खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

मंत्री कपिल देव ने किया तीन दिवसीय गोगा म्हाड़ी मेले का उद्घाटनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चरथावल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दूधली में स्थित ऐतिहासिक एवं प्राचीन जाहरवीर गोगा म्हाड़ी पर आज से तीन दिवसीय विशाल मेले का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने जाहरवीर गोगा जी की म्हाड़ी पर विधिवत दर्शन एवं पूजन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि दूधली की ऐतिहासिक गोगा म्हाड़ी केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि क्षेत्र की समृद्ध लोकपरंपरा, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। सैकड़ों वर्षों से चली आ रही इस मेले की परंपरा आज भी उसी श्रद्धा और विश्वास के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। ऐसे आयोजन हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि जाहरवीर गोगा जी के प्रति श्रद्धा और विश्वास केवल मुज़फ्फरनगर तक सीमित नहीं है। इस ऐतिहासिक मेले में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड और राजस्थान सहित कई राज्यों से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। श्रद्धालु गोगा म्हाड़ी पर प्रसाद चढ़ाकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना करते हैं तथा परिवार एवं समाज के सुख-शांति की कामना करते हैं। ग्रामीणों के अनुसार ग्राम दूधली स्थित गोगा म्हाड़ी का इतिहास करीब पांच सौ वर्ष पुराना है। इससे जुड़ी लोकमान्यता और जनश्रुति आज भी क्षेत्र में श्रद्धा के साथ सुनाई जाती है। बताया जाता है कि दूधली के मजरे आलमगीरपुर निवासी एक किसान की मनोकामना पूर्ण होने पर उसने अपने घोड़े के नीले रंग के बछेरे को जाहरवीर गोगा जी को अर्पित करने का संकल्प लिया। किसान अपने संकल्प को पूरा करने के लिए उस बछेरे को लेकर पैदल ही राजस्थान स्थित बागड़ धाम तक गया और वहां उसे जाहरवीर गोगा जी को अर्पित किया। इसी लोकआस्था और मान्यता से जुड़ी परंपरा के कारण दूधली की गोगा म्हाड़ी आज भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र बनी हुई है। प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाला यह मेला आसपास के क्षेत्र के साथ-साथ दूर-दराज के राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं को भी अपनी ओर आकर्षित करता है। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं आयोजकों से जानकारी ली तथा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और मेले में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति सुरक्षित एवं सुखद वातावरण में दर्शन कर सके, यह प्राथमिकता होनी चाहिए। इस अवसर पर सदस्य महिला आयोग सपना कश्यप, बिरालसी मंडल अध्यक्ष प्रवीण राणा, चरथावल मंडल अध्यक्ष भोपाल सिंह, जिला मंत्री सुरेंद्र कश्यप, सुभाष चैहान, श्री रामभूल पुंडीर, ग्राम प्रधान शोभित पुंडीर, बिरजपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष विशाल गर्ग, दिवाकर सोलंकी, मुकेश सोम, प्रतीक शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। मेले के शुभारंभ के अवसर पर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। जयकारों और श्रद्धा के वातावरण के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने जाहरवीर गोगा जी की म्हाड़ी पर दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की। 

