खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

150 किलो की अनोखी ‘झूला कांवड़’ में एक तरफ दादा जी तो दूसरी तरफ गंगाजल लेकर चले पौतेMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)सावन की पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान यूं तो आस्था के रंग-बिरंगे रूप देखने को मिलते हैं, लेकिन इस बार मुजफ्फरनगर की सड़कों पर एक ऐसी अनोखी कांवड़ पहुंची, जिसे देखकर हर कोई नतमस्तक हो गया। गाजियाबाद के चार शिवभक्त पोते अपने 90 वर्षीय दादा को कंधों पर बैठाकर हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं।। जब यह कांवड़ मुजफ्फरनगर की कच्ची सड़क पर पहुंची तो इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। विशेष रूप से तैयार की गई झूला कांवड़ के एक ओर 51 लीटर गंगाजल रखा गया है, जबकि दूसरी ओर उनके 90 वर्षीय दादा बैठे हैं। कांवड़, गंगाजल और दादा का कुल वजन करीब 150 किलोग्राम बताया जा रहा है। चारों पौते बारी-बारी से इस कांवड़ को अपने कंधों पर उठाकर यात्रा पूरी कर रहे हैं। शिवभक्त मनजीत ने बताया कि उन्होंने भगवान भोलेनाथ से संकल्प लिया था कि वह अपने दादा को कंधों पर बैठाकर हरिद्वार ले जाएंगे, उन्हें गंगा स्नान कराएंगे और फिर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि बुजुर्गों के प्रति सम्मान और सेवा का संदेश भी है। मनजीत ने बताया कि इतनी भारी कांवड़ लेकर यात्रा करना आसान नहीं है। इसलिए चारों भाई बारी-बारी से कांवड़ उठाते हैं और जरूरत पड़ने पर विश्राम भी करते हैं। रास्ते भर श्रद्धालु उनका उत्साह बढ़ाते हैं और भोलेनाथ के जयकारों के साथ स्वागत करते हैं। मनजीत ने कहा कि आज के समय में लोग अपने बुजुर्गों के लिए समय निकालने में भी कठिनाई महसूस करते हैं। उनका उद्देश्य समाज को यह संदेश देना है कि माता-पिता और दादा-दादी की सेवा सबसे बड़ा धर्म है। यदि हर व्यक्ति अपने परिवार के बुजुर्गों का सम्मान करे तो समाज में संस्कार और अपनापन दोनों मजबूत होंगे। मुजफ्फरनगर पहुंची इस अनोखी कांवड़ को देखकर श्रद्धालुओं ने चारों युवकों की सराहना की। कई लोगों ने उनके साथ फोटो और वीडियो भी बनाए। श्रद्धालुओं ने इसे आधुनिक दौर में श्रवण कुमार की सेवा भावना का जीवंत उदाहरण बताते हुए प्रेरणादायी पहल कहा।

 

500 के नोटों से सजी कावड बनी आकर्षण का केंद्र
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)सावन की कांवड़ यात्रा में इस बार एक से बढ़कर एक अनोखी कांवड़ें लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं। देर रात  शिव चैक पर ऐसी ही एक नोटों से सजी अनोखी कांवड़ पहुंची, जिसे देखने के लिए श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दिल्ली के शालीमार गार्डन निवासी शिवभक्त विकास अपने दो अन्य साथियों के साथ हरिद्वार की हरकी पैड़ी से पवित्र गंगाजल लेकर दिल्ली के लिए निकले हैं। उनकी कांवड़ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उसे 500-500 के असली नोटों से सजाया गया है। असली नोटों से सजी यह कांवड़ शिव चैक पर आकर्षण का केंद्र बनी रही। शिवभक्त विकास ने बताया कि वह पहली बार इस तरह की नोटों वाली कांवड़ लेकर आए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपने माता-पिता के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और सुखी जीवन की मनोकामना के साथ बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने का संकल्प लिया है। जैसे ही यह अनोखी कांवड़ शिव चैक पहुंची, श्रद्धालुओं ने “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयकारों के बीच उसका स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोगों ने मोबाइल फोन से फोटो और वीडियो बनाए। कई श्रद्धालुओं ने विकास की आस्था और उनकी अनूठी कांवड़ की सराहना की। कांवड़ यात्रा के दौरान इस बार मुज़फ़्फ़रनगर में रोज नई-नई थीम वाली कांवड़ें देखने को मिल रही हैं। कोई सामाजिक संदेश दे रहा है, कोई फिटनेस का, तो कोई सेवा और संस्कार का। इसी कड़ी में नोटों से सजी यह कांवड़ भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

