खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

महर्षि कश्यप सृष्टि के रचनाकार थेः राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप
-महर्षि कश्यप की प्रतिमा एवं स्मारक निर्माण को किया भूमि पूजनJansath
जानसठ। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप सृष्टि के रचनाकार थे। वेद, पुराण और उपनिषद जैसे धार्मिक ग्रंथों में उन्हें श्रेष्ठ ऋषि के रूप में स्वीकार किया गया है। शनिवार को राज्यमंत्री ने कस्बे के मोहल्ला बुधबाजार स्थित महर्षि कश्यप धर्मशाला के परिसर में महर्षि कश्यप की भव्य प्रतिमा एवं स्मारक निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से 1 करोड़ 41 लाख 13 हजार रुपये की लागत से इस भव्य स्मारक का निर्माण कराया जाएगा।
मोहल्ला बुधवार में भूमि पूजन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि कश्यप समाज आज महर्षि कश्यप की संतान के रूप में खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। भारतीय संस्कृति सनातन धर्म की देन है और सनातन धर्म की स्थापना भी भगवान महर्षि कश्यप के कारण ही प्रबल हुई। हमें उनके जीवन दर्शन से सीख लेकर सही मार्ग पर चलना चाहिए। सपा मुखिया अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि पहले सपा सरकार की पहचान हत्या और दंगों से होती थी। अब भाजपा की सरकार में दंगा कराने वालों को कोई बचाने वाला नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश आज पूरी तरह अपराध और दंगा मुक्त हुआ है। सपा सरकार में विकास के पैसों का बंदरबांट होता था, जबकि भाजपा सरकार में विकास का एक-एक पैसा पूरी पारदर्शिता के साथ सही तरीके से इस्तेमाल हो रहा है। कार्यक्रम में खतौली विधानसभा के रालोद विधायक मदन भैया ने कहा कि जानसठ की जनता के लिए यह बेहद सौभाग्य की बात है कि यहां महर्षि कश्यप की भव्य प्रतिमा और स्मारक का निर्माण होने जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक ओमदत्त कश्यप, जयप्रकाश कश्यप रहे। इस दौरान कश्यप निषाद संगठन (युवा प्रकोष्ठ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सागर कश्यप, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री रूपेंद्र सैनी, नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर आबिद हुसैन, रालोद नेता अशोक बालियान, अजीत राठी, पूर्व चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना, यशपाल कश्यप, एलडीबी के चेयरमैन बृजेश रस्तोगी, नेत्रपाल कश्यप, ब्रह्मदत्त कश्यप आदि उपस्थित रहे। संचालन रामकुमार कश्यप ने किया।

 

 

हत्या का खुलासाः 2 आरोपी चाकू सहित गिरफ्तारPolice
खतौली। कस्बा खतौली में बीते दिनों एक युवक की घर से बुलाकर की गई नृशंस हत्या के मामले का खतौली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल (चाकू) के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले में शामिल तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। थाना खतौली पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी (सीओ) खतौली रूपाली राव चैधरी ने बताया कि बीते दिनों आरोपियों ने सरदार आलम पुत्र जमील (निवासी नई आबादी, खतौली) को घर से बुलाकर सोनू डॉक्टर की दुकान के पास मारपीट की थी और चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। सीओ खतौली ने बताया कि 28 अगस्त 2026 को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बालाजीपुरम के सामने गंगनहर पटरी से दो आरोपियोंकृसालिम (24 वर्ष) और उसके भाई शाहजेब उर्फ जादू (29 वर्ष) पुत्रगण सरताज उर्फ कल्लू (निवासी मौहल्ला काजियान, खतौली)कृको गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी सालिम ने बताया कि 26 अगस्त 2026 को उसके पिता सरताज उर्फ कल्लू नई आबादी में

 

मजदूर का मिला शवः दो दिनों से था लापता
भोपा। थाना भोपा क्षेत्र के गांव तिस्सा में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पिछले दो दिनों से लापता 27 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर का शव गांव के ही एक खेत की नाली में पड़ा मिला। मृतक की पहचान तिस्सा निवासी अंकुर (27 वर्ष) पुत्र धीर सिंह के रूप में हुई है। भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार के अनुसार, अंकुर अविवाहित था और मजदूरी करता था। 27 अगस्त 2026 की सुबह वह घर से आटा पिसवाने के लिए चक्की पर गया था, जिसके बाद वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। स्वजन उसकी लगातार तलाश कर रहे थे, तभी 29 अगस्त को गांव के ही प्रदीप पुत्र हुकूम सिंह के खेत की नाली में उसका शव मिलने की सूचना मिली। शव की स्थिति काफी खराब थी और शरीर के कुछ हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त पाए गए। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि शव को जंगली जानवरों ने नोचा या क्षतिग्रस्त किया है। हालांकि, मौत की असली वजह और समय का सटीक पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी, पुलिस बल, फील्ड यूनिट और श्वान दस्ता (डॉग स्क्वायड) मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं और यह जांच शुरू कर दी है कि चक्की जाने के बाद अंकुर खेत तक कैसे पहुंचा। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है तथा सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

सांझक पुलिस चैकी का किया निरीक्षण कर एसएसपी ने दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस तंत्र को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर  संजय कुमार वर्मा द्वारा देर रात्रि थाना शाहपुर क्षेत्रान्तर्गत सांझक पुलिस चैकी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने चैकी परिसर, पुलिस बैरक और कार्यालय की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने चैकी के महत्वपूर्ण अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए रखरखाव की स्थिति देखी। एसएसपी ने मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों से उनकी ड्यूटी, बीट क्षेत्र की गतिविधियों और कानून-व्यवस्था के संबंध में सीधे जानकारी ली तथा सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मातहतों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में आमजन की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की नियमित एवं प्रभावी चेकिंग करने, रात्रि गश्त को और अधिक सक्रिय बनाने तथा अपराधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। इस आकस्मिक निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष शाहपुर गजेन्द्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

 

दो दिवसीय कराटे कैंप का हुआ समापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)गांधी कॉलोनी स्थित एस.डी. गल्र्स इंटर कॉलेज में इनर व्हील क्लब मुजफ्फरनगर सनराइज के तत्वावधान में दो दिवसीय कराटे एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा स्वयं करने तथा मानसिक व शारीरिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के गुर सिखाए गए। 27 और 29 अगस्त 2026 को आयोजित इस शिविर में कराटे कोच राजेश कौशिक ने छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों और बारीकियों का गहन अभ्यास कराया। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी अचानक आई विपरीत परिस्थिति में बिना घबराए पूरे आत्मविश्वास और सतर्कता के साथ सामना करना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद इनर व्हील क्लब मुजफ्फरनगर सनराइज की अध्यक्षा दीपा सोनी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वर्तमान समय में हर बेटी का आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी है। कराटे केवल एक खेल नहीं, बल्कि विषम परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा करने का एक सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज की प्रधानाचार्या मोनिका सहित शिक्षिका अंजलि, ममता, पूनम, प्रतिभा और शैली का विशेष योगदान रहा। समापन पर प्रधानाचार्या मोनिका ने क्लब के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और छात्राओं को सीखी गई तकनीकों का नियमित अभ्यास करने की सलाह दी।

 

 ‘‘मेजर ध्यानचंद’’ जयंती धूमधाम से संपन्न
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में मेजर ध्यानचंद जयंती हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ हुआ द्य तत्पश्चात विद्यालय के डायरेक्टर डॉ एम०के० गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी, जूनियर विंग, हेडमिस्ट्रेस ममता चैहान, एडमिशन इंचार्ज कंचन सोनी ने मेजर ध्यानचंद जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया और इस अवसर पर खेल -कूद प्रतियोगितओं का आयोजन किया गया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य आजाद वीर ने बताया कि मेजर ध्यानचंद जी की जन्म तिथि को भारत में “राष्ट्रीय खेल दिवस” के रूप में मनाया जाता है द्य राष्ट्रीय खेल हॉकी में उनके योगदान को कभी  भुलाया नही जा सकता द्य उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता है द्य जब वह मैदान में खेलने को उतरते थे तो गेंद मानो उनकी हॉकी स्टिक से चिपक सी जाती थी, उनके रहते हुए भारत कभी विश्व स्तर हॉकी मैच में कभी नहीं हारा द्य उन्होंने बताया कि बच्चों के मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ पालन-पोषण का सबसे अच्छा और आसान तरीका है उन्हें खेलों में शामिल करना ।
कार्यक्रम का संचालन सोनिया शर्मा ने किया द्य कार्यक्रम का समाप्ति राष्ट्रगान के साथ हुई।