आवारा कुत्तों के आतंक से मिलेगी निजात

पहले एबीसी एवं रैबीज टीकाकरण केंद्र का पालिका चेयरमैन ने किया शुभारंभMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पशु जन्म नियंत्रण और पशु संरक्षण की दिशा में नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। रविवार को नगर पालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप द्वारा नगरपालिका के समन्वय में जीव दया फाउंडेशन द्वारा संचालित एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) एवं रेबीज वैक्सीनेशन सेंटर का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक बालियान और गौरव स्वरूप के साथ फीता काटकर किया गया। केंद्र के माध्यम से शहरी क्षेत्र में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण के साथ उन्हें रेबीज के प्रभाव से बचाने के लिए टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे शहरवासियों को भी इन पशुओं के आतंक से निजात मिलेगी। शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या के कारण नागरिकों के सामने कुत्तों के हमले और रेबीज संक्रमण का खतरा जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने पशु कल्याण और जनसुरक्षा को साथ लेकर यह पहल शुरू की है। पचेंडा रोड पर एनजीओ जीव दया फाउंडेशन के द्वारा संचालित इस केंद्र के माध्यम से विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की देखरेख में आवारा कुत्तों की नसबंदी और रेबीज टीकाकरण के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान मानवीय और वैज्ञानिक तरीके से किया जाना जरूरी है। एबीसी और टीकाकरण केंद्र की शुरुआत से एक ओर पशुओं के अनियंत्रित प्रजनन पर रोक लगाने में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी ओर रेबीज जैसी गंभीर बीमारी के प्रसार को नियंत्रित करने में भी सहयोग मिलेगा। पहले चरण में एबीसी केंद्र की टीम नगर पालिका प्रशासन के साथ समन्वय कर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अभियान चलाएगी। कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, जिला अस्पताल सहित अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को अभियान में शामिल किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से अभियान में सकारात्मक सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह पहल स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित मुजफ्फरनगर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, इसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि मौजूदा केंद्र के साथ-साथ पालिका का अपना एबीसी और शेल्टर सेंटर स्थापित करने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए भूमि की तलाश की जा रही है। स्थायी केंद्र बनने के बाद पशु जन्म नियंत्रण, टीकाकरण और पशुओं की देखभाल से संबंधित व्यवस्थाओं को और व्यापक स्तर पर संचालित किया जा सकेगा। शुभारंभ कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक बालियान, गौरव स्वरूप, क्षेत्रीय सभासद पूजा पाल, कपिल पाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनु चैधरी, मुख्य खाद्य एवं सफाई निरीक्षक योगेश कुमार और केंद्र संचालक डॉ. देवेश बालियान के अलावा सत्यवीर सिंह, डॉ. ऋषभ अग्रवाल, राज वत्स और कार्तिक राठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

लावारिस बुजुर्ग को दी शालू सैनी ने मुखाग्नि
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद की जानी-मानी समाजसेवी एवं 6,000 से अधिक लावारिस व बेसहारा मृतकों को सम्मानजनक अंतिम विदाई दे चुकीं क्रांतिकारी शालू सैनी ने एक बार फिर बेटी का धर्म निभाते हुए इंसानियत की अनोखी मिसाल पेश की है। साईं बाबा मंदिर के सामने स्टेशन स्थित अपने फास्ट फूड स्टॉल के पास रहने वाले एक बेसहारा व लावारिस बुजुर्ग का निधन हो जाने पर, जब कोई परिजन सामने नहीं आया तो शालू सैनी ने स्वयं आगे बढ़कर उनकी बेटी का फर्ज निभाया। उन्होंने पूरे विधि-विधान, हिंदू रीति-रिवाज और पूर्ण सम्मान के साथ मृतक बुजुर्ग को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार संपन्न कराया। इस अवसर पर क्रांतिकारी शालू सैनी ने कहा, ष्बाबूजी पिछले कई दिनों से मेरे ठेले के पास ही सो रहे थे और मांगकर भोजन करते थे। उनके देहांत पर जब कोई अपना नहीं मिला, तो बेसहाराओं की बेटी बनना ही मेरा कर्म और धर्म है। महाकाल की कृपा से मैं आगे भी हर लावारिस को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई देती रहूंगी। उल्लेखनीय है कि शालू सैनी पिछले कई वर्षों से निस्वार्थ भाव से लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर रही हैं, जिसे पूरे उत्तर प्रदेश में नारी शक्ति और मानवीय संवेदनाओं का अनुपम उदाहरण माना जा रहा है। उनके इस पुनीत कार्य की पुलिस प्रशासन और स्थानीय नागरिकों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

 

