कोरोना वायरस के 941 नए मामले सामने आए- संयुक्त सचिव
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन करते हुए बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 941 नए मामले सामने आए हैं और इस वायरस से 37 लोगों की मौत हुई हैं।
मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश के 325 जिले ऐसे हैं, जहां कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री और राज्य मंत्री (स्वास्थ्य) ने कल एक वीडियो सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें स्वास्थ्य अधिकारी और विश्व स्वास्थ्य संगठन के क्षेत्र अधिकारी शामिल थे।
India's total number of #Coronavirus positive cases rises to 12,759 (including 10,824 active cases, 1514 cured/discharged/migrated and 420 deaths): Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/cAI2YMIxGP
— ANI (@ANI) April 16, 2020
सचिव ने बताया कि इस सम्मेलन में जिला स्तर पर कोविड-19 के प्रकोप के लिए बनाई जा रही योजना पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि भारत को चीन की दो कंपनियों से रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट सहित पांच लाख परीक्षण किट प्राप्त हुए हैं।
#WATCH The anti-bodies even if seen in our body cannot confirm that we will never be infected. The rapid anti-body test is not conducted for early diagnosis, it is used for surveillance purpose: Dr. Raman R Gangakhedkar, ICMR pic.twitter.com/29rmkHKlWq
— ANI (@ANI) April 16, 2020
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के डॉ रमन आर गंगाखेडकर ने बताया कि रैपिड कोविड-19 टेस्ट किट का इस्तेमाल प्रारंभिक निदान के लिए नहीं होगा। उन्होंने बताया कि इसका प्रयोग केवल महामारी विज्ञान के उद्देश्य के लिए किया जाएगा।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की राष्ट्रीय पोलियो निगरानी नेटवर्क टीम की सेवाओं का उपयोग करते हुए हमारी कोरोना को लेकर चल रही निगरानी को मजबूत करने पर एक कार्य योजना तैयार की गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि पुडुचेरी के माहे जिले में पिछले 28 दिनों से कोई मामला सामने नहीं आया है।
No case has been reported since the last 28 days in Mahe district, Puducherry: Lav Agrawal, Joint Secretary, Ministry of Health#COVID19 pic.twitter.com/GCfNjkjamk
— ANI (@ANI) April 16, 2020