 

 विशाल कांवड़ सेवा शिविर व भंडारे का हुआ शुभारंभMuzaffarnagar News
छपार। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 स्थित छपार कस्बे में आस्था और निस्वार्थ सेवा का अनूठा उदाहरण देखने को मिल रहा है। यहाँ श्री विश्वनाथ मंदिर समिति के तत्वावधान में प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में 54 वर्षो से लगते आ रहे कांवड सेवा शिविर के इस वर्ष लगे  विशाल कांवड़ सेवा शिविर एवं भंडारे का भव्य शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि सुनील त्यागी उर्फ टीटू त्यागी (बरला) ने फीता काटकर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के दौरान समिति के अध्यक्ष संजय त्यागी और राजकुमार त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सेवा शिविर क्षेत्र की एक ऐतिहासिक परंपरा बन चुका है। पिछले 54 वर्षों से लगातार कांवड़ मेले के अवसर पर हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों के लिए इस निशुल्क भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में दूर-दराज से आने वाले कांवड़ियों की थकान मिटाने और उनकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए उत्तम व्यवस्थाएं की गई हैं जलपान व प्रसादरू शिवभक्तों के लिए पौष्टिक एवं शुद्ध भोजन-प्रसाद।  पदयात्रियों के ठहरने और स्नान की समुचित व निशुल्क व्यवस्था। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के कई वरिष्ठ समाजसेवी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने कांवड़ियों की सेवा में अपना योगदान देने का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य रूप से डॉक्टर गजेंद्र सिंह त्यागी, राजकुमार त्यागी, संजय त्यागी (चेयरमैन), उमेश त्यागी (मलीरा), अशोक त्यागी (घलोली), सुभाष धीमान, योगिंदर त्यागी, सत्यवीर त्यागी, सोमदत्त धीमान, जोनी त्यागी, सेंकी त्यागी, दीपांशु त्यागी, अंशुल त्यागी, विवेक, वंश सहित भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

विधायक ने सुनीं लोगों की समस्याएं
मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के चरथावल विधायक पंकज मलिक ने गुरुवार को अपने प्रेमपुरी स्थित आवास पर जनसुनवाई कर क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, राजस्व और अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई के दौरान विधायक पंकज मलिक ने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं का तत्काल समाधान कराया। वहीं, जिन मामलों का मौके पर निस्तारण संभव नहीं था, उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक पंकज मलिक ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का निराकरण ही जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा दायित्व है। उन्होंने अधिकारियों से भी आमजन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने की अपेक्षा की।

 

सावन के पहले दिन श्रद्धालुओं की शिवालयों में उमड़ी भीडMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)पवित्र श्रावण माह का शुभारंभ होते ही पूरे जनपद सहित शहर भर के शिवालय भक्ति, आस्था और उल्लास के रंग में रंगे नज़र आए। सावन के प्रथम दिन तड़के से ही शहर के सभी छोटे-बड़े मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। हर-हर महादेव, ओम नमः शिवाय और बम-बम भोले के गगनभेदी जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा। महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी हाथों में जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पूजन सामग्री लिए भगवान आशुतोष के दर्शन व जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतज़ार करते दिखाई दिए। नगर के हृदय स्थल से लेकर गलियों में स्थित मंदिरों तक, हर जगह शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। अंसारी रोड स्थित अति प्राचीन बोहरों का मंदिर शहर के इस ऐतिहासिक व प्राचीन मंदिर में तड़के आरती के साथ ही जलाभिषेक शुरू हो गया था, जो दोपहर तक अनवरत चलता रहा। नगर की हृदय स्थली शिव चैक शहर के मुख्य केंद्र शिव चैक पर श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना की और भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।  गांधी कॉलोनी स्थित अनंतेश्वर महादेव मंदिर और अंकित विहार स्थित परशुराम महादेव मंदिर में भी सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिलीं। नदी घाट स्थित देवी मंदिर, बिंदल बाज़ार (नई मंडी) स्थित माता वाला मंदिर, श्री बालाजी धाम, गणपति धाम, कटार सिंह का मंदिर तथा बिलासपुर स्थित सिद्धपीठ शिव मंदिर में भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। श्रावण मास के पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर समितियों और स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा व व्यवस्था के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए महिला व पुरुष भक्तों के लिए अलग-अलग कतारों (लाइनों) की व्यवस्था की गई थी। मंदिर प्रांगणों में वालंटियर्स और पुलिस बल मुस्तैद दिखाई दिया, जिससे सभी ने शांतिपूर्ण और सुगमता से दर्शन-पूजन किया।
धार्मिक मान्यता के अनुसार श्रावण माह भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इस पूरे महीने जलाभिषेक और उपवास करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सावन के पहले दिन की यह अपार भीड़ इस बात का संकेत है कि आने वाले पूरे महीने शहर में शिवभक्ति की यह बयार इसी तरह बहती रहेगी और कांवड़ यात्रा के साथ यह उत्साह चरम पर पहुंचेगा।

 

बाइक सवार कुंडल झपटकर फरार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नई मंडी थाना क्षेत्र के शांतिनगर में गुरुवार को दिनदहाड़े एक महिला से कुंडल झपटने की घटना सामने आई। बाइक सवार दो बदमाश महिला के कानों से कुंडल छीनकर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना आसपास लगे निगरानी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान शुरू कर दी है और उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।जानकारी के अनुसार शांतिनगर निवासी महिला दिन में अपने घर से किसी कार्य के लिए निकली थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। पीछे बैठे युवक ने महिला के कानों पर झपट्टा मारकर कुंडल खींच लिए। घटना इतनी तेजी से हुई कि महिला संभल भी नहीं सकीं। इसके बाद दोनों युवक तेज गति से बाइक लेकर फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपित काफी दूर निकल चुके थे। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तत्काल नई मंडी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता से घटना की जानकारी लेकर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।घटनास्थल के निकट लगे निगरानी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालने पर पूरी वारदात सामने आ गई। फुटेज में बाइक सवार दोनों युवक महिला के पास पहुंचते और कुंडल झपटकर भागते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने रिकॉर्डिंग अपने कब्जे में लेकर आरोपितों की पहचान का प्रयास शुरू कर दिया है। घटना का वीडियो सामाजिक माध्यमों पर भी प्रसारित हो रहा है।नई मंडी थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। निगरानी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

 

आईटीआई में आज लगेगा अप्रेन्टिसशिप मेला
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि दिनांक 27.07.2026 के निर्देशानुसार दिनांक 31.07.2026 दिन  शुक्रवार को कैम्पस, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मुजफ्फरनगर में प्रातः 10ः00 बजे से 03ः30 बजे तक अप्रेन्टिसशिप मेलेका आयोजन किया जा रहा है।मेले में जनपद के प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाईयों द्वारा प्रतिभाग किया जाना है। अप्रेन्टिसमिशप मेले में व्यवसाय फिटर, इलैक्ट्रिशियन, मशीनिष्ट, टर्नर, इन्स्टूमैन्ट मैकेनिक, मैकेनिक आर0ए0सी0, मैकेनिक मोटर व्हीकल, वैल्डर एवं वायरमैन के अतिरिक्त अन्य व्यवससायों के अभ्यार्थी भी प्र्रतिभाग कर सकते है। अप्रेन्टिसशिप मेले में सम्मिलित होने के लिए अभ्यार्थी को अप्रेन्टिसशिप पंजीकरण, हाईस्कूल अंकतालिका, सनद, आई0टी0आई0 अंकतालिका, सनद, आधार कार्ड, पैनकार्ड मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्रों की छाया प्रति साथ लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिएअभ्यार्थी, कार्यालय नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मुजफ्फरनगर में उपस्थित होकर सम्पर्क करेे।

 

