खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

मौसम का बारिश से पलटा मिजाज, मिली राहतMuzaffarnagar News Rain
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। झमाझम बरसात से मौसम खुशगवार हो गया। पिछले कई दिनो से चिलचिलाती गर्मी से त्रस्त लोगांे को बारिश ने बडी राहत दी।
  रविवार की सुबह हुई बरसात से मौसम मे बदलाव आ गया। बीते कई दिनो से हो रही जबरदस्त गर्मी के बीच आज बारिश हो जाने से मौसम सुहाना हो गया। बरसात से किसानो के चेहरे खिल उठे। किसानो का कहना है कि बरसात खेती के लिए बहुत लाभदायक है। रूक-रूक कर होने वाली बारिश हमेशा ही फायदेमंद रहती है। गली-मौहल्लो मे नन्हे-मुन्ने बच्चांे ने जमकर धमाल मचाया तथा बारिश का लुत्फ उठाया। बताया जाता है कि जनपद के कस्बा चरथावल तथा खतौली मे बहुत अच्छी बारिश हुई है। बारिश के दौरान निचली बस्तियों मे जलभराव की स्थिती बन गई। बारिश थमने पर धीरे-धीरे पानी उतरना शुरू हुआ। जनपद में रविवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। खतौली क्षेत्र के कई इलाकों में तेज बारिश होने से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। सुबह से छाए काले बादलों के बीच शुरू हुई झमाझम बारिश ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और सड़कों पर निकलने वाले लोगों ने भी राहत की सांस ली।  बारिश का सबसे अधिक लाभ किसानों को मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से गर्मी और सूखे जैसे हालात से परेशान किसान इस बारिश को फसलों के लिए बेहद लाभदायक मान रहे हैं। खेतों में नमी बढ़ने से आगामी फसलों की तैयारी आसान होगी और सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी कम होने की संभावना है। बारिश शुरू होते ही बच्चों ने भी इसका आनंद लिया, जबकि कई लोग अपने घरों की छतों और बालकनियों से सुहाने मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए। हालांकि कुछ स्थानों पर जलभराव और यातायात की रफ्तार भी धीमी हुई, लेकिन अधिकांश लोगों ने इसे राहत की बारिश बताया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में भी जिले के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो किसानों के साथ-साथ आम लोगों को भी गर्मी से लगातार राहत मिलती रहेगी।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष ने वृक्षारोपण कर दिव्यांग बच्चों संग मनाया जन्मदिन
मोरना। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल ने अपना जन्मदिन दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों संग केक काटकर मनाया। तथा बच्चों को उपहार भेंट किये गये व मिष्ठान का वितरण किया गया।इस अवसर पर वृक्षारोपण भी किया गया जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा जिला पंचायत अध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना की।
शुकतीर्थ में स्थित दिव्यांग एवं अनाथ आश्रम में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्मल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर दिव्यांग व अनाथ बच्चों को दुलार देते हुए उनके बीच केक काटकर मिष्ठान व उपहार का वितरण किया।भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।
इस दौरान एक पेड़ माँ के नाम महाअभियान के अंतर्गत आश्रम परिसर में विभिन्न प्रकार फलदार व छायादार पौधे लगाये गए।डॉ. वीरपाल निर्वाल कहा कि अपने जन्मदिन, विशेष अवसरों एवं पारिवारिक आयोजनों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं तथा उसकी देखभाल भी करें। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखना भी उतना ही आवश्यक है। वृक्ष है तो जीवन है और जीवन को खुशहाल बनाने के लिये स्वस्थ रहना जरूरी है।स्वच्छ पर्यावरण से जीवन स्वस्थ होगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अरुणपाल,रामकुमार शर्मा, सतनाम नायक, अजय कृष्ण शास्त्री, बृजवीर सिंह, मनोज कुमार, डॉ.वीरपाल सहरावत, सोनू सहरावत, अनुज गोयल, कंवरपाल सिंह,संजय कोरी,अजय कृष्ण शास्त्री, योगेश गुर्जर,विनोद शर्मा, नन्दकिशोर शर्मा, प्रवेश कुमार,प्रदीप निर्वाल,आशीष निर्वाल,रवि आर्य, विपुल,नीरज रॉयल, मीणा राणा, राजेन्द्र राणा,महिपाल राठी, पूजा,आराध्या,रीना,वर्षा,साक्षी, दिव्या, लक्ष्मी, राधिका, प्रीति ,चंचल, आंचल, प्राची ,प्रीति,आदेश ,अमृता, ऋतिक, अमन ,देव, शिवम, अवि, रक्षित, अंकित, लव,सत्यम ,नंदू ,शिवा, अमन ,अमर, कार्तिक, गणेश आदि मौजूद रहे।

