समाचार (Muzaffarnagar News)
मंत्री कपिलदेव ने कार्यकर्ताओं संग मन की बात कार्यक्रम सुनकर भरा उत्साह
बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। उत्तर प्रदेश सरकार में कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने रविवार को भाजपा नेता सुनील चैधरी के आवास पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात का श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री के विचारों और जनभागीदारी पर आधारित संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना गया। कार्यक्रम के उपरांत राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल कूकड़ा मंडल के शक्ति केंद्र पर आयोजित बूथ प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सफलता का आधार मजबूत बूथ व्यवस्था है और प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। बूथ स्तर पर सक्रियता और समन्वय ही संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ पर संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में संगठन की कार्यप्रणाली, बूथ प्रबंधन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जितेंद्र कुच्छल, विकास पवार, अमित शास्त्री, राजेश पाराशर, प्रशांत गौतम, संजीव, सुरेंद्र सिंह, संजीव उपाध्याय, हरीश गोयल, सुशील गोयल, मिंटू चैधरी, सागर चैधरी, विजय शर्मा (मोनू), विपिन बालियान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नगरपालिका सभासद प्रीमियर लीग मैच में ब्लैक पैंथर्स की शानदार जीत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।नगरपालिका परिषद के सभासदों के बीच आपसी सौहार्द, टीम भावना और पारिवारिक जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित नगरपालिका सभासद प्रीमियर लीग का पहला मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। खेल भावना से ओतप्रोत इस मैच में नगरपालिका ब्लैक पैंथर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नगरपालिका व्हाइट लायंस को सात विकेट से पराजित कर प्रतियोगिता का विजयी आगाज किया। मैच के दौरान सभासद अपने परिवारों के साथ मौजूद रहे, जिससे पूरा आयोजन एक उत्सव जैसा माहौल बन गया। कप्तान प्रशांत गौतम के नेतृत्व में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नगरपालिका व्हाइट लायंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी। टीम ने सम्मानजनक स्कोर तो खड़ा किया, लेकिन लक्ष्य का बचाव करने में उसके गेंदबाजों और विशेष रूप से क्षेत्ररक्षकों का प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। जवाब में कप्तान सतीश कुकरेजा के नेतृत्व में उतरी नगरपालिका ब्लैक पैंथर्स के बल्लेबाजों ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 16वें ओवर में तीन विकेट खोकर 137 रन का चुनौतीपूर्ण लग रहा लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। ब्लैक पैंथर्स की ओर से शोभित गुप्ता ने नाबाद शानदार पारी खेलते हुए टीम को आसान जीत दिलाई। उनके अलावा सचिन सैनी, विजय चिंटू और अमित शर्मा ने भी उपयोगी पारियां खेलकर जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। व्हाइट लायंस की हार का सबसे बड़ा कारण उसका कमजोर क्षेत्ररक्षण रहा। पूरी टीम ने मैच के दौरान आठ आसान कैच छोड़ दिए, जिनमें गेंदबाजी कर रहे गौरव स्वरूप और कप्तान प्रशांत गौतम की गेंदबाजी के दौरान ही पांच कैच टपका दिए गए। इसके अलावा बाउंड्री लाइन पर भी कई रन बचाने के अवसर गंवाए गए, जिससे चुनौतीपूर्ण दिख रहा लक्ष्य ब्लैक पैंथर्स के बल्लेबाजों के लिए आसान साबित हुआ। ब्लैक पैंथर्स की ओर से गेंदबाजी में अमित शर्मा, सचिन सैनी, कपिल पाल और शिवम मुन्ना ने विकेट हासिल किए। मैच के समापन पर शानदार बल्लेबाजी के लिए शोभित गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया। गौरव स्वरूप ने विजेता और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया।
नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि पालिका परिवार केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक बड़ा परिवार है। इस तरह के खेल आयोजनों से आपसी संवाद, सहयोग और भाईचारा मजबूत होता है। भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे ताकि सभी जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय बना रहे। वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि खेल केवल जीत और हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीमवर्क और पारस्परिक सम्मान का सबसे अच्छा मंच है। सभी खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया। यही इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता है और आगे भी ऐसे आयोजन को निरंतरता प्रदान करने का प्रयास होगा। इस अवसर पर दर्शक दीर्घा में नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, नई मंडी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष मनी पटपटिया, सभासद पूजा पाल सहित बड़ी संख्या में सभासद एवं उनके परिजन खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए उपस्थित रहे। सभासद प्रीमियर लीग का संयोजन सभासद अमित पटपटिया ने किया।
मार्क ड्रिल का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रोहाना स्थित इण्डियन पोटाश लिमिटेड की डिस्टलरी यूनिट में एथनॉल से संभावित अग्नि दुर्घटनाओं से प्रभावी ढंग से निपटने एवं आपातकालीन तैयारियों को परखने के उद्देश्य से ऑन-साइट इमरजेंसी प्लान के तहत सफल मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान कर्मचारियों को आपदा की स्थिति में त्वरित, सुरक्षित एवं समन्वित कार्रवाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। मॉक ड्रिल का संचालन वरिष्ठ अधिकारी (फायर एंड सेफ्टी) मोहित कुमार बालियान, सहायक महाप्रबंधक (डिस्टलरी) भारत सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) राकेश कुमार तिवारी तथा उत्पादन इंचार्ज अर्पित सैनी के निर्देशन में संपन्न हुआ। अभ्यास के दौरान कर्मचारियों ने निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए आग लगने की काल्पनिक स्थिति पर त्वरित प्रतिक्रिया दी। फायर सेफ्टी उपकरणों के प्रभावी उपयोग, आपातकालीन निकासी, राहत एवं बचाव कार्यों का सफल प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों ने कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्य करने का संदेश दिया। इस अवसर पर उपकरण प्रबंधक मनोज मालिक, विद्युत प्रबंधक विवेक कुमार, स्टोर इंचार्ज विश्वजीत त्यागी, अशोक कुमार त्यागी, प्रदीप कुमार शर्मा, मुख्य सुरक्षा अधिकारी, जिला अग्निशमन विभाग की टीम तथा डिस्टलरी इकाई के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार रखना, दुर्घटनाओं के दौरान त्वरित निर्णय क्षमता विकसित करना तथा जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के साथ सभी प्रतिभागियों ने औद्योगिक सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
नेत्र चिकित्सा शिविर में 96 रोगी लाभान्वित
16 नेत्र रोगियों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए किया गया चयन, दवाइयां और चश्मे वितरित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। एमजी. पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार 28 जून, 2026 को निःशुल्क मासिक नेत्र रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष सतीश चंद गोयल ने किया। इस अवसर पर एम.जी. पब्लिक स्कूल मैनेजमें कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत सिंघल, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल एवं अन्य अतिथि भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा अतिथियों, चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मियों और उपचार परामर्श लेने आये नेत्र रोगियों का विद्यालय प्रांगण में स्वागत किया गया।
प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि प्रत्येक माह के चैथे रविवार को वरदान धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी जनपद मुजफ्फरनगर के सहयोग से विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय हरबंस लाल गोयल एवं स्वर्गीय विमलावती देवी की पुण्य स्मृति में आँखों के निःशुल्क विराट चिकित्सा कैंप का आयोजन कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है। अपै्रल माह के नेत्र शिविर में वरदान नेत्र चिकित्सालय, प्रेमपुरी की वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. स्वाति अग्रवाल के द्वारा रोगियों के नेत्रों का परीक्षण कर उनको उचित उपचार परामर्श के साथ ही निःशुल्क दवा वितरित की गयी। रविवार को आयोजित मासिक शिविर में कुल 96 रोगियों को डॉ. स्वाति अग्रवाल द्वारा उचित परामर्श प्रदान करते हुए स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के साथ ही आवश्यकता के आधार पर दवाईयों का निःशुल्क वितरण भी किया। कैम्प में 16 रोगियों की आंखों में मोतियाबिंद की शिकायत पाये जाने पर स्वेच्छा से निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।