अज्ञात व्यक्ति का  मिला शवः पहचान में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर। शहर के खालापार स्थित शहीद चैक पर सुहैल मेडिकल स्टोर के सामने रविवार को करीब 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही खालापार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों की मदद से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
खालापार चैकी प्रभारी असगर अली ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष है। वह शरीर पर काले रंग की शर्ट और काले रंग का लोअर पहने हुए है। मृतक के दाहिने हाथ में राखी बंधी है, बाएं बाजू पर तिल का निशान तथा दाहिने बाजू पर बिच्छू का टैटू/चित्र बना हुआ है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी का कोई परिजन या परिचित लापता है और उसका हुलिया इस विवरण से मेल खाता है, तो वे तुरंत खालापार थाना पुलिस से संपर्क करें।

 

श्रद्धालुओं ने टेका म्हाड़ी पर माथा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) चरथावल क्षेत्र के ग्राम कलरपुर में श्री बाबा जाहरवीर गोगाजी के वार्षिक मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गोगा म्हाड़ी पर पूजा-अर्चना कर माथा टेका और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरा मेला परिसर दिनभर बाबा जाहरवीर के जयकारों से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में प्रसाद चढ़ाकर अपनी मनोकामनाओं के लिए प्रार्थना की। मेले में बच्चों, महिलाओं और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। परिसर में लगीं चाट-पकौड़ी, मिठाई, खिलौनों और सजावटी सामान की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया, तो वहीं महिलाओं और युवाओं ने जमकर खरीदारी की। ग्रामीणों के अनुसार, बाबा जाहरवीर गोगाजी का यह मेला क्षेत्र की वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा और अटूट आस्था का प्रतीक है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मेले में उमड़ी भीड़ और चहल-पहल से पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा।

 

अंडर-14 क्रिकेट चयनः  43 युवा क्रिकेटरों का हुआ चयन
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर क्रिकेट के लिए आज का दिन युवा प्रतिभाओं के लिए खास रहा।मुज़फ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया के बाद जिले के 43 युवा क्रिकेटरों का चयन किया गया है।आज स्टेडियम मे हुए ट्रायल मे 72 पूर्व पंजीकृत खिलाड़ियों नें बल्लेबाजी और गेंदबाजी मे अपने चयन की दावेदारी प्रस्तुत की. सभी चयनित खिलाडी अब सिलेक्शन मैच मे अपनी प्रतिभा दिखाएंगे. चयनित खिलाड़ियों में अग्रिम शर्मा, हिमांशु, अयांश अहलावत, कृष्णा धनगर, मोहम्मद नईम, आदित्य त्यागी, प्रणव सिंह सैनी, अविश त्यागी, देवांश मलिक, वंश तोमर, निकुंज, धैर्य चैधरी, आरव कोरी, आयुष, युवराज चैधरी, सानिध्य पाल, अविश, रियांश चंदेल, अर्णव मोटला, कुणाल कुमार, दक्ष, हार्दिक सोम, दिवाकर, चिन्मय त्यागी, यश धनगर, सौर्य धनगर, मुहम्मद शायान, रविश आलम, विराट चैधरी, वरदान चैधरी, आहद चैधरी, मोहम्मद हारिश, प्रिंस, आरव, मोहम्मद इब्राहिम मेहंदी, गुरमीत सिंह, वेदांश त्यागी, मयंक, रेहान चैधरी , अर्जुन अहलावत, रुद्र कुमार, मुहम्मद अरबाज और मोहम्मद राहिल सैफी शामिल हैं। एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर के अनुसार चयनित खिलाड़ियों से आगामी क्रिकेट गतिविधियों एवं प्रशिक्षण में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। जिला स्तर पर इन युवा खिलाड़ियों के चयन को मुजफ्फरनगर में क्रिकेट के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है इस अवसर पर मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, संयुक्त सचिव (स्पोट्र्स) विकास राठी, रोहन त्यागी, अरशद, कुमार गौरव, सिद्धार्थ, अंकुर, विकास बलियान एवं पलक शर्मा सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 