 

रालोद करायेगी ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएंः कविता Muzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी  लगाता प्रयासरत है। ग्रामीण क्षेत्रो की खेल प्रतियोगिताओ को निखारने के लिए जगह-जगह प्रतियोगिताए करायी जायेंगी ताकि भविष्य मे ग्रामीण स्तर के खिलाडी खेलो मे अपना योगदान दे सकें।
सरकूलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में रालोद खेल प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष कविता चौधरी  ने उक्त बात कही। कविता चैधरी ने कहा कि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चैधरी ग्रामीण क्षेत्रो मे अपनी निधि से जगह जगह स्टेडियम का निर्माण करा रहे हैं। ताकि ग्रामीण खेल प्रतिभाए सामने आ सकें। उन्होने कहा कि रालोद जनपद से लेकर ब्लाॅक एवं गंाव स्तर तक ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं को आयोजित करेगा। ताकि ग्रामीण स्तर के युवा एवं युवतियों की योग्यता सामने आ सकें। उन्होने कहा कि जिन स्थानो पर स्टेडियम की कमी है या स्टेडियम की सुविधा नही है। रालोद उन स्थानो पर सुविधाएं पूरी करायेगा। कविता चैधरी ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्र की युवतियां भी खेल मे युवको से पीछे नही है। देश-प्रदेश के अलावा विदेश स्तर पर भी ग्रामीण महिला खिलाडी प्रतियोगिताओं मे अपना डंका बजा रही हैं। उन्होंने रालोद पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि वे ग्रामीण स्तर तक पहुंच कर खिलाडियो से जानकारी लें ेतथा उन्हे इन प्रतियोगिताआंे मे शामिल होने के तैयार करें। प्रेसवार्ता से पूर्व रालोद जिला कार्यालय पहुंचने पर कविता चैधरी का जिलाध्यक्ष संजय राठी एवं कार्यकर्ताओं ने बुके भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान, प्रभात तोमर, विकास कादियान, सुनील पंवार, बिजेन्द्र सिंह, सुधीर भारती एवं विधायक मिथलेश की बेटी सुप्रिया पाल मौजूद रही।

 

मकान में आग से नुकसानMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।देर रात खालापार क्षेत्र स्थित एक मकान मे आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस भीष्ण आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट मे ले लिया।  
  मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात खालापार क्षेत्र के एक मकान मे अज्ञात कारणो से भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बताया जाता है कि आग इतनी भयावह थी कि आसपास के घरो के लोग अपने घर से निकल कर सडक पर आ गए। मौहल्लावासियों की सूचना पर कुछ ही देर मे मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस दौरान दर्जनो मौहल्लावासी मौके पर एकत्रित रहे। सूत्रों के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर भी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें लगातार बढ़ती रहीं। दमकल कर्मियों ने काफी देर तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर आग पर नियंत्रण पाया और आसपास के मकानों तक आग फैलने से रोक दिया। घटना के समय मकान मालकिन नफीसा अपने किसी रिश्तेदार के यहां गई हुई थीं। आग लगने की सूचना मिलने पर वह तुरंत घर पहुंचीं, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए लंबे समय से दहेज का सामान, नकदी, जेवर और अन्य घरेलू सामान बड़ी मेहनत से इकट्ठा किया था, जो आग की भेंट चढ़ गया।

 

नील गाय के बच्चे को बचाया
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड एमडीए आॅफिस के सामने बीती देर रात करीब साढे बारह बजे वाहनो से डर से नीलगाय का बच्चा नाले मे गिर गया।
  रेस्क्यू कर नाले मे गिरे नील गाय के बच्चे को किसी प्रकार नाले से बाहर निकाल कर जंगल मे छोड दिया गया। गौ सेवक नीशू, यश गुप्ता ने रेस्क्यू कर नील गाय के बच्चे को नाले से बाहर निकलवाया।

