उत्तर प्रदेश

चौपहिया वाहन की टक्कर में 22 वर्षीय युवक की मौत

रामनगर बाराबंकी।अपनी बुआ को लेने जा रहे एक 22 युवक को अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

सोमवार को दोपहर थाना क्षेत्र के मथुरा गांव निवासी पूर्व प्रधान भूलन अवस्थी का 22 वर्षीय पुत्र शिवम अवस्थी अपने घर से अपनी बुआ को लेने जा रहा था कि महादेवा ऑडिटोरियम के पास किसी कार ने उनको टक्कर मार दी।

जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर चौकी इंचार्ज पहुंचे और घायल अवस्था में शिवम को सीएचसी भिजवाया जहाँ डॉक्टरों द्वारा उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

लेकिन जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर उनके घर के लोग जिला अस्पताल पहुंचे। वहां की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =