अमेरिका में दूसरी बड़ी गोलीबारी-29 मौत
#OregonDistrict #update Lt. Col. Carper: at 1:22am active shooter situation began in oregon district. The shooter is deceased. There are 9 others also deceased. At least 16 others went to area hospitals with injuries.
— Dayton Police Dept. (@DaytonPolice) August 4, 2019
असिस्टेंट पुलिस चीफ मैट कैरपर ने पत्रकारों को बताया कि पट्रोल पर मौजूद अधिकारियों ने बंदूकधारी को मारा गिराया। उन्होंने कहा, “इस तरह की स्थिति के लिए हमारे लोग अच्छी तरह से प्रशिक्षित हैं। ये अच्छी बात थी कि अधिकारी आसपास ही थे।” सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में दिख रहा है कि गोलीबारीके दौरान लोग इधर-उधर भाग रहे हैं। घटना फिफ्थ स्ट्रीट पर स्थित नेड पेपर्स बार की है। बार के इंस्टाग्राम पेज पर एक नोट में सभी स्टाफ मेंबर्स को सुरक्षित बताया गया है। यहां मौजूद जेई विलियम्स का कहना है कि वह उस वक्त रैप परमॉर्मेंस दे रहे थे, जब उन्हें बार खाली करने को कहा गया।
जेई मे बताया कि ये बेहद आश्चर्यजनक है। उन्होंने बताया “हम सभी को बार खाली करने को कहा गया और हम सब वहां से सुरक्षित निकल गए। मैंने अपनी गाड़ी ली, मैं आसपास पुलिस और एंबुलेंस को देख पा रहा था।” एफबीआई के एजेंट भी जांच में मदद करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।
घटना के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों से इलाके से दूर रहने को कहा। इससे पहले जून के आखिरी हफ्ते में भी टेक्सास में गोलीबारी की दो घटनाएं हुईं थी। स्थानीय पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए थे।
एल पासो पुलिस को स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे गोलीबारी की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की ओर लोगों से एल पासो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के करीब स्थित सिएलो विस्टा मॉल से दूर रहने को कहा। स्थानीय मीडिया के अनुसार मॉल के अंदर स्थित वॉलमार्ट स्टोर में कम से कम 18 लोगों को गोली लगी थी।
