समाचार (Muzaffarnagar News)
जैन समाज से मेनका गांधी को मांगनी चाहिए क्षमायाचनाः प्रदीप जैन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। सकल जैन समाज ने जैन अतिथि भवन भारत माता चैक पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जैन समाज हमेशा से अपने आप को पीडित महसूस करता आ रहा है। समय-समय पर अनेक लोग अपने अपने तरीकों से जैन समाज को प्रताडित करने में लगे है और जैन समाज ने हमेशा ही लोकतांत्रित ढंग से अहिंसात्मक रूप से इन सबका विरोध किया। उन्होंने बताया कि गत दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती मेनका गांधी ने जैन साधु संतों के समक्ष जो यह आरोप लगाया कि 15 लाख मोरों की हत्या कर जैन संतों की पिच्छी बनाई गयी है वो बयान असत्यपूर्ण है। वास्तव में ऐसा नहीं है और यदि ऐसा हुआ है तो जैन समाज उनसे तर्क वितर्क करने के लिए तैयार है। सकल जैन समाज ने उन्हे चेतावनी दी कि या तो वे जैन समाज से क्षमा याचना करे अथवा अपने आरोप के समर्थन में हमे तथ्यात्मक विवरण दे। पत्रकार वार्ता में प्रदीप जैन कली वालो ने कहा कि दो दिन पूर्व डीएम को ज्ञापन देते समय उनकी जो तथाकथित वीडियो वायरल की गयी उसका अर्थ का अनर्थ हो गया है जबकि वास्तव में उनकी भावना यह भी कि जो लोग अपनी जेब से पैसे खर्च कर गौ रक्षा के लिए कार्य कर रहे है अथवा गौशालाएं चला रहे है उनमे भ्रष्टाचार की गुजांइश बहुत कम है। जबकि अनुदान प्राप्त करने वाली संस्थाओं में भ्रष्टाचार की गुंजाइश ज्यादा रहती है। उन्होंने कहा कि जैन समाज मांग करता है कि गौ माता को राष्ट्रीय धरोहर समझा जाये। इस अवसर पर गौरव जैन, पंकज जैन गांधी टैन्ट वाले, राजकुमार जैन कपडे वाले, रोहित जैन, प्रभाष जैन, विपलव जैन, संजय, नीतिन, राजेश जैन, अनुज जैन आदि सकल समाज के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
झमाझम बारिश से कई सडके बनी तालाब
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। लगातार तीसरे दिन भी हुई झमाझम बारिश से शहर की कई सडकों पर पानी भर गया। कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले जिले के सबसे महत्वपूर्ण कांवड़ मार्गों में शामिल रुड़की रोड पर भारी जलभराव ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही बारिश के बाद रुड़की चुंगी से काफी दूर तक पानी भर गया, जिससे आम लोगों की आवाजाही बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या हर साल बरसात के समय में सामने आती है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इस बार भी सड़क पूरी तरह पानी में डूब गई है। कई जगह सड़क दिखाई तक नहीं दे रही, जिससे वाहन चालकों को बेहद सावधानी के साथ निकलना पड़ रहा है। जलभराव का असर आसपास की कॉलोनियों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी पड़ा है। यह मार्ग शहर के सबसे व्यस्त रास्तों में से एक है। इसी सड़क से दर्जनों गांवों का संपर्क शहर से जुड़ता है। इसके अलावा इसी मार्ग पर अस्पताल, मेडिकल संस्थान, स्कूल, व्यापारिक प्रतिष्ठान और घनी आबादी वाले इलाके स्थित हैं। ऐसे में लंबे समय तक जलभराव बने रहने से हजारों लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। बारिश को देखते हुए गुरुवार को जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया, जिससे स्कूली बच्चों को इस जलभराव के बीच सफर नहीं करना पड़ा। सबसे अहम चिंता आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर है। कुछ ही दिनों बाद लाखों शिवभक्त इसी मार्ग से गुजरेंगे। शासन और प्रशासन लगातार कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा और निरीक्षण कर रहे हैं, लेकिन मौके पर मौजूद हालात यह सवाल खड़े कर रहे हैं कि क्या यात्रा शुरू होने से पहले इस मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित और सुगम बनाया जा सकेगा। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल निकासी व्यवस्था को स्थायी रूप से दुरुस्त किया जाए तो हर वर्ष होने वाली इस परेशानी से राहत मिल सकती है। अब सभी की निगाहें नगर पालिका और संबंधित विभागों की कार्रवाई पर टिकी हैं कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले इस मार्ग से पानी निकालकर आवागमन सामान्य किया जाता है या नहीं। इसके साथ शहर की अनेक नीचली बस्तियों में भी पानी के कारण सड़के तालाब बनती दिखाई दी।
पहली बार बदली शिवचैक की तस्वीरः पालिकाध्यक्ष के प्रयास से नहीं हुआ जलभराव
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। चार दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार रात से गुरुवार तक हुई तेज बारिश ने जहां पूरे जिले में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी, वहीं शहर के प्रमुख शिव चैक पर पहली बार भारी बारिश के बावजूद पानी नहीं भरा। शहर के हृदय स्थल माने जाने वाले शिव चैक की बदली तस्वीर को लेकर नगर पालिका के जल निकासी कार्यों की चर्चा हो रही है।शिव चैक पर अक्सर हल्की बारिश के बाद भी कई फीट तक पानी भर जाता था, जिससे आम लोगों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था। लेकिन गुरुवार को तेज बारिश के बाद भी यहां सड़कें साफ नजर आईं और यातायात सामान्य रहा। शिव चैक शहर का प्रमुख केंद्र होने के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण स्थान है। कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तराखंड से आने वाले शिवभक्त इसी स्थान से अलग-अलग मार्गों की ओर प्रस्थान करते हैं। ऐसे में यहां जलभराव की समस्या का समाधान प्रशासन और नगर पालिका के लिए बड़ी चुनौती थी।
नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि शिव चैक समेत पूरे शहर की जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर को बेहतर और आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रामपुरी और शाहबुद्दीन क्षेत्र में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए तकनीकी कमेटी गठित की गई है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्थायी योजनाएं तैयार की जाएंगी। नगर पालिका की ओर से शहर के अन्य हिस्सों में भी जल निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए काम जारी है। कई स्थानों पर बड़े नालों का निर्माण और सफाई कार्य कराया जा रहा है, ताकि आने वाले समय में जलभराव की समस्या को कम किया जा सके। नगर पालिका ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। लोगों से नालों में कूड़ा-कचरा न डालने और जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई है।
जलभराव की समस्या पर भीगते हुए गलियों में पहुंचे मंत्री कपिलदेव
अधिकारियों को लगाई फटकार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।लगातार हो रही वर्षा के कारण उत्पन्न जलभराव की समस्या का जायजा लेने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल स्वयं मैदान में उतरे। उन्होंने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) एवं जलकल विभाग के सहायक अभियंता (एई) के साथ रामपुरी क्षेत्र एवं मिमलाना रोड का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री कपिल देव स्वयं जलभराव वाले क्षेत्र में पानी के बीच उतरकर मौके की वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने रामपुरी क्षेत्र में मिमलाना रोड पर पैदल चलकर तथा स्कूटी से विभिन्न गलियों का निरीक्षण करते हुए जल निकासी व्यवस्था का आकलन किया और अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जलभराव दूर करने के निर्देश दिए। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नालों की पूर्ण सफाई सुनिश्चित की जाए, जल निकासी में बाधा बनने वाले सभी अवरोधों को तुरंत हटाया जाए तथा संवेदनशील क्षेत्रों में जल निकासी के विशेष प्रबंध किए जाएं, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रत्येक शिकायत का त्वरित और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है और बरसात के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभाग पूरी तत्परता एवं समन्वय के साथ कार्य करें।इस अवसर पर जिलामहामंत्री सुनील दर्शन, मण्डल अध्यक्ष नन्द किशोर पाल, सभासद रजत धीमान, अमन तोमर, पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिल त्यागी, राधे वर्मा, कृत्यांस आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे..