प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने बताया कि विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस नेत्र चिकित्सा शिविर में मोतियाबिंद के लिए चयनित रोगियों का ऑपरेशन भी निःशुल्क करने की सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। पिछले शिविर में ऑपरेशन के लिए चयनित हुए कुछ रोगियों को ऑपरेशन के बाद एम.जी. चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश चंद गोयल ने चश्मा और आवश्यक दवाइयां वितरित की। इन रोगियों ने शिविर में मिले उपचार संबंधी सहयोग और ऑपरेशन के बाद आंखों की रोशनी लौटने की बात कहकर सभी को साधुवाद दिया।
डिवाइडर से टकराया ट्रक
बुढ़ाना। देर रात एक पार्सल ट्रक अनियंत्रित होकर बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर डिवाइडर से टकरा गया। इस हादसे में ट्रक को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, हालांकि चालक सुरक्षित बच गया। यह घटना बुढ़ाना के पास हुई, जब ट्रक बड़ौत की ओर से आ रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक सड़क के बीच बने करीब सात से आठ फुट डिवाइडर पर चढ़ गया। डिवाइडर का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूत्रों के अनुसार हादसा देर रात हुआ और सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। रविवार सुबह तक भी ट्रक डिवाइडर पर ही फंसा हुआ था, जिसे हटाने का प्रयास जारी था। इस दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि बुढ़ाना-बड़ौत रोड पर यह डिवाइडर लंबे समय से दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है। पिछले कई वर्षों में इसी स्थान पर कई वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा चुके हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम, चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर और डिवाइडर में सुधार की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
श्रीमद्भागत कथा में रुक्मिणी विवाह एवं गोवर्धन लीला का वर्णन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। शिवनगर स्थित मालवीय भवन के समीप सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के चतुर्थ दिवस पर कथा व्यास पंडित महेश्वर शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के रुक्मिणी विवाह एवं गोवर्धन लीला का अत्यंत भावपूर्ण एवं प्रेरणादायी वर्णन किया। कथा श्रवण के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथाव्यास ने रुक्मिणी विवाह प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा, समर्पण और सच्ची भक्ति का प्रतिफल अवश्य मिलता है। वहीं गोवर्धन लीला का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के अहंकार का नाश कर प्रकृति संरक्षण, गौसेवा और लोककल्याण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान सदैव अपने भक्तों की रक्षा करते हैं और सच्ची श्रद्धा रखने वालों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते रहे। भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लिया तथा प्रसाद ग्रहण कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।इस दौरान मुख्य रूप से पंडित उमादत्त शर्मा, सुभाष चंद शर्मा, देवेश कौशिक सभासद, हरीश त्यागी जिला पंचायत सदस्य,सतेंद्र शर्मा, डॉ. संदीप शर्मा, राजीव बुडिना, सीटू प्रधान मेदपुर,मुकुल शर्मा, छत्रपाल शर्मा, अमित वशिष्ठ, भजन गायक विनोद शर्मा, कुलदीप शर्मा पेशकार, लोकनायक विनोद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
सड़क हादसे में बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत,परिवार में कोहराम