कांवड़ शिविर में एसडीएम ने खुद कांवड़ियों को परोसा भोजन
मोरना। ब्लॉक क्षेत्र के जौली गांव में गंग नहर किनारे मुख्य चैराहे पर समाजसेवियों द्वारा लगाए गए कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया गया। जानसठ की उपजिलाधिकारी रश्मि लांबा और युवा भाजपा नेता अमित राठी ने इस शिविर का उद्घाटन किया। उपजिलाधिकारी रश्मि लांबा ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने गंग नहर पटरी कांवड़ मार्ग का निरीक्षण भी किया। इस दौरान, उन्होंने शिव भक्तों से बातचीत की, उनका कुशलक्षेम जाना और उन्हें भोजन परोसकर सेवा की। युवा भाजपा नेता अमित राठी भी शिविर में पहुंचे। उन्होंने राजस्थान से आए कांवड़ियों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना और उन्हें फल आदि वितरित कर सेवा कार्य में सहयोग किया। इस अवसर पर तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता, राजस्व निरीक्षक मोरना सुनील शर्मा, लेखपाल सतेंद्र बालियान, प्रधान मौ. साजिद, रामपाल सिंह, काका चैधरी, मनोज उर्फ बिन्नू राठी, अंकित जावला और संदीप कुमार तिस्सा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

श्री गोलोक धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड
मुजफ्फरनगर। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर श्री श्री गोलोक धाम, गांधी कॉलोनी में आयोजित भव्य, दिव्य एवं अलौकिक श्री राधा-कृष्ण दर्शन एवं महाआरती में भारत विकास परिषद् श्संकल्पश् परिवार के सदस्यों ने श्रद्धा एवं भक्ति-भाव के साथ सहभागिता की।
हरे रामा हरे रामा, रामा-रामा हरे हरे।
हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे हरे।।
महामंत्र की मंगलमयी धुन के मध्य श्रद्धालुओं ने श्री राधा-कृष्ण के दिव्य दर्शन एवं महाआरती का लाभ प्राप्त किया।
इस अवसर पर जिला सह-समन्वयक अकुल अग्रवाल एवं श्रीमती प्रिया अग्रवाल का सान्निध्य प्राप्त हुआ। परिषद् परिवार ने उनका अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। महाआरती के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को पंचमेवा एवं फल-प्रसाद वितरित किया गया।
भक्ति एवं सनातन संस्कृति से ओतप्रोत इस आयोजन में सुभाष चंद गुप्ता, विष्णु स्वरूप अग्रवाल, अशोक तायल, सीए अश्वनी कुमार वर्मा, अवनीश गोयल, जगदीश पालीवाल, सुरेन्द्र अरोरा, मनीष गुप्ता, डॉ. अजय गर्ग, अरुण राजवंशी, अनुज माहेश्वरी, मनोज माहेश्वरी, संदीप दास, अभिषेक जैन, मनोज शर्मा, कुलदीप गुप्ता, नीतीश, प्रीति गोयल,निधि जैन, आरोही, आशा माहेश्वरी, तनीषा, माला गुप्ता , ईशा गुप्ता, बृजबाला गुप्ता, गीता तायल, उमा कालरा, नीतू भारद्वाज, नीलम गुप्ता, शुभ्रा गुप्ता एवं सीमा दास सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। अंत में मंदिर समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं का सम्मान किया गया, जिसके लिए भारत विकास परिषद् संकल्प परिवार ने समिति के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

 

 डायरिया जागरूकता के लिए पोस्टर प्रतियोगिता
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) डायरिया के प्रति जागरूकता हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया एवं जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव जी के मार्गदर्शन में सनातन धर्म इंटर कॉलेज में डायरिया से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार पूजा सैनी, द्वितीय पुरस्कार विशाखा सैनी, तृतीय पुरस्कार आशुतोष को प्रदान किया गया। इस अवसर पर अपर मुख्यचिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिव्या वर्मा ने कहा कि स्वच्छता, सुरक्षित पेयजल और समय पर सही जानकारी के माध्यम से डायरिया जैसी बीमारी से प्रभावी बचाव किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों से अपील की के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें तथा साफ-सफाई की आदतों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं।  कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री आदित्य प्रकाश सक्सेना, डॉ राजबल सैनी, मनीष गर्ग सहित पीएसआई इंडिया के प्रतिनिधि शोभित सक्सेना, सुश्री भारती रावत सुश्री इंदु एवं जिशान  उपस्थित रहे।