शातिर गौकश को दबोचा
चरथावल। हिस्ट्रीशीटर अपराधी दाऊद उर्फ काला को अवैध हथियार के साथ पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक 12 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। दाऊद उर्फ काला पूर्व में गौकशी के मामलों में भी शामिल रहा है। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ चरथावल थाने में आम्र्स एक्ट के तहत नया मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक और सहारनपुर परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देशन में की गई। इसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा का पर्यवेक्षण भी शामिल रहा। पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक परविन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर चरथावल-रोहाना मार्ग स्थित कसियारा बस स्टैंड से पहले दाऊद उर्फ काला को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। उसके खिलाफ थाना चरथावल में अपराध संख्या 119/2026, धारा 3/25 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। दाऊद उर्फ काला एचएस नंबर 60ए का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ अब तक कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों में गौकशी, गैंगस्टर एक्ट, आम्र्स एक्ट, हत्या के प्रयास, पशु क्रूरता अधिनियम, पॉक्सो एक्ट और मारपीट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ मुजफ्फरनगर के चरथावल, कोतवाली नगर, छपार तथा मुरादाबाद जिले के पलखड़ा थाने में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक परविन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक गजेन्द्र सिंह और कांस्टेबल हरविन्द्र सिंह की पुलिस टीम शामिल रही।
भागवत कथा का हुआ शुभारम्भ
मोरना। क्षेत्र के शुकतीर्थ में वीतराग स्वामी कल्याणदेव जी महाराज की 22वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में भागवत कथा सप्ताह का विधिवत शुभारंभ हो गया है। स्वामी कल्याणदेव को शुकतीर्थ के जीर्णाेद्धारक और शिक्षा ऋषि के रूप में जाना जाता है। उनकी पुण्यतिथि 14 जुलाई को मनाई जाएगी, जिसमें एक भव्य श्रद्धांजलि समारोह आयोजित होगा। इस अवसर पर श्री शुकदेव आश्रम में मध्यप्रदेश से आए श्रद्धालुओं ने भागवत पोथी यात्रा निकाली। इसके बाद उन्होंने सिद्ध अक्षय वट का पूजन किया। यह आयोजन स्वामी जी के आध्यात्मिक और सामाजिक योगदान को याद करने के लिए किया जा रहा है। रायसेन से पधारे महामंडलेश्वर विष्णुदत्त ब्रह्मचारी ने इस दौरान कहा कि शुकतीर्थ ज्ञान, भक्ति और कर्म की पुण्य भूमि है, जो मानव जीवन के कल्याण के लिए प्रेरक ऊर्जा प्रदान करती है। उन्होंने स्वामी कल्याणदेव महाराज के तप, त्याग और पुरुषार्थ को अमर बताया। ब्रह्मचारी जी ने कहा कि स्वामी जी ने श्री शुकदेव जी की तपोभूमि से पूरे राष्ट्र को जोड़कर सनातन धर्म की अतुल्य सेवा की। महामंडलेश्वर गिरीश दास महाराज ने स्वामी कल्याणदेव को सनातन धर्म का आभूषण बताया। उन्होंने जीवन की सद्गति के लिए भागवत सुनने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने बताया कि पूज्य गुरुदेव स्वामी कल्याणदेव महाराज की तपस्या और त्याग से ही शुकतीर्थ धाम जागृत हुआ और विश्वविदित बना। उन्होंने कहा कि यह भागवत नगरी अब जन-जन के कल्याण का प्रमुख केंद्र बन गई है। स्वामी ओमानंद ने जानकारी दी कि महान संत की 22वीं पुण्यतिथि 14 जुलाई, मंगलवार को प्रति वर्ष की भांति श्रद्धा और भक्ति से मनाई जाएगी। इस श्रद्धांजलि समारोह में धार्मिक, आध्यात्मिक और शिक्षा क्षेत्र की कई विभूतियां भाग लेंगी। इस आयोजन में विनोद उपाध्याय, बीडी शर्मा, डीडी शर्मा, देवेंद्र कटारे, आर के राजोरिया, अमित शास्त्री और गौरव शर्मा सहित कई लोगों का सहयोग रहा। उधर, गीता भवन में झालावाड़, राजस्थान से आए राजेश गोटिया और प्रेम कुंवर मीराबाई की कथा का भी शुभारंभ हुआ।
धूमधाम से हुआ यज्ञोपवीत संस्कार