भोपा। क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में बीते शनिवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गयी। दो व्यक्तियों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गयी।रविवार को मर्तकों का अंतिम संस्कार किया गया।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में गंग नहर पुल के पास भोकरहेड़ी मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में बाइक सवार 45 वर्षीय समर पाल उर्फ लीलू पुत्र वेदपाल व आजाद पुत्र घसीटा 48 वर्ष घायल हो गए घायलों को भोपा के समुदाय स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां से समरपाल को जिला चिकित्सालय रैफर किया गया।चिकित्सक ने समरपाल को मृत घोषित कर दिया।जबकि आज़ाद को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत गई है।समरपाल अपने पीछे पत्नी कुसुम बेटा अर्पित बेटी शगुन व मृतक आजाद अपने पीछे पत्नी पुष्पा बेटा शुभम व रजत को छोड़ गया है। रविवार को मर्तको का पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।मृतक समरपाल गुर्जर व आज़ाद गुर्जर पुष्तैनी भूमि में खेती कर रहे थे।
पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है।
एम बी ए अन्तिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित, उत्कृष्ट प्रर्दशन के लिए छात्रों को पुरस्कार से किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। श्रीराम गु्रप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर प्रबन्धन विभाग मे एम बी ए अन्तिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित, उत्कृष्ट प्रर्दशन के लिए छात्रों को पुरस्कार से किया सम्मानित। डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम टैक्निकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ द्वारां एम बी ए अन्तिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परिणामों में छात्रों ने अपनी मेहनत ओर लगन का परिचय देते हुऐ शानदार प्रदर्शन किया है।
श्रीराम गु्रप ऑफ कॉलेज की एम बी ए की छात्रा श्रुति नामदेव ने 79.86 प्रतिशत अंक हांसिल करते हुऐ सर्वाेच्च स्थान प्राप्त किया है। आयुषि तोमर ने 77.17 प्रतिशत अंक प्राप्त करते हुऐ दूसरा स्थान हांसिल किया, और जरीन खान ने 76.78 प्रतिशत अंक हांसिल करते हुऐ तीसरा स्थान प्राप्त किया। सोम्या अरोरा कोे 76.39 तथा प्रिंसी काशिव कोे 76.22 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के लिए शान्तवना पुरूस्कार से सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि पर कॉलेज के फाउन्डर चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने छात्रों को बधाई एवं पुरस्कार देते हुऐ छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। अपने सम्बोधन में उन्होने कहा कि शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासान और निरन्तर परिश्रम ही सफलता की वास्तविक कुंजी है। उन्होने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे विद्यार्थी सभी के लिए प्रेरणा श्रोत है। शुभकामनाऐं देने वालो में मेनेजमैन्ट ब्लॉक के डीन डॉ सौरभ मित्तल, एम बी ए विभागाध्यक्ष श्री पंकज कुमार, बी बी ए के विभागाध्यक्ष डॉ विवेक त्यागी, प्रवेश समन्वयक डॉ नीतू सिंह, बी जे एम सी के विभागाध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश कुशवाहा, एम बी ए की प्रवक्ता डॉ चित्रा श्रीवास्तव, डॉ राजीव रावल, डॉ निवेदिता चतुर्वेदी सहित अन्य शिक्षक गणो ने भी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाऐं दी।
पुलिस ने परखी वार्षिक सत्संग को व्यवस्थाएं
मोरना। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना भोपा क्षेत्र स्थित शुक्रताल में आयोजित होने वाले सत्संग एवं शोभायात्रा के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। स्वामी समनदास आश्रम में स्वामी भिक्षुकदास महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रताल में आयोजित सत्संग व शोभायात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक व क्षेत्राधिकारी भोपा श्री लक्ष्मण वर्मा द्वारा थानाक्षेत्र भोपा स्थित शुक्रताल स्थित कार्यक्रमस्थल पर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा प्रस्तावित कार्यक्रमों के लिये की गयी तैयारियों की समीक्षा की गयी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा मंदिर परिसर, समाधि स्थल, सत्संग पंडाल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, यातायात व्यवस्था आदि का जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को सत्संग व शोभायात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की हरसम्भव सहायता करने, हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर तत्काल विधिक कार्यवाही करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय द्वारा कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु लगाये गये सीसीटीवी कैमरों तथा डियूटी पाइंटस को भी चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