 

जलभराव व गन्दगी से नागरिक परेशान
भोपा। मुख्य मार्ग पर जल भराव व गन्दगी से परेशान कसौली के ग्रामीणों ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से समस्या के समाधान की मांग की है। भोपा क्षेत्र के गांव कसौली के ग्रामीण मौ. अनवार, धारा सिंह, सहरान, दानिश,नईम,सालिम, शाहिद, नोमान,सोममा,साजिद, हरेंद्र, गौतम ,कमल ,आशु ने बताया कि सत गुरु रविदास मंदिर मार्ग पर वर्षों से जल भराव की समस्या बनी हुई है।सेंकडों मीटर मार्ग पर गन्दा पानी भरा हुआ है।जहां से ग्रामीणों का गुजरना दूभर हो रहा है।बस्ती में भारी दुर्गंध फैल रही है।तथा संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। प्रतिदिन महिलाएं व बच्चे गन्दे पानी मे गिरकर घायल हो जाते हैं।ग्रामीण जिलाधिकारी सहित स्थानीय विधायक भी लिखित शिकायत कर चुके हैं।किन्तु समस्या का कोई समाधान नही हुआ है। मौ.अनवार ने बताया कि जल निकासी की कोई व्यवस्था नही होने के कारण पास में स्थित उसके आम के बाग में भी गन्दा पानी भर गया है।जिससे आम के पेड़ भी खराब हो गए हैं।ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। खण्ड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार वर्मा ने बताया कि शीघ्र ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।

 

धूमधाम से मनाया जायेगा जन्माष्टमी पर्व
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)चरथावल मोड़ स्थित प्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री शनि धाम मंदिर की प्रबंध समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का सफल संचालन शरद कपूर ने किया तथा अध्यक्षता ललित मोहन शर्मा द्वारा की गई। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों को आगामी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शरद कपूर ने बताया कि जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को मंदिर प्रांगण को मनमोहक फूलों और भव्य सजावट से सुसज्जित किया जाएगा। दिनभर श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन का क्रम जारी रहेगा, वहीं सायं काल एक विशेष धार्मिक भजन संध्या एक शाम कान्हा के नाम का आयोजन किया जा रहा है। शरद कपूर ने जानकारी दी कि सायं 7 बजे से मध्यरात्रि 12 बजे तक चलने वाली इस भजन संध्या का संचालन एक प्रसिद्ध म्यूजिकल ग्रुप द्वारा किया जाएगा। इस दौरान बाहर से आए आमंत्रित कलाकारों द्वारा भव्य नृत्य नाटिकाएं, धार्मिक भजन, भक्ति संगीत तथा मनमोहक सजीव झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले सभी धार्मिक अनुष्ठानों एवं पूजा-पाठ को सिद्ध पीठ के पूज्य गुरु जी पंडित केशवानंद जी, पंडित संजय कुमार, पंडित संतोष मिश्रा एवं पंडित शिव मिश्रा द्वारा विधि-विधान से संपादित कराया जाएगा। इस बैठक में नरेंद्र पवार, संदीप सहित समिति के अनेक सदस्य एवं सेवादार भारी संख्या में उपस्थित रहे।

 