1 किलो 50 ग्राम गांजे के साथ दबोचाMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जनपद में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग व गश्त के दौरान बुढाना-शाहपुर रोड, रेलवे लाइन के पास से एक शातिर नशा तस्कर को 1 किलो 50 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान सचिन सैनी पुत्र नंदलाल सैनी (उम्र करीब 22 वर्ष), निवासी लद्दावाला, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में यह सफलता मिली है। अभियुक्त के खिलाफ थाना कोतवाली नगर पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट (मु0अ0सं0 398/2026) के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शशि, उ0नि0 चंद्रपाल सिंह, कांस्टेबल सुल्तान सिंह और रिक्रूट आरक्षी अश्विन आर्या शामिल रहे। मामले की विवेचना उ0नि0 धीरेंद्र प्रताप सिंह द्वारा की जा रही है।

 

 

भारतीय योग संस्थान ने निकाली योग जन-जागरण प्रभात फेरी
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में संचालित निशुल्क योग साधना केंद्र एस एसडी इंटर कॉलेज कृष्णापुरी मुजफ्फरनगर में संस्थान के निर्देशानुसार तथा संस्थान के जिला प्रधान एवं प्रदेश कार्यकारणी सदस्य योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य के निर्देशन में योग के प्रति जन जागरण हेतु कृष्णापुरी तथा प्रेमपुरी में  प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी में काफी संख्या में व्यक्तियों में भाग लिया।
    सर्वप्रथम केंद्र प्रमुख राकेश गोयल ने ओम ध्वनि और गायत्री मंत्र से नियमित योग साधना प्रारंभ करवाई। उन्होंने ताडासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन तथा सूक्ष्म क्रियाएं करवाई। योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने कमर दर्द तथा गर्दन दर्द ठीक करने में सहायक भुजंग आसन, शलभासन तथा मर्कट आसन करवाएं। उन्होंने अनुलोम विलोम ,कपालभाति तथा भ्रामरी प्राणायाम भी करवाएं। हास्य आसन क्षेत्रीय मंत्री वेद प्रकाश ने करवाया। इस अवसर पर योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने बताया कि भारतीय योग संस्थान के निर्देशानुसार भारतवर्ष तथा विदेश में भी सितंबर महीने में योग के प्रचार प्रसार हेतु जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है।उसी कड़ी में आज कृष्णापुरी योग केंद्र पर आसपास के मोहल्ले में जन जागरण प्रभात फेरी निकली गई। आज के दौर में योग ही एक ऐसी विधा है जिसके नियमित अभ्यास से व्यक्ति असाध्य रोगों से बच सकता है। आज हमारा भोजन ,हवा तथा पानी तीनों ही दूषित हो गए हैं इसीलिए योग का महत्व और अधिक बढ़ गया है ।यदि हमारे शरीर की सभी प्रणालियां ठीक-ठीक काम करें तो शरीर में गंभीर बिमारियों से लडने में सक्षम हो जाता है। प्रभात फेरी में करो योग रहो निरोग, योगम शरणम् गच्छामि,भारतीय योग संस्थान जिंदाबाद, जो जागत है सो पावत है जो सोवत है सो खोवत है, योग करेंगे  और योग कराएंगे सबको स्वस्थ बनाएंगे आदि गगन भेदी नारों से जन जागरण किया।इस अवसर पर बच्चों के अलावा ग्रीन लैण्ड स्कूल के योग साधक एवं कृष्णापुरी के योग साधक एवं साधिकाओं ने भाग लिया जिसमें मुख्य रूप से जिला मंत्री राजीव रघुवंशी, क्षेत्रीय प्रधान रामपाल शर्मा, नीरज बंसल, अरूण शर्मा एडवोकेट, संजीव चैधरी, मास्टर मनोज कुमार, तेजपाल योगी, कविंद्र बालियान, देवेंद्र बालियान, जिला संगठन मंत्री कुलदीप मित्तल, रविंद्र धीमान, अशोक मित्तल, मनोज चैधरी व गीता ठाकुर का सहयोग रहा।

 