भाकियू अराजनैतिक ने राष्ट्रीय प्रवक्ता का मनाया जन्मदिन
मोरना। मोरना में भाकियू अराजनैतिक संगठन ने राष्ट्रीय प्रवक्ता धमेन्द्र मलिक का जन्मदिन केक काटकर मनाया, इस दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया।कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय प्रवक्ता को तलवार भेंट की गयी। तथा रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र भेंट किये गये।
मोरना में शुक्रताल मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक का जन्मदिन कार्यकर्ता ने हर्षाेल्लास के साथ मनाया।राष्ट्रीय प्रवक्ता को तलवार भेंट की गयी।तथा केक का वितरण कर जन्मदिन की बधाई दी गई।इस अवसर एक रक्तदान शिविर भी लगाया गया जिसमें लगभग 30 व्यक्तियों ने रक्तदान किया धर्मेंद्र मलिक ने कहा की देश मे खून की कमी से कोई मौत नही होनी चाहिये।कार्यकर्ताओं ने भौतिकता से हटकर सराहनीय कार्य किया है। प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में एक बार रक्तदान ज़रूर करना चाहिये।ऐसे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।यूरिया की काला बाजारी को लेकर प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर प्रशासन पर दबाव बनाया गया।नकली पेस्टिसाइड को साबित करने के लिये किसान के पास साधन नही है।प्रत्येक ब्लॉक् पर प्रयोगशाला स्थापित की जाए।किसान यूरिया,बीज,पेस्टिसाइड आदि खरीदने पर पक्का बिल अवश्य प्राप्त करे।जो लोग धर्म के नाम पर हुए चंदे पर गलत कर रहे हैं। जो जैसा करेगा वैसा भरेगा।अवसर मिलने पर ही व्यक्ति की ईमानदारी का पता चलता है।धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले इसका परिणाम भी भुगतेंगे। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष अंकित जावला,तहसील उपाध्यक्ष आकाश चैधरी, मंडल महासचिव विपिन त्यागी, अमित छबड़िया मेरठ, मनोज चैधरी,विनय त्यागी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि किरण, अरविंद गुप्ता, सुबोध कुमार, राजीव चैधरी, तरुण कुमार,एस डी ब्लड बैंक टीम के काजल, कामेश भारद्वाज, अंशुल आदि मौजूद रहे।
गौरव सम्मान का 29 को स्मृतिआयोजन
बुढाना। राव अमर सिंह त्यागी रईस प्रथम चेयरमैन नगर पंचायत बुढाना की स्मृति मे 29 जून दिन सोमवार को स्मृति गौरव सम्मान का आयोजन किया जा रहा है।
जिला बार संघ, मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बताया कि राव अमर सिंह त्यागी रईस बुढाना के प्रथम चेयरमैन थें तथा उन्होने सन 1876 मे सफीरे बुढाना अखबार का प्रकाशन शुरू किया था। उनकी स्मृति मे गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। वरिष्ठ पत्रकार कवि एवं लेखक राणा यशवन्त को यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। राव अमर सिंह त्यागी रईस परिवार के सदस्यो ने बताया कि 29 जून को सम्मान समारोह के बाद रात्रि 8 बजे विशाल कवि सम्मेलन व मुशायरे का आयोजन किया जायेगा। जिसमें नामचीन कवि एवं शायर शामिल होंगे। बार संघ अध्यक्ष प्रमोद त्यागी एवं बुढाना नगर पंचायत चेयरमैन उमा त्यागी एवं सभी सभासदों ने नागरिकांे से इस कार्यक्रम मे शामिल होने की अपील की है। यह कार्यक्रम नगर पंचायत बुढाना नगर पंचायत परिसर मे ही सम्पन्न होगा।
चलाया चेकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी सदर विनय कुमार द्विवेदी ने थाना छपार क्षेत्र के रामपुर तिराहे पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों की गहनता से जांच की गई तथा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई।
चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई बाइक चालकों के विरुद्ध क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर चैकी प्रभारी द्वारा चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन चालकों के दस्तावेज भी जांचे गए।सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी ने कहा कि सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा के लिए हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की।
फांसी लगाकर विवाहिता ने की आत्महत्या
बुढाना। विवाहिता द्वारा खुद को फंासी लगाकर आत्महत्या कर लेने से परिजनो मे कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ छानबीन शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार कस्बे के मौहल्ला पछाला में देर रात कुएं के पास देर रात विवाहिता नेहा पत्नि आकाश ने खुद को फंासी लगाकर आत्म हत्या कर ली। इस हादसे ेसे परिजनो मे कोहराम मच गया तथा पडौसियों सहित कई लोग मौके पर इकटठा हो गए। इसी बीच मृतका के परिजन भी अपनी बेटी की ससुराल पहंुच गए। परिजनो ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए हंगामे का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्साये परिजनो को समझा-बुझाकर मामला शान्त कराया तथा भीड की मौजूदगी मे पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मामले की जंाच-पडताल शुरू की। पुलिस सूत्रो का कहना है कि पोस्ट मार्टम रिर्पोट व मामले की जंाच के बाद ही इस सम्बन्ध मे कुछ कहा जा सकेगा। विवाहिता की मौत से परिवार मे शोक छाया हुआ है।
एमएसएमई दिवस पर टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया
मुजफ्फरनगर। एमएसएमई दिवस के अवसर पर जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र मुजफ्फरनगर एवं खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से टूलकिट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के साथ साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों के कर कमलों से एक जनपद एक उत्पाद टूलकिट योजना के आवेदकों को टूलकिट वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील दर्शन जिला महामंत्री भाजपा एवं सुधीर जी पूर्व जिला मंत्री भाजपा द्वारा सभी से राज्य सरकार एवं भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी सोमप्रकाश, उद्योग विभाग से सलीम अहमद, ब्रज भूषण मौजूद रहे।
वैदिक यज्ञ का आयोजन
खतौली। वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। भजन-कीर्तन भी हुआ, जिससे आश्रम में धार्मिक माहौल बना रहा। यज्ञ का संचालन आचार्य भावना शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से किया। यह पूरा कार्यक्रम आशीष शास्त्री के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आचार्य भावना शास्त्री ने इस अवसर पर कई भजन प्रस्तुत किए, जिनसे उपस्थित श्रद्धालु काफी प्रभावित हुए। इन भजनों ने आश्रम में भक्तिमय वातावरण निर्मित किया। आश्रम के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि इस तरह के धार्मिक आयोजन प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को किए जाते हैं। अगले माह का कार्यक्रम 26 जुलाई को निर्धारित है। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इसमें शामिल होने की अपील की है। इस अवसर पर आश्रम अध्यक्ष वेद प्रकाश, अशोक कुमार, संजय कुमार, लाखन कुमार, भावना शास्त्री, राकेश, मनवीर, मेनपाल, सावित्री देवी और कई अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
भाकियू अराजनैतिक ने लगाया रक्तदान शिविर
मोरना। शुक्रताल मार्ग पर आयोजित भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) द्वारा एक रक्तदान शिविर में 30 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। शिविर का उद्घाटन भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश में खून की कमी से किसी की मौत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष अंकित जावला, तहसील उपाध्यक्ष आकाश चैधरी, मंडल महासचिव विपिन त्यागी, अमित छबड़िया (मेरठ), मनोज चैधरी, विनय त्यागी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शशि किरण, अरविंद गुप्ता, सुबोध कुमार, राजीव चैधरी, तरुण कुमार, तथा एसडी अस्पताल की टीम से काजल, कामेश भारद्वाज और अंशुल सहित कई पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।
तपती गर्मी से आम आदमी परेशान
बिजनौर। भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे लोग उमस और गर्मी से बेहाल हैं। मानसून की दस्तक का इंतजार लंबा होता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। जून के पहले सप्ताह में हुई बारिश से थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन उसके बाद से गर्मी बढ़ती ही जा रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही उमस भरी गर्मी का असर बना रहा और दिनभर हवा न चलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय बाजारों और प्रमुख मार्गों पर आवाजाही कम रही। तेज धूप और उमस के कारण लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। इस गर्मी का असर इंसानों के साथ-साथ जानवरों और फसलों पर भी पड़ रहा है। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। कुछ लोग पेड़ों की छांव में बैठ रहे हैं, तो कुछ हाथ के पंखे, एसी और कूलर का सहारा ले रहे हैं। ठंडे पेय पदार्थों का सेवन भी बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह की शुरुआत में मानसून के जिले में पहुंचने की संभावना है। यदि ऐसा होता है, तो बारिश के साथ तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।
संजय कश्यप के रूप मे हुई मृतक की पहचान
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।शव का पोस्ट मार्टम ना कराये जाने की मांग को लेकर परिजनो ने विरोध जताया। परिजनो के कहने पर पुलिस ने बिना पोस्ट मार्टम के शव परिजनो को अंतिम संस्कार के लिए सौंपा।
उल्लेखनीय है कि बीते दिन सहारनपुर बस स्टैण्ड के समीप करीब पचार वर्षीय एक व्यक्ति बेहोशी की हालत मे मिला था। जिसे पुलिस द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहंा डाॅक्टरो ने उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस द्वारा मृतक की पहचान के प्रयास के चलते शव की शिनाख्त जसवन्तपुरी निवासी संजय कश्यप पुत्र अतरसिंह के रूप मे हुई। मृतक के परिजन आज दोपहर के वक्त कच्ची सडक पुलिस चैकी पर एकत्रित हो गए तथा बिना पोस्ट मार्टम के शव उन्हे सौंपे जाने की मांग की। हंगामे की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी द्वारा समझाने पर परिजन शान्त हुए। पुलिस ने परिजनो के कहने पर बिना पोस्ट मार्टम के शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।
ब्राहमण काॅलेज के चुनाव मे महेश गौतम गुट ने लहराया जीत का परचम
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। महामना मालवीय इंटर काॅलेज-ब्राहमण काॅलेज की प्रबन्ध समिति के लिए हुए मुकाबले में महेश गौतम गुट का पूरा तरह कब्जा हो गया। महेश गौतम गुट के अनुज शर्मा ने 27 वोट प्राप्त किए। जबकि उनके मुकाबले अध्यक्ष पद पर अरविन्दराज शर्मा को केवल 22 वोट मिल पाए। उपाध्यक्ष पद पर सुनील शर्मा ने योगेश शर्मा को पांच वोटो से हराया। प्रबन्धक पद पर महेश गौतम 29 वोट पाकर विजयी रहे। जबकि उनके विपक्षी डा.वागिश चन्द्र को केवल 20 वोट ही मिल पाये। उप प्रबन्धक पद पर मोहित कौशिक ने 26 वोट लेकर प्रज्ञेश गौतम को 5 वोटो से हरा दिया। कोषाध्यक्ष पद पर हुए कडे मुकाबले मे संजय गौड ने नीरज शर्मा को हराया। इनके अलावा 8 सदस्यों के लिए डाले गए वोटो मे संजय कुमार गौतम, राकेश कुमार शर्मा, श्रीमति शोभा शर्मा, अनिल शर्मा, प्रदीप कुमार शर्मा, राहुल शर्मा व विनित कौशिक विजयी रहे। कडे संघर्ष पूर्व मुकाबले मे महेश गौतम गुट ने विपक्षीयो को पटखनी देते हुए अपनी जीत का परचम लहरा दिया।
पश्चिम क्षेत्राीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर का किया स्वागत
मुजफ्फरनगर/नोएडा। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर को उनके निवास स्थान पर जाकर जिला अध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी के नेतृत्व में विजय वर्मा, हरेंद्र शर्मा, शंकर सिंह भोला, विजय सैनी, रविकांत प्रधान, अंकित उप्पल, विशाल गर्ग, यशवीर , विकास खटीक और जोगेंद्र गुर्जर ने शुभकामनाएं दी । वहां उपस्थित जन सैलाब में नायाब सिंह नागर को पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बहुत उत्साह दिखा।
बेहोशी की हालत में मिला युवक
मुजफ्फरनगर। सहारनपुर बस स्टैंड के पास बेहोशी की हालत मे मिले युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जहंा उपचार के दौरान उक्त व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली कि सहारनपुर बस स्टैण्ड के समीप करीब 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति बेहोशी की हालत मे पडी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त व्यक्ति को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहंा उक्त व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवाने के साथ हुलिये के आधार पर शव की शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया। ताकि परिजनो को इससे अवगत कराया जा सके।
एसएसपी ने किया फेरबदल
मुजफ्फरनगर। एसएसपी संजय वर्मा ने साईबर थाने पर तैनात इंस्पैक्टर इंद्रजीत सिंह को थाना सिविल लाईन इंस्पैक्टर बनाने के साथ इंस्पैक्टर सिविल लाइन महावीर सिंह चैहान को सीओ बुढाना पेशी बनाए गए। इसके साथ ही एसएसपी संजय वर्मा ने सब इंस्पैक्टर सतीश कुमार को बिरालसी चैकी प्रभारी व कुलदीप सिंह को वापस थाना तितावी भेजा।