ध्वज यात्रा के साथ आदर्श श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ
जानसठ। कस्बे में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध आदर्श श्रीरामलीला महोत्सव के शुभारंभ से पूर्व शुक्रवार को भव्य एवं ढोल-नगाड़ों के साथ ध्वज महोत्सव यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान पूरा नगर जय श्रीराम के गगनभेदी जयघोषों से गूंज उठा और माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। ध्वज यात्रा का शुभारंभ विद्वान आचार्यों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना और ध्वज पूजन के साथ किया गया। इसके बाद सुसज्जित श्रीराम ध्वज को लेकर यात्रा नगर के मुख्य मार्गों और बाजारों से होकर गुजरी। यात्रा का नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर और आरती उतारकर भव्य स्वागत किया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़कों के दोनों ओर ध्वज दर्शन के लिए खड़े नजर आए।
आयोजकों ने बताया कि ध्वज स्थापना रामलीला महोत्सव की ऐतिहासिक और धार्मिक परंपरा का एक मुख्य अंग है। ध्वज पूजन के साथ ही रामलीला के मंचन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां आधिकारिक रूप से शुरू हो जाती हैं। समिति ने समस्त नगरवासियों से रामलीला के मंचन में प्रतिदिन पहुंचकर धर्म लाभ उठाने की अपील की। धार्मिक उल्लास से परिपूर्ण इस यात्रा में रजनीश सैनी उर्फ मोनी (भावी चेयरमैन पद प्रत्याशी), अंकित संगल (नामित सभासद), गौरव भटनागर (भाजपा सभासद), बिज्रेश रस्तोगी, राजीव गुप्ता, प्रदीप सैनी, शिवराज कंसल, हिमांशु भटनागर, राजेश सैनी, मयूर वर्मा, रोहित भटनागर, पंकज सैनी, कन्हैया भटनागर, ओम भटनागर सहित रामलीला समिति के पदाधिकारी और सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

छात्रा की कला की मुक्तकंठ से की प्रशंसा
जानसठ। सनातन धर्म इंटर कॉलेज (मीरपुर) के कक्षा 9 के प्रतिभावान छात्र कृष्ण ने अपनी अद्भुत कलात्मक क्षमता का परिचय देते हुए जानसठ सीओ ऋषिका सिंह का एक सजीव एवं जीवंत पेंसिल स्केच बनाकर उन्हें भेंट किया। स्केच की बारीकी और कलात्मकता देखकर सीओ ऋषिका सिंह अत्यधिक प्रभावित हुईं और छात्र की प्रतिभा की जमकर सराहना की।
ग्राम देवल निवासी बलविंदर के पुत्र कृष्ण अपने साथी मोंटी कश्यप के साथ जानसठ तहसील परिसर स्थित क्षेत्राधिकारी (सीओ) कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने स्वयं अपने हाथों से तैयार किया गया स्केच सीओ ऋषिका सिंह को सम्मानपूर्वक प्रस्तुत किया। चित्र की बारीकी, चेहरे के सटीक भाव और बेहतरीन प्रस्तुति देखकर सीओ ऋषिका सिंह ने छात्र कृष्ण के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कृष्ण का उत्साहवर्धन करते हुए उसे अपनी कला को निरंतर निखारने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मौजूद अन्य लोगों व अधिकारियों ने भी छात्र की प्रतिभा पर खुशी जताई और कहा कि इतनी कम उम्र में ऐसा सजीव चित्र बनाना असाधारण प्रतिभा का प्रतीक है। छात्र कृष्ण ने बताया कि उसे बचपन से ही चित्रकला का गहरा शौक है और वह विशेष रूप से पेंसिल स्केच बनाना पसंद करता है। उसने बताया कि सीओ ऋषिका सिंह का स्केच बनाने में उसने काफी मेहनत की, ताकि वह बिल्कुल वास्तविक दिखाई दे। प्रशासनिक अधिकारी द्वारा एक ग्रामीण परिवेश के छात्र की कला को इस प्रकार सम्मान और प्रोत्साहन देना क्षेत्र की अन्य युवा प्रतिभाओं के लिए भी एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है।

 

