बजरंग बली की मूर्ति के सामने महिला बॉडी बिल्डर्स ने bikini में दिए पोज, Akhilesh Yadav ने ट्वीट किया
Akhilesh Yadav ने एक वीडियो ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जोरदार हमला बोला। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, महिला बॉडी बिल्डर्स bikini में पोज दे रही हैं। मगर, वहीं मंच पर भगवान हनुमान की मूर्ति है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद बवाल मच गया। अब राजनीति तेज हो गई है। अखिलेश यादव ने इसी वीडियो को लेकर बीजेपी पर सवाल उठाए हैं।
वीडियो मध्य प्रदेश के रतलाम जिले का है। दरअसल, रतलाम में नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। महिला बॉडी बिल्डर्स बिकिनी पहने भगवान हनुमान की मूर्ति के सामने प्रदर्शन करते दिखाई दीं। इसी वीडियो को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट किया। साथ ही, कांग्रेस ने भी मामले की गहन जांच की मांग की है।
भाजपाई धार्मिक मूर्तियों का अपमान न करें। pic.twitter.com/65MlHVQkb0
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 6, 2023
अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा, ‘भाजपाई धार्मिक मूर्तियों का अपमान न करें।’ वहीं कांग्रेस पार्टी ने इस घटना पर आपत्ति जाहिर की है। कांग्रेस ने मामले की गहनता से जांच की मांग की है। फ़िलहाल, इस पर राजनीति गरम हो चली है। भगवान के सामने महिला बॉडी बिल्डर्स का बिकिनी में दिखना चर्चा का विषय बना हुआ है।
सोशल मीडिया पर एक वीडिय़ो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला बॉडी बिल्डर्स बिकिनी में पोज देती नजर आ रही हैं। साथ ही मंच पर हनुमान जी की मूर्ति है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो बीजेपी शासित राज्य मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में आयोजित नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का है।
#WATCH #Ratlam में नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन हुआ। महिला बॉडी बिल्डर्स बिकिनी पहने भगवान हनुमान की मूर्ति के सामने प्रदर्शन करते दिखाई दीं। इसी वीडियो को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ट्वीट किया। #Viral #BikiniFitness pic.twitter.com/hocs2brA2S
— News & Features Network (@newsnetmzn) March 6, 2023