 

शिवमंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनेगा
मुजफ्फरनगर। सिद्धपीठ शिव मंदिर द्वारिकापुरी का 67 वाॅ स्थापना दिवस 11 से 15 जौलाई तक मनाया जायेगा।
 सिद्धपीठ शिव मंदिर द्वारिकापुरी की स्थापना के 67 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के पुजारी पंडित श्रीधर शर्मा ने बताया कि 10 जौलाई को सवेरे मंदिर से ध्वज निकाला जाएगा। 11 जौलाई को मंदिर मे सवेरे से शाम तक पूजा अर्चना होंगी। मंगलवार 14 जौलाई को सवेरे आठ बजे मंदिर से शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा 15 जौलाई बुधवार को सवेरे साढे ग्यारह बजे से भंडारा होगा। मंदिर के अध्यक्ष पूर्व विधायक अशोक कंसल, उपाध्यक्ष अशोक मित्तल, सचिव मयंक गर्ग, कोषाध्यक्ष संजय गोयल आदि ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे मंदिर के स्थापना कार्यक्रम मे सम्मलित होकर धर्म लाभ उठायें।

 

शुद्धि क्रियाएं कराई गई
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के निशुल्क योग साधना केंद्र ग्रीनलैंड मॉडर्न जूनियर हाई स्कूल मुजफ्फरनगर में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य के निर्देशन में शुद्धि क्रियाएं कराई गई। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि शुद्धि क्रियाएं आंख ,नाक ,कान और गले संबंधित सभी रोगों को दूर करने में सहायक है। इनके नियमित अभ्यास से नाक में मांस का बढ़ना, नाक की हड्डी का बढ़ना, छींक आना, नजला जुकाम होना तथा साइनस आदि सभी रोग दूर होते हैं। आंखों की रोशनी बढ़ती है। समय से पहले बाल सफेद नहीं होते हैं,आवाज मधुर बनती है। इस अवसर पर किशोर योग शिक्षक अंकुर मान,मांगलिका, कंचन आदि ने नेति क्रिया की जबकि योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कुंजल क्रिया ,रबर नेति, सूत्र नेति तथा जल नेति का प्रदर्शन करके दिखाया। उन्होंने बताया कि कुंजल क्रिया शरीर में वात, पित्त और कफ तीनों को साम्य अवस्था में रखकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

 

12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन  
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त फलेन्डर के अनुसार बीरेन्द्र कुमार सिंह, माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर के कुशल निर्देशन में श्री डॉ० सत्येन्द्र कुमार चैधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  द्वारा जिला कारागार मुजफफरनगर की पाकशाला, अस्पताल, पुरुष बैरक व महिला बैरक का निरीक्षण किया गया इसी अनुक्रम में दोषसिद्ध बंदियों के हितार्थ विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान डॉ० सत्येन्द्र कुमार चैधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, व लीगल एंड डिफेन्स काउन्सिल सिस्टम के अधिवक्तागण के द्वारा शिविर में उपस्थित दोषसिद्ध बंदियों को संवैधानिक व विधिक अधिकारों की जानकारी दी गयी तथा उन्हे अवगत कराया गया कि बन्दी अपने विधिक अधिकारो के प्रति जागरूक हो। डॉ० सत्येन्द्र कुमार चैधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, द्वारा कैदियों से उनकी समस्याए सुनी गयी तथा अवगत कराया गया कि दोषसिद्ध बंदियों को माननीय उच्च न्यायालय में अपील दाखिल करने में कोई भी कानूनी समस्या होने पर अधीक्षक जिला कारागार के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अवगत कराने अथवा आवेदन पत्र देने का कथन किया गया जिस पर कार्यवाही किये जाने की बात कही गयी। अधीक्षक जिला कारागार को निर्देशित किया गया कि जिन बन्दियों के मामले ई-जेल लोक अदालत / जेल लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित हो सकते है उनकी सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रेषित करें जिससे उनके मामलों का शीघ्र निस्तारण हो सकें। डॉ० सत्येन्द्र कुमार चैधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, द्वारा जिन बंदियों की जमानत याचिका अधीनस्थ न्यायालय द्वारा हो चुकी हो उन्हे विधिक सहायता प्रदान की गई। डॉ० सत्येन्द्र कुमार चैधरी, सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुजफ्फरनगर, द्वारा अवगत कराया गया कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन  12.09.2026 दिन द्वितीय शनिवार, को दीवानी न्यायालय परिसर मुजफ्फरनगर, वाहृय न्यायालय बुढाना, ग्राम न्यायालय जानसठ, ग्राम न्यायालय खतौली तथा कलक्ट्रेट मुजफ्फरनगर में किया जायेगा। जिसमें आपराधिक, 138 एन० आई० एक्ट, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिका, टेलीफोन, बिजली एवम् पानी के बिल, वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण, राजस्व वाद, तथा सिविल वादों का निस्तारण किया जायेगा।

 

 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
मोरना। शुकतीर्थ में स्थित गुर्जर धर्मशाला में राष्ट्रीय गुर्जर महासभा द्वारा रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें गुर्जर समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा  प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरष्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं द्वारा व सामाजिक एकता पर बल दिया गया।सम्मान समारोह में बोलते हुए गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि आज हमारे समाज के युवा पढ़ लिख कर समाज का नाम रोशन कर रहे हैं तथा देश की उन्नति में अहम योगदान दे रहे हैं शिक्षा के साथ गुर्जर समाज के युवा खेलों में भी समाज तथा देश का नाम रोशन कर रहे हैं। मृगांका सिंह ने कहा कि किसी भी समाज की दशा व दिशा शिक्षा ही तय करती है जो समाज शिक्षा से वंचित रह जाएगा वह उन्नति नहीं कर सकता विशेषकर बेटियों की शिक्षा पर उचित ध्यान देने की आवश्यकता है। सम्मान समारोह में सभी वक्ताओं ने एकजुट होकर युवाओं से नशे से दूर रहने व आत्मनिर्भर बनने बुजुर्गों का सम्मान करने का आह्वान करते हुए समाज से कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया।रमा नागर ने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं के अलावा स्वयं का रोजगार भी स्थापित करें।गुर्जर समाज मेहनती होता है।इच्छा शक्ति के साथ प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़े।।कार्यक्रम में लगभग 470  छात्र छात्राओं को शील्ड व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान मुख्य रूप से रतनपाल सिंह पूर्व सीओ, उत्तर प्रदेश पुलिस महिला कबड्डी टीम की कप्तान सोनिका नागर, सुंदर सिंह खारी, सुशील भाटी, रविंद्र भाटी, रमा नागर, आदि मौजूद रहे।
 कार्यक्रम की अध्यक्षता सूरजपाल सिंह ने की तथा संचालन रविंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रूप से अभिनव, लव, ओमपाल, आनंद, अरजन सिंह, नितिन का विशेष सहयोग रहा।

 

 निशुल्क आध्यात्मिक कक्षाओं का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। भारत विकास परिषद नारायणी शाखा द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास, उत्तम संस्कारों एवं भारतीय संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से निशुल्क आध्यात्मिक कक्षाओं का आयोजन ओम पैराडाइज स्थित क्लब हाउस में किया गया।  जिसमें बच्चों ने मंत्र उच्चारण, आरती, हनुमान चालीसा, दुर्गा चालीसा, श्री राम स्तुति, शंख वादन, दुर्गा देवी के 108 नाम, सनातनी चिन्ह एवं श्लोक आदि का ज्ञान प्राप्त किया।  वैदिक शिक्षक के रूप में श्रीमती रुचि अग्रवाल एवं श्रीमती संगीता चैधरी जी (प्राचार्य ताराचंद वेदिक पुत्री पीजी कॉलेज) उपस्थिति रही जिन्होंने बच्चों को शिक्षा प्रदान की।  मुख्य अतिथि के रूप में श्री पंकज बंसल जी (प्रांतीय संगठन सचिव) एवं श्रीमती अलका सिंघल जी (प्रांतीय प्रकल्प संयोजक योग) उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रभु स्तुति करके की गई।  तत्पश्चात कार्यक्रम संयोजक श्रीमती कनिका अग्रवाल एवं श्रीमती गीता गोयल द्वारा मुख्य अतिथियों को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया गया स इस कार्यक्रम में बच्चों के अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अतिथियों एवं अभिभावकों ने बच्चों के लिए इस प्रकार संस्कार शिविर चलाए जाने पर नारायणी शाखा को साधुवाद दिया।  शाखा संस्थापक सीए अतुल अग्रवाल ने बताया कि इन कक्षाओं का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आध्यात्मिक ज्ञान एवं संस्कार, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच, भारतीय संस्कृति से जुड़ाव, अनुशासन एवं एकाग्रता तथा शांत एवं आनंद में जीवन के प्रति जागरूकता पैदा करना है।  कार्यक्रम उपरांत बच्चों को जलपान भी वितरण किया गया। शाखा अध्यक्ष श्रीमती मानसी वर्मा ने बताया कि नारायणी शाखा समय-समय पर सामाजिक उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार के शिविरों का आयोजन करती रहती है। अंत में महिला सहभागिता श्रीमती गीता गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