नशीली दवाओं सहित वांछित दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे श्ऑपरेशन सवेराश् के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नशीली दवाइयों की सप्लाई करने वाले गिरोह के एक वांछित शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 6 कार्टूनों में रखे 1,44,000 नशीले कैप्सूल, 2 कार्टूनों में रखी 1,20,000 नशीली गोलियां, 3900 रुपये नगद और तस्करी में इस्तेमाल बलेनो कार बरामद की गई है। मेरठ ज़ोन के अपर पुलिस महानिदेशक और सहारनपुर परिक्षेत्र के डीआईजी के निर्देशन में, एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण और एसपी सिटी अमृत जैन, सीओ सिटी सिद्धार्थ के. मिश्रा व थाना प्रभारी सिविल लाइन इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि गत दिवस सिविल लाइन पुलिस ने माल रोड से तीन तस्करों (दीपक, कलीम और जुनैद) को 72,000 नशीले कैप्सूल, 549 नशीले इंजेक्शन व एक बलेनो कार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जिसके संबंध में मु0अ0सं0 224/26 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस इस गिरोह के फॉर्वर्ड व बैकवर्ड लिंक खंगाल रही थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर राणा चैक के पास फैक्ट्रियों की ओर जाने वाले रास्ते से वांछित अभियुक्त जुफैन उर्फ नवाब (26 वर्ष) पुत्र यूनुस, निवासी मदरसा चैधरियान मीरारेती, थाना गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह अमरोहा के एक विक्रेता से अवैध रूप से नशीली दवाएं खरीदकर जुनैद, दीपक और कलीम को सप्लाई करता था। ये दवाएं बिना डॉक्टर के पर्चे के नहीं मिलतीं, इसलिए नशा करने वाले युवाओं को ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध मुनाफा कमाया जाता था। साथियों की गिरफ्तारी के बाद वह यहां छिपाई गई दवाओं की खेप लेने आया था, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जिसके कब्जे से स्पास्मोविल ट्रामाडोल कैप्सूल 06 कार्टून (कुल 1,44,000 कैप्सूल), एल्प्राजोल नशीली गोलियां 02 कार्टून (कुल 1,20,000 गोलियां), नगदी 3,900 रुपये, वाहन बलेनो कार (यूपी 14 सीवी 2325) पुलिस टीम में थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह, उपनिरीक्षक हिमांशु शर्मा, अरुण चाहर और कई मुख्य आरक्षी व आरक्षी शामिल रहे। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।

 

तुलसी नगर में निःशुल्क गीता पाठ व भजन संकीर्तन आज
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फरनगर द्वारा साप्ताहिक एवं विशेष पर्वों की कड़ी में कल, 30 अगस्त 2026 (रविवार) को सायं 5ः15 बजे से 7ः00 बजे तक निःशुल्क श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। संस्था के सचिव अतुल कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि यह धार्मिक आयोजन तुलसी नगर गली नंबर 01, भोपा रोड (शांति नगर गेट नंबर 2 के सामने, गेमैक्सीन फैक्ट्री के पास) पर संपन्न होगा। आयोजन आचार्य सीताराम जी (राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत एवं कोषाध्यक्ष, जिला आचार्य कुल) के सौजन्य से, पंडित होतीलाल शर्मा के पावन सानिध्य तथा समाजसेवी देवराज पंवार की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की है कि वे सपरिवार एवं ईष्ट-मित्रों सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गीता पाठ एवं संकीर्तन का श्रवण कर धर्म लाभ उठाएं। अपने घर/मंदिर में कराएं निःशुल्क गीता पाठ-अतुल कुमार गर्ग ने आगे बताया कि जो श्रद्धालु अपने निवास स्थान या मंदिर में निःशुल्क गीता पाठ व संकीर्तन कराना चाहते हैं, वे तिथियों की उपलब्धता के अनुसार बुकिंग करा सकते हैं। उपलब्ध (खाली) तिथियां
सितंबरः 13, 20, 26, 28, 30, अक्टूबरः 02, 05, 07, 09, 10, 11, 18, 25, (नोटः 06, 07, 22, 27, 29 सितंबर तथा 01, 03, 04, 06, 08, 22 अक्टूबर की तिथियां पूर्व से ही बुक हैं।)

 

जय बाबा जाहरवीरः मुजफ्फरनगर में म्हाड़ियों पर लगी श्रद्धालुओं की लंबी कतारें
पूजा-अर्चना कर मांगी सुख-समृद्धि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सावन माह की पूर्णिमा व रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपरांत भाद्रपद (भादों) माह की शुरुआत के साथ ही जनपद में सिद्ध बाबा जाहरवीर गोगा जी के पारंपरिक एवं भव्य मेलों की श्रृंखला का शुभारंभ हो गया है। इसी क्रम में शहर के शामली बस स्टैंड के समीप स्थित जाहरवीर गोगा जी की म्हाड़ी पर भव्य मेले का आयोजन शुरू हुआ। मेले के पहले दिन बाबा के दरबार में माथा टेकने के लिए तड़के से ही श्रद्धालु महिला-पुरुषों और बच्चों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने लंबी-लंबी कतारों में लगकर अनुशासित तरीके से बाबा जाहरवीर गोगा जी के चरणों में प्रसाद, नारियल व चादर चढ़ाकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि भादों के पूरे महीने जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर जाहरवीर गोगा जी की म्हाड़ियों पर धार्मिक अनुष्ठान और मेलों का आयोजन होता है। मुख्य रूप से नई मंडी गौशाला रोड स्थित म्हाड़ी का मंदिर, शामली बस स्टैंड के पास स्थित म्हाड़ी, दक्षिणी कृष्णापुरी तथा अलमासपुर स्थित म्हाड़ी पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। इसके अलावा जनपद के कस्बा खतौली में भी कई दिनों तक चलने वाले ऐतिहासिक व प्रसिद्ध जाहरवीर गोगा जी मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में खतौली कस्बे सहित आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। सुरक्षा व सुविधा की दृष्टि से पुलिस-प्रशासन और खतौली नगरपालिका प्रशासन की ओर से सफाई, प्रकाश और सुरक्षा की व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। मेले में बच्चों के खिलौने, चाट-पकोड़ी, मिठाइयों और प्रसाधनों की दुकानें सज गई हैं, जहाँ लोग जमकर खरीदारी व आनंद उठा रहे हैं।

 

हादसे में बाइक सवार घायल
मंसूरपुर। थाना मंसूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत पुरबालियान रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय राहगीरों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। राहगीरों की तत्परता से 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलघायल युवक की हिमांशु (उम्र 22 वर्ष) पुत्र धनपाल, निवासी ग्राम नरा जडौदा (थाना मंसूरपुर) को तत्काल खतौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।  के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही मंसूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। वहीं दुर्घटना की खबर मिलते ही घायल के स्वजनों में हड़कंप मच गया और वे भी अस्पताल पहुंच गए।

 

 मदिरा दुकानों का सघन निरीक्षण किया
जानसठ। अपर मुख्य सचिव एवं आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के निर्देशों तथा जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के कुशल निर्देशन में जनपद में आबकारी निरीक्षकों द्वारा मदिरा की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान नियमों की अनदेखी रोकने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कई कड़े कदम उठाए गए। निरीक्षण अभियान के तहत अधिकारियों ने दुकानों पर पीओएस  मशीन से ही मदिरा की शत-प्रतिशत बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दुकानों पर उपलब्ध स्टॉक का भौतिक मिलान स्टॉक रजिस्टर से किया गया। इसके अलावा, मदिरा निर्धारित मूल्य पर ही बेची जा रही है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए मौके पर गोपनीय टेस्ट परचेस भी कराए गए। सुरक्षा और निगरानी को पुख्ता करने के वास्ते दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को निरंतर क्रियाशील रखने के कड़े निर्देश दिए गए। आबकारी टीम ने संचित स्टॉक में से रैंडम तरीके से बोतलों को निकालकर विभागीय ऐप के माध्यम से उन पर लगे क्यूआर कोड की जांच की। साथ ही, सभी देशी मदिरा की दुकानों पर 42.8प्रतिशत तीव्रता वाली 100 एमएल मदिरा को अनिवार्य रूप से डिस्प्ले में प्रदर्शित करने और ग्राहकों को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान आबकारी टीम द्वारा जानसठ क्षेत्र के गांव रेहकड़ा में संदिग्ध गतिविधियों के मद्देनजर दबिश दी गई। हालांकि, इस दौरान किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ की बरामदगी नहीं हुई। विभाग की इस औचक कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22687 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 6 =