अंतर्महाविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजनMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय कबडडी (पुरूष) वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन सीसीआरडी पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर में किया गया जिसमें मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर से संबद्ध विभिन्न जिलो के महाविद्यालयों से आये हुये पुरूष खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंतिम मैच में श्रीराम कालेज (स्वायत्तशासी) महाविद्यालय की पुरूष कबडडी की टीम ने एसडी पीजी, कॉलेज मुजफ्फरनगर की टीम को 44-14 से शिकस्त देकर अंतरमहाविद्यालय कबडडी (पुरूष) वर्ग का खिताब अपने नाम कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
 इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज,(स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर अंतरमहाविद्यालय कबडडी (पुरूष) वर्ग की प्रतियोगिता चै0 छोटू राम डिग्री पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर में खेली गई। इस प्रतियोगिता में मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर से संबंद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों में गोचर महाविद्यालय, रामपुर मनिहारन, सहारनपुर, एमएस, कॉलेज सहारनपुर, आरके पीजी कॉलेज, शामली, गर्वमेंट गल्र्स पीजी कॉलेज, कांधला, एसडी(पीजी) कॉलेज, मुजफ्फरनगर, चै0 छोटू राम डिग्री पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर तथा श्रीराम कॉलेज,(स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर से प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में नॉक आऊट एवं लीग मैच खेले गये। श्रीराम कॉलेज (स्वायत्तशासी), मुजफ्फरनगर की कबडडी पुरूष वर्ग की टीम ने प्रतियोगिता के अपने सभी नॉक आऊट मैच जीतते हुये लीग मैचो में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का पहला लीग मैच श्रीराम कॉलेज,(स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर तथा आरके पीजी कॉलेज, शामली के बीच खेला गया जिसमें श्रीराम कॉलेज,(स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर की टीम 60-15 से विजयी घोषित हुई। प्रतियोगिता का दूसरा मैच गोचर महाविद्यालय, रामपुर मनिहारन तथा श्रीराम कॉेलेज,(स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर के बीच खेला गया जिसमें श्रीराम कॉलेज,(स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर की टीम ने गोचर महाविद्यालय, रामपुर मनिहारन की टीम को 55-26 से शिकस्त दी तथा अंतिम एवं निर्णायक मैच एसडी पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर तथा श्रीराम कॉेलेज,(स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर के बीच खेला गया जिसमें श्रीराम कॉेलेज,(स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर की टीम ने एसडी पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर को 44-14 से हराकर मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय कबडडी पुरूष वर्ग का खिताब अपने नाम कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
महाविद्यालय आगमन पर कबडडी पुरूष वर्ग की टीम का सम्मान किया गया तथा उन्हे प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा0 एससी कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन, श्रीराम ग्रुप आफ कालिजेज ने विजयी खिलाडियों को मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहानपुर की अंतरमहाविद्यालय कबडडी (पुरूष) वर्ग का खिताब जीतने पर बधाई देते हुये कहा कि खिलाडियांे द्वारा प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर डा प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या, श्रीराम कॉेलेज,(स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर ने सभी खिलाडियांे के शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए विजयी खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में भी महाविद्यालय के खिलाडियों से इसी प्रकार के उम्दा प्रदर्शन को बनाये रखते हुये पूरी लगन एवं मेहनत से खेलने की आशा व्यक्त की।
इस अवसर पर डा0 सौरभ मित्तल, उप-प्राचार्य, श्रीराम कॉेलेज,(स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर द्वारा विजयी छात्रों को उनके उत्कर्ष प्रदर्शन पर बधाई दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर प्रमोद कुमार, विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा विभाग, श्रीराम कॉेलेज,(स्वायत्तशासी) मुजफ्फरनगर द्वारा विजयी छात्रों को उनके उत्कर्ष प्रदर्शन पर बधाई दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा प्रवक्तागण भूपेन्द्र कुमार, डा0 अब्दुल अजीज खान, संदीप देशवाल, अमरदीप शर्मा, प्रशान्त कुमार तथा तरूण वर्मा आदि उपस्थित रहे।

 

सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से चलेगा
मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र के पिन्ना मंडल अंतर्गत ग्राम रुकनपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मंडल प्रभारी श्रीमोहन तायल की अध्यक्षता में यह बैठक कार्यकर्ता विनीत कुमार के आवास पर संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी श्रीमोहन तायल ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले श्सेवा संकल्प अभियानश् की विस्तृत रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि यह विशेष सेवा अभियान 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक निरंतर चलेगा, जिसके तहत विभिन्न सामाजिक व जन-कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर पुरकाजी विधानसभा के पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल, मंडल संयोजक अमित पंवार, महामंत्री विमल शर्मा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन
जानसठ। जानसठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के अंतर्गत आने वाले विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का सफल आयोजन किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. अर्जुन सिंह के निर्देशन में आयोजित इस मेले में सैकड़ों ग्रामीणों ने पहुंचकर मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाइयां वितरित की गईं। सीएचसी प्रभारी डॉ. अर्जुन सिंह ने बताया कि मेले में मुख्य रूप से बुखार, सर्दी-जुकाम, खांसी, त्वचा संबंधी रोगों, पेट की समस्याओं, ब्लड प्रेशर और मधुमेह (शुगर) के मरीजों की जांच कर उन्हें उचित चिकित्सीय परामर्श दिया गया। डॉक्टरों ने ग्रामीणों को बदलते मौसम में बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक किया। डॉ. अर्जुन सिंह ने लोगों से आसपास साफ-सफाई रखने, शुद्ध पेयजल का सेवन करने, संतुलित आहार लेने तथा कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी सरकारी केंद्र पर डॉक्टर से संपर्क करने की अपील की। इस अवसर पर डॉ. सुषमा शर्मा, डॉ. नदीम, जावेद, मरदान, कलीम और गंभीर सहित अनेक स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

 

पेयजल की समस्या से निजात दिलाने की मांग
मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत मीरापुर के मोहल्ला कासिमपुरा  में पिछले कई दिनों से पेयजल की समस्या बनी हुई है। पानी की टंकी से सप्लाई ठप होने के कारण क्षेत्रवासी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, जिससे उनके रोजमर्रा के कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जल आपूर्ति न होने से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। मूलभूत सुविधा न मिलने से लोगों में भारी रोष है। वार्डवासी आबिद, हकीम, अरमान, शादाब और मौ. अली सहित अन्य लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से तुरंत पीने के पानी के टैंकर भेजने की मांग की है ताकि क्षेत्रवासियों को त्वरित राहत मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने जलापूर्ति व्यवस्था को जल्द से जल्द ठीक कराकर नियमित सप्लाई बहाल करने और समस्या का स्थायी समाधान निकालने की अपील की है।

 

चाकू के साथ दबोचा
मुजफ्फरनगर। जनपद में अवैध शस्त्र धारकों और शातिर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक अभियुक्त को नाजाएज चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बुढाना-शाहपुर रोड, रेलवे लाइन के पास से अभियुक्त बंटी  निवासी प्रेमपुरी, थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार चेकिंग और गश्त के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ थाना कोतवाली नगर पर धारा 4/25 आम्र्स एक्ट (मु0अ0सं0 399/2026) के तहत मामला पंजीकृत कर उसे जेल भेज दिया है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मिलन चैधरी, कांस्टेबल विधाराम और कांस्टेबल शहनवाज शामिल रहे। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक चंद्रपाल सिंह द्वारा की जा रही है।

 

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा मुजफ्फरनगर का चुनाव संपन्न
हरिओम त्यागी बने प्रधान, अनूप सिंह राठी चैथी बार निर्विरोध मंत्री निर्वाचितMuzaffarnagar News
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) जिला आर्य प्रतिनिधि सभा मुजफ्फरनगर की अंतरंग सभा (कार्यकारिणी) का त्रिवर्षीय चुनाव (सत्र 2026-2029) आर्य समाज शहर, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार मलिक आर्य, चुनाव पर्यवेक्षक अशोक कुमार आर्य तथा आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक अनुराग आर्य की देखरेख में निर्विरोध संपन्न कराई गई।
चुनाव अधिकारी द्वारा घोषित नई कार्यकारिणी में निम्नलिखित पदाधिकारी सर्वसम्मति से निर्वाचित किए गए। प्रधानः हरिओम त्यागी आर्य, वरिष्ठ उपप्रधान राजीव कुमार बुढाना, उपप्रधान ओमप्रकाश आर्य, श्रीमती संगीता आर्य एवं श्री राजेन्द्र आर्य, मन्त्री अनूप सिंह राठी आर्य एडवोकेट (चैथी बार निर्विरोध), वरिष्ठ उपमन्त्री संजीव पंवार आर्य, उपमन्त्री महेश पालीवाल एडवोकेट एवं अनिल कुमार आर्य, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार पुण्डीर एडवोकेट, आर्यवीरदल अधिष्ठाता सुरेन्द्र पाल आर्य एडवोकेट, मीडिया प्रभारी शक्तिदेव आर्य, नव-निर्वाचित कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से मिली इस जिम्मेदारी के लिए सभी सदस्यों व आर्य बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

 

गलत खाते में ट्रांसफर हुए 15,000 रुपये रतनपुरी पुलिस ने कराए वापस
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। क्षेत्राधिकारी बुढाना गजेंद्र पाल सिंह व थाना प्रभारी रतनपुरी राकेश सिंह के नेतृत्व में थाना रतनपुरी की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक पीड़ित की पूरी रकम वापस कराई।
मामला ग्राम भूपखेड़ी का है, जहां के निवासी कपिल कुमार पुत्र रतन सिंह के खाते से 15,000 की धनराशि गलती से किसी अन्य फत् कोड/खाते में ट्रांसफर हो गई थी। पीड़ित द्वारा थाने में प्रार्थना पत्र दिए जाने के तुरंत बाद साइबर हेल्प डेस्क ने तकनीकी कार्रवाई शुरू की और पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में सुरक्षित वापस करा दी। अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर आवेदक ने पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए धन्यवाद जताया। मुजफ्फरनगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही व्ज्च्, ।ज्ड विवरण या न्च्प् च्प्छ साझा करें। साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल 1930 या साइबर सेल नंबर 9454401617 पर संपर्क करें।

 

45 किलो वजन का बैग उठाकर तय की साढ़े तीन किलोमीटर दूरीMuzaffarnagar News
मोरना।  कस्बा भोकरहेड़ी में 45 किलो यूरिया खाद का बैग उठाकर साढ़े तीन किलोमीटर की दूरी तय करने की अनोखी चुनौती में अमर सहरावत ने बाजी मार ली। अमर ने निर्धारित दूरी पूरी करने के साथ ही लक्ष्य से करीब 100 मीटर आगे जाकर बैग रखकर अपनी जीत दर्ज की। उनकी इस उपलब्धि पर ग्रामीणों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। जानकारी के अनुसार कस्बे के अमर सहरावत ने 45 किलो वजन का यूरिया खाद का बैग उठाकर साढ़े तीन किलोमीटर की दूरी तय करने की चुनौती स्वीकार की थी। यह चुनौती गांव के रवि और अंकित ने अमर सहरावत के सामने रखी थी। चुनौती के लिए 5100 रुपये की राशि राहुल नामक युवक के पास जमा कराई गई थी।
रविवार को दर्जनों ग्रामीणों की मौजूदगी में अमर सहरावत ने भोकरहेड़ी के मोहल्ला आधा गांव से खाद का बैग अपने कंधे पर उठाया और निर्धारित दूरी की ओर चल पड़े। अमर ने छछरौली तिराहे तक की दूरी पूरी की और लक्ष्य से करीब 100 मीटर आगे जाकर खाद का बैग रख दिया। चुनौती जीतने पर पूर्व प्रधान अनुज पहलवान ने अमर सहरावत का उत्साहवर्धन किया।विजेता को 5100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान विशु, अभिनव, आनंदवीर, विपुल, सलमान सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने अमर की हिम्मत और दृढ़ इच्छाशक्ति की सराहना की।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 22836 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + seventeen =