जयंती पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद् हस्तिनापुर (विकास रत्न) प्रांत  दिव्य शाखा मुजफ्फरनगर द्वारा डॉ.सूरज प्रकाश जी की जयंती के उपलक्ष में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम  जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र वहलना, मुजफ्फरनगर पर आयोजित किया गया।  कार्यक्रम संयोजक संजय जैन एवं श्रीमती दीपा जैन, मुकेश जैन एवं श्रीमती रेनू जैन, संदीप जैन एवं श्रीमती रुचि जैन, अखिलेश जैन एवं श्रीमती सपना जैन रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जगदीश पालीवाल जी (क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक पर्यावरण) का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ और उनको अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।  आज के कार्यक्रम में स्वादिष्ट फलों वाले वृक्ष,खुशबू वाले पौधे, और पर्यावरण को स्वच्छ करने वाले अनेकों वृक्ष लगाए गए। कार्यक्रम उपरांत सभी ने सूक्ष्म जलपान का आनंद लिया। आए हुए सभी साथियों का अध्यक्ष जी ने आभार व्यक्त किया।

 

6 जुलाई को भाकियू अराजनैतिक कार्यकर्ता होंगे बिजनौर रवानाः धर्मेन्द्र मलिक
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। धर्मेंद्र मलिक  राष्ट्रीय प्रवक्ता  भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने जारी पे्रस विज्ञप्ति में कहा कि बिजनौर जनपद के गांव आलोपुर के किसानों को न्याय दिलाने के लिए जनपद मुजफ्फरनगर से 6 जुलाई की किसान में भाग लेने के लिए दलबल के साथ रवाना होंगे भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा बिजनौर में आयोजित किसान पंचायत में सैकड़ों की संख्या में  मुजफ्फरनगर  के कार्यकर्ताओं 6 जुलाई को बिजनौर के लिए कुच करेगे। बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के गांव आलोपुर में एक किसान अपनी निजी जमीन में गेट खोलने पर कानूनी लड़ाई लड रहा था लेकिन राजस्व विभाग कोई सुनवाई नहीं कर रहा है उल्टे किसान पर प्रताड़ना का केस दर्ज कर जेल भेज दिया। बिजनौर का प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का उद्देश्य किसानों की मदद करना है  भाकियू अराजनैतिक किसानों की सुरक्षा और रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है  भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के सभी कार्यकर्ता 06 जुलाई को जानसढ में खतौली तिराहे से 10 बजे बाबा राजेंद्र सिंह मलिक संरक्षक भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के नेतृत्व में दोनों जनपदो के हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ कुच करेगें। जब तक बिजनौर के कार्यकर्ताओं की रिहाई नहीं होती तो बिजनौर में आंदोलन जारी रहेगा ।

 

