Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

युवक ने महिला थाने में खाया जहरीला पदार्थ, मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर। जनपद के महिला थाने में उस वक्त खलबली मच गई जब थाने में मौजूद एक युवक ने काउंसलिंग के दौरान जहर खा लिया। युवक को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार जिले की इंदिरा कॉलोनी निवासी पंकज की शादी आठ माह पूर्व गांव तिस्सा निवासी जौनी के साथ हुई थी।

शादी के बाद से ही दंपती में विवाद चल रहा था। जिसके बाद शनिवार दोपहर पति-पत्नी को महिला थाने पर काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। थाने में दरोगा महिपाल पति-पत्नी की काउंसलिंग कर रहे थे कि युवक ने चुपके से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। युवक की हालत बिगड़ती देख थाने में अफरा-तफरी मच गई। युवक को तुरंत सीएचसी ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। यहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

News Desk

निष्पक्ष NEWS,जो मुख्यतः मेन स्ट्रीम MEDIA का हिस्सा नहीं बन पाती हैं।

News Desk has 5915 posts and counting. See all posts by News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 2 =