 

ट्रेन की चपेट में आने से मौत
खतौली। टेªन की चपेट मे आकर युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया।    मिली जानकारी के अनुसार खतौली थाना पुलिस को सूचना मिली की सीता शरण स्कूल के सामने टेªन की चपेट मे आकर करीब 23 वर्षीय एक युवक मौत हो गई। इस हादसे पर आसपास ेके खेतो मे काम कर रहे ग्रामीणो सहित दर्जनो लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने भीड की मदद से मृतक की पहचान का प्रयास किया। लेकन शव की शिनाख्त नही हो सकी। अन्ततः पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए मोर्चरी पर भिजवा दिया। पुलिस हुलिये के आधार पर शव की पहचान मे जुट गई है। ताकि उक्त युवक के परिजनो को इस हादसे से अवगत कराया जा सके।

 

पुलिस बल को दी पुलिस अधीक्षक नगर ने ब्रीफिंगMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत शिव चैक, मीनाक्षी चैक, वहलना कट एवं गुप्ता रिसोर्ट, मंसूरपुर कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का लिया गया जायजा, ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर के निर्देशन में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण, सुरक्षित, दुर्घटनामुक्त एवं निर्विघ्न सम्पन्न कराए जाने हेतु जनपद पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर शिव चैक, मीनाक्षी चैक, वहलना कट एवं गुप्ता रिसोर्ट, मंसूरपुर का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन, पुलिस पिकेट, सीसीटीवी निगरानी, भीड़ नियंत्रण एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रियों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं विनम्र व्यवहार बनाए रखें, सतर्कता एवं सजगता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों एवं कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराएं। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, आमजन एवं कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने तथा सभी व्यवस्थाओं पर निरंतर प्रभावी निगरानी बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ के0 मिश्रा सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

 

आॅनलाइन दिलाई सुरक्षा, अनुशासन और नशामुक्ति की सामूहिक शपथ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने बुधवार अपराह्न करीब 4 बजे एक अनूठी पहल करते हुए ऑनलाइन माध्यम से जनपद के सभी थाना प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों, कांवड़ सेवा शिविर संचालकों, डीजे संचालकों, कांवड़ यात्रियों और यात्रा से जुड़े अन्य लोगों को सामूहिक शपथ दिलाई। ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने सभी प्रतिभागियों को शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि अनुशासन, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। इसलिए सभी संबंधित लोगों का सहयोग यात्रा को सफल बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने जनपद के सभी थानेदारों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कांवड़ मार्ग, सेवा शिविरों और संवेदनशील स्थलों का लगातार निरीक्षण करें। किसी भी प्रकार की अफवाह, अव्यवस्था या कानून-व्यवस्था से जुड़ी स्थिति सामने आने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस की प्राथमिकता श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और सुगम वातावरण उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में विशेष रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर और ध्वनि प्रदूषण पर भी सख्त संदेश दिया गया। सभी को शपथ दिलाई गई कि कोई भी व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल में अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग नहीं करेगा। वहीं डीजे संचालकों से निर्धारित ध्वनि सीमा और प्रशासन द्वारा तय मानकों का पालन करने का संकल्प लिया गया, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। एसएसपी ने नशामुक्त कांवड़ यात्रा पर विशेष जोर देते हुए सभी श्रद्धालुओं और शिविर संचालकों से अपील की कि वे स्वयं भी किसी प्रकार का नशा न करें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सेवा शिविर संचालक श्रद्धालुओं को भोजन, पेयजल, चिकित्सा और विश्राम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ पुलिस-प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

 अस्थायी थाने का किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन ने दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रामपुर तिराहा पर बनाए गए अस्थायी थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर छपार थाना प्रभारी  मोहित चैधरी, रामपुर तिराहा अस्थायी थाना प्रभारी सुभाष चंद्र सहित पूरे पुलिस स्टाफ की कार्यशैली एवं कर्तव्यनिष्ठा की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने सराहना की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान पूरी मुस्तैदी, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके।

 

स्मरण, दृष्टि,  स्पर्श और शब्द गुरुकृपा के चार प्रकार: कथाव्यास होतीलाल शर्मा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि श्री दुर्गा मंदिर, नुमाइश कैंप में 27 जौलाई से 02 अगस्त 2026 तक प्रतिदिन सांय 04 बजे से 06 बजे तक होने वाली श्री शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन कथा व्यास आचार्य होती लाल शर्मा ने गुरू पूर्णिमा पर गुरू कृपा का उल्लेख करते हुए कहा कि पारंपरिक और संतों की वाणियों में गुरु कृपा के चार प्रकार बताए गए हैंकृस्मरण, दृष्टि, शब्द और स्पर्श।
 श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा आचार्य श्री को अंग वस्त्र भेंट कर तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तत्पश्चात अतुल गर्ग द्वारा अष्टादश श्लोकी गीतापाठ भावपूर्वक कराया गया तथा रामबीर सिंह ने श्घर-घर गीता,हर-घर गीताश् के निमित्त उपस्थित सम्मानित श्रद्धालुजनो को गीतापाठ के पत्रक भी भेंट किए। कथा श्रवण मे वरिष्ठ समाज सेवी देवराज पंवार, अतुल गर्ग,रामबीर सिंह, राजेश वर्मा, सुभाष गर्ग, विपिन गुप्ता,सुनीता अरोड़ा, सोनिया सिंह, रंजू झा,सीता राम आचार्य,विनोद चैहान, दीपाली,राकेश तनेजा,रजनी, उषा,शुभम, संजीव,पूनम, संगीता,उमा,नवीन,चंद्रकांता, ज्योति,अशोक गुप्ता,संदीप दास,पंडित पंडित बृजेश दूबे, नंदिनी,सारिका,नूतन,आरती, अजय पाहूजा आदि बड़ी संख्या मे सहयोगी संस्थाओ आचार्य कुल,बाल कृष्ण सेवा संस्थान,गुडविल सोसाइटी,श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार के सदस्य आदि सैकड़ो की संख्या मे श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।आरती तथा भोग प्रसाद वितरण के उपरांत तीसरे दिन की कथा को विश्राम दिया गया।

 

भारतीय योग संस्थान के संस्थापक स्व. प्रकाश लाल जी को 17वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) न्यू एस डी मार्केट निकट शिव चैक भारतीय योग संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय प्रकाश लाल जी की 17वीं पुण्यतिथि योग क्लास में मनाई गई कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती मां एवं स्वर्गीय प्रकाश लाल जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया श्रीमती विनीता मित्तल श्रीमती सुषमा त्यागी श्रीमती रंजना गोयल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष मां सरस्वती की स्तुति की योग क्रियो की शुरुआत क्षेत्रीय प्रधान विनय कुमार वर्मा ने गहरी लंबे सांसों का अभ्यास एवं गायत्री मंत्र का भावार्थ सहित कराकर किया उसके बाद क्षेत्रीय प्रधान विनय कुमार वर्मा ने सूक्ष्म क्रियाएं कराई क्षेत्र मंत्री श्री राकेश शर्मा जी ने ताड़ासन कराया श्रीमती शशि जैन त्रिकोण आसन भाग 2 कराया जिला मंत्री प्रेम सिंह राणा ने उष्ट्रासन एवं शासक आसान भाग 2 कराया सिंह गर्जना आसान श्रीमती सुधाकर ने कराया गति आत्मक नव आसान कराया श्रीमती प्रमिला राय श्रीमती रेखा शर्मा श्रीमती रेनू तायल योगासन आदि प्राणायाम कराए श्रीमती सुमन मित्तल जी ने स्वर्गीय प्रकाश लाल जी को भारतीय योग संस्थान का आदर्श मानते हुए बहुत ही सुंदर भजन की प्रस्तुति दी की गिरते हुए को उठाएं तो जाने किसी रोते हुए को हसाए तो हम जाने गीत गाकर सभी योग साधकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया श्री अंकित नामदेव जी ने भी बहुत सुंदर भजन सुनाया श्री अनिल नामदेव जी ने सभी योग साधकों का आभार व्यक्त किया केंद्र प्रमुख श्री धर्मवीर सिंह पाल ने सभी योग साधकों को धन्यवाद दिया कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी योग साधकों का बहुत-बहुत योगदान रहा

 

आपसी विवाद में हुई मारपीट
शाहपुर। आपसी विवाद मे मारपीट हो गई। पीडित पक्ष ने थाने पहुंच कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के समीपवर्ती गंाव कसेरवा निवासी दो पडौसियों के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया। जिसमे बुजुर्ग दम्पत्ति घायल हो गए। पीडित पक्ष ने थाने पहुंच कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मामले की जंाच पडताल शुरू की।

 

शुक्रताल में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने किया एकता बौ( विहार के पुस्तकालय का उद्घाटन
शुक्रताल। एकता बौद्ध विहार में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने फीता काटकर पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके सत्य, करुणा, समता और मानवता के संदेश को नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि पुस्तकालय केवल पुस्तकों का घर नहीं, बल्कि ज्ञान, जागरूकता और सामाजिक परिवर्तन का सशक्त केंद्र है। उन्होंने शिक्षा और सामाजिक समरसता के इस संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि भगवान गौतम बुद्ध के आदर्श समतामूलक और सशक्त भारत के निर्माण की प्रेरणा हैं।

 

कांवड़ मार्ग का नोडल अधिकारी ने निरीक्षण कियाः दिये दिशा निर्देशMuzaffarnagar News
बुढ़ाना। नोडल अधिकारी जयशंकर राय (मेरठ) ने कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और निर्विघ्न संपन्न कराने के उद्देश्य से कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बुढ़ाना डिवीजन के अंतर्गत आने वाले मार्ग पर विद्युत व्यवस्था का जायजा लिया और जहां भी कमियां पाईं, उन्हें तत्काल दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के क्रम में, नोडल अधिकारी ने शाहपुर विद्युत उपकेंद्र और बुढ़ाना टाउन बिजलीघर का भी दौरा किया। उन्होंने विद्युत आपूर्ति, उपकरणों की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की, और अधिकारियों को सभी कमियां तुरंत दूर करने के निर्देश दिए। इसके बाद बुढ़ाना डिवीजन कार्यालय में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें कांवड़ यात्रा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस बैठक में अधीक्षण अभियंता रवि अग्रवाल, अधिशासी अभियंता अजित कुमार यादव, अधिशासी अभियंता (टेस्ट डिवीजन) सौरभ निगम, उपखंड अधिकारी ज्ञानेश कुमार और गुफरान अहमद, सहायक अभियंता संतोष कुमार गुप्ता, बुढ़ाना जेई शिव कुमार और श्याम सिंह पंडित सहित कांवड़ क्षेत्र से जुड़े सभी अवर अभियंता उपस्थित थे। बुढ़ाना के अवर अभियंता शिवकुमार भी अपनी टीम के साथ लगातार दिन-रात कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने बुढ़ाना फीडर का निरीक्षण कर विद्युत लाइनों की मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्य सुनिश्चित कराए हैं, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निर्बाध और सुरक्षित विद्युत आपूर्ति मिल सके।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा नए इंटरसेप्टर वाहन का फीता काटकर शुभारंभ
यातायात पुलिस को किया गया सुपुर्दMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा जनपद को प्राप्त नवीन इंटरसेप्टर वाहन (टोयोटा इनोवा) का फीता काटकर शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात उक्त अत्याधुनिक वाहन को यातायात पुलिस को विधिवत सुपुर्द किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि आधुनिक तकनीक से सुसज्जित इंटरसेप्टर वाहन यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा तेज गति एवं लापरवाही से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नवीन इंटरसेप्टर वाहन अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है, जिसमें लेजर स्पीड रडार लगाया गया है। यह प्रणाली लगभग 01 किलोमीटर की दूरी से ही वाहनों की गति का सटीक आकलन करने में सक्षम है, जिससे ओवरस्पीड वाहनों की पहचान कर उनके विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जा सकेगी। इसके अतिरिक्त वाहन में ब्रेथ एनालाइजर भी उपलब्ध है, जिसके माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की मौके पर ही जांच कर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने यातायात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि इंटरसेप्टर वाहन का उपयोग पूर्ण पारदर्शिता एवं दक्षता के साथ किया जाए तथा सड़क सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए ओवरस्पीड, शराब पीकर वाहन चलाने, लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की जाए। साथ ही आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन के लिए प्रेरित किया जाए।

 

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22396 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − eleven =