोग पानी को भी तरस गए है। नगर पालिका के करीब 50 नलकूपों पर लग रहे जनरेटर केवल कागजों में ही चल रहे है। यदि जनरेटर धरातल पर चलते तो बिजली कटौती के दौरान नगरवासियों को पेयजल संकट का सामना न करना पडता। बिजली कटौती के कारण शहरी क्षेत्र की पेयजलापूर्ति भी प्रभावित हो जाती है। स्थानीय लोगों को सरकारी और निजी हैंडपम्पों का सहारा लेना पड रहा है।जनपद में लगातार बिजली की डिमांड बढती जा रही है। वर्तमान में जनपद को करीब 600 मेगावॉट बिजली मिल रही है, लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए करीब 150 मेगावॉट बिजली की डिमांड बढी हुई है। ऐसे में पावर कारपोरेशन के अधिकारी उपभोक्ताओं से लोड को कम करने की अपील कर रहे है। गर्मी में लगातार बिजली कटौती बढती जा रही है। शहर को 18 से 19 घंटे बिजली मिल रहे है। कुछ बिजलीघरों से अत्यधिक कटौती हो रही है। उधर खामपुर रोड पर एक ट्रांसफार्मर में आग लग गई है। जिस कारण आस पास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति कई घंटे प्रभावित रही है। वहीं रोहाना बिजली और चरथावल रोड पर स्थित बडे ट्रांसफार्मर में खराबी आने से रोहाना से जुडे करीब 15 से अधिक गांव की आपूर्ति दिन में कई घंटे गायब रही है। उधर शहरी क्षेत्र में बिजली कटौती के कारण पेयजल संकट गहराता जा रहा है। नगर पालिका पानी की सप्लाई को दुरूस्त नहीं कर पा रही है। ऐसे में लोग काफी परेशान है।
बेटी का हाल जानने पहुंचे पिता पर हमला, पांच के खिलाफ मुकदमा
खतौली। रतनपुरी थाना क्षेत्र के अम्बरपुर गांव में बेटी का हालचाल जानने उसकी ससुराल पहुंचे पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के नावला गांव निवासी अजीत पुत्र नेपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने करीब छह वर्ष पूर्व अपनी बेटी की शादी अम्बरपुर गांव निवासी मुन्ना के साथ की थी। आरोप है कि विवाह के बाद से उसकी बेटी को ससुराल पक्ष द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा था। इसी संबंध में वह करीब एक सप्ताह पूर्व बेटी की ससुराल पहुंचा और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया।आरोप है कि बातचीत के दौरान कहासुनी बढ़ गई और ससुराल पक्ष के लोगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वहीं एक युवक ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घायल का उपचार सरकारी अस्पताल में कराया गया। पुलिस ने अजीत की तहरीर पर पुलिस ने नीटू पुत्र श्रीपाल, विजयपाल पुत्र श्रीपाल, मुन्ना, मटरू, सागर पुत्र विजयपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
भूपखेडी में भतीजे ने चाचा पर चलाई गोली, छत पर लेटकर बचाई जान
खतौली। रतनपुरी थाना क्षेत्र के भूपखेड़ी गांव में एक युवक ने अपने चाचा पर तमंचे से गोली चला दी। चाचा ने छत पर लेटकर जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव भूपखेडी निवासी आसपाल उर्फ पप्पू उर्फ सिरिया के अनुसार वह दो दिन पहले रात करीब 10 बजे अपने मकान की छत पर बैठा था। इसी दौरान उसका भतीजा आकाश घर में घुस आया। परिजनों द्वारा आने का कारण पूछने पर वह सीधे छत पर पहुंच गया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने तमंचा निकालकर आसपाल पर गोली चला दी। गोली चलाते ही वह छत पर लेट गया, जिससे उसकी जान बच गई। गोली की आवाज सुनकर उसकी पत्नी और बेटी छत की ओर दौड़ीं, लेकिन आरोपी कूदकर भाग गया। आरोप है कि जाते समय उसने दोबारा जान से मारने की धमकी भी दी।पीड़ित ने बताया कि भतीजा पिछले कई महीनों से उससे रंजिश रखता है। जान का खतरा देखते हुए उसने रतनपुरी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी आकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुजफ्फरनगर में जिला पूर्ति विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप, लोजपा ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद के जिला पूर्ति विभाग में कथित भ्रष्टाचार और राशन वितरण व्यवस्था में अनियमितताओं के गंभीर आरोप सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है और अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं।
लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार गौतम ने आरोप लगाया है कि सदर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम रथेडी में तैनात राशन डीलर अनिल कुमार गर्ग के खिलाफ पहले भी मुख्यमंत्री पोर्टल और जिलाधिकारी स्तर पर शिकायतें दर्ज कराई गई थीं, लेकिन इन शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पार्टी का कहना है कि जांच प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही बरती गई और तथ्यों को नजरअंदाज कर मामले को बंद कर दिया गया।
आरोपों के अनुसार राशन डीलर अनिल कुमार गर्ग ने स्वयं वीडियो में यह स्वीकार किया है कि उनकी दुकान में दो तौल कांटे लगे हुए हैं और दुकान के बाहर आवश्यक सूचना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है, जो नियमों का उल्लंघन है। इसके बावजूद पूर्ति विभाग के अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने मौके पर वास्तविक निरीक्षण किए बिना और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए बिना ही मनमानी तरीके से रिपोर्ट तैयार कर दी। पार्टी नेताओं ने इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए आरोप लगाया है कि कुछ अधिकारियों ने मिलीभगत कर राशन डीलर को संरक्षण दिया, जिसके कारण सरकारी राशन वितरण प्रणाली की पारदर्शिता प्रभावित हो रही है और गरीबों के हक पर असर पड़ रहा है। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) ने मांग की है कि मामले की जांच किसी वरिष्ठ अधिकारी, विशेष रूप से एडीएम स्तर के अधिकारी से कराई जाए ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित हो सके। साथ ही पहले तैयार की गई जांच रिपोर्ट की भी पुनः समीक्षा करने की मांग उठाई गई है। पार्टी का कहना है कि यदि समय रहते दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो इसका सीधा असर सार्वजनिक वितरण प्रणाली पर पड़ेगा और जरूरतमंद परिवारों को राशन मिलने में और अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इस पूरे मामले की प्रतिलिपि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवानएवं केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग मंत्री भारत सरकार को भी भेजी गई है। वहीं इस ज्ञापन के दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने एक स्वर में जांच की मांग का समर्थन किया। स्थानीय स्तर पर यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है और लोगों की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है कि क्या इस प्रकरण में वास्तव में उच्चस्तरीय जांच बैठाई जाएगी या मामला फिर से फाइलों में दबकर रह जाएगा।
जब बेटे के सत्यापन के लिए लेखपाल ने मांगी पांच हजार की घूस, लाचार मां को कुंडल गिरवरी रखकर जुटानी पड़ी रिश्वत की रकम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद की सदर तहसील में भ्रष्टाचार और संवेदनहीनता का एक ऐसा खौफनाक और शर्मनाक मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रशासनिक अमले को कटघरे में खड़ा कर दिया है। यहां तैनात एक पटवारी (लेखपाल) पर अपने ही क्षेत्र की एक अत्यंत गरीब पीड़ित महिला से उसके बेटे के शैक्षिकध्दस्तावेजी वेरिफिकेशन (सत्यापन) के नाम पर घ्5,000 की रिश्वत वसूलने का गंभीर आरोप लगा है। दिल दहला देने वाली बात यह है कि घूसखोर पटवारी की मांग को पूरा करने के लिए मजबूर मां को अपने कानों के सोने के कुंडल तक गिरवी रखने पड़े। इस घटना की जानकारी मिलते ही भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए तहसील प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
वेरिफिकेशन की एवज में मांगी मोटी घूस, लाचार थी मां
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला के बेटे का किसी आवश्यक कार्य या नौकरी के सिलसिले में प्रशासनिक स्तर पर वेरिफिकेशन होना था। नियमानुसार यह कार्य संबंधित क्षेत्र के पटवारीध्लेखपाल को निशुल्क या तय समय सीमा के भीतर करना था। लेकिन आरोप है कि सदर तहसील में तैनात इस पटवारी ने बिना सुविधा शुल्क के रिपोर्ट लगाने से साफ इनकार कर दिया। महिला ने अपनी लाचारी और गरीबी का हवाला दिया, लेकिन भ्रष्ट अधिकारी का दिल नहीं पसीजा। अंततः बेटे का भविष्य दांव पर लगा देख मजबूर मां ने साहूकार के पास जाकर अपनी जमा-पूंजी यानी अपने कानों के कुंडल गिरवी रख दिए और उससे मिले घ्5,000 की रकम पटवारी की कसी हुई जेब में डाल दी।
भाकियू टिकैत ने दी तहसील में तालाबंदी की चेतावनी
जैसे ही इस शर्मनाक घूसखोरी की भनक भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को लगी, संगठन में भारी रोष फैल गया। भाकियू नेताओं ने इस कृत्य को प्रशासनिक गुंडागर्दी और अमानवीयता की पराकाष्ठा बताया है। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रवक्ताओं ने कड़े लहजे में कहा कि सदर तहसील भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है। एक मां को अपने बेटे के हक के लिए अपने गहने गिरवी रखने पड़े, इससे ज्यादा शर्मनाक बात उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक सिस्टम के लिए कुछ नहीं हो सकती। हम इस भ्रष्ट पटवारी को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि जिला प्रशासन ने आरोपी पटवारी को तुरंत सस्पेंड कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया और पीड़ित महिला के कुंडल वापस नहीं दिलवाए, तो भाकियू सदर तहसील परिसर का घेराव करेगी और पूरी तहसील में तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगी।
जांच के नाम पर लीपापोती की आशंका
इस घटना के बाद से सदर तहसील के अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है। तहसील में आने वाले आम नागरिकों और ग्रामीणों में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश है कि बिना मोटी रकम दिए आय, जाति, मूल निवास या किसी भी प्रकार के सत्यापन की फाइल आगे नहीं सरकती।
प्रशासनिक बयान नहीं आया सामने
फिलहाल इस गंभीर मामले पर उच्चाधिकारियों (एसडीएम सदर या तहसीलदार) का कोई आधिकारिक लिखित बयान सामने नहीं आया है, लेकिन दबी जुबान में प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि मामले की आंतरिक जांच के आदेश दिए जा रहे हैं। वहीं भाकियू ने साफ कर दिया है कि वे केवल विभागीय जांच के नाम पर होने वाली लीपापोती को स्वीकार नहीं करेंगे, बल्कि आरोपी के खिलाफ तत्काल और सख्त दंडात्मक कार्रवाई चाहते हैं।