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज, शिवपुरी, खतौली में दो लोगों का यज्ञोपवीत संस्कार बड़ी धूमधाम से कराया गया। इस अवसर पर आर्य समाज के जिला प्रधान सत्येन्द्र आर्य ने बताया कि यज्ञोपवीत जनेऊ को कहते हैं। जीवन में प्रथम बार जनेऊ धारण करने को यजों पवित संस्कार कहते हैं । इस जनेऊ में तीन धागे होते हैं जो देव ऋण पितृ ऋण और ऋषि ऋण के प्रतीक हैं। देव ऋण अर्थात ईश्वर परमात्मा का ऋण, माता-पिता का ऋण और ब्रह्मा से लेकर दयानंद पर्यंत सभी आर्ष परंपरा के ऋषियों का ऋण। यह तीन ऋण प्रत्येक मानव पर सदैव रहते हैं इसीलिए यह तीन धागे इन ऋणों का प्रतीक है। मूर्ति पूजा के लोग छह धागों का जनेऊ पहनते हैं इनमें तीन उस व्यक्ति के स्वयं के और तीन उसकी पत्नी के होते हैं क्योंकि इनमें स्त्री को जनेऊ पहनने का अधिकार नहीं दिया जाता। केवल आर्य समाज ही स्त्रियों को जनेऊ धारण करने की मान्यता देता है… इस अवसर पर जगदीश प्रधान, रामानंद आर्य, भगवान सिंह, शोभाराम आर्य, सुशील आर्य, चरण सिंह आर्य, डॉक्टर वीरेंद्र आर्य, रण सिंह आर्य, राजेंद्र खारी, दीपक आर्य, धीरेंद्र आर्य, सक्षम आर्य, अरुण आर्य, वेदांशी आर्य, देवांशी आर्य, मास्टर जयपाल सिंह, सुनील आर्य, अमरेश गुर्जर, शशि पाल तथा डीडी आर्य व अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे। पंडित रामदेव शास्त्री एवं अजेश आर्य पुरोहित द्वारा राजकुमार एवं सागर राणा का वेद विधि अनुसार यज्ञ पवित संस्कार कराया। पंडित रामदेव शास्त्री द्वारा दोनों यजमानों को संकल्प भी कराया गया। और कहां के 16 संस्कारों में से कोई भी संस्कार आर्य समाज शिवपुरी में आकर कर सकते हैं वैसे ही जन्म दिवस विवाह की वर्ष गांठ ,पुण्यतिथि आदि पर भी यज्ञ कराए जाने का विधान आर्य समाज शिवपुरी में है।
उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जानसठ रोड स्थित एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के बी.टेक. द्वितीय एवं तृतीय वर्ष एवं एमबीए द्वितीय वर्ष के परिणामों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उच्च ैळच्। प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। द्वितीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में सुजीत पुंडीर ने 8.17 एसजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुहानी सिंघल द्वितीय तथा सृष्टि वर्मा तृतीय स्थान पर रही। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (।प्) विभाग में महिमा चैधरी ने 8.26 एसजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं आकांश द्वितीय तथा दिव्यांश गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग में सादिया त्यागी ने 8.04 एसजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। एमटेक द्वितीय वर्ष में शिप्रा गर्ग ने 9 एसजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। एमबीए द्वितीय वर्ष में नंदिनी शर्मा 8.16 एसजीपीएप्राप्त कर प्रथम स्थान पर प्राप्त किया और विकास कुमार द्वितीय तथा शुभम चैधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय वर्ष कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में अभय मलिक 8.43 एसजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान पर रहे तथा माधव कात्यायन और कुमार वंश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) कि हलिमा सादिया 8.62 एसजीपीए प्राप्त कर प्रथम रही तो वहीं निशी रूहेला द्वितीय तथा वंशिका पाल तृतीय रही। इन्फारमेशन टैक्नोलोजी में तान्या गर्ग 8.1एसजीपीए प्राप्त कर प्रथम तथा अक्षित पुंडीर द्वितीय व वर्णित अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की रोहिता त्यागी ने 8.62 ैळच्। प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया व निर्यांश पाल द्वितीय तथा अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की अनामिका त्यागी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में आकाश ने प्रथम, निशान्त द्वितीय व उत्तम शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सिविल इंजीनियरिंग में मौ0 फरहान प्रथम व अर्जुन सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पदक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्थान के सचिव श्री अनुभव कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ष्हमारे विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। एस.डी. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी सदैव गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा, नवाचार एवं व्यक्तित्व विकास को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। हमें विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का नाम रोशन करेंगे।
गांजे के साथ मेरठ का तस्कर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। जनपद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत भोपा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक अंतरजनपदीय तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 किलो 80 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी भोपा एवं प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार के नेतृत्व में भोपा पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने मोरना-जानसठ रोड पर ग्राम भेड़ाहेड़ी स्थित राजा ब्रिक्स फील्ड के पास पुलिया पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से 5.080 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान सनी पुत्र देवराज, निवासी जवाहर नगर, रोहटा रोड, थाना कंकरखेड़ा, जनपद मेरठ के रूप में बताई। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना भोपा में मुकदमा अपराध संख्या 190/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक पिंटू चैधरी, कांस्टेबल अनुपम यादव और कांस्टेबल आमिर खान शामिल रहे। मुजफ्फरनगर पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन सवेरा के तहत जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती के साथ जारी रहेगा।
डटे रहे बारिश के बीच भी बिजली कर्मीः फाल्ट ठीक कर बिजली आपूर्ति चालू की
मुजफ्फरनगर। जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जलभराव के बीच जहां आमजन घरों में रहने को मजबूर हैं, वहीं विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी विपरीत परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। तेज बारिश के बावजूद विभाग की टीमें सड़कों पर उतरकर विभिन्न क्षेत्रों में बिजली संबंधी फॉल्ट दूर करने और विद्युत आपूर्ति को जल्द से जल्द सामान्य करने में जुटी हुई हैं। लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर बिजली लाइनों में तकनीकी खराबी आने और फॉल्ट की शिकायतें मिलीं। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और बारिश की परवाह किए बिना मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। जलभराव और कठिन परिस्थितियों के बावजूद कर्मचारियों ने जोखिम उठाकर आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया।
विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से सभी टीमें लगातार फील्ड में सक्रिय हैं और जहां से भी शिकायत मिल रही है, वहां तत्काल पहुंचकर समस्या का समाधान किया जा रहा है। विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि बारिश के दौरान किसी भी टूटे हुए बिजली के तार, खंभे या ट्रांसफार्मर के पास न जाएं तथा किसी भी विद्युत खराबी की सूचना तुरंत विभाग के कंट्रोल रूम या निकटतम विद्युत कार्यालय को दें। मूसलाधार बारिश के बीच बिजली कर्मियों की यह कार्यशैली लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। विपरीत परिस्थितियों में भी बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए कर्मचारियों के जज्बे और समर्पण की लोग सराहना कर रहे हैं।
अत्याधुनिक शैक्षणिक भवन का लोकार्पण
मुजफ्फरनगर। पुलिस मॉडर्न स्कूल, मुजफ्फरनगर में नवनिर्मित तीन मंजिला अत्याधुनिक शैक्षणिक भवन का लोकार्पण पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर अभिषेक सिंह के करकमलों द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा फीता काटकर एवं पट्टिका का अनावरण कर संपन्न कराया गया। लोकार्पण उपरांत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा नवीन भवन का निरीक्षण कर उपलब्ध कराई गई आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं का अवलोकन किया गया। भवन में विशाल एवं हवादार कक्षाएं, उच्च गुणवत्ता का फर्नीचर, पर्याप्त प्रकाश एवं वेंटिलेशन, आधुनिक पंखे, एलईडी लाइटें, स्वच्छ शौचालय तथा विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुरूप सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं विद्यालय परिसर की प्रभावी निगरानी हेतु सभी कक्षाओं में शीघ्र ही सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएंगे। यह अत्याधुनिक शैक्षणिक भवन विद्यार्थियों को सुरक्षित, अनुशासित एवं आधुनिक शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है तथा उनके सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को नई गति प्रदान करेगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह, पुलिस मॉडर्न स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सुधा शर्मा तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक संपन्न
मुजफ्फरनगर। मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देशभूषण की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में हुई सम्पन्न । बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत कुल लक्ष्य के सापेक्ष कम लोन स्वीकृति पर नाराजगी जताई । उन्होंने एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडियन बैंक, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक आदि बैंकों द्वारा लापरवाही बरतने पर नाराजगी व्यक्त किया गया। बैठक में कई शाखा प्रबंधक को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए चेताया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी शाखा प्रबन्धकों को कल तक सभी लंबित केसेज वितरित करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने सभी बैंको को निर्देश दिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के अंतर्गत लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाए। समीक्षा बैठक में उपायुक्त उद्योग जैस्मीन,सहायक आयुक्त उद्योग प्रीति त्यागी, सहायक आयुक्त उद्योग आशीष कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक अनिल कुमार सहित सभी जिला समन्वयक रहे।
पानी भरने से नागरिक हुए परेशान
मुजफ्फरनगर। मानसून की पहली भारी बारिश ने एक बार फिर विकास के दावों की कलई खोलकर रख दी है। श्री राम कॉलेज, टिकैत विहार के पास परिक्रमा मार्ग पर आज जो स्थिति देखने को मिली, उसने पिछले 2 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जलभराव के कारण यह पूरा इलाका मानो किसी दरिया में तब्दील हो गया है। आज सुबह हुई मूसलाधार बारिश के बाद श्री राम कॉलेज के मुख्य गेट के सामने लगभग 2 से 2.5 फीट तक पानी जमा हो गया। स्थिति इतनी बदतर हो गई कि सुबह-सुबह अपने बच्चों को स्कूल और कॉलेज छोड़ने आ रहे माता-पिता की कारें और अन्य वाहन पानी के बीचों-बीच फंस गए। घुटनों तक भरे गंदे पानी में फंसे स्कूली बच्चे और उनके अभिभावक परेशान नजर आए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले दो वर्षों में इस मार्ग का इतना बुरा हाल कभी नहीं हुआ। हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर समस्या को लेकर क्षेत्र के विधायक और सूबे के मंत्री भी अधिकारियों को सख्त लहजे में चेतावनी दे चुके हैं। लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस है। बारिश से पहले प्रशासन ने नाला सफाई और जलभराव से निपटने के बड़े-बड़े दावे किए थे, जो पहली बारिश में ही हवा-हवाई साबित हो गए। परिक्रमा मार्ग जैसे मुख्य रास्ते पर इस कदर जलभराव होना सीधे तौर इसका इसका नतीजा है। अब देखना यह होगा कि इस बदइंतजामी और जनता की फजीहत के बाद क्या सोए हुए अधिकारियों की नींद टूटती है, या फिर टिकैत विहार के लोग इस पूरे सीजन में ऐसे ही नरक भोगने को मजबूर रहेंगे।
रोटरी क्लब मुज़फ़्फ़रनगर मिडटाउन का भव्य इंस्टाॅलेशन समारोह संपन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)।रोटरी क्लब मुज़फ़्फ़रनगर मिडटाउन के नवीन कार्यकाल का इंस्टॉलेशन समारोह अत्यंत गरिमामय एवं भव्य वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रोटेरियन पायल गोड डीजी-2026-27 तथा विशिष्ट अतिथि डीआरएफसी रोटेरियन सागर शर्मा रहे। दोनों अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दीं।
समारोह में क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन राजकुमार गुप्ता (एडवोकेट), सचिव रोटेरियन दीपक सिंघल तथा कोषाध्यक्ष रोटेरियन राजीव गुप्ता को पूर्व अध्यक्ष रो सुशोभ बिंदल सचिव गौरव गोयल व कोषाध्यक्ष दीपक सिंघल द्वारा कॉलर ट्रांसफर कर विधिवत अपना पदभार ग्रहण कराया । अपने संबोधन में अध्यक्ष रोटेरियन राजकुमार गुप्ता ने कहा कि क्लब आगामी वर्ष में सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक जनहितकारी प्रकल्पों को समर्पित भाव से संचालित करने का तथा क्लब की पहचान को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लिया । डीजी रो पायल गौड़ ने अपने अभिभाषण में रोटरी के माध्यम से समाजसेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया और मिडटाउन की प्रशंसा करते हुए कहा चाहे सदस्यता हो या सेवा कार्य ये क्लब सदैव अग्रणी रहता है इसका अध्यक्ष होना बहुत गर्व का विषय है उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं दी । डीआरएफसी रो सागर शर्मा जी ने रो सीए प्रगति कुमार, भुवनेश गुप्ता व उमेश गोयल को एक हज़ार डॉलर का दान रोटरी फण्ड में देने के लिए सम्मानित किया । इस अवसर पर डॉक्टर अभिषेक अगरवाल , रो० अपूर्व गर्ग एवं रो० सतांशु अग्रवाल को लेबल पिन पहनाकर रोटरी परिवार में शामिल किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रोटेरियन उमेश गोयल, रोटेरियन आकाश बंसल रो० भुवनेश गुप्ता, रोटेरियन राजेश मित्तल रो० प्रशांत गुप्ता रो० राहुल सिंगल रो० अभय गुप्ता रो० सुनील अग्रवाल एवं रोटेरियन प्रगति कुमार सहित क्लब के अनेक सदस्य एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह का संचालन रो० कौशल कृष्ण रो० विनय सिंगल ,रो० विपुल भटनागर द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया तथा अंत में सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न यह कार्यक्रम क्लब के नए कार्यकाल की सफल एवं प्रेरणादायी शुरुआत का प्रतीक बना।
डयूटी पर महिला परिचालक को पहननी होगी वर्दी, वरना होगा जुर्माना
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम की रोडवेज बसों की महिला परिचालक को भी ड्यूटी करने के दौरान विभागीय वर्दी पहननी होगी। ड्यूटी पर बिना वर्दी पाए जाने पर जुर्माना भुगतना पड़ेगा। लगातार अनुशासनहीनता के चलते जुर्माना भी बढ़ेगा। परिवहन निगम में परिचालकों की कमी है। इसी के चलते महिला परिचालकों को भर्ती किया गया था। कुछ परिचालक अपनी ड्यूटी पर बिना वर्दी या अमर्यादित कपड़े पहन कर टिकट बनाने का कार्य करती हैं। इस बारे में बरेली क्षेत्र से परिवहन निगम के लखनऊ मुख्यालय में शिकायत भेजी गई। तो विभागीय अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया है।
विभाग के प्रधान प्रबंधक (विविध) अनिल कुमार ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि सभी महिला परिचालक वर्दी में ड्यूटी करेंगी। ऐसा न पाए जाने पर जुर्माना भुगतना होगा। पहली बार में पचास, दूसरी बार में सौ व तीसरी बार एक सौ पचास रुपये का जुर्माना होगा। इसके बाद भी सुधार न होने पर सौ-सौ रुपये की बढ़ोतरी होगी। फिर भी सुधार न हुआ तो अनुशासनिक कार्रवाई होगी।
प्रभात कुमार सिन्हा, एआरएम, परिवहन निगम, मुजफ्फरनगर डिपो ने कहा कि महिला परिचालकों को भर्ती होने के समय ही वर्दी का पैसा खाते में दे दिया जाता है। सभी को वर्दी पहनने के आदेश जारी किए गए हैं। ड्यूटी पर वर्दी न पहनने वाली महिला चालक पर जुर्माना होगा। लापरवाही में सुधार न होने पर अनुशासनिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।