 कैंटर में पीछे से घुसा दूसरा कैंटरMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।आगे चल रहे कैंटर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहा कैंटर फुगाना थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर भिड गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि चालक को मामूली चोटें आईं, लेकिन वाहन को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। हादसे के बाद दूसरा कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  मेरठ-करनाल हाईवे पर शुक्रवार देर रात करीब तीन बजे फुगाना थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक बाल-बाल बच गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, कैंटर चालक रईस मेरठ से माल लेकर सहारनपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही उसका वाहन फुगाना थाना क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर पहुंचा, उसके आगे चल रहे एक अन्य कैंटर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। अचानक ब्रेक लगने से पीछे चल रहा कैंटर अनियंत्रित हो गया और तेज रफ्तार में आगे वाले वाहन से जा टकराया। सूत्रों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि रईस के कैंटर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन के केबिन को भारी नुकसान पहुंचा और लाखों रुपये की क्षति हुई। गनीमत रही कि चालक को केवल मामूली चोटें आईं और कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। हादसे के तुरंत बाद आगे चल रहा कैंटर चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही फुगाना थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी जुटाई। पुलिस ने घायल चालक से पूछताछ की और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अब फरार कैंटर चालक की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके और फरार चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सके। इस भीषण टक्कर में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

मतदान स्थलों की आलेख्य सूची में आपत्ति या सुझाव 10 जुलाई तक किये जा सकते है प्रस्तुत
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा-25 के उपबन्धों के अनुसरण में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मैं, उमेश मिश्रा, जिलाधिकारी / जिला निर्वाचन अधिकारी, मुजफ्फरनगर एतद्वारा जनपद की 03-मुजफ्फरनगर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट 11-बुढाना, 12-चरथावल, 14-मुजफ्फरनगर एवं 15-खतौली विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों तथा 04-विजनौर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में समाविष्ट 13-पुरकाजी (अ०जा०) तथा 16-मीरापुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों में विनिर्दिष्ट मतदान स्थलों के समक्ष अंकित मतदान क्षेत्रों के मतदाताओं के समूहों के लिए मतदान स्थलों के रूप में प्रस्तावित सूची का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 04 जुलाई 2026 को एक सप्ताह की अवधि हेतु करता हुं।
अतः जन-सामान्य से अपील है कि जनपद में अवस्थित विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान स्थलों की आलेख्य सूची के बाबत यदि कोई आपत्ति या सुझाव हो, तो कृपया लिखित रूप में दिनांक 04.07.2026 से 10.07.2026 तक मेरे कार्यालय (जिला निर्वाचन कार्यालय, मुजफ्फरनगर) / सम्बन्धित उप जिलाधिकारी / निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा तहसीलदार / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

 

सराहनीय पहलः मार्किट के प्रत्येक दुकान पर लगाए गए फायर सिलेंडरMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।। नई मंडी क्षेत्र में हाल ही में हुई आग की घटना से सबक लेते हुए शहर की प्रसिद्ध कपड़ा मार्केट चैधरी लाल सिंह मार्केट ने सुरक्षा के क्षेत्र में एक सराहनीय पहल की है। मार्केट की प्रत्येक दुकान पर फायर सिलेंडर लगाए गए हैं, जिससे यह मुजफ्फरनगर की पहली ऐसी कपड़ा मार्केट बन गई है जहां सभी दुकानों में अग्निशमन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मार्केट के मुख्य प्रतिनिधि घनश्याम पालीवाल के नेतृत्व में यह अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया गया। उन्होंने बताया कि व्यापारियों और ग्राहकों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए मार्केट संगठन ने प्रत्येक दुकान पर फायर सिलेंडर लगवाना अनिवार्य घोषित किया है। इस अभियान को सफल बनाने में मार्केट अध्यक्ष मुस्तकीम अहमद, उपाध्यक्ष दिनेश भगत, उत्सव मंत्री मोहम्मद जुनेद, शुभम क्लॉथ हाउस, रमेश दुआ, परवेज अहमद सहित सभी व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। व्यापारियों का कहना है कि हाल ही में नई मंडी क्षेत्र में हुई आग की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीरता से विचार किया गया और सामूहिक निर्णय लेते हुए पूरे मार्केट में फायर सिलेंडर लगाए गए। उनका विश्वास है कि चैधरी लाल सिंह मार्केट की यह पहल अन्य बाजारों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी और शहर के अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान भी सुरक्षा के ऐसे आवश्यक कदम उठाएंगे। मार्केट प्रतिनिधियों ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पहले से तैयारी ही सबसे बड़ा बचाव है। इसी सोच के साथ यह अभियान पूरा किया गया है, ताकि भविष्य में किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22